बस्तर पुलिस जहा एक तरफ अपराधिक तत्वो पर लगातार कार्यवाही कर रही है वही दूसरी तरफ आम जनता के साथ समन्वय स्थापित कर आम जनता को देश प्रेम की भावना से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बस्तर पुलिस के द्वारा आम जनता के लिए थाना सिटी कोतवाली परिसर में एक सेल्फी जोन का निर्माण किया गया था और उक्त सेल्फी जोन में खिचाए गये फोटोग्राफ में से 03 सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफ को पुरस्कृत किये जाने की योजना थी।
उक्त कार्यक्रम अन्तर्गत कोतवाली पुलिस को कई फोटोग्राफ प्राप्त हुए थे जिसमें पुलिस के आला-अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ताओ की गठित कमेटी के द्वारा 03 सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफ का चयन कर आज 03 प्रतिभागियो को सम्मानित किया गया है। उक्त सम्मान कार्यक्रम नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं थाना प्रभारी सिटी कोतवाली एमन साहू के द्वारा उक्त चयनित तीन प्रतिभागियो को जिसमें प्रथम पुरस्कार श्री बसंत मेघानी, द्वतीय पुरस्कार कमाक्षी साहू एवं तृतीय राहुल पाण्डे को ट्राफी एवं आर्कषक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सात्वंना पुरस्कार के रूप में श्री जावेद खान एवं अनिल राव को भी ट्राफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। सम्मानित प्रतिभागियो के द्वारा बस्तर पुलिस के द्वारा किये गये कार्यक्रम से प्रसन्न होकर आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।
सायबर सेल टीम व थाना अर्जुंदा पुलिस के 22 दिनो की कडी मेहनत के बाद अंधे कत्ल के अज्ञात आरोपी को पकड़ने में मिली बडी सफलता। आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू व डण्डा , किया गया जप्त। धारा 302 ताहि के तहत् आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल। जिला दुर्ग , बालोद व थाना अर्जुन्दा क्षेत्र के करीबन 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरा का खंगाला गया। मामले का संक्षिप्त इस प्रकार है कि दिनांक 29.07.2022 को सूचना मिला कि ग्राम भालूकोन्हा में संध्या राजपूत नामक महिला को मारकर हत्या कर दिये है कि सूचना तस्दीक पर घटना स्थल मृतिका संध्या राजपूत के मकान के छत पर संध्या राजपूत चित हालत में पीला चादर ढका हुआ छत के उपर पड़ी थी तथा मृतिका के शव के आस-पास ख्ुान के गहरे निषान थें, चादर के बाहर मृतिका के दोनो पंजे दिख रहे थे। थ्ैस् युनिट दुर्ग व पंचानो के साथ पंचनामा कार्यवाही किया गया है। पंचनामा कार्यवाही के दौरान मृतिका संध्या राजपूत को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या करने की नियत से उसके सिर व बाये आंख के उपर वजनदार वस्तु से मारकर व गला को धारदार हथियार से रेतकर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दिया था,
जिस पर थाना अर्जुंदा में मर्ग क्रमांक 26/2022 धारा 174 जा.फौ. कायम कर मामला हत्या का प्रतीत होने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक-111/2022 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान थाना अर्जुंदा के पुलिस व साइबर सेल की टीम द्वारा घटना स्थल ग्राम भालुकोन्हा में रहकर करीबन 300 से अधिक लोगो से पूछताछ तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर संदेहियो पर लगातार निगाह रखा जा रहा था। जिला दुर्ग बालोद सिटी तथा भालुकोन्हा पहुंचने के रास्ते में पड़ने वाले 200 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरो के फुटेज लिया गया, तथा संदेहियो के आने जाने के रास्ते के सीसीटीव्ही के फुटेज की भी बारिकी से जांच की गई।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
लगातार 22 दिनो के अथक प्रयास से थाना अर्जुंदा व साइबर सेल टीम की मदद् से ग्राम भालुकोन्हा के विकास कुमार यादव के नंबर का संदेह घटना दिनांक के घटना समय में अधिक समय तक चलने से संदेह के आधार पर थाना अर्जुंदा पुलिस टीम व साइबर सेल द्वारा विकास कुमार यादव से कड़ाई से पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया। जो पूछताछ पर बताया कि घटना दिनांक 28-29.07.22 के दरम्यानी रात मृतिका संध्या राजपूत के साथ मेल जोल था मृतिका द्वारा आरोपी को बार बार घर आने के लिए दबाव बनाती थी नही आने पर उसे मानसिक रूप से परेषान करती थी आरोपी को फसा देने की धमकी देने से आरोपी क्षुब्ध होकर आक्रोष में आकर मृतिका की हत्या करने के उद्देष्य से अपने घर में रखे सब्जी काटने के चाकू तथा घर के बाहर रोड में पडे लकडी के बेठ को लेकर मृतिका के घर के पीछे दीवाल से मृतिका के छत में प्रवेष कर छत में लेट कर मोबाइल देख रही मृतिका संध्या राजपूत को जान से मारने की नियत से मृतिका के सिर पर लडकी के बेठ से वार कर तथा सब्जी काटने के चाकू से मृतिका के गले को रेतकर गंभीर चोट कारित कर मृतिका की हत्या कर मृतिका के शव के उपर पीले रंग का चादर डालकर आरोपी अपराध में उपयोग में लाये चाकू व लडकी के बेठ को खरखरा नहर नाली के शाखा नाली के किनारे फेक दिया था, तथा अपराध के समय पहने कपडे शर्ट को दिनांक 29.07.22 को गुण्डरदेही बस स्टैण्ड जाकर बस स्टैण्ड के पीछे वेल्डिंग दुकान के खाली जगह दीवाल किनारे जला दिया था, जिसे आरोपी के निषादेही पर जप्त किया गया है। आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने तथा आरोपी के पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपी विकास कुमार यादव पिता गोपीचंद यादव, उम्र-20 वर्ष, साकिन भालूकोन्हा, थाना अर्जुन्दा,जिला बालोद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक जिला बालोद श्री जितेंद्र कुमाद यादव के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के पर्यवेक्षण व अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही श्री सोनसाय मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेश बागडे के मार्ग दर्शन पर ग्राम भालुकोन्हा में मृतिका संध्या राजपूत के घर के छत में किये अंधे कत्ल के अज्ञात आरोपी को पकड़ने में प्रभारी साइबर सेल दिलेष्वर चन्द्रवंशी , थाना अर्जुंदा थाना प्रभारी उप निरी0 षिषिर पाण्डेय, थाना प्रभारी सुरेगांव उप निरी0 अमीत तिवारी, थाना प्रभारी रनचिरई उप निरी0 यामन देवांगन , थाना अर्जुंदा सउनि रमेष सिन्हा, प्र0आर0 विकास सिंह, साइबर सेल प्र0आर0 भुनेष्वर मरकाम, प्रेमसिह राजपूत ,रूमलाल चुरेन्द्र ,आर0 राहुल मनहरे, संदीप यादव, पूरन देवांगन ,विपिन गुप्ता, विवेक शाही ,मिथलेष यादव ,आकाष दुबे ,अनिता साहू व थाना अर्जुंदा आर0 भूपत मानिकपुरी, आर0 कमलेष रावटे, तेजराम साहू, भालेष्वर देवांगन ,थाना गुण्डरदेही आर0 दमन वर्मा का विषेष योगदान रहा। जप्त सामाग्रीः- 01 नग स्टील का चाकू, 01 नग लकडी का बेठ, आरोपी विकास कुमार यादव के शर्ट का अधजला अवषेषनाम आरोपीः- विकास कुमार यादव पिता गोपीचंद यादव, उम्र 20 साल, साकिन भालुकोन्हा, थाना अर्जुंदा, जिला बालोद छ0ग0
डौंडी- दल्लीराजहरा से डौंडी जाने वाली मुख्य मार्ग पर चिखली मोड़ पर शुक्रवार शाम 7:30 बजे ठेमा खुर्द निवासी जनक लाल कावर अपने बाईक से घर की ओर लौट रहा था कि रास्ते मे लूटपाट की नीयत से ताक में बैठे अज्ञात युवकों द्वारा उनके सिर पर प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। जिसे उसी मार्ग पर जा रहे कोंडेकसा के एक युवक ने डौंडी 108 को फोन कर सूचना दी ।
सूचना मिलते ही 108 मौका स्थल पहुँच घायल व्यक्ति को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जिसका प्राथमिक उपचार करते हुए सिर पर पट्टी कर बालोद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जनकलाल कि सिर पर गंभीर चोट को देखते हुए बालोद जिला अस्पताल ने उन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। इससे पूर्व डौंडी अस्पताल के डॉक्टर रस्तोगी द्वारा गंभीर रूप से घायल जनकलाल डंडे से वार करना बताया गया है जिसकी सूचना उन्होंने थाना को दे दी गई।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
खबर है कि आदिवासी डौंडी ब्लाक के उक्त मार्ग ज्यादातर सुनसान रहता है जहाँ लोगों की आवाजाही बाईक से ही होती रहती है। बाईक सवारों के पास रुपयों होने और इसे लूटने का प्लान कुछ अज्ञात नसेड़ी युवकों द्वारा पिछले कई महीनों से बनाया जा रहा है। उनके निशाने पर ज्यादातर माइंस व बीएसपी कर्मी रहते है आसपास के ग्रामीणों द्वारा भी इसी मार्ग से आना-जाना किया जाता है सुनसान राह की इसी का फायदा अज्ञात असमाजिक बदमाशों द्वारा उठाया जा रहा है।
सूचना आयोग में अपीलार्थी को बिना सूचना और अपीलार्थी की उपस्थिति के बगैर छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग द्वारा सुनवाई कर आदेश पारित करने का मामला प्रकाश में आया है। शासकीय जे. योगानन्दम, छत्तीसगढ़ महाविद्यालय के भौतिक शास्त्र विभाग के पूर्व प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष डॉ. एम.एम तिवारी द्वारा एक मामले में दितीय अपील दायर की गयी थी लेकिन न तो उन्हें अपील की सुनवाई की तिथि के बारे में कोई सूचना प्राप्त हुई न ही वे आयोग में द्वितीय अपील की सुनवाई में उपस्थित हुए । उन्हें आयोग द्वारा उनकी अपील पर पारित आदेश भी प्राप्त नहीं हुआ था । अपनी अपील के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से उनके द्वारा सूचना आयोग से सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी। सूचना आयोग से प्राप्त जानकारी से ही यह तथ्य उजागर हुआ कि उनकी जानकारी के बिना ही 4 अक्टूबर 2021 को सुनवाई हो गयी थी तथा आयोग द्वारा पारित आदेश में उन्हें उपस्थित दर्शाया गया है । उनके द्वारा अपनी अपील में उठाये गए बिंदुओं का भी आदेश में उल्लेख नहीं है। डॉ. तिवारी का कहना है कि विभागाध्यक्ष रहते उन्होंने एम.एससी. भौतिक शास्त्र की प्रथम सेमेस्टर 2017-18 की परीक्षा में हुई अनियमितताओं के संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य को सितंबर 2018 में पत्र प्रेषित कर जांच व कार्यवाही करने निवेदन किया गया था। लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई । उनके द्वारा प्राचार्य को की गई शिकायतों के संबंध में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल,पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति व यूजीसी को भी जानकारी प्रेषित की थीं लेकिन कोई कार्यवाही न हुई ।तदुपरांत उन्होंनेअपनी शिकायतों के संबंध में विभिन्न स्तरों पर सूचना के अधिकार के तहत जानकारियां मांगना प्रारंभ की। इसी संबंध में एक प्रकरण में प्रथम अपीलीय अधिकारी(अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा) द्वारा उनके द्वारा मांगी गई जानकारी दिए जाने के आदेश के बावजूद जानकारी न दिए जाने के कारण मामला द्वितीय अपील में पहुंचा । सूचना आयोग से प्राप्त जानकारी में भी नोट शीट व उपस्थिति पत्रक में उनकी उपस्थिति के कहीं कोई हस्ताक्षर नहीं है। सूचना आयोग द्वारा उनकी द्वितीय अपील के संबंध में जनसूचना अधिकारी को प्रेषित पत्र में स्पष्ट उल्लेख है कि आयोग को भेजे जाने वाले जवाब की प्रति रजिस्टर्ड डाक से अपीलार्थी को भी प्रेषित की जाए,लेकिन जन सूचना अधिकारी से भी उन्हें कोई पत्र या जानकारी प्रेषित नहीं की गयी। इस प्रकार सूचना आयोग द्वारा एक तरफा निर्णय लेकर द्वितीय अपील में आदेश पारित करते हुए प्रथम अपीलीय अधिकारी के आदेश को इस आधार पर अपास्त कर दिया कि प्रथम अपीलीय अधिकारी ने जनसूचना अधिकारी का पक्ष जाने बिना ही आदेश पारित किया था। विडंबना यह है कि सूचना आयुक्त द्वारा प्रथम अपीलीय अधिकारी के आदेश को जिस आधार पर अपास्त किया है सूचना आयुक्त ने स्वयं उस आधार का पालन नहीं किया तथा अपीलार्थी की अनुपस्थिति में उसका पक्ष सुने-जाने बिना ही आदेश पारित कर दिया गया ।
कोरर –शासकीय हाई स्कूल कोकानपुर में 20 अगस्त को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती को सदभावना दिवस मनाया गया,इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हेमन्त ध्रुव, विशिष्ट अतिथि जनभागीदारी समिति अध्यक्ष राघवेंद्र राजपूत, एवं पालक शिक्षक समिति अध्यक्ष अनिता जैन के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। पालकों को सर्वप्रथम कक्षा नवमी व दसवीं का मासिक परीक्षा परिणाम से अवगत कराया गया। संस्था के प्राचार्य चन्द्र शेखर महलवार ने बताया कि जिला दण्डाधिकारी डॉक्टर प्रियंका शुक्ला, व जिला शिक्षा अधिकारी भुवन जैन के निर्देशानुसार आंकलन के पश्चात कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षा गणित, विज्ञान, अंग्रेजी विषय की ली जा रही है। भारत रत्न , पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्म दिवस 20 अगस्त सदभावना दिवस के रूप में मनाया जाता है । हेमन्त ध्रुव ने बताया कि स्वर्गीय राजीव गांधी के द्वारा पंचायती राज व्यवस्था क्यो लागू किया गया। राजीव गांधी पंचायती राज व्यवस्था, संचार क्रांति के जनक थे उनकी दूरदृष्टिता से भारत देश लगातार तरक़्क़ी की राह पर अग्रसर था। मुख्य अतिथि के द्वारा सभी को शपथ दिलाया गया और संस्था के छात्रों को खूब मन लगा कर अच्छे अंक प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया । राघवेंद्र राजपूत ने बच्चों के द्वारा कार्यक्रम संचालन करने की तारीफ की। शाला नायक छमेन्द्र जैन ने मंच संचालन किया, इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के जयश्री कावड़े, अनामिका साहू, हलाली कुदराम, डोगेन्द्र सिंह कश्यप तथा सभी छत्र छात्राओं का सहयोग रहा।
आज बस्तर सांसद दीपक बैज ने विकासखंड लोहंडीगुड़ा के अंतर्गत ग्राम मिचनार-2 में मंगर डोंगरी के नाम से विख्यात (मिचनार हिल) को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया। कुछ दिनों पूर्व सांसद बैज ने अपने कार्यकर्ताओं एवं ग्रामिणजनो के साथ मंगर डोंगरी (मिचनार हिल) का दौरा किया था आज पुनः सांसद दीपक बैज ने प्रशासनिक अधिकारीयों को लेकर
मिचनार -2 के मंगर डोंगरी पहुंचे और अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा (मिचनार हिल) बेहतर रूप से पर्यटन स्थल के रूप में विस्तृत करना है। ताकि स्थानीय ग्रामीणों को भी रोजगार मिल सके साथ ही पास में स्थित गौठान को मॉडन गोठन के रूप में तब्दील करने की बात कही। इस दौरान मुख्य रूप से जनपत सी.ई.ओ प्रणव दीवान, बिजली विभाग के अधिकारी, राजस्व विभाग,एस डी ओ, इंजिनियर व ग्राम पंचायत सरपंच एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
औचक निरीक्षण पर महारानी अस्पताल पहुंचे विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन को मरीजों ने बताई थी अस्पताल में व्हील चेयर की कमी
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए हर वार्ड समेत आपातकालीन वार्ड को प्रदान की व्हील चेयर
शहर में बढ़ते हुए डेंगू एवं मलेरिया के मरीजों को देखते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने महारानी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया जहां उन्हें मरीजों के द्वारा एक वार्ड से दूसरे वार्ड में एवं आवश्यक जांच कराने के लिए पैथालॉजी लैब जाने के लिए व्हील चेयर की कमी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है जिस पर संज्ञान लेते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने हर वार्ड समेत आपातकालीन वार्ड को व्हील चेयर प्रदान की
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की संवेदनशीलता के कारण आज शहर का महारानी अस्पताल अपने नव निर्मित स्वरूप में लोगों की सेवा कर रहा है आज महारानी अस्पताल में सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं उन्होंने कहा की महारानी अस्पताल शहर की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इसमें जो भी कमी खामी होगी उसे तत्काल दूर किया जाएगा इस हेतु धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह इंटर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया एवं महारानी अस्पताल के अधिक्षक डॉ संजय प्रसाद समेत चिकित्सक एवं अस्पताल के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
जगदलपुर :- छत्तीसगढ़ राज्य बैडमिंटन संघ के तत्वाधान मे आयोजित राज्य स्तरीय 21वीं सीनियर रैकिंग एवं वैट्रन्स महिला पुरुष बैडमिंटन चैंपियनशिप के तहत शनिवार को क्वार्टर फ़ाइनल और सेमीफाइनल राउंड के मैच खेले गये। प्री क्वार्टर फ़ाइनल राउंड के मैचों को मिलाकर 20 अगस्त को कुल 64 मैच खेले गये जिसमें रायपुर और बिलासपुर ज़िले के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
शहर के इंदिरा प्रियदर्शिनी इनडोर हाल में हो रहे प्रतियोगिता के तहत सभी वर्गों के फ़ाइनल मुक़ाबले 21 अगस्त, रविवार को खेले जायेंगे और शाम 5 बजे प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण संपन्न होगा। बस्तर ज़िला बैडमिंटन संघ के राजेश जेना ने बताया कि प्रतियोगिता के आख़री दिन सुबह 10 बजे से फ़ाइनल राउंड के मैच प्रारंभ होंगे जोकि शाम 5 बजे तक निरंतर जारी रहेंगे। ज़िला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा एवं सचिव राजेश त्रिपाठी ने शहर के खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और विद्यार्थियों से मैदान में उपस्थिति दर्ज करवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का आव्हान किया है।
▪️दंतेवाड़ा-गीदम आज बस्तर साँसद दीपक बैज व औषधि पादक बोर्ड के उपाध्यक्ष छविंद्र कर्मा ने गीदम के साँसद प्रतिनिधि प्रवीण राणा का स्थानीय सर्किट हाउस में केक कटवाकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर बस्तर साँसद श्री दीपक बैज ने अपने गीदम के प्रतिनिधि प्रवीण राणा का मुह मीठा कराकर बधाई व शुभकामनाएं दी
साल्हि; 20/08/2022: परसा ईस्ट और केते बासेन (पीईकेबी) कोयला खदान परियोजना के बंद होने की खबर से सरगुजा के जिला मुख्यालय सहित आस पास के ग्रामों के व्यापारियों को भी चिंता होने लगी है। वहीं खदान में कार्यरत स्थानीय कर्मचारियों को अब नौकरी जाने का भय सताने लगा है। पिछले एक दशक से पीईकेबी खुली खदान में ग्राम साल्हि, परसा, घाटबर्रा, फत्तेपुर, तारा इत्यादि ग्रामों के ग्रामीण काम करते है। इस परियोजना से सभी फल – फूल रहे थे, जिसके कारण अंचल के व्यापार के दायरे बढ़ गए थे। और केन्द्र और प्रदेश सरकार को कई सौ करोड़ के रॉयल्टी देने के साथ साथ जो गांव देश के मानचित्र में कोयला खदानों के लिए पहचाना जाने लगा था। उन क्षेत्रों के विकास को अब ग्रहण लगने वाला है। जी हाँ राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवीयूएनएल) के सरगुजा जिले में उदयपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले पीईकेबी खुली खदान परियोजना में खनन का कार्य अब गत सप्ताह से थम गया है।
वर्ष 2013 में चालू हुए इस खुली कोयला खदान में लगभग 5000 से भी अधिक स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त है। वहीं इससे दो गुने लोग अप्रत्यक्ष रूप से विभिन्न स्वरोजगारों से जुड़े हुए हैं। किन्तु विगत कई माह से सभी जरूरी अनुमति मिलने के पश्चात भी यहां खनन के दूसरे चरण का कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। जिसकी वजह से आरआरवीयूएनएल की खनन और विकास प्रचालक (एमडीओ) कंपनी द्वारा कोयला लोडिंग के कुल करार को ठेका कंपनी के कार्य में कटौती करना शुरू कर दिया गया है। अब चूंकि ठेका कंपनियों में कर्मचारी स्थानीय ग्रामीण ही हैं जिन्हें एक दशक से नौकरी मिली है। उन्हें भी कर्मचारियों की छुट्टी करनी पड़ सकती है नतीजतन ऐसे ग्रामीण जिन्हें नोटिस मिल चूका है अब उनके सामने एक बार फिर रोजगार का मुद्दा गहराने लगा है। वे सब ग्रामीण अब सरकार से खदान को चलाये रखने की अपील की है। वहीं अंबिकापुर बिलासपुर के साल्हि मोड़ पर पिछले दस दिनों से धरने पर बैठे मदद की गुहार लगा रहे है। इन सभी ने आज खदान को पुनः शुरू कराने प्रदेश शासन से गुहार लगाई है। अपनी एकजुटता दिखाने आज 150 से अधिक स्थानियों ने साल्हि मोड़ से पंचायत भवन स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा तक रैली निकालकर खदान शुरू कराने अपनी आवाज बुलंद की। रैली में ग्राम घाटबर्रा के अभिराम, शेखर तिर्की और इनके कई साथी, ग्राम साल्हि से सुनीन्द्र उइके और बुधराम उइके तथा इनके कई साथी, ग्राम परसा के ओमप्रकाश और इनके साथी, ग्राम तारा के चितेन्द्र और इनके कई साथी तथा ग्राम फत्तेपुर के मदन सिंह और जगतपाल पोर्ते और इनके कई साथी मौजूद थे।
इन सभी ने रैली के दौरान अपने नौकरी जाने के भय तथा इससे प्रभावित होने वाले कारणों को बताया। उन्होंने कहा कि “अगर खदान का काम पुनः शुरू नहीं होता है तो हमारे गावों में कंपनी द्वारा चलाये जा रहे कई जन हित के कार्य जैसे इंग्लिश मीडिया स्कूल जहां हमारे बच्चे अभी मुफ्त में गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, बंद हो सकता है। साथ ही अधोसंरचना विकास के कई कार्य, जीविकोपार्जन और आजीविका संवर्धन के कार्य भी बंद हो जायेंगे। यहीं नहीं हमें घर बैठे अच्छी स्वास्थ्य सुविधा भी उपलब्ध हो रही है। और अभी हालही में हमारे ग्राम साल्हि में ही 100 बिस्तरों के सर्वसुवधा युक्त अस्पताल के लिए जमीन चिन्हित की गयी है यह भी परियोजना खटाई में पड़ सकती है। इसलिए हम सब ग्रामवासी राज्य और केंद्र सरकार से अपील करते है कि हमारी रोजोरोटी और इन जनहित के कार्यों को सुचारु रूप से चलाये रखने के लिए पीईकेबी खदान पुनः शुरू कराया जाये। जिससे हम सभी ग्रामीण अपने परिवार का भरण पोषण अच्छी तरह से करते रहें।