City Media - Page 1038 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1038

बस्तर के जांबाज को एक बार ओर मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पदक

0

बस्तर के लाल ने किया जिला-बस्तर को एक बार ओर गौरान्वित

चौथी बार राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित होंगे जिला-बस्तर निवासी निरीक्षक अब्दुल समीर

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कार्यरत निरीक्षक अब्दुल समीर द्वारा अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान सतत नक्सल विरोधी पदस्थापना के समय वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सतत मार्गदर्शन में किए गए कई सारे विशेष अभियान जिसमें उनके द्वारा कुशल नेतृत्व, सराहनीय कार्यों के परिणामस्वरुप निरीक्षक समीर को चौथी बार राष्ट्रपति वीरता पदक आगामी राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को प्राप्त होगा।

उक्त वीरता पदक पूर्व में जिला-बीजापुर पदस्थापना के दौरान एक विशेष संयुक्त अभियान आपरेशन प्रहार जो की वर्ष 2017-18 को जिला बीजापुर-सुकमा सीमा के करीब हुए एक पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के दौरान अपनी जान की परवाह न करते हुए उनके अदम्य साहस, वीरतापूर्वक और साहसिक कार्य के परिणाम स्वरूप जिसमें नक्सल संगठन के शीर्ष मिलेट्री बटालियन से हुए एक मुठभेड़ के दौरान एक पुरूष हार्डकोर सशस्त्र नक्सली (सेक्शन कमांडर) को मार गिराने सहित अत्याधुनिक हथियार SLR रायफल सहित, भारी मात्रा में गोला-बारूद, नक्सल सामग्री ओर नक्सलियो के कैंप आदि को ध्वस्त करने ओर बिना किसी नुकसान के अपनी पूरी पुलिस टीम को सफलता पूर्वक वापसी किए जाने पर यह वीरता पदक से विशेष समारोह में अलंकृत किया जायेगा।

निरीक्षक अब्दुल समीर द्वारा अपने सेवाकाल के दौरान कई सारे विशेष अभियान में कुशल नेतृत्व, सराहनीय, साहसिक व सतत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बस्तर जिला के मूलतः निवासी है जो अभी वर्तमान में जिला सुकमा में पदस्थ है, जिन्हें उनके साहसिक कार्यों के लिए आगामी 15 अगस्त 2022 राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के दौरान प्रदेश की राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित एक विशेष समारोह पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय छ॰ग॰ शासन श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा राष्ट्रपति वीरता पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया जायेगा, उक्त पदक दिए जाने की घोषणा, अधिसूचना विगत वर्ष महामहिम राष्ट्रपति कार्यालय से हुई थी।

पूर्व में भी निरीक्षक अब्दुल समीर को उन्हें देश-भक्ति, कुशल नेतृत्व क्षमता व सतत साहसिक कार्यो के लिए राष्ट्रपति वीरता पदक(तीन बार) सहित ओर कई सारे अवार्ड आदि मिल चुका है।

इस वर्ष राष्ट्रीय महापर्व में उन्हें निरीक्षक अब्दुल समीर को चौथी बार राष्ट्रपति वीरता पदक प्राप्त होगा उन्होंने इस वीरता पदक व कामयाबी को लगातार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन का नतीजा ओर अपने स्वर्गीय माता-पिता की दुआओं का प्रतिफल बताया जोपूर्व में हमेशा राष्ट्र प्रेम के लिए कुछ करने हेतु प्रेरित करते रहे है, साथ ही उक्त कार्यों हेतु सदैव प्रेरणाश्रोत, साथ देने ओर आत्मबल को बनाए रखने हेतु अपने पत्नी, बच्चों, बड़ी दोनो बहनो ओर अन्य सभी रिश्तेदार, मित्रगण, आदरणीय गुरुजन का स्नेह ओर आशीर्वाद ओर साथी अधिकारी/कर्मचारियों, अन्य सुरक्षा बल आदि लगातार सहयोग ओर संयुक्त टीम वर्क में किए गए कार्यों का ही परिणाम बताया है जिसके बदौलत यह साहसिक कार्य करने का जज़्बा प्राप्त हो सका।

कन्या परिसर परचनपाल की छात्राओं ने सैनिकों के साथ मनाया राखी का पर्व

0

बस्तर ब्लॉक के कन्या शिक्षा परिसर परचनपाल की कुछ छात्राए भारी बारिश के चलते राखी मनाने अपने घर नही जा सकी, क्योकि पूरे संभाग के बच्चे इस आवासीय विद्यालय में पढ़ते है।तो सभी का जाना भी सम्भव नही हो पाता है । तो जो बच्चे नही जा पाए उन्होंने राखी मनाने की मंशा व्यक्त की, तो उनके खुशी के लिए शिक्षक समीर मिश्रा ने एनसीसी के मेजर और सीईओ से चर्चा की और इस राखी को नई शुरुआत की गई। ज्ञात हो कि हमारे सैनिक भी अपने घर नही जा पाते,तो उनकी राखी भी सुनी रहती है। इसी सोच के साथ ये प्रस्ताव रखा जिसे सीईओ ने सहर्ष स्वीकार किया और कन्या शिक्षा परिसर में एनसीसी के अधिकारियों को राखी बांधकर छात्राएं बहुत खुश हुई।सभी छत्राओ ने सभी की आरती उतारी, तिलक लगाया राखी बांधी और मिठाई खिलाकर बड़ो का आशीर्वाद लिया। इसके बाद एनसीसी अधिकारी ने भी बच्चो को राखी के महत्व के बारे में बताया और सभी बच्चों को उपहार और मिठाईयां भी दी,और ये आश्वासन भी दिया कि हम आपके सहायता के लिए हमेशा उपस्थित है। विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों ने भी आभार व्यक्त किया और अपनी खुशी जाहिर की..और हमेशा ऐसे ही राखी हर वर्ष मनाने की मंशा जाहिर की.। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य नोनहारे शिक्षक समीर मिश्रा और अधीक्षिका चंद्रमुखी शोरी ,देवेंद्र नागवंशी का विशेष योगदान रहा।

कांग्रेस की पदयात्रा के तृतीय दिवस रक्षाबंधन के महापर्व के दिन ग्रामीण अंचलों में बारिश की फुहारों में देशप्रेमी,बुजुर्ग व गोद मे बच्चों को लिए माताएं भी निकली आज़ादी की गौरव यात्रा में …

0

🇨🇮 आसमान की बरसती वर्षा भी आजादी की गौरव पदयात्रा में निकले कांग्रेसी कार्यकर्ता और आम नागरिकों के कदम रोक नहीं पाई…

🇨🇮 आजादी की हीरक महोत्सव पर 9 अगस्त से 14 अगस्त 2022 तक चलेगी कांग्रेस की 75 किलोमीटर की विधानसभा स्तरीय पदयात्रा…

🇨🇮 बहनों ने पदयात्रा का स्वागत कर नेताओं की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर लंबी उम्र व उज्जवल भविष्य की कामना कर यात्रा में सहभागी बनी…

🇨🇮 सिर पर गांधी टोपी व हांथों मे तिरंगा ध्वज लिए बढ़ती रही आज़ादी की गौरव यात्रा.

🇨🇮 पदयात्रा के दौरान जगह जगह पर ग्रामीणों ने नेताओं के माथे पर तिलक लगाकर किया भव्य स्वागत. वन्दन. अभिनन्दन…

जगदलपुर ११.८.२०२२
↪️ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कार्यक्रम प्रभारी रेखचन्द जैन व जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में आजादी के 75 वर्षगांठ पर आजादी की गौरव यात्रा का आज तृतीय दिवस पर रक्षाबंधन के दिन भी कांग्रेसी क्षेत्र में डटे रहे। यात्रा विभिन्न ग्राम पंचायतों जिसमें जमावाड़ा 1, तोंडापाल, बिरनपाल, सल्फ़ीगुड़ा, काकरवाड़ा इत्यादि ग्राम पंचायतों से होकर जमावड़ा 2 पहुंची। जहां बारिश के बावजूद भी ग्रामीणों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला, विभिन्न चौक चौराहों में पदयात्रा का भव्य स्वागत किया, पदयात्रा के दौरान पड़ने वाले धार्मिक स्थलों में विधिवत पूजा अर्चना कर बस्तर सहित छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की। पदयात्रा में जगह-जगह बुजुर्गों का सम्मान कर बच्चों को चॉकलेट वितरित किया। नेताओं ने आजादी के इतिहास सहित भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से जन-जन तक पहुंचाते हुए ब्रोसर वितरित किया, प्रमुख चौक चौराहों पर ग्रामीणों की उमड़ते जन सैलाब को जनसभा के रूप में कांग्रेस नेताओं ने संबोधित भी किया।

⏩ नेताद्वय ने बताया कि देश के प्रगति में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरु, सरदार वल्लभभाई पटेल,लालबहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी सहित समस्त स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों व महापुरुषों का अभूतपूर्व योगदान रहा है। किसानों, मजदूरों, तथा आमजनों की जरूरतों में हमेशा कांग्रेस पार्टी खड़ी रही। गरीबों महिलाओ व युवाओं के विकास में तत्परता के साथ कांग्रेस सरकार खरी उतरी है। नेताद्वय ने आगे कहा कि मोदी जी जब से प्रधानमंत्री बने है तब से अब तक सिर्फ और सिर्फ जनता के साथ वादाखिलाफी ही हुई है। महंगाई, ईंधन,रसोईगैस, तेल, पेट्रोल,दाल अनाज की किमत आसमान छू रही है। नोटबन्दी ने इंसानों की जान ले ली है। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार का पूरी दुनिया मे डंका बज रहा है। देश के प्रधानमंत्री ने भी इनके कार्यो को सराहा है, प्रदेश की भूपेश सरकार ने किसानों के आय श्रोत को बढ़ाया है, महिलाये आत्मनिर्भर बनी है। आसमान से बरसती वर्षा भी आजादी की इस गौरव यात्रा में निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के कदम रोक नहीं पाई, आज़ादी की गौरव यात्रा ग्रामीण अंचलों के जिस-जिस ग्राम-पंचायत से गुजरी क्षेत्र की महिलाओ,बुजुर्ग सहित युवाओं ने गर्मजोशी से स्वागत कर पदयात्रा में सम्मिलित हुए।

आज़ादी की इस गौरव यात्रा में प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों,नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत/सहकारिता क्षेत्र के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्तागण सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल एकल अभियान ने बकावंड ने मनाया थाने मे राखी का पर्व

0

जगदलपुर …भाई बहन के त्योहार राखी के उत्सव रूप मे विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल एकल अभियान के पदाधिकारी, बजरंगी, मातृ शक्तियों ने बकावंड थाने मे पुलिसकर्मीयों के साथ बड़े आनंद के साथ मनाया। प्रखण्ड मंत्री सूरज चंदेल ने बताया की पुलिस विभाग हम सनातनी त्योहार अच्छे से मना सके इसलिए सुरक्षा ड्यूटी मे निरंतर लगे रहते है हमारा भी कर्तव्य बनता है की उनके साथ त्योहार मना कर उनका मनोबल बढ़ाये।

विश्व हिन्दू परिषद बकावंड प्रखंड मंत्री सूरज सिंह चंदेल जी, प्रखंड संयोजक रामचंद्र पुजारी, एकल अभियान समिति अध्यक्ष पाकलू कश्यप, संच प्रमुख जैमन कश्यप महेंद्र कश्यप ,हरि कुमार, सोनधर,सुनीता ,फूलमती,सिन्हा ,लयावती व अन्य बजरंगी, अनुसंगिक संगठन उपस्तिथ थे।

कोंडागांव पुलिस ने थाना कोतवाली में स्कूल की बालिकाओं के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

0
  • शहर के स्कूल की बालिकाओं एवं शिक्षिकाओं ने पुलिस अधिकारियो सहित थाना कोतवाली के सभी स्टाफ को बांधी राखी।
  • बच्चो ने थाना भ्रमण कर देखी पुलिस की दैनिक कार्यवाही ।
  • एसपी दिव्यांग पटेल ने बालिकाओं से किया सुरक्षा का वादा।

अमरेश झा, कोंडागांव

आज दिनांक 11.08.2022 को रक्षाबंधन के पर्व पर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल भा.पु.से. के आदेश से एवं एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली में समारोह आयोजित कर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया।

रक्षाबंधन के पर्व पर कोंडागांव शहर के अलग-अलग स्कूलों की बालिकाएं एवं शिक्षिकाएं पुलिस के जवानों एवं अधिकारियों को राखी बांधने थाना कोतवाली आई । जिन्होंने पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस के अधिकारियों व थाना कोतवाली के समस्त स्टाफ को रक्षा सूत्र बांधा। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने रक्षाबंधन के पर्व पर कोंडागांव जिले की बहनों से सुरक्षा का वादा किया।

रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के बाद स्कूल की बच्चियों एवं शिक्षिकाओं ने थाना कोतवाली का भ्रमण किया एवं थाना में होने वाले कार्यों की जानकारी ली। बच्चो ने थाना में होने वाले दैनिक कार्यों को देखा एवं पुलिस वालों की दिनचर्या जाना। बच्चो ने अपने थाना भ्रमण के कार्यक्रम को एक अच्छा अनुभव बताया।

थाना कोतवाली में रक्षाबंधन पर्व मनाने आई बच्चियों एवं शिक्षिकाओं ने अत्यंत उत्साह के साथ पुलिस के जवानों व अधिकारियों को राखियां बांधी, मिठाइयां खिलाई। इस दौरान बच्चों ने पुलिस के अधिकारियों व जवानों को राखी बांधने पर खुशी भी जाहिर करते हुए ऐसे समारोह के आयोजन पर कोंडागांव पुलिस का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा, एसडीओपी निमितेश सिंह, रक्षित निरीक्षक मनीष राजपूत, निरीक्षक भीमसेन यादव, अन्य पुलिस के अधिकारी व जवान एवं कोंडागांव शहर के विभिन्न स्कूलों की बच्चियां एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

नेता प्रतिपक्ष का पद आदिवासी को देकर कांग्रेस को घेर सकती है भाजपा

0

(अर्जुन झा)

भाजपा में बदलाव का दांव, बेचैन है कांग्रेस का गांव…

मरकाम जायेंगे या सलामत रह पायेंगे?

जगदलपुर। बस्तर के सियासी गलियारों में यह सवाल टहलने लगा है कि बस्तर की ओर से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का नेतृत्व सम्हाल रहे मोहन मरकाम और महिला कांग्रेस की कप्तान फूलोदेवी नेताम कब तक अपने सिंहासन पर बैठ सकते हैं? भाजपा ने अपने प्रदेश संगठन में बदलाव शुरू कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष बदले जा चुके हैं और नेता प्रतिपक्ष भी बदले जाने की सुगबुगाहट है। तय माना जा रहा है कि भाजपा किसी भी वक्त फैसला कर सकती है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व जिस तरीके से चौंकाने वाले फैसले कर रहा है, उसे देखते हुए यह संभावना अधिक है कि भाजपा ने जिस तरह आदिवासी दिवस के मौके पर आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को बिना किसी झिझक के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पद से मुक्त कर दिया और बिलासपुर सांसद अरुण साव को संगठन की कमान सौंपकर साहू समाज को सम्मान दिया, उसी प्रकार नेता प्रतिपक्ष के पद पर बदलाव हुआ तो भाजपा फिर चौंका सकती है। बहुत संभव है कि भाजपा किसी आदिवासी नेता को नेता प्रतिपक्ष घोषित कर सकती है। इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि भाजपा नेता प्रतिपक्ष का पद आदिवासी को देकर कांग्रेस को घेर सकती है। भाजपा बदलाव का दांव चल रही है और इससे कांग्रेस का गांव बेचैन है।कांग्रेस के तमाम आदिवासी, गैरआदिवासी नेता विष्णुदेव के लिए तड़प रहे हैं। कह रहे हैं कि भाजपा ने आदिवासी समाज का अपमान किया है। भाजपा कह रही है कि हमने तो आदिवासी राष्ट्रपति बना दिया। कांग्रेस यदि आदिवासी का इतना सम्मान करती है तो मोहन मरकाम को मुख्यमंत्री बना दे। अब कांग्रेस इसका क्या जवाब दे सकती है? हां, वह नंदकुमार साय की याद दिला सकती है और ऐसा कर भी रही है लेकिन 2003 से अब तक राजनीति लंबा सफर तय कर चुकी है। मौजूदा समय में कांग्रेस आदिवासी मुख्यमंत्री ki कल्पना भी नहीं कर सकती किंतु भाजपा के पास अवसर है कि वह आदिवासी वर्ग को नेता प्रतिपक्ष बनाकर छत्तीसगढ़ की राजनीति में धमाका कर सकती है। भाजपा ने काफी सोच विचार कर आदिवासी की जगह ओबीसी अध्यक्ष तैनात किया है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भी ओबीसी वर्ग से हैं। एक बड़ी बात यह कि नए नवेले भाजपा अध्यक्ष अरुण साव और मौजूदा नेता प्रतिपक्ष कौशिक एक ही इलाके से जुड़े हैं। साव बिलासपुर सांसद हैं और कौशिक बिल्हा से विधायक हैं। वैसे ऐसा कोई बंधन नहीं है कि दो अहम पदों पर एक ही इलाके के दो नेता सुशोभित नहीं हो सकते। नरेंद्र मोदी और अमित शाह इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं। यहां बात छत्तीसगढ़ स्तर की है तो क्षेत्रीय संतुलन बनाने की जरूरत समझी जा सकती है। अब सवाल यह है कि संगठन का मुखिया ओबीसी वर्ग से नियुक्त किया जा चुका है तो नेता प्रतिपक्ष का पद भी इसी वर्ग को देकर सियासी संतुलन कैसे बनाया जा सकता है? जाहिर है कि भाजपा के लिए चुनावी लिहाज से ब्राम्हण समाज, वैश्य समाज से ज्यादा जरूरी आदिवासी समाज को साधना हो सकता है। यदि भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष का पद आदिवासी वर्ग को दे दिया तो कांग्रेस के पास यही बेहतर विकल्प होगा कि संगठन का नेतृत्व आदिवासी समाज के पास सलामत रखा जाये। वैसे जरूरी यह भी नहीं है कि आदिवासी चेहरा वही का वही रखा जाए। मोहन मरकाम का कार्यकाल पूरा हो चुका है। वे नए अध्यक्ष की नियुक्ति तक पद पर बने रहेंगे। महिला कांग्रेस की कमांडर फूलोदेवी नेताम राज्यसभा सांसद हैं और कांग्रेस में और भी आदिवासी महिला नेता हैं जो राह देख रही हैं। ऐसे ही मरकाम के अलावा भी कई सक्षम आदिवासी नेता कांग्रेस में हैं। सवाल उठ रहा है कि जब जिला स्तर पर नवीनता की जरूरत है तो प्रदेश स्तर पर क्यों नहीं?

अभाविप बस्तर के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर से मिलकर सौंपा ज्ञापन

0

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बस्तर कलेक्टर चन्दन कुमार जी से मिलकर महाविद्यालयों के समस्याओं के सम्बन्ध में एवं कृषि विभाग में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ज्ञापन सौंपा |

जिला संयोजक वरूण साहनी जी ने बताया कि विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से शा.काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदलपुर एवं मॉडल कॉलेज के स्थापना में हुई अनियमितताओं को उजागर किया गया था किन्तु आज पर्यन्त तक जिम्मेदारों पर कार्यवाही एवं जाँच न होना, शासन प्रशासन की उदासीनता को प्रदर्शित करता है | कालीपुर में संचालित बी.ऐड भवन में मुख्य मार्ग से भवन तक पहुंचने के लिये मार्ग की दयनीय स्थिति को बताते हुये शीघ्र ही सड़क निर्माण की मांग की | शा. महाविद्यालय बकावंड में मुलभुत सुविधाओं की समस्याओं को बताते हुये कहा कि मुख्य मार्ग से भवन तक सड़क निर्माण, भवन की खिड़की दरवाजों, सभी कक्षों में बल्ब पंखा की मरम्मत, छात्रों हेतु कंप्यूटर कक्ष निर्माण, कंप्यूटर की व्यवस्था, ग्रंथालय की मांग की गई, साथ ही कृषि विभाग में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, रेशम अधिकारी, कृषि प्राध्यापक, कृषि शिक्षक के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती हेतु प्रदेश के कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे जी के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा |इस दौरान यश ध्रुव, सोनू कश्यप, संजय मुखर्जी, अजय पाणिग्राही, वीरेंद्र भारती, भारत कश्यप, रामसाय सलाम, उमेश मरकाम आदि उपस्थित रहें |

रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर बस्तर पुलिस एलर्ट मोड पर

0

🔅जगदलपुर में बस्तर पुलिस की विजिबल पुलिसिंग

🔅मेन रोड, गोल बाजार, संजय बाजार आदि व्यवसायिक क्षेत्रों में पैदल गश्त

🔅होटल, लाॅज, ढाबा की सघन की चेकिंग

🔅रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड पर सतत् निगाह

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था के उद्देश्य से बस्तर पुलिस के द्वारा लगातार बुनियादी पुलिसिंग के अन्तर्गत कार्यवाही किया जा रहा है। आगामी रक्षाबंधन त्यौहार को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल एवं सभी अनुभागीय अधिकारियों के पयर्वेक्षण में आगामी रक्षाबंधन त्यौहार के परिप्रेक्ष्य में शांतिपूर्ण त्यौहार हेतु ऐतिहातन कार्यवाही किया जा रहा है इसी तारतम्य में आज बस्तर पुलिस द्वारा थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर, बोधघाट एवं यातायात पुलिस के द्वारा जगदलपुर के संवेदशील क्षेत्रो में लगातार पुलिस बल के साथ पैदल पेट्रोलिंग किया जा रहा है, जिसमें मेन रोड, गोल बाजार, संजय बाजार, बस स्टैण्ड़, रेल्वे स्टेशन एवं शहर के अन्य क्षेत्रो में पैदल गश्त किया गया है इसके अतिरिक्त शहर के होटल, लाॅज एवं ढाबा की सघन चेकिंग किया जा रहा है साथ ही शहर के प्रमुख चौक चौराहों और मार्गो पर वाहनों/यात्रीयों, सामानों की सघन चेकिंग किया जा रहा है साथ ही बाहर से आने जाने वाले व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी एकत्रत कर लोगो के गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है इसके अतिरिक्त जिले में उक्त व्यवस्था हेतु ग्रामीण क्षेत्र के थाना प्रभारियों को आवश्यक व्यवस्था हेतु निर्देश भी दिया गया है।

नारायणपुर विधानसभा के पखना कोंगेरा से आजादी के गौरव यात्रा का हुआ आगाज

0

भानपुरी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भारत के आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर विधानसभा स्तरीय पद यात्रा आजादी के गौरव यात्रा का शुभारंभ नारायणपुर विधानसभा के पखना कोंगेरा से 10 अगस्त के शुभारंभ हुआ “आजादी के गौरव यात्रा” के पहले दिन पद यात्रा के नारायणपुर विधानसभा प्रभारी एवं नारायणपुर विधायक श्री चंदन कश्यप सहित सैकड़ों कार्यक्रता की उपस्थिति में पखना कोंगेरा,सालेमेटा,खण्डसरा तूरपुरा केशरपाल,मे पदयात्रा एवं सभा किया।

पद यात्रा के नारायणपुर विधानसभा प्रभारी एवं विधायक चंदन कश्यप ने केशरपाल में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के गौरव यात्रा का उद्देश्य देश के लोगों को हमारे गौरवशाली इतिहास को याद दिलाना और लोगों को इसके बारे में बताना है।आज देश दो टुकड़ों मे बंट रहा है। लेकिन कांग्रेस पार्टी हमेशा देश हित मे कार्य करती आयी है और आज कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता इस देश को बचाने मे लगा हुआ है।विधायक ने आगे कहा कि कश्मीर हो या कन्याकुमारी भारत माता एक हमारी का नारा केवल आज नारा ही रह गया है देश की स्थिति आज इससे विपरित है।नारायणपुर जिलाध्यक्ष देवनाथ उसेंडी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए देश हित कार्य करने एवं भारत की आजादी मे कांग्रेस के योगदान को बताते हुए तिरंगा के महत्व को बताया ।

इस दौरान स्थानीय विधायक, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड एवं पदयात्रा के नारायणपुर विधानसभा प्रभारी श्री चंदन कश्यप, नारायणपुर जिला अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी,विधायक प्रतिनिधि सालीक बघेल, मर्दापाल ब्लॉक अध्यक्ष सुखराम पोयाम, वरिष्ठ कांग्रेसी महेंद्र पांडे, अचल वाजपेयी, श्याम सुन्दर पांडे ,ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र जैन, उपाध्यक्ष धनुर्जय नेताम महामंत्री,जीवन सेठिया, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल,जनपद सदस्य निलय कश्यप,अभिषेक वाजपेयी, लखेश्वर ठाकुर,शंकर सिंह, पुरन,श्रीधर कश्यप बीरबल चौहान,जगबंधु,नवल किशोर,कमल प्रसाद,जीवन सेठिया, डीजेंद्र पाढ़ी, चैन सिंह,नरेंद्र वैद्य, मोसू राम बघेल, दुकारू कश्यप,विष्णु पटेल,श्याम कुमारी ध्रुव, जया ध्रुव,सावित्री यादव, दयाराम दीवान,सोमारू राम कश्यप,सुनारू राम कश्यप मूंदीया राम पटेल,चिंता यादव, वरुण सेठिया,रामपथ कोर्राम,राजू देहरी,संजय राय,शिवनाथ कश्यप,भूगोल राम दीवान,शंकर बघेल,हीरा भारती धंसू नाग,डमरु राम,बनवाली चौहान,द्वारिका प्रसाद दीवान,मंगल राम,जयदास चौहान,डमरू कश्यप,पूरन बघेल,रूपनाथ यादव,रघुनाथ नाथ जयलाल कश्यप,रघुनाथ कोर्राम, दासरती लेदूराम,कपूर, रघुपति कश्यप,धनीराम चौहान,सुलधार बघेल,दुलबो राम,प्रेमशिंग बघेल,शिवलाल कश्यप,बलराम,सुखदेव कश्यप,रिति कोराम, छेडू, सुनील कुमार, लच्छिन, बुधनाथ,खेमराज कोराम,विद्याधर बघेल, साहदेव बघेल, अन्त,मानसिंह, बुधमन,कमलेश,रवींद्रनाथ लोकेश,बालसिंह,रतिराम,चिंगडू,लक्ष्मण,नीलकंठ,प्रेम बघेल,बालसिंह मौर्य,अर्जुन,कृष्ण कुमार,सियाराम,अमल राम, दौलत राम,कमलू बघेल,सनत कुमार, राजमन,फूलचंद,जयराम,समदूराम,सुदर्शन चरन सिंह, सोमारू राम कश्यप,वासुदेव कोराम,सत्यकांत कश्यप,,ओमकार यादव, विक्की,फागुन कश्यप,धनीराम बघेल, ढोई बघेल, वंशी ,धर्मा पाढ़ी एवं कांग्रेस कार्यकता उपस्थित रहे।

आज़ादी की गौरव यात्रा का द्वितीय दिवस आज ग्रामीण अंचलों मे बारिश की फुहारों के बावजूद क्षेत्रवासियो का उत्साह चरम पर, प्रमुख चौक चौराहों पर हुआ पदयात्रा का भव्य स्वागत….

0

🇨🇮 आज़ादी की हीरक महोत्सव पर 09 अगस्त से 14 अगस्त 2022 तक चलेगी कांग्रेस की 75 किमी की विधानसभा स्तरीय पदयात्रा…

🇨🇮 विभिन्न जाति, धर्म समुदाय व हर वर्ग को लेकर चल रही पदयात्रा के दौरान पड़ने वाले धार्मिक स्थलों में नेताओं ने नवाया शीष व लिया आशीर्वाद…

🇨🇮 पदयात्रा के दौरान बुजुर्गों का किया सम्मान व लिया आशीर्वाद, बच्चों को दिया प्यार व बांटी टॉफियां बच्चों में अभूतपूर्व उत्साह मिला देखने को…

🇨🇮 मौसम की बेरुखी के बावजूद भी ग्रामीणों का उमड़ा जनसैलाब और डटे रहे जांबाज़ कांग्रेसी…

🇨🇮 आज़ादी के इतिहास सहित भूपेश सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच विस्तार से रखते हुए वितरित किये ब्रोसर…

↪️ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आव्हान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा आजादी के 75 वें वर्षगांठ के अवसर पर आज़ादी की गौरव यात्रा आज द्वितीय दिवस पर विभिन्न ग्राम पंचायतों जिसमे आमागुड़ा, बम्हनी, जीरा गांव, कुम्हली मारकेल 2, सिवनागुड़ा, हजारीगुड़ा, कोप्पागुड़ा व खुटपदर, हुए मारकेल 1 पहुंची, जहां बारिस के बावजूद भी ग्रामीणों में अभूतपूर्व उत्साह के साथ विभिन्न चौक चौराहों में पदयात्रा का भव्य स्वागत किया, पदयात्रा के दौरान पड़ने वाले धार्मिक स्थलों में विधिवत पूजा अर्चना कर आशिर्वाद लेकर बस्तर सहित छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि की कामना की पदयात्रा में जगह जगह बुजुर्गो का सम्मान कर बच्चों को चॉकलेट वितरित की। नेताओं ने आज़ादी के इतिहास सहित भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से जन-जन तक पहुचाते हुए ब्रोसर वितरित किये। प्रमुख चौक चौराहों पर ग्रामीणों के उमड़ते जनसैलाब को जनसभा के रुप मे कांग्रेस नेताओं ने सम्बोधित किया।

➡️ कार्यक्रम प्रभारी/विधायक रेखचन्द जैन ने बताया कि हाथ में तिरंगा लेकर गांधी भजन के साथ कांग्रेस की आजादी की गौरव यात्रा का आज द्वितीय दिवस है। प्रदेश सहित सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में 14 अगस्त तक यह पदयात्रा जारी रहेगी। आजादी की गौरव यात्रा में पदयात्री जनता से संवाद कर रहे हैं राज्य सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं और जनता की समस्याओं को भी सुन रहे हैं पदयात्री सामाजिक, धार्मिक व ऐतिहासिक स्थानों पर नमन करने के बाद आगे बढ़ रहे हैं कांग्रेस पदाधिकारी गांव की गलियों व चौराहों पर चौपाल करते हुए आजादी की गौरव यात्रा निकाल रहे हैं आजादी की लड़ाई में हमारे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के कुर्बानियों को याद करते हुए देश में भाईचारा के साथ-साथ हमारे आन बान शान हमारे देश का गौरव राष्ट्र ध्वज तिरंगा का सम्मान करते हुए घर घर में तिरंगा फहराने का अभियान चलाना है देश के राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए आजादी के 75 वर्षगांठ में हीरक जयंती के रूप में आजादी गौरव यात्रा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर निकाली गई है।

➡️ जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि 09 अगस्त देश का ऐतिहासिक दिवस है इस दिन भारत छोड़ो आंदोलन का विशेष योगदान गांधी जी ने करो या मरो के नारे के साथ अंग्रेजों भारत छोड़ो का आह्वान किया था। जिससे अंग्रेजी हुकूमत को देश छोड़ना पड़ा, उस यात्रा को याद करते हुए कांग्रेसी आज़ादी की गौरव पदयात्रा निकाल रहे हैं और कांग्रेस की भूपेश सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक इस पदयात्रा के माध्यम से पहुंचा रहै है।आजादी के हीरक महोत्सव 75 वी वर्षगांठ पर कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यक्रम आज़ादी की गौरव यात्रा का जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में शुभारंभ हो चुका है, पदयात्री जनता के बीच पहुंचकर आजादी का महत्व व देश की आजादी में कांग्रेस के महापुरुषों का त्याग, बलिदान व योगदान को जनता के बीच विस्तृत रूप से रख रहे है। राष्ट्रभक्ति गीतों के साथ वर्षा की रिमझिम फुहारों के बीच भी पदयात्रियों का उत्साह चरम सीमा पर है, 14 अगस्त तक गौरव यात्रा अलग-अलग क्षेत्रों में गुजर कर 75 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

आज़ादी की इस गौरव यात्रा में जनपद अध्यक्ष/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों,नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत/सहकारिता क्षेत्र के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्तागण सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS