City Media - Page 1026 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1026

महात्मा गाँधी के पथ पर बघेल के कदम, छत्तीसगढ़ ने दिखाई विकास की राह – तपेश जैन

0

क्या है छत्तीसगढ़ मॉडल , आखिर क्यों इसकी चर्चा भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हो रही हैं। छत्तीसगढ़ मॉडल, विकास का वह आदर्श है जो माहत्मा गाँधी के ग्राम सुराज की कल्पना को साकार करने के साथ ही भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गाँधी के क्रांतिकारी संचार क्रांति को मूर्त रूप देने का सही माध्यम है। और इस छत्तीसगढ़ मॉडल के रचियता है छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल .छत्तीसगढ़ के तीसरे और वर्तमान मुख्यमंत्री के रूप में सेवा देने वाले एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं।

वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता हैं। उन्होंने 80 के दशक में यूथ कांग्रेस के साथ अपनी सियासी पारी शुरू की थी। वे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष भी रहे । वह दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक चुने गए हैं।भूपेश बघेल आज पूरे भारत में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैंं। भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के अब तक सबसे जोशीले, कर्मठ व नयी ऊर्जा का प्रतीक यशस्वी मुख्यमंत्री हैं। वे राजनीति के अनुभवी , संघर्षशील, मिलनसार, तीव्र बुद्धि के धनी, और अपनी कुशल नीतियों के कारण जाने जाते हैं और माहत्मा गाँधी के बताये सत्य का अनुसरण करने वाले, गलत कार्य का विरोध करने वाले व्यक्ति है। वे एक परिश्रमी, प्रेरित करने वाले, आशावादी सोच, पूर्वानुमान का आभास रखने वाले व्यक्ति हैं। स्वभाव से वे सरल, दयावान, मानवतावादी हैं।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहते कल्याणकारी योजनाओं से भी प्रसिद्ध हुए। ।
आइये जानते है भूपेश बघेल का परिचय। भूपेश बघेल का जन्म 23 अगस्त 1961 को दुर्ग के एक कृषक परिवार में हुआ था। वह नंद कुमार बघेल और स्वर्गीय श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल के पुत्र हैं।कृषक परिवार में पैदा होने के कारण ही कठिन परिश्रम, सही निर्णय लेने का साहस उन्हें बचपन में ही अपने पिता से सौगात के रूप में मिला। उनकी पत्नी का नाम श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल है, । उनका एक बेटा चैतन्य बघेल और तीन बेटियाँ है। उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएट तक की शिक्षा हासिल की है। उनका व्यवसाय कृषि है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के ऊपर दुर्ग के पूर्व एल्डरमैन प्रतीक उमरे के द्वारा ‘कॉमनमैन भूपेश बघेल’ नाम की पुस्तक लिखी गयी है। छत्तीसगढ़ में रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा को हराकर कांग्रेस को सत्ता में लाने में भूपेश बघेल ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है । उनके ही नेतृत्व में कांग्रेस ने 90 में से 68 सीटें जीत कर पूर्ण बहुमत हासिल किया एवं कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने में सफल हुई l 1980 में भूपेश बघेल ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अपने गुरु स्वर्गीय चंदूलाल चंद्रकर के सानिध्य में की। 1985 में उन्होंने युवा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। 1990 में वे युवा कांग्रेस के दुर्ग जिले के जिला अध्यक्ष बने। वे इस पद पर 1994 तक रहे।और 1993 में बघेल ने अपना पहला विधानसभा चुनाव दुर्ग जिले की पाटन सीट से सफलतापूर्वक लड़ा और मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य बने। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के केजूराम वर्मा को करीब 3400 वोटों से हराया।
1994 में उन्हें मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का उपाध्यक्ष चुना गया। वे इस पद पर एक वर्ष तक रहे। 1998 मंक एक बार फिर वे पाटन से मध्य प्रदेश विधान सभा के लिए चुने गए और दिग्विजय सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में जन शिकायत विभाग के राज्य मंत्री और बाद में परिवहन मंत्री बनाए गये। दिसम्बर 1999 में उन्हें राज्यमंत्री से मंत्री बनाया गया और परिवहन का कार्यभार सौंपा गया। वर्ष 2000 में उन्हें मध्य प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का चेयरमैन नियुक्त किया गया। मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ के अलग होने के बाद श्री बघेल छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य बने। साथ ही वे छत्तीसगढ़ के पहले राज्य के , जन स्वास्थ्य, अभियांत्रिकी एवं राहत कार्य मंत्री बने। 2003 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने एक बार फिर पाटन से जीत दर्ज की। लेकिन कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतने में विफल रही और श्री बघेल छत्तीसगढ़ विधानसभा के उप विपक्षी नेता बने।
2013 के विधानसभा चुनावों में बघेल ने सफलतापूर्वक चुनाव लड़ा और फिर से पाटन के विधायक बने। 2014 में भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने डेढ दशक बाद कांग्रेस को इस वन्य प्रदेश की सत्ता में लाने में अग्रणी भूमिका निभायी। 2018 के विधान सभा चुनाव में जीत के बाद भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के तीसरे मुख्य मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।
शुरु से ही सामाजिक कार्यों में विशेष रुचि रखने वाले श्री बघेल अपने छात्र जीवन से ही राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ गये थे। स्नातक की पढ़ाई के समय उन्होंने कई सारे राजनीतिक कार्यक्रमों एवं अभियानों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। उन्हें कई सारे सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन की पहल करने के लिये जाना जाता है। शादियों में पैसे की बर्बादी को रोकने का उनका अभियान अब तक का सबसे सफल अभियान रहा है। अभियान के तहत वे कम से कम बजट में सामूहिक विवाहका आयोजन वे निरंतर करवाते रहे हैं । लगभग हर वर्ष वे सामूहिक विवाह का आयोजन करवाते हैं। हाल ही में उनके सामाजिक कार्यों के लिए श्री बघेल को प्रतिष्ठित ‘महात्मा फूले समता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। श्री बघेल छत्तीसगढ़ राज्य को निरंतर प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए तत्पर हैं। बतौर मुख्य मंत्री उनके कार्यकाल में राज्य को अनेक पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुआ है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा छत्तीसगढ़ को ‘सबसे स्वच्छ राज्य’ का पुरस्कार मिला है।
भूपेश बघेल अक्टूबर 2014 से जून 2019 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की छत्तीसगढ़ राज्य इकाई के अध्यक्ष रहे । राज्य के शीर्ष कांग्रेस नेता जैसे स्वर्गीय महेंद्र कर्मा, स्वर्गीय विद्या चरण शुक्ल, स्वर्गीय नंद कुमार पटेल और 28 अन्य लोग झीरम घाटी में 2013 के नक्सली हमले में शहीद हो गए । श्री बघेल ने राज्य में पार्टी को पुनर्जीवित करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे अंतागढ़ विधानसभा उपचुनाव ऑडियो टेप कांड उजागर करने में सफल रहे। उनकी अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 2018 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की।
15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा में विपक्ष का नेतृत्व करने के बाद,श्री बघेल फिर से पाटन विधानसभा सीट से विधायक बने और भाजपा के रमन सिंह को हराकर राज्य के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने 17 दिसंबर 2018 को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनकी जगह कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम को जून 2019 में प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया।
श्री बघेल ने दो बड़े चुनावी वादों को पूरा किया, शपथ ग्रहण समारोह के कुछ घंटों के भीतर ही कृषि ऋण माफी और अपेक्षाकृत जल्दी तरीके से धान समर्थन मूल्य में 50% की वृद्धि। तेंदूपत्ता संग्रह की कीमतों में वृद्धि की गई। सरकार ने शिक्षा-कर्मी (अस्थायी शिक्षक) के लिए 15,000 स्थायी शिक्षकों के पदों की रिक्ति की घोषणा की। नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना से विशेष प्रसिद्धि प्राप्त की है, गोधन योजना अंतर्गत गोबर खरीदी योजना लाई गई और गौठान का निर्माण किया गया। नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना के अंतर्गत पुराने पारंपरिक कार्यो के लिए प्रोत्साहन देने का कार्य किया जा रहा है ।

दल्लीराजहरा क्षेत्र में स्थानीय आबादी की स्थिति में सुधार होने की संभावना एवं सेल द्वारा दल्लीराजहरा किये गये कार्यो व आगामी समय में प्रस्तावित कार्यो की जानकारी केन्द्रीय इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से कांकेर सांसद मोहन मण्डावी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया

0

कांकेर सांसद मोहन मण्डावी के द्वारा दिल्ली में भारत सरकार के केन्द्रीय इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर दल्लीराजहरा जिला बालोद में प्रोसेसिंग प्लांट तथा दल्लीराजहरा में स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित चिकित्सालय में आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने की माँग को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गम्भीरता से लेते हुए इस सम्बंध में कांकेर सांसद मोहन मण्डावी को सेल द्वारा लिखित टिप्पणी पत्र के माध्यम से अवगत कराया है । सेल द्वारा दल्लीराजहरा को खनन शहर से खनन सह बेनिफिकेषन केन्द्र में बदलने की योजना बना रही है । स्लाइम बेनिफिकेषन यूनिट. 1 (0.6 मिलियन टन प्रति वर्ष)सितम्बर. 2009 से प्रचालनरत है । दल्लीराजहरा काॅम्प्लेक्स में बीओओ आधार पर एक मिलियन टन प्रति वषर् क्षमता वाले पेलेट प्लांट की योजना बनाई गई हैए जिसके 2024 तक चालू होने की संभावना है । दल्ली क्रषिंग एंड स्क्रीनिंग प्लांट में सिलिका रिडकसन प्लांट स्थापित किया जा रहा है जिसके चालू वित्तीय वर्ष में चालू होने की आशा है ।

अतिरिक्त स्लाइम बेनिफिकेशन यूनिट संख्या. 2 (प्रति वर्ष 1.2 मिलियन टन क्षमता) की स्थापना का प्रस्ताव प्रक्रियाधीन है । कांकेर और नारायणपुर जिले में स्थित रावघाट लौह अयस्क खान के खनन से निकाले गए लौह अयस्क का प्रसंस्करण खनन शुरू होने पर दल्लीराजहरा में करने की योजना है । कांकेर जिला के ग्राम कलवार नगर में भी खनन कार्य की योजना बनाई जा रही है । जो दल्लीराजहरा के निकट स्थित है । इन सभी परियोजनाओं गतिविधियों से न केवल क्षेत्र में आर्थिक व्यावसायिक गतिविधियों में वृद्धि होगी बल्कि दल्लीराजहरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे । खनन कार्यो में वृद्धि के साथ संभार तंत्र आवास वाणिज्य आदि जैसी संबद्ध गतिविधियाँ बढ़ेगी । इससे आय सृजन और जनसाधारण के कल्याण में मदद मिलेगी । दल्लीराजहरा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सम्बंध में सेल भिलाई इस्पात संयंत्र के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग के अंतगर्त सेल द्वारा संचालित एक स्वास्थ्य केन्द्र चलाता है जिसमें निम्नलिखित सेवाएँ उपलब्ध है । 24×7 आपातकालीन चिकित्सा सुविधा जिसमें ईसीजी, एक्स.रे आवश्यक पैथोलाॅजी सुविधाएँ है । 60 बिस्तरों वाली भर्ती.रोगी चिकित्सा सुविधा चिकित्सा में पूर्णकालिक विषेषज्ञ और 07 चिकित्सा अधिकारी।पूर्ण टीकाकरण और कोविड.19 टीकाकरण की सुविधा बीएसपी और अन्य स्त्रोतों से विषेशज्ञ की अतिरिक्त सेवाएँ व्यावसायिक स्वास्थ्य सेवा की सुविधा प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को उपलब्ध होती है जिसमें राजहरा खान समूह में पदस्थापित समस्त कमर्चारियों का समय.समय पर चिकित्सा परीक्षण किया जाता है ।

आवशयकता के अनुसार उच्च चिकित्सा देखभाल के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल और अनुसंधान केन्द्र सेक्टर. 9 भिलाई ;छत्तीसगढ़ में स्थानांतरण की सुविधा है । बीएसपी प्रबंधन द्वारा तीन एंबुलेंसों की खरीद की गई हैं । आम लोगों के लिए प्रत्येक गुरूवार, शुक्रवार और शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक मुफ्त चिकित्सा परामर्श ;बाहय रोगी प्रदान किया जाता है । तकनीकी जनशक्ति की कठिनाई से उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए नियमित एवं संविदा चिकित्सा विषेषज्ञों एवं पैरामेडिकल कमर्चारियों की नियुक्ति के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है । दल्लीराजहरा में शिक्षा के सम्बंध में दल्लीराजहरा में रहने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आवष्यकता को पूरा करने के लिए बीएसपी की देखरेख में एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान डीएवी द्वारा कक्षा 1 से 12 तक की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं । बीएसपी के छात्रों की तुलना में गैर.बीएसपी छात्र अधिक संख्या में इस स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और इससे स्थानीय आबादी को अपने बच्चों के लिए स्तरीय स्कूली शिक्षा के अभाव में पलायन रोकने में मदद मिलती है । मौजूदा गतिविधियों के अलावा उपयुर्क्त सभी प्रयासों से दल्लीराजहरा क्षेत्र में स्थानीय आबादी की स्थिति में सुधार होने की संभावना है । सेल द्वारा दल्लीराजहरा किये गये कार्यो व आगामी समय में प्रस्तावित कार्यो की जानकारी केन्द्रीय इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से कांकेर सांसद मोहन मण्डावी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है ।

भाजपा ने कांग्रेस सरकार को घेरा, जिलाध्यक्ष विक्रम ध्रुवे ने कहा दबाव बनाकर आंदोलन को कुचलना लोकतंत्र की हत्या

0

दल्ली राजहरा – डौंडी अनुसूचित जन जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने कहा छत्तीसगढ़ में महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ते को लेकर अधिकारी-कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. इस आंदोलन पर भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है. ध्रुवे ने कहा, कांग्रेस सरकार बल पूर्वक कर्मचारियों के आंदोलन को कुचलने में लगी है. आखिर केंद्र के समान 34 प्रतिशत डीए कांग्रेस सरकार क्यों नहीं दे रही है? दबाव बनाकर आंदोलन कुचलना लोकतंत्र की हत्या है.

ध्रुवे ने आगे कहा, कर्मचारी भाई-बहन चिंता न करें. सवा साल बाद सरकार बनते ही आपकी सारी मांगे भाजपा की सरकार पूरा करेगी. कर्मचारियों को डरने, घबराने की जरूरत नहीं है. कर्मचारियों को संवैधानिक मान्यता प्राप्त है. अब इस सरकार का समय ज्यादा नहीं बचा है. हड़ताल पर पुलिस प्रशासन की सख्ती और एस्मा लगाए जाने पर ध्रुवे ने कहा कि सरकार ने छत्तीसगढ़ की पुलिस के साथ भी विश्वासघात किया है. उनके लिए जनघोषणा पत्र में घोषणा की गई थी पर वादा पूरा नहीं कर पाई. उनके परिवारों को मारा, उनके परिवारों को जेल में भेजा. छत्तीसगढ़ की पुलिस भी हमारे साथ है, सरकार के साथ नहीं है. ध्रुवे ने आगे कहा की बेरोजगारी को लेकर 24 अगस्त को युवा मोर्चा का बड़ा आंदोलन होगा. आंदोलन को लेकर भारतीय जनता पार्टी का पूरा समर्थन मिल रहा है. ध्रुवे ने कहा आंदोलन अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

भूपेश हैं तो भरोसा है… सांसद दीपक बैज ने दी मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर बधाई

0

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस पर राजधानी में आज बस्तर सांसद दीपक बैज, जगदलपुर नगर निगम सभापति श्रीमती कविता साहू, कांग्रेस नेता मलकीत सिंह गैदु, शकील रिजवी, सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य ने उनसे मिलकर बधाई एवं शुभकामनाए दीं। बस्तर सांसद दीपक बैज ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर बस्तर का अभूतपूर्व विकास हो रहा है। श्री बघेल के नेतृत्व में बस्तर की जनभावना के अनुरूप नवा बस्तर गढ़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल बस्तर के सम्पूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं, उनकी संवेदनशीलता से बस्तर में विकास की बयार बह रही है। शांति के साथ विश्वास बढ़ा है। शिक्षा का नया उजाला फैला है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के बुलंद – मुख्यमंत्री निवास का घेराव

0

भारतीय जनता युवा मोर्चा के बुलंद आह्वान पर 24 तारीख को मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाना है जिसमें जिला किसान मोर्चा ने निर्णय है कि उक्त घेराव समस्त मंडल स्तर के कार्यकर्ता अपनी सहभागिता प्रदान करेंगे इस संबंध में जिला अध्यक्ष तोमन साहू ने कहा कि किसान भाई युवा बेरोजगार भ्रष्टाचार से युक्त यह सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बुनियादी तंत्र को सजग बनाने के लिए हमें कमर कसकर चेतावनी भरे अंदाज में अपनी उपस्थिति प्रदान करना है अतः किसान मोर्चा के समस्त साथियों से अनुरोध है अपने आत्मसम्मान की रक्षा और सुरक्षा के लिए 1 दिन का वक्त देकर कार्यक्रम को सफल बना कर अपनी सहभागिता निभाये |

इसी परिपेक्ष में प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिला प्रभारी एवं मंडल प्रभारियों बनाए गए हैं जो अपने मंडलों में अधिक से अधिक संख्या में किसान मोर्चा के साथीओ का उक्त कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करेंगे प्रभारियों की सूची निम्नानुसार है जिला प्रभारी- मनोहर सिन्हा बालोद ग्रामीण – टुकेश्वर पांडे बालोद शहर -डोमेंद्र साहू गुरुर – लीलाराम सोनबोईर गुंडरदेही- हेमंत साहू खेरथा – रमेश सोनवानी अर्जुंदा- रोमन सोनकर लोहारा – मदन साहू डौंडी – विजय सोनकर दल्लिराजहरा – टीका राम सांवरे |

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बंधापारा वार्ड कोण्डागांव के नाकापारा में 6 दिनों से जमा है, बरसाती पानी– नागरिकों को हो रही परेशानी, नगरीय प्रशासन मौन

0

अमरेश झा

कोण्डागांव बंधापारा वार्ड कोण्डागांव के अंतर्गत आने वाले और जिला मुख्यालय कोण्डागांव से बड़ेकनेरा की ओर जाने वाली मार्ग के नाकापारा स्थित बस्ती में भारी मात्रा में जल जमाव की स्थिति निर्मित हो गई होने का मामला सामने आया है। जल जमाव की स्थिति निर्मित हो जाने से उक्त बस्ती में निवासरत राजेंद्र राठोर, रामबती मानिकपुरी, निताई बैरागी, गोकुल दास मानिकपुरी के घरों तक जाने के लिए बनी गली में भी बरसाती पानी जमा हो जाने से नागरिकों को अपने घरों तक आने जाने में परेषानी हो रही होने के साथ ही कुछ घरों के आंगन में भी पानी भर गया है तथा सेप्टिक टैंक भी चोक हो गए हैं।

उक्त स्थिति विगत 6 दिनों से है, लेकिन नगरीय प्रषासन नागरिकों को हो रही उक्त परेषानी को देखकर भी अनदेखी करते नजर आ रहे हैं। परेषानी झेल रहे नागरिकों ने बताया कि उनके द्वारा नगर पालिका परिशद् कार्यालय कोण्डागांव में पहुंचकर उनकी बस्ती में बरसाती पानी जमा होने से हो रही परेषानी से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन किसी भी अधिकारी और कर्मचारी ने मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करने का प्रयास नहीं किया। वहीं उक्त समस्या से पार्शद को अवगत कराया गया, लेकिन उसने भी समस्या का समाधान कर पाने में अपनी असमर्थता जाहिर कर दी है। इस बात से नागरिकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। पीड़ितों का कहना है कि चुनाव के दौरान पार्शद पद के प्रत्याषी बढ़चढ़कर सुविधाएं देने के वादे तो करते हैं, लेकिन जब नागरिक ऐसे किसी तात्कालिक समस्याओं से घिर जाते हैं तो कोई उनकी सहयोग के लिए सामने नहीं आता है। नागरिकों का कहना है कि उनसे पार्शद चुनने में भूल हो गई है, ऐसा लगता है। अब भविश्य में वे पार्शद आदि जनप्रतिनिधि चुनने में सावधानी बरतेंगे।बंधापारा वार्ड कोण्डागांव के नाकापारा में बरसाती पानी के विगत 6 दिनों से जमा होने से नागरिकों को हो रही परेषानी के सम्बन्ध में पूछे जाने पर प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेष ड़े ने कहा कि उक्त समस्या की जानकारी प्रेस प्रतिनिधियों के माध्यम से मिल रही है, दिखवाता हूं।अब देखने वाली बात यह होगी कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के नाम पर नागरिकों से विभिन्न टैक्स वसूलने वाली नगरीय प्रषासन बंधापारा वार्ड कोण्डागांव के नाकापारा में विगत 6 दिनों से जमा हुए बरसाती पानी के निकास की व्यवस्था कैसे और कब तक कर पाती है।

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शाला छात्राओ द्वारा प्रतियोगता आयोजित की गई

0

आज शहर की शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या क्रमांक 2 में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शाला में छात्राओं के मध्य चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं द्वारा देशभक्ति से जुड़े अलग-अलग चित्रकारी की गई जिनमें कारगिल विजय दिवस,महापुरुषों की चित्र ,जवानों द्वारा बॉर्डर पर सीमा की सुरक्षा करती हुई चित्र एवं राष्ट्रीय ध्वज जैसे अन्य चित्र सम्मिलित थे एवं अमृत महोत्सव से संबंधित मौखिक प्रश्न पूछे गए। छात्राओं को अमृत महोत्सव का महत्व भी बताया गया।


इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभा निखर कर सामने आती है एवं उनमें राष्ट्रप्रेम जागृत होती है।
इस कार्यक्रम का आयोजन संस्था प्रमुख प्राचार्य श्रीमती सुधा परमार के मार्गदर्शन पर व्यावसायिक प्रशिक्षिका श्रीमती पूजा वैष्णव झा (मीडिया) एवं श्वेता चंद्राकर (रिटेल) द्वारा किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 9वी से कक्षा बारहवीं तक के छात्राओं ने भाग लिया जिनमें सुबती कश्यप,पदमवती मौर्य, परिणीता ध्रुव ,अपेक्षा यादव, तेजस्वी जैसे अन्य छात्राएं सम्मिलित हुए।

भानपुरी में आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में हैप्पीनेस कोर्ष का आयोजन

0

भानपुरी – आर्ट ऑफ लीविंग संस्था के बैंगलोर के तत्वावधान में संस्थापक रविशंकर जिसका 200 से अधिक देशों में चल रहा है। जिसका जिसका मुख्य उद्देश्य जीवन जीने की कला सीखिया जाता है । जिसमें भानपुरी में हैप्पीनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमे पवित्र सुदर्शन क्रिया का अभ्यास करवाया गया सुदर्शन क्रिया के नियमित अभ्यास से जीवन मे शरीर एवं मन मे सकारात्मक प्रभाव पड़ता है| साथ ही चेहरे मे मुस्कान बढ़ती है| इस कार्यक्म मे ग्राम के सरपंच संतोष बघेल जी, योग शिक्षक, रामचंद्र कोराम, संजय मिश्रा, टिकेंद्र पांडे, होमेश पांडेय एवं स्वयसेवक् महेश सोनवानी जी एवं दूर ग्राम से साधक पूर्णता के दिन इस कार्यक्रम को सफल बनाने अपनी उपस्थिति दी.

बस्तर फ़ाईटर भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप, उच्च स्तरीय जांच दल बनाने जनसभा के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिरीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन

0

बस्तर फ़ाइटर भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप, स्टे लगवाने जाएंगे है कोर्ट – जनसभा छत्तीसगढ़ / जगदलपुर । बस्तर फ़ाइटर भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बस्तर संभाग के सभी जिलों के अभ्यर्थियों द्वारा अपने अपने जिला के पुलिस अधीक्षकों से शिकायत की जा रही है। बस्तर संभाग के लगभग 57 हज़ार अभ्यार्थीगण सीधे तौर पर जनसभा से तब से जुड़े हुये हैं, जब बस्तर फ़ाइटर की भर्ती ही अधर में थी।

जानकारी होकि भर्ती प्रक्रिया के दौरान विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों को अंक दिए गए हैं जिसके बाद ओव्हर-आल मार्किंग करके अंतिम चयन सूची जारी की गई है। जिसके बाद बस्तर फ़ाइटर बनकर देश की सेवा करने की इच्छा रखने वाले लगभग 57000 युवाओं में से 2100 युवाओं का चयन हुआ तथा बाकी अपनी नियुक्ति नही होने पर भर्ती प्रक्रिया के ऊपर सवालियां निशान उठा रहे हैं।बस्तर संभाग के जगदलपुर, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर सभी सात ज़िलों के बस्तर फ़ाइटर अभ्यर्थियों द्वारा बस्तर के युवाओं के हक़ अधिकार के लिए आवाज़ बुलंद करने वाली युवा संगठन युवासभा के प्रमुख संरक्षक डॉ. अरुण पाण्डेय् से संपर्क कर मामले में सहयोग करने के लिए कहा गया। जिसपर सभी जिलों के बस्तर फ़ाइटर अभ्यर्थियों को साथ लेकर 22 अगस्त को बस्तर ज़िला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर भर्ती प्रक्रिया में हुए कथित गड़बड़ी की उच्च स्तरीय जांच और अभ्यर्थियों को दिए गए अंक को सार्वजनिक करने की मांग की गई है। युवासभा के संरक्षक डॉ. अरुण पाण्डेय् की मांग पर पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व चयन समिति के सदस्यों के बीच वार्तालाप के लिए सहमति बनी तथा यह तय हुआ कि अभ्यार्थीगण जिन्हें अपनी भर्ती में गड़बड़ी की आशंका है वे अपने ज़िला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आवेदन करके प्राप्त अंक देख सकते हैं। चयन समिति के सदस्य, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों युवासभा नेताओं की बैठक सम्पन्न*युवा सभा द्वारा 22 अगस्त को बस्तर संभाग के सातों ज़िलों के पुलिस अधीक्षक कार्यालय घेराव की तैयारी थी, लेकिन बस्तर मुख्यालय पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और युवासभा के संरक्षक डॉ. अरुण पाण्डेय् से बातचीत करके घेराव ना करने व मांगों पर उच्च अधिकारियों का ध्यानाकर्षण के आश्वासन पर शांतिपूर्ण तरीके से सिर्फ़ ज्ञापन सौंपा गया। चयन समिति की सदस्य व पुलिस में डीएसपी अपूर्वा क्षत्रिय, जगदलपुर नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के उपस्थिती में लगभग 3 घण्टे तक चली चर्चा के उपरांत 22 अगस्त से 31 अगस्त तक रिजल्ट और प्राप्तांकों को सार्वजनिक करने की शर्त बनी जिसके बाद युवासभा ने पुलिस अधीक्षक के माध्यम से बस्तर आईजी को ज्ञापन सौंपा है। डॉ. अरुण पाण्डेय् ने बताया कि 22 अगस्त से 31 अगस्त तक सभी ज़िला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर अभ्यर्थियों को उनके प्राप्त अंक दिखाए जाएंगे जिन अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में सन्देह है वे अपना अंक यहां उपस्थित होकर देख सकते हैं। बस्तर फ़ाइटर के अभ्यर्थियों ने जताया युवासभा का आभार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर 22 अगस्त को रिजल्ट व प्राप्त अंकों को सार्वजनिक रूप से देखने की सहमति बनने के बाद लगभग 57000 अभ्यर्थियों के चेहरों पर मुस्कान आई और निराशा के अंधेरे में रौशनी प्राप्त हुई है। जिसके बाद अभ्यर्थियों ने युवासभा का आभार व्यक्त किया है।

तीज महोत्सव, महिला स्नेह सम्मेलन खेलकूद एवं सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

0

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहार आगामी तीजा पर्व के उपलक्ष्य में केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया जी के द्वारा आयोजित तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के तत्वाधान में महिलाओं के लिए तीज महोत्सव, महिला स्नेह सम्मेलन, खेलकूद एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ओपन एयर थियेटर में किया गया जिसमें लगभग 700 – 800 के करीब महिलाओं ने अपनी उपस्थिति प्रदान की।

दिनांक 21 अगस्त को केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया जी के द्वारा आयोजित तीज महोत्सव महिला स्नेह सम्मेलन खेलकूद प्रतियोगिता, गीत संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें नगर के विभिन्न समाज की महिला पदाधिकारीगण, महिला स्व सहायता समूह के पदाधिकारी गण, विभिन्न वार्डों से मातृशक्ति के रुप में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने गीत संगीत और खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मंत्री अनिला भेंडिया जी ने सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया और सभी उपस्थित महिलाओं को तीजा पर्व के उपलक्ष्य में आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया। मंत्री अनिला भेंडिया जी ने भी एक गीत गायाऔर महिलाओं के साथ नृत्य कर कार्यक्रम में समा बांध दिया। हल्बा समाज, मसीह समाज और मुस्लिम समाज की महिलाओं ने भी विशेष सामूहिक गीत की प्रस्तुति दी। महिलाओं ने गीत गाकर व नृत्य कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिन्हें नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर और ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम की संयोजिका संगीता नायर और कार्यक्रम का संचालन विवेक मसीह ने किया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर ,शिरोमणी माथुर, रूकसाना बेगम, चम्पा साहू, ममता पाण्डेय, विजय लक्ष्मी, श्रुति यादव, शीला भारद्वाज, सरिता पटेल, रूक्मणी किशोर, के जया लक्ष्मी, सुमित्री निषाद, विद्या रावटे, योगेश्वरी यादव, नर्मदा सहारे, स्मिता जॉर्ज, जेबा कुरैशी, मेमुना परवीन, मीना दास, निरूपमा माथुर, रितु बांबेश्वर,तीजन देवांगन, बिंदु शर्मा, तारामति, तंजीला खान, भामिनी साहू आशा साहू, कुंती यादव, रूपा भट्ट, चंदा बघेल, माया साहू, पुष्पा शांडिल्य, सुबाना बेगम, तुलसी निषाद, रितु बांबेश्वर, चंद्ररेखा नांदेश्वर, रेखा पारकर, कांति सेन, रंजना, पूर्णिमा, शीतल, मानकी साहू कौशलिया सेन,मसीह समाज, मुस्लिम समाज, हलबा समाज, साहू समाज, निषाद समाज, सेन समाज, मानिकपुरी कोसरिया समाज एवम विभिन्न समाज के महिला पदाधिकारीगण व सदस्यगण, मितानिन संघ, महिला एवम बाल विकास विभाग , नगर पालिका विभाग, सफाई मित्र संघ सहित बड़ी संख्या में नगर की मातृशक्ति उपस्थित रही।

MOST POPULAR

HOT NEWS