City Media - Page 1015 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1015

भाड़ में जाये बच्चे, हम तो हैं अभी उमर के कच्चे विद्यार्थी भटकते रहे गुरुजन नाच-गाने में मस्त रहे

0

अर्जून झा

लईका मनबर मया नई हे के धून पर शिक्षक-शिक्षिकाएं थिरकती रहीं जगदलपुर के कृषि उपज मंडी प्रांगण में शिक्षक-शिक्षिकाएं तोर बर मया लागे ओ… तथा अन्य छत्तीसगढ़ी व फिल्मी गीतों पर नृत्य करते दिखे। शिक्षक-शिक्षिकाओं की मांग जायज भी थी लेकिन अपने विद्यार्थियों के प्रति उनका जो कर्तव्य था वह उसके प्रति वे लगभग विमुख ही रहे। छत्तीसगढ़ी में हम यह भी कह सकते हैं कि आंदोलनकारी शिक्षिकाओं के मन मा लईका मन बर मया नई दिखिस। वहीं दूसरी ओर नृत्य संगीत में मन्ग शिक्षक-शिक्षिकाओं को देखकर ऐसा लगता था, गोया कि वे कह रहे हों भाड़ में जाये बच्चे अभी हम तो हैं उमर के कच्चे, कुल मिलाकर इस आंदोलन की वजह से विद्यार्थियों की पढ़ाई का जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई कैसे होगी यह सवाल पालकों को सताये जा रहा है।

जगदलपुर, 06 सितम्बर। कोरोना काल का खामियाजा भोग चुके स्कूली विद्यार्थी के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं ने लंबे हड़ताल पर दोहरी मुसिबत खड़ी कर दी। हड़ताल के दौरान बस्तर संभाग के विद्यार्थी शालाओं में पहुंचते तो रहे मगर उन्हें पढ़ाने वाला कोई मौजूद नहीं था। नतीजन विद्यार्थी यहां-वहां भटकते नजर आये। वहीं दूसरी ओर हड़ताली शिक्षक-शिक्षिकाएं आंदोलन स्थल पर संगीत की धून पर नाच गाने में मशगूल रहे। ऐसा लग रहा था मानों नृत्यरत शिक्षक-शिक्षिकाएं कह रहे हों भाड़ में जाए बच्चे हम तो हैं अभी उमर कच्चे, कोरोना के देशव्यापी प्रकोप से छत्तीसगढ़ भी अछूता नहीं था कोरोना के चलते दो साल से भी अधिक समय तक स्कूल-कॉलेजों में अध्ययन-अध्यापन पूरी तरह ठप्प रहा। विद्यार्थियों को ऑलाइन एग्जाम या फिर जनरल प्रमोशन के माध्यम से अगली कक्षाओं में प्रमोशन किया गया। प्रत्यक्ष अध्यापन से विद्यार्थियों का जैसा ज्ञान परिमार्जन हो पाता है वैसा इस अवधि में नहीं हो पाया वहीं दूसरी ओर ज्यादातर सरकारी नौकरियों में जनरल प्रमोशन या ऑनलाईन से उत्रीर्ण विद्यार्थियों को अपेक्षाकृत वरीयता नहीं मिल पाती। मसलन यह कि विद्यार्थियों को दो साल यूहीं जाया हो गया। ले-देकर मौजूदा शिक्षा सत्र में स्कूल कॉलेज खूले भी तो प्रदेश के अन्य अधिकारी-कर्मचारी के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं भी हड़ताल पर चले गए। उनकी हड़ताल काफी लंबी चली शिक्षक-शिक्षिकाएं संभाग व जिला मुख्यालयों में एकत्र होकर आंदोलनरत रहे। बस्तर संभाग के भी शिक्षक कृषि उपज मंडी प्रांगण में जुटे रहे। इस दौरान आंदोलन के पंडाल में गीत-संगीत का भी दौर जमकर चला। गीत-संगीत की धून पर शिक्षक-शिक्षिकाएं नृत्य भी करते नजर आये।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित होने की तैयारी के संबंध में बैठक

0

दल्लीराजहरा भारतीय जनता पार्टी दल्लीराजहरा मंडल की बैठक स्थानीय हनुमान मंदिर प्रागंण वार्ड क्र 22 में रखी गई थी बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के द्वारा कार्यकर्त्ता सम्मेलन जो की रायपुर साइंस कालेज मैदान में 09.09.2022 को होना हैं | जिसमे दल्लीराजहरा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मलित होने को लेकर व्यापक रूपरेखा तैयार की गई बैठक को भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंग ने प्रत्येक बूथ से कार्यकताओं के भागीदारी को सुनिचित करने का कार्य योजना बताई वहीँ वाहन प्रभारी सुजीत झा द्वारा प्रत्येक सक्षम कार्यकर्तायों से स्वप्रेरित हो वाहनों की व्यवस्था करने का आव्हान किया बैठक का संचालन राकेश व्दिवेदी महामंत्री किया भोजन व्यवस्था का जवाबदारी भाजपा प्रदेश झु.झों.प्र. के कार्यकारणीय सदस्य सुरेश जायसवाल ने ली |

जिसमे प्रमुख रुप से भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष किरण सिन्हा, मंडल महामंत्री महेंद्र सिहं, प्रदेश अनु.जन.मोर्चा कार्यकारणी सदस्य महेद्र पिपरे, अ.सं.मो.जिला अध्यक्ष काशिम कुरैशी, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भूपेद्र श्रीवास झु.झों.प्र. के कार्यकारणीय सदस्य मनोज दुबे, अनु.जन.मोर्चा कार्यकारणी हितेश कुमार, पार्षद वार्ड क्रं 16 सोह्द्रा ठाकुर, पार्षद वार्ड क्रं 04 प्रमिला पारकर, पार्षद वार्ड क्रं 02 ममता नेताम पार्षद वार्ड क्रं 17 तार्मध्व्ज सुधाकर पार्षद वार्ड क्रं13 विजय भान, रमेश गुज्जर नीलावती साहू सुखवंतीं ठाकुर जनार्दन सिगरोल हुकुम सिह धनगुण, शकर साहू निलेश श्रीवास्तव रामेश्वर साहू, मोहन कोसमा, जसवंता नायक, उमेश कुमार उमेश कुमार विश्वकर्मा, मोहमद इमरान आधी लोग उपस्थित थे |

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

शराबीयो एवं परिवहन करने वाले शराब कोचियो पर डौंडी पुलिस की बड़ी कार्यवाही

0

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन अति. पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्ग दर्शन में जुआ, सट्टा एवं शराबीयो पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित होने पर डौंडी पुलिस द्वारा शराबीयो एवं शराब ब्रिकी करने वाले कोचियो पर बड़ी कार्यवाही की गयी। डी कार्यवाही’ अधाक्षक मनोज धारा 34(2)आब०एक्ट भानुप्रतापपुर क्षेत्र के शराब परिवहन कर ब्रिकी करने वाले दो आरोपी बिरजुराम जुर्रा पिता उदेसिंह जुर्रा उम्र 53 वर्ष, एवं 2. देवप्रसाद जुर्रा पिता रंजनसिंह जुर्सी उम्र 43 वर्ष, साकिनान बोगर थाना भानुप्रतापपुर जिला कांकेर द्वारा मोटर सायकल होण्डा ड्रीम युगा क0 सीजी 19 बीई 2637 में एक काले नीले रंग के बैग में 46 पौवा अंग्रेजी गोव विस्की शराब कुल 8.280 लीटर कीमती 5520 रूपये को परिवहन करते मंगलू गार्डन डौंडी के पास पकडकर धारा 34(2)आब0एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनो आरोपीयो को जेल निरूध्द किया गया।

धारा 36(च)आब०एक्ट आम जगह नयापारा रोड पर शराब पीकर मदमस्त हालत में होकर लोगो को आने जाने में दिक्कत उत्पन्न करने वाले शराबी संतोष कुमार कुमेटी पिता मानसिंह कुमेटी जवाहरपारा डौंडी के विरूध्द धारा 36(च)आबoएक्ट की कार्यवाही की गयी । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक कैलाशचंद्र मरई, सउनि दुर्जन लाल रावटे, प्रधान आरक्षक विष्णु तारम क0 640 एवं आर0 युगल किशोर क0 331, आर० षमनेश साहू क0 167 की सराहनीय भुमिका रही ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

शराब तस्करी करने वाले आरोपी को पुलिस व सायबर सेल गिरफ्तार

0

पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के मार्गदर्शन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी ,उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल राजेश बागडे के पर्यवेक्षण में अवैध कारोबार करने वालो के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

मुखबिर से सुचना प्राप्त हुआ कि थाना बालोद क्षेत्र के ग्राम अंगारी नाला शमशान घाट के पास कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा शराब अवैध रूप से बेच रहा है कि सूचना पर साइबर सेल एवं थाना बालोद की संयुक्त टीम के द्वारा रेड कार्यवाही करने पर आरोपी सुकदेव राम साहू पिता बिंदे राम साहू उम्र 32 वर्ष साकिन अंगारी थाना बालोद के कब्जे से एक बैग एवं केरी बैग में 105 पौव्वा देषी प्लेन शराब प्रत्येक में 180 एमएल जुमला 18900 रूपयेसे बरामद कर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 0/2022 धारा 34(2) कायम कर विवेचना किया जा रहा है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आरोपी का नाम व पता- सुकदेव राम साहू पिता बिंदे राम साहू उम्र 32 वर्ष साकिन अंगारी थाना बालोद जिला बालोद(छ.ग.) अवैध शराब एवं आरोपी के गिरफ्तारी में प्रभारी थाना बालोद निरीक्षक नवीन बोरकर, प्रभारी साइबर सेल दिलेश्वर चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक प्रेम सिंह, आरक्षक आकाश दुबे आरक्षक विपिन गुप्ता,आरक्षक चंद्रषेखर यादव, आरक्षक पिपेष्वर बंजारे का सराहनीय भूमिका रहा।

इंड्रस वेयर इंडस्ट्रीज नामक चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर वर्ष 2019 से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

0

छत्तीसगढ़ व अन्य राज्य के विभिन्न जिलो की पुलिस कर रही थी आरोपी की तलाश बालोद विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जितेन्द्र कुमार हिरवानी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक समय इंड्स वेयर इंडस्ट्रीस लिमिटेड नामक चिटफंड कंपनी के संचालक के द्वारा एजेन्ट के माध्यम से कम्पनी की लुभावनी स्कीम एवं अधिक ब्याज का लालच देकर षणयंत्र पुर्वक आम जनता से करोडों रूपया जमा कराकर परिपक्वता तिथि एवं समयावधी में राशि न देकर भाग जाने से दिनांक 23/06/2019 को थाना बालोद में अपराध क्रमांक 281/2019 धारा 420, 34 भादवि 3,4,5 ईनामी चिटफंड एवं धन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनियम 1978, धारा 10 छ.ग. निक्षेपको का हितो का संरक्षण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण के डायरेक्टर फरार आरोपीयों की गिरफतारी हेतु माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मंशा अनुसार श्रीमान पुलिस पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज बी.एन.मीणा के निर्देशन पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी व सायबर सेल डी.एस.पी राजेश बागड़े के द्वारा एक विशेष टीम तैयार कर वाराणसी(उ.प्र.) टीम को रवाना किया गया था। गठित टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक खगेन्द्र पठारे के द्वारा आरोपी 01.अरूणेश पिता सीताराम उम्र 42 साल निवासी हॉल पता 545 KA/NK 044 भव्यापुरम कॉलोनी नरपतखेड़ा थाना पारा जनपद लखनऊ व मूल निवासी मॉ जगदम्बा निकेतन गंगा गेट नम्बर 033 रजापुरम मैनपुरा पटना (बिहार), 02.बालचन्द चौरसिया पिता मोहन चौरसिया उम्र 50 साल निवासी हॉल पता ग्राम परीवा पो.शिंहपुर चट्टी गांव के पास थाना फेफना जिला बलिया(उ.प्र.) को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है। पुरे प्रकरण में विवेचना एवं आरोपियों के पतासाजी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक श्री नवीन बोरकर, उपनिरीक्षक खगेन्द्र पठारे, आरक्षक, प्रवीण साहू, भोपसिंह साहू, सायबर सेल से योगेश सिन्हा, मिथलेश यादव की सराहनीय भूमिका रही है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

भ्रष्टाचार में लिप्त सभी अधिकारी और कर्मचारीयों का तत्काल किया जावे अन्यत्र स्थानतरण भारतीय मजदूर संघ

0

राजहरा खदान समूह के नगर प्रशासन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच और वहां वर्तमान में कार्यरत कर्मियों और अधिकारीयों को अन्यत्र स्थानांतरण करने हेतु ज्ञापन सौंपकर अतिशीघ्र कार्यवाही करने का अनुरोध किया है। एम पी सिंग ने बताया कि कि संघ के पास इस बात की लिखित शिकायत आयी है जिसके अध्ययन से यह स्थापित होता है कि राजहरा खदान समूह के नगर प्रशासन विभाग में कार्यरत कर्मीगण खुलेआम भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और उन्हें संभवतः इसी विभाग के अधिकारीगणों का पूर्ण संरक्षण प्राप्त है। प्राप्त शिकायत के अध्ययन से यह जानकारी सामने आयी है कि आईओसी राजहरा के नगर प्रशासन विभाग में कार्यरत कर्मीगण बीएसपी के खाली पड़े आवासों को स्वयं ही थर्ड पार्टी आवंटन करके महीने में हजारों की कमाई कर रहे हैं शिकायत करने की बात कहने पर या तो अपने श्रम संगठन की धमकी देते हैं या फिर विभाग के अधिकारीयों से अपनी निकटता की बात कहते हुए निडरता के साथ देख लेने की धमकी देते हैं। इससे ऐसा लगता है कि भ्रष्टाचार के इस गोरखधंधे में ऐसे कार्य करने वाले कर्मियों को विभाग के अधिकारीयों का पूर्ण संरक्षण प्राप्त है। उक्त आरोप लगाने के पीछे संघ के पास पर्याप्त आधार हैं


(1) इसके पूर्व भी संघ को कई बार शिकायत मिली है कि उनके वेतन से दो-दो आवासों का किराया पेनाल्टी सहित काट लिया गया है जिसकी जांच करने पर उन्हें पैसा तो वापस मिल गया किन्तु चुप रहने को कहा गया इसकी शिकायत करने पर भी अधिकारीयों द्वारा कोई कारवाई नहीं की गयी। (2) संघ को इस बात की भी शिकायत मिली थी कि नगर प्रशासन विभाग के कर्मीगण ओपन थिएटर, राजहरा के आवंटन में भी गोलमाल करके कंपनी को चूना लगा रहे हैं और विभाग के अधिकारी मौन रह कर संभवतः समर्थन कर रहे हैं। इस सम्बन्ध में कई प्रकरण नगर प्रशासन विभाग के महाप्रबंधक एवं तत्कालीन मुख्य महाप्रबंधक के समक्ष रखते हुए संघ ने प्रमाण सहित ये जानकारी दी कि कंपनी द्वारा ओपन एयर थिएटर आवंटन हेतु पैसे जमा करने का आदेश आवेदक को दिया गया जिसपर नगर प्रशासन विभाग के कर्मी ने आवेदक से पैसा तो ले लिया किन्तु उसे कंपनी के वित्त विभाग में जमा नहीं किया इसकी शिकायत होने पर भूल गया कहकर पैसे को जमा किया गया किन्तु विभाग के अधिकारी द्वारा उसी भ्रष्ट कर्मी को विभाग के सभी काम सौंपना क्या यह साबित नहीं करता है कि विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है। इसपर दोनों अधिकारीयों ने चर्चा के दौरान गलती को मानते हुए जांच करने और आवश्यक कारवाई करते हुए सम्बंधित कर्मी का वहां से तत्काल स्थानांतरण करने की बात कही थी किन्तु आजतक कोई कारवाई नहीं हुई।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

(3) इसके अलावा समय-समय पर कई प्रकरण प्रबंधन के समक्ष रखे गए किन्तु मामले में किसी तरह की कोई कारवाई का न होना यह स्थापित और प्रमाणित करता है कि नगर प्रशासन विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है और इस विभाग के अधिकारी और कर्मचारीगण भ्रष्टाचार के ध्वजवाहक बने हुए हैं। (4) संघ को बड़े ही खेद के साथ यह कहना पड़ रहा है कि जिस नगर प्रशासन विभाग में एक तोड़ फोड़ दस्ता नाम का सेक्शन है जिसका मुख्य कार्य बीएसपी की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जों को हटाना और बीएसपी के जमीन / आवासों को कब्जा मुक्त कराना है किन्तु नगर प्रशासन विभाग के अधिकारीगणों एवं तोडू-फोड़ दस्ते के कर्मियों द्वारा केवल उसी व्यक्ति का बेजा कब्जा हटाने का कार्य किया जाता है जो कि सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर है आर्थिक रूप से संपन्न या पहुँच रखने वाले व्यक्तियों के द्वारा किये जा रहे अवैध निर्माण पर इस विभाग और सेक्शन के अधिकारी और कर्मचारी इतने मेहरबान रहते हैं की कभी कभी तो इन्हें स्वयं वहां खड़े रहकर निर्माण करवाते हुए भी देखा गया है और इन आरोपों को प्रमाण की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि आज नगर में मौजूद अवैध निर्माण और बीएसपी के जमीन पर बेजा कब्जा करके बने हुए भव्य इमारतें स्वयं इस आरोप की पुष्टि करती है। इसमें पैसों का लेनदेन भी खुलेआम किया जाता है। उपरोक्तआरोपों के प्रकाश में संघ बीएसपी प्रबंधन से निम्न मांग करता है। (1) उक्त विभाग में कार्यरत सभी अधिकारीयों और कर्मियों का तत्काल स्थानांतरण किया जावे क्योंकि नगर सम्पदा / नगर सेवा विभाग एक संवेदनशील विभाग है (Sensitive post means a post which is considered as a key decision-making as also that involving financial sanctions.”). CVC के मुताबिक संवेदनशील विभागों में किसी भी कर्मी की पोस्टिंग 03 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

(ii) नगर प्रशासन विभाग के अधिकारीयों और कर्मचारियों के विरुद्ध लगातार न केवल कर्मियों द्वारा बल्कि कई बार थर्ड पार्टी द्वारा भी खुलकर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगता रहा है और बीएसपी के खाली जमीन पर बने हुए अथवा बन रहे भव्य इमारतें इन आरोपों की पुष्टि करती है जहाँ एक तरफ भिलाई में बीएसपी के आवासों और जमीन पर किये गए अथवा हो रहे अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है वहीं राजहरा खदान समूह में खुले आम अवैध कब्जे और नगर प्रशासन विभाग के कर्मियों द्वारा बेबाक होकर खाली पड़े कंपनी के आवासों को आवंटित कर किराया स्वयं वसूल करना क्या दर्शाता है? ऐसे में स्वप्रमाणित भ्रष्टाचार के विरुद्ध अगर बीएसपी प्रबंधन द्वारा कोई कारवाई नहीं की जाती है तो इससे यह स्वयं सिद्ध और प्रमाणित होता है कि महारत्न सेल के ध्वजवाहक इकाई भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रबंधन द्वारा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है और भ्रष्ट अधिकारीयों को पूर्ण संरक्षण प्रदान किया जा रहा है संघ का उक्त आरोप अनर्गल नहीं है क्योंकि पूर्व में भी ऐसे प्रकरण सामने आये हैं जो अपने आप में भ्रष्टाचार के स्वप्रमाणित प्रकरण हैं किन्तु प्रबंधन द्वारा उन्हें दबाने का प्रयास किया गया जिसके फलस्वरूप आज उक्त प्रकरण माननीय उच्च न्यायलय में विचाराधीन है। अतः इस विभाग के अधिकारीयों और कर्मियों पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की जाये और यथोचित विभागीय कारवाई की जाये। (iii) राजहरा खदान समूह में कार्मिकों का आवास आवंटन मिलाई की तरह ऑनलाइन पद्धति से तत्काल शुरू किया जाये जिसकी मांग संघ द्वारा वर्षों से की जाती रही यही और वर्तमान में भ्रष्टाचार को रोकने हेतु यही एक मात्र विकल्प भी है। (iv) नगर सम्पदा / नगर सेवा विभाग द्वारा निम्न सूचियों को सार्वजानिक किया जायें राजहरा खदान समूह में कर्मियों को आवंटित आवासों की सूची, थर्ड पार्टी (ठेकेदार/ गैर बीएसपी व्यक्तियों आदि) को प्रबंधन द्वारा आवंटित आवासों की सूची, नगर में खाली पड़े कंपनी आवासों की सूची, विभाग द्वारा जर्जर एवं रहने के अयोग्य घोषित आवासों की सूची, सरकारी तंत्रों को आवंटित आवासों की सूची, ठेका श्रमिकों को आबंटित आवासों की सूची, विभिन्न श्रम संगठनों को आबंटित आवास एवं जमीन की सूची, कंपनी के जमीन पर किये गए अवैध निर्माण और निर्माणकर्ताओं की सूची । (v) संघ को इस बात की इजाजत दी जावे कि वह अपने उपलब्ध संसाधन से नगर में बने कंपनी के आवासों का सर्वे कर यह जानकारी हासिल करे कि किस आवास में कौन रह रहा है और रहने वाले के पास कंपनी का आवंटन पत्र है या नहीं या फिर उक्त आवंटन पत्र की वैधता है या समाप्त हो गयी है। (vi) कंपनी के खाली पड़े आवासों का आवंटन प्राथमिकता के आधार पर पहले नियमित कर्मियों को और फिर ठेका श्रमिकों को किया जाये सेवा मुक्त कर्मियों अथवा थर्ड पार्टी को आवास आबंटन में प्राथमिकता नहीं दी जावे। (vi) इन मुद्दों पर अगर प्रबंधन संघ के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा करते हुए समुचित समाधान करना चाहता है जो संघ प्रबंधन के साथ हर स्तर पर इस सम्बन्ध में चर्चा करने हेतु तैयार है अगर प्रबंधन द्वारा संघ से चर्चा करने से कोताही बरती जाती है . संघ के उक्त मांगों को मानने से / उक्त सूची को सार्वजानिक करने से मना किया जाता है अथवा किसी तरह का बहाना बनाया जाता है या संघ को सर्वे करने की इजाजत नहीं दी जाती है तो संघ द्वारा मजबूरन कड़े कदम उठाये जायेंगे जिससे होने वाले किसी भी तरह की परेशानी अथवा बदनामी के लिए पूर्ण रूप से बीएसपी अथवा राजहरा खदान समूह प्रबंधन ही जिम्मेदार होगा।

जन मुक्ति मोर्चा द्वारा कार्यालक में बैठक का आयोजन

0

जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ का अभी लगातार जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के कार्यालक में बैठक का आयोजन कर आगामी कार्यक्रम 28 सितम्बर शहीद कॉमरेड शंकर गुहा नियोगी जी के शहादत दिवस व छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पेसाकानून में कर रहे संसोधन (ग्राम सभा को कमजोर करने की साजिश) पर चर्चा कर आगामी दिनों पूरे छत्तीसगढ़ में गोल बन्द कर बड़े आन्दोलन तैयार करने की जिम्मेदारी तय कर प्रभार दिया जा रहा है,

जिसमे जन मुक्ति मोर्चा के कृषि कार्यालय वार्ड नं 13 दल्ली राजहरा जिला बालोद छत्तीसगढ़ में दिनाँक 28/08/22 दिन रविवार को दोपहर 2 बजे, तो दिनाँक 29/08/22 दिन सोमवार को सुबह 10 बजे, तो दिनाँक 01/09/22 दिन गरुवार को रात्रि 9 बजे, तो शनिवार दिनाँक 03/09/22 को 12 बजे बैठक का आयोजन कर जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के सभी जिम्मेदार साथियो को अलग अलग जिम्मेदारी दिया गया ताकि पेसा कानून के सुनियोजित तरीके से जो संसोधन कर ग्राम सभाओं को कमजोर करने की साजिश राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उसका विरोध जमीनी स्तर पर हो सके, और आगमी दिनों में मजदूर किसान के मसीहा शहीद कॉ.शंकर गुहा नियोगी जी के शहादत दिवस पर जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित तीन दिवसी शहीद दिवस को सफलता पूर्वक सफल किया जा सके l

शहर में मोटर सायकल चोरी करने वाले 02 बालकों पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

0

🔅 दलपत सागर एवं शुभलग्न वाटिका क्षेत्र से दिया गया था चोरी की घटना को अंजाम

🔅 03 मोटर सायकल बरामद

🔅 कार्यवाही थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर क्षेत्रान्तर्गत

🔅 दोनो किशोर बालक उडीसा दाबूगांव क्षेत्र से

🔅 जप्ती-03 मोटर सायकल (सीजी 27 एल 4166, सीजी 04 जे एल 2511, सीजी 17 केएन 5034)

🔅 घटना स्थल से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज की महत्वपूर्ण भूमिका

🔅 जप्तशुदा सम्पत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 1,20,000/-रूपये

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जगदलपुर शहर में मोटर सायकल चोरी करने वाले गिरोह पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि शहर के अलग अलग क्षेत्रों से मोटर सायकल चोरी होने के संबंध में रिपोर्ट पा्रप्त हुई थी जिन पर चोरी का अपराध दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया था। मामले में घटना स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में मिले सीसीटीव्ही फुटेज एवं मुखबीरों के माध्यम से माल मुल्जिम की पता तलास किया जा रहा था। आज थाना कोतवाली को सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ संदेही दलपत सागर क्षेत्र में देखे गये हैं। सूचना पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु दलपत सागर की ओर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा संदेह के आधार पर 02 व्यक्तियों की पहचान कर घेराबंदी कर पकड़ा गया है जिनसे पूछताछ पर दोनो संदेही 18 वर्ष से कम किशोर बालक होना पाया गया और दोनो उडीसा दाबूगांव क्षेत्र नवरंगपुर का होना बताये। जिनसे विधिवत पूछताछ करने पर जिन्होने दिनांक 19.06.2022 को शुभ लग्न वाटिका से मोटर सायकल सीजी 27 एल. 4166, दिनांक 17.07.2022 को दलपत सागर क्षेत्र से हीरो स्प्लेंडर मोटर सायकल सी जी 17 , के एन 5034, एवं दिनांक 01.09.2022 को दलपत सागर क्षेत्र से मोटर सायकल सीजी 04 जे.एफ. 2511 को चोरी करना स्वीकार किये हैं। दोनो किशोर बालक के निशानदेही पर उक्त 03 नग मोटर सायकल बरामद कर जप्त किया गया है। दोनो किशोर बालकों के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही कर किशोर न्यायालय बोर्ड , ततपश्चात बाल संपेक्षण गृह भेजा गया है। मामले में जप्त शुदा मोटर सायकल की अनुमानित कीमत 1,20,000 रूपये आंकी गई है।

🔅 प्रकरण:-
01)- अप. क्र. 263/22 – सी.जी 17 के एन 5034

02)- अप. क्र. 314/22- सी.जी 04 जे एल 2511

03)- इस्तगाशा क्र. 02/22 – सी.जी 27 एल 4166

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
निरीक्षक – एमन साहू
उनि – होरीलाल नाविक, रनेश सेठिया
सउनि – प्रेम पाणीग्राही
प्र.आर. – संजीव मिंज
आर – युवराज ठाकुर, प्रकाश नायक, भूपेन्द्र नेताम,प्रदीप कश्यप, ओम प्रकाश सिंह ,हिमांशु यादव

शहर में मोटर सायकल चोरी करने वाले 02 बालकों पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

0

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जगदलपुर शहर में मोटर सायकल चोरी करने वाले गिरोह पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि शहर के अलग अलग क्षेत्रों से मोटर सायकल चोरी होने के संबंध में रिपोर्ट पा्रप्त हुई थी जिन पर चोरी का अपराध दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया था। मामले में घटना स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में मिले सीसीटीव्ही फुटेज एवं मुखबीरों के माध्यम से माल मुल्जिम की पता तलास किया जा रहा था।

आज थाना कोतवाली को सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ संदेही दलपत सागर क्षेत्र में देखे गये हैं। सूचना पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु दलपत सागर की ओर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा संदेह के आधार पर 02 व्यक्तियों की पहचान कर घेराबंदी कर पकड़ा गया है जिनसे पूछताछ पर दोनो संदेही 18 वर्ष से कम किशोर बालक होना पाया गया और दोनो उडीसा दाबूगांव क्षेत्र नवरंगपुर का होना बताये। जिनसे विधिवत पूछताछ करने पर जिन्होने दिनांक 19.06.2022 को शुभ लग्न वाटिका से मोटर सायकल सीजी 27 एल. 4166, दिनांक 17.07.2022 को दलपत सागर क्षेत्र से हीरो स्प्लेंडर मोटर सायकल सी जी 17 , के एन 5034, एवं दिनांक 01.09.2022 को दलपत सागर क्षेत्र से मोटर सायकल सीजी 04 जे.एफ. 2511 को चोरी करना स्वीकार किये हैं। दोनो किशोर बालक के निशानदेही पर उक्त 03 नग मोटर सायकल बरामद कर जप्त किया गया है। दोनो किशोर बालकों के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही कर किशोर न्यायालय बोर्ड , ततपश्चात बाल संपेक्षण गृह भेजा गया है। मामले में जप्त शुदा मोटर सायकल की अनुमानित कीमत 1,20,000 रूपये आंकी गई है।
01)- अप. क्र. 263/22 – सी.जी 17 के एन 5034 02)- अप. क्र. 314/22- सी.जी 04 जे एल 2511 03)- इस्तगाशा क्र. 02/22 – सी.जी 27 एल 4166 महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
निरीक्षक – एमन साहू उनि – होरीलाल नाविक, रनेश सेठिया सउनि – प्रेम पाणीग्राही प्र.आर. – संजीव मिंज आर – युवराज ठाकुर, प्रकाश नायक, भूपेन्द्र नेताम,प्रदीप कश्यप, ओम प्रकाश सिंह ,हिमांशु यादव

संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से शहर के 9 माता गुड़ियों का होगा कायाकल्प

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन के प्रयासों से शहर विवेकानंद वार्ड स्थित शीतला माता गुड़ी, अनुकूल देव वार्ड स्थित काली माता गुड़ी,कुम्हराकोट सिविल लाइंस स्थित कुम्हराकोट जोगी गुड़ी, दीनदयाल उपाध्याय वार्ड स्थित जंगरा भगवती गुड़ी,अटल बिहारी वार्ड स्थित शीतला माता गुड़ी, विवेकानंद वार्ड स्थित काली धारणी गुड़ी,धरमपुरा स्थित शीतला माता गुड़ी, गुरु घासीदास वार्ड स्थित शीतला माता गुड़ी,लाल बहादुर शास्त्री वार्ड स्थित झारगाईन माता गुड़ी में प्रत्तेक गुड़ी के लिए तीन लाख रुपए के मान से 27 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं विकास के लिए कृत संकल्पित है हमारे बस्तर में माता गुड़ियों का विशेष महत्व है बस्तर के हर कार्य के पहले माता गुड़ियों में पूजा अर्चना की जाती है हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के हर माता गुड़ी का जीर्णोद्धार किया जा रहा है ग्रामीण क्षेत्र के लगभग सभी माता गुड़ियों के जीर्णोद्धार के बाद शहरी क्षेत्रों के गुड़ियों का जीर्णोद्धार की मांग पार्षदों के द्वारा की गई थी जिसपर स्वीकृति प्रदान की गई है

MOST POPULAR

HOT NEWS