मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर हांकी प्रशिक्षण केंद्र पंडरीपानी जगदलपुर द्वारा आयोजित हांकी प्रतियोगिता जिसमे मुख्य रूप से बस्तर सांसद दीपक बैज,विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन,जनपद अध्यक्ष अनिता पोयम,पार्षद सूर्या पानी,गौरनाथ नाग,सांसद प्रतिनिधि धनुर्जय दास, सरपंच नगरनार लैखन बघेल,सरपंच पंडरीपानी पार्वती कश्यप,सांसद प्रतिनिधि सोशल मीडिया अनुराग महतो मौजूद रहे।
खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया
राष्ट्रीय खेल दिवस पर सांसद दीपक बैज एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने पंडरीपानी में हाकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उनको चित्र पर माल्यार्पण कर हाकी प्रशिक्षण संस्थान पंडरीपानी में हाकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया l

इस अवसर पर सांसद दीपक बैज ने कहा की आज हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर हमारे देश एवं प्रदेश के बच्चों के द्वारा राष्ट्रीय खेल हाकी में जिस तरह से अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा रहा है वह अतुलनीय है आज हमारे आदिवासी अंचल के बच्चे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे हैं

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप आज खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है इसकी कड़ी में ही जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंडरीपानी में हाकी प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की गई है जिससे हमारे बस्तर के बच्चों को भी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिल रहा है आज जगदलपुर में हाथा ग्राउंड, इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम, सिटी ग्राउंड तथा खेल कांप्लेक्स धरमपुरा में शहीद गुण्डाधुर तीरंदाजी एकेडमी का निर्माण किया गया है
जिसमे मुख्य रूप से बस्तर सांसद दीपक बैज,विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन,जनपद अध्यक्ष अनिता पोयम,पार्षद सूर्या पानी,गौरनाथ नाग,सांसद प्रतिनिधि धनुर्जय दास, सरपंच नगरनार लैखन बघेल,सरपंच पंडरीपानी पार्वती कश्यप,सांसद प्रतिनिधि सोशल मीडिया अनुराग महतो मौजूद रहे।
बिजली विभाग की रवैया से ग्रामीण आक्रोश
भानपुरी। बस्तर ब्लाक की ग्राम भानपुरी सहित दर्जनों ग्राम में बिजली की समस्या को लेकर भारी परेशान शासकीय कर्मचारी वह निजी दुकानों में बिजली विभाग के रवैया से भारी आक्रोश है।
ग्राम भानपुरी सहित दर्जनों ग्रामों में आए दिन बिजली की भारी समस्या देखा जा रहा है बिजली गुल होने के कारण स्कूल,छात्रावास ,कन्या आश्रम में पानी की समस्या को लेकर मध्यान भोजन बनाने में काफी तकलीफ हुई है। निजी दुकानों में भी इलेक्ट्रॉनिक दुकान वह फोटोकॉपी स्टेशनरी मशीन, होटलों में बिजली से चलने वाली उपकरण बंद होने के कारण भारी नुकसान सहना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण काफी देर तक बिजली गुल रहता है। बारिश नहीं होने पर भी बिजली की समस्या बनी रहती है। बिजली विभाग के कर्मचारियों से संपर्क करने पर हमेशा बिजली कर्मियों ने फाल्ट ढूंढने का बहाना बताकर डाल दिया जाता है। सुबह के समय बिजली न आने के कारण लोग अपने घरों में पानी तक नहीं भर पाते हैं।
पीजी कॉलेज में एम.ए. कला संकाय सीट बढ़ाने की मांग बविप्रा अध्यक्ष से छात्रों ने की
शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय द्वारा संचालित शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदलपुर में एम .ए. कला संकाय के 10 – 10 सीटों को बढ़ाने के माँग बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल से अवगत कराया छात्र नेता राकेश मरकाम ने बताया कि शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदलपुर में एम .ए. कला संकाय में सीमित सीट होने के कारण कई स्नातकोत्तर (कला संकाय ) के पढ़ाई के प्रति इच्छुक छात्र छात्राओं को वंचित होना पड़ रहा है जिसके वजह से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के छात्र छात्रा की पढ़ाई पूरी नहीं हो पा रही है|छात्र हित को देखते हुए बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष एवं बस्तर विधायक श्री लखेश्वर बघेल द्वारा पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री , उच्च शिक्षा मंत्री, सचिव उच्च शिक्षा विभाग को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया लखेश्वर बघेल ने छात्र हित को ध्यान में रखते हुए आश्वासन दिया कि जल्दी मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मंत्री को सीटों बढ़ाने की मांग रखेंगे|इस दौरान जिला पंचायत सदस्य धनुर्जय कश्यप , राकेश मरकाम पूरन सिंह कश्यप, सोमरु कश्यप, चुन्नीलाल , महेश कुमार ,कमलेश, बुधराम, नंदलाल ,सुखदेव बघेल ,संपत , बाबूकश्यप फुल दास नेताम , जय लाल , तुलसी बघेल आदि छात्र उपस्थित थे |
अग्निवीर भर्ती के लिये दी विस्तार से जानकारी
बस्तर जिला के तोकापाल विकासखंड के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोरठपाल में भारतीय सेना के अग्निवीर भर्ती के लिए पात्र संभावित विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर विधु शेखर झा भुवनेश्वर नाग प्रभारी प्राचार्य कोटेश्वर नायडू पीटीआई अनूप कुर्रे युवोदय तोकापाल के परमानंद बघेल ममता राय एवं वीरेंद्र बघेल ने विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विधु शेखर झा ने बताया कि अभी हाल ही में बस्तर पुलिस फाइटर्स के अंतर्गत तोकापाल विकासखंड के 52 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। यहां सभी विभाग के परस्पर सहयोग और विद्यार्थियों के अनुशासन तथा पालकों की उम्मीद के आधार पर बेहतर प्रयास किया जाता है। अग्निवीर भर्ती के लिए भी बस्तर अंचल के अधिक से अधिक लोग कामयाब हो और देश की सेवा से जुड़ने का अवसर अग्निवीर के माध्यम से प्राप्त करें। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य भुवनेश्वर नाग ने कहा सभी विद्यार्थियों को आवश्यकतानुसार फार्म संस्था से उपलब्ध कराया जाएगा फार्म भरने में किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो वह संस्था से संपर्क कर सकते हैं। पीटीआई कोटेश्वर नायडू ने सभी को जल्द से जल्द ऑनलाइन पंजीयन कराने के बारे में समझाया
ध्यानचंद जी की जयंती पर हांकी प्रतियोगिता
मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर हांकी प्रशिक्षण केंद्र पंडरीपानी जगदलपुर द्वारा आयोजित हांकी प्रतियोगिता जिसमे मुख्य रूप से बस्तर सांसद दीपक बैज,विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन,जनपद अध्यक्ष अनिता पोयम,पार्षद सूर्या पानी,गौरनाथ नाग,सांसद प्रतिनिधि धनुर्जय दास, सरपंच नगरनार लैखन बघेल,सरपंच पंडरीपानी पार्वती कश्यप,सांसद प्रतिनिधि सोशल मीडिया अनुराग महतो मौजूद रहे।
आंदोलन के आठवे दिन डौंडी में डटे रहे अंचल के कर्मचारी/अधिकारी
सोमवार को डौंडी विकासखंड के सभी विभागों के कर्मचारी अधिकारी अपनी दो सूत्रीय मांग केंद्र के समान डीए एचआरए को लेकर आठवे दिन बड़ी संख्या में जुटे रहे।
फेडरेशन के संयोजक वीरेंद्र देशमुख, सहसचिव- लेखराम साहू सचिव- प्रहलाद कोसमा रखु राम साहू,बसंतमणी साहू ने बताया माँगो को लेकर कर्मचारी अधिकारी में सरकार के द्वारा कोई पहल नही किये जाने पर आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न श्रेणी के कर्मचारियों को अनेक तरह के डीए दिए जाते है। इस व्यवस्था को समाप्त करते हुए पूरे छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों में समान केंद्र के तर्ज पर डीए देने की हुंकार भर रहे हैं। आज वर्तमान में घोषित 6% डीए नियमानुसार देय नही है।इससे प्रत्येक कर्मचारियों को हर माह हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है। इससे छत्तीसगढ़ के कर्मचारी छुब्ध है।

छत्तीसगढ़ में तीज पर्व होने के बावजूद महिला कर्मचारी बड़ी संख्या में हड़ताल में सम्मिलित होने लगे हैं। सोमवार को सरकार से फेडरेशन से प्रथम वार्ता सार्थक बताया गया है। अब सरकार से घोषणा के इंतजार है लेकिन जब तक मांग पूरी नही करेगी हड़ताल अनवरत जारी रहेगी। आज आंदोलन में जे एल भुआर्य,एस के चटर्जी,चन्द्रहास कुलदीप,सीमा जायसवाल,राजेन्द्र हरदेल,अनामिका मंडावी,भुनेश्वर साहू,अजित तिवारी,सोहन लाल कोषमा सहित सैकड़ों हडताली उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर वृक्षारोपण
भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद द्वारा आज 28 अगस्त राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के, पावन, अवसर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया जिसमें संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए , पर्यावरण दिवस पर राजहरा खदान के आयुर्वेदिक उद्यान में वृक्षारोपण किया गया और उपस्थित सभी सदस्यों से अपील किया गया की

पर्यावरण को दूषित होने से बचाने में अपना अमिट योगदान देवें और लोगों के बीच जागरूकता पैदा करें की ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करे ,पॉलिथीन का उपयोग बिल्कुल भी न करें और जनमानस से भी अपील करें की, प्रकृति की रक्षा करने हेतु पालीथीन का उपयोग न करें।


घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


पोला त्यौहार में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न पारम्परिक खेलकूद का आयोजन
कोरर – कांकेर ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत अंडी में पोला त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा विभिन्न पारम्परिक खेलकूद का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक ग्रामीण महिलाओं, पुरुषों ने भाग लिया, इसके पश्चात प्रतिभागियों को आकर्षक पुरुस्कृत किया गया,इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य भुमिका ग्राम के प्रथम नागरिक सरपंच महोदय श्रीमती सुमित्रा भाई सलाम उपसरपंच राजकुमार जैन हमारे राजीव युवा क्लब मितान के अध्यक्ष मोहन सलाम सचिव श्रीमती निशा साहू कोषाध्यक्ष सरोज निषाद ग्राम के वरिष्ठ नागरिक जगदीश यादव जी विष्णु कावड़े संतोष टेकाम कुलेश्वरी साहू महेश उसेंडी इनके कर कमलों से इस पर्व को मनाया गया

आयोजन कार्यक्रम बैला दौड़ प्रतियोगिता, प्रथम स्थान जितेश निषाद द्वितीय रोशन कावडे कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता प्रथम निहारिका कावडे द्वितीय जितेंद्र निषाद हांडी फोड़ प्रतियोगिता प्रथम नंदिनी निषाद बालक वर्ग विनय कुमार दुगा कबड्डी प्रतियोगिता प्रथम अंडी पटेलपारा द्वितीय अंडी खास पारा नारियल फेंक प्रतियोगिता प्रथम त्रिलोक मरकाम योगेश कुमार सुआ
बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक से लौट रहे कवासी लखमा की तबियत अचानक ख़राब
जगदलपुर – प्रदेश में केंद्र सरकार की योजनाओं की स्थिति देखने सदस्यों के साथ पहुंचे लोक लेखा समिति के चेयरमेन तथा कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार की शाम उद्योग मंत्री कवासी लखमा के निवास पहुंच कर उनका हाल जाना। उन्होंने अचानक अस्वस्थ हुए कवासी लखमा की तबियत के बारे में जानकारी लेकर विश्राम करने की सलाह दी। गौरतलब है कि कोंडागांव में बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में पहुंचे प्रभारी मंत्री कवासी लखमा की तबियत अचानक बिगड़ गई थी। कोंडागांव से लौटकर वे रायपुर के एमएमआई अस्पताल में भर्ती रहे। जहां से डिस्चार्ज के बाद अपने बंगले में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने पर कांग्रेस सांसद अपनी पत्नी के साथ कवासी लखमा के बंगले पहुंचे और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि लगातार कार्यक्रमों के चलते अस्वस्थ हो गए थे। अब उपचार के बाद उनकी तबियत ठीक है।












