City Media - Page 1031 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1031

मिक्चर मशीन से दबने से छात्रा की मौत दुर्ग रायपुर हाईवे में लगा जाम

0

दुर्ग रायपुर हाईवे में सड़क दुर्घटना के कारण लगा लंबा जाम दुर्घटना जंजगिरी गिरी पेट्रोल पंप के पास हुई है बताया जा रहा है कि जंजगिरी हाई सेकेंडरी स्कूल की कक्षा नौवीं की छात्रा खुशी साहू उम्र 15 वर्ष पिता महेंद्र साहू उरला अपने निवास स्थान से साइकिल से स्कूल जा रही थी पेट्रोल पंप के पास मिक्सचर मशीन की चपेट में आने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई

नाराज लोगों द्वारा सड़क पर चक्का जाम कर दिया और छात्रा के परिजनों को 40 लाख रुपए मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे मौके पर पुलिस पहुंची चक्का जाम कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश करती रही किंतु लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से आक्रोशित लोगों द्वारा 6 घंटे बीत जाने के बाद भी चक्का जाम खोलने से इंकार करते रहे लंबे चक्का जाम के कारण इसका असर टाटीबंध से लेकर दुर्ग तक देखा जा रहा है प्रशासन द्वारा आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी हुई है ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आदिवासी के राशि डकार लगाने वाले 5 तेंदूपत्ता ठेकेदार फरार

0


जगदलपुर :- सुकमा वन मंडल के कोंटा वन परिक्षेत्र के लगभग आधा दर्जन से अधिक गांव के सैकड़ों तेंदूपत्ता संग्राहको का एक करोड़ से अधिक राशि को डकार लगाने वाले हरा सोना के ठेकेदारों को गिरफ्तार करने सुकमा जिले की पुलिस 4 राज्यों में एक दर्जन स्थानों पर दबिश दे चुकी है फिर भी पुलिस के हाथ खाली है । फिलहाल एक ठेकेदार सद्दान खान को कोंटा से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है । पुलिस की तीन टीम विभिन्न राज्यों में कर रही है पड़ताल । सुकमा पुलिस के लिए इन आदिवासियों को बकाया भुगतान राशि दिलाकर ग्रामीणों के बीच विश्वास जीतने का अच्छा मौका है । ग्रामीणों के लिए पुलिस ही एक मात्र सहारा है । सुकमा पुलिस अधीक्षक इस मामले पर लगातार एसआईटी प्रमुख से फीटबैक लेते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिये है । ज्ञातव्य हो कि सुकमा वन मंडल के कोंटा वन परिक्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक समितियों में फर्जी ढंग से तेंदूपत्ता खरीदी कर अवैध परिवहन कर सैकड़ों संग्राहको का करोड़ों रूपए का भुगतान बकाया है । ग्रामीण भी इस मामले को लेकर काफी आक्रोशित है और एक बार फिर भुगतान को लेकर आंदोलन की रूपरेखा बनाने में जुट गये है ।
ठेकेदार फरार , नहीं मिला कोई सुरागः पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 दिन पूर्व तेंदूपत्ता के ठेकेदार के खिलाफ 379,420 , 34 आईपीसी की धारा के तहत कोंटा थाने में अपराध पंजीबद्ध किया गया है । अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से ही सुकमा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के आदेशानुसार एसआईटी गठन किया जा चुका है । जिसका प्रमुख कोंटा एसडीओपी रोहित शुक्ला को बनाया गया है । एसआईटी प्रमुख के नेतृत्व में टीम गठित कर सप्ताह दिनों में पुलिस पार्टी फरार ठेकेदारों को कई राज्यों में दबिश दे चुकी है लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली है । सुकमा एवं कोटा इलाके के पुलिस जो नक्सलियों के मांद में घुसकर छक्के छुड़ाने को लेकर प्रदेशभर में चर्चा में रहा करती है वहीं पुलिस ठेकेदारों तक 10 दिनों बाद भी नहीं पहुंच पाई है । एक गिरफ्तार , 5 फरार कोंटा थाना प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि सद्दाम खान को कोंटा से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । शेष पांच आरोपी गुलाम खान , नावेद खान , बहादु खान् , सोहेल खान एवं शहीद खान जो अब तक फरार है जिनकी गिरफ्तारी के लिए एसडीओपी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम रायपुर , बिलासपुर , हैदराबाद , पालवेंचा मलकानगिरी , भद्राचलम काकीनाड़ा , डोंगरगढ़ , दुर्ग , चापा , नानगुर सहित कई स्थानों पर दबिश दिया जा चुका है लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने की बात कही उन्होंने बताया कि अभी भी तीन टीम विभिन्न राज्यों में आरोपियों की तलाश के लिए रवाना हुई है । राजनांदगांग , जांजगीर विशेष सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि जिन ठेकेदारों को तेंदूपत्ता का ठेका दिया गया है वह पूर्व में ब्लैक लिस्टेज किए जा चुके है । ऐसे ठेकेदार जो विभाग से सांठगांठ कर अपने चेहते नाम से दुबारा ठेका लेने में सफल आज वन विभाग उन आरोपियों तक पहुंचने पुलिस पर निर्भर है अगर ठेकदा देने के पूर्व उन ठेकेदारों के जानकारी के रहे । संबंधित क्षेत्र के थाना या जिले के पुलिस से ली होती तो आज पुलिस के लिए भी ठेकेदार सिरदर्द नहीं बनते और न ही सरकार की किरकिरी झेलनी पड़ती । बहादुर खान थाना से फरार : तेंदूपत्ता मामलों की जांच कर रहे वन विभाग के एक जिम्मेदार शासकीय सेवक ने बताया कि बहादुर खान जिसे पुलिस फरार बता रही है उसे मलकानगिरी से ही पकड़ा गया था । सूत्रों ने बताया कि फरार ठेकेदार ने वन विभाग के समक्ष यह कोटा क्षेत्र से तेंदूपत्ता का अवैध परिवहन की बात भी स्वीकार किया था । बयान दर्ज करने के बाद बहादुर खान को सुकमा लाया गया था जहां से उक्त आरोपी को कोंटा पुलिस को सुपुर्द किया गया था जो आज फरार बताया जा रहा है । तेंदूपत्ता खरीदी के समय भुगतान को लेकर प्रबंधक एवं पोषक अधिकारी की जिम्मेदारी भी अहम होती है इसलिए संग्राहक का भुगतान नहीं होना यह दोषी के श्रेणी में आते है ।

22 अगस्त न्याय यात्रा विरोध प्रदर्शन हेतु आयोजक कर्ताओ को सभी समाज का मील रहा आंदोलन में समर्थन

0

18 अगस्त को सर्वआदिवासी समाज, सेन समाज, मुस्लिम समाज, यादव समाज, मसीही युवा समाज ने अब तक दिया आंदोलन को अपना समर्थन !

जगदलपुर बस्तर मामले में नरेंद्र भवानी, विक्रम लहरे, सतीश वानखेड़े एवं मनीष गढ़पाले ने सयुंक्त रूप से जानकारी देते हुवे कहा की आगामी 22 अगस्त को न्याय यात्रा आंदोलन प्रदर्शन जो सर्वसमाज के बेनर तले होने को है ! जिसका जानकारी लेकर आयोजक कर्ताओ ने लगातार समाज के मुख्याओ से मुलाकात कर ही रहे है !

जिसके तहत आज दिनांक 18 अगस्त को सर्वआदिवासी समाज, मुस्लिम समाज, यादव समाज, सेन समाज, युवा मसीही समाज, एवं महारा समाज द्वारा आंदोलन में समर्थन मिला है ! आगे और लगातार यह समर्थन लेने का दौर जारी रहेगा !

बगैर टेंडर के किया जा रहा लाखों का कार्य,निर्माण कार्य के बाद अब की जा रही टेंडर की प्रक्रिया

0

अमरेश झा

कोण्डागाँव– सहायक आयुक्त कार्यालय कोण्डागाँव में बगैर टेंडर प्रक्रिया पूर्ण किए ही चहेते ठेकेदारों को कार्य दे देने का मामला सामने आया है मिली जानकारी अनुसार जिला खनिज न्यास संस्थान अंतर्गत राशि के 60% उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों मद अंतर्गत के तहत डीएमएफटी की अनुमोदित कार्य योजना 202122 में जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत 2015 के नियम 22 ,2 (घ) शिक्षा हेतु दो करोड़ 23 लाख 84 हजार की राशि कार्यालय कलेक्टर डीएमएफ से स्वीकृत की गई थी ,जिसमें कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोंडागांव द्वारा प्रस्ताव तकनीकी स्वीकृति प्रपोजल के आधार पर वित्तीय वर्ष 2022 23 के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोंडागांव को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त करते हुए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई थी उसके तहत कार्य करवाया जाना था जिसके लिए दो निविदा निकाली गई जिसमें 05मई 2022 एवं 2 जून 2022 को निविदा प्रकाशित की गई,लेकिन टेंडर प्रक्रिया पूर्ण किए बिना ही प्री मैट्रिक छात्रावास बड़ेडोंगर में जीर्णोद्धार अंतर्गत रंगाई पुताई व अन्य कार्य ₹7लाख 73 हजार का करवा लिया गया जिसकी निविदा अब तक पूर्ण नही की गई है, किंतु निविदा निकालने से पहले ही अपने चहेते ठेकेदार से सांठगांठ कर पहले ही कार्य कराने की जानकारी अब सामने आ रही है
वहीं मामले पर सहायक आयुक्त संकल्प साहू का कहना है कि धनोरा परस गांव फर्रुखाबाद क्षेत्र में में मुख्यमंत्री महोदय के भेंट मुलाकात कार्यक्रम था जिसके अंतर्गत रंगाई पुताई का कार्य कराया गया था विशेष परिस्थिति में हमारे द्वारा इस प्रकार के कार्य कराए जाते हैं

डेंगू वायरल पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन उठाए कड़े कदम :- सुरेश गुप्ता

0

डेंगू वायरल पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन उठाए कड़े कदम सुरेश गुप्ता शहर में दवाई छिड़काव हेतु अलग से कर्मी लगायें जाए ,निगम के सफ़ाई कर्मचारियों से सफ़ाई ही करायी जाये -संजय पांडे निगम के अंतर्गत भवनों में जलजमाव डेंगू विस्फोट का बड़ा कारण–संजय पांडे जगदलपुर नगर मंडल के साथ कमल चंद भंजदेव जी नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेताओं ने कलेक्टर से मुलाकात कर अंचल में डेंगू की धरातल की स्थिति से अवगत कराया , और CEO ज़िला पंचायत को दिया ज्ञापन । शहर में जिस तरह से नागरिकों में डेंगू के प्रति भय का वातावरण है निजी अस्पतालों कि और डेंगू के मरीज अपने इलाज के लिए दौड़ रहे हैं शहर में डेंगू जैसे वायरल से कई जानें गई हैं जिसकी वजह से आम और खास सभी में भय का वातावरण है मुलाकात के दौरान कमल चंद भंजदेव जी ने जिलाधीश महोदय से कहा कि जगदलपुर अस्पताल को सर्व सुविधा युक्त बनाया जाए जगदलपुर अस्पताल में मात्र प्राथमिक इलाज हो रहा है इसलिए स्थानीय जनता निजी अस्पतालों की ओर दौड़ रहे हैं आज जनता में सरकारी अस्पताल से विश्वाश उठा है

जिस वजह से शहर के निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे है श्री कमल चंद भंजदेव जी ने जिलाधीश महोदय से कहा की डब्ल्यूएचओ के मापदंड के अनुसार प्लेटलेट दिए जाने हेतु जिला प्रशासन समस्त निजी अस्पतालों के साथ-साथ पब्लिक में भी संदेश जिलाधीश के माध्यम से जाएं, जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़े! सुरेश गुप्ता ने जिलाधीश महोदय का ध्यान शहर में एकमात्र निजी ब्लड बैंक की ओर दिलाते हुए कहा कि आज डेंगू शहर में काफी बढ़ा हुआ है शहर के सारे निजी अस्पतालों में डेंगू के मरीज हैं और लगातार लोगों को ब्लड प्लेटलेट की आवश्यकता पढ़ रही है, जिससे शहर में ब्लड से प्लेटलेट के लिए परिजनों को लंबी संघर्ष करनी पड़ रही है यदि डेंगू को नियंत्रित नहीं किया गया तो शहर में भयावह स्थिति निर्मित होगी जिसे संभालना मुश्किल होगा संजय पांडे जी ने मुलाकात के दौरान कहा कि शहर के समस्त किनारे के वार्डों में आज भी कचरे का अंबार है सफाई कर्मचारी ही दवाई डाल रहे हैं जिससे सफाई व्यवस्था निगम की चौपट हो गई है अत्यधिक बारिश के बाद जगह-जगह जल जमाव है और यहां पुनः डेंगू के लार्वा मच्छर पनपने से इनकार नहीं किया जा सकता! ऐसे में निगम के सफाई कर्मियों को छोड़ अलग से मजदूर लगाकर डेंगू के समूल नाश के लिए जिला प्रशासन के नेतृत्व में पहल हो जिससे शहर की जनता को राहत मिले निगम द्वारा अब तक किए गए कार्य में कहीं ना कहीं कमी रह गई थी जिससे डेंगू को नियंत्रित नहीं किया जा सका ।इस ज्ञापन को देने के लिए शशिनाथ पाठक रोशन झा प्रेम यादव योगेश शुक्ला योगेश ठाकुर कृष्णा नारायण विकास चांडक योगेश पानीग्राही के साथ नगर मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे !

बच्चों की दीर्घायु का उपवास कमरछठ उत्साह पूर्वक मनाया गया

0

दल्लीराजहरा – महिलाओं की उपवास की अनेक परंपरा पूरे भारत वर्ष में मनाया जाता है। किंतु अपने बच्चों की दीर्घायु का पर्व कमरछठ की बात ही कुछ और है जहां महिलाएं अपने संतान के लिए यह उपवास रखकर उनके उज्ज्वल भविष्य , स्वस्थ शरीर , व खुशहाल जीवन की कामना रखकर उपवास रखती है। यह दौर प्रति वर्ष चलता आ रहा है । बात की जा रही इन महिलाओं की जिन्होंने अपने पुत्र की खुशहाली के लिए व्रत रखकर अनेक महिलाएं एक स्थल एकत्रित होकर सगरी बना भैस का दूध दही लाई महुआ बेल पत्ती खमार काशी का फूल व पसेर चावल आदि का उपयोग कर उपवास तोड़ते है। इस दरम्यान पुस्तक के माध्यम से कमरछठ की कथा सुनाते वक्त कहा गया की हल षष्टी में उपासना दौरान पारण करने से पहले कुत्ता बिल्ली कौआ भैस ब्राम्हण बालक इन छहो के लिए हिस्सा भी निकालना चाहिए।

सूर्यास्त के पहले व्रत का पारण करके घर की पूर्ण रूप से साफ सफाई कर लेनी चाहिए। हलषष्टि के व्रत को कही कही कमरछठ का व्रत अथवा छठ महारानी का व्रत भी कहा जाता है। ऐसी कथा नगर के वार्ड क्रमांक 21 पंचपिपलेश्वर मंदिर में आयोजित पूजा कार्यक्रम के दौरान उपवास रत महिलाओं ने कहकर इस पारंपरिक कमरछठ का मान रखा गया। व अपने बच्चों की सुख समृद्धि की कामना की गई । इस अवसर पर वार्ड की शशी श्रीवास,कुमारी श्रीवास, नेहा श्रीवास, ममता डहरवाल,पुष्पा यादव, निर्मला श्रीवास, कविता श्रीवास, भावना राव,राजकुमारी श्रीवास, रागिनी जोगदंड, महिलाएं अपने पुत्र की दीर्घायु की कामना उपवास रख कर की गई।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

संजय बैस ने लिखा कलेक्टर को पत्र, घेराव एवम चक्काजाम की चेतावनी

0

दल्लीराजहरा- जनपद पंचायत सदस्य संजय बैंस कुसुमकसा क्षेत्र के द्वारा स्थानीय एसडीएम मनोज मरकाम को जिला कलेक्टर के नाम पत्र सौपते कहा की कुसुमकसा के सब स्टेशन जम्ही में 17 गांव आते हैं जिसकी कुल जनसंख्या लगभग 30000 है जिसमें बिजली उपभोक्ता की संख्या 5000 होगें और लगभग एक माह से इस सब स्टेशन बिना लाईन मेन के चल रहा है और दिन में कई बार अघोषित बिजली कटौती हो जाती है जिसे सुधारने के लिए स्टॉफ की कमी का हवाला दिया जाता है और रात में बिजली की कोई समस्या आने पर कोई भी स्टॉफ नहीं रहता जिससे ग्रामिणों को रतजगा करना पड़ता है।

कुसुमकसा क्षेत्र के कई गांवों में बिजली के खंबे गिरने की स्थिति है जिसे क्षेत्र के जन प्रतिनिधि अवगत कराने पर भी इस दिशा में कोई ठोस कार्यवाही नहीं किया जाता। एसडीएम से कहा गया की शिघ्र ही लाईन मेन की नियुक्ति कर अघोषित बिजली कटौती को बंद करें एवं अंचल के क्षतिग्रस्त बिजली खंबों को दुरूस्त करें। यदि दिशा में बाजिब पहल नहीं होने से सोमवार दिनांक 22 अगस्त को जम्ही सब स्टेशन का घेराव एवं 23 अगस्त को कुसुमकसा बंद व चक्का जाम किया जायेगा। पत्र सौंपते समय उपसरपंच कुसुमकसा दीपक यादव,उपसरपंच गिधाली टिकेंद्र साहू, एवम डॉक्टर नसीम खान उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मोदी सरकार की सौभाग्य योजना की उड़े रही धज्जियां

केंद्र में बैठी मोदी सरकार कि सौभाग्य योजना का मकसद अंतिम छोर तक बिजली कनेक्शन पहुंचाकर ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी इलाकों में गरीब परिवारों तक बिजली पहुंचाना है, परंतु कुसुमकसा क्षेत्र में मोदी सरकार की सौभाग्य योजना की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है।फिलहाल बारिश का मौसम चल रहा है। आंधी तूफान, पेड़ लगातार गिर रहे है, गर्मी आने में अभी समय है, कुसुमकसा क्षेत्र में बिजली की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं आया है। जिसके कारण बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। स्थानीय विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी बिगड़ी हुई बिजली व्यवस्था को सुधारने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।


जिससे लगने लगा है कि अगर बिजली व्यवस्था का ऐसा ही हाल रहा तो आने वाली बारिश एवम गर्मियों में एक बार फिर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुसुमकसा क्षेत्र से लगे सभी ग्राम पंचायत में मनमाने समय पर बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं। हालात ऐसी हैं कि कहीं दिन व रात में 2-3 बार तो कहीं 7-8 बार बिजली गुल हो रही है। शहर में तो कभी आधे-आधे घंटे बिजली गुल रहती है। बिजली कंपनी उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली व्यवस्था मुहैया कराए जाने की बातें जरुर करती है लेकिन, देखा जा रहा है कि आसपास कई ग्रामीण क्षेत्रों की रात अंधेरे में गुजरती है। जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की व्यवस्था बदहाल है लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।

बिजली गुल से ई-पंचायत की योजना भी प्रभावित

पंचायतों को ई-पंचायत बनाने और यहां होने वाले काम को आनलाइन और पारदर्शी बनाने खरीदे गए कंप्यूटर बार-बार के बिजली गुल से बंद हो जाते हैं। पंचायत कर्मी और ग्रामीणों को अपने कामों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। मनरेगा और शासन की अन्य योजनाओं के होने वाले आनलाइन काम बिजली गुल के कारण महज दिखावा साबित हो रहे है।

काम करने में होती है परेशानी नाम न छापने के शर्त पर मुख्यालय के करीब एक ग्राम पंचायत के सचिव ने बताया कि हमारे क्षेत्र में बहुत ज्यादा बिजली गुल होती है। कटने का कोई समय तय नहीं है। जिसके चलते हम पंचायत के काम नहीं कर पाते। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बोर से लोगों को पेयजल आपूर्ति में बाधा हो रही है।

कुसुमकसा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधारने हेतु तत्काल निर्देशित किया गया है।


साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत साइबर सेल द्वारा 102 नग गुम मोबाइल को वितरण किया गया

0
  • पुुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ,दुर्ग बद्री नारायण मीणा के आदेश पर पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरिश राठौर के निर्दश न एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर ,उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल श्री राजश बागडे व एसडीओपी बालोद श्री प्रतीक चर्तुवेदी के पर्यवेक्षण व सायबर सेल प्रभारी श्री दिलेष्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में साइबर जागरूकता अभियान में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत 102 नग गुम मोबाईल हैण्डसेट सायबर सेल टीम द्वारा दीगर राज्य एवं दिगर जिलों से रिकवर किया गया।
  • पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र कुमार यादव के द्वारा पुलिस कार्यालय बालोद में 102 नग गुम मोबाईल हैण्डसेट उनके वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया गया।
  • कुल 102 नग मोबाईल कीमती 11,87,300 रूपये लगभग।
  • पूर्व मे भी बालोद पुलिस द्वारा गुम मोबाईल वितरण कार्यक्रम के माध्यम से आज दिनांक तक कुल 437 नग गुम मोबाईल बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को किया गया है सुपु़र्द बालोद पुलिस द्वारा गुम मोबाईल के आवेदनो में कार्य किया जा रहा हैं।
  • बालोद पुलिस के हाथो खोये मोबाईल पाकर प्रसन्न हुए लोग पुलिस विभाग का किया धन्यवाद ज्ञापित
  1. समुदायिक पुलिसिंग के तहत जिला बालोद में गुम मोबाईल के संबध में पुलिस कार्यालय सायबर सेल ,थाना/चौकी से आवेदन प्राप्त हुआ था। जिसमें कार्यवाही करते हुए सायबर सेल टीम बालोद द्वारा गुम मोबाईल हैण्डसेट कम्पनी वन प्लस, सैमसंग,नोकिया, विवो,ओप्पो, रियलमी एन्ड्रायड फोन को ट्रेस कर दीगर राज्य बिहार, हैदराबाद, उडिसा एवं अन्य जिलों कोरिया , दुर्ग ,राजनांदगांव, कबीरधाम ,धमतरी ,महासमुंद से उसे रिकवर किया गया। जिसमं 102 नग मोबाईल हैण्डसेट को आज दिनांक 18.08.2022 को पुलिस कार्यालय सिवनी बालोद में सभी 102 आवेदकों को उनका गुम मोबाईल सेट प्रदाय किया गया। पूर्व मे भी पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा 335 नग गुम मोबाईल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया जा चुका है।
  2. गुम मोबाईल कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

  1. अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के द्वारा सभी मोबाईल प्राप्तकर्ताओं को बधाई के साथ ही साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों को विस्तार पूर्वक बताते हुए । ठगी से बचने के गुर सुझायें। ठगी के बाद रिपोर्ट का समय अहम होता है आर्थिक ठगी के नुकसान से बचने के लिए पुलिस द्वारा सोशल मिडिया के माध्यम से चलाये जा रहे साइबर कवच अभियान से जुड़कर सतर्क रहने का सुझाव दिया गया। गुम मोबाईलों को रिकवर करनें में सायबर सेल टीम से प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, प्रधान आरक्षक प्रेमसिंह राजपूत, आरक्षक पूरन प्रसाद देंवागन, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक विवेक शाही , आरक्षक मिथलेश यादव ,आरक्षक राहुल मनहरे ,आरक्षक आकाश दुबे ,महिला आरक्षक अनिता साहू ,आरक्षक गुलजारी साहू , आरक्षक योगेश गेडाम का सराहनीय भूमिका रहा l

स्वतंत्रता दिवस पर नेहरू श्रम अवॉर्ड से सम्मानित रघु रामा राव को श्रमिक संघ इंटक ने दी बधाई

0

किरंदुल (प्रातः इंडिया) एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में कार्यरत कर्मठ कर्मचारी रघु रामा राव को वर्ष 2021-22 के लिए प्रतिष्ठित नेहरू श्रम अवार्ड के लिए चुनते हुये, स्वतंत्रता दिवस समारोह पर एनएमडीसीसे परियोजना द्वारा उन्हें सम्मानित किए जाने पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल के अध्यक्ष विनोद कश्यप, सचिव ए के सिंह एवं कार्यकारी अध्यक्ष चिन्नास्वामी ने हर्ष व्यक्त करते हुए यूनियन की ओर से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सचिव ए के सिंह ने रघु रामा राव के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वे एनएमडीसी के एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी होने के साथ साथ समाजसेवा में भी सदैव ही सक्रिय रहते हैं। नशामुक्ति उन्मूलन के लिए उनके अतुलनीय योगदान को देखते हुए उन्हें राज्य एवं अंतर्राज्यीय स्तर पर अनेक अवार्ड प्राप्त हो चुके हैं। यूनियन के लिए भी वे सदैव ही समर्पित रहते हैं। मिलनसार, मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी रघु रामा राव के उज्जवल भविष्य की कामना यूनियन द्वारा की गई।

14 हजार करोड़ की सब्सिडी देकर किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बनाया किसानों को आत्मनिर्भर

0


जगदलपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल व सोशल मीडिया के प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने कहा है कि भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की जयंती पर वर्ष 2019 में प्रारंभ हुई राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 14 हजार करोड़ रुपए सब्सिडी देकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाया हैं जिसके फलस्वरूप किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है तो बाजारों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिलता है। वहीं पु:न सब्सिडी मिलने से त्यौहारी सीजन में किसान सहित पूरा परिवार गदगद होगा।*
प्रदेश महासचिव श्री पानीग्राही ने आगे कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 20 अगस्त को राज्य के 26 लाख 21 हजार किसानों को इस साल की इनपुट सब्सिडी की दूसरी किस्त के रूप 1745 करोड़ रूपए की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इससे पूर्व 21 मई 2022 को राज्य के किसानों को इस योजना की प्रथम किस्त के रूप में 1745 रूपए का भुगतान किया गया था। राजीव गांधी किसान न्याय योजना छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खरीफ वर्ष 2019 से लागू की गई है। इस योजना के तहत अब तक किसानों को 12 हजार 920 करोड़़ रूपए की इनपुट सब्सिडी दी जा चुकी है। 20 अगस्त को द्वितीय किस्त के भुगतान के बाद यह राशि बढ़़कर 14 हजार 665 करोड़़ हो जाएगी।
प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने बताया कि खरीफ 2019 में 18.43 लाख किसानों को 4 किस्तों में इनपुट सब्सिडी के रूप में 5627 करोड़़ रूपए, खरीफ वर्ष 2020 के 20.59 लाख किसानों को 5553 करोड़ रूपए की इनपुट सब्सिडी दी जा चुकी है। इस योजना के तहत किसानों को इनपुट सब्सिडी की यह राशि राज्य में फसल उत्पादकता एवं फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने तथा काश्त लागत को कम करने के उद्देश्य से दी जा रही है। इस योजना से किसानी के प्रति लोगों में ललक जगा है और इससे किसान संबल हो रहें हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS