City Media - Page 1027 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1027

तीज महोत्सव, महिला स्नेह सम्मेलन में छा गईं मंत्री अनिला भेंडिया

0

दल्ली राजहरा : छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहार आगामी तीजा पर्व के उपलक्ष्य में केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया के द्वारा आयोजित तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के तत्वावधान में महिलाओं के लिए तीज महोत्सव, महिला स्नेह सम्मेलन, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ओपन एयर थियेटर में किया गया। जिसमें लगभग 700 – 800 के करीब महिलाओं ने अपनी उपस्थिति प्रदान की। 21 अगस्त को केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया के द्वारा आयोजित तीज महोत्सव महिला स्नेह सम्मेलन खेलकूद प्रतियोगिता, गीत संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नगर के विभिन्न समाज की महिला पदाधिकारीगण, महिला स्व सहायता समूह के पदाधिकारी गण, विभिन्न वार्डों से मातृशक्ति के रूप में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने गीत संगीत और खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया। मंत्री अनिला भेंडिया ने सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया और सभी उपस्थित महिलाओं को तीजा पर्व के उपलक्ष्य में आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया।मंत्री अनिला भेंडिया ने भी एक गीत गायाऔर महिलाओं के साथ नृत्य कर कार्यक्रम में समा बांध दिया। हल्बा समाज, मसीह समाज और मुस्लिम समाज की महिलाओं ने भी विशेष सामूहिक गीत की प्रस्तुति दी।महिलाओं ने गीत गाकर व नृत्य कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिन्हें नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर और ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।इस कार्यक्रम की संयोजिका संगीता नायर और कार्यक्रम का संचालन विवेक मसीह ने किया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर, शिरोमणी माथुर, रुकसाना बेगम, चम्पा साहू, ममता पाण्डेय, विजय लक्ष्मी, श्रुति यादव, शीला भारद्वाज, सरिता पटेल, रुक्मणी किशोर, के जया लक्ष्मी, सुमित्री निषाद, विद्या रावटे, योगेश्वरी यादव, नर्मदा सहारे, स्मिता जॉर्ज, जेबा कुरैशी, मेमुना परवीन, मीना दास, निरूपमा माथुर, रितु बांबेश्वर, तीजन देवांगन, बिंदु शर्मा, तारामति, तंजीला खान, भामिनी साहू आशा साहू, कुंती यादव, रूपा भट्ट, चंदा बघेल, माया साहू, पुष्पा शांडिल्य, सुबाना बेगम, तुलसी निषाद, रितु बांबेश्वर, चंद्ररेखा नांदेश्वर, रेखा पारकर, कांति सेन, रंजना, पूर्णिमा, शीतल, मानकी साहू कौशलिया सेन,मसीह समाज, मुस्लिम समाज, हलबा समाज, साहू समाज, निषाद समाज, सेन समाज, मानिकपुरी कोसरिया समाज एवम विभिन्न समाज के महिला पदाधिकारीगण व सदस्यगण, मितानिन संघ, महिला एवम बाल विकास विभाग , नगर पालिका विभाग, सफाई मित्र संघ सहित बड़ी संख्या में नगर की मातृशक्ति उपस्थित रही।

ट्रेन से कट कर शिक्षक ने दी जान

0

डौंडी- रायपुर से केवटी तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन पर आज सुबह डौंडी ब्लाक के ग्राम अवारी निवासी यशवंत मंडावी पिता सोमनलाल उम्र 33 वर्ष लिमहाटोला ट्रेन पटरी पर ट्रेन से कटकर अपनी जीवन की इहलीला समाप्त कर ली। ट्रेन से कट जाने पर उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए।

सूचना पाकर डौंडी पुलिस तत्काल मौका स्थल पहुँची और पंचनामा बनाकर शव डौंडी मर्चुयरी पीएम में लाकर शव परिजनों को सौपा गया। बताया जा रहा कि डौंडी ब्लाक के ग्राम अवारी निवासी यशवंत मंडावी बस्तर के जगदलपुर जिले में किसी स्कूल पर शिक्षाकर्मी के रूप में पदस्थ था पदोन्नति बाद वह शिक्षक बन चुका है। उनका ससुराल ग्रामपंचायत के आश्रित ग्राम लिमहाटोला है। बताया जा रहा कि यशवंत पिछले 8 महीने से लकवा पीड़ित होने के चलते अपने गृह ग्राम में ही आकर रह रहा था जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था व कभी भी घर से बाहर निकल जाता था कि आज सुबह भी इसी तरह निकलकर आत्मघाती कदम उठा ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इधर महुआ झरे, उधर जिया जले, जां जले…

0

(अर्जुन झा)

दल्ली राजहरा। छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़ी दो विशिष्ट महिलाओं की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। ये दोनों ही विदुषी अपने अपने दल और क्षेत्र की जनता की लाडली हैं। फर्क यह है कि एक सत्ताधारी कांग्रेस की विधायक हैं और दूसरी विपक्ष में बैठी भाजपा की विधायक हैं। कांग्रेस ने अपनी विधायक को मंत्री बनाया है तो भाजपा ने अपनी इस विधायक को प्रवक्ता बनाया है। दोनों ही महिला नेता अपने अपने कार्यक्षेत्र में छाप छोड़ रही हैं। एक दूसरा फर्क यह है कि एक को जनता ने दिल खोलकर उत्सव मनाने का अवसर दिया है तो दूसरी को जनता ने संघर्ष के लिए चुना है।

यहां जिक्र प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री और डौंडीलोहारा विधायक अनिला भेंडिया व धमतरी विधायक तथा भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू का है। अनिला उत्सव में खुशी से झूम रही हैं। तीज तिहार में महुआ झर रहे हैं। रंजना के साथ इसके विपरीत परिस्थिति है। भाजपा विपक्ष में है तो वहां महुआ कैसे झर सकते हैं। वहां स्थिति यह है कि जिया जले, जां जले। इधर अनिला भेंडिया के बारे में यह जगजाहिर है कि वे राजनीतिज्ञ कम और सहज सामान्य जननेता ज्यादा हैं। चाहे महिला दिवस का उत्सव हो अथवा महिलाओं से जुड़ा तिहार, अनिला अपने मंत्री पद के रुतबे को दरकिनार कर महिलाओं के साथ उत्सव के उत्साह से सराबोर होकर पारंपरिक नृत्य कौशल का प्रदर्शन करती हैं। महिला दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित महिला उत्सव में उनके नृत्य ने खूब धूम मचाई थी। अब तीज तिहार में उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र की महिलाओं के साथ महुआ झरे.. लोक गीत के बोल पर कुछ इस तरह सहजता के साथ नृत्य किया कि माहौल में महुआ की भीनी भीनी खुशबू का अहसास होने लगा। दूसरी तरफ धमतरी विधायक रंजना को रंज है कि कांग्रेस के तमाम नेता भाजपा पर तंज कस रहे हैं। इसलिए इन दिनों रंजना भाजपा प्रवक्ता की हैसियत से आक्रामकता दिखा रही हैं। दोनों की परिस्थितिजन्य भूमिका नारी शक्ति के सशक्तिकरण का आभास करा रही है।

प्रदेश में कानून राज नही जंगल राज चल रहाः सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे

0

दल्लीराजहरा/डौण्डी, 21अगस्त। सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की छत्तीसगढ़ प्रदेश की हालात ऐसे हो चली है की प्रदेश के गृहमंत्री को अपराध में लिप्त लोगों की लिस्ट को थानेदार को देकर कार्यवाही के लिए निर्देशित करना पड़ रहा है इससे साफ प्रतित होता की प्रदेश में कानून का राज नही जंगलराज चल रहा है उन्होने विज्ञप्ति के माध्यम से आगे बताया की गृहमंत्री के गृह जिले में कानून व्यवस्था दम तोड़ रही है तो बाकी जिले का क्या हाल होगा इसे एक कम पढ़ा लिखा व्यक्ति भी समझ सकता है। सांसद प्रतिनिधि ने यह भी बताया की प्रदेश के मुख्यमंत्री गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की दुहाई देते है

इसके विपरीत छत्तीसगढ़ तेजी से नवा अपराधगढ़ बन रहा है सट्टा शराब जुआ उठाईगीरों लूट की बारदात हत्या जैसे प्रकरण प्रदेश में तेजी बढ़ा रहे हैं प्रदेश सरकार के तमाम फरमान व प्रयोग तुगलकी साबित हो रहे हैं कानून व्यवस्था को अंगूठा दिखाकर कर अपराधी प्रदेश सरकार के सामने रोज चुनौती पेश कर रहे हैं इसके लिए गृहमंत्री को खुद सामने आना पड़ रहा है श्री ध्रुवे विज्ञप्ती के माध्यम से यह भी बताया की दल्लीराजहरा डौण्डी मार्ग से चिखली मार्ग में आये दिन लूट की घटना को अपराधी तत्व अंजाम देते रहते हैं अभी परसो 18 अगस्त की ही घटना को देख लिजिए डौण्डी जाने वाले मुख्य मार्ग पर ग्राम चिखली मोड़ पर ग्राम ठेमा निवासी जनक लाल कावर पर कुछ अपराध से जूडे लोगों ने लूटपाट की नियत से इनके सर में प्राणघातक हमला कर लहूलूहान कर दिया

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

और इसका सबसे बड़ा कारण सट्टा, जुआ, शराब की बढ़ती लत है। यहां तक स्कूली बच्चों तक जुआ सट्टा में लिप्त पाये जाते हैं शराब की बात तो छोड़ दिजिये कांग्रेस राज के लगभग साढ़े तीन साल में शराब दुकान बंद होने के बजाय तेजी से बढ़ते जा रहे हैं प्रदेश सरकार गंगाजल की कसम खाकर शराब बंदी के वादे को कब पुरा करेगी प्रदेश को इसका इंतजार है।

लिपिक वेतनमान सुधार की घोषणा लागु करने पर मुख्य मंत्री से बनी सहमति

0

मुख्य मंत्री से मिला लिपिक संघ, लिपिक वेतनमान सुधार की घोषणा लागु करने पर मुख्य मंत्री से बनी सहमति, फेडरेशन के आंदोलन से लिपिक संघ ने किया किनारा,
फेडरेशन के ,प्रदेश अध्यक्ष रोहित नें कहा फ़ेडरेशन का आंदोलन कर्मचारी हित के लिए नहीं अश्मिता बचाने के लिए हो रहा है,आधा प्रतिशत के लिए हो रहे आंदोलन मे मेरे प्रदेश भर के लिपिक सहमत नहीं है
लिपिक वेतनमान सुधार पर सहमति बनाने की पहल अटल श्रीवास्तव जी ने की, संघ ने उनका आभार व्यक्त किया
“छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से मुलाकात उनके द्वारा की गई घोषणा लिपिक वेतनमान सुधार पर शीघ्र आदेश प्रसारित करने का निवेदन किया, संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा की गई लिपिक वेतानमान की घोषणा को उन्हें याद दिलाते हुए उस घोषणा को लागू करने में मात्र 30 करोड़ सालाना व्यय भार का जिक्र करते हुए घोषणा को लागू करने का निवेदन किया ,मुख्यमंत्री ने कहा कि लिपिकों की मांग जायज हैऔर शीघ्र लागु करने पर सहमति व्यक्त की, एवं घोषणा पर शीघ्र क्रियान्वयन किय जाने पर साथ ही मुख्यमंत्री जी ने हड़ताल आंदोलन आदि की बजाय सीधा संवाद भविष्य में भी करने के लिए लिपिक पदाधिकारियों अपील की, लिपिक पदाधिकारीयो और
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात के पश्चात संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने प्रदेश के लिपिकों से आह्वान किया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा लिपिक वेतन मान सुधार की घोषणा पर सहमति व्यक्त की है अतः लिपिकों का भी दायित्व है कि मुख्यमंत्री जी पर विश्वास रखें एवं अपने मूल मांग वेतन विसंगति के लिए अपना संघर्ष हम जारी रखेंगे, साथ ही फेडरेशन द्वारा घोषित 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन अब अपनी दिशा से भटक कर मात्र वर्चस्व की लड़ाई बन चुका है अतः प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ इस आंदोलन का समर्थन ना करते हुए अपनी मूल मांग लिपिक वेतनमान के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया है, जिसके लिए प्रदेश भर के लिपिक दृढ़ संकल्पित है हमारा मुख्य उद्देश्य हमारी वेतनमान सुधार करवाना है , मुख्य मंत्री जी द्वारा हमारी मांग पर दी गई सहमति का सम्मान करते हुऐ हम फेडरेशन के आंदोलन से दूर रहते हुए रहेंगे ,आधा प्रतिशत के लिय आंदोलन में रहने कोई औचित्य नहीं, आज मुख्यमंत्री जी से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी प्रदेश महामंत्री सुनील यादव प्रदेश महामंत्री हेमंत बघेल प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष योगेश्वर भारती राजधानी के संरक्षक आकाश त्रिपाठी उपस्थित रहें, लिपिक वेतनमान में सहमति बनाने में मुख्य भूमिका श्री अटल श्रीवास्तव अध्यक्ष छग राज्य पर्यटन मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही, लिपिक पदाधिकारियों ने उनका आभार व्यक्त किया,
प्रति
सपादक
…………

भारतीय जनता पार्टी डौंडीलोहारा विधानसभा स्तरीय बैठक

0

दल्लीराजहरा: भारतीय जनता पार्टी डौंडीलोहारा विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन दल्ली राजहरा अटल योग सदन में दोपहर 2:00 बजे रखी गई थी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व सांसद एवं डौंडीलोहारा विधानसभा प्रभारी प्रदीप गांधी एवं जिला महामंत्री देवेंद्र जायसवाल उपस्थित हुए। बैठक का प्रारंभ दल्लीराजहरा मंडल महामंत्री राकेश द्विवेदी एवं महेंद्र सिंह द्वारा अतिथियों से भारत माता की तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित करवाया गया।

मुख्य अतिथि प्रदीप गांधी ने बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारियों एवं तीनों मंडल कार्यकर्ताओं से परिचय कर संबोधित किया एवं कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की सहभागिता बढ़ाने एवं ऊर्जा।। का संचार कर आम जनता तक देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किए जा रहे हैं जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना ही बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का अहम दायित्व है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इसके पश्चात जिला महामंत्री देवेंद्र जायसवाल द्वारा आगामी 24 अगस्त को छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने नई ऊर्जा के संचार के लिए भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के आगमन एवं मुख्यमंत्री आवास घेराव करने के लिए प्रत्येक मंडल से तैयारी के संबंध में जानकारी ली एवं रूपरेखा तय की। कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष सुजीत झा द्वारा किया गया
धन्यवाद ज्ञापन जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह द्वारा किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश प्रवक्ता देव लाल ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह, होरीलाल रावटी रावते दल्लीराजहरा मंडल प्रभारी, नरेश यदु डौंडी मंडल प्रभारी, ठाकुर राम चंद्राकर जिला अ.ज.जा मोर्चा अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे, अ.ज.जा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र माहला, जिलामंत्री अनिता कुमेटी,महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक, प्रकाश आर्य किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष, सोमेश साहू , राधिका भारद्वाज, नगर पंचायत अध्यक्ष भिखी मासिया , कासिम कुरैशी, डौंडी मण्डल अध्यक्ष मनीष झा, डोंडीलोहारा मण्डल अध्यक्ष रूपेश सिन्हा, मण्डल महामंत्री संदीप लोढ़ा, दारासिंह भैसारे मण्डल महामंत्री दल्लीराजहरा राकेश द्विवेदी,

महेंद्र सिंह पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, सुरेश जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि राजेश दसोड़े, राजू कुकरेजा राम किशन सोरी, भूपेन्द्र श्रीवास सौरभ लूनिया पिंटू दुबे, हितेश मेश्राम, शशिकांत निषाद नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम एवं रूपेश नायक युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह, राजीव मानकर स्वाधीन जैन, हितेश गायकवाड, मुकेश कोंड्रे , मितेंद्र वैष्णव पार्षद, राजेश कांबले, सौहद्रा ठाकुर, शिवांगी ध्रुवे, राजू रावटे, लता पाथोडे, कुंती देवांगन , संगीता साहू , विमला देवी, सुनीता गुप्ता , शांति रावटे, रैमन अटल, लोकेंद्र टेकाम, जनार्दन सिंगरोल, योगेंद्र सिन्हा, पुष्पजीत सिंग बैस, हितेह साहू, रामेश्वर साहू, रमेश गुर्जर, मनन गुप्ता, उमेश विश्वकर्मा, सुमित जैन , वीरेंद्र पासवान, संतराम सार्वा, अजय चौहान, हिंसाराम साहू, हलधर देशमुख, मिलन भुआर्य, हीरा ठाकुर, किशोर ठाकुर, महीला मोर्चा अध्यक्ष, गीता मरकाम, उषा अस्टीकर , विम्मि शर्मा, रमनी देवी , सारिका साहू, पुष्पा सिप्पी, रानू ठाकुर, सुचित्रा दास आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कवासी लखमा बलौदाबाजार में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए

0

गरजते व बरसते वर्षा के बीच विश्व आदिवासी दिवस मनाने आये विभिन्न जिलों के लोगो मे उत्साह देखते ही बना।

आदिवासी दिवस के अवसर पर लोक संस्कृति की शानदार प्रस्तुति की गयी। कार्यक्रम में अमरजीत भगत खाद्य एवं संस्कृति मंत्री, भुपेन्द्र ध्रुवंशी, जनकराम, सुरेंद्र शर्मा, शैलेश नितिन त्रिवेदी, राकेश कुमार वर्मा, हितेंद्र ठाकुर, चित्तवर, कमलेश, सुभाष, सविता, शिव कुमार, सहदेव, टेकसिंह, बंसीलाल, गेंदराम, प्रतापसिंह, ब्रिजराम, राजेन्द्र,राकेश, लखनलाल, श्यामलाल, शिव, सुंदरलाल एवं विभिन्न जिलों से आये नागरिक।

मंहगाई पर कांग्रेस का नुक्कड़ सभा हल्लाबोल

0

अमरेश झा

कोंडागांव – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर कोंडागांव जिला/ब्लॉक/शहर कांग्रेस के नेतृत्व में मंहगाई के खिलाफ नुक्कड़ सभा हल्लाबोल कार्यक्रम कोंडागांव बाजार स्थल में रखा गया जहां पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रमिला मरकाम, जिला कांग्रेस प्रवक्ता शिल्पा देवांगन, मंडी बोर्ड के उपाध्यक्ष बिरस साहू,जिला कांग्रेस महामंत्री गीतेश गाँधी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमूकलाल दिवान ने अपने व्यक्तव्य में केंद्र सरकार कों जमकर कोसा और बताया की किस तरह झुठ बोलकर सत्ता हासिल करने में महारथ हासिल की है भाजपा चुनाव के पहले कहती कुछ और है चुनाव जीत जाने के बाद करती कुछ और है यूपीये सरकार के दौरान तत्कालीन विपक्ष में बैठी भाजपा कों मंहगाई दिखती थी उस दौर ने मंहगाई डायन हुआ करती थी पर आज मंहगाई डार्लिंग हो गयी है।हल्लाबोल कार्यक्रम में मौजूद पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम ने कहा भाजपा जुमलेबाजों की पार्टी है आज की मंहगाई में घर चलाना मुश्किल हो गया है माननीय नरेंद्र मोदी जी को मंहगाई का पता नहीं चलता माननीया निर्मला सीतारमण जी कों पता नहीं चलता क्या पता उनका परिवार इस मंहगाई से खुश हो पर देश की जनता आज की इस बढ़ती मंहगाई को बर्दास्त नहीं कर सकती कांग्रेस की सरकार में रसोई गैस का दाम 410 रुपए था आज 1150,खाद्य तेल सरसों तेल हमारी सरकार में 70 रुपए थी आज 215 रुपए है पेट्रोल 57 डीजल 40 रुपए में मिला करता था आज 105 रुपए लीटर हो गए हैं मिट्टी तेल मिल नहीं रहा जनता को क्या मोदी जी इसी अच्छे दिन लाने की बात कह रहे थे चुनावी रैलियों अगर यहीं हैं अच्छे दिन तो हमें पुराने दिन लौटा दो मोदी जी देश की जनता आपके अच्छे दिन कों सहन नहीं कर पा रही है मंहगाई से जान जा रही है अगर आपसे देश नहीं सम्भल रहा तो आप स्तीफा दे दो मोदी जी देश चलाना आपके बस की बात नहीं ज़ब से केंद्र में भाजपा की सरकार बैठी है जीडीपी लगातार गिरती जा रही है क्या यहीं है आपकी उपलब्धि आप कहते हैं 70सालों में कांग्रेस ने क्या किया आप आज जिन चीजों कों बेच रहे हैं उन सभी चीजों कों बनाने वाली सरकार कांग्रेस की सरकार है इसके साथ ही केंद्र सरकार कों आड़े हांथों लेते हुए जमकर कोसा व बाजार परिसर में घूम घूम कर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस के शासन काल व आज भाजपा के कार्यकाल में मंहगाई दर में तुलनात्मक पॉम्पलेट बाजार स्थल पे घूमकर सभी लोगों कों बांटा साथ ही मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आज महंगाई चौपाल के माध्यम से जनता ने किया प्रस्ताव पारित किया जिसमें जनता के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार से मांग किया गया है कि पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क की दर को घटाकर 2014 से पहले की तरह दरों,क्रमशः 9.20₹ और 3.20₹ प्रति लीटर पर लाया जाए ताकि पेट्रोल-डीजल सस्ते हो सके….पीएनजी और सीएनजी की कीमतों को कम करने व रसोई गैस के घरेलू सिलेंडर रिफिल को ₹500 में उपलब्ध कराने की मांग करते हैं….केंद्र की मोदी सरकार के हिटलरशाही नीतियों के खिलाफ पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ती हुई महगांई के विरोध में कांग्रेसियों ने हाट बाज़ारो में पहुंच चर्चा कर हल्ला बोला….हम कीटनाशकों, उर्वरको,कृषि उपकरणों और बीजों पर जीएसटी से पूर्ण छूट की मांग करते है….एक तरफ देश की गरीब जनता महंगाई की मार झेल रही है दूसरी तरफ बेरोजगारी बढ़ रही है बहोत हुई महंगाई की मार, बस करो मोदी सरकार, कांग्रेस का आंदोलन प्रदर्शन निरन्तर अपने उफान पर…केंद्र की कार्पोरेट समर्थक भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को केवल उद्योगपतियों व उनके कंपनियों के फायदे की चिंता, आम आदमी के परेशानी से कोई लेना-देना नहीं….एक तरफ देश में करोड़ों शिक्षित युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं व दूसरी तरफ केंद्र सरकार के कई विभागों में करीब 10 लाख पद खाली पड़े हैं….हमारी मांग है कि सरकार जल्द से जल्द महंगाई कम करने के अपने वादों को पूरा करें, साथ ही रोजगार को लेकर युवाओं से किए वादे भी निभाए और बेरोजगारों के लिए रोजगार का प्रबंध करें।आज के नुक्कड़ सभा हल्लाबोल कार्यक्रम में पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमूकलाल दिवान,जिला महामंत्री गीतेश गाँधी,मंडी बोर्ड उपाध्यक्ष बिरस साहू,शाकंभरी बोर्ड सदस्य अनुराग पटेल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखबती मरकाम,शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष तबस्सुम बानो,विधायक प्रतिनिधि बुधराम नेताम,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत देवांगन,मिडिया विभाग प्रमुख रितेश पटेल,कपिल चोपड़ा,अमित गुप्ता,प्रवक्ता शिल्पा देवांगन, प्रीति भदौरिया,मंडल अध्यक्ष ब्रिज सोढ़ी, संजय करन,नंदू दिवान,मंछा भारती, सुकुमार सहा, सुकमु कोर्राम लखमू कोर्राम, सर्वेश सेठिया, गीतेश बघेल सहित जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र के कार्यकर्ता पदाधिकारी भारी संख्या में मौजूद रहे।

संयुक्त खदान मजदूर संघ के सचिव कमलजीत सिंह मान ने डिप्टी सी. एल. सी. से जल्द चुनाव कराने की मांग की

0


संयुक्त खदान मजदूर संघ द्वारा दिनांक 16 अगस्त को डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर रायपुर श्री राम कृष्णा पुरोहित से मुलाकात की गई, तथा उनसे माइंस के श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं एवं तीनों माइंस में यूनियन की मान्यता चुनाव को जल्द से जल्द कराने मांग की गई, जिस पर डिप्टी सी.एल.सी. साहब ने माइंस में तत्काल चुनाव करवाये जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जल्द ही माइंस में चुनाव के लिए प्रबंधन से चर्चा की जाएगी और आने वाले दिनों में जल्द चुनाव कराया जाएगा।

वर्तमान में देखा जा रहा है कि श्रमिकों की समस्याओं पर प्रबंधन निर्णय लेने में आनाकानी करता है, जिससे नियमित कर्मचारियों एवम् ठेका श्रमिकों की समस्याओं का न्यायपूर्ण निराकरण नहीं हो पा रहा है। नियमित कर्मचारियों के बहुत सारे मुद्दे लंबित हैं एवं उनकी समस्या बनी हुई है। विशेषकर ठेका श्रमिकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रबंधन ठेका श्रमिकों की समस्याओं के संबंध में प्रबंधन और यूनियन के बीच हुए समझौते को भी समय पर लागू नहीं करता है।

यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि प्रबंधन द्वारा जो टेंडर होते हैं, उन टेंडरों में ठेका श्रमिकों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का स्पष्ट उल्लेख नहीं रहता, जिसके कारण ठेका श्रमिकों को सुविधाओं का उचित लाभ नहीं मिलता, अतः जो भी टेंडर होते हैं उसमें श्रमिकों को प्रदत्त सुविधाओं का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए। डिप्टी सी.एल.सी. साहब ने कहा की टेंडर में सभी शर्तों का उल्लेख स्पष्ट होना चाहिए यह बात प्रबंधन को कह दिया जाएगा। आने वाले समय में जो भी टेंडर होंगे, उसमें सभी शर्तों को साफ-साफ लिखे जाने का अनुदेश दिया जावेगा।
डिप्टी सी. एल. सी. साहब के साथ चर्चा में यूनियन के सचिव कमलजीत सिंह मान, कार्यकारी अध्यक्ष दान सिंह चंद्राकर एवं संगठन सचिव तोरण लाल साहू उपस्थित थे
तोरण लाल साहू
संगठन सचिव
संयुक्त खदान मजदूर संघ
दल्ली राजहरा

मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का आज महंगाई चौपाल, जिसमें जनता ने किया प्रस्ताव पारित

0

🟥 *मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का आज महंगाई चौपाल, जिसमें जनता ने किया प्रस्ताव पारित….पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क की दर को घटाकर 2014 से पहले की तरह दरों,क्रमशः 9.20₹ और 3.20₹ प्रति लीटर पर लाया जाए ताकि पेट्रोल-डीजल सस्ते हो सके….पीएनजी और सीएनजी की कीमतों को कम करने व रसोई गैस के घरेलू सिलेंडर रिफिल को ₹500 में उपलब्ध कराने की मांग करते हैं….केंद्र की मोदी सरकार के हिटलरशाही नीतियों के खिलाफ पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ती हुई महगांई के विरोध में कांग्रेसियों ने हाट बाज़ारो में पहुंच चर्चा कर हल्ला बोला….हम कीटनाशकों, उर्वरको,कृषि उपकरणों और बीजों पर जीएसटी से पूर्ण छूट की मांग करते है….एक तरफ देश की गरीब जनता महंगाई की मार झेल रही है दूसरी तरफ बेरोजगारी बढ़ रही है बहोत हुई महंगाई की मार, बस करो मोदी सरकार, कांग्रेस का आंदोलन प्रदर्शन निरन्तर अपने उफान पर….केंद्र की कार्पोरेट समर्थक भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को केवल उद्योगपतियों व उनके कंपनियों के फायदे की चिंता, आम आदमी के परेशानी से कोई लेना-देना नहीं….एक तरफ देश में करोड़ों शिक्षित युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं व दूसरी तरफ केंद्र सरकार के कई विभागों में करीब 10 लाख पद खाली पड़े हैं….हमारी मांग है कि सरकार जल्द से जल्द महंगाई कम करने के अपने वादों को पूरा करें, साथ ही रोजगार को लेकर युवाओं से किए वादे भी निभाए और बेरोजगारों के लिए रोजगार का प्रबंध करें….*जगदलपुर २२.८.२०२२बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा आयोजित महंगाई चौपाल में जनता ने सर्वसम्मति से निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए, हम केंद्र सरकार की गलत नीतियों की निंदा करते हैं जिसके कारण देश में महंगाई चरम स्तर तक पहुंच गई है और विशेषकर खाद्य पदार्थों और दिन प्रतिदिन उपयोग की आवश्यक घरेलू वस्तुओं पर बढ़ाई गई जीएसटी के कारण जन सामान्य को व्यापक स्तर पर पीड़ादायक स्थिति में पहुंचा दिया है यह भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है कि कार्पोरेट करो के दर में तो कमी की गई लेकिन निम्न और मध्यम वर्ग को आयकर में कोई राहत नहीं दी गई हम जन सामान्य कीमत पर सरकार द्वारा अपने मित्र पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाली भेदभाव पूर्ण नीति की आलोचना करते हैं। देश में पेट्रोलियम पदार्थ सहित अन्य उत्पादों व आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा जी, संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन जी, महापौर सफीरा साहू जी सहित प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों के गरिमामय उपस्थिति में जिला मुख्यालय के हाट बाजारों में पहुंच आमजन से चर्चा की व केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोला व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया, महंगाई की मार झेल रही जनता ने भी पूर्ण समर्थन देकर में अपनी सहभागिता दर्ज की।*🟪 *जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि सत्ता में आने से पहले महंगाई को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करने वाली भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को खोखला कर दिया है केंद्र सरकार का मूल्यों पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है कांग्रेस जनता के साथ है और महंगाई को नियंत्रित करने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन कर आवाज बुलंद करती रहेगी बीते सात सालों में महंगाई ने नए रिकॉर्ड गढ़ दिए हैं गरीब और गरीब होता जा रहा है तथा अमीर की अमीरी बढ़ती जा रही है मुनाफाखोरी को सरकार की नीतियां बढ़ावा दे रही है वैश्विक महामारी कोरोना के कारण वैसे ही गरीबों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है ऊपर से उन पर महंगाई की मार यह केंद्र की मोदी सरकार की गरीब विरोधी मानसिकता को दर्शाता है आज इस दौर में देश का आमजन महंगाई से काफी परेशान,त्रस्त व दुखी है केंद्र की मोदी सरकार को अब गरीबों का क्या ध्यान है आप कब तक करेंगे अत्याचार, और हम कब तक सहेंगे महंगाई की मार, यह है देश की मोदी सरकार, पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई का असर हर क्षेत्र में पड़ा है केंद्र सरकार को इससे कोई मतलब नहीं रह गया है सरकार आत्ममुग्ध होकर काम कर रही हो जनता महंगाई से त्रस्त है ।* 🟣 *संसदीय सचिव/विधायक रेखचंद जैन ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि केंद्र की कार्पोरेट समर्थक भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को केवल उद्योगपतियों और कंपनियों के फायदे की चिंता है आम आदमी की परेशानी से कोई लेना-देना नहीं, रोजमर्रा की जरूरत के सामानों की कीमतें बेतहाशा बढ़ रही हैं अब सरकार ने रसोई गैस की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर अपनी हिटलर नीति को उजागर किया है केंद्र सरकार आत्ममुग्ध होकर काम कर रही है जनता महंगाई से त्रस्त है केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए महंगाई बढ़ने के लिए मोदी सरकार की तानाशाही रवैया को जिम्मेदार ठहराया उन्होंने कहा कि केंद्र में जब से मोदी सरकार आई है देश की सारी व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमरा चुकी हैं दिन दूनी रात चौगुनी महंगाई बढ़ती जा रही है जिस पर अंकुश लगाने की क्षमता इनके हाथों से फिसलती जा रही है।*🟣 *महापौर सफीरा साहू ने भी केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे देश में अफरा-तफरी मची हुई है बड़े-बड़े उद्योगपति मौके का फायदा उठाकर मुनाफाखोरी में लगे हैं और केंद्र की मोदी सरकार उनके इशारे पर चल रही है दुर्भाग्य है इस देश का जिसकी कमान राजघराना के हाथों में है जो अपने निजी स्वार्थ के लिए देश की अर्ध/आर्थिक व्यवस्था को कमजोर करने में लगे है मोदी जी शर्म करो उद्योगपतियों की कठपुतली बनना बंद करो।* 🟣 *जिला महामंत्री अनवर कहा ने केंद्र सरकार की नाकामियों का उजागर किया और कहा कि महंगाई लोगो के लिए अभिशाप बन गई है केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ बढ़ती हुई मंहगाई का विरोध किया, केंद्र की मोदी सरकार हर साल दो करोड़ शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था बताएं कि कितनों को रोजगार मिला भाजपाइयों को कांग्रेस सरकार के साढ़े 3 साल और भाजपा के 15 साल का तुलनात्मक अध्ययन करना चाहिए उन्हें राज्य की जमीनी हकीकत का सही आकलन मिल जाएगा।*विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी/सेवादल/महिला कांग्रेस/युवक कांग्रेस/एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यगण नगर निगम/त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधि/सहकारी क्षेत्र के सदस्यगण वरिष्ठ कांग्रेसी एवं कार्यकतागण बढ़ी संख्या में उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS