City Media - Page 1016 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1016

केसला में संसदीय सचिव शकुन्तला साहू की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

0


आज पलारी विकासखंड अंतर्गत मिडिल स्कूल केसला में संसदीय सचिव शकुन्तला साहू की उपस्थिति में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत पलारी के अध्यक्ष खिलेंद्र वर्मा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष पुष्प माल्यार्पण कर की गईं।

शिक्षक दिवस के इस मौके पर संसदीय सचिव शकुन्तला साहू ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही ग्राम केसला के कक्षा 8वीं, 10वीं व 12वीं के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। कार्यक्रम के आयोजन में जनपद सदस्य दीपक नायक का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इस अवसर पर कसडोल विधायक शकुन्तला साहू ने भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि बच्चे की प्रथम पाठशाला गुरु होता है। इसलिए गुरु के बताए मार्ग पर चलने की कोशिश करनी चाहिए। बच्चे का भविष्य संवारने में गुरु का बहुत ही योगदान होता है।उन्होंने कहा कि शिक्षक एक ऐसे सम्मानित व्यक्ति हैं, जिनका समाज के निर्माण में अहम भूमिका होती है। शिक्षक बच्चों को ज्ञान प्रदान करने के साथ साथ उनके समस्या को सुलझाते हुए योग्य नागरिक बनाते है।

जनपद पंचायत पलारी के अध्यक्ष खिलेंद्र वर्मा एवं बलौदाबाजार मंडी समिति के उपाध्यक्ष सुकालू राम यदु ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज को दशा व दिशा देनेवाले होते हैं। एक शिक्षक चाहे तो समाज के हर बूराईयों को रोकने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। शिक्षक बच्चे को अच्छे आचरण देने के साथ-साथ उनके जीवन को पूर्ण रुप से बदलने का कार्य करते हैं। शिक्षकों के कंधे पर अहम दायित्व होता है इसलिए शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता भी कहा जाता है।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुनील कुर्रे अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस पलारी, झड़ी राम कन्नौजे उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, मेघनाथ यादव प्रभारी महामंत्री ,गणेश शंकर जायसवाल पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस व वर्तमान सरपंच छेरकापुर, दीपक नायक जनपद सदस्य, भूपेंद्र साहू जनपद सदस्य, शंकर साहू, पंचराम गायकवाड़, धनीराम नायक, चंदेल सर सेवानिवृत्त शिक्षक, छेदीलाल वर्मा, लक्ष्मी नारायण साहू, रोहित जायसवाल,डीआर वर्मा सर, सेवक साहू, चंद्रशेखर मांडले, यदुनंदन पटेल , गिरीश कुमार पटेल,ओमप्रकाश वर्मा, सविता धुरंधर, ललिता जायसवाल, भुनेश्वरी वर्मा, ललिता वर्मा, दुलारी पटेल,प्रेमलता ध्रुव अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।

शाला गांधी विद्या मंदिर में मनाया गया शिक्षक

0

शाला गांधी विद्या मंदिर उच्च. माध्य. विद्यालय दल्ली राजहरा में दिनांक 05/09/22 दिन सोमवार को शिक्षक दिवस का पर्व, माँ सरस्वती, छतीसगढ़ महतारी और डॉ. राधाकृष्णन जी की पूजा अर्चना कर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । शाला शिक्षक दिवस समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शैबाल जाना जी( मुख्य चिकित्साधिकारी शहीद हॉस्पिटल ) कार्यक्रम की अध्यक्षता युवराज साहू ( अध्यक्ष शाला संचालन समिति ) व शाला की प्राचार्या श्रीमती मंजू गुप्ता ने की तथा कार्यक्रम का संचालन कु. सृष्टि गुप्ता और श्रीमती किरण शर्मा ने किया । कार्यक्रम पर शाला संचालन समिति के अध्यक्ष युवराज साहू जी ने अपने उदबोधन में शाला के समस्त शिक्षक ,शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए

शिक्षकों की तुलना दीपक से की जैसे दीपक स्वयं जलकर अपने चारों ओर प्रकाश का उजियारा करते हैं ठीक वैसे ही शिक्षकगण भी स्वयं तपकर विद्यार्थियों और समाज में ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। शिक्षक ही ऐसे निर्माणकर्ता है जो छात्रों के माध्यम से देश दुनिया के सफल व्यक्तित्व वाले नागरिकों का निर्माण करते है । उदाहरण स्वरूप डॉ. जाना जी को इंगित करते हुए उनके गुरुजनो और संघर्षों व उनकी लगन ,कड़ी मेहनत तथा निस्वार्थ सेवा से प्राप्त उपलब्धियों से छात्रों को अवगत कराया । ततपश्चात शाला संचालन समिति और पालक शिक्षक समिति द्वारा प्रदत सम्मान स्वरूप भेंट मुख्य अतिथि डॉ. जाना सर के कर कमलों द्वारा शाला के सभी शिक्षकगणों को भेंट प्रदान किया गया ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

शिक्षक सम्मानोत्सव उपरांत छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन किया गया । कार्यक्रम के सफल संचालन में शाला के शिक्षक श्री प्रदीप बंसोड़े जी, श्री शीतल साहु, प्रकाश राव, कु. दामिनी राणा, कु. दिनेश्वरी साहू, कु. चेतना मैम, श्रीमती दुर्गेश साहु युवराज साहू जी, कु. हेमलता साहू, कु. गायत्री दास, श्रीमती प्रियांशी, श्रीमती एल. मरकाम जी, पालक शिक्षक समिति के अध्यक्ष कार्तिक राम बेलेंद्र, उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता साहू व समिति के अन्य सदस्यगणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

गौरव अलंकरण पुरूस्कार में शिक्षिका वंदना दिवान को शिक्षा दूत से किया गया सम्मान,प्रशस्ति पत्र और नगद राशि मिला

0

जगदलपुर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पांच सितम्बर को शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय गौरव अलंकरण पुरूस्कार कार्यक्रम रखा गया था जिसमें मुख्यअतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सीइओ रोहित ब्यास एवं जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान रहे।इस अवसर पर बस्तर ब्लॉक से कन्या आश्रम शाला चमिया की शिक्षिका श्रीमति वंदना दिवान को कोरोना काल में बच्चों को बेहतर तरीके से शिक्षा देने एवं कोरोना के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने सहित उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य के लिये शिक्षा दूत पुरूस्कार दिया गया गया। श्रीमती वंदना दिवान को विकासखंड बस्तर से शिक्षा दूत के रूप में प्रशस्ति पत्र एवं 5000 की चेक देकर अतिथियों ने श्रीफल एवं शॉल से सम्मानित किया श्रीमति वंदना दिवान को खंड शिक्षा अधिकारी अरूण देवांगन, बीआरसी राजेन्द्र सिंह, सीएसी गौतम रात्रे, सुखदेव कश्यप सहित अन्य शिक्षकों ने बधाई दिया, श्रीमति दिवान ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

धान का लाखो रूपये ठगी करने वाले 2 साल से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के मार्गदर्शन , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी ,उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल राजेश बागडे के पर्यवेक्षण में धोखाधड़ी के आरोपियो की पतासाजी हेतु जिला बालोद में अभियान चलाया जा रहा है जिसमें उपनिरीक्षक खगेन्द्र पठारे के नेतृत्व मे थाना बालोद के अपराध में किसानो के धान का लाखो रूपये ठगी करने वाला आरोपी को कुनकुरी जसपुर से गिरफ्तार करने में बालोद पुलिस को सफलता मिली है।

मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी कौशलधीश द्विवेदी पिता स्व सुखनंदन राम द्विवेदी पता कृषि उपज मंडी बालोद के द्वारा थाना बालोद में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि कृषि उपज मंडी में श्री महेष टेªडर्स प्रो0 पंजीकृत व्यापारी अनिल कुमार लढ्ढा ग्राम जमरूवा के द्वारा कुल 64 व्रिकेताओ से माह जून 2019 से माह नवम्बर 2020 के मध्य कुल रूपये 39,97,683.00 (उनचालिस लाख सन्तानबे हजार छः सौ तिरासी रूपये मात्र) का खरीदी कर विक्रेताओ को छल करके उक्त रकम भुगतान नहीं कर फरार हो गया था। जिस पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक- 30/2021 धारा 420,409 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आरोपी अनिल कुमार लढ्ढा प्रकरण में कई दिनो से फरार था। जिसे तकनीकी साक्ष्य के आधार पर लगातार ट्रेस किया जा रहा था। और मुखबिर भी लगाया गया था आरोपी अनिल कुमार लढ्ढा लगातार अपना स्थान बदल-बदल कर रहा रहा था। साइबर सेल टीम बालोद व थाना बालोद के द्वारा उक्त प्रकरण के आरोपी को पकडने हेतु निर्देशित किया गया था। साइबर सेल से तकनीकी साक्ष्य प्राप्त कर टीम उत्तरप्रदेष वाराणसी रवाना किया गया था। प्रकरण के आरोपी की पतासाजी हेतु टीम द्वारा वहां पहुचकर वंहा कैम्पकर मुखबीर लगाकर तकनीकी सहायता से आरोपी जहां छिपा था पता लगाया गया आरोपी कुनकुरी जिला जसपुर में होना पुख्ता होने पर टीम वहां रवाना होेकर उसे घेराबंदी कर पकडने में सफलता मिली। आरोपी अनिल कुमार लढ्ढा पिता भंवन लाल लढ्ढा उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम जमरूवा थाना बालोद जिला बालोद को विधिवत गिरफ्तार कर जिला बालोद लाया गया। आरोपी का नाम व पता- अनिल कुमार लढ्ढा पिता भंवन लाल लढ्ढा उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम जमरूवा थाना बालोद जिला बालोद
धोखाधडी के फरार आरोपी के पतासाजी में प्रभारी थाना बालोद निरीक्षक नवीन बोरकर, उपनिरीक्षक खगेन्द्र पठारे, आरक्षक भोप सिंह साहू, आरक्षक योगेश सिन्हा, आरक्षक प्रवीण साहू साइबर सेल से आरक्षक पूरन प्रसाद देंवागन का सराहनीय भूमिका रहा।

शिक्षक दिवस पर बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने सभी गुरूजनों को दी शुभकामनाएं

0

शिक्षक दिवस पर बस्तर विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी ने सभी गुरूजनों को दी शुभकामनाएं देश और समाज के लिए अच्छा नागरिक तैयार करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका- लखेश्वर बघेल शिक्षक दिवस के अवसर पर बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी ने सभी शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी है बस्तर विधायक ने कहा की पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का स्मरण करते हुए कहा कि डॉ. राधाकृष्णन एक विद्वान, चिंतक और प्राध्यापक भी रहे हैं, उनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाकर हम सभी गौरवान्वित महसूस करते हैं डॉ. राधाकृष्णन ने उच्च नैतिक मूल्यों को अपने जीवन उतारा और अपने छात्रों को भी प्रेरित किया वे कठिन विषय को भी अपनी शैली से सरल, रोचक और प्रिय बना देते थे बस्तर विधायक ने कहा कि देश और समाज के लिए अच्छा नागरिक तैयार करने में शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं अपने गुणों से वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखते हैंउन्होंने उम्मीद जताई कि देश-प्रदेश का उज्जवल भविष्य गढ़ने की दिशा में सभी शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे

एमएमडीसी किरंदुल परियोजना में प्रबंधन द्वारा हर्षोउल्लास से मनाया शिक्षक दिवस

0

किरंदुल (प्रातः इंडिया) 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर किरंदुल परियोजना में प्रबंधन द्वारा बीआईओपी सीनि.सेके.स्‍कूल के सभागार में देश के पूर्व राष्‍ट्रपति डा.सर्वपल्ली राधाकृष्‍णन जी के जन्‍म दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि एम. सुब्रमण्‍यम, महाप्रबंधक (विद्युत) ने सर्वप्रथम डा.राधाकृष्‍णन जी के तैलचित्र पर माल्‍यार्पण कर दीप प्रज्‍जवलित किया। मुख्‍य अतिथि ने उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित किया।

इस अवसर पर सर्वश्री भानसिंह (प्रोजेक्‍ट मेनेजर एसपी-।।।), एस.गुहा -उप महाप्रबंधक (वित्‍त), ब्रायन एंटोनी- उप महाप्रबंधक (सामग्री), जी.वेल बसंथन, सहा.महाप्रबंधक (कार्मिक), एम.‍ सिद्दीबाबू, वरि.प्रबंधक (कार्मिक), श्रीमती अलका सिंह, प्रबंधक (कार्मिक), शिव प्रसाद गुप्‍ता, प्रबंधक (कार्मिक), राहुल साठवने, प्रबंधक (कार्मिक), सभी विद्यालयों बीआईओपी सीनि. सेके.स्‍कूल, केन्‍द्रीय विद्यालय, डीएवी स्‍कूल, प्रकाश विद्यालय, विद्या मंदिर स्‍कूल,भारतमाता स्‍कूल के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि ने सभी शिक्षक-शिक्षिकओं को उपहार व मिष्‍ठान वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन श्री एच. एन.तिवारी, प्रबंधक (कार्मिक) ने किया जबकि श्रीमती अलका सिंह, प्रबंधक (कार्मिक) ने धन्‍यवाद ज्ञापित किया।

नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार एवं भाजपा पार्षदों के साथ विकास कार्यो में भेदभाव के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन

0

दल्ली राजहरा मंडल द्वारा आज नगर पालिका परिषद में हो रहे भ्रष्टाचार एवं भाजपा पार्षदों के वार्डो में विकास कार्यो में किये जा रहे भेदभाव के खिलाफ भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह एवं वार्ड क्रम 16 पार्षद सोहद्रा ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका का घेराव कर जमकर नारेबाजी की, भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष नगर विकास में राजनीतिक भेदभाव किया जा रहा है।

कांग्रेस पार्षद एवं कुछ गिने चुने वार्डो में ही कार्य करवाया जा रहा है और भाजपा पार्षदों के वार्डो के काम को रोक दिया जाता है। वार्ड क्रम 16 पार्षद सोहद्रा ठाकुर ने कहा कि इस कार्यकाल में मेरे द्वारा लगातार वार्डो के कार्य के लिए पालिका में आवेदन दिया जा रहा है परंतु भाजपा पार्टी से पार्षद होने के कारण लगातार काम को रोक दिया जा रहा है। लगतार आवेदन एवं निवेदन के बाद भी कार्य नही होने के कारण आज ये विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है। जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह ने कहा नगर में इस प्रकार का भेदभाव करना नगर के जनता के साथ भेदभाव है और जिस पार्टी का मुख्यमंत्री आदिवासियों के उत्थान की बात करने वाले के पार्टी के लोग एक आदिवासी पार्षद के साथ अभद्र व्यवहार एवं शोषण किया जा रहा है ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इस दौरान सुदेश सिंह जिला कोषाध्यक्ष भाजपा, वार्ड पार्षद सोहद्रा ठाकुर, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भूपेंद्र श्रीवास भाजपा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष कासिम कुरैशी जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा किरण सिन्हा, अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र पिपरे, युवा मोर्चा जिला मंत्री सोनू ठगेल मंडल महामंत्री राकेश द्विवेदी, महेंद्र सिंह, भाजयुमो नगर अध्यक्ष संजीव सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मरकाम, मंडल उपाध्यक्ष सुजीत झा मंत्री जनार्दन सिंगरौल, सुरेश जयसवाल, लीलावती साहू रानू ठाकुर राकेश कोसरे, नीलेश श्रीवास्तव, शंकर साहू, सुमित जैन, मनन गुप्ता, सुचित्रा दास, विम्मी शर्मा, बसंती बाई ,कुसुम देवांगन, एवं वार्ड क्रम 16 की जनता उपस्थित थे।

एक विभागीय अधिकारी ने राजनैतिक प्रश्रय मे पार की सारी हदें

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर, 05 सितम्बर। बस्तर के विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग उत्कृष्ट शिक्षा देने में भले ही नाकाम साबित हो रहा है, लेकिन विभाग का एक अधिकारी भ्रष्टाचार के मामले में महा गुरु जरूर बन गया है। इस अधिकारी पर शासकीय राशि मै भ्रष्टाचार करने के गंभीर आरोप लगे हैँ। अपने कई वरिष्ठ अधिकारियो को निपटा चुका यह अधिकारी आज भी एक ही जगह अपने पद डटा हुआ है।सरकार बदलने के साथ ही बस्तर संभाग में विकास एवं निर्माण कार्यों का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। ऐसे कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा पर्याप्त राशि आबंटित की जा रही है। बस्तर संभाग के भी प्रायः सभी विभागों को निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए शासन भरपूर राशि दे रहा है। इसी के साथ यह देखना भी जरुरी हो गया है कि शासकीय राशि का समुचित उपयोग हो रहा है या नहीं ? बस्तर के शिक्षा विभाग के अंतर्गत बस्तर विकासखंड में सरकारी राशि की लूट मची हुई है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक बस्तर के विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने कार्य क्षेत्र में शिक्षा विभाग को आबंटित कई करोड़ की राशि को मनमाने ढंग से खर्च किये जाने का मामला सामने आया है। यह अधिकारी बस्तर जिले में अपनी पदस्थापना से पहले दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ थे। सन् 2017 में कई करोड़ रुपए की अफरातफरी करने के कारण उन्हें दंतेवाड़ा कलेक्टर द्वारा निलंबित भी किया गया था, किन्तु तत्कालीन भाजपा सरकार के शिक्षामंत्री के काफी करीबी होने के कारण उन्हें संरक्षण दे कर बस्तर जिले के मुख्यालय विकासखंड में पदस्थ कर दिया गया। सूत्रों का कहना है कि ये अधिकारी गीदम विकासखंड के अलावा बस्तर जिले में अपनी पदस्थापना के दौरान उन्होंने निर्माण कायों में करोड़ों रुपए की राशि अपनों के बीच तथा अपने संरक्षण दाताओं में कथित रूप से बांटकर अपने आप को सुरक्षित बचाये रखा। लेकिन सरकार बदलने के बाद इस अधिकारी ने भी पाला बदल लिया और कांग्रेसी नेताओं के वे करीबी बन गए।*टिक नहीं पाते ईमानदार अफसर* इस अधिकारी के हौसले इस हद तक बुलंदी पर हैं कि उन्हों ने जिला शिक्षा अधिकारी को भी जेब में रखने का दावा करते हुए तत्कालीन शिक्षा अधिकारियों को अपने सहयोगियों के माध्यम से उलझा कर रखा। पिछले वर्ष के दौरान दो जिला शिक्षा अधिकारी या तो बदले गए या निलंबित हुए। इस अधिकारी ने स्थानीय अपने स्थानीय करीबी कांग्रेसी नेताओं के साथ मिलकर शिक्षा विभाग को दी जाने वाली राशि का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया। इस अधिकारी ने अपने कई साथी विकासखंड शिक्षा अधिकारियो की मदद से जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार एक ऐसी महिला को दिलवाने में कामयाब हो गए, जो उनके लिए केवल कठपुतली साबित हो रही है। शिक्षा विभाग द्वारा आबंटित राशि से बस्तर जिले के कई विकासखंडों में जारी निर्माण कार्यों में राशि की गड़बड़ी की जानकारी अब धीरे-धीरे सामने आ रही है। जगदलपुर विकासखंड के शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में शिक्षा मद से जारी राशि के माध्यम से निर्माण कार्यों के लिए निविदा निकाली गई थी एवं अपने चहेते ठेकेदारों को कार्य करने का अवसर भी प्रदान कर दिया गया। बताते हैं कि सत्ताधारी दल से जुड़े जिले के अनेक नेताओं से सीधा संपर्क होने के कारण उक्त मद से आधा-अधूरा निर्माण कार्य करवा कर स्वीकृत पूरी राशि का आहरण कर लिया गया। सत्ताधारी नेताओं का दामन पकड़ कर पिछली सरकार के दौरान इस अधिकारी ने मलाई खाई थी, उसी तर्ज पर ही वे अब विगत तीन वर्षों से वैसा ही खेल खेल रहे हैं। शिक्षा विभाग के सूत्रों ने बताया कि इन विकासखंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी पर दबाव डालकर आहरित राशि कि बंदरबांट की जाती है।*अफसर की संदिग्ध मौत* जिला शिक्षा विभाग में महिला अधिकारी की नियुक्ति के साथ ही ज्वाइंट डायरेक्टर के रूप में एक अधिकारी की नियुक्ति भी हुई थी। इस बड़े अधिकारी ने ऐसे गड़बड़ घोटालों पर लगाम लगाने की कोशिश की और ऐसे दागदार विकास खंड अधिकारियों की एक विस्तृत रिपोर्ट शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी को भेजी गई थी। इससे नाखुश इन विकासखंड अधिकारियों ने इस उच्च अधिकारी पर जिले के बड़े नेताओं एवं प्रदेश स्तर के नेताओं के माध्यम से काफी दबाव बनाना प्रारंभ कर दिया। लगातार राजनैतिक दबाव से परेशान हो कर यह वरिष्ठ अधिकारी बार बार छुट्टी पर चले जाते थे इसका भरपूर लाभ भ्रष्ट अधिकारीयों ने उठाया। कुछ दिनों पूर्व इस वरिष्ठ अधिकारी की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई थी। अनेक नागरिक इस वरिष्ठ अधिकारी की मौत के पीछे किसी साजिश का अंदेशा जाता रहे हैं। लोगों को अब यह सोचने को मजबूर कर दिया है कि क्या उक्त वरिष्ठ अधिकारी ऐसे विकासखंड शिक्षा अधिकारियों की मनमानी और ग़फ़लतबाजी के कारण परेशान थे। अनुचित तरीके से कमाये गए धन के दम पर स्थानीय नेताओं के जरिये बनाये जा रहे दबाव के चलते उक्त वरिष्ठ अधिकारी मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। ये वरिष्ठ अधिकारी इस कदर मानसिक रूप से त्रस्त हो चले थे कि इन्ही परिस्थितियों के बीच एक दिन अचानक उनकी संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी मृत्यु के लिए अनआवश्यक राजनैतिक दबाव और मातहत अधिकारियो की मनमानी और ग़फ़लतबाजी को जिम्मेदार माना जा था है। मौजूदा जिला शिक्षा अधिकारी इस ग़फ़लतबाजी पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही हैं, या यों कहे कि मातहत अफसरों को उनका संरक्षण भी मिल रहा है। शासन से शिक्षा विभाग को स्कूलों मे शिक्षा का स्तर सुधारने तथा विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राशि मिलती है लेकिन इस राशि से अधिकारियों का जीवन स्तर सुधर रहा है तथा वे सुविधा संपन्न हो रहे हैं।

बस्तर के शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का महागुरु

0

(अर्जुन झा)

एक विभागीय अधिकारी ने राजनैतिक प्रश्रय मे पार की सारी हदें

जगदलपुर, 05 सितम्बर। बस्तर के विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग उत्कृष्ट शिक्षा देने में भले ही नाकाम साबित हो रहा है, लेकिन विभाग का एक अधिकारी भ्रष्टाचार के मामले में महा गुरु जरूर बन गया है। इस अधिकारी पर शासकीय राशि मै भ्रष्टाचार करने के गंभीर आरोप लगे हैँ। अपने कई वरिष्ठ अधिकारियो को निपटा चुका यह अधिकारी आज भी एक ही जगह अपने पद डटा हुआ है।

सरकार बदलने के साथ ही बस्तर संभाग में विकास एवं निर्माण कार्यों का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। ऐसे कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा पर्याप्त राशि आबंटित की जा रही है। बस्तर संभाग के भी प्रायः सभी विभागों को निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए शासन भरपूर राशि दे रहा है। इसी के साथ यह देखना भी जरुरी हो गया है कि शासकीय राशि का समुचित उपयोग हो रहा है या नहीं ? बस्तर के शिक्षा विभाग के अंतर्गत बस्तर विकासखंड में सरकारी राशि की लूट मची हुई है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक बस्तर के विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने कार्य क्षेत्र में शिक्षा विभाग को आबंटित कई करोड़ की राशि को मनमाने ढंग से खर्च किये जाने का मामला सामने आया है। यह अधिकारी बस्तर जिले में अपनी पदस्थापना से पहले दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ थे। सन् 2017 में कई करोड़ रुपए की अफरातफरी करने के कारण उन्हें दंतेवाड़ा कलेक्टर द्वारा निलंबित भी किया गया था, किन्तु तत्कालीन भाजपा सरकार के शिक्षामंत्री के काफी करीबी होने के कारण उन्हें संरक्षण दे कर बस्तर जिले के मुख्यालय विकासखंड में पदस्थ कर दिया गया।
सूत्रों का कहना है कि ये अधिकारी गीदम विकासखंड के अलावा बस्तर जिले में अपनी पदस्थापना के दौरान उन्होंने निर्माण कायों में करोड़ों रुपए की राशि अपनों के बीच तथा अपने संरक्षण दाताओं में कथित रूप से बांटकर अपने आप को सुरक्षित बचाये रखा। लेकिन सरकार बदलने के बाद इस अधिकारी ने भी पाला बदल लिया और कांग्रेसी नेताओं के वे करीबी बन गए।

टिक नहीं पाते ईमानदार अफसर

इस अधिकारी के हौसले इस हद तक बुलंदी पर हैं कि उन्हों ने जिला शिक्षा अधिकारी को भी जेब में रखने का दावा करते हुए तत्कालीन शिक्षा अधिकारियों को अपने सहयोगियों के माध्यम से उलझा कर रखा। पिछले वर्ष के दौरान दो जिला शिक्षा अधिकारी या तो बदले गए या निलंबित हुए। इस अधिकारी ने स्थानीय अपने स्थानीय करीबी कांग्रेसी नेताओं के साथ मिलकर शिक्षा विभाग को दी जाने वाली राशि का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया। इस अधिकारी ने अपने कई साथी विकासखंड शिक्षा अधिकारियो की मदद से जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार एक ऐसी महिला को दिलवाने में कामयाब हो गए, जो उनके लिए केवल कठपुतली साबित हो रही है। शिक्षा विभाग द्वारा आबंटित राशि से बस्तर जिले के कई विकासखंडों में जारी निर्माण कार्यों में राशि की गड़बड़ी की जानकारी अब धीरे-धीरे सामने आ रही है। जगदलपुर विकासखंड के शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में शिक्षा मद से जारी राशि के माध्यम से निर्माण कार्यों के लिए निविदा निकाली गई थी एवं अपने चहेते ठेकेदारों को कार्य करने का अवसर भी प्रदान कर दिया गया। बताते हैं कि सत्ताधारी दल से जुड़े जिले के अनेक नेताओं से सीधा संपर्क होने के कारण उक्त मद से आधा-अधूरा निर्माण कार्य करवा कर स्वीकृत पूरी राशि का आहरण कर लिया गया। सत्ताधारी नेताओं का दामन पकड़ कर पिछली सरकार के दौरान इस अधिकारी ने मलाई खाई थी, उसी तर्ज पर ही वे अब विगत तीन वर्षों से वैसा ही खेल खेल रहे हैं। शिक्षा विभाग के सूत्रों ने बताया कि इन विकासखंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी पर दबाव डालकर आहरित राशि कि बंदरबांट की जाती है।

अफसर की संदिग्ध मौत

जिला शिक्षा विभाग में महिला अधिकारी की नियुक्ति के साथ ही ज्वाइंट डायरेक्टर के रूप में एक अधिकारी की नियुक्ति भी हुई थी। इस बड़े अधिकारी ने ऐसे गड़बड़ घोटालों पर लगाम लगाने की कोशिश की और ऐसे दागदार विकास खंड अधिकारियों की एक विस्तृत रिपोर्ट शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी को भेजी गई थी। इससे नाखुश इन विकासखंड अधिकारियों ने इस उच्च अधिकारी पर जिले के बड़े नेताओं एवं प्रदेश स्तर के नेताओं के माध्यम से काफी दबाव बनाना प्रारंभ कर दिया। लगातार राजनैतिक दबाव से परेशान हो कर यह वरिष्ठ अधिकारी बार बार छुट्टी पर चले जाते थे इसका भरपूर लाभ भ्रष्ट अधिकारीयों ने उठाया। कुछ दिनों पूर्व इस वरिष्ठ अधिकारी की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई थी। अनेक नागरिक इस वरिष्ठ अधिकारी की मौत के पीछे किसी साजिश का अंदेशा जाता रहे हैं। लोगों को अब यह सोचने को मजबूर कर दिया है कि क्या उक्त वरिष्ठ अधिकारी ऐसे विकासखंड शिक्षा अधिकारियों की मनमानी और ग़फ़लतबाजी के कारण परेशान थे। अनुचित तरीके से कमाये गए धन के दम पर स्थानीय नेताओं के जरिये बनाये जा रहे दबाव के चलते उक्त वरिष्ठ अधिकारी मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। ये वरिष्ठ अधिकारी इस कदर मानसिक रूप से त्रस्त हो चले थे कि इन्ही परिस्थितियों के बीच एक दिन अचानक उनकी संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी मृत्यु के लिए अनआवश्यक राजनैतिक दबाव और मातहत अधिकारियो की मनमानी और ग़फ़लतबाजी को जिम्मेदार माना जा था है। मौजूदा जिला शिक्षा अधिकारी इस ग़फ़लतबाजी पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही हैं, या यों कहे कि मातहत अफसरों को उनका संरक्षण भी मिल रहा है। शासन से शिक्षा विभाग को स्कूलों मे शिक्षा का स्तर सुधारने तथा विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राशि मिलती है लेकिन इस राशि से अधिकारियों का जीवन स्तर सुधर रहा है तथा वे सुविधा संपन्न हो रहे हैं।

भानपुरी के युवासमिति एवं गणेश मंडली की ओर से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

0

भानपुरी पंचायत भानपुरी फरसागुड़ा विगत ऐतिहासिक परम् परागत गणेशपूजा सन 1936 से निरंतर श्री गणेश पूजा चलते आ रहा है जिसमे ग्राम रखा गया था जिसमे प्रथम स्थान पर – बस्तरिया लोककला मंच बम्हनी दूसरे स्थान – बस्तरिया स्वरांजलि ग्रुप झारा तीसरे स्थान – भानपुरी फरसागुड़ा की बेटी – भूमिका एवं प्रियांशी ने स्थान अर्जित किया जिसके मुख्यातिथि पूर्व मंत्री केदार कश्यप जिला पंचायत बस्तर अध्यक्षता – वेदवती कश्यप भाजपा जिला अध्यक्ष – रूपसिंह मंडावी ,निर्णायक के रूप में महेश राठौर देवेंद्र नाग कन्हैया लाल मंडावी लक्ष्मीकांत पन्त तुलतु बघेल ,तुलसी कश्यप ,हीरा देवांगन ,एंव गौरीशंकर ध्रुव एंव समस्त ग्राम के गणमान वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS