City Media - Page 1030 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1030

चिटफंड कम्पनी के फरार डायरेक्टर को गिरफ्तार करने में बालोद पुलिस को मिली सफलता

0

दिनांक 19.08.2022 माननीय मुख्यमंत्री छ.ग. शासन की मंशा अनुसार पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज,दुर्ग बी.एन मीणा व पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर चिटफंड कम्पनी के फरार डायरेक्टर को गिरफ्तार करने में बालोद पुलिस को मिली सफलता। चिटफंड कम्पनी जे.एस.बी रियल इंफ्रा इंडिया लिमिटेड कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार।* थाना राजहरा के अपराध क्र 134/2016 धारा-420,406,467,468,120 बी भादवि धारा 10 छग नि.का संरक्षण अधिनियम की धारा 3,4,5 इनामी चिटफंड के प्रकरण में छ साल से था फरार आरोपी बालोद पुलिस की गिरफ्तार में।

साइबर सेल टीम एवं थाना राजहरा की संयुक्त कार्यवााही। प्रकरण में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पूर्व में की जा चुकी है। माननीय मुख्यमंत्री छ.ग. शासन की मंशा अनुसार पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, दुर्ग बी.एन मीणा व पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के मार्गदर्शन उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल राजेश बागडे , नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के पर्यवेक्षण में चिटफंट कम्पनी के आरोपियो की पतासाजी हेतु जिला बालोद में अभियान चलाया जा रहा है जिसमें थाना राजहरा के अपराध में फरार चिटफंड का आरोपी को दिगर राज्य उडिसा से गिरफ्तार करने में बालोद पुलिस को सफलता मिली है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी इन्द्रजीत साहू पिता स्व. उजियार सिंह साहू उम्र 35 साल साकिन वार्ड क्रमांक 27 साईं बाबा मंदिर के पास थाना दल्लीराजहरा जो सन् 2014-15 मे चिटफंड कम्पनी जे.एस.बी रियल इंफ्रा इंडिया लिमिटेड कंपनी मे पूंजी निवेष करने पर रकम दोगुना पैसा या जमीन साढ़े पांच साल मे मिलेगी तब प्रार्थी ने उक्त कंपनी मे अपने तथा बच्चे के नाम से विभिन्न किस्तों मे 300 एवं 200 प्रतिमाह करके कुल 12500/- रूपये करीब 02 साल तक जमा किया इसके अलावा प्रार्थी ने नाबालिग बच्चों के नाम से क्रमषः 60,000/-रूपये फिक्स डिपजिट किया तथा दूसरे बच्चे के नाम से 1300/-रूपये प्रतिमाह के हिसाब से 25 महिने तक कंपनी मे जमा किया। इन सभी का प्रार्थी को कंपनी से बाउण्ड पेपर मिला और उसे बताया कि जमीन भी मिलेगी और पैसा दोगुना मिलेगा। इसी तरह संतोष, दानु, मन्नु लाल आदि ने प्रार्थी को प्रेरित कर उसे भी एजेण्ट बनाकर अन्य लोगों से पैसा निवेषित कराने हेतु दुष्प्रेरित किया गया। तब प्रार्थी भी यषवंत साहू साकिन चिखलाकसा से 01 लाख रूपये, तिलकराम साहू साकिन राणखुज्जी थाना देवरी से 13,600/- रूपये, देवेन्द्र कुमार साकिन दुर्ग बोरसी थाना पुलगांव से 01 लाख 10 हजार रूपये, रेणु यादव दुर्ग बोरसी से 01 लाख 31 हजार रूपये, नारायण साहू साकिन दल्लीराजहरा से 30,000/- रूपये, मन्नु लाल ठाकुर थाना दल्लीराजहरा से 25000/- रूपये उक्त कंपनी मे निवेषित कराई इन सभी लोगांे को कंपनी ने दोगुना पैसा अथवा जमीन देने का झूठा वायदा किया प्रार्थी की रिपोर्ट पर चिटफंड कम्पनी जे.एस.बी रियल इंफ्रा इंडिया लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर कन्हैयालाल ओझा, धनेष कुमार निषाद नितिन राव, शेण्डे पंकज साहू, हीरा सिंह यादव व सुशील कुमार सरकार के खिलाफ थाना राजहरा में अपराध क्र 134/2016 धारा धारा 420,34 भादवि, 3,4,5,10 छ.ग. निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 एवं नियम 2015, आर.बी.आई. अधिनियम 1934 की धारा 58(एफ) कायम कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया। विवेचना के दौरान हीरा सिंह यादव डायरेक्टर जो कि छः वर्षो से फरार था अपने स्थाई निवास रायपुर से उड़ीसा में छीप कर रह रहा था ।

जिसकी पतासाजी हेतु कई बार टीम गई थी पर आरोपी का कोई सुराग नही मिल पा रहा था। उक्त प्रकरण के आरोपी को पकडने हेतु सायबर सेल तथा थाना राजहरा से विषेष टीम बनाया गया टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यो की मदद से आरोपी हीरा सिंह यादव के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु मुखबीर लगाया गया था। मुखबीर की सूचना पर आरोपी के पुख्ता होने पर टीम ओडिसा रवाना किया गया। टीम द्वारा ग्राम चंडीभाट थाना जगदलपुर जिला बरगढ ओडिसा जाकर आरोपी हीरा सिंह यादव को घेरा बंदी कर पकडा गया। आरोपी का नाम व पता- हीरा सिंग यादव पिता बंशी राम यादव उम्र 42 वर्ष पता-ष्याम नगर सिविल लाईन मकान न 1688 थाना सिविल लाईन रायपुर (छ.ग.) चिटफंड के फरार आरोपी के पतासाजी में प्रभारी थाना राजहरा निरीक्षक श्री अरूण नेताम, निरीक्षक श्री दिलेश्वर चंद्रवंशी साइबर सेल प्रभारी, सउनि लक्ष्मण नौरांगे, आरक्षक पूरन प्रसाद देंवागन, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक एस कुमार तारम , आरक्षक मिथलेश यादव का सराहनीय भूमिका रहा।

छत्तीसगढ़ स्वायतशासी कर्मचारी संघ द्वारा केंद्र के समान महंगाई भत्ता, गृह भाड़ा भत्ता के मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

0

दल्ली राजहरा: छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ नगर पालिका दल्ली राजहरा द्वारा आज दिनांक 18,8,2022को केंद्र के समान महंगाई भत्ता ,गृह भाड़ा भत्ता के मांगों को लेकर कार्यालय में मुख्य नगरपालिका अधिकारी शीतल चंद्रवंशी को दिनांक 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में ज्ञापन सौंपा गया । जिसमें संघ के जिला अध्यक्ष गोविन्द राम साहू, स्थानीय निकाय अध्यक्ष विपिन बेहरा,घनश्याम शर्मा,इन्द्र यादव,एलन चंद्राकर, अखिलेश्वर चतुर्वेदी,राकेश पाठक, भूपेंद्र दिली, शिवाजी प्रसाद, राजेंद्र साहू, बुद्धिमान सिंह, के पी सिंह, सन्तोष देवान्गन, मनोज साहू, धरमूबक्शी, धनसाय ठाकुर, अनंत साहू, अब्दुल कलीम सुनील ताराम, परदेशीराम, चित्तकुमार, निर्भय नरेटी, नारायण सिंह,सुकबती बाई एव्ं समस्त कर्मचारी/अधिकारीगण उपस्थित थे ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मुख्यमंत्री खाद्यान्न से लदी ट्रक पार ,कार्यवाही से विभाग ने खिंचा हांथ

0

अमरेश झा

मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत हितग्राहियों को मिलने वाले राशन सामग्रियों की जिले में अवैध खरीद फरोख्त का खेल धड़ल्ले से जारी है। जबकि मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत मिलने वाले राशन के अवैध खरीद-फरोख्त करने वाले कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री द्वारा बीते कुछ माह पहले विभागीय अधिकारियों को निर्देश भी जारी किया गया था। लेकिन विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण जिले में मुख्यमंत्री खाद्यान्न सामग्रियों के खरीद-फरोख्त का कारोबार बेखौफ चल रहा।अवैध खरीद-फरोख्त को लेकर विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को समय पर सूचना मिलने के बाद भी खरीद-फरोख्त के छोटे कारोबारियों पर कार्यवाही कर खानापूर्ति कर रहे ,जबकि बडे कारोबारियों पर अधिकारी कार्यवाही नहीं कर रहे।जिसके कारण


समाचार प्रकाशित करने वाले प्रेस प्रतिनिधियों को ही कारोबारियों के लोगों द्वारा समाचार प्रकाशित करने से अंजाम भुगतने की धमकी भी मिल रही।

मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत हितग्राहियों को मिलने वाले राशन चावल की अवैध परिवहन का मामला कोंडागांव से बुधवार को सामने आया ।केसकाल के चावल कारोबारी बुधवार को नगर स्थानी दुकानदारों से चावल खरीद ट्रक क्रमांक सीजी 17 केआर 9991में भरकर केशकाल की ओर ले जाने वाला था, उसी दौरान स्थानीय प्रेस प्रतिनिधि ने विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचना दी। सूचना देने के दो घंटे भर बाद भी विभागीय अमला नहीं पहुंचा और चावल से भरा वाहन निकलने लगा तो विभाग कें ना पहुंचने से प्रेस प्रतिनिधियों ने ही वाहन का फोटो वीडियो तैयार कर अधिकारियों को भेजा। फिर भी अधिकारियों ने कारोबारी के ठिकाने तक पहुंचने को लेकर सक्रियता नहीं दिखाई।

वहीं प्रेस प्रतिनिधियों ने दावा किया जिले में बड़े पैमाने पर मुख्यमंत्री खाद्यान्न चावल की अवैध खरीद-फरोख्त सहित अवैध परिवहन की सूचना विभाग के अधिकारियों को देने के बाद भी कारोबारियों पर कार्यवाही नहीं कर उन्हें संरक्षण दे रहे। उल्टे विभाग को जानकारी मिलते ही कारोबारियों से सेटिंग कर मामले को दबा रहे जबकि संबंधित कारोबारियों के ठिकानों पर विभागीय टीम द्वारा दबिस देने से बड़े राज उजागर हो सकती है।

दिनेश्वर प्रसाद ,जिला खाद्य अधिकारी ,कोंडागांव।

  • खाद्यान्न योजना के चावल अवैध परिवहन की सूचना मिली थी, हमने जाकर देखा वाहन वहां नहीं थी, जब गाड़ी ही नहीं मिली तो हम क्या प्रयास करें, मामले को हम क्या दबाएंगे ,वाहन जगदलपुर की ओर जाने की सूचना मिली।

रोमांचक मुक़ाबलों को देखने मैदान में बड़ी संख्या में जुट रहें हैं दर्शक

0

जगदलपुर :- छत्तीसगढ़ राज्य बैडमिंटन संघ के तत्वाधान मे आयोजित राज्य स्तरीय 21वीं सीनियर रैकिंग एवं वैट्रन्स महिला पुरुष बैडमिंटन चैंपियनशिप के तहत शुक्रवार को नॉक आऊट राउंड के मुक़ाबले खेले गये। बस्तर जिला बैडमिंटन संघ की मेजबानी में आयोजित प्रतियोगिता के तहत नॉक आऊट राउंड के 81 मैच खेले गये। शहर के इंदिरा प्रियदर्शिनी इनडोर हाल में हो रहे प्रतियोगिता के तीसरे दिन महिला एवं पुरुष वर्गों के बेहद रोमांचक मैच खेले गये। दिन भर चले प्रतियोगिता के रोमांच का आलम यह रहा कि लगातार हो रही बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में दर्शकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। बता दें कि 17अगसत से प्रारंभ हुए प्रतियोगिता के तहत पहले दो दिन क्वालिफ़ाइंग राउंड खेले गये थे।

क्वालीफ़ाई कर चुके खिलाड़ी अब खिताबी भिड़ंत में अपनी खेल प्रतिभा का जौहर दिखा रहे हैं। शनिवार को भी प्रतियोगिता के तहत दिन भर मैच खेले जायेंगे। ज़िला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी संजय विश्वकर्मा एवं राजेश त्रिपाठी ने जानकारी देते बताया कि शनिवार को अलग अलग वर्गों के क्वार्टर फ़ाइनल एवं सेमी फ़ाइनल राउंड के मैच खेले जायेंगे, जबकी रविवार को फ़ाइनल राउंड के मैच खेले जायेंगे। इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी सितंबर महिनें में महाराष्ट्र में प्रस्तावित नेशनल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसी तरह 21 अक्टूबर की शाम प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण किया जायेगा।

लोहंडीगुड़ा में कृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

0

आज कृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व पर बस्तर सांसद दीपक बैज ने ब्लाक लोहंडीगुड़ा के ग्राम लामडागुड़ा में यादव समाज द्वारा श्री कृष्ण जी की मूर्ति स्थापना के अवसर पर पहुंच कर पूजा अर्चना की एवं समस्त यादव समाज को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान यादव समाज के अध्यक्ष सुखमन यादव,मदन यादव,दिनेश यादव एवं यादव समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कंगोली में किया कृष्ण कुंज का शुभारंभ

0

जगदलपुर 19 अगस्त 2022/ संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जगदलपुर के कंगोली में कृष्ण कुंज का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर कृष्ण कुंज में मौलश्री का पौधा लगाया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, पार्षद दयाराम कश्यप, मुख्य वन संरक्षक श्री मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर चंदन कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास, वन मंडलाधिकारी श्री डीपी साहू, नगर निगम आयुक्त दिनेश नाग सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी यहां पौधे लगाए। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारंपरिक वृक्षों के संरक्षण के लिए यह अभिनव पहल की है।

उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में पेड़ पौधों की कमी का प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। हमारे पारंपरिक वृक्ष पर्यावरण के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं तथा इन पेड़ पौधों को विलुप्त होने से बचाना आवश्यक है। छत्तीसगढ़ शासन की इस अभिनव पहल से निश्चित रूप से इन वृक्षों को संरक्षित किया जा सकेगा और आने वाली पीढ़ी भी इनके महत्व को समझ सकेगी। उन्होंने नागरिकों से अपने पर्यावास के आसपास खाली भूमि पर वृक्षारोपण की अपील भी की। महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा कि पर्यावरण की आवश्यकता को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इसी वर्ष 26 जनवरी को कृष्ण कुंज बनाने की घोषणा की गई थी और कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर यह साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे पारंपरिक वृक्षों के महत्व को देखते हुए इन्हें रीति रिवाजों में भी शामिल किया गया है। कृष्ण कुंज के माध्यम से नई पीढ़ी भी इनके महत्व को समझेगी।मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में पारंपरिक वृक्षों से सुसज्जित यह उद्यान लोगों के स्वास्थ्य और मनोरंजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल बनेगा। यह लोगों को जीवन में वृक्षों के महत्व से भी अवगत कराएगा।कलेक्टर चंदन कुमार ने कहा कि वृक्षारोपण पुण्य का कार्य है। इससे जनता में पर्यावरण के साथ ही जल, जंगल और जमीन के प्रति भी जागरूकता बढ़ेगी। वन मंडलाधिकारी श्री डीपी साहू ने बताया कि यहां एक एकड़ क्षेत्रफल में विकसित कृष्ण कुंज में बरगद, पीपल, नीम, कदम्ब, आम, आदि पारंपरिक और जीवनोपयोगी पौधे लगाए गए हैं। कार्यक्रम में वन विभाग और नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी के साथ ही बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

आंदोलन की चेतावनी का हुआ असर, हरकत में आया प्रशासन बैठक लेकर सुलझाई समस्या, सब स्टेशन में लाइनमैन की भी हुई व्यवस्था तो बिजली कटौती भी बंद

0

बालोद। कुसुमकसा के रहने वाले जनपद सदस्य संजय बैस ने कलेक्टर के नाम से पत्र लिखकर कुसुमकसा के ही सब स्टेशन में लाइन मैन ना होने और आए दिन बिजली कटौती को लेकर शिकायत की थी। चेतावनी दी गई थी कि समय रहते समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो 22 अगस्त से आंदोलन किया जाएगा। सब स्टेशन के घेराव सहित 23 अगस्त को कुसुमकसा में चक्काजाम की चेतावनी दी गई थी। जिस पर हमने प्रमुखता से खबर भी प्रकाशित की। खबर प्रकाशन के बाद शासन प्रशासन हरकत में आया तो वहीं उन्होंने जनपद सदस्य की चेतावनी को गंभीरता से लिया। इस क्रम में शुक्रवार को कुसुमकसा के पंचायत भवन में स्थानीय प्रतिनिधियों सहित आसपास के प्रभावित गांवों के सरपंचों को भी बैठक के लिए बुलाया गया। जहां नायब तहसीलदार विनय देवांगन सहित अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों के बीच सुलह कराई और उन्हें आंदोलन न करने के लिए समझाया।

ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए थे। उनका कहना था कि समस्या हल होनी चाहिए। रोज बिजली गुल से परेशान है। दिन भर में 8 बार बिजली गुल हो रही है। तो वही सब स्टेशन में लाइनमैन नहीं रहता है। जिससे अगर बिजली बंद हो जाए तो फिर बनाने वाला कोई नहीं होता है। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से सुनने के बाद इसके निराकरण की दिशा में अधिकारियों ने पहल की। तो वही छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी लिमिटेड उप संभाग दल्ली राजहरा के सहायक अभियंता आरसी साहू द्वारा कार्यपालन अभियंता संभाग छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी लिमिटेड बालोद को भी एक पत्र लिखा गया। जिसमें जानकारी दी गई कि कुसुमकसा के सब स्टेशन में लाइनमैन सोमनाथ साहू के चिकित्सीय अवकाश में होने के कारण मुख्यालय का कार्य प्रभावित हो रहा है। जिसे देखते हुए दल्ली राजहरा शहर वितरण केंद्र के सहायक लाइनमैन लोमेश कुमार ठाकुर को अस्थाई रूप से उनकी जगह कार्यभार सौंपा गया है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उक्त आदेश की प्रति जनपद सदस्य संजय बैस को भी दी गई। जिसके बाद ग्रामीण संतुष्ट हुए कि उनकी मांगों पर कार्रवाई हो रही है। तो वहीं क्षेत्र में लगभग 13 जर्जर पोल थे। उन्हें हटाकर नया पोल लगाने की कार्रवाई भी शुरू की जा रही है। लाइनमैन ना होने से बिजली कटौती की समस्या बढ़ गई थी। अब दल्ली राजहरा के सहायक लाइनमैन को कुसुमकसा में लाइनमैन का प्रभार दिया गया है। इससे बिजली कटौती की समस्या भी दूर होगी। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन को समस्या के सुलह के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान बैठक में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य संजय बैस, कुसुमकसा के सरपंच शिवराम सिन्द्रामे, गुजरा के जनपद सदस्य राजेश चुरेन्द्र, अड़जाल के सरपंच देवेंद्र सिन्द्रामे अध्यक्ष सरपंच संघ, दीपक यादव उपसरपंच कुसुमकसा, सरोज सरपंच अरमुरकसा, गणेश सरपंच धुरवाटोला, गौतम कोर्राम सरपंच सूवरबोड़, विमल कोया सरपंच पथरा टोला, टिकेंद्र साहू उपसरपंच गिधाली, सुंदर सिंह सहगांव सरपंच, सावित्रीबाई सरपंच गैंजी, लिलेश्वरी राणा सरपंच रजही, टीकम नेताम जनपद सदस्य , यश राम राणा खल्लारी क्षेत्र से मौजूद रहे।

जिला अध्यक्ष ध्रुवे के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया गया

0

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भाजपा अनूसूचित जनजाति मोर्चा,बालोद जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि नगर पंचायत चिखलाकसा विक्रम धुर्वे के नेतृत्व में जय स्तंभ चौक चिखलाकसा में भारी बारिश में भी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया व ध्वजारोहण किया गया। ध्रुवे जी ने बताया कि क्योंकि इस बार अपना मुल्क आजादी के 75 साल पूरे कर रहा है। स्वतंत्र भारत का वर्ष 2022 को 76 वां स्वतंत्रता दिवस है । क्योंकि हमारे देश को आज़ादी मिले 75 साल पूरे हुए हैं। इसीलिए ये भारत की आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ होगी। हिंदुस्तान इसी के साथ केंद्र की मुहिम के तहत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा ।

ध्रुवे ने आज उन महान योद्धाओं और स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति का सम्मान किया जिन्होंने भारत को एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते ध्रुवे ने कहा कि कड़ी रूप में हमारी पहचान ”विविधता में एकता” यानी विविध संस्कृति, धर्म और भाषा की भूमि के प्रतीक के रुप में दर्शायी जाती है। पिछले 75 वर्षों में, हमारा देश दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में उभरा है और अब तक, हम एक राष्ट्र के रूप में अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी, दूरसंचार उद्योग के साथ हरित क्रांति जैसे क्षेत्रो में खुद को साबित कर चुके हैं और वर्तमान में, हम एक मजबूत आईटी हब बनने की दिशा की ओर आगे बढ़ रहे हैं। ध्रुवे ने कहा कि आज के समय में हमारा देश दुनिया के सबसे बड़े से बड़े लोकतांत्रिक राष्ट्रों की सूची में गिना जाता हैं।हालांकि अभी भी हमारा काफी लम्बा सफर बचा है और आप जैसे संघ के कार्यकर्ता और देश की युवा शक्ति ही है, जो इस देश में अनुकूल परिवर्तन ला सकती है और इसे समृद्धि और विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है। मुझे भी आप लोगों से यही उम्मीद है।लेकिन हमेशा एक बात याद रखें, की आप कभी अपने सिद्धांतों से समझौता न करें और एक ईमानदार, जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने जीवन को नियंत्रित कर देश की सेवा करतें रहें। वास्तव में यहीं से आपकी वास्तविक स्वतंत्रता की शुरुआत होती हैं। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भिखी मसिया, तिहारू राम आर्य, केशव, इंद्रजीत व चिखलाकसा वासी उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सहयोगी राजीव युवा मितान कल्ब द्वारा ग्राम कनेरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

0

स्वंतत्रता दिवस के 75वें वर्षगांठ में युवारक्तवीर सेवार्थ समूह मोहला, राजनादगांव (छ.ग) एवम् सहयोगी राजीव युवा मितान कल्ब द्वारा ग्राम कनेरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 31 युवाओं ने अपना रक्तदान देश के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर आजादी का अमृत महोत्सव पर्व मनाया।इस आयोजन में 31 यूनिट जयदीप ब्लड एवम् कंपोनेस्ट सेंटर, मोवा, रायपुर की टीम को सौंपा गया।

सभी रक्तदाताओं का आभार एवम् कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएं कार्यक्रम में मुख्य उपस्थित ग्राम पंचायत सरपंच सरजू राणा, ग्राम पटेल दिलीप मंडावी, ने कहा ग्रामीण क्षेत्र से अब रक्तदान करने युवा बहुत अच्छा पहल कर रहे है युवा रक्तवीर सेवार्थ के अध्यक्ष प्रवीण पटेल व डीबी ग्रुप संचालक दीपक साहू ने युवा साथियों को रक्तदान करने के फायदे बता कर सभी रक्तविरों को रक्तदान करने हेतु प्रोत्साहित किए शिविर प्रभारी लिमेश रावटे, जी ने सभी रक्तविरों को आभार व्यक्त किए रक्तदान शिविर में युवा मितान टीम लोमन यादव, करण माहला, करण राणा, साथी व ब्लड बैंक स्टॉप किरण दिव्या दिनेश अन्य साथीगण उपस्थित थे l

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

रायपुर से आ रही पायल बस एवं कार में जबरदस्त टक्कर चार की मौत एक गंभीर रूप से घायल

0

जगदलपुर- दर्दनाक सड़क हादसा , रायपुर से आ रही पायल बस से टकराया कार , घटनास्थल पर ही हुई 4 लोगो की मौत , एक गंभीर घायल घायल को लाया गया अस्पताल , मौके से बस ड्राइवर हेल्फर के साथ कंडक्टर फरार , सुबह करीब 3 बजे की घटना , टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि कार में सवार लोगों को गैस कटर मशीन से काट कर निकाला जा रहा है. कोतवाली पुलिस मौके पर मौजूद , कार में सवार 4 युवक जगदलपुर निवासी से एक सुकमा निवासी बताया जा रहा है l

MOST POPULAR

HOT NEWS