City Media - Page 1048 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1048

हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी को लेकर भाजपा दल्लीराजहरा मंडल की बैठक हुई

0

आजादी के 75 वर्ष गाठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया हैं | इसी अभियान के अंतर्गत “हर घर तिरंगा’’ अभियान चलाने का निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर देश के कोने-कोने तक पहुचने का निर्णय लिया गया हैं | जिसकी वृहद तैयारी एवं कार्य योजना को लेकर भारती जनता पार्टी दल्लीराजहरा मंडलकी बैठक अटल योग सदन में रखी गई जिसमे प्रत्येक बुथ में कम से कम 25 घरों में तिरंगा झंडा फैराने के साथ तिरंगा यात्रा व रघुपति राघो राजाराम गायन के साथ प्रभात फेरी व मंडल स्थल पर 25 स्थानों पर बड़े रूप में कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्णय लिया गया

जिससे की आम नागिरिकों एवं युवाओं में देश भक्ति का जज्बा जगा कर  देश प्रेम की भावना बढ़ाने का प्रयास इस अभियान के माध्यम से किया जा रहा हैं | मंडल की इस बैठक में भाजपा जिला बालोद कोषाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी सुदेश सिग के नेतृत्व में की गई जिसमे भाजपा मंडल के पदाधिकारी एवं समस्त मोर्चा एवं प्रकोष्ट के पदाधिकारी जिले एवं प्रदेश के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व पूर्व मंडल अध्यक्षगण के साथ – साथ दल्लीराजहरा के नगरपालिका के पार्षद गण उपस्थित हुये जिन्होंने हर बूथ पर झंडा फैराकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नेता वही जो जनता मन भाये…पार्षद राजा ने बच्चों को दिया बेहतरीन तोहफा

0

दल्ली राजहरा। नेता वही जो जनता मन भाये। जब किसी नेता का जन्मदिन जनता अपने स्तर पर उत्साह के साथ मनाए तो सहज अहसास होता है कि वह नेता जनता से कितना जुड़ा है। लोकतंत्र की पहली शहरी इकाई स्थानीय सत्ता होती है। शहरी सत्ता का प्रतिनिधि स्थानीय जनता का सबसे करीबी होता है। यही पड़ाव आगे की दिशा तय करता है। लौहनगरी दल्ली राजहरा के डॉ. भीमराव बाबा साहेब आंबेडकर वार्ड क्रमांक 19 के कर्मठ पार्षद मोईनुद्दीन खान (राजा) का जन्मदिन वार्ड वासियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद द्वारा आंगनबाड़ी के 100 से अधिक बच्चों को कापी-पुस्तक व कंपास बाक्स का सेट उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। वार्ड पार्षद ने कहा कि आज की सबसे ज्यादा और महती जरूरत शिक्षा है। शिक्षा से ही मनुष्य में संस्कार उत्पन्न होता है और शिक्षा से ही एक सभ्य, संस्कार से परिपूर्ण समाज और राष्ट्र का निर्माण होता है। एक शिक्षित व्यक्ति अपने साथ-साथ समाज और राष्ट्र का समग्र विकास करता है इसलिए जन्मदिन के अवसर पर शिक्षा के प्रसार व उसके महत्व के उद्देश्य से ही बच्चों को पुस्तकों का वितरण किया गया है। पार्षद द्वारा बच्चोंको पुस्तकों का वितरण करने पर वार्ड के निवासियों ने पार्षद मोईनुद्दीन खान की प्रशंसा करते हुए उन्हें यशस्वी और दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया।

नेता वही जो जनता मन भाये…पार्षद राजा ने बच्चों को दिया बेहतरीन तोहफा

0

दल्ली राजहरा – नेता वही जो जनता मन भाये। जब किसी नेता का जन्मदिन जनता अपने स्तर पर उत्साह के साथ मनाए तो सहज अहसास होता है कि वह नेता जनता से कितना जुड़ा है। लोकतंत्र की पहली शहरी इकाई स्थानीय सत्ता होती है। शहरी सत्ता का प्रतिनिधि स्थानीय जनता का सबसे करीबी होता है। यही पड़ाव आगे की दिशा तय करता है। लौहनगरी दल्ली राजहरा के डॉ. भीमराव बाबा साहेब आंबेडकर वार्ड क्रमांक 19 के कर्मठ पार्षद मोईनुद्दीन खान (राजा) का जन्मदिन वार्ड वासियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद द्वारा आंगनबाड़ी के 100 से अधिक बच्चों को कापी-पुस्तक व कंपास बाक्स का सेट उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। वार्ड पार्षद ने कहा कि आज की सबसे ज्यादा और महती जरूरत शिक्षा है।

शिक्षा से ही मनुष्य में संस्कार उत्पन्न होता है और शिक्षा से ही एक सभ्य, संस्कार से परिपूर्ण समाज और राष्ट्र का निर्माण होता है। एक शिक्षित व्यक्ति अपने साथ-साथ समाज और राष्ट्र का समग्र विकास करता है इसलिए जन्मदिन के अवसर पर शिक्षा के प्रसार व उसके महत्व के उद्देश्य से ही बच्चों को पुस्तकों का वितरण किया गया है। पार्षद द्वारा बच्चोंको पुस्तकों का वितरण करने पर वार्ड के निवासियों ने पार्षद मोईनुद्दीन खान की प्रशंसा करते हुए उन्हें यशस्वी और दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

गायत्री शक्ति पीठ दल्ली राजहरा द्वारा चिखलाकसा में बाल संस्कार शाला का शुभारंभ

0

गायत्री शक्ति पीठ दल्ली राजहरा द्वारा चिखलाकसा में बाल संस्कार शाला का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर किशन सिंह मसिया चिखलाकसा, बंशीलाल रावटे ब्लॉक समन्वयक गायत्री परिवार डौंडी, राधेश्याम साहू ट्रस्टी पीतांबर लाल साहू ट्रस्टी गायत्री शक्ति पीठ राजहरा एवम पीतांबर वर्मा वरिष्ठ परिजन गायत्री शक्तिपीठ राजहरा उपस्थित थे। श्रीमती वीणा साहू टाउनशिप राजहरा एवम श्रीमती सावित्री सोनी चिखलाकसा का अतिथियों द्वारा तिलक लगाकर आचार्य वरण किया गया।

बाल संस्कार शाला में कुल 35 बालक बालिकाओं का पंजीयन हुआ है। जिसमें 30 बालक बालिका ने अपनी उपस्थिति प्रदान किया। उपस्थित सभी बालक बालिकाओं का आचार्यों द्वारा तिलक लगाकर एवम रक्षासूत्र बांधकर स्वागत किया गया। ब्लॉक समन्वयक बंशीलाल रावटे ने संस्कार शाला के शुभारंभ पर संबोधित करते हुए बाल संस्कार शाला के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बाल संस्कार शाला का उद्देश्य बच्चों में नैतिक शिक्षा का विकास व अच्छे संस्कार देना है। उन्होंने कहा कि आज के बालकों में शिक्षा के साथ संस्कार का बीजारोपण करना है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जिससे हमारी आने वाली युवा पीढ़ी संस्कारवान बने और व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण,समाज निर्माण तथा राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देंगे।बच्चे ही भविष्य के राष्ट्र निर्माता हैं।बाल संस्कार शाला की कक्षा प्रत्येक रविवार को प्रातः 8: 30 बजे से 10: 30 बजे तक लगेगा। कार्यक्रम का संचालन एवम आभार प्रदर्शन पीतांबर लाल साहू ने किया।

जर्जर बिल्डिंग के लिए बीएसपी प्रबंधन जिम्मेदार, मुश्ताक अहमद

0

पंडर दल्ली में बीएसपी की दो तीन मंजिला इमारत है जोकि वर्षों से खाली पड़ी हुई हैं और शरारती तत्वों द्वारा उसमें से ईंट और राड निकालने कार्य भी बड़ी तेजी से चल रहा है और जिस तरह से नीचे से ईंट और राड निकाला जा रहा है ये ईमारत कभी गिर सकती है और बड़ी दुर्घटना हो सकती है बीएसपी प्रबंधन को बार बार बोलने के बाद भी किसी तरह की ठोस कार्रवाई का न करना बहुत ही शर्मनाक है इससे ऐसा प्रतीत होता है कि बीएसपी प्रबंधन दुर्घटना के बाद कार्रवाई करने की आदि हो गई है यहां रह रहे लोगों को जान का खतरा बना हुआ है बिल्डिंग कभी भी गिर सकती है वहां खेलने वाले छोटे बच्चों के साथ गंभीर दुर्घटना हो सकती है मगर बीएसपी प्रबंधन तो अपने कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है और दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। जबकि ईस विषय को बहुत से समाचारपत्रों ने प्रमुखता के साथ अपने अखबार में खबर छाप कर बीएसपी प्रबंधन को जगाने का प्रयास किया था किन्तु स्थिति जस के तस है किसी भी प्रकार की कार्यवाही होती नजर नहीं आ रही है।आज भी कुछ लोग अपनी जान की परवाह किए बिना धड्डले से ईंट और राड निकालने में लगे हुए हैं और अपने साथ साथ वहां निवासरत लोगों के जान को भी जोखिम में डाल रहे हैं।

भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने कहा कि अगर बीएसपी प्रबंधन द्वारा अतिशीघ्र ईस पर ठोस कार्रवाई नहीं करती है तो इससे होने वाले किसी भी प्रकार की दुर्घटना के लिए बीएसपी के टाउनशिप के अधिकारियों को ही जिम्मेदार माना जायेगा और उनपर कड़ी कार्यवाही हो ईसके लिए संघ प्रयास करेगा। क्योंकि लोगों के जान को दांव पर लगा कर ईस तरह कुंभकर्णी नींद में सोय रहने और अपना काम जिम्मेदारी से नहीं करना ये सब एक बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण देना है। मुश्ताक अहमद ने स्पष्ट कहा बीएसपी प्रबंधन तत्काल ईस बिल्डिंग को अपने देखरेख जमींदोज करें ईस बिल्डिंग को तत्काल गिराया जाये जिससे भविष्य में होने वाले किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके। आज वहां निवासरत लोगों के बीच भय का माहौल है कि ये बिल्डिंग कभी भी गिर सकती है और जिस तरह बरसात हो रही है

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है। मुश्ताक अहमद ने आगे बताया कि आज जिस तरह से खदान के अंदर असुरक्षित तरीके से कर्मचारियों से जांन जोखिम में डालकर कार्य लिया जा रहा है और कुछ श्रमिकों ने तो अपनी जान भी गंवा दी मगर उसके बाद भी बीएसपी प्रबंधन के रवैया में किसी तरह का बदलाव नहीं आया है उसका प्रमुख कारण है कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर किसी तरह की कार्यवाही का न होना उन पर गैरजमानती धाराओं में अपराध पंजीबद्ध नहीं कराना उनपर विशेष कृपा करते हुए उनपर जमानती धाराओं पर कार्यवाही करके ऐसे गैरजिम्मेदार अधिकारियों का मनोबल बढ़ाना ।इसपर संघ का मानना है कि बीएसपी के दुर्घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर उचित कार्रवाई हो उनको दुर्घटना के तुरंत बाद प्रमोशन देकर उनका सम्मान करना बीएसपी प्रबंधन बंद करें और महारत्न कंपनी का सम्मान बचाने में अपना योगदान दें।

भारतीय मजदूर संघ की बीएसपी में मान्यता चुनाव की जीत पर दल्ली राजहरा बीएमएस पदाधिकारियों और सदस्यों ने मिठाई बाटकर खुशियां मनाई

0

भिलाई इस्पात संयंत्र में श्रम संगठनों की मान्यता हेतु हुए चुनाव में भारतीय मजदूर संघ की जीत पर खदान मजदूर संघ भिलाई के राजहरा शाखा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने खुशियां मनाई और मिठाई बांटी। भारतीय मजदूर संघ की जीत को कर्मियों की जीत और संघ की सही कार्यशैली का परिणाम बताते हुए संघ के अध्यक्ष एमपीसिंह ने कहा कि इस जीत से यह स्पष्ट हो गया कि एनजेसीएस में भा.म.सं. की तरफ से रखा गया प्रस्ताव सही था लेकिन कुछ श्रम संगठनों ने प्रबंधन के गोद में बैठने की लालसा से अंतिम समय में कर्मियों के पीठ में छुरा घोपने का कार्य किया।

इससे नाराज होकर भा.म.सं ने एमओयू पर न तो हस्ताक्षर किया और न ही सब कमिटी में अपने किसी सदस्य को नामित किया। हाल ही में संपन्न हुए फुल एनजेसीएस में भी बीएमएस ने स्पष्ट कहा कि अगर प्रबंधन को बीएमएस का प्रस्ताव मंजूर है तो नया एमओयू कराये बीएमएस उसपर हस्ताक्षर करेगा और अगर प्रबंधन बीएमएस को नजरअंदाज करते हुए बहुमत का सहारा लेने का प्रयास करेगा तो बीएमएस न्यायलय भी जाएगा। भिलाई में बीएमएस की जीत एक बहुत ही मजबूत और अच्छे टीम वर्क का परिणाम है जिसमें स्थानीय इकाई भिलाई इस्पात मजदूर संघ के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने आपसी मतभेदों को भूलकर केवल एक ही लक्ष्य को लेकर काम किया जिसके परिणामस्वरूप आज भिलाई में बीएमएस की ऐतिहासिक जीत हुई। साथ ही यह जीत उस युवा वर्ग की है जिसने भा.म.सं. के नीतियों पर विश्वास किया और इस चुनाव में अपने आप को झोंक दिया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उनके अथक प्रयास का न नतीजा है यह जीत। इसके अलावा भातीय मजदूर संघ के जिला इकाई/प्रदेश इकाई/महासंघ एवं केंद्रीय पदाधिकारियों का भी निरंतर मार्गदर्शन मिलता रहा जिसके कारण सभी कारकर्ताओं में निरंतर जोश और दृढ़ता बानी रही और बीएमएस ने यह चुनाव जीता ।कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरण की गयी। स्थानीय इकाई के अध्यक्ष किशोर कुमार माइती, केंद्रीय उपाध्यक्ष बी.आर.कश्यप, श्री कृष्णा मस्की, केंद्रीय उप-महासचिव लखनलाल चौधरी ने अपने कार्यस्थल पर भी मिठाई बाँटने कीजानकारी देते हुए सभी कर्मियों से यह निवेदन किया कि भविष्य में खदान में होने वाले मान्यता के चुनाव में वे भी बीएमएस को जीतायें ताकि एनजेसीएस जैसे महत्वपूर्ण संस्था की गरिमा बनी रहे और कर्मियों के हित में कार्य होते रहे। उपस्थित सभी सदस्यों ने राजहरा, नंदिनी और हिर्री के खदानों में भी बीएमएस को जीतने का संकल्प लिया और इस दौरान संघ के शिव कुमार नायक जी विजय सिंह निलेश श्रीवास्तव अर्जुन राय और अधिक संख्या में बीएसपी कर्मी और ठेका श्रमिक उपस्थित थे

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मंडई एवं खेल मेला के लिए चोकावाडा पंचायत को सौंपा दो लाख रुपए का चेक

0

नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन के सी एस आर , स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के तहत मेला एवं मंडई एवं खेल मेला के आयोजन हेतु दो लाख रुपए का चेक आयोजन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में सरपंच बैधनाथ नाग को सौंपा

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत चोकावाडा को मेला मंडई के आयोजन के लिए नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन के सी एस आर मद के तहत क्षेत्रीय विकास मद से मंडई एवं मेला के आयोजन के लिए 1 लाख रुपए एवं खेलों के आयोजन के लिए 1 लाख रुपए का चेक प्रदान किया

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासी संस्कृति और मान्यताओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं उनके निर्देश पर ही नगरनार स्टील प्लांट का निर्माण करने वाली कंपनी नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन ने अपने सी एस आर मद सभी प्रभावित ग्राम पंचायतों को मेला एवं मंडई तथा खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के लिए राशि उपलब्ध करवा रही है उन्होंने कहा की बस्तर में ग्राम देवी देवताओं एवं मेला मंडई का अपना विशेष महत्व है हमारी सरकार आदिवासी संस्कृति एवं सभ्यता तथा मान्यताओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा इस हेतु राशि उपलब्ध करवा रही हैं युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल मेले का आयोजन भी सभी प्रभावित पंचायतों में किया जाना है जिसके लिए एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया है

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ सरपंच बैधनाथ नाग,उप सरपंच डमरूधर बघेल,पंच पूरन ,पंच बुच्चू विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा वरिष्ठ नेता विक्की निषाद समेत ग्रामीण उपस्थित रहे

बस्तर को मिला सीनियर्स एवं वेटरंस स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेज़बानी का मौक़ा

0

17 से 21 अगस्त के मध्य जगदलपुर में आयोजित बैडमिंटन महाकुंभ में जुटेंगे राज्य के सैकड़ों खिलाड़ी

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ बैडमिंटन संघ द्वारा जारी सर्क्युलर के मुताबिक़ बस्तर ज़िला बैडमिंटन संघ को आगामी 17 अगस्त से 21 अगस्त, 2022 के मध्य खेले जाने वाले सीनियर्स एवं वेटरंस स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेज़बानी का मौक़ा दिया गया है। 21वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के तहत सभी मैच प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम, जगदलपुर स्थित बैडमिंटन हॉल में खेले जाने हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर आज रविवार सुबह ज़िला बैडमिंटन संघ की आवश्यक बैठक बुलाई गई थी। बैठक में ज़िला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं बैडमिंटन खिलाड़ियों की उपस्थिति में आयोजन को लेकर आवश्यक चर्चा संपन्न हुई। बैठक में संघ के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा एवं सचिव राजेश त्रिपाठी ने राज्य बैडमिंटन संघ की ओर से प्रतियोगिता के संदर्भ में जारी दिशा निर्देशों की जानकारी देते संघ से जुड़े सक्रिय लोगों के बीच कार्य विभाजन की आवश्यकता की बात कही। इसके अलावा दोनों पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता में राज्य भर के तीन सौ से अधिक खिलाड़ियों के शामिल होने की अपेक्षा व्यक्त की। बैठक में बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी सुनील खेडूलकर, सुब्बाराव, शैलेंद्र भदौरिया, मधुसूदन टाह, विधान डे, अभिलाष दास, निशांत मटलानी, हितेश तिवारी, दयानन्द पटेल, सलमान, अभिजीत गोड्डे, क्रिस क्रिस्टोफ़र, वैभव गोयल आदि उपस्थित रहे।

बस्तर सांसद व अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक बैज हुए दिल्ली के लिए रवाना

0

बस्तर सांसद व अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक बैज हुए दिल्ली के लिए रवाना। इस दौरान पंजाब से साथी सांसद गुरदीप सिंह व बिहार से सांसद मोहम्मद जावेद भी मौजूद….

माओवादी सचिव ने कबूली मारा गया साथी उनके संगठन का

0

जगदलपुर।दरभा डिवीजन कमेटी के भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सचिव साईनाथ ने पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए मुठभेड़ पर सवालिया निशान लगाया है किंतु उन्होंने कॉमरेड मड़काम राकेश (बुधराल) की मौत की बात को स्वीकार किया गया।

भाकपा माओवादी संगठन के सचिव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 29/7/2022 के दिन सुबह 5 बजे छिन्दगढ़ ब्लॉक जैमेर निवासी कॉमरेड राकेश को मूटेल गांव में पुलिस ने पकड़कर हत्या की और इस घटनाक्रम को फर्जी मुठभेड़ बताया। सचिव सांईनाथ ने कहा कि दन्तेवाड़ा जिले में 5 दिन के अंतराल में हुई यह दूसरी हत्या है।छत्तीसगढ़ पुलिस प्रशासन द्वारा निहत्थे पार्टी कार्यकर्ताओं पर किए जा रहे सिलसिलेवार हत्याकांड का हमारी पार्टी भाकपा (माओवादी) के दरभा डिवीजनल कमेटी भर्त्सना करती है. इन शहीदों के अधुरे सपनों आगे ले जाने की शपथ लेती है।

सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक के जैमेर निवासी कॉमरेड राकेश 2014 से पीएलजीए में भर्ती होकर पेशेवर क्रांतिकारी के रूप में काम कर रहे थे। देश के दलाल व विदेशी पूंजीपतियों ने बस्तर सहित देश को लूट का चारागह बनाया, इसके विरोध में पूरे बस्तर संभाग में जनांदोलनों का ज्वार उठ रही है, इसे दबाने के लिए पुलिस बलों की गाडिया हर इलाके में आसानी से पहुंचाने के लिए रोड, पुल-पुलिया का निर्माण कार्य चला रहे हैं। जिले के हर तीन-चार किलो मीटर के अंतराल में पुलिस कैंपों को तैनात किया गया। इसके द्वारा समाधान प्रहार हमले के तहत पुलिस गस्त अभियान को तेज कर गांवों पर हमला कर जनता की रोजमर्रा समस्या को लेकर जनांदोलन का निर्माण करने की कोशिश में रहे हमारे निहत्थे पार्टी कार्यकर्ताओं व जनसंगठनों के नेताओं को टारगेट कर पुलिस द्वारा हत्या किया जा रहा है। भीषण दमन में भी जनांदोलन का निर्माण करते हुए लूटेरे शासक वर्गों के खिलाफ हिम्मत व दृढ़ता से लड़ते हुए हमारी पार्टी के कार्यकर्ता कामरेड राकेश ने कुरबानी दी।सचिव सांईनाथ ने सभी आदिवासी सामाजिक संगठनों, आदिवासी हितैषियों, जनवादी प्रेमियों से अपील करती है।

MOST POPULAR

HOT NEWS