City Media - Page 1022 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1022

धोखाधड़ी करने वाली डाकपाल गिरफ्तार 

0

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर, के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या०) बालोद सुश्री नवनीत कौर एवं थाना प्रभारी निरीक्षक टी.एस. पट्टावी थाना डौण्डीलोहारा के मार्ग दर्शन में चौकी प्रभारी संजारी सउनि गौकरण भण्डारी के द्वारा हमराह स्टॉफ के चौकी संजारी थाना डौण्डीलोहारा के अपराध क्रमांक 150/22 धारा 420, 409, भादवि की आरोपिया श्रीमती पद्मनी कुर्रे पिता सदन लाल बारले उम्र 27 साल निवासी रायपुरा थाना डौण्डीलोहारा हॉल निवासी न्यु सुभाष नगर मितान चौक दुर्ग वार्ड नं. 42 जिला दुर्ग छ0ग0 ने प्रकरण में ग्राम खेरथा बाजार शाखा डॉक घर में डाकपाल पद पर रहते हुए वर्ष 2014 से 2018 के मध्य डॉक घर के विभिन्न खाता धारकों से कुल 9 खाता में जमा रकम 33,800 रू. को शासकीय कार्य में रहते हुए धोखाधड़ी कर गबन किया है। विवेचना दौरान आज दिनांक 28.08.2022 को उक्त आरोपिया से पुछताछ कर उनके द्वारा जुर्म करना स्वीकर करने से विधिवत् गिरफ्तार माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

गौरीशंकर श्रीवास बने गुंडरदेही विधानसभा प्रभारी

0

भारतीय जनता पार्टी में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही पूरे प्रदेश में संगठन स्तर पर पार्टी द्वारा फेरबदल का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुंडरदेही विधानसभा के प्रभारी के रूप में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास को बनाया गया है। गौरी शंकर श्रीवास जो कि पूर्व में किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रह चुके हैं किसानों सहित समाज के सभी वर्गों के समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हैं ,जिनके ऊपर राज्य सरकार की टेढ़ी नजर हमेशा रहती है ।

गौरीशंकर श्रीवास भाजपा के तेजतर्रार फायर ब्रांड नेता के रूप में जाने जाते हैं। जो लगातार टीवी चैनलों में व डिबेट कार्यक्रमों में भारतीय जनता पार्टी का पक्ष रखते हुए नजर आते हैं। ऐसे तेजतर्रार नेता के गुंडरदेही विधानसभा में प्रभारी बनकर आने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में नए जोश और उत्साह का संचार हुआ है ।गुंडरदेही मंडल के मंडल अध्यक्ष ने श्रीवास् के नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनका हार्दिक स्वागत किया व आशा व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व भाजपा संगठन में मजबूती आएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि भाजपा का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन स्थानीय गुंडरदेही भाजपा कार्यालय में दिनांक 30 अगस्त को रखा गया जिसमें विधानसभा प्रभारी गौरीशंकर श्रीवास जी का आगमन होगा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर फरार आरोपी गिरफ्तार

0

दिव्यानी प्रापर्टी लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर के द्वारा किया गया है करोड़ो की धोखाधड़ी। मामले का थाना बालोद में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि दिव्यानी प्रापर्टी लिमिटेड नामक चिटफंड कंपनी के संचालक के द्वारा एजेन्ट के माध्यम से कंम्पनी की लुभावनी स्कीम एवं अधिक ब्याज का लालच देकर षणयंत्र पुर्वक आम जनता से करोडों रूपया जमा कराकर

परिपक्वता तिथि एवं समयावधी में राषि नही देकर निर्देषोकों एवं प्रार्थी से धोखाधड़ी कर कंपनी को बंद कर भाग गये है की सूचना पर आरोपीयों के खिलाप नामजद अपराध क्रमांक 140/15 व 319/2016 धारा 420, 467, 468, 471, 406, 34 भादवि., 3,4,5 ईनामी चिटफंड एवं धन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनिय,धारा 10 छ.ग. निपेक्षकों के हितो का सरंक्षण अधिनियम, का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण के विवेचना में नामजद 04 डायरेक्टर पूर्व में गिरफतार कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपीगण घटना के बाद से लगातार फरार होने से माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मंषा अनुसार श्रीमान पुलिस पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज बी.एन.मीणा के निर्देशन पर श्रीमान पुलिस

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home


अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीष राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वे दी व सायबर सेल डी.एस.पी श्री राजेष बागडे के द्वारा एक विषेष टीम तैयार कर आरोपी पताष हेतु भिण्ड, मुरैना, ग्वालियर(म.प्र.) टीम को रवाना किया गया था। टीम के द्वारा भिण्ड, मुरैना, ग्वालियर(म.प्र.) मे ं विगत 07 दिवस तक कैम्प लगाकर आरोपीगण के द्वारा दिये गये एक-एक पता पर टीम के द्वारा विभिन्न वेष-भुषा में जमीन स्तर व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर एक डायरेक्टर उपेन्द्र सिंह तोमर पिता श्री भगवानसिंह तोमर उम्र 34 साल पता:- सिंघया नगर शब्द प्रताप आश्रम के पास लष्कर ग्वालियर जिला ग्वालियर(मध्यप्रदेष) जो अपना मुल निवास को छुपाकर वर्तमान में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर पुलिस कार्यालय जिला भिण्ड(म.प्र.) में नौकरी कर रहा है कि सूचना पर उनके सकुनत स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया। पुरे प्रकरण में विवेचना एवं आरोपियों के पतासाजी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक नवीन बोरकर, कवंर चौकी प्रभारी सउनि धरम भुआर्य, आरक्षक योगेष सिन्हा, प्रवीण साहू, पिपेष्वर बंजारे, भोपसिंह साहू, मिथलेश यादव, की सराहनीय भूमिका रही है। छत्तीसगढ़ व अन्य राज्य के विभिन्न जिलो की पुलिस कर रही थी आरोपी की तलाष बालोद पुलिस को मिली फलता।


उक्त कंपनी के विरूद्व जिला दुर्ग, रायपुर, धमतरी, कोरबा, जांजगीर-चांपा में अपराध पंजीबद्व है। गठित टीम के द्वारा 07 दिवस तक भिण्ड, मुरैना एवं ग्वालियर(म.प्र) में लगाया कैम्प। कंपनी चिटफंड घोषित होने के बाद आरोपी डायरेक्टर त्यागपत्र देकर कर रहा था पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर नौकरी। आरोपी के द्वारा पहचान छुपाने के लिये अपना निवास स्थान को बदलकर कर रहा था, जिला भिण्ड में नौकरी। उक्त कंपनी के 05 डायरेक्टारो को किया जा चुका है गिरफतार। उक्त कंपनी के विरूद्व थाना बालोद में 02 अपराध पंजीबद्व किया गया है।

मिचनार के बाद तामड़ाघूमर और मेंदरी घूमर भी पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित – सांसद दीपक बैज

0

बस्तर में पर्यटन की अपार संभावना है जिसे देखते हुए लगातार सांसद श्री दीपक बैज बस्तर के पर्यटन स्थलों का दौरा कर वहां के ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए उस स्थल को बेहतर तरीके से विकसित करने के लिए कार्य कर रहे है ताकि वहां के ग्रामीणों को रोजगार मिल सके साथ ही साथ पर्यटकों को भी इसका लाभ मिल सके।

बस्तर में पर्यटन की अपार संभावना है जिसे देखते हुए लगातार सांसद दीपक बैज बस्तर के पर्यटन स्थलों का दौरा कर वहां के ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए उस स्थल को बेहतर तरीके से विकसित करने के लिए कार्य कर रहे है ताकि वहां के ग्रामीणों को रोजगार मिल सके साथ ही साथ पर्यटकों को भी इसका लाभ मिल सके। इस दौरान जनपद अध्यक्ष लोहंडीगुड़ा महेश कश्यप व स्थानीय सरपंच एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

कांग्रेस अपने ही जन घोषणा वादे से रही मुकर : विक्रम धुर्वे

0

दल्लीराजहरा/डौण्डी,27 अगस्त जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला बालोद व सांसद प्रतिनिधि, विक्रम ध्रुवे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा की राज्य की कांग्रेस सरकार चुनाव पूर्व अपने चुनावी जन घोषणा में 2500 रूपये बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था जिस पर युवाओं ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार भी बना दिये आज कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता संभाले करीब साढ़े तीन वर्ष होने जा रहा है युवा बेरोजगारी भत्ता के लिए आंदोलन कर रहे हैं मुख्यमंत्री का निवास का घेराव कर रहे हैं वही सरकार के वरिष्ठ मंत्री रविन्द्र चौबे सार्वजनिक पत्रकारवार्ता में कह रहे की हमने जनघोषणा पत्र में बेरोजगारी भत्ता का कोई उल्लेख व वादा ही नहीं किया है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ मंत्री का इस प्रकार झूठ बोलना लाखों युवाओं के साथ खिलवाड़ व अपमान है। जिलाध्यक्ष ध्रुवे ने आगे कहा की आज प्रदेश के शहर एवं ग्रामों में जितने भी विकास कार्य हो रहे हैं

केन्द्र की योजनाओं के तहत हो रही है जब प्रदेश सरकार ठीक तरह से इन योजनाओं को धरातल में क्रियान्वयन नहीं कर पाती है तब केन्द्र सरकार का रोना रोकर जनता को भ्रमित करने में लग जाती है। श्री ध्रुवे ने यह भी कहा की प्रदेश शासन अपने वाहवाही व वोट के लिए जनता युवाओं यहां तक शासकीय कर्मचारी अधिकारियों से चुनावी घोषणा कर देती है पर जब उसे पूरा करने का समय आता है तो सरकार के मंत्री प्रवक्ता कहा देते हैं की हमने तो इस संबंध में कोई जन घोषणा नहीं किये थे और अपने ही घोषणा को पूरी तरह भूल जाते हैं आज शासन के कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक अनिश्चितकालिन हड़ताल पर बैठ गये हैं जिससे जनता के मूलभूत समस्याओं में परेशानी आ रही है लेकिन शासन इस मामले में कोई निर्णय नही ले रही है उन्होने यह भी कहा की प्रदेश शासन के साढ़े तीन साल के राज में गांव गरीब किसान युवा कर्मचारी अधिकारी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं ऐसे झूठे राज्य सरकार के मंत्रियों को आने वाले समय में राज्य के युवा कर्मचारी अधिकारी सहित जनता इनका सही जवाब देगी।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन को ताक में रख कर रहे कार्य

0

दल्लीराजहरा – नगर के वार्ड क्रमांक 26 के रेलवे कॉलोनियों में साफ-सफाई नहीं होने से गंदगी का अंबार लगा है। दल्लीराजहरा रेल्वे के अधिकारियों के द्वारा केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन योजना की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। वही रेलवे कालोनी में जमे कूड़े करकट और गंदगी में बारिश होने कूड़ा सड़ने से भयंकर बदबू हो रही है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है। नालियों की भी ठीक ढंग से सफाई नहीं हो रही है। इससे रेलकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रेलकर्मचारी और उनके परिवार के लोगों को रहने के लिए रेलवे कॉलोनियों में सैकड़ों क्वार्टर बनाए गए हैं। यहां सैकड़ों लोग रहते हैं। रेलवे कॉलोनी सहित रेलवे स्टेशन के आसपास की साफ-सफाई नियमित रूप से नहीं हो रही है। रेलवे में नियुक्त सफाई कर्मियों का ठेका खत्म होने और नए सफाई कर्मियों की भर्ती न होने से गिने-चुने सफाईकर्मी हैं। ऐसे में रेलवे ठेका और अनुबंध पर कॉलोनी व रेलवे परिसर में सफाई करा रहा है। यहां नियमित रूप से निगरानी नहीं की जा रही है।

इसका असर रेलवे कॉलोनियों में फैली गंदगी के रूप में दिख रहा है। रेल्वे में कार्यकर्त कर्मचारियों ने नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि कॉलोनी में नियमित साफ-सफाई कराने को लेकर कई स्थानीय रेलवे यूनियन संगठन ने कई बार संबंधित विभाग को पत्रचार किया। उसके बाद रेल अधिकारी ने सफाई अभियान भी चलाया। मगर समय बीतने के बाद कॉलोनी में मॉनसून से जंगली पेड़ उगे और जंगल से क्वाटर घिर गया। स्थानीय रेल कर्मचारियों उनके परिवारों ने कॉलोनी में सफाई कराने की मांग संबंधित विभाग के अधिकारियों से की है, ताकि कोई भी रेलकर्मी गंभीर बीमारी के चपेट में नहीं आए।वही दूसरी ओर प्रशान्त सीएसएम कहते है की सफाई कर्मचारियों का ठेका खत्म हो गया है इसलिए रेलवे कालोनियों की सफाई नही हो पा रही है। और स्टेशन में पूर्व में 5 सफाई कर्मचारी थे जो कि अब 2 ही रह गए तो सुबह शाम सफाई होती है।

पार्षद ने वार्ड की सफाई के लिए रेलवे को लिखा था पत्र

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नगर के वार्ड 26 रेलवे कालोनी की सफाई व्यवस्था को लेकर वार्ड पार्षद टी ज्योति ने रेलवे प्रबंधक रायपुर को पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने कहा था कि दल्लीराजहरा रेलवे क्षेत्र में लगभग 200 रेलवे कर्मचारियों के निवास हेतु रेलवे क्वार्टर निर्मित है, जिसकी साफ सफाई पूर्व में रेलवे द्वारा किया जाता रहा है, किन्तु अब साफ सफाई का कार्य बंद करा दिया गया है. क्वाटरों में सफाई व्यवस्था नहीं होने से निवासियों को काफी दिक्कतों एवं परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वर्तमान कोरोना महामारी के दौर में साफ सफाई नहीं कराने से कॉलोनी के निवासियों को संकमण का खतरा बढ़ता जा रहा है. रेलवे कर्मचारी व उनके परिवार के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए सम्पूर्ण रेलवे क्वाटरों की साफ-सफाई की व्यवस्था दुरूस्त कराने का कष्ट करें या फिर यह कार्य नगरपालिका को इसकी जिम्मेदारी दी जाये, जिस प्रकार भिलाई एवं रायपुर नगर पालिका, नगर निगम को साफ- सफाई की व्यवस्था के लिए यूजर चार्ज देकर व्यवस्था करायी जाती है. उसी तर्ज पर दल्ली राजहरा नगर पालिका को भी रेलवे क्वार्टरों की सम्पूर्ण साफ सफाई का कार्य की जिम्मेदारी यूजर चार्ज द्वारा करायी जाये, जिससे रेलवे क्वाटरों की सफाई की गम्भीर समस्या का समाधान हो सके। सफाई विभाग का टेंडर खत्म हो गया है। और टेंडर कब होगा यह जानकारी देने के लिए पीआरओ से पूछ सकते है। हमे मीडिया में जवाब देने से मना किया गया है।

विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के द्वारा माउंटेन गर्ल नैना का भव्य स्वागत सम्मान

0

दिनांक 27 अगस्त 2022 जगदलपुरविश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति ने नैना सिंह धाकड़ जी का गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ दंतेश्वरी माई से आशीर्वाद प्राप्त कर भगवत गीता भेंट कर, पुष्प माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। नैना जी ने बताया 8 अगस्त 2022 को 10 सदस्यीय भारती टीम में पर्वतारोहन अभियान में फिर से शामिल होकर देश राज्य व क्षेत्र का नाम नए रिकॉर्ड के साथ हासिल किया । मिशन हर घर ,हर हाथ तिरंगा में लेह लद्दाख की चोटी माउंट मेन्टोक कांगड़ी 3 जिसकी ऊंचाई 6250 मीटर, मेन्टोक कांगड़ी 2,जिसकी ऊंचाई 6150 मीटर व मेन्टोक कांगड़ी 1 जिसकी ऊंचाई 6100 मीटर हैं…जंहा (-) टेम्प्रेचर ,तेज हवाओं के बीच बेस कैम्प से रात1.20 मिंट में निकल अपने अभियान को 1 बजे सफलता हासिल किया।

साथ ही साथ देश का तिरंगा लहराया , राष्ट्रीयगान गा उन चोटियों पर विजयी देश का मान बढ़ाया। 17 घण्टे आरोहण अवरोहण लगातार कर सफलता हासिल किया। पहले कदम पर जब (लेह लद्दाख़) करजोक गांव के आगे सोमोरोरी लेक के पास ट्रांसिट कैम्प से निकले तो धीरे धीरे टीम के सदस्यों की तबियत बिगड़ रही थी। उनके उपचार के लिए उन्हें बेस कैम्प में छोड़, हम 7 सदस्य आगे बढे।जिसमे मैं नैना सिंह धाकड़ 6 पुरुष पर्वतारोहियो में अकेली महिला पर्वतारोही थी। 13 मई बेस कैम्प से निकल समिट कैम्प 5600 मीटर पर खड़ी ऊंची ,नीची ,पथराव व जानलेवा रास्ते से होते हुए 15 अगस्त मिशन हर घर तिरंगा को उंचाई तक पहुचाने 5300 मीटर मेन्टोक कांगड़ी 3, जिसकी ऊंचाई 6250मीटर , पहुँच देश का तिरंगा लहराया।. देश का तिरंगा लहराया के साथ राष्ट्रीय गीत गाई। छत्तीसगढिया सबले बढ़िया बेनर व राज्य की गीत ” अरपा पैरी की धार, महानदी हैं, श्रृंगार “गीत गाया। श्रीराम का ध्वज.…व जय जय कार,स्वामी विवेकानंद का बेनर (उठो जागो और तब तक नही रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये),बेटी नही किसी से कम ,बेटी को मिलेगा देश को दम( बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ ) बेनर, योग करो फिट रहो का संदेह 3नो पहाड़ो की चोटी से दे योग कर खुद उस ऊंचाई पर से प्रेरित किया हैं।

मातृशक्ति प्रांत संयोजिका श्रीमती सरिता यादव जी ने कहा बस्तर की बेटी नैना ने एक मातृशक्ति के लिए कोई भी काम असंभव नहीं,एक साथ 3 पहाड़ो में लगातार चढ़ने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला बन कर, दिखा दिया है हिन्दू शेरनी नैना सिंह धाकड़ “माउंटेन गर्ल” ने हिन्दू समाज को ही नही समस्त भारत वर्ष को गौरवान्वित किया है।पिछले वर्ष जब बेटी नैना जी ने माउंट एवरेस्ट फतह करके आई तब कई मंत्रियों ने स्वागत किया किंतु नैना जी के द्वारा बताई गई समस्या का निदान केवल कागजों में सिमट कर रह गई हम मातृशक्ति बेटी नैना के साथ हैं इनकी जो भी मांग है उसे सरकार जल्द पूर्ण करें।

उपस्थित विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति संयोजिका श्रीमती सरिता यादव जी, जिला उपाध्यक्ष कल्पना शेट्टी, जिला संयोजिका गीता गुप्ता सत्संग प्रमुख सुनीता भदोरिया जी , संस्कार केन्द्र सह प्रमुख मीना चौहान जी, हीना पढ़ी, प्रीति पढ़ी,नगर सह संयोजिका
बबली शुक्ला, बेबि, सुशीला नाग, आशा अग्रवाल व हिन्दू समाज उपस्तिथ था।

हर घर तिरंगा हमर तिरंगा अभियान का प्रभात फेरी, खेलकूद व ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता

0

जगदलपुर :- आजादी के अमृतोत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार क स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित हमर तिरंगा अभियान का आयोजन 21-08-2022से 27-08-2022तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी तारतम्य में आज दिनांक 27–08-2022दिन शनिवार को पंडरीपानी क्रं 02 की सरपंच श्रीमती जयती मौर्य के मुख्य आतिथ्य व स्कूल प्रबंधन समीति अध्यक्ष योगेश पानीग्राही, पूर्व उप सरपंच कमलू राम मौर्य की मौजूदगी में तिरंगा अभियान का समापन प्रभात फेरी रैली निकाल कर किया गया।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंडरीपानी जगदलपुर के स्कूली बच्चों ने पूरे गणवेश में कदमताल करते हुए हाथों में तिरंगा लेकर गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए “भारत माता की जय” “वंदेमातरम” के जयघोष के नारों के साथ प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी का जगहजगह ग्रामीणों ने अभिवादन किया।प्रभात फेरी में “हर घर तिरंगाहमर तिरंगा”, “जब तक सूरज_चांद रहेगा तिरंगा” का सम्मान रहेगा, हमने ठाना है तिरंगे झंडे को नंबर वन बनाना है जय जयघोष से गुंजायमान हुआ। प्रभात फेरी से जहां बच्चों में देश भक्ति की भावना जागृत हो रही है वहीं ग्रामीणों द्वारा भी इसे सराहनीय प्रयास बता रहें हैं। सरपंच श्रीमती जयती मौर्य ने कहा कि आजादी के 75 वें वर्ष हो गए हैं जिसका गौरवशाली इतिहास है , आजादी के लिए देश के महापुरुषों ने बलिदान दिया है। देश भक्ति गीत, खेलकूद व ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता
तिरंगा यात्रा प्रभात फेरी के पूर्व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कुर्सी दौड़, कबड्डी,खो_खो,चित्रकला, रंगोली ,देशभक्ति गीत की प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बढ़-चढ़कर बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान सुलोचना भुआर्य (प्रभारी प्राचार्य )योगिता सिंह हेमलता शार्दूल श्याम माली रेनी विनोद लक्ष्मी ठाकुर ममता खरे माया यदु डॉक्टर दंतेश्वरी लक्ष्मे ममता चौहान पूजा कश्यप कविता सिंह पंकज गर्ग,कमला शर्मा सुषमा खुराना आशीष दास और नरेंद्र देवांगन उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ का लोक पर्व पारंपरिक त्यौहार पोला तिहार हर्षोल्लास के साथ मनाया

0

दल्ली राजहरा – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा आज छत्तीसगढ़ का लोक पर्व पारंपरिक त्यौहार पोला तिहार कांग्रेस कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी और नांदिया बैला की पूजा अर्चना की गई उसके पश्चात् छत्तीसगढ़ का पारंपरिक व्यंजन ठेठरी, खुरमी, सोहांरी रोटी बड़ा भजिया मिठाई का वितरण किया गया इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह, संतोष पाण्डेय, जिला सचिव रवि जायसवाल, यूकां जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े, ब्लॉक महामंत्री श्रीनिवास राव, जिला महासचिव अल्पसंख्यक विभाग रूबी एन्थोनी, ब्लॉक महामंत्री सुरेश कुमार ठाकुर, मजदूर कांग्रेस नगर अध्यक्ष रामू शर्मा, युकां नेता भरत देवांगन, जसविंदर सिंह गिल, आदित्य रामटेके, जितेंद्र मेश्राम, धीरेंद्र डोंगरे, हरिश खस उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आनलाईन फ्राॅड के मामले में बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

0

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है, इसी तारतम्य में मोबाईल फोन के माध्यम से आनलाईन ठगी करने वाले शातिर आरोपी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बडी सफलता मिली है। ज्ञात हो कि 13 मई 2022 को प्रार्थी दीनबंधु रथ के साथ 4,00000/-रूपये की ठगी की घटना हुई थी जिस पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर संबंधित खाता धारक के विरुद्ध थाना कोतवाली में ठगी का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया।

प्रकरण में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक, हेमसागर सिदार, एवम् डी.एस.पी.साईबर सेल- गीतिका साहू के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर,आरोपी की पता तलाश की जा रही थी। दौरान अनुसंधान के संदेही बैंक खातों के विश्लेषण एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही की पहचान डेविड कुमार निवासी पंजाब के रूप में हुई ।जिसकी उपस्थिति भुवेनश्वर में मिलने पर, सहा उप निरीक्षक निलाम्बर नाग के नेतृत्व में टीम गठित कर भुवनेश्वर रवाना किया गया था। जहाॅ उक्त टीम के द्वारा संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे पूछताछ पर उसने अपना डेविड कुमार निवासी लुधियाना पंजाब का होना बताया जिसने प्रार्थी के साथ धोखाधडी कर, प्रार्थी के बैक खाता से 4,00, 000/- रूपये का आनलाईन ठगी करना स्वीकार किया।, आरोपी द्वारा ठगी किए हुए 4,00,000 ₹ को होल्ड करा दिया गया है,
आरोपी के कब्जे से 02 नग मोबाईल जप्त किया गया है। प्रकरण के आरोपी को जगदलपुर लाकर गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया।

MOST POPULAR

HOT NEWS