भानपुरी – विकासखंड बस्तर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित प्रारंभिक ग्रामीण उद्यमिता कार्यक्रम के द्वारा उद्यमियों का प्रशिक्षण कराया गया। प्रशिक्षण में व्यवसाय को आगे बढ़ाने का तरीका, आय व्यय का पुस्तक संधारण का जानकारी, व्यवसाय में नुकसान होने से कैसे बचाया जा सकता है एवं सफल उद्यमी के क्या लक्षण होते है इस प्रकार के उद्यम एवं उद्यमी से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी मास्टर सी आर पी नरपती सिंग ठाकुर, सोहन ठाकुर एवं बबिता खिलाड़ी के द्वारा दिया गया।
साथ ही व्यवसाय से जुड़े जरूरी लाइसेन्स जैसे उद्योग आधार लाइसेंस, फ़ूड लाइसेन्स एवं अन्य लाइसेन्स के बारे बताया गया। यह प्रशिक्षण बी आर सी कार्यालय बालेंगा में सम्पन्न किया गया एवं प्रशिक्षण के पश्चात सभी उद्यमियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बी आर सी के सभी पदाधिकारी, एस व्ही ई-पी बी पी एम, मास्टर सी आर पी के साथ जनरल सी आर पी भी उपस्थित थे। बता दे कि प्रारंभिक ग्रामीण उद्यमिता कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत बस्तर विकासखंड में 2017 से संचालित है, इस योजना के माध्यम से समूह से जुड़े महिलाओं को गैर कृषि आधारित व्यवसाय करने लिए ऋण राशि प्रदाय किया जाता है, साथ ही व्यवसाय को स्थापित करने और सफलतापूर्वक संचालन के लिए प्रशिक्षण देने के साथ एस व्ही ई पी के सी आर पी के द्वारा 6 माह तक लगातार सहायता किया जाता है। इस योजना के तहत अभी तक 2000 से ज्यादा उधमियों को सपोर्ट किया जा चुका है जो एक सफल उद्यमी के रूप में व्यवसाय कर अपना जीवकोपार्जन कर रहे है और अच्छा आमदनी कर रहे है।
बस्तर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन -उद्यमियों का प्रशिक्षण
देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ घोटिया बाजार स्थल में किया धरना प्रदर्शन
भानपुरी । भानपुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने घोटिया के बाजार स्थल पर केंद्र के मोदी सरकार के गलत नीतिया बेरोजगारी जी एस टी महंगाई के विरुद्ध कांग्रेसियों ने हाथों में तख्ती लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
इस दौरान जनपद सदस्य निलय कश्यप ने केंद्र के मोदी सरकार को जमकर कोसते हुए कहा कि चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी ने प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया साथ ही जनता को अच्छे दिन दिखाने का भी वादा किया ना तो अच्छे दिन आए ना ही नौकरी मिली ।मिला तो केवल झूटा आश्वासन
ब्लॉक उपाध्यक्ष धनुर्जय नेताम ने कहा कि अच्छे दिन के झूठे वादे के साथ 2014 में सत्ता में आई मोदी सरकार और महंगाई पर उनके साथ सुर मिलाने वाले अन्ना हजारे, बाबा रामदेव, स्मृति ईरानी जैसे लोग देश के असली मुजरिम हैं। इन्हें देश में बढ़ती महंगाई की चिंता नही है चिंता है तो केवल अपने मित्रों का ।
धरना प्रदर्शन में अन्य काग्रेस कार्यकता श्याम कुमारी ध्रुव मोसू बघेल सत्यकांत कश्यप सालिक बघेल अनिल बघेल अभिषेक बाजपाई,ने संबोधित करते हुए कहा कि देश में उत्पन्न आर्थिक विषमता, कमरतोड़ महंगाई, भीषण बेरोजगारी सबका जिम्मेदार केवल और केवल मोदी सरकार है ।
इस दौरान जनपद सदस्य निलय कश्यप ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष धनुर्जय नेताम,विधायक प्रतिनिधि सालिक बघेल, सरपंच संघ अध्यक्ष श्याम कुमारी ध्रुव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर, वरुण सेठिया ,सुखराम पोयाम ,मौसु बघेल, सत्यकांत कश्यप,अनिल बघेल,अभिषेक बाजपाई,महेंद्र पांडे पूरन, डमरु मौर्य, लक्ष्मण कश्यप, धन सिंह, लखेश्वर ठाकुर, रघुनाथ नाग,बनमाली चौहान,डमरू कश्यप, लक्ष्मण दीवान कृष्णा ,ढोई बघेल, जीवन सेठिया ,अमीर भारती, दुकारू बघेल एव अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय राजहरा प्रवेश की तिथि बढ़ाई गई
स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नया बाजार राजहरा में विद्यार्थी हित में प्रवेश की तिथि दिनांक 24/08/2022 से बढ़ाकर दिनांक 27/08/2022 तक कर दी गई है उपरोक्त तिथि तक प्रातः 10:30 से शाम 3:30 के मध्य प्रवेश प्रक्रिया की जाएगी । शनिवार को प्रवेश का कार्य प्रातः 8:30 से 11:00 बजे तक किया जाएगा । अतः समस्त हितग्राही एवम पालकगण वांछित दस्तावेज के साथ निर्धारित समय एवम तिथि के पूर्व शाला में संपर्क कर प्रवेश सुनिश्चित करें ।



घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


छेड़छाड़ करने वाले युवक गिरफ्तार
दिनांक 21/08/2022 के दोपहर करीब 01.30 बजे प्रार्थी की नाबालिक पुत्री के साथ गांव के ही युवक द्वारा जबरदस्ती घर अंदर घूसकर बेईज्जती करने के नियत से हाथ को पकड़ने और प्रार्थी के साथ मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट पर थाना डौण्डी में धारा- 454,354,294,506,34 भादवि 7,8 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया ।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डौण्डी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपी अमन तारम पिता संत राम तारम उम्र – 20 वर्ष पता – धोबनी थाना – डौंडी को गिरफ्तार कर माननीय सत्र न्यायालय बालोद के समक्ष पेश कर जेल निरुद किया गया, एवं अपचारी बालक को गिरफ्तार कर किशोर न्याय बोर्ड पेश कर बाल सुधार गृह भेजा गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


देश को बेरोजगारिस्तान बना देने वाले छत्तीसगढ़ में नौटंकी न करें- मौर्य
जगदलपुर – युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य ने भाजपा के प्रदर्शन के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय औसत तथा भाजपा एनडीए शासित राज्यों के मुकाबले बेरोजगारी की दर न के बराबर है तो यह युवा पीढ़ी को गुमराह करने की भाजपाई नौटंकी निरर्थक है। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ बेरोजगारी की विभीषिका से मुक्त हुआ है। खुशहाल हुआ है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में मजबूती आई है तो भाजपा को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा। भाजपा को घेराव करने का इतना ही शौक है तो उन प्रधानमंत्री का आवास घेरे, जिन्होंने 8 साल पहले हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था और इसके विपरीत देश को बेरोजगारिस्तान बना दिया।

युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तथा सांसद दीपक बैज के प्रतिनिधि सुशील मौर्य ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर पर है। राज्य की बेरोजगारी दर 0.6 प्रतिशत पर आ गई है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी संगठन द्वारा जारी आंकड़ों से स्पष्ट हो गया है कि छत्तीसगढ़ देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में प्रथम स्थान पर है। तब रमन सिंह के राज की स्थिति के लिए युवाओं से माफी मांगने, प्रायश्चित करने की बजाय भाजपा बेरोजगारी मिटाने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ जहर उगल रही है। छत्तीसगढ़ की युवा पीढ़ी भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी।
युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुशील मौर्य ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा रोज़गार के नाम पर बेवजह राजनीति कर रहा है। पूरे प्रदेश में युवाओं को बरगला कर अराजकता का माहौल तैयार किया जा रहा है जिसे क़तई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।आज का युवा छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल के काम को पहचान रहा है और जान गया है कि भूपेश बघेल सरकार हर क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है और छत्तीसगढ़ मान -सम्मान -अभिमान और गौरव के साथ विकास की गाथा गढ़ रहा है। मौर्य ने कहा कि मैं युवा मोर्चा के नेताओं से पूछना चाहता हूँ कि आप पढ़े लिखे हैं या अनपढ़ है ?अगर पढ़े -लिखे हैं तो CMIE जो कि केंद्र सरकार की एजेन्सी है, उनके ही आँकड़े हैं कि छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है। कांग्रेस की कार्य योजना अनुरूप मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बेहतर कार्यशैली के कारण अब और सबकी भागीदारी और सहयोग से नवा छत्तीसगढ़ गढ़ा गया है। वहीं राष्ट्रीय बेरोजगारी दर 7.6% है ॥ पूरे देश में युवा रोज़गार माँग रहा है और मोदी राज़ में डंडे खा रहा है। रोज़गार नहीं है। देश में महंगाई और बेरोज़गारी दर 40 वर्षों में सबसे ज़्यादा है और मोदी सरकार मस्त है। भाजपा देश के युवाओं को सांप्रदायिकता की ओर धकेल कर गुमराह कर रही है। मैं देश के प्रधानमंत्री और युवा मोर्चा के नेताओं से पूछना चाहता हूँ कि हर साल 2 करोङ नौकरी का झाँसा देकर प्रधानमंत्री बनने वाले मोदी जी, आपके 8 वर्षों में 16 करोड़ रोजगार कहां गए? देश की वित्तमंत्री सीतारमन ने लोकसभा में कहा था कि 8 वर्षों में मात्र 7 लाख युवाओं को ही रोजगार मिल पाया है। इस पर भाजपा नेता चुप्पी साध लेते हैं। प्रदेश का युवा, मज़दूर, किसान, छात्र कह रहा है कि भूपेश है तो भरोसा है। हमारा छत्तीसगढ़ अब देश का मज़बूत राज्य बनने जा रहा है l
सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति के सदस्यों का आज बिलासपुर दौरा रहा
छतीसगढ़ विधानसभा की सरकारी उपकर्मो सम्बन्धी समिति के सदस्यों द्वारा आज बिलासपुर स्थित बेवरेज कारपोरेशन लिमिटेड के गोदामों का निरिक्षण कर उंहा की सम्बंधित जानकारियों से अवगत हुए बस्तर विधायक जी ने कहा की जिस तरह से हमें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है उसमें निश्चित रूप से हम सभी सदस्य नम्रता पूर्वक इस कार्य को निर्वहन करेंगे आपके दिशा निर्देश अनुसार सभी विभिन्न कार्यों का निरिक्षण कर उसमें किसी भी तरह की लापरवाही एवं अन्य किसी भी तरह की काम होगी तो उसके लिए उचित कारवाही की जाएगी जिसमें मौजूद रहे बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, रायपुर विधायक सत्यनारायण शर्मा,अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू,बिलासपुर विधायक शैलेश शर्मा, एवं अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे

बस्तर फेडरेशन ने बनाई आंदोलन के लिए निगरानी समिति
सरकार की मंशा जो भी हो पर कर्मचारी अपने संस्कार नहीं भूलते समूचे प्रदेश में एक तरफ आंदोलन चल रहा है ।वहीं दूसरी तरफ बस्तर संभाग मुख्यालय के आंदोलन में कर्मचारी शैलेन्द्र तिवारी ,जी एस ठाकुर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आह्वान किया कि हम सभी आपके राज्य के कर्मचारी हैं हमारी परेशानियों का भी ख्याल रखने की जवाबदारी आपकी है। हम आपके समक्ष नहीं मांगेंगे तो किसके समक्ष मांगेंगे कर्मचारी नेताओ ने कहा कि हम आपके जन्मदिन पर आशान्वित हैं ,की हमारे आंदोलन को लेकर ।सकारात्मक बातें सामने आएंगी।

स्तर ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने अपने आंदोलन को गति देने के उद्देश्य निगरानी समिति का गठन किया है ।जिसके तहत आंदोलन में शामिल समस्त विभागों के कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों को इस आंदोलन निगरानी समिति में शामिल किया गया है समिति के अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ कर्मचारी नेता मंगलू राम कश्यप का नाम शैलेंद्र तिवारी ने प्रस्तावित किया जिसका सभी उपस्थित कर्मचारियों ने एक स्वर ने प्रस्ताव पारित कर निगरानी समिति के अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया। ज्ञात हो कि 22 अगस्त से अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय आवाहन पर अनिश्चितकालीन आंदोलन का आगाज हुआ है रिश्ते दूसरे दिन बस्तर ब्लॉक मुख्यालय के मंडी प्रांगण बस्तर में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति देकर अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। इस अवसर पर प्रदीप कुमार मिस्त्री,कैलास जैन, मनीष वर्मा,नेहरू सिंह ठाकुर,शैलेन्द्र तिवारी,लेखराज बघेल,श्रीमती आरती गुप्ता,धीरेंद्र यादव,प्रेमनाथ कश्यप,नित्यानन्द, चरण कश्यप,दुर्गा शंकर तिवारी ,टीकम साहू,श्रीमती कमल जोशी,हाजरा खान, श्रीमती उमा तिवारी,भागचंद कश्यप,पिंकी नाग, मन्नू राम नेताम,योगेश हरदाहे,सुनिता रामटेके, श्रीमती चेती कश्यप,श्रीमती निर्मला ठाकुर,श्रीमती अनिता कश्यप,अजय ध्रुव,अर्चना टिर्की, चुम्मन नाग, संतोष नाग, उमेश दास, पी पी जोशी,मनोज पांडेय, लखेराम बिसाई देवेंद्र ठाकुर, धनेश्वर जोशी,अनिल देवांगन,कन्हैया लाल महेश्वरी, चन्द्र कुमार बांधे, रूपसिंग बघेल,, परमेश्वर जोशी महेश नाग,जोगेंद्र पांडेय,मनोज पांडेय,राजेन्द्र जोशी,, मनोज मिश्रा, अनिल वर्मा,मनीराम बिसाई,गोवर्धन बघेल,श्रीमती मंजू तिवारी ,शेष नारायण तिवारी,अस्तु राम यादव,यसवंत समरथ, कुलधरा मौर्य,शिवराम सिंह मौर्य,विमन ठाकुर,दयानिधि ठाकुर, श्रीमती सीमा मरकाम,रतन राम,समलु राम, इंदु सिंह ठाकुर,सहित बड़ी सँख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।
सेपा के चुनाव निर्विरोध संपन्न- तरुण साहू अध्यक्ष, बृजेश शुक्ला महासचिव व सुधीर गुप्ता कोषाध्यक्ष चुने गए
रायपुर-छत्तीसगढ़ एडिटर्स एंड पब्लिशर्स एसोसिएशन सेपा के चुनाव आज निर्विरोध संपन्न हुए। अध्यक्ष पद हेतु तरुण साहू, महासचिव बृजेश शुक्ला तथा कोषाध्यक्ष पद पर सुधीर गुप्ता का निर्वाचन किया गया। चुनाव अधिकारी शशांक शर्मा ने चुनाव प्रक्रिया आरंभ की जिसमें अध्यक्ष महासचिव तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए 1-1 नामांकन प्रस्तुत होने की वजह से मतदान की स्थिति नहीं बनी।

समय सीमा समाप्त होने तक इन पदों के लिए किसी भी अन्य सदस्य ने नामांकन दाखिल नहीं किया था, इसलिए चुनाव अधिकारी ने तीनों उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित किया। निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को संस्था के सदस्यों ने बधाई देते हुए उम्मीद व्यक्त की कि इनके नेतृत्व में संस्था अपने उद्देश्यों पर तेजी से काम करेगी। निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों ने कहा कि वह पत्रकारिता की निष्पक्षता को पूरी प्राथमिकता देते हुए अपने क्षेत्रों तथा प्रदेश की समस्याओं को उठाते हुए सरकार तक पहुंचाने का गंभीर प्रयास करेंगे। साथ ही पत्रकारिता व पत्रकारों की गरिमा का ध्यान रखते हुए पत्रकारों की समस्याओं के निदान हेतु प्रयास करेंगे। इस अवसर पर सेपा के वरिष्ठ सदस्य शिव श्रीवास्तव, संजय सक्सेना, आनंद कुमार, मधुर चितलांगिया, अर्जुन झा, पंकज स्वामी विशेष रूप से उपस्थित थे।
संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास पहुंच जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी किसान पुत्र हर वर्ग हितैषी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल सुखद दीर्घ आयु और यशस्वी जीवन की कामनाएं बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी से की

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की आज पूरे देश में किसान पुत्र जनहितकारी योजनाओं के जनक संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के जन्मदिवस पर हर्षोल्लास का माहौल है आज संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की नीतियों के कारण ही प्रदेश के सवा दो करोड़ लोगों के चेहरे पर खुशी दिखाई पड़ रही है राजीव गांधी न्याय योजना से लोगों को एक नयी राह दिखाई है तो नरवा गरवा घुरवा बारी जैसे योजनाओं से प्रकृति और गौ वंश की रक्षा का जो संकल्प लिया है वह अतुलनीय है और अन्य राज्यों द्वारा भी इसे अपनाया जा रहा है श्री राम वन गमन पथ योजना एवं कृष्ण कुंज योजना से छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिकता को नयी ऊंचाई पर पहुंचा रहे हैं आज ऐसे जनप्रिय एवं संवेदनशील मुख्यमंत्री जी के जन्मदिवस पर वे बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी से माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के सफल सुखद दीर्घ आयु और यशस्वी जीवन की कामनाएं करते हैं
मूख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन के अवसर पर नगर के कांग्रेसजनों ने विभिन्न कार्यक्रम
दल्ली राजहरा _ आज दिनांक 23/08/2022 को छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मूख्यमंत्री आदरणीय भूपेश बघेल जी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर के कांग्रेसजनों ने विभिन्न कार्यक्रम किया ।सर्वप्रथम ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। उसके पश्चात् शीबू नायर जी के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 22 जलाराम मंदिर के समीप वृक्षारोपण किया गया। फिर आरोग्य हॉस्पिटल में मरीजों को को फल बिस्किट वितरण किया गया।
अनाथ आश्रम में बच्चों को फल और मिठाई बांटी गई।


इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह, एल्डरमैन प्रमोद तिवारी, युकां जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े, जोगेंद्र ठाकुर, पार्षद रूकसाना बेगम, विजय लक्ष्मी, श्रुति यादव, ममता पाण्डेय, रोशन पटेल, स्वप्निल तिवारी, चंदू सिंहा, बृजमोहन सिंह नेताम, जनक निषाद, रूबी एंथोनी, श्रीनिवास राव, विलियम भौरा, चिन्ना गुण्डू, प्रवीण शर्मा, रामू शर्मा, रमेश भगत, परितोष हंसपाल, भरत देवांगन, विकास मित्तल, नीरज साहू, रौनक साहू, जसविंदर सिंह गिल, अनिरूद धम्मा, चंदन, सोनू सेन, दीपक, खिलेश पटेल, आयुष दुबे, गणेश, रुद्र कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।


घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home














