City Media - Page 1029 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1029

संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से बाढ़ पीड़ितों को मिली 8 लाख रुपए से अधिक की क्षतिपूर्ति

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन के प्रयासों से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों को 8,59,400 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई जिसका चेक विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने हितग्राहियों को तहसील कार्यालय में प्रदान की

मकान के आंशिक एवं पूर्ण क्षतिपूर्ती के लिए कुल 176 हितग्राहियों को 6,99,400 एवं पशु क्षतिपूर्ति के के लिए कुल 6 हितग्राहियों को 1,60,000 रुपए की क्षतिपूर्ति की राशि प्रदान की गई

प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा जी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर वर्तमान स्थिति में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल क्षतिपूर्ति की राशि प्रदान की जा रही है पूर्व के सरकार में जहां क्षतिपूर्ति की राशि प्राप्त करने के लिए हितग्राहियों को जहां वर्षों तक इंतजार करना पड़ता था अब हमारी संवेदनशील सरकार में यह राशि तत्काल प्रदान की जा रही है

इस अवसर पर हितग्राहियों ने प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन तथा कांग्रेस सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा की वर्तमान संवेदनशील सरकार के कारण इन विपरीत परिस्थितियों में उन्हें तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की गई है जिससे वे अपने क्षति की भरपाई कर सकते हैं हितग्राहियों ने एक स्वर में कहा ” भूपेश हैं तो भरोसा है “

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री द्वय अनवर खान, गौरनाथ नाग, पार्षद सूर्या पाणी, श्रीमती सुनीता सिंह, श्रीमती लता निषाद, श्रीमती त्रिवेदी रंधारी विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, तहसीलदार पुष्प राज पात्र,नायब तहसीलदार श्रीमती जागेश्वरी पोयाम,नाजीर सिद्धू बघेल , राजस्व निरीक्षक प्रेमचंद झा, श्रीमती शशि सर्वन, धर्मेन्द्र टांडिया,जगर्नाथ चालकी पटवारी टी पी पाण्डे,बुधराम पोर्ते,रमेश पानीग्राही, सर्वेश्वर पाण्डे, दिनेश यादव,कमल कश्यप, देवेन्द्र ठाकुर,अनवर खान समेत कोटवार एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे

दल्ली राजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी स्वराजीव गांधी जी की जयंती मनाई गई

0
 छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा आज दिनांक  20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री,आधुनिक भारत के निर्माता,संचार क्रांति के जनक भारतरत्न स्व राजीव गांधी जी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया 

सर्वप्रथम राजीव गांधी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया तिलक व पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजली दी गई और राजीव गांधी जी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, विवेक मसीह,जिला सचिव युवराज साहू,ब्लाक उपाध्यक्ष मोहन लाल साहू, तिलक मानकर,एल्डरमैन जगदीश श्रीवास, ईश्वर लाल सोनवानी, महामंत्री सुरेश ठाकुर ने राजीव गांधी की जीवनी पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन उत्तर मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह ने व आभार प्रदर्शन एल्डरमैन प्रमोद तिवारी ने किया।

इस अवसर पर जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदण्ड, ब्लॉक उपाध्यक्ष जोगेंद्र ठाकुर, जिला अल्पसंख्यक महामंत्री रूबी एंथोनी, ब्लॉक महामंत्री श्रीनिवास राव, हरिश खस,रामू शर्मा, प्रवीण शर्मा, पूर्व पार्षद रमेश भगत, युवा नेता अनिल कोम्बे, वरिष्ट नेता हीरालाल पवार, अजय नोनहारे, नगर उपाध्यक्ष अ जा विभाग अजय बघेल, सयुक्त महामंत्री जितेन्द्र मेश्राम, कृष्णमूर्ति रामटेके, फ्रांसीस कोलीन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

         

आदिवासी बच्चों के लिए मंगवाए गए सेनेटरी पैड नही आया बच्चो के काम, कालातीत हो चुके नेपकिन को अब चोरी छुपे की जा रही डिस्पोज की तैयारी

0

अमरेश झा

कोण्डागाँव– आश्रम छात्रावासों में बच्चों के उपयोग के लिए शासन से मिलने वाले शासकीय राशि का दुरुपयोग किस प्रकार से किया जा रहा है यह एक बार फिर से जिले में नजर आ रहा है।


सूत्रों से जानकारी मिली थी कि उच्च स्तरीय सप्लायर द्वारा जिले में बड़ी मात्रा में सेनेटरी पैड नैपकिन की सप्लाई की गई थी, जिसे कमला नेहरू मैट्रिक छात्रावास कोण्डागाँव की अधीक्षिका द्वारा रिसीविंग कर रख लिया गया था, लेकिन शासन द्वारा बच्चों के उपयोग हेतु आवंटित पैसों से खरीदे गए सेनेटरी पैड बच्चों के काम ही नहीं आ पाया उक्त नैपकिन बगैर उपयोग के ही अब कालातीत हो चुके हैं ,जिसे चोरी छुपे डिस्पोज करने की तैयारी चल रही है वहीं सूत्रों की माने तो एक पिकअप सेनेटरी पैड चोरी छुपे पहले ही फिकवाया जा चुका है।
अधीक्षिका ने पहले तो सेनेटरी पैड उनके स्टोर में होने से ही इंकार कर दिया था लेकिन मीडिया कर्मियों को जानकारी मिलते ही उक्त मामले की जानकारी एसडीएम चित्रकान्त राजेश चार्ली एवं एसडीओपी निमितेश सिंह को दी गई जिसके बाद अधिकारियों के निर्देशन पर पतासाजी के दौरान हॉस्टल रसोई कक्ष के स्टोर रूम में बड़ी मात्रा में सेनेटरी पेड कंबल व मच्छरदानी के नीचे छुपाए रखा नजर आया जिसके बाद हॉस्टल अधीक्षक ने कहा कि उक्त सेनेटरी पैड बच्चों को दिया जा रहा है व उपयोग करवाने की बात कही लेकिन सेनेटरी पैड चेक करने पर कालातीत नजर आया जिसके बाद मैडम ने अपना बयान बदलते कहा कि जो सेनेटरी पैड एक्सपायर हो चुका है उसे डिस्पोज करवाया जाएगा वही अब कालातीत सेनेटरी पैड का उपयोग अगर बच्चे कर रहे हैं तो हाइजीन व अन्य संक्रमण से बच्चों के ग्रसित होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
वहीं जब इस मामले पर सहायक आयुक्त संकल्प साहू से जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि इसे डिस्पोज कराया जाएगा, चूंकि वर्तमान में हमारे पास कोई आवंटन नहीं है जिसकी वजह से हमने सेनेटरी पैड नहीं खरीद पाए हैं यदि यहआश्रम छात्रावासों में वितरित किया जा रहा है तो अधीक्षका अपने स्तर पर वितरित कर रहे होंगे।

स्व. राजीव गांधी की जयंती पर एनएमडीसी किरंदुल परियोजना ने सद्भावना दिवस मनाया

0

“स्व. राजीव गांधी की जयंती पर एनएमडीसी किरंदुल परियोजना ने सद्भावना दिवस मनाया””परियोजना के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने ली सद्भावना की शपथ”किरंदुल (प्रातः इंडिया) पूरे भारतवर्ष में 20 अगस्त सद्भावना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इसे “समरसता दिवस” तथा “राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा दिवस” के नाम से भी जाना जाता है। यह महत्वपूर्ण दिवस भारत के छठे प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की स्मृति में मनाया जाता है। लौह नगरी किरंदुल में भी एनएमडीसी परियोजना द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के जयंती के उपलक्ष में सद्भावना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एनएमडीसी परियोजना किरंदुल के मुख्य महाप्रबंधक विनय कुमार ने परियोजना के प्रशासनिक भवन के प्रांगण में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बी के माधव (उप महाप्रबंधक कार्मिक) एस गुहा (उप महाप्रबंधक वित्त) सहित अन्य विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इसी प्रकार एनएमडीसी परियोजना किरंदुल के विभिन्न कार्यक्षेत्र में भी संबंधित विभागाध्यक्ष द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई गई।

भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव जी की ७८ वीं जयंती गरिमा व सादगी से मनाई गई

0

राजीव भवन में संगोष्ठी कार्यक्रम पश्चात वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों व निःशक्तजनों सहित महारानी अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर श्रमदान सहित पौधरोपण किया….दिन भर के कार्यक्रमो में राजीव गांधी अमर रहे गगनभेदी नारों से गूंजता रहा जगदलपुर….आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी ने दी 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार देने का अधिकार…. पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. राजीव गांधी ने आईटी की क्षमता और महत्व को समझ कर लगभग तीन दशक पहले देश में आईटी के गौरवशाली युग की नींव रखी….जगदलपुर.२०.८.२०२२ बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा राजीव भवन में संचार क्रांति के निर्माता भारत-रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी की ७८ वीं जयंती सादगी व गरिमा के साथ मनाई गई। राजीव भवन में संगोष्ठी कार्यक्रम पश्चात वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों व निःशक्तजनों सहित महारानी अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर श्रमदान सहित पौधरोपण किया। सर्वप्रथम जिला कांग्रेस कमेटी के लोकप्रिय अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा जी ने उनके तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण के साथ श्रद्धांसुमन अर्पित की और उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गाँधी जी का जन्म २० अगस्त १९४४ में मुंबई में हुआ इनकी प्राथमिक शिक्षा देहरादून के प्रतिष्ठित विद्यालय में हुई और आगे की पढ़ाई इन्होंने लन्दन में की उसके बाद इन्हें केम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग करने का ऑफ़र आया और १९६५ तक केम्ब्रिज में रहे १९६६ में भारत आकर फ्लाइंग क्लब से पायलेट की ट्रेनिंग ली और १९७० में पायलेट के तौर पर इंडियन एयर लाइंस में काम करने लगे, भारतरत्न राजीव गाँधी ४० वर्ष के भारत के पहले युवा प्रधानमंत्री थे यह बहोत ही सरल स्वभाव के धैर्यवान व्यक्ति थे अहम व ठोश निर्णय सदैव पार्टी से परामर्श लेकर ही करते थे यह बहोत ही सरलशील युवा के प्रतिबिम्ब थे देश के लिए एक नवीन अनुभव की छवि रखते थे इन्होंने देश को आधुनिकता की तरफ अग्रसर किया,१८ वर्ष के युवाओं को मत देने का अधिकार भी इन्ही की देन है अपने जीवन काल मे भारत को विश्व के शिखर पर पहुँचाया। संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन ने उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदानों को बताया और कहा की राजीव जी ने युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए उनके हित मे कई निर्णय व बदलाव किए पंचायती राज का निर्माण भी इन्ही की देन है आज उन्ही के बदौलत आदिवासी गरीब किसान की जो मूलभूत समस्याएं भी पंचायती राज के माध्यम से हल हो रही है उनकी दूर-दृष्टि और इच्छा-शक्ति आज लोगों को लाभान्वित कर रही है इन्होंने अपने राजनीति जीवन काल मे कई उतार-चढ़ाव भी देखे कई विषम परिस्थियों का भी सामना किया और अपने प्राणों की आहुति दी मगर देश की शाख में कोई आंच तक आने नही दिया यह देश इनके त्याग व बलिदानों का हमेशा-हमेशा से ऋणी रहेगा। महापौर सफीरा साहू ने अपने उध्बोधन में कहा कि राजीव जी देश के ९ वें प्रधानमंत्री थे उन्होंने अपने कार्यकाल में गम्भीर और महत्वपूर्ण निर्णय से इस देश को उचाईयों के शिखर पर पहुँचाया सरलता से राजनीति को चलाने में इनका कोई तोड़ नही था श्रीलंका में हो रहे आतंकी मसलों को निपटाने के लिए राजीव जी ने अहम कदम उठाए आज इस देश ने राजीव गांधी जैसे महान नेता को खो दिया। जिला महामंत्री अनवर खान,जानकी राम सेठिया,कौशल नागवंशी, विनोद सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने उन्हें नमन कर बताया कि भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री पर राजीव गांधी जी की अकारण मृत्यु से देशवासियों को गहरा आघात पहुंचा देश को एकता और अखंडता को संजोय रखने के लिए अहम निर्णय लिए उन्होंने इस देश को विदेशी ताकतों से बचाने के लिए कठोर व साहसी कदम उठाए।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा ने किया।*इस कार्यक्रम में प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों,नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत/सहकारिता क्षेत्र के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

स्व. राजीव गांधी की जयंती पर एनएमडीसी किरंदुल परियोजना ने सद्भावना दिवस मनाया

0

परियोजना के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने ली सद्भावना की शपथ”किरंदुल (प्रातः इंडिया) पूरे भारतवर्ष में 20 अगस्त सद्भावना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इसे “समरसता दिवस” तथा “राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा दिवस” के नाम से भी जाना जाता है। यह महत्वपूर्ण दिवस भारत के छठे प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की स्मृति में मनाया जाता है। लौह नगरी किरंदुल में भी एनएमडीसी परियोजना द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के जयंती के उपलक्ष में सद्भावना दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर एनएमडीसी परियोजना किरंदुल के मुख्य महाप्रबंधक श्री विनय कुमार ने परियोजना के प्रशासनिक भवन के प्रांगण में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बी के माधव (उप महाप्रबंधक कार्मिक) एस गुहा (उप महाप्रबंधक वित्त) सहित अन्य विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इसी प्रकार एनएमडीसी परियोजना किरंदुल के विभिन्न कार्यक्षेत्र में भी संबंधित विभागाध्यक्ष द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई गई।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे के नेतृत्व में बंगाली समाज के लोग मिले सांसद

0

दल्लीराजहरा डौंडी – कांकेर सांसद मोहन मंडावी से बंगाली समाज के पदाधिकरियो ने सांसद प्रतिनिधि तथा आदिवासी मोर्चा भाजपा के जिलाध्यक्ष विक्रम धुर्वे के नेतृत्व में स्थानीय बंगाली समाज के प्रतिनिधि म मंडल में शामिल पदाधिकारीगण गौतम बेरा तथा दिनेश विश्वास ने सौजन्य मुलाकात कर नवरात्रि के अवसर पर बंगाली समाज द्वारा आयोजित किये जाने वाले दुर्गोत्सव कार्यक्रम में उपस्थिति देने निमंत्रण दिया।

भाजपा नेता विक्रम धुर्वे ने सांसद मोहन मंडावी को बताया कि बंगाली समाज द्वारा विगत 63 वर्षों से लगातार नवरात्रि में पर्व का सामाजिक समरसता के साथ उल्लास पूर्वक आयोजन करते आ रहे है और इस वर्ष बंगाली समाज द्वारा 64 वे वर्ष में भी नवरात्रि पर्व पर दुर्गोत्सव पर्व का आयोजन किया जा रहे है। श्री धुर्वे ने सांसद मोहन मंडावी को बताया कि बंगाली समाज द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामाजिक समरसता से पूर्ण स्मारिका का प्रकाशन कर दुर्गा उत्सव ,दशहरा तथा दीपावली पर्व के संबंध में सामाजिक संदेश देने वाले पत्रिका के प्रकाशन भी किया जा रहा है।सांसद मोहन मंडावी ने विक्रम धुर्वे तथा बंगाली समाज के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि वे नवरात्रि पर्व पर कार्यक्रम में उपस्थित होने का प्रयास करेंगे तथा सांसद ने बंगाली समाज के स्मारिका के लिए अपना संदेश भी दिया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सड़क हादसे में कॉलेज कर्मचारी की मौत 4 अन्य घायल

0

जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां बाइक और स्कूटी में जबरदस्त भिड़ंत हुई. हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई. वही चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.जानकारी के अनुसार, बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक स्थित कोलिहामार गांव के निवासी मृतक मदन लाल बघेल अपनी पत्नी और बेटी-नाती के साथ बालोद किसी काम से आए थे और अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 24 –5942 से घर जा रहे थे.

इसी दौरान गुरुर की तरफ से दुर्गुकोंदल जा रही बाइक क्रमांक सीजी 19 बीएल 0382 बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम जगतरा के पास दोनों में टक्कर हो गई.हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए तो वहीं स्कूटी में सवार मृतक की पत्नी और मृतक का नाती गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक मदन लाल बघेल अरमारीकला कॉलेज में सहायक ग्रेड 2 के पद में पदस्थ बताए जा रहे हैं. घटना की जानकारी मिलते ही बालोद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कराकर जांच में जुट गई है.

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

चिखलकसा क्षेत्र के अंतर्गत कृष्ण कुंज का उदघाटन

0

नगर पंचायत चिखलाकसा अन्तर्गत आज दिनांक 19.08.2022 को वार्ड क्र 07 में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर में छ. ग. शासन वन विभाग के द्वारा वन महोत्सव के अंतर्गत कृष्ण कुंज का उद्घाटन मुख्य अतिथि भिखी मसिया के हाथों से फीता काटकर सुभार्भ किया गया वही अध्यक्षता नगर पंचायत चिखलाकसा के उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैय्यद के हाथों से वृक्षारोपण किया गया इब्राहिम ने लोगो को जल है तो कल है जल बचाने की अपील के साथ ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने की जनता से अपील की व पेड़ो को काटने से रोकने के लिए जागरूक किये जनता को जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भिखी मसिया, उपाध्यक्ष श्री अब्दुल इब्राहिम सैय्यद, पार्षद श्रीमति कुन्ती देवांगन, श्रीमति संगीता साहू, राकेश साहू, केशव पटेल, पुष्कर दास एवं वन विभाग के अधिकारी एस के चौधरी, महेश साहू जी तोमनलाल ठाकुर , हिमांशु, मनीष साहू , भूपेंद्र पिस्दा , भुनेश्वरी निषाद,एवं समस्त कर्मचारी वन परिक्षेत्र दल्ली राजहरा और बी. एस. पी. माइंस दल्लीराजहरा के पर्यावरण विभाग से श्री रूपराम वर्मा व घनश्याम साहू उपस्थित थे

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 1 एकड़ पर 625 पौधा रोपण जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा पौधा रोपण किया गया

0

बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल जी ने बस्तर नगर पंचायत के करलाकोंटा में “कृष्ण कुंज” का किया लोकार्पण

बस्तर विधायक जी ने जन्माष्टमी पर दलपत सागर समीप कृष्ण मंदिर पहुंचकर श्री कृष्ण की पूजा-अर्चनाकर करलाकोंटा ’कृष्ण-कुंज’ में किया पौधरोपण इस कृष्ण कुंज के 1.एकड़ में रोपित किये गए 625 पौधा रोपण जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा पौधा रोपण किया गया

बस्तर विधायक ने कहा की वृक्षारोपण को जन-जन से जोड़ने, सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए ‘कृष्ण-कुंज’ नाम दिया गया प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण हेतु छत्तीसगढ़ सरकार की एक और अभिनव पहल है जिस तरह हम अपने बच्चे एवं परिवार की देखभाल करते है ठीक वैसे ही हमें इन पौधों का ध्यान रखना चाहिए ताकि हमारी प्रकृति की जीर्णोद्धार हम और हमारी आने वाली पीढ़ी को संजीवनी प्राप्त हो सभी पौधा एक अच्छी जड़ी बूटी की काम भी आती है हमारी छत्तीसगढ़ की सरकार सभी वर्गों एवं लोगों से जुड़कर काम कर रही है जितने भी हमारे पूर्वजों के द्वारा मार्गदर्शन दिया गया है आज उस कड़ी को हम फिर उजागर करने जा रहे है अब त्यौहारों में भी छुट्टी के साथ अब जन्माष्टमी पर कृष्ण जन्माष्टमी जयंती बनाने का ऐलान कर दिए है आज मुझे बड़े हर्ष के साथ कह रहा हूँ की मुझे गर्व की आज हमारी सरकार ने प्रत्येक लोगों त्यौहारों एवं अन्य कुछ पावन अवसर को देखते हुए महत्वपूर्ण कार्य पर अच्छी अवसर दें रहे है

जिसमें मौजूद रहे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेशराम बघेल, फतेसिंह परिहार, दिनेश यदु ,प्रेम शंकर शुक्ला,मनीराम कश्यप,रामानंद मिश्रा,गोपाल तिवारी जगमोहन बघेल, आशीष मिश्रा,,डोमाय मौर्य मोहन मौर्य, सालीना सेमसन,अनिल परिहार, शोभा राम मारकंडे,शंकर बघेल,भृगु तिवारी,अनूप तिवारी,अंकित पारख,तन्तिपा कश्यप , हुसैन खान नरसिंग नागेश , सीता राम बघेल,भागरथी यादव, बंशीधर कश्यप, रामेश्वर कश्यप , कुनु राम कश्यप , बिटला मौर्य,महेंद्र बघेल,जलनधर कश्यप , मुना सूर्यवंशी पुरन सूर्यवंशी धरम सिंह गोयल, डीएफओ डी पी साहू, एसडीओ आर एन शोरी,कमल नारायण तिवारी रेंजर बस्तर, रैतू राम मौर्य, सग्राम बघेल, मदन चंद्र मिश्रा, मसिया राम आँचला, बस्तर,भानपुरी,करपवांड वन परिक्षेत्र कर्मचारीगण, पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण, व ग्रामवासी उपस्थिति रहे

MOST POPULAR

HOT NEWS