City Media - Page 1039 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1039

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नियुक्ति पत्र में छेड़छाड़ के विरुद्ध तेजपाल शर्मा ने कराया अपराध दर्ज

0

जगदलपुर ,9 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा भाजपा छत्तीसगढ़ से बिलासपुर सांसद अरुण साव को नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति को लेकर भाजपा ने एक अधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी किया था, जिसमें कुछ लोगों द्वारा छेड़छाड़ कर व उसे एडिट करके प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की जगह किसी अन्य व्यक्ति का नाम दर्ज कर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया जिसके विरुद्ध बस्तर के सोशल मीडिया जिला सयोंजक भाजपा तेजपाल शर्मा (रिंकु) ने लिखित शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

तेजपाल शर्मा ने अपने शिकायत पत्र में लिखा है कि कांग्रेस पार्टी के आईटी सेल बीजापुर लोकसभा के प्रभारी मोहित चौहान पिता श्री कुमार चौहान निवासी भैरमगढ़ जिला बीजापुर द्वारा सोशल मिडिया फेसबुक एवं व्हास्ट्सअप में भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के नियुक्ति पत्र में नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण साव के नाम की जगह श्रीनिवास मुदलियार का नाम अंकित कर उसे वायरल कर दिया। उन्होंने सौंपे ज्ञापन में कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता द्वारा छल-कपट करके भाजपा पार्टी की छवि को धूमिल करने के लिए मूल दस्तावेज में छेड़छाड़ करके जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया है जिससे भाजपा की छवि धूमिल हुई है और कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुईं हैं। इसलिए इस प्रकार का द्वेष पूर्ण कृत्य करने वाले मोहित चौहान के विरुद्ध आईटी सेल अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के लिए जगदलपुर कोतवाली थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है, मुख्यरूप से आशुतोष आचार्य , चुम्मन पण्डेय,प्रदीप पाढ़ी आदि भी उपस्थित थे ।

सामाजिक, सांस्कृतिक के साथ आर्थिक विकास जरूरी है :- हेमराज बघेल

0

जगदलपुर :- ग्राम पंचायत आड़ावाल में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अधिक संख्या में लोग शामिल हो कर विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया मंगलवार को हजारों आदिवासी जुटे और उत्साहपूर्वक विश्व आदिवासी दिवस मनाया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद के सदस्य हेमराज बघेल के उद्बोधन में कहा कि आदिवासी परंपराओं का संरक्षण नई पीढ़ी की महत्वपूर्ण जवाबदारी है। हमें विकास के साथ आगे भी बढ़ना है। सिर्फ एक तीर- एक कमान, सभी आदिवासी एक समान, कहने भर से सामाजिक एकजुटता नहीं हो सकती। हमें सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास के साथ आगे बढ़ना होगा तभी आदिवासी समाज को विश्व पटल पर वांछित मुकाम मिल सकता है। आदिवासी समुदाय की समस्याओं के निराकरण हेतु विश्व का ध्यान आकर्षित करने के लिए 23 दिसंबर 1994 में संयुक्त राष्ट्र की महासभा द्वारा नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस घोषित किया गया है। ग्राम पंचायत के सरपंच सोमरू राम मौर्य ने बताया कि हम संघर्ष करते रहना चाहिए और जितना हो सके उतना सामाजिक बैठको में शामिल होना चाहिए ताकि समाज की न्याय और बैवस्था को जानने और शिखने मिलता है साथ ही ग्राम पटेल एम माटी पुजारी कार्तिक बघेल भी इस विश्व आदिवासी दिवस कार्यकम को जानने के बाद काफी खुश हो कर सभी लोगो को गांव की व्यवस्था के बारे में बताया कि पूर्व से संचालित व्यवस्था के अनुसार अपना वेशभूषा पारंपरिक से रहने की बात कही और ग्राम के समाज प्रमुख नडगू कश्यप भी समाज की आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए सबसे पहले नशा मुक्ति होना चाहिए कहा और समाज के लड़के लड़कियों को अन्य समाज में शादी में गलत कदम न उठाए इस सभी जानकारी को दिया साथ ही माहरू बघेल मोसु बघेल लछिंधर बघेल सोमारू बघेल सहदेव बघेल मंगल कश्यप ,कृष्ण बघेल मूलचंद कश्यप ,आसमन बघेल, बासुदेव बघेल ,नरेंद्र बघेल, मनी बघेल ,लक्ष्मण बघेल, लैखन कश्यप ,देवी बघेल ,हेमनाथ बघेल, संपत मौर्य, मदन कश्यप हरि बघेल ,बजनाथ मौर्य, रामेश्वरी बघेल बिचनीकश्यप , विमला बघेल और ग्राम के समस्त माताए सियान सजन उपस्थित थे।

हर घर तिरंगा कार्यक्रम में स्वच्छता एंबेसडर भी करेगा जागरूकता कार्यक्रम सुरेश गुप्ता

0

★★ स्वच्छता एंबेसडर ने शहर के प्लांस से एरिया में जाकर तिरंगा फहराने हेतु जागरूकता अभियान चलाने की सहमति दी सुरेश गुप्ता

★★ नगर मंडल हर घर तिरंगा को सफल बनाने विभिन्न संगठन समाजों के बीच जाकर अभियान से जुड़ने का किया आह्वान सुरेश गुप्ता

आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व हर घर तिरंगा कार्यक्रम पूरे देश के साथ साथ बस्तर जिले के जगदलपुर नगर मंडल में भी घर-घर तिरंगा लगे इसे हेतू तैयारी की जा रही है |

संविधान में संशोधन कर तिरंगा लगाने को और सरल बनाते हुए हर भारतीय अपने घरों में अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में अपने संस्थानों में तिरंगा लगा सके और इसका पूरा सम्मान का ख्याल रखा जाए इस भाव से लोगों में जन जागरूकता लाने हेतु नगर मंडल कई तरह के आयोजन कर रहा है अलग-अलग संग संगठन समाजों से मिलकर तिरंगे कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा में शहर के स्वच्छता अंबेसडर से भी मुलाकात की गई अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने गणमान्य नागरिकों स्वच्छता एंबेसडर से मुलाकात कर इन्हें भी गरीब बस्तियों में जाकर तिरंगा लगाने और तिरंगे की महत्ता,- कैसे तिरंगा लगाया जाए, कब तक हम तिरंगा लगा सकते हैं, इन सारे विषयों के लिए जन जागरण चलाने हेतु आग्रह किया !स्वच्छता एंबेसडर जो कि नगर को स्वच्छ रखने में अपनी महती भूमिका निभाई थी, इन्होंने इस राष्ट्रीय अभियान जोड़ने का आग्रह किया स्वच्छता एंबेसडर ने भी कहां कि हम जन जागरण हेतु साइकिल यात्रा कल जन जागरण करेंगे, लोगों के बीच में जाकर तिरंगा ध्वज लगाने की विधि और इसका सम्मान के लिए जागरूकता कार्यक्रम से जुड़ने की सहमति दी

इस अवसर पर संजय पांडे जी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जी ने हर घर तिरंगा लगे, इस हेतु एक्ट में अमेंडमेंट किया गया है इसी के तहत हम भी जगदलपुर शहर में जहां आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवार रहते हैं इनके बीच में जाकर तिरंगा फहराने को प्रेरित करना और इन्हें तिरंगे की जानकारी देना इस कार्य में भाजपा कार्यकर्ता तो लगे ही हैं इसके साथ शहर के यह गणमान्य नागरिक भी सहयोग करें देश के साथ-साथ जगदलपुर शहर भी हर घर तिरंगा में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने का आग्रह किया |

इस अवसर पर शहर के रंगकर्मी समाजसेवी अफजल अली ने कहा कि कि हम स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर भी ज्यादा से ज्यादा घरों में जाकर तिरंगा हर घर पहुंचे और हर कोई तिरंगा लगाए इसमें हमारी भूमिका रहेगी, पूरा शहर देने का संकल्प लिया इस अवसर पर रोशन झा तेजपाल शर्मा आशु आचार्य प्रेम यादव ब्रांड एंबेसडर विद्युत शेखर झा शिव रतन खत्री कोटेश्वर नायडू बादशाह खान धीरज कश्यप सुनीता महाराणा योगेश शुक्ला राजीव निगम के साथ अन्य स्वच्छता मिशन पर उपस्थित थे

घर घर तिरंगा फहराने “स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर” चलाएगें जागरूकता अभियान

0

आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व हर घर तिरंगा कार्यक्रम पूरे देश के साथ साथ बस्तर जिले के जगदलपुर नगर मंडल में भी घर-घर तिरंगा लगे इसे हेतू तैयारी की जा रही है संविधान में संशोधन कर तिरंगा लगाने को और सरल बनाते हुए हर भारतीय अपने घरों में अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में अपने संस्थानों में तिरंगा लगा सके और इसका पूरा सम्मान का ख्याल रखा जाए इस भाव से लोगों में जन जागरूकता लाने हेतु नगर मंडल कई तरह के आयोजन कर रहा है अलग-अलग संग संगठन समाजों से मिलकर तिरंगे कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा में शहर के स्वच्छता अंबेसडर से भी मुलाकात की गई अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने गणमान्य नागरिकों स्वच्छता एंबेसडर से मुलाकात कर इन्हें भी गरीब बस्तियों में जाकर तिरंगा लगाने और तिरंगे की महत्ता इसे कैसे लगाया जाए कब तक हम तिरंगा लगा सकते हैं, इन सारे विषयों के लिए जन जागरण चलाने हेतु आग्रह किया !स्वच्छता एंबेसडर जो कि नगर को स्वच्छ रखने में अपनी महती भूमिका निभाई थी, इन्होंने इस राष्ट्रीय अभियान जोड़ने का आग्रह किया स्वच्छता एंबेसडर ने भी कहां कि हम जन जागरण हेतु साइकिल यात्रा कल जन जागरण करेंगे, लोगों के बीच में जाकर तिरंगा ध्वज लगाने की विधि और इसका सम्मान के लिए जागरूकता कार्यक्रम से जुड़ने की सहमति दी !

इस अवसर पर संजय पांडे जी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जी ने हर घर तिरंगा लगे, इस हेतु एक्ट में अमेंडमेंट किया गया है इसी के तहत हम भी जगदलपुर शहर में जहां आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवार रहते हैं इनके बीच में जाकर तिरंगा फहराने को प्रेरित करना और इन्हें तिरंगे की जानकारी देना इस कार्य में भाजपा कार्यकर्ता तो लगे ही हैं इसके साथ शहर के यह गणमान्य नागरिक भी सहयोग करें देश के साथ-साथ जगदलपुर शहर भी हर घर तिरंगा में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने का आग्रह किया |

इस अवसर पर शहर के रंगकर्मी समाजसेवी अफजल अली ने कहा कि कि हम स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर भी ज्यादा से ज्यादा घरों में जाकर तिरंगा हर घर पहुंचे और हर कोई तिरंगा लगाए इससे हमारी भूमिका रहेगी इस अवसर पर रोशन झा तेजपाल शर्मा आशु आचार्य प्रेम यादव ब्रांड एंबेसडर विद्युत शेखर झा शिव रतन खत्री कोटेश्वर नायडू बादशाह खान धीरज कश्यप सुनीता महाराणा योगेश शुक्ला राजीव निगम के साथ अन्य स्वच्छता मिशन पर उपस्थित थे !

आज़ादी के 75 वे वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एन.एम.डी.सी. किरंदुल ने फ़्रीडम रन का किया आयोजन

0

आज़ादी का अमृत महोत्सव, एनएमडीसी हर्षोल्लास से मनायेगी

किरंदुल – आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में एनएमडीसी किरंदुल ने नगर में फ़्रीडम रन का किया आयोजन। 10 अगस्त 2022 को प्रातः 8 बजे से इस फ़्रीडम रन में एनएमडीसी के अधिकारी, कर्मचारी एव स्कूल के छात्र और छात्राओं ने किरंदुल के आसपास से आए अंदरूनी क्षेत्रों के बच्चों के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । दौड़ की शुरुआत श्री विनय कुमार, मुख्य महाप्रबंधक राजेश संधु, के. साजी, ए. के. सिंह, द्वारा बैला क्लब से हरी झंडी दिखाकर किया गया । फ़्रीडम रन में प्रतिभागी किरंदुल के बी.आई.ओ.पी. स्कूल से होते हुए फ़ुटबाल ग्राउंड से पाँच किलोमीटर की दूरी तय कर पुनः बैला क्लब मे दौड़ समाप्त हुई । सभी प्रतिभागियों का सम्मान मेडल देकर किया गया । दौड़ से पूर्व जूंबा डांस से प्रतिभागियों का उत्साहवर्दन किया गया । इस अवसर पर प्रतिभागियों को बी. के. माधव, उप महाप्रबंधक (कार्मिक) ने अपने उद्बोधन मे कहा कि किरंदुल मे आयोजित फ़्रीडम रन भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय द्वारा निर्देशानुसार तेज बारिश और विपरीत परिस्थितियों मे भी छात्र छात्राओं ने और श्रमिक संघ के पदाधिकारी एवं अधिकारी कर्मचारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाया । ज्ञात हो कि भारत में इस वर्ष आजादी के 75 वर्षों को आनंद उल्लास के साथ मनाया जा रहा है । इस आजादी के अमृत महोत्सव में एनएमडीसी किरंदुल ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन करेंगे बीजापुर जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण

0

सामान्य प्रशासन विभाग ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस के लिए मुख्य अतिथियों की सुचि जारी किया

जिला मुख्यालय बीजापुर में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे एवं मुख्यमंत्री का प्रदेश के नाम संदेश का वाचन करेंगे

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन जिला मुख्यालय बीजापुर में 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे विदित हो की सामान्य प्रशासन विभाग ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथियों की घोषणा की जिसमें संसदीय सचिव रेखचंद जैन को बीजापुर जिला मुख्यालय के लिए मुख्य अतिथि घोषित किया गया है |

दल्ली राजहरा में शिव भक्तो ने मंदिरों में जलाभिषेक कर भजन और शिव मंत्रो के साथ पूजा

0

आज शिव संस्कार धाम दल्ली राजहरा में सावन के अंतिम सोमवार को सैकड़ों की संख्या में शिव भक्तों ने माथे त्रिपुंड लगाकर शिव भक्ति की धुन मे थिरकते, बोल बम के नारों के गूंज के साथ जयकारे लगाते हुए, शिव संस्कार धाम से नंगे पांव कावर लेकर यात्रा लेकर झरन मंदिर राजहरा पहुंचे जहाँ माँ मैय्या की पूजा अर्चना कर वहा पवित्र कुण्ड की जल लेकर निकले जहाँ झरन् मैय्या समिति फ्रेड गणेश उत्सव समिति पुराना बाजार, शितला मंदिर समिति, शिव मंदिर सी आई एस एफ कालोनी दल्ली राजहरा आदि स्थानो पर श्रद्धा भाव के साथ शिव भक्तो का स्वागत किया गया

व शितल जल फल बिस्कित का व्यवस्था किया गया अंत में शिव संस्कार धाम दल्ली राजहरा में शिव भक्त जलाभिषेक कर भजन और शिव मंत्रो के साथ पूजा किए सभी शिव भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए सभी लोगो का आभार व्यक्त किए जिन्होंने इस यात्रा को सफल बनाने में हेमशन्कर साहू सुशिल गुप्ता, सोमित साहू, भुपेन्द्र दहरेवाल, जे आर यादव, गोपी निशाद, राकेश सोनबोइर ,हीरालाल साहू,संजय सिंह, महेंद्र भट्ट, श्रवण कौशिक, अतुल लालवानी, राजेश श्रीवास्तव, गणपत यादव,नरसिह रानडे,हेमंत देवहारी,परदेसी देवागन,रमेश रावटे,आशीष साहू, छोटेलाल जायसवाल, प्रमोद गुप्ता,संजय दर्रो,परस साहू,रमेशवर साहू,श्रीमती सुमन सिंह,आशा साहू,पुष्पा ध्रुव, राधिका, चन्द्रिका साहू,कुन्ती यादव, सुनीता यादव, प्रभा दत्त , रेखा साहू, हेमलता साहू, अनुसुइया यादव,कु हेमा साहू,कु लक्ष्मी साहू अपना योगदान दिए। इस आयोजन में सैकड़ों शिव भक्त ने इस सफल आयोजन में समलित होकर झरन मैय्या कुण्ड से जल लाकर शिवेश्वर् महादेव शिव संस्कार धाम दल्ली राजहरा मे सभी कावडीया जलाभिषेक किये।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बीएसपी प्रबंधन और एल एम सी कमेटी के चेयरमैन डीएवी स्कूल में बच्चों की सुरक्षा प्रति नहीं है गंभीर, भारतीय मजदूर संघ

0


डीएवी स्कूल के संबंध में लगातार मिल रही पालकों की शिकायत पर आज भारतीय मजदूर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल डीएवी स्कूल निरीक्षण में पहुंचा । पालकों की शिकायत थी कि स्कूल में टायलेट की स्थिति बहुत ही ख़राब है साफसफाई का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जाता है, बच्चों के क्लासरूम में छत से कभी भी प्लास्टर गिरने का खतरा बना रहता है, बच्चों के क्लासरूम में दीवारें पूरी तरह से सीपेज के कारण गिली है जिससे दीवारों पर कभी भी करेंट आने का खतरा बना हुआ है, स्कूल में जगह जगह पानी भरा हुआ है जिससे बच्चों के साथ कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है।


स्कूल के निरीक्षण में प्रतिनिधिमंडल के सामने बहुत सी बातें निकल कर सामने आई कि पालकों की शिकायत बिल्कुल सही है कि टायलेट की स्थिति बहुत ही ख़राब है एक टायलेट तो पूरी तरह से उपयोग के लायक़ नहीं है टायलेट में छत का प्लास्टर गिर गया है बिजली के तार लटक रहें हैं इससे ये बात पता चलती है कि गन्दे टायलेट के कारण स्कूल समय में बच्चे टायलेट नहीं जातें हैं और पूरे समय यूरीन रोककर रखते हैं जिससे यूरीन इंफेक्शन का खतरा बना रहता है और संघ को जानकारी मिली है कि स्कूल की एक बच्ची यूरीन इंफेक्शन से पीड़ित हों चुकी है। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जब बच्चों के क्लासरूम और लाइब्रेरी का निरीक्षण किया तो स्थिति डराने वाली थी क्लासरूम में छत का प्लास्टर कभी गिर सकता है और अभी जो लगातार बारिश होने के कारण दीवारें पूरी तरह गीली है जिसमें करेंट आने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है जगह जगह क्लासरूम में पानी भरा हुआ है कुल मिलाकर स्कूल के टायलेट और क्लासरूम की स्थिति चिंताजनक है। और स्कूल पूरी तरह क्षतिग्रस्त है बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं है। संघ को जानकारी मिली है कि अभी कुछ दिनों पूर्व डीएवी प्रायमरी स्कूल के एक क्लासरूम में बच्चे जहां बैठते हैं उनके बैंच में छत से प्लास्टर गिर गया था अच्छी बात ये हुई कि उस समय वहां पर कोई बच्चा उपस्थित नहीं था। स्कूल में पीने के पानी की स्थिति भी ठीक नहीं है। एक पुराने १००० लीटर की टंकी लगी हुई है जो कि जर्जर स्थिति में है। साथ ही स्कूल प्रबंधन द्वारा अभी हाल ही में पानी के लिए आर.ओ लगाया है जिसमें इसी जर्जर और टूटे टंकी का पानी आता है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home


निरीक्षण उपरांत ईन सभी बिन्दुओं पर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डीएवी स्कूल की प्राचार्या से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि स्कूल के बिल्डिंग के मरम्मत और बिल्डिंग से संबंधित सभी कार्य कराने की जिम्मेदारी बीएसपी प्रबंधन की है ये बीएसपी प्रबंधन और डीएवी स्कूल के साथ हुए अनुबंध में लिखा हुआ है। डीएवी स्कूल द्वारा बीएसपी प्रबंधन को 2020 से ही टायलेट की मरम्मत या नये टायलेट के निर्माण कराने लिखित पत्र दिया जाता रहा है और स्कूल के छतों से गिर रहे प्लासटरो के मरम्मत के लिए भी लिखा गया है और साथ ही एल एम सी कमेटी की बैठकों में प्रमुखता से ईस विषय को लिखित रूप से रखा जाता रहा है।
संघ की जानकारी अनुसार एल एम सी कमेटी के चेयरमैन तपन सूत्रधार है और उनके अनुशंसा से ही एल एम सी पालक सदस्यों की नियुक्ति की गई है अब प्रश्न उठता है कि एल एम सी कमेटी के चेयरमैन और उस समय के मुख्य महाप्रबंधक खदान ने ईतने संवेदनशील मुद्दे पर तत्काल कार्यवाही क्यों नहीं किया जबकि ये बात बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुडा मामला है इससे एल एम सी कमेटी और उनके सदस्यों स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के प्रति गैर जिम्मेदाराना व्यवहार को सामने लाता है l


उस समय के मुख्य महाप्रबंधक खदान और एल एम सी कमेटी के चेयरमैन के द्वारा स्कूल में बच्चों की सुरक्षा के लिए एक ठेका टायलेट और बिल्डिंग मरम्मत का नहीं निकला गया जबकि उनके कार्यकाल में ऐसे बहुत से उदाहरण है जिसमें अपने चहेते ठेकेदार को ठेका देने के लिए बहुत बार स्पाट टेंडर किया गया है।
संघ के प्रतिनिधिमंडल ने ईस विषय को भी उठाया कि एल एम सी कमेटी के पालक सदस्यों की नियुक्ति एल एम सी के चेयरमैन द्वारा किस आधार पर किया जाता है।इसका क्या मापदंड है। संघ की मांग है कि एल एम सी कमेटी के पालक सदस्यों में एक बीएसपी कर्मचारी और एक नान बीएसपी को रखा जावे। जिससे पारदर्शिता बनी रहें और डीएवी स्कूल में पढ़ रहे नान बीएसपी के बच्चों का भी प्रतिनिधित्व एल एम सी कमेटी में हो सकें क्योंकि पुर्व का अनुभव बहुत ही कटु रहा है बीएसपी और नान बीएसपी के पालकों के लिए जब एल एम सी कमेटी के चेयरमैन और पालक सदस्यों ने नियम विरुद्ध स्कूल में फीस बढ़ाने के लिए अपनी सहमति दे दी थी जिसका भारतीय मजदूर संघ ने पुरजोर विरोध किया तब जिला शिक्षा अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद एल एम सी कमेटी ने फीस कम किया। इसलिए एल एम सी कमेटी में ऐसे पालक प्रतिनिधि रहें जो पालकों का प्रतिनिधित्व करे न कि स्कूल का अथवा बीएसपी प्रबंधन का।
निरीक्षण और चर्चा के उपरांत संघ का प्रतिनिधिमंडल ईस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि डीएवी स्कूल में बच्चों और पालकों के हित के लिए बना एल एम सी कमेटी कभी भी बच्चों और स्कूल से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से नहीं लिया जिसके बहुत से उदाहरण है
संघ की मांग है कि बीएसपी प्रबंधन तत्काल डीएवी स्कूल में नये टायलेट निर्माण का ठेका निकालें और स्कूल बिल्डिंग में क्लासरूम में छत से गिर रहे प्लासटर के लिए एक ठेका निकालें और इन ठेकों को भी उन्हीं पद्धति से निकाले जिन पद्धति से पूर्व में स्पाट टेंडर किया जाता रहा है। साथ टाउनशिप के एक सिविल विभाग के अधिकारी को डीएवी स्कूल के बिल्डिंग मरम्मत और अन्य सिविल कार्य की देखरेख के लिए अधिकृत किया जावे। अन्यथा संघ बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर कड़े कदम उठाने के लिए बाध्य होगा।
भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप जिला मंत्री मुश्ताक अहमद, केन्द्रीय अध्यक्ष एम पी सिंग, राजहरा शाखा अध्यक्ष किशोर कुमार मायती, सचिव लखन लाल चौधरी, संगठन सचिव विनोद कुमार आरडे, उपाध्यक्ष संजय यादव उपस्थित थे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा ने विभिन्न वार्डों  व बूथों में आजादी की गौरव यात्रा एवं तिरंगा पदयात्रा निकाली

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी  दल्लीराजहरा के द्वारा आजादी की 75 वीं वर्षगांठ हीरक जयंती के अवसर पर विधानसभा स्तरीय 75 किलोमीटर पदयात्रा 09 अगस्त से 14 अगस्त तक के कार्यक्रम के तहत आज दल्ली राजहरा के विभिन्न वार्डों  व बूथों में आजादी की गौरव यात्रा तिरंगा पदयात्रा के रूप में निकाली जावेगी।

आज दिनांक 10/08/2022 को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय  से  आजादी की गौरव यात्रा वार्ड नं 01, 07,06,23 व 08  में  निकाली गई। पदयात्रा में मुख्य रूप से  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर,  विवेक मसीह, संतोष पाण्डेय, रतिराम कोसमा, रूकसाना बेगम, रवि जायसवाल, विजय जोगदंड, प्रमोद तिवारी, जगदीश श्रीवास, सुरेश ठाकुर, रोशन पटेल, स्वप्निल तिवारी, बृजमोहन सिंह नेताम, विजय लक्ष्मी, सूरज विभार, चिन्नामल गुंडू, श्रीनिवास राव, जेबा कुरैशी, मैमूना परवीन बेगम, परितोष हंसपाल,भरत देवांगन, विलियम भौरा, चंदू सिन्हा, मुमताज कुरैशी, अनिल कोम्बे, रूबी एंथोनी, रामू शर्मा, रमेश भगत,बसंत साहू,अजय बघेल, जितेन्द्र मेश्राम,जसविंदर सिंह गिल, विकास मित्तल, आदित्य रामटेके, के आशीष दास, शुभम गुप्ता,  हेमंत पटेल, चंदन ठाकुर, अनिरुद्ध धम्मा,मुकेश देवांगन, सोनू सेन, आनंद भास्कर, आयुष दुबे, दीपक कुमार, हर्ष दामले, मुकेश सहित बड़ी संख्या कांग्रेसजन रैली में शामिल  हुए।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home


मूसलाधार बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 30 बंद रहा

0

मारकंडी नदी काकडी घाट में बाढ़ आने के कारण रास्ता बंद

रायपुर -जगदलपुर मार्ग बंद होने के कारण सोनारपाल -बालेगा के पास दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार

भानपुरी। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर जगदलपुर -रायपुर मार्ग सोनारपाल चपका मोड़ के पास मार्ग में पानी भर जाने के कारण रास्ता मारकंडी नदी काकडी घाट पुल के दोनों तरफ रास्ता बंद रहा। सोनारपाल -बालेगा में वाहनों की लंबी कतार लगी रही। दोपहर को पानी कम होने के कारण रास्ता साफ हुआ।

लगातार मूसलाधार बारिश होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर जगदलपुर- रायपुर रोड के सोनारपाल -बालेगा के पास मारकंडी नदी काकडी घाट में पुल के पास दोनों तरफ पानी भर जाने के कारण रास्ता बंद। बताया जा रहा है 3 दिनों से बारिश होने के कारण 9 अगस्त रात सुबह से बड़ा पुल की दोनों तरफ सोनारपाल चपका मोड़ तक पानी भरा हुआ है। दूसरी और बालेगा के पास तक पानी भर जाने के कारण दोनों तरफ वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है भारी बारिश होने के कारण रास्ता भी नजर नहीं आ रहा है।दोपहर को पानी कम होने के कारण रास्ता साफ हुआ जिससे वाहनों का आवागमन जारी रहा।

MOST POPULAR

HOT NEWS