City Media - Page 1023 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1023

नाबालिक लड़की हत्या की आशंका मौके पर पुलिस पहुंच जांच में जुटी

0

डौंडीलोहारा के नजदीक के गांव में एक नाबालिक लड़की की हत्या का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही मामले की गंभीरता व घटना को देखते हुए बालोद पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव सहित,अन्य पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। हत्या की आशंका को लेकर पुलिस द्वारा गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है। मृतका की शिनाख्त कर ली गई है व मृतका की शव को पोस्टमार्टम के लिए डौंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि जल्द ही हत्या के मामले को सुलझा लिया जाएगा प्राथमिक स्तर पर तहकीकात पूरी कर ली गई है l घटनास्थल पर बालोद एसपी जितेंद्र यादव के साथ नवनीत कौर,दल्ली सीएसपी मनोज तिर्की,थाना प्रभारी डौण्डी लोहारा तुलसिंह पट्टावी उपस्थित होकर मामले को त्वरित रूप से निपटाने की जानकारी प्रदान की।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में अनेक मुद्दों पर चर्चा

0

बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक अध्यक्ष लखेश्वर बघेल और उद्योग व जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा के अध्यक्षता में कोण्डागांव जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया इस बैठक में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के सदस्यों ने 32 करोड़ की बजट को बढ़ाकर 100 करोड़ करने का प्रस्ताव किए सदस्यों ने वनाधिकार मान्यता पत्र पट्टाधारियों को शासन की योजनाओं का लाभ देने के साथ ही किसानों का पंजीयन और केसीसी कार्य को ग्राम स्तर व्यापक प्रचार प्रसार करने की अवश्यकता बताई साथ ही वनाधिकार ऋण पुस्तिका का वितरण ज्यादा से ज्यादा किया जाए बैठक में मुख्यमंत्री के भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम में संभाग में 427 की घोषणाओं एवं निर्देश पर पालन प्रतिवेदन की भी समीक्षा किए बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के बैठक में उपाध्यक्ष संतराम नेताम, विक्रम मंडावी, बस्तर सांसद दीपक बैज, कांकेर सांसद मोहन मंडावी, विधायक मोहन मरकाम, चंदन कश्यप, रेखचन्द जैन, श्रीमती देवती कर्मा, राजमन बेंज़ाम, अनूप नाग कमिश्नर एवं सचिव बविप्रा श्याम धावड़े के अलावा सभी जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष, बविप्र के मनोनीत सदस्य, सातों जिला के कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी व गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे

बैठक में एनएमडीसी के द्वारा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के निर्माण में देरी के लिए सांसद, विधायक सहित सभी अतिथियों ने नाराज़गी ज़ाहिर किए उन्होंने कहा कि बस्तर की आवश्यकता को ध्यान में रखकर कार्य को तत्परता दिखाएं सदस्यों ने आगामी माह सितम्बर में एनएमडीसी के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक रखने की मांग की जिसमें बस्तर संभाग के विकास कार्यों सहित क्षेत्र में लालपानी, भर्ती, रेलवे सहित अन्य समस्या का निराकरण के लिए चर्चा किया जाएगा

प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने दंतेवाड़ा जिले में लालपानी से प्रभावित ग्रामों के संचालित नेरली, धुरली जल प्रदाय योजना के सम्बंध में बविप्र उपाध्यक्ष संतराम नेताम की अध्यक्षता में एक जांच समिति के प्रस्ताव दिए जिसमें अध्यक्ष श्री बघेल ने समिति को जांच करवाने हेतु निर्देशित किए, समिति में विधायक देवती कर्मा, विक्रम मंडावी, रेखचंद जैन, राजमन बेंज़ाम होंगे

अध्यक्ष बघेल ने कहा कि प्राधिकरण के बैठक में सभी मुद्दों पर चर्चा किया गया सभी सदस्यों में क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किए सभी की सक्रियता दिख रही है शासन की प्राथमिकता वाले योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो इसके लिए सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधि मिलकर कार्य करें उन्होंने जल जीवन मिशन और नरवा, ग़रवा,घुरवा और बाड़ी के कार्य में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई

बैठक में मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि सामाजिक भवन के कार्यों की समीक्षा समय-सीमा में कलेक्टर करें प्रदेश सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लोंगों को लाभ दिया जाए इसके लिए प्रशासन के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को भी अपने क्षेत्र के विकास कार्य में प्रयास किया जाना है बाढ़ के समय सभी जिलों ने अच्छा कार्य किए इसके लिए सभी को बधाई दी

बैठक में कांकेर से बालेंग़ा तक राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के निर्माण में देरी के कारण की जानकारी अतिथियों ने लिया बैठक में सड़कों के विकास के साथ-साथ केशकाल घाटी और कांकेर शहर बाईपास सड़क के विकास पर चर्चाकर अधिकारी को ठेकेदार पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए शासकीय कर्मचारियों के लिए निर्माणाधीन बिल्डिंग के हस्तांतरण और स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा किए

बैठक में प्राधिकरण के मद से स्वीकृत निर्माण कार्यों की पूर्ण-अपूर्ण सम्बन्धी जिलावार समीक्षा किए अपूर्ण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए संभाग में सर्व आदिवासी भवन और सामाजिक भवन के निर्माण हेतु मुख्यमंत्री की घोषणा की प्रगति की समीक्षा जिलों के कलेक्टर द्वारा किया जाए नरवा, गरबा, धुरवा, बाड़ी कार्यक्रम अंतर्गत गोबर ख़रीदी की समीक्षा किए

कार्यक्रम को उपाध्यक्ष संतराम नेताम, विक्रम मंडावी, सांसद कांकेर मोहन मंडावी ने सम्बोधित किया कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह दिया गया वर्ष 2022-23 में जिलावार 261 अनुशंसित निर्माण कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति के कार्यों समीक्षा किए शहीद वीर नारायण सिंह स्वावलंबन योजना अंतर्गत भौतिक एवं वित्तीय प्रगति लाने के निर्देश दिए अनुसूचित जनजाति वर्ग कृषकों के असाध्य नलकुपों में ऊर्जीकरण, नलकुप खनन कार्य के लिए प्राधिकरण मद से दिए गए राशि को वापस करते समय कलेक्टर के संज्ञान में लाने के निर्देश दिए

वन अधिकार प्रमाण पत्र धारी कृषकों के समूह में चौनलिंक फ़ेसिंग कार्य, फ़ेसिंग फलदार पौधेरोपण एवं सब्ज़ी उत्पादन कार्य, वनोपज- कृषि उपज आधारित प्रसंस्करण ईकाई स्थापना चर्चा किए अध्यक्ष श्री बघेल ने आजीविका मिशन के लिए महिला समूह को दिए गए मशीनों की समय-समय पर जांच किया जाए साथ ही रॉ मटेरियल की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

बैठक में आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं सांस्कृतिक विधाओं का अभिलेखीकरण कार्य की प्रगति के साथ साथ घोटूल, मातागुडी, देवगुड़ी, प्राचीन मृतक स्थल का राजस्व अभिलेखों में दर्ज करने पर चर्चा किए अतिथियों ने मृतक स्थल पर शेड निर्माण व नलकुप की व्यवस्था की मांग किए

शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के सामाजिक प्रास्तिथि प्रमाण पत्र की प्रगति की समीक्षा किए जन्म पश्चात जारी किए गए कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए स्वास्थ्य केंद्र के भवन विहीन पर आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश दिए अतिथियों ने सीएसआर की राशि का उपयोग संभाग के सभी जिलों में राशि का उपयोग विकास कार्यों में किया जाएगा

उपस्थित अतिथियों ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा की जाने वाली पत्राचार का जवाब देने के निर्देश दिये बैठक कांकेर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बस्तर संभाग में वेक्टर जनित रोगों के कारण और बचाव के सम्बंध में आवश्यक जानकारी दी

बिरंनपाल में 27 अगस्त को भादों मेला का आयोजन

0

बस्तर – प्रती वर्ष की के भांती ईस वर्ष भी भाद्रपद अमावस्या 28 दिनांक 27-8-2022दिन शनिवार को मेला मढ़ई मनाया जाएगा बस्तर रियासत काल से कचरापाटी परगना बिरनपाल मे खांडा कंकालीन देवी का धवंडा वृक्ष के निचे देव गुड़ी का स्थापना बस्तर महाराजा के आदेश पर पेमसाय धाकङ ने मन्दिर स्थापना किया गया ।

रियासत काल से बोहरानी बजार बनाने का रस्म चली भादों बजार देवी बोहरानी का नेग नियम से किया जाता है इस भादों बजार मे 82गांवों के लोगों के द्वारा चंदा सारी मांग कर किया जाता है सभी गांवों के लोगों के द्वारा लकड़ी का रथ बाँस का डोली बनाकर फसल का उत्पादन अच्छा हो इसके लिए टिडा थापना लाते हैं। बस्तर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण भादों बजार को माना जाता है। इसी के बाद ही विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा मे डेरी गड़ाई का सरगी वृक्ष झाड़ का टहनी रान बिरनपाल से लाय जाता है। और कचरापाटी परगना के लोग इस बजार के बाद ही धान नया खानी दिन के अनुसार मनाया जाता है। पुजारी वंशज पदमनाथ ठाकुर के द्वारा जानकारी दिया गया ।

ब्राह्मण परिवार पर हमला करने वाले पर कार्यवाही की मांग को लेकर समाज प्रमुख कोतवाली पंहुचे

0

शहर के प्रवीर वार्ड स्थित पनारापारा निवासी हमारे विप्रवर बन्धु श्रीयुत चिंतामणी पांडे जी और उनके पूरे परिवार के सदस्यों को गत 22 अगस्त 2022 की रात लगभग 9 बजे जब पूरा परिवार रात्रि भोजन में बैठे थे इसी बीच युवा कांग्रेस के नेता अजय बिसाई और उनके 20 से 25 साथी श्रीयुत चिंतामणी जी के घर के भीतर बलात प्रवेश कर पूरे परिवार पर जानलेवा हमला किया। जिससे श्रीयुत चिंतामणी जी को गंभीर चोट आई और परिवार के सभी सदस्यों बुरी तरह से घायल हो गए। पड़ोसी की सहायता से पूरे घायल हुए परिजनों को तत्काल मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में भर्ती कराया गया। जहां श्रीयुत चिंतामणी जी को लगभग 15 टाके लगे। घटना की रिपोर्ट कोतवाली थाना में दर्ज की गई। किन्तु आरोपित अजय बिसाई व अन्य के विरुद्ध कमजोर धारा लगाए जाने के विरोध में शुक्रवार को 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष श्रीयुत ईश्वर खम्बारी व सर्व ब्राम्हण समाज के संभागीय अध्यक्ष श्रीयुत संजीव शर्मा,सर्व ब्राम्हण समाज के जिलाध्यक्ष अनिल सामन्त,360 घर अरण्यक ब्राम्हण समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीयुत हेमंत पांडे,उपभोक्ता फोरम के पूर्व सदस्य श्रीयुत छबिलेश्वर जोशी,पूर्व शासकीय अधिवक्ता व श्रीयुत दिनेश पाणिग्राही समेत पीड़ित परिवार के सदस्य व लगभग 200 विप्रवर थाना कोतवाली पहुंच आरोपितों के विरुद्ध उचित जांच और तत्काल गिरफ्तारी कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। कोतवाली टीआई श्रीयुत एमन साहू जी ने समाज के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त करते कहा कि जैसे ही मेडीकल रिपोर्ट प्राप्त होगा उसके तहत कार्रवाई की जाएगी। हमारे विप्रवर बन्धु श्रीयुत चिंतामणी और उनके पूरे परिवार के साथ हुए इस जघन्य घटना पर समाज आक्रोशित है। सर्व ब्राम्हण समाज इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करती है। संजीव शर्मा,संभाग अध्यक्ष सर्व ब्राम्हण समाज,अनिल सामन्त,जिलाध्यक्ष सर्व ब्राम्हण समाज,जगदलपुर,बस्तर,छत्तीसगढ़।

नगरनार स्टील प्लांट में प्रभावित क्षेत्र के स्थानीय युवाओं को मिले प्राथमिकता

0

जगदलपुर। नगरनार स्टील प्लांट में कथित तौर पर बाहरी लोगों की भर्ती का विरोध जताने युवा कांग्रेस व ब्लाक कांग्रेस कमेटी नगरनार के प्रतिनिधि मंडल ने अधिशासी निदेशक से मिलने पहुंचे। उनकी अनुपस्थिति में महाप्रबंधक प्रियदर्शिनी से मुलाकात की। इस मामले में प्रतिनिधि मंडल ने दस दिनों का अल्टिमेटम देते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीशान कुरैशी व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विरेंद्र साहनी ने महाप्रबंधक प्रियदर्शिनी को कहा कि नगरनार स्टील प्लांट में स्थानीय लोगों को भर्ती देने वाले का प्रावधान किया जाए जिससे प्रभावित गांवों के युवाओं को रोजगार मिले। महाप्रबंधक प्रियदर्शिनी ने आश्वस्त किया कि नान टेक्निकल पदों पर स्थानीय लोगों की भर्ती प्रक्रिया किया जायेगा। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीशान कुरैशी ने कहा कि एनएमडीसी अभी तक की गई भर्ती की सूची उपलब्ध कराये जिससे पारदर्शिता हो। इस पर महाप्रबंधक प्रियदर्शिनी ने कहा कि पारदर्शिता से निजी कंपनियों को भर्ती करने को कहा गया है जिसकी निगरानी की जा रही है। ब्लाक अध्यक्ष विरेंद्र साहनी, आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही, सांसद प्रतिनिधि धनुर्जय दास ने भी अपनी बातें रखी। इस दौरान महासचिव संजय नाग, आईटी सेल जिलाध्यक्ष आदर्श नायक, ब्लाक अध्यक्ष संतोष सेठिया, गोपाल बघेल, प्रकाश सेठिया, कामदेव बघेल,रवि सहित बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कांग्रेसियों ने सड़क दुर्घटना मे घायल व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

0

भानपुरी ….युवा नेता निलय कश्यप एवं अन्य कांग्रेस नेताओ ने मानवता का परिचय देते हुए घायल व्यक्ति का किया मदद आज बयानार से कोण्डागांव जाते वक्त जनपद सदस्य बस्तर, युवा नेता निलय कश्यप (नानु), मर्दापाल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुखराम पोयाम, विधायक प्रतिनिधि वरुण सेठिया एवं भानपुरी युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल ने मानवता का परिचय देते हुए बुनागाँव के पास हुए सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद कर उन्हें अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया एवं डॉक्टर को उनकी बेहतर इलाज हेतु निर्देशित किया।

बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण बैठक

0

बस्तर प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन कवासी लखमा जी और अध्यक्ष बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी के अध्यक्षता में बैठक प्रारंभ हुई हैं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण बैठक सभा कक्ष कार्यालय कलेक्टर जिला कोंडागांव में चल रही हैं इस दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन केशकाल विधायक संतराम नेताम बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा,अंतागण विधायक अनूप नाग,कांकेर सांसद मोहन मंडावी व संभाग के अधिकारीगण कर्मचारीगण और उपस्थिति हैं|

लोक लेखा समिति के चेयरमैन व सांसद अधीर रंजन चौधरी सहित समिति के अन्य सांसदों का जगदलपुर विमानतल में बस्तर सांसद दीपक बैज ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया आत्मीय स्वागत

0

स्वागत उपरांत लोक लेखा समिति के चेयरमैन व सांसद अधीर रंजन चौधरी सहित अन्य सांसदों ने देखा बालीकोंटा स्थित एस.टी.पी. प्लांट….मंत्री कवासी लखमा,सांसद दीपक बैज,विधायक/संसदीय सचिव रेखचंद जैन,विधायक विक्रम मांडवी,महापौर सफीरा साहू, निगम अध्यक्ष कविता साहू, जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम, ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य सहित कार्यकर्ता भी रहे मौजूद।

स्वागत उपरांत लोक लेखा समिति के चेयरमैन व सांसद अधीर रंजन चौधरी सहित अन्य सांसदों ने देखा बालीकोंटा स्थित एस.टी.पी. प्लांट….मंत्री कवासी लखमा,सांसद दीपक बैज,विधायक/संसदीय सचिव रेखचंद जैन,विधायक विक्रम मांडवी,महापौर सफीरा साहू, निगम अध्यक्ष कविता साहू, जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम, ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य सहित कार्यकर्ता भी रहे मौजूद।

इंद्रावती नदी में बाड़ से किसानो की फसल नुकसान हुई

0

बाढ़ से हुया धान फसल का नुकसान बस्तर विकासखंड के अंतर्गत ब्लॉक बस्तर ग्राम पंचायत अलावल एवं इंद्रावती नदी किनारे के किसान अत्यधिक दुखी बाढ़ प्रभावित खेतों में धान फसल का नुकसान होने से किसान अत्यधिक चिंतित एवं दुख का सामना कर रहे हैं इंद्रावती बाढ़ ग्रस्त कई किसानों का धान फसल नुकसान 400 से 500 एकड़ धान फसल खराब हुआ है इंद्रावती किनारे कई ऐसे गांव दुकान क्षेत्र जैसे ग्राम पंचायत आडा वाला आश्रित ग्राम झपट गुड़ा। करमरी चोकर मरलेगा महिपाल कव्वाली कुड़कानार कभी आसना घाट लोहंगा कुदाल गांव ऐसे और भी गांव है इंद्रावती नदी किनारे दुबान क्षेत्र में आता है किसानों का छत्तीसगढ़ सरकार से अनुरोध है कि हमें हमारी बाढ़ ग्रस्त धान फसल का मुआवजा देने का कृपा करें

जिलाध्यक्ष ध्रुवे के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपाई पहुंचे राजधानी सीएम निवास का घेराव में हुए शामिल

0

दल्लीराजहरा/डौंडी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास का घेराव करने के लिए दल्लीराजहरा व डोंडी से सैकड़ों भाजपाई 1 दिन पूर्व राजधानी रायपुर पहुंच गए थे और आज 24 अगस्त को भी दर्जनों लोग अपने -अपने साधन से रायपुर राजधानी पहुंचे। जिलाध्यक्ष अनुसूचित जन जाति मोर्चा बालोद व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे के नेतृत्व में सैकड़ों लोग राजधानी कूच किए और राज्य शासन के मुखिया भूपेश बघेल के खिलाफ में विभिन्न नारेबाजी कर मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया, मुख्यमंत्री निवास के घेराव को लेकर रायपुर राजधानी पुलिस ने सैकड़ों लोगों की गिरफ्तारियां की जिसमें दल्ली राजहरा के दर्जनों भाजपाई भी शामिल थे,


दल्लीराजहरा मंडल व डौंडी मंडल के भाजपा कार्यकर्ता बुधवार को रायपुर में आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुए। अलग अलग जगहों से भाजयुमो कार्यकर्ता विभिन्न वाहनों से रायपुर गए थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन, भूपेश सरकार मुर्दाबाद, कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाए। रायपुर में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए विक्रम धुर्वे सांसद प्रतिनिधि सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। श्री ध्रुवे ने कहा छत्तीसगढ की सरकार युवा और छत्तीसगढ की जनताओ के साथ छल कपट कर ठग रही है श्री ध्रुवे आगे कहा की 2023 में भूपेश की ठगेश सरकार को उखाड़ फेक भाजपा की फिर से सरकार बनाने बनेगी।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS