जगदलपुर : सेना की नई भर्ती योजना अग्निपथ के अंतर्गत पूरे भारतवर्ष में भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। छत्तीसगढ़ में भी सेना भर्ती की नई योजना अग्निपथ के अंतर्गत अग्नि वीरों की भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इसे ध्यान में रखते हुए नौसेना के सेवा निवृत्त कमांडर संदीप मुरारका ने मीडिया से हुई विस्तृत चर्चा में बताया कि अग्निपथ योजना के तहत छत्तीसगढ़ में भी भर्ती की तारीख आ गई हैं जो कि 13 नवंबर से 22 नवंबर है। नया रायपुर में होने जा रहे अग्निवीरों के तौर पर भर्ती के लिए लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फार्म भरना है, जिसकी तारीख 5 अगस्त से 3 सितंबर तक है। कोई भी युवा जो की 17.5 से 23 साल की उम्र के बीच का है और जो आठवीं पास या उसके ऊपर की पढ़ाई किया है वह इस भर्ती के तहत ऑनलाइन फॉर्म भर सकता है। ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए उसको भारतीय सेना की वेबसाइटwww.joinindianarmy.nic.in में जाना होगा और वहां अपनी जानकारी भरनी होगी और जो भी दस्तावेज पूछा जाएगा वह दस्तावेज वहां पर अपलोड करना होगा और फिर वहां उनका फॉर्म सबमिट हो जाएग। इसके बाद उनको एक एडमिट कार्ड 1 नवंबर से 5 नवंबर के बीच आएगा जो कि उनके भरे हुए रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर आएगा। जिसका उनको प्रिंट आउट निकाल कर भर्ती वाले दिन एडमिट कार्ड में लिखे हुए स्थान और तारीख पर बाकी दस्तावेज लेकर जाना होगा। उन्होंने बताया कि यह योजना अभी महिलाओं के लिए नहीं है पर महिलाओं के लिए भारतीय सेना की मिलिट्री पुलिस मे भर्ती निकली है। जिसका नोटिफिकेशन अलग से है और उस योजना के अंतर्गत महिलाएं भी भारतीय सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकती है। जिसकी अंतिम तिथि 7 सितंबर है। अग्निवीर योजना के तहत जो भर्ती होगी वह 4 साल के लिए होगी और 4 साल बाद अग्निवीर को एक सेवा निधि पैकेज मिलेगा जो कि लगभग 11 से 12 लाख के बीच होगा। अग्निवीर जब तक सेवा में रहेंगे तब तक उनको मेडिकल और कैंटीन सुविधा भी मिलेगी। अग्निवीरों के पैकेज पर प्रकाश डालते श्री मुरारका ने बताया कि अग्नि वीरों को सेवा के पहले साल हर महीने ₹30000 मिलेंगे। सेवा के दूसरे साल हर महीने ₹33000 मिलेंगे। सेवा के तीसरे साल हर महीने ₹36500 मिलेंगे और सेवा के आखिरी साल हर महीने ₹40000 मिलेंगे। इसके अलावा उनको साल में 30 दिन की छुट्टी मिलेगी और और बीमार पड़ने पर भी चिकित्सकीय सलाह के मुताबिक़ छुट्टी मिलेगी। इसके अलावा उनके पोस्टिंग के हिसाब से उनको रिस्क भत्ता, कठिनाई भत्ता, राशन भत्ता, वर्दी भत्ता और 48 लाख का जीवन बीमा भी मिलेगा। सेवानिवृत्ति के समय उनको एक अग्निवीर स्किल सर्टिफिकेट मिलेगा जिसमें उन्होंने 4 साल से सेना में क्या-क्या काम किया उसकी जानकारी होगी और यह सर्टिफिकेट उनको बाहर नौकरी दिलवाने में मदद करेगा। जो आठवीं और दसवीं पास भर्ती वाले होंगे उनको 4 साल सेना में पूरे करने के बाद क्लास 12th सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। सेवा के दौरान उनके अच्छे कामों को ध्यान में रखते हुए उनको सम्मान और इनाम भी दिया जाएगा। भर्ती के लिए वांछित मापदंडों की जानकारी देते बताया कि भर्ती के लिए जो न्यूनतम ऊंचाई होनी चाहिए वह है 168 सेंटीमीटर, वजन कम से कम 50 किलोग्राम और सीना 77 सेंटीमीटर होना चाहिए। बस्तर के युवाओं के लिए इस योजना को बेहतर अवसर बताते उन्होंने कहा कि 17.5 साल से 23 साल उम्र के जो भी युवक हैं फिर चाहे वह स्कूल में हो या कॉलेज में हो या पढ़ाई पूरी हो गई हो या पढ़ाई बीच में छोड़ दी हो, अभी नौकरी कर रहे हो या कुछ नहीं कर रहे हो, इस भर्ती के लिए जरूर कोशिश करें। इस भर्ती में कोई भी बच्चा जो कि न्यूनतम आठवीं पास है जा सकता है। यह एक बहुत अच्छा मौका है बस्तर के बच्चों के लिए एक अच्छी इज्जतदार नौकरी पाने का तो जो भी बच्चा भर्ती के मापदंडों को पूरा करता हो वह जरूर इसके लिए आवेदन करें। स्वयं नौसेना में सेवा दे चुके कमांडर संदीप ने इस भर्ती के लिए किसी भी बच्चे को या उनके अभिभावकों को या जिला प्रशासन को किसी भी प्रकार की जरूरत पड़ने पर आवेदन फॉर्म भरने से लेकर आवश्यक डॉक्युमेंट्स के बारे में हो या शारीरिक तैयारी करवाने के बारे में हो या लिखित परीक्षा की तैयारी करवाने के के संदर्भ में पूरी मदद करने की बात कही है। फ़िलहाल ओल्ड भट्टी रोड, जगदलपुर स्थित इएचसीएच पॉलीक्लिनिक में प्रभारी अधिकारी के तौर पर पदस्थ श्री मुरारका ने अंत में कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारियों से चाहे वह रोजगार कार्यालय में हो चाहे हमारे जिलाधीश हो या हमारे डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर हो या शिक्षा विभाग से हो या पुलिस विभाग से हो मैं सब लोगों से अनुरोध करूंगा कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को इस भर्ती के बारे में जानकारी दी जाए और कोशिश की जाए कि ज्यादा से ज्यादा योग्य उम्मीदवार इस भर्ती का फॉर्म भरे और सेना में जाने की कोशिश करें। यह बस्तर जिले के विकास और भविष्य के लिए अच्छा होगा।
युवक कांग्रेस नेता के खिलाफ करेंगे शिकायत
जगदलपुर : जगदलपुर के युवा कांग्रेस नेता व प्रदेश पदाधिकारी अजय बिसाई की शिकायत आबकारी मंत्री कवासी लखमा व विधायक रेखचंद जैन सहित युवक कांग्रेस के नेताओं से की जायेगी। आरण्यक ब्राह्मण समाज के युवा संगठन के महासचिव एकलव्य पांडे और सचिव वअमित जोशी ने कहीं।
प्रवीर वार्ड में चिंतामणि पांडेय पर कातिलाना हमला कांग्रेस पार्टी के युवा संगठन के नेता और पूरे परिवार ने किया। चिंतामणि के साथ साथ पूरे परिवार महिला व बच्चों के साथ मारपीट किया गया। कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई किंतु राजनीतिक रसुख के बल पर अजय बिसाई व पूरे परिवार को बचाया जा रहा है जिसके लिए प्रभारी मंत्री कवासी लखमा व विधायक रेखचंद जैन से परिवार वालों के साथ प्रतिनिधिमंडल मिलेगा यदि अविलंब गिरफ्तारी नहीं होता है तो कोतवाली थाने का घेराव भी किया जायेगा।
छात्रसंघ चुनाव की मांग लेकर उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा
अभाविप ने आज छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम बस्तर विश्वविधालय के कुलपति डाँ शैलेन्द्र कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा । अ.भा.वि.प. सदैव से यह मानते आया है कि छात्र कल का नहीं अपितु आज का नागरिक है. किसी भी लोकतांत्रिक देश के नागरिकों में लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवित रहना अत्यंत आवश्यक है. लोकतांत्रिक मूल्य सतत रूप से सीखने की प्रक्रिया का एक हिस्सा है. विश्वविद्यालय एवं अन्य शिक्षण संस्थान लोकतांत्रिक मूल्य विकसित करने की एक सशक्त साधन है जो कि ना केवल छात्रों को लोकतांत्रिक मूल्यों से अवगत कराते हैं अपितु इसे देखने व समझने की व्यवहारिक दृष्टि का भी विकास करते हैं. कोरोना त्रासदी से अब देश और प्रदेश पूरी तरह से उबर चुका है और प्रदेश में सामान्य जनजीवन सुचारु रूप से चल रहा है. लगभग सभी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है एवं नियमित अध्ययन एवं अध्यापन का कार्य प्रारम्भ हो रहा है. ऐसे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ सरकार से मांग करती है की प्रदेश में उच्च शिक्षा संस्थानो, विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सरकार को प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्रसंघ चुनाव करना चाहिए. अभाविप छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांत मंत्री श्री मनोज वैष्णव जी ने बताया कि राज्य में उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों के अकादमिक कैलेण्डर के सम्बन्ध में जारी पत्र क्रमांक F-83/2018/38-2 के अनुसार छात्रसंघ के गठन सम्बन्धी गतविधियां 03/09/2022 से 09/09/2022 तक होनी है. इसके विपरीत आज तक राज्य शाषन की ओर से इस निमित्त कोई पूर्व तैयारी दिखाई नहीं दे रही जो कि राज्य शासन की मंशा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है. विद्यार्थी परिषद इस ज्ञापन के माध्यम से राज्य सरकार से प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रत्यक्ष रीति से छात्र संघ चुनावों के आयोजन के प्रक्रिया प्रारम्भ करने की मांग करती है ।बस्तर जिले के जिला संयोजक वरुण साहनी ने कहा कि अभाविप पूरे कैंपस में वर्ष भर प्रवेश से लेकर परीक्षा, परिणाम तक सक्रिय रहती है । अगर छात्रसंघ चुनाव होता है तो निश्चित रूप से समस्त विद्यार्थियों का समर्थन अभाविप का प्राप्त होगा । ज्ञापन सौंपने के दौरान विभाग संयोजक अर्पित मिश्रा, निखिल मराबी, यश धुव्र, संजय मुखर्जी, मनीष पांडे, सचीन पांडे, पंकज जोशी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कोंडागांव विधायक संतराम एवं चंदन पहुंचे प्रेस क्लब किया पत्रकारों से सौजन्य मुलाकात
अमरेश झा
कोंडागांव जिला मुख्यालय के केशकाल विधायक व नारायणपुर विधायक ने आज जिला मुख्यालय कुंडा गांव विविध कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे थे उसी दौरान दोनों विधायक कुंडा प्रेस क्लब पहुंच पत्रकारों से भेंट मुलाकात किया वही क्लब भवन का मुआयना करते विधायक संतराम नेताम ने भवन के आवश्यकतानुसार छत पर डोम निर्माण के लिए राशि प्रदाय करने की की स्वीकृति प्रदान की ।निर्माणाधीन प्रेस क्लब भवन की प्रशंसा करते विधायक संतराम व चंदन कश्यप ने कहा कि यह भवन छत्तीसगढ़ के पत्रकार भवनों में उत्कृष्ट साबित होगा, वहीं जिले के पत्रकारों के लिए के लिए नए आयाम तय करेगा।
ट्रक और बस की भिडंत से वाहनों के परखच्चे उड़े
डौंडी – मथाई चौक के पास ट्रक और बस की जबरदस्त टक्कर से दोनों वाहनों की परखच्चे उड़े , बताया जा रहा हैं की ट्रक आयरन ले कर आ रहा था और बस सवारी ले कर जा रहा था जिसमे दोनों में भिडंत हो गई | बस मैं बैठे यात्रियों को भी चोट आई हैं जिससे दोनों वाहन चालको को डौंडी के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं दोनों की स्थिति गंभीर बताया जा रहा हैं | वही पुलिस मौके पर आ कर घटना की जांच कर रही हैं |


घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


हमर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत अनेक प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन
शा उ मा वि घाटलोहंगा में रासेयो शा उ मा वि घाटलोहंगा के द्वारा दिनांक 24/08/2022 को हमर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला /निबंध लेखन /स्लोगन लेखन की प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें छात्रों के अंदर निहित भावनाये चित्र वा शब्दों के द्वारा कागज पर उकेरी गयी, इसमें रासेयो के स्वयंसेवक तथा विद्यालय के छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया प्रतियोगी छात्रों की संख्या 36 रही, इस कार्यक्रम का संचालन श्रीमती खान मेडम, कार्यक्रम अधिकारी रासेयो श्री लिलेश देवांगन के द्वारा किया गया बैठक व्यवस्था रासेयो के छात्रों द्वारा किया गया एवं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती सुनीता, श्रीमती देवांगन एवं सभी शिक्षकों का सहयोग प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को रासेयो स्थापना दिवस 24 सितम्बर 2022 को सम्मानित किया जायेगा।
सब्जी व हाट बाजारों में महंगाई चौपाल लगाकर व्यापारियों, सब्जी विक्रेताओं व आमजन से चर्चा
दल्ली राजहरा – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा आज सब्जी बाजार व न्यू मार्केट में महंगाई चौपाल लगाकर केंद्र की मोदी सरकार की विफल आर्थिक नीतियों व बढ़ती मंहगाई के बारे में आम लोगों, व्यापारियों एवं सब्जी विक्रेताओं से चर्चा किया गया। जिसमें सभी ने केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार के लगभग 8 साल के कार्यकाल में अधिकांश दैनिक उपयोग के सामानो का मूल्य डेढ़ से दोगुना हो जाने की बात कही।


आम जनता ने बताया कि रात दिन मेहनत के बावजूद महंगाई के कारण जीवन निर्वाह करना कठिन हो गया है सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि महंगाई के कारण आम लोग समान कम मात्रा में लेते हैं जिससे अधिक बिक्री नहीं होने के कारण धंधा मंदा है और परिवार चलाने लायक आमदनी नहीं हो पा रही मोदी के शासन में घर चलाना मुश्किल हो गया है। कांग्रेसजनों ने बाजार में महंगाई के विरुद्ध जमकर नारा लगाया और पाम्पलेट वितरण कर मोदी सरकार की विफलताओं को उजागर किया ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह, संतोष पाण्डेय, यूकां जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े, एल्डरमैन प्रमोद तिवारी, भरत देवांगन, जिला इंटक अध्यक्ष भूपेंद्र दिल्लीवार, तिलक मानकर, रूबी एंथोनी, श्रीनिवास राव, जितेंद्र मेश्राम,ताराचंद बघेल, शकील खान, पप्पू पंजवानी, रामू शर्मा, प्रवीण शर्मा, पार्षद सूरज विभार, स्वप्निल तिवारी, एल्डरमैन जगदीश श्रीवास, विलियम भौरा, प्रदीप बबलू, विजय जोगदंड, पी एम सुहैल, हरिश खस, अनिल कोम्बे, अजय नोन्हारे, विकास जैन मित्तल,नीरज कुमार साहू, हेमंत साहू, संतानु साहू, विकास साहू, परमेश्वर यादव, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

भाजपा युवा मोर्चा ने की मुख्यमंत्री निवास का घेराव
जिला भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष तोमन साहू व नेता गण हल्ला बोल कार्यक्रम में रहे सम्मिलित। राज्य की कांग्रेस सरकार की नीतियों और युवाओं से किए वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने 24 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया।इस हल्ला बोल कार्यक्रम में भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में लाखों भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ जन सम्मिलित होकर सरकार के विरोध में हुंकार भरे। सरकार के दमनकारी कमीशन खोरी और वादाखिलाफी करने वाली छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। छ ग के मुख्यमंत्री ने विधानसभा में इस बात को स्वीकार किया है छत्तीसगढ़ में केवल 18000 लोगों को रोजगार दिया जा चुका है जबकि 500000 लोगों को रोजगार देने का होर्डिंग लगाकर बेरोजगार युवाओं के साथ सरकार मजाक कर रही है।


इस हल्ला बोल मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम में प्रदेश संगठन प्रभारी डी पुरंदेश्वरी सह प्रभारी नितिन नवीन पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव विपक्ष के नेता aनारायण चंदेल प्रदेश सांसद मोहन मंडवी भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित साहू किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जयसवाल के अलावा जिला प्रभारी किसान मोर्चा कोमल सिंह राजपूत प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा पवन साहू जिला अध्यक्ष तोमन साहू जिला महामंत्री हेमंत साहू मनोहर सिन्हा जगदीश र्देशमुख देवीलाल डरसेना लीला राम सोनबोइर कैनिया यादव डोमेंद्र साहू लिखन साहू ग्यमल साहू धर्मेंद्र साहू दुष्यंत भास्कर गुलशन साहू राम स्वरूप यादव किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गण ओंकार सिन्हा पन्ना साहू उमेश विस्कर्मा सुरेश देशमुख चेतन्या निषाद आदि मंडल व किसान मोर्चा के नेता गण हजारो की संख्या में इस हल्ला बोल कार्यक्रम में शामिल हुए।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


भाजपा सरकार में जो बेरोजगारी दर 22% थी आज हमारी सरकार में 0.78% है – रेखचंद जैन (संसदीय सचिव)
बेरोजगारी भत्ता के नाम पर भ्रम फैलाना बंद करे भाजपाई भाजपा का धरना प्रदर्शन केवल राजनैतिक नौटंकी , जनता इनके झांसे में नहीं आने वाली विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने विज्ञप्ति जारी कर भाजपा के मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम पर जमकर हमला बोला विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की आज हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की जनहितैषी नीतियों के कारण बेरोजगारी दर 0.78% है जबकि भाजपा के शासन में यह बेरोजगारी दर 22% था उन्होंने भाजपा पर जमकर हल्ला बोलते हुए कहा की यदि बीजेपी के नेताओं में जरा भी नैतिक साहस है तो उन्हें प्रधानमंत्री आवास का घेराव करना चाहिए जिन्होंने प्रति वर्ष दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था उस हिसाब से आज तक 17 करोड़ नौकरी कहां है उन्हें बताना चाहिए हमारी सरकार ने पिछले 3.5 सालों में 5.5 लाख नौकरियां दी हैं आज हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की नीतियों के कारण छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर 0% से भी कम है जबकि राष्ट्रीय बेरोजगारी दर 6 प्रतिशत से अधिक है गोधन न्याय योजना के तहत आज लाखों लोग गोबर बेचकर भी हजारों रुपए प्रति माह कमा रहे हैं आज छत्तीसगढ़ में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 26 लाख पंजीकृत किसान हैं भाजपा की सरकार में जहां केवल 07 वनोपज की खरीदारी होती थी आज हमारी सरकार 67 वनोपज की खरीदारी कर रही है आज वनवासियों को तेंदुपत्ता का 4000 मानक बोरा का रेट मिल रहा है हमारी सरकार लगातार रोजगार के नए अवसर पैदा कर रही है जो भाजपा के नेताओं को पच नहीं रहा है और राजनीतिक बेरोजगारी से उबरने के लिए जनता को बरगलाने का झूठा प्रयास कर रहे हैं जिनमें जनता अब इनके झांसे में नहीं आने वाली है
कांग्रेस की बघेल सरकार को उखाड़ फेंकें – तेजस्वी सूर्या
रायपुर – भाजयुमो के हल्ला बोल आंदोलन के मंच से आज भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया। रायपुर नगर निगम कार्यालय के समीप आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सोनिया गांधी के लिए कलेक्शन मास्टर की भूमिका छत्तीसगढ़ में निभा रहे हैं।
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 3 माह की मोहलत देते हुए कहा कि वह इन 3 माह में अनियमित कर्मचारियों को नियमित करें वरना दिसंबर में मैं फिर आऊंगा। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार पर जमकर हल्ला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और माफिया राज चल रहा है। इस तानाशाही राज में युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। समय आ गया है कि भाजयुमो के कार्यकर्ता संघर्ष करते हुए भाजपा की सरकार बनाएं ताकि भाजपा की सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार दे सके।

भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि उन्होंने पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में वहां की सरकार के खिलाफ संघर्ष किया लेकिन छत्तीसगढ़ के युवा कार्यकर्ताओं जैसा उत्साह कहीं देखने नहीं मिला। पूरा भरोसा है कि छत्तीसगढ़ के युवा कार्यकर्ता युवाओं के हित में भाजपा की सरकार बनाएंगे। भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी तथा राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी ने भाजयुमो की विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए महाभारत का जिक्र किया और कहा कि महाभारत में कृष्ण ने भीम को धृतराष्ट्र के आलिंगन से बचाकर भीम की जान बचाई थी अब छत्तीसगढ़ धृतराष्ट्र के आलिंगन में है। इसे बचाने के लिए भाजयुमो के कार्यकर्ता संघर्ष करें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार की विदाई तय है। राजधानी रायपुर में आज जो सैलाब उमड़ा है, वह साबित कर रहा है कि भूपेश बघेल सरकार का पतन सुनिश्चित हो गया है। आज के बाद छत्तीसगढ़ में माहौल बदल गया है।


घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सौ से भी कम भृत्य पदों की भर्ती के लिए ढाई लाख युवाओं ने आवेदन किया। उन्होंने कहा कि अकेले हम आंदोलन नहीं कर रहे हैं। पूरा छत्तीसगढ़ आंदोलन कर रहा है। 5 लाख कर्मचारी आंदोलन पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता कमर कस लें और 2023 में भाजपा की सरकार बनाएं। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि प्रदेश के युवाओं के साथ हुए छल को लेकर आज मुख्यमंत्री निवास का हम सबने घेराव किया है। इस पूरे हल्ला बोल कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं व पार्टी के पदाधिकारियों व वरिष्ठजनों का पूर्ण सहयोग मिला है। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने राज्य सरकार को भ्रष्ट, निकम्मी और बदलापुर की राजनीति करने वाली सरकार करार देते हुए कहा कि इस सरकार ने छत्तीसगढ़ को कई दशक पीछे ले जाने का काम किया है। केंद्र सरकार के पैसों का दुरुपयोग करते हुए भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने जिस उम्मीद के साथ कांग्रेस को सरकार बनाने का अवसर दिया था, उन उम्मीदों को भूपेश बघेल ने न केवल तोड़ा है बल्कि छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ धोखेबाजी की है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ की यह सरकार जिस रास्ते पर चल रही है उसका परिणाम आज निर्धारित हो गया है। भाजयुमो के कार्यकर्ता इस सरकार को उसकी सही जगह पहुंचा देंगे। पूर्व सांसद रामविचार नेताम ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार जैसी भ्रष्ट सरकार पूरे देश में नहीं है। इस सरकार ने छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था तबाह कर दी है। हर जगह भ्रष्टाचार है और दमन की राजनीति की जा रही है। सांसद सुनील सोनी ने हल्ला बोल कार्यक्रम में शामिल होकर कहा कि कुंभकरणीय निंद्रा में सोई प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जगाने का वक्त आ गया है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ के युवाओं, किसानों, गरीबों, महिलाओं सहित सभी वर्गों के साथ जो व्यवहार किया है, वह इस सरकार के ताबूत की आखिरी कील साबित होगा। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता व आभार प्रदेश महामंत्री टिकेश्वर जैन ने किया।












