City Media - Page 1047 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1047

मानसून फूड फेस्टिवल जश्न-ए-जायका 7-8 अगस्त को

0

(अर्जुन झा)

पर्यटन मंडल की अभिनव पहल

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल में बदलाव की बयार बह रही है। मंडल नव प्रयोग कर पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। राज्य सरकार ने पर्यटन मंडल और पर्यटकों के बीच नजदीकी बढ़ाने बहुत से अहम फैसले लिए हैं, जिनका सकारात्मक परिणाम सामने आना शुरू हो गया है। पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। पर्यटन मंडल की कोशिश है कि अधिक से अधिक संख्या में पर्यटकों को आकर्षित किया जाय ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिले। पर्यटन से स्थानीय व्यवसाय को भी प्रोत्साहन मिलता है। इसी कड़ी में पर्यटन मंडल द्वारा छत्तीसगढ़िया व्यंजन को बढ़ावा देने 23 जुलाई से मानसून फूड फेस्टिवल जश्न ए जायका की शुरुआत चार पर्यटन स्थलों में की गई है। इसी तारतम्य में दंडामी रिसोर्ट चित्रकूट में 7-8 अगस्त को जश्न ए जायका का आयोजन किया गया है।

छत्तीसगढ़ के बस्तर के पर्यटन अधिकारी राम नारायण तिवारी का कहना है कि छत्तीसगढ़िया व्यंजन को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ सरकार के पर्यटन विभाग की पहल पर मानसून फूड फेस्टिवल का आयोजन भारतीय वन सेवा के अधिकारी व पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक अनिल साहू की विशेष निगरानी में छत्तीसगढ़ में चार स्थानों पर किया जा रहा है, जिसके तहत् बस्तर की नियाग्रा कहे जाने वाले चित्रकोटट के दंडामी माड़िया रिसोर्ट में छत्तीसगढ़िया व्यंजन पर आधारित व्यंजनों का स्टाल लगाया जा रहा है। पर्यटन मंडल द्वारा आयोजित इस मानसून फूड फेस्टिवल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई है। पर्यटन अधिकारी तिवारी ने बताया कि फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ के व्यंजनों का स्टाल लगाया जायेगा जिसमें स्थानीय स्तर पर बनाए जाने वाले व्यंजनों के प्रति भी लोगों का दिलचस्पी बढ़े, बाहरी पर्यटक छत्तीसगढ़िया व्यंजन के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हासिल कर सकें और इसका लुत्फ उठा सके।

ट्रक व मोटरसाइकिल की भिड़ंत से बाप बेटे की मौत

0

ग्राम मालीघोरी निवासी लोकेश तिवारी उम्र 37 साल अपने पुत्र दक्ष उम्र 5 साल के साथ बालोद के स्कूल से छुट्टी करा कर मोटरसाइकिल से घर आ रहे थे राजनांदगांव की ओर से से आ रहे 12 चक्का ट्रक भारी वाहन जो जूझारा नाला के पास चपेट में आने से मौके पर ही बाप बेटे की दर्दनाक मौत हो गई मौके से ट्रक ड्राइवर फरार हो गया बालोद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बालोद ले गए बताया जा रहा है कि आए दिन यहां पर दुर्घटनाएं होती रहती है पर अब तक जिला प्रशासन के द्वारा यहां पर दुर्घटना को रोकने के कोई उचित व्यवस्था नहीं कराई गई है जिससे यहां पर कईयों की भी जान जा चुकी है इस जगह को लोग डेंजर जोन के नाम से भी जाना जाता है

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा पंडित रविशंकर शुक्ल व पूर्व केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता शहीद विद्याचरण शुक्ल जी की जयंती मनाई

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल व पूर्व केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता शहीद विद्याचरण शुक्ल जी की जयंती मनाई गई। तथा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाल गंगाधर लोकमान्य तिलक जी की पुण्यतिथि मनाई गई सर्वप्रथम बाल गंगाधर तिलक,पंडित रविशंकर शुक्ल व शहीद विद्याचरण शुक्ल के तैलचित्र पर माल्यार्पण, तिलक व पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजली दी गई और उनके द्वारा देश प्रदेश हित में किये गए कार्यों को स्मरण किया गया।

सभा को ब्लाक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर,नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर,उत्तर मण्डल कांग्रेस अध्यक्ष विवेक मसीह,जिला महामंत्री रतिराम कोसमा,एल्डरमैन प्रमोद तिवारी, जिला इंटक अध्यक्ष भूपेंद्र दिल्लीवार,राजकुमार साहू ने लोकमान्य तिलक जी,रविशंकर शुक्ल जी व विद्या जी की जीवनी पर प्रकाश डाले। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुरेश ठाकुर ने किया व आभार प्रदर्शन महामंत्री श्रीनिवास राव ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक उपाध्यक्ष जसपाल सिंह भाटिया,आई एल सोनवानी, जिला अल्पसंख्यक महामंत्री रूबी एंथोनी,महामंत्री शकील खान, रामू शर्मा,कोषाध्यक्ष नवीन कथूरिया,एल्डरमेन के व्ही अब्राहम, जगदीश श्रीवास,पार्षद स्वप्निल तिवारी,चंद्रप्रकाश बोरकर,पूर्व पार्षद रमेश भगत,योगराज ठाकुर,अनिल कोम्बे सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

प्रर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण को बढ़ावा दें – रेखचंद जैन संसदीय सचिव

0

वन महोत्सव में शामिल हो वृक्षारोपण किया विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने

वन विभाग के द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी नरवा गरवा घुरवा बारी के माध्यम से प्रर्यावरण संरक्षण के दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है पड़ती भूमि में वृक्षारोपण के लिए अनुदान की व्यवस्था की गई है उन्होंने कहा की वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाना चाहिए और ना केवल वृक्षारोपण कार्य किया जाए वरण उनके बड़े होने तक संरक्षण भी किया जाए |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति कविता साहू, जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा कलेक्टर चंदन कुमार मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास वन मंडलाधिकारी साहू समेत वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे |

शौंडिक समाज द्वारा निकाले गए कांवर यात्रा का संसदीय सचिव रेखचंद जैन के किया स्वागत

0

शौंडिक भवन पहुंच श्रद्धालुओं को फलाहार का वितरण किया

देवाधिदेव महादेव से छत्तीसगढ़ बस्तर के कुशल मंगल सुख शांति समृद्धि की कामना की

श्रद्धालूजन के साथ पतंग में बैठ प्रसाद ग्रहण किया

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ने आज विधायक कार्यालय के सामने सौंडिक समाज द्वारा निकाले गए कांवर यात्रा का स्वागत किया तथा सौंडिक भवन पहुंच श्रद्धालुओं को फलाहार का वितरण किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की देवाधिदेव महादेव की पूजा अर्चना का माह सावन में कांवर यात्रा का अपना विशेष महत्व है भगवान भोलेनाथ विश्व के पालनकर्ता हैं सौंडिक समाज के द्वारा आयोजित कांवर यात्रा सामुहिक रूप से आराधना का उदाहरण है जिसमें समाज के सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित होती है इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने भगवान भोलेनाथ से छत्तीसगढ़ बस्तर समेत जगदलपुर के सुख शांति समृद्धि की कामना की |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा उपस्थित रहे |

शौण्डिक समाज की निकली भव्य कावड़ यात्रा, कांग्रेस-भाजपा सहित समाज के लोगों ने किया स्वागत

0

जगदलपुर – बस्तर संभाग शौण्डिक समाज के तत्वावधान में आज सावन मास के तीसरे सोमवार को महादेव घाट से कंगी धरमपुरा स्थित सिद्धेश्वर गणपति शिवालय तक भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में पुरूष एवं महिला काविड़यां शामिल हुए और शिवालय पहुंच जलाभिषेक किया। राजनीतिक दलों के साथ विभिन्न समाज के लोगों ने कावड़ियों का जगह-जगह स्वागत किया। क्षेत्रीय विधायक रेखचंद जैन मिताली चौक एवं पूर्व विधायक संतोष बाफना गोलबाजार चौक में कावड़ियों का स्वागत किया।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शौण्डिक समाज के द्वारा भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। यह कावड़ यात्रा की शुरूआत महाहदेव घाट इंद्रावती नदी से जल लेकर जलाभिषक करने के बाद धरमपुरा कंगोली स्थित शिवालय के लिए बाजे गाजे एवं हर-हर महादेव के जयकारे के साथ निकले। कावड़ यात्रा महादेव घाट से शुरू होकर शहर के महावीर चौक, मेन रोड, गोलबाजार, दंतेश्वरी मंदिर, मिताली चौक, संजय बाजार,चित्रकोट मार्ग से सीधे सिद्धेश्वर गणपति शिवालय पहुंचे जहां सभी कावड़ियों ने जलाभिषेक पश्चात आयोजित भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया। _ कावड़ियों का शहर के विभिन्न चौक चौराहों में राजनीतिक दलों एवं विभिन्न समाज के द्वारा पुष्पवर्षा एवं आरती कर कावड़ियों का स्वागत किया गया।

कावड़यात्रा में शामिल होने शहर के अलावा भानपुरी, मुण्डागांव, केशरपाल, जैबेल, कोलावल, करपावण्ड, छिंदगांव चोकनार, सोनारपाल, धनपूंजी, आडावाल, मारकेल, गरावण्ड, तोकापाल, बस्तानार, लोहण्डीगुड़ा,बकावण्ड सहित सीमावर्ती राज्य उड़ीसा के कोटागांव, गाडाखुटा उमरकोट, ढोढरा, सिंगसारी सहित अन्य गांव के लोग कावड़ यात्रा में शामिल हुए।

स्वास्थ्यगत मामलों में राजनीति भाजपा की ओछी मानसिकता- योगेश पानीग्राही, मेहनतकश कर्मचारियों से माफी मांगें पार्षद

0

जगदलपुर। डेंगू-मलेरिया जैसे मौसमी बिमारियों पर भारतीय जनता पार्टी राजनीति कर रही है जोकि उनकी ओछी मानसिकता का परिचायक है वहीं भाजपा के पार्षद आलोक अवस्थी को अविलंब निगम के मेहनतकश कर्मचारियों से माफी मांगनी चाहिए, यह बातें बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के प्रवक्ता योगेश पानीग्राही ने कहीं है।

कांग्रेस पार्टी के जिला प्रवक्ता योगेश पानीग्राही ने कहा कि भाजपाई पार्षद आलोक अवस्थी द्वारा जो आरोप लगाया है वह पूर्णतः निराधार है। पार्षद अवस्थी जी ने महापौर सफीरा साहू पर आरोप लगाकर सस्ती लोकप्रियता हासिल कर रहें हैं जबकि इनके पार्षद साथी भी इत्तेफाक नहीं रखते हैं। जिला व निगम प्रशासन द्वारा इस मामले में सजगतापूर्वक डोर टु डोर सर्वे का कार्य कर रहें जिसके कारण शुरुआत दौर में ही डेंगू डिटेक्ट (पता चला) हो गया है। जिला प्रशासन के प्रमुख बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार, विधायक रेखचंद जैन व महापौर सफीरा साहू ने भी शुरुआती दौर में ही कई वार्डों में भ्रमण किया और इसके लिए संयुक्त दल का गठन किया जिससे डेंगू पर अंकुश लगाया जिसके कारण जगदलपुर में भयावह स्थिति निर्मित नहीं हुई और अभी नियंत्रण में है।

जिला प्रवक्ता योगेश पानीग्राही ने आगे कहा कि पार्षद आलोक अवस्थी ने साफ-सफाई व्यवस्था नहीं होने की बात कही है जबकि मेहनतकश कर्मचारियों द्वारा अपने सामर्थ्य अनुसार साफ_सफाई कर रहें हैं, घर -घर जाकर कचरे का संग्रहण किया जा रहा है। पार्षद ऐसे मेहनतकश कर्मचारियों को सरेआम बदनाम कर रहें हैं जिसके लिए उन्हें अविलंब माफी मांगनी चाहिए।

काकरवाड़ा में आसमानी आफत से दर्जनों मवेशियों की अकाल मृत्यु

0

जगदलपुर ‌। जगदलपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के काकरवाड़ा ग्राम पंचायत में आज सुबह भारी व तेज बारिश के कारण आसमानी बिजली गिरने से दर्जनों मवेशियों की अकाल मृत्यु हो गई। इस घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला घटना स्थल की ओर रवाना हुआ है, पशुपालन विभाग द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटे हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार आज सुबह जगदलपुर में तेजी से मौसम परिवर्तन हुआ। तेज बारिश हुई, इस बीच मवेशियों को रोज की भांति काकरवाड़ा में चराने के पूर्व गोठान में रखे थे कि तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली मवेशियों पर गिरने के कारण उनकी असामायिक मृत्यु हो गई।

विनय कुमार ने एनएमडीसी किरंदुल परियोजना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला

0

किरंदुल – एनएमडीसी परियोजना किरंदुल के अधिशासी निदेशक आर. गोविंदराजन के सेवानिवृत्‍त पश्‍चात किरंदुल परियोजना प्रमुख का कार्यभार श्री विनय कुमार ने ग्रहण किया। विनय कुमार जी के नेतृत्‍व में परियोजना ने लौह अयस्‍क के मासिक लक्ष्‍यों के कईं कीतिमानों में वृद्धि की है। कंपनी के नए कीर्तिमान स्‍थापित किए हैं। इन सब में इनका महत्‍वपूर्ण योगदान रहा है। उन्‍होंने किरंदुल स्थित खदानों में सुव्‍यवस्थित तरीके से खनन कार्यों को अंजाम दिया एवं खदानों में पर्यावरण संतुलन को भी बनाए रखा है। परियोजना के नए प्रमुख विनय कुमार, मुख्‍य महाप्रबंधक एक बेहद कर्मठ, कर्तव्‍यपरायण एवं अपने कार्यों को सहज तथा तत्‍परता से निष्‍पादित करने के लिए जाने जाते हैं। उन्‍होंने किरंदुल परियोजना में वर्ष 1992 में ईटी (ट्रेनी) से अपनी सेवा का शुभारंभ किया। उन्‍होंने वर्ष 1992 में बी.टेक (माइनिंग) में आई.टी. बनारस हिंदू विश्‍वविद्यालय (बीएचयू) से किया वर्तमान में किरंदुल परियोजना में ही मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन) के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे। उनके किरंदुल परियोजना प्रमुख बनाये जाने से निश्चित रूप से उनके कुशल नेतृत्व में किरंदुल परियोजना विकास के नए आयाम गढेगी। 

किरंदुल परियोजना प्रमुख आर.गोविंदराजन के सेवानिवृत्त पर दी गई भावपूर्ण विदाई

0

किरंदुल – एन.एम.डी.सी परियोजना किरंदुल में अपनी बेहतरीन सेवा देने कर बाद किरंदुल परियोजना प्रमुख आर.गोविंदराजन आज सेवानिवृत्‍त हुए। श्री आर.गोविंदराजन, अधिशासी निदेशक ने किरंदुल परियोजना में 31.12.2019 को महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया। उन्‍होंने वर्ष 1987 में बी.ई.‍सिविल की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास एंड आई्.टी. कोयंबटूर से प्राप्‍त की है। उनकी एनएमडीसी में प्रथम नियुक्ति वर्ष 1998 में उप प्रबंधक (सिविल) के पद पर बचेली परियोजना में हुई। वर्ष 2007 में बचेली से किरंदुल एवं 2015 में किरंदुल से हैदराबाद स्‍थानांतरित हुए। दिनांक 31.07.2022 को किरंदुल परियोजना प्रमुख श्री आर.गोविंदराजन सेवानिवृत्‍त हुए। उनके कुशल नेतृत्‍व में परियोजना ने लौह अयस्‍क उत्‍पादन के कई कीर्तिमान स्‍थापित कर परियोजना की उन्‍नति की। किरंदुल में कई विकासात्‍मक कार्यों, सीएसआर कार्यों को अवार्ड प्राप्‍त हुए हैं। आस-पास के क्षेत्रों के लोगों के विकास में उन्‍होंने महती भूमिका निभाई। आपके सरल, मृदुभाषी एवं मिलनसार प्रवृत्ति के गोविंदराजन जी की विदाई में कईं अधिकारियों ने अपने यादगार पलों को याद किया। गोविंदराजन जी के सेवानिवृत्ति पर सर्वश्री विनय कुमार (मुख्‍य महाप्रबंधक), एस.बी.सिंह (महाप्रबंधक) आर.राजकुमार (महाप्रबंधक), एस.के.कोचर (महाप्रबंधक), बी.के.माधव (उप महाप्रबंधक) सहित विभागाध्‍यक्षों, श्रमसंघ पदाधिकारियों, आफिसर्स एसो. जे.ओ. एसो. एवं एससी/एसटी कर्म.कल्‍याण संघ, इत्‍यादि ने पुष्‍पगुच्‍छ देकर विदाई दी। 

MOST POPULAR

HOT NEWS