जगदलपुर- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा चौक में विराजमान गणपति का विसर्जन धूमधाम से किया गया,समिति के द्वारा विसर्जन के अवसर पर विशाल झांकी का आयोजन किया गया,झांकी में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध धमाल शुभम धमाल ने अपनी प्रस्तुति दी जिसको सुनने के लिए लोगो का हुजूम लगा रहा जो कि किसी मेले जैसा प्रतीत हो रहा था, शुभम धुमाल के धुन में समिति के युवाओं के साथ शहर के अन्य भक्त भी झूमते नजर आए एवम इस पल को लोग अपने मोबाइल पर कैद करते रहे,झांकी के चारो तरफ भगवा ध्वज लहरा रहा था जो कि सनातन धर्म का प्रतीक है जो लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र रहा,झांकी दुर्गा चौक से निकली एवम शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए इंद्रावती नदी में सम्पन्न हुई जहाँ गणपति जी की मूर्ति का विसर्जन किया गया।
केंद्र सरकार की नई योजना पीएम श्री का जिला अध्यक्ष ध्रुवे ने किया स्वागत
दल्ली राजहरा/डौंडी 07/09/22अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि श्री विक्रम ध्रुवे ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज ( wednesday) को केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इसमें पीएम योजना और पीएम गतिशक्ति से जुड़े कई अहम फैसले किए गए।

ध्रुवे जी ने आगे कहा कैबिनेट ने शिक्षा मंत्रालय की “पीएम श्री” के तहत एक नए प्रोजेक्ट में स्कूलों को अपग्रेड करने को मंजूरी दी है। ध्रुवे ने कहा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पीएम गति शक्ति ढांचे को लागू करने के लिए रेलवे की भूमि के दीर्घकालिक पट्टे पर नीति को मंजूरी दे दी है। श्री ध्रुवे जी ने कहा है कि आने वाले पांच वर्षों में 300 कार्गो टर्मिनल विकसित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज PM मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने PM गति शक्ति फ्रेमवर्क को लागू करने के लिए रेलवे की नई लैंड पॉलिसी को संयोजित करने के लिए रेल मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसमें कार्गो से संबंधित गतिविधियां हों,

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
पब्लिक यूटिलिटी, रेलवे के एक्सक्लूजिव इस्तेमाल में संशोधन किए गए हैं।श्री ध्रुवे ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच सितंबर को इसकी जानकारी देते हुए कहा था, ‘शिक्षक दिवस पर मैं एक नयी पहल की घोषणा कर रहा हूं। प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम) के तहत देश भर में 14,500 स्कूलों को विकसित व उन्नत किया जाएगा।


बंदोबस्त त्रुटि सुधार कार्य ग्रामों में शिविर लगाकर करें निराकरण कमिश्नर – श्याम धावड़े
जगदलपुर 08 सितंबर 2022/ कमिश्नर श्याम धावड़े ने बंदोबस्त त्रुटि सुधार कार्य के लिए ग्रामों में शिविर लगाकर निराकरण के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। कमिश्नर धावड़े गुरुवार को तोकापाल और बास्तानार तहसील का औचक निरीक्षण में पहुँचे थे। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी को गरीबों के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने अवैध कब्जा की जमीन की जाँच करवाकर जमीन को शासन के हित में करने की कार्यवाही के निर्देश दिए।इस निरीक्षण में कमिश्नर ने तोकापाल में स्थित अनुविभागीय दण्डाधिकारी तथा तहसील कार्यालय के बॉउंड्री वाल निर्माण हेतु बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण से राशि कराने और ग्राम पंचायत के माध्यम से इसका निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके साथ ही रिकार्ड रूम को भी दुरुस्त रखने को कहा।

उन्होंने प्राकृतिक आपदा के प्रकरण और लंबित राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के साथ ही वन अधिकार मान्यता पत्र के हितग्राहियों को ऋण पुस्तिका का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गिरदावरी कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण के साथ ही इस कार्य के सतत निरीक्षण के निर्देश दिए। कमिश्नर ने इस दौरान तहसीलदार न्यायालय, नायब तहसीलदार न्यायालय, कानूनगो शाखा, नाजिर शाखा, लोक सेवा केंद्र और अभिलेखागार कक्ष का निरीक्षण किया। लोक सेवा में पहुंचे ग्रामीणों और विद्यार्थियों से लोक सेवा केंद्र में जाति प्रमाण पत्र तथा प्राप्त हो रही अन्य सेवाओं के संबंध में चर्चा की। ग्रामीणों ने बताया कि अभी स्कूल के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है और पंचायत प्रतिवेदन के आधार पर भी सामाजिक प्रास्थिति पत्र भी बनाया जा रहा है। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर श्रीमती माधुरी सोम, एसडीएम तोकापाल श्री संजय विश्वकर्मा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे। कमिश्नर ने किया मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक का निरीक्षण निरीक्षण दौरे में निकले कमिश्नर धावड़े ने कोड़ेनार में साप्ताहिक बाजार स्थल के समीप संचालित मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक का निरीक्षण किया। क्लीनिक में दी जा रही सेवाओं व दवाई की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेते हुए इसके बेहतर संचालन के निर्देश दिए। गिरदावरी कार्य का किया निरीक्षण कमिश्नर श्याम धावड़े ने बास्तानार तहसील के ग्राम बास्तानार-02 में गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व विभाग के मैदानी अमलों को गिरदावरी कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करने के निर्देश दिए। राजस्व रिकार्ड में किसानों के जमीन व फसल की वास्तविक स्थिति को ही दर्ज करने के निर्देश दिए।

गुण्डरदेही मे बोलेरो वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरीश राठौर के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक गुण्डरदेही एस एस मौर्य व उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल राजेश बागडे के पर्यवेक्षण में एवं निरीक्षक राकेश ठाकुर थाना प्रभारी गुण्डरदेही, उपनिरीक्षक शिशिर पांडे थाना प्रभारी अर्जुन्दा, उपनिरीक्षक यामन कुमार देवांगन थाना प्रभारी रनचिरई के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर थाना गुण्डरदेही के अपराध क्रमांक 254/22 धारा 379, 34 भादवि के आरोपी को पकडने में सफलता पाया, आरोपी पता तलाश के दौरान घटना स्थल गुण्डरदेही से दुर्ग तक लगभग 200 सीसीटीव्ही कैमरो की जॉच की गई।

प्रार्थी धरमचंद जैन पिता हिरालाल जैन उम्र 53 साल साकिन वार्ड नंबर 11 देना बैंक के सामने गुण्डरदेही जिला बालोद जो अपने वाहन बोलेरो प्लस कमांक सीजी 07 एम 9417 को दिनाक 05.09.2022 को रात्रि 07.45 बजे से 06.09.22 के 06:00 बजे के मध्य अपने झिलमिल ज्वेलर्स गुण्डरदेही के सामने रखा था जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गया प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बालोद द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया, घटना स्थल के आसपास सीसीटीव्ही फुटेज को देखा गया जिसके आधार पर संदेही शैलेन्द्र सिंह सागर पिता अवतार सिंह उम्र 52 साल साकिन मकान नंबर 242 गुरूनानक नगर स्टेशन रोड दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ.ग.) को घेराबंदी कर दुर्ग से पकड़ा गया। शैलेन्द्र सागर से पुछताछ किया गया जिन्होंने घटना दिनांक को अपने साथी देवेन्द्र लोधी निवासी सागर (मध्यप्रदेश) हाल – जबलपुर के साथ घटना दिनांक को अपने वाहन मारूती एक्सप्रेसो क्रमांक सीजी 07 सीडी 3288 मे बोलेरो वाहन चोरी करने की नियत से गुण्डरदेही से धमतरी तक रोड मे खडे वाहन तलाशते नहीं मिलने पर देखे हुए वाहन गुण्डरदेही में खडे होने पर बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 07 एम 9417 को अपने साथी के साथ चोरी करना बताये व प्रार्थी के बोलोरो प्लस वाहन को अपने साथी आरोपी देवेन्द्र लोधी को ले जाना बताये है,

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
प्रकरण के आरोपी शैलेन्द्र सिंह से घटना में प्रयुक्त वाहन मारूती एक्सप्रेसो कमांक सीजी 07 सीडी 3288 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है, व चोरी गई वाहन बोलेरो प्लस कमांक सीजी 07 एम 9417 को दुर्ग मे कही खड़ा करना बताया। लवारीस हालात मे होने से जप्त कर प्रकरण के आरोपी को आज दिनांक 08.09.2022 के 12.30 बजे गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण के आरोपी को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया। आरोपी गिरफ्तारी मे उपनिरीक्षक शिशिर पांडे थाना प्रभारी अर्जुन्दा, उपनिरीक्षक यामन कुमार देवांगन थाना प्रभारी रनचिरई, सउनि अरविंद साह थाना गुण्डरदेही, प्रआर भुनेश्वर मरकाम सायबर सेल बालोद, आर संदीप यादव, आर मिथलेश यादव सायबर सेल बालोद, आर दमन वर्मा थाना गुण्डरदेही का विशेष योगदान रहा।


राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता’’ के दौरान लगाया गया पुलिस विभााग का जागरूकता शिविर
पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र यादव के निर्देश पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेश बांगडे के मार्गदर्शन में एवं यातायात प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में आज दिनांक 08.09.2022 को सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान बालोद में ‘‘राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता’’ के दौरान पांचों संभाग से आएं खिलाड़ीयो/छात्र-छात्राओं को यातायात सड़क सुरक्षा नियमों को पालन करने संयमित गति से वाहन चलाने, शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने एवं हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने, ड्रायविंग लायसेंस बनावाकर ही वाहन चलाने, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने, तेज गति/खतरनाक ढंग से वाहन नहीं चलाने, वाहन के कागजात साथ में रखने, यातायात नियमों का कढ़ाई से पालन करने की फ्लैक्स के माध्यम से जागरूकता षिविर लगाकार समझाईश देकर जागरूक करने साथ ही अपने परिवारजनों एवं मित्रो को भी यातायात नियमों के पालन करवाने की अपील किया गया। इस जागरूकता शिविर के दौरान यातायात सड़क सुरक्षा संबंधी पाम्पलेट का भी वितरण कर जागरूकता लाने का प्रयास किया गया।


इस शिविर में छात्र/छात्राओं को वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों जैसे नौकरी दिलाने के नाम पर होने वाले ठगी से बचने के लिए छात्र/छात्राओं को समझाईश दिया गया कि नौकरी दिलाने वाले फ्राड़ कॉल से सचेत रहे नौकरी दिलाने के नाम से कॉल आने पर संबंधित विभाग से सामंजस्य स्थापित कर यहं सुनिष्चित करे की इस विभाग में ऐसा कोई नौकरी की अधिसूचना जारी हुआ है कि नही, विडियो कॉल में अनजॉन नंबरों से दोस्ती करने से बचने की समझाईश दिया गया जिससे आप ठगी के शिकार होने से बच सकते है, अनजान लिंक में क्लिक नहीं करने, ओएलएक्स के माध्यम से ठगी, ईनाम जीतने के लालच, टावर लगाने के नाम से होने वाले ठगी विभिन्न प्रयोजनों से लाालच देकर ठगी होने से बचने हेतु महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक रहने की सलाह दिया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
इस कार्यक्रम में आने वाले बालक/बालिकाओं को अभिव्यक्ति एप के संबंध में भी जानकारी दिया गया की इस एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड़ कर रखने एवं जरूरत पड़ने पर किस तरह से उपयोग करने के तरीकों को बताया गया। अभिव्यक्ति एप के माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूक रहने एवं एप का उपयोग करने की सलाह दिया गया। इस कार्यक्रम में जागरूक करने की सराहनीय भूमिका निरीक्षक श्री दिलेश्वर चंद्रवंशी प्रभारी यातायात एवं साइबर सेल बालोद व प्र.आर. रूमलाल चुरेन्द्र, निर्मोही किषोर, आरक्षक रामप्रसाद भुआर्य, म.आर. अनिता साहू यातायात व साइबर बालोद स्टॉफ आरक्षक शशी गोयल पुलिस कार्यालय बालोद स्टॉफ व छात्र/छात्राओं लगभग 1500 से अधिक संख्या में शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।


शिक्षकों का सम्मान कर शिक्षक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने स्थानीय सेंट जेवियर्स स्कूल में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए एवं शिक्षकों को सम्मानित करते हुए शिक्षक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की गुरु शिष्य परंपरा भारत की गौरवशाली संस्कृति का अहम और पवित्र हिस्सा है

माता पिता के बाद गुरु ही हमें जीवन की शिक्षा प्रदान करते हैं पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिवस के अवसर पर 5 सितंबर को शिक्षकों के सम्मान स्वरूप शिक्षक दिवस मनाया जाता है गुरु का महत्व हर व्यक्ति के जीवन में होता है और जो व्यक्ति गुरु के महत्व को समझ जाता है वो व्यक्ति जीवन में सफल हो जाता है इस अवसर उन्होंने कहा की-मिट्टी से जिसने सोना बनाया, जिंदगी को जीना सिखाया ! लक्ष्य भेदने का मार्ग दिखाया, उस गुरु को शत शत प्रणामइस अवसर पर सेंट जेवियर्स स्कूल समुह के चेयरमैन जी एस पटनायक ने कहा की गरीबी में पलते हुए मैं आज यहां तक पहुंचा हूं कई कई दिनों तक भूखे रहकर भी मैंने शिक्षा के महत्व को समझा और मेरे गुरुजनों ने सहयोग दिया जिससे की मैं जुलाजी का शिक्षक बना और प्रण लिया की बच्चों को अच्छी और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए कार्य करुंगा इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ सेंट जेवियर्स स्कूल समुह के चेयरमैन जी एस पटनायक ,जोनल हेड संपूर्णा मिश्रा, प्राचार्य बलवीर कौर ,उप प्राचार्य वर्षिता नायक ,एडमिन श्रीपर्णा मिश्रा,शिक्षक मनीषा जान, हेमवती जी,श्रद्धा ,अमृता शाह, अंजलि, रविन्द्र चौधरी, कुशुम सोमा,क्षिप्रा, वरुण, शशिकांत,हर्षलिन, ज्योत्स्ना,देविका आफरिन खान,अश्विन सिंह , गरिमा कुमार, सुश्मिता, कामिनी,मेघा,सोनम,अपर्णा , बबिता आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे|

बस्तर के लोक संस्कृति हिस्सा हैं नवा खानी जुहार भेंट :- लखेश्वर बघेल
मुरिया समाज के पदाधिकारियों द्वारा बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल को नवा खानी जुहार भेंट कियाबस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने कहा कि धान का कटोरा छत्तीसगढ़ जहां की संस्कृति निराली है बस्तर की संस्कृति देश विदेश में प्रख्यात है बस्तर में नया खानी पर्व के जुहार भेंट बस्तर के लोक संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है नवा खानी के दिन परिवारों के सभी सदस्य गण एकत्रित होते हैं नया धान की टीका लगाया जाता है जिससे परिवार को एक सूत्र में बांधकर रखता है हमारे बस्तर के संस्कृति में नया खानी के दूसरे दिन एक दूसरे से मिलकर नया खानी की बधाई देने की परंपरा है गांवों में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ लोक नृत्य करते महिला पुरुष घर- घर जाकर एक-दूसरे को नया खानी की शुभकामनाएं देते हैं इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलराम मौर्य , हेमराज बघेल ,बलबीर सिंह कच्छ , बलदेव मौर्य, मंधर नाग , पूरन सिंह कश्यप , अभय कच्छ आदि समाज प्रमुख उपस्थित थे
बैंगलुरू मे हुई अधिकारियों का एक दल बैठक
जगदलपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के बैंगलुरू में गुरूवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने किया। उनके साथ अधिकारियों का एक दल भी बैठक में मौजूद था। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने राज्य सरकारों से आव्हान किया कि वे अपने राज्यों में औद्योगिक उत्पादों की उत्पादन लागत कम करने के लिए एवं उत्पादों के निर्बाध परिवहन के लिये अधोसंरचना तैयार करने के लिए सड़क, जल एवं रेल परिवहन का उन्नयन आवश्यक रूप से करें। उन्होंने औद्योगिक उत्पादन के निर्यात को बढ़ाने के लिये उद्योगों को मल्टीमोडल कनेक्टीविटी के विकास में आगे आने को कहा एवं राज्यों से एनएचएआई के साथ मिलकर नए औद्योगिक क्षेत्रों का विकास करने का आव्हान भी किया। गौरतलब है कि पीएम गति शक्ति के कार्यक्रम मंथन में सभी राज्यों के मंत्रियों को आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम में उद्योग विभाग के प्रवीण शुक्ला, संजय गजघाटे, ओपी बंजारे, जयंत देवांगन के साथ एनएचएआई के पिपरे एवं अन्य अधिकारी शामिल हुए। मंथन कार्यक्रम में राज्यों के परिवहन, लोकनिर्माण एवं उद्योग मंत्री शामिल हुए सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार
आदिम संस्कृति एवं मान्यताओं को अक्षुण्ण रखने के लिए आने वाली पीढ़ी को जागरूक करें – रेखचंद जैन
जगदलपुर : विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत सिडमुड के नयाखानी तिहार में शामिल हुए एवं लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा अच्छे फसल की कामना की
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी आदिवासी संस्कृति एवं परंपरा को संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं गांव गांव में माता गुड़ियों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है आदिवासी संस्कृति एवं सभ्यता को संरक्षित करने के लिए जगदलपुर में बादल एकेडमी की स्थापना की गई है आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं सभ्यता से परिचित कराने के लिए अपने बच्चों को इनकी जानकारी देना आवश्यक है हमारे आदिवासी भाई प्रकृति के पूजक है तथा वे जल जंगल जमीन पेड़ पौधे जानवर हर किसी की पूजा अर्चना करते हैं
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद सदस्य एवं ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग हेमू उपाध्याय पार्षद सूर्या पाणी विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा , गौरव तिवारी,नवल नाग, सरपंच हरिबंधु, पूर्व सरपंच लक्षिनंधर,पंच विमला नाग,पंच लखमी, पुजारी तिरलोचन, कांग्रेस कार्यकर्ता तिताराम,सोभासिंग, तुलसी राम,धनसाय, उपस्थित रहे l
जगदलपुर आईटी की पड़ी छापेमार कार्यवाही
जगदलपुर आईटी की पड़ी छापेमार कार्यवाही , जगदलपुर के धरमपुरा स्थित बृजराज नगर में हुई है छापेमार कार्यवाही , घर के बाहर सीआरपीएफ की टीम है तैनात , माइनिंग अधिकारी के घर मे पड़ी है छापा , यह अधिकारी 3 दिन पहले ही जगदलपुर में शिफ्ट हुआ है। अभी भी जारी है कार्यवाही l












