City Media - Page 1049 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1049

मुख्यमंत्री रेशम मिशन के माध्यम से महिलाओं के जीवन में आ रही है खुशहाली – रेखचंद जैन संसदीय सचिव

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मुख्यमंत्री रेशम मिशन के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को रैली कोसा से धागा बनाने की मशीन प्रदान की

नानगूर में खुले ” कुकुन बैंक ” से अब क्षेत्र में ही हो सकेगा धागाकरण

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने रैली कोसा को लघु वनोपज के अंतर्गत लाकर लोगों के जीवन में बदलाव लाया अब वनवासियों को मिल सकेगा कोसा का उचित मूल्य

जेंडर मेनस्ट्रीमिंग सोसायटी द्वारा उन्नत तकनीक से धागाकरण का दिया गया प्रशिक्षण

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने रेशम विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री रेशम मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी रेशम मिशन के माध्यम से रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने एवं संग्राहकों को उचित मूल्य दिलाने के लिए कृत संकल्पित है इस हेतु उन्होंने रैली कोसा को लघु वनोपज के अंतर्गत लाकर इसकी खरीदारी लघु वनोपज संघ के माध्यम से करवा रहे हैं पूर्व में जहां संग्राहकों को पचास पैसे से एक रुपए प्रति कुकुन का मिलता था आज उन्हें 4.20 प्रति कूकून प्राप्त हो रहा है धागाकरण के माध्यम से प्रति किलो 4500- 5000 रुपए प्राप्त हो रहा है यदि उन्हें प्रशिक्षित कर नवीन तकनीक के वैज्ञानिक पद्धति से धागा बनाया जाता है तो इसका मुल्य और अधिक प्राप्त होगा आज 20 महिलाओं को मशीन तथा 30 महिलाओं को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है इसके अलावा और भी लोगों को मशीन प्रदान की जाएगी जिससे की और धागा बनाया जा सके इसके अलावा कपड़ा बनाने के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे की उन्हें और अधिक मूल्य प्राप्त हो सके इस हेतु धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा जेंडर मेनस्ट्रीमिंग सोसायटी की रिसर्च एसोसिएट डा पूजा झा ,उप संचालक रेशम जे पी बरिहा, सहायक संचालक रेशम एस के विश्वकर्मा,फील्ड आफिसर ए आर रिजवी, बलभद्र भंडारी,जी एन धुर्वे सहित रेशम विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं उपस्थित रहे

कुंवर कृष्ण कुमार सिंह का निधन

0

नगर के विजय वार्ड कुंवर बाडा निवासी कुंवर कृष्ण कुमार सिंह का निधन रविवार दोपहर तीन बजे उनके निवास स्थान पर हो गया। स्व.कुंवर कृष्ण कुमार अपने तीन पुत्रों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर चले गए। वे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्मवीर सिंह के पिताजी थे।कल दिनांक 01-08-2022 प्रातः 9:00 बजे कुंवर स्व. कृष्ण कुमार की अंतिम यात्रा खडगघाट, मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।

दल्ली राजहरा में नवविवाहित युवती ने की आत्महत्या, संदेहास्पद स्थिति होने पर पुलिस द्वारा की जा रही है जांच

0

दल्ली राजहरा के वार्ड क्रमांक 2 में एक नवविवाहिता युवती द्वारा अपने ही दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है मृतक युवती स्विप्ती पाटिल एवं आशीष कुमार तोंडे  ने 06 नवंबर 2021 में दोनों ने प्रेम विवाह किया था | दोंनो  विवाहित दंपति दल्ली राजहरा के ही रहने वाले हैं वर्तमान समय में दोनों वार्ड क्रं 02 में किराये के मकान में रह रहे थे |  घटना कल रात्रि 8:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है घटना के पश्चात सुचना मिलने पर युवती को उसके परिचित द्वारा कल रात्रि में अस्पताल लाया गया जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया इसके पश्चात रात्रि में शव को बीएसपी हॉस्पिटल की मरचुरी में रखा गया

सुबह पोस्टमार्टम के पश्चात युवती का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया  सूत्रों द्वारा पता चला है कि कल रात्रि में उनके घर से झगड़े की काफी तेज आवाजें आ रही थी | मृतक का पति अक्सर शराब पीकर आने के कारण झगडा होता था | कल की घटना के सबंध में संदेह व्यक्त किया जा रहा की युवती ने आत्महत्या की हैं या उसकी हत्या हुई हैं | यह तो पोस्टमार्टम के पश्चात् ही सच सामने आयेगा | पुलिस द्वारा नवविवाहिता मृत्यु होने के कारण कार्यपालन मजिस्टेट विनय देवागन की उपस्थिति में कार्यवाही की गई | संभावना व्यक्त की जा रही हैं की कल शाम तक पोस्टमार्टम रिपोट प्राप्त होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी |

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जिला सहकारी क्रेन्दीय बैंक मर्यादित शाखा निपानी में हुऐ करोड़ो का धोखाधड़ी/गबन के मामले पर बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही

0

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सत्येन्द्र वैदे पिता श्री सुखराम वैदे उम्र 48 साल सा. नोडल अधिकारी जिला सहकारी क्रेन्दीय बैंक मर्यादित शाखा निपानी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 05/01/2018 से दिनांक 23/02/2022 के मध्य जिला सहकारी क्रेन्दीय बैंक मर्यादित शाखा निपानी के कुछ खाता धारको के द्वारा अपने – अपने बैंक खाता  एवं जमा किये गये दोहरी अमानत(फिक्स डिपाजिट) की राशि को बैंक के सी.बी.एस.(कोर बैकिंग सिस्टम) पर चेक करने से खाता धारको के खाता में जमा राशि में कमी पाई गई एवं एफ.डी.आर. की राशि जमा नही होना पाया जाने की शिकायत शाखा के विभिन्न खाता धारकों के द्वारा  बैंक प्रबधन को शिकायत पत्र देने से बैंक प्रबधन के द्वारा 07 सदस्य की जांच टीम गठित कर जांच टीम द्वारा

जिला सहकारी क्रेन्दीय बैंक मर्यादित शाखा निपानी के कैषियर अजय कुमार भेड़िया एवं अन्य के द्वारा शाखा के अमानतदारों के खाता के प्राम्भिक जांच पर पाया गया कुल 18,30,000 रू का धोखाधड़ी कर उनकी राषि को गबन करना पाये जाने की शिकायत पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 85/2022 धारा 420, 409, 467, 468, 471, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज बी.एन.मीणा के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण में एवं सायबर सेल प्रभारी डी.एस.पी. राजेश बागडे़ के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक नवीन बोरकर के नेतृत्व में विषेश टीम तैयार किया गया।  सभी आरोपीगण ने प्रराम्भिक पुछताछ में अमानतदारों का फर्जी फिक्स डिपाजिट कर, पासबुक में फर्जी पैसा सबंधित जानकारी उल्लेखित कर, खाताधारको के खाते से फर्जी पैसा आहरण पर्ची भर कर पैसा निकाल लेना तथा पैसों को अपने सह आरोपियों लिपिक दौलत राम ठाकुर एवं शाखा प्रबंधक तामेष्वर नागवंषी के साथ आपस में बाटना स्वीकार किया गया है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उक्त प्रकरण में वर्तमान में कुल 410 खाता धारकों के खातों से कुल गबन जुमला राषी 4,68,72,507.70 रू.(चार करोड अड़सठ लाख, बहत्तर हजार पांच सौ सात रूपये/सत्तर पैसे) का गबन करना पाया गया है। उक्त प्रकरण में जांच जारी है। गिरफतार  दिनांक 05/03/2022 को गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता- 01.अजय कुमार भेड़िया पिता मणीकांत भेड़िया उम्र 48 साल साआमापारा कनेाल रोड़ वार्ड क्र 13 बालोद थाना व जिला बालोद(छ.ग.)गिरफतारी दिनांक 12/07/2022 को गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता- 02.तामेष्वर नागवंषी पिता मगन नागवंषी उम्र 53 साल ग्राम खोरथा थाना गुरूर जिला बालोद(छ.ग.)  प्रकरण के आरोपी दौलत राम ठाकुर पिता गैंद सिंह ठाकुर उम्र 52 साल सा. मनौद हॉल डौण्डी लोहारा जिला बालोद(छ.ग.) जो एम्स रायपुर में केंसर के ईलाज हेतु भर्ती था जो अपने डिसचार्ज बाद अपने निवास डौण्डी लोहारा जिला बालोद(छ.ग.) से माननीय हाईकोर्ट बिलासपुर से अग्रीम जमानत कराने से प्रकरण में आरोपी को दिनांक 30/07/2022 को फार्मल गिरफतारी कर जमानत पर रिहा किया गया है। गिरफतारी दिनांक 30/07/2022 को गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता- 03.दौलत राम ठाकुर पिता गैंद सिंह ठाकुर उम्र 52 साल सा. मनौद हॉल डौण्डी लोहारा जिला बालोद(छ.ग.)

बस्तर को मिला सीनियर्स एवं वेटरंस स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेज़बानी का मौक़ा

0

जगदलपुर-छत्तीसगढ़ बैडमिंटन संघ द्वारा जारी सर्क्युलर के मुताबिक़ बस्तर ज़िला बैडमिंटन संघ को आगामी 17 अगस्त से 21 अगस्त, 2022 के मध्य खेले जाने वाले सीनियर्स एवं वेटरंस स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेज़बानी का मौक़ा दिया गया है। 21वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के तहत सभी मैच प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम, जगदलपुर स्थित बैडमिंटन हॉल में खेले जाने हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर आज रविवार सुबह ज़िला बैडमिंटन संघ की आवश्यक बैठक बुलाई गई थी। बैठक में ज़िला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं बैडमिंटन खिलाड़ियों की उपस्थिति में आयोजन को लेकर आवश्यक चर्चा संपन्न हुई।

बैठक में संघ के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा एवं सचिव राजेश त्रिपाठी ने राज्य बैडमिंटन संघ की ओर से प्रतियोगिता के संदर्भ में जारी दिशा निर्देशों की जानकारी देते संघ से जुड़े सक्रिय लोगों के बीच कार्य विभाजन की आवश्यकता की बात कही। इसके अलावा दोनों पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता में राज्य भर के तीन सौ से अधिक खिलाड़ियों के शामिल होने की अपेक्षा व्यक्त की। बैठक में बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी सुनील खेडूलकर, सुब्बाराव, शैलेंद्र भदौरिया, मधुसूदन टाह, विधान डे, अभिलाष दास, निशांत मटलानी, हितेश तिवारी, दयानन्द पटेल, सलमान, अभिजीत गोड्डे, क्रिस क्रिस्टोफ़र, वैभव गोयल आदि उपस्थित रहे।

दल्लीराजहरा साहू संघ द्वारा समस्त मनोनीत पदाधिकारियों महिला प्रकोष्ठ व युवा प्रकोष्ठ को सम्मान कर बधाई दी गई

0

जिला साहू संघ बालोद के अध्यक्ष श्री सोमन लाल साहू, युवा प्रकोष्ठ संयोजक दिनेश्वर साहू एवं महिला प्रकोष्ठ संयोजिका श्रीमती अंजनी साहू के द्वारा युवा प्रकोष्ठ तथा महिला प्रकोष्ठ में बालोद जिले के सभी तहसील से पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। साहू समाज दल्ली राजहरा से जिला साहू संघ बालोद में युवा प्रकोष्ठ के लिए श्री राजेश कुमार साहू सह-संयोजक, रेखूराम साहू संगठन सचिव, प्रवीण साहू प्रचार सचिव व कुंदन साहू को कार्यकारणी सदस्य मनोनित किया गया। जिला साहू संघ महिला प्रकोष्ठ के लिए श्रीमती विमला साहू सह-संयोजिका, श्रीमती वीणा साहू संगठन सचिव चंपा देवी साहू प्रचार सचिव, मीना साहू कार्यकारिणी सदस्य ,खुशबू साहू मीडिया प्रभारी मनोनित की गईं।

आज दिनांक 30 जुलाई को तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के अध्यक्ष तोरण लाल साहू एवं पदाधिकारियों के द्वारा जिला साहू संघ बालोद में युवा प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ में मनोनीत पदाधिकारियों का सम्मान किया गया तथा अपने उद्बोधन में तोरण लाल साहू ने कहा कि समस्त मनोनीत पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे समाज को संगठित करने में अपना योगदान करेंगे, सामाजिक कार्यों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपना सहयोग करेंगे, समाजसेवा के क्षेत्र में दल्ली राजहरा नगर का नाम उज्जवल करेंगे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

समस्त मनोनित पदाधिकारियों को तहसील साहू संघ के सचिव राधेश्याम साहू, उपाध्यक्ष गोविंद साहू, राधा साहू, शीतल साहू, श्याम लाल साहू, निर्मल दास साहू, मोहनलाल साहू, श्रीमती अंजू साहू, द्रौपदी साहू, जीवन लाल साहू, खूब लाल साहू, रामसिंह साहू, रामेश्वर साहू, गजेंद्र साहू, संतराम साहू, देवमन साहू, पुरुषोत्तम साहू, श्रीमती गोमती साहू, रूपलाल साहू, राजकुमार साहू,रमेश्वर कुमार साहू, मनाराम साहू, खूबलाल साहू, किशनलाल साहू, घनाराम साहू,संतोषकुमार साहू, राजकिशोर साहू,भादू राम साहू, लोमश साहू, इंद्रजीत साहू, मनहरण लाल साहू, रेखा साहू, निर्मला साहू, गायत्री साहू, ललिता साहू, अंकलहीन साहू, नीरा साहू,लोचन साहू, चंपा साहू, शंकर साहू,देवेंद्र साहू, रवि साहू,निर्मला साहू, हरक राम साहू, विष्णु साहू, श्रीमती रेखा साहू, नवीन कुमार साहू, सुनील कुमार साहू, चेतन लाल साहू, घनाराम साहू, जीवन साहू, श्रीमती कुंती साहू, श्रीमती रेवती साहू आदि ने बधाई दी।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मंडई एवं खेल मेला के लिए चोकावाडा पंचायत को सौंपा दो लाख रुपए का चेक

0

नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन के सी एस आर , स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के तहत मेला एवं मंडई एवं खेल मेला के आयोजन हेतु दो लाख रुपए का चेक आयोजन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में सरपंच बैधनाथ नाग को सौंपा विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत चोकावाडा को मेला मंडई के आयोजन के लिए नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन के सी एस आर मद के तहत क्षेत्रीय विकास मद से मंडई एवं मेला के आयोजन के लिए 1 लाख रुपए एवं खेलों के आयोजन के लिए 1 लाख रुपए का चेक प्रदान किया इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासी संस्कृति और मान्यताओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं उनके निर्देश पर ही नगरनार स्टील प्लांट का निर्माण करने वाली कंपनी नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन ने अपने सी एस आर मद सभी प्रभावित ग्राम पंचायतों को मेला एवं मंडई तथा खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के लिए राशि उपलब्ध करवा रही है उन्होंने कहा की बस्तर में ग्राम देवी देवताओं एवं मेला मंडई का अपना विशेष महत्व है हमारी सरकार आदिवासी संस्कृति एवं सभ्यता तथा मान्यताओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा इस हेतु राशि उपलब्ध करवा रही हैं युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल मेले का आयोजन भी सभी प्रभावित पंचायतों में किया जाना है जिसके लिए एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया है इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ सरपंच बैधनाथ नाग,उप सरपंच डमरूधर बघेल,पंच पूरन ,पंच बुच्चू विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा वरिष्ठ नेता विक्की निषाद समेत ग्रामीण उपस्थित रहे

बस्तर विधायक की कार्यशैली से प्रभावित होकर 30 युवा कार्यकर्त्ता ने कांग्रेस में प्रवेश किया

0

बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी के निवास स्थान पर आकर कांग्रेस में प्रवेश किया युवा कार्यकर्ताओं ने कहा की जिस तरह से आप क्षेत्र के साथ-साथ संभाग में भी अपना एक अलग ही छवि बनाये रखें है प्राधिकरण अध्यक्ष बनने के पश्चात् कई विभिन्न कार्यों का पूरा किया है जिसमें आप ने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के अनुरूप कार्य करते हुए देवगुड़ी और पुजारी, गायता, बाजनया,मोहरिया, लोगों को आपके नेतृत्व में कार्य करते हुए बड़ी राहत दिलाई है आप विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश के विभिन्न समुदाय के लोगों के बारे में सोच सकते है तो हम बस्तर विधानसभा के अंतर्गत आते है आज हमें बड़ी गौरवानित महसूस होती है की आप हमारे क्षेत्र के प्रतिनिधि है हम इन्ही आशाओं के साथ और आपकी कार्यशैली को देखकर कांग्रेस प्रवेश करने का निर्णय लिया शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की कार्य करेंगे |

जिसमें मौजूद रहे बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल,जेल संदर्शक सदस्य दिनेश यदु,ब्लॉक अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य गणेश बघेल,जनपद सदस्य बैद्यनाथ मौर्य, सरपंच फूलसिंह बघेल, सुखचंद कश्यप, राजेश कुमार, जितेंद्र तिवारी,सहदेव बघेल पदाधिकारीगण एवं समस्त कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे |

श्रम विभाग के संसदीय सचिव के आश्वासन के बाद काम पर लौटे मेडिकल कॉलेज/अस्पताल के सैकड़ो हड़ताली कर्मचारी

0

● संसदीय सचिव ने दिए सीडीओ सेक्युरिटिस एंड हेल्पलाइन सर्विसेस पर कार्यवाही करने श्रम अधिकारी और एसडीएम को निर्देश

● जनसभा के अध्यक्ष के नेतृत्व में हड़ताली कर्मचारी मिले श्रम विभाग के संसदीय सचिव से

छत्तीसगढ़ । चिकित्सा महाविद्यालय/अस्पताल जगदलपुर में कार्यरत सुरक्षा कर्मचारियों के वेतन संबन्धित मांगों को लेकर हड़ताल पर चले जाने के बाद परिसर की सुरक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है। गिने चुने कर्मचारियों के बदौलत एजेंसी सुरक्षा देने की बात तो कर रही रही पर नाक़ाम साबित हुई है।

जनसभा के अध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय् ने बताया कि बस्तर ज़िला अंतर्गत संचालित चिकित्सा महाविद्यालय / अस्पताल डिमरापाल जगदलपुर में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मचारियों नियोक्ता ‘सीडीओ सेक्युरिटिस एंड पब्लिक हेल्पलाइन’ द्वारा 2014 से आर्थिक शोषण किया जा रहा है।

कर्मचारियों द्वारा इस बात की शिकायत समय समय पर सुपर वायजर, स्थानीय प्रबंधक, नियोक्ता समेत प्रशासनिक अधिकारियों को पूर्व में कई बार दिया है। अपने हक़ अधिकार के लिए पूर्व में ही ज़िला श्रम विभाग में भी शिक़ायत किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि श्रम विभाग में शिक़ायत करने और अपने हक़ अधिकार हेतु संघर्ष करने कर्मचारीगण कामगार सभा के बैनर तले संगठित होकर आवाज़ बुलंद करने लगे जिसके बाद नाराज़ ठेकेदार/नियोक्ता द्वारा सेवा से कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने से बेदखल करने की धमकी भी दी गई थी। यहां तक कि हड़ताल पर जाने वाले जाने वाले कर्मचारियों पर क़ानूनी कार्यवाही करने की लिखित धमकी भी प्रबंधन ने दी थी जिसपर आक्रोशित कर्मचारियों ने काम पर वापस ना आने का निर्णय करते हुए हड़ताल जारी रखा हुआ था।

गौरतलब होकि बस्तर ज़िला अंतर्गत संचालित चिकित्सा महाविद्यालय / अस्पताल डिमरापाल जगदलपुर में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले कंपनी प्रबंधन द्वारा 2014 से अब तक कि संपूर्ण बकाया राशि व प्रत्येक माह अधिकतम 10 तारिक तक मासिक भुगतान की मांग लेकर कर्मचारी विगत 10 दिनों से कामबंदी करके हड़ताल पर हैं। जनसभा के अध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय् के नेतृत्व में कर्मचारी आज छत्तीसगढ़ शासन में श्रम विभाग के संसदीय सचिव रेखचंद जैन से मिलकर जनसभा संगठन द्वारा कर्मचारियों की मांगों के सम्बन्ध में बस्तर ज़िला श्रम कार्यालय से की गई शिक़ायतों पर क्या कार्यवाही की जा रही हैं इसकी संपूर्ण जानकारी लेने और कामगारों के हित में श्रम विभाग अपना कार्य पूरी ईमानदारी व सक्रियता से करें यह सुनिश्चित करते हुए दोषी पाए जाने पर नियोक्ता कंपनी के ऊपर विधिसम्मत क़ानूनी कार्यवाही करने प्रशासन को निर्देशित करने का आग्रह किया गया है।

जमसभा ने नेताओं ने संसदीय सचिव से अनुग्रह किया कि नियोक्ता कंपनी द्वारा किसी कर्मचारी का आर्थिक शोषण ना हो और उन्हें समय पर भुगतान प्राप्त हो सके इसके लिए कर्मचारियों को आश्वस्त करें ताकि हड़ताल ख़त्म हो और न्याय का रास्ता प्रसस्त हो सकें। किसी प्रकार का रास्ता ना निकलने पर जनसभा संगठन से जुड़े सदस्यगण कामगारों के हित में भूंख हड़ताल पर जाने बाध्य होंगे।

जिसपर श्रम विभाग के संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने एसडीएम और श्रम विभाग के अधिकारियों से तत्काल फोन ओर चर्चा करके कर्मचारियों की मांगों पर ध्यानाकर्षण करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को पत्र लिखकर समेत विषय की जांच कर दोषी पाए जाने पर ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही करने पत्र लिखने की बात कही है।

नगर पालिक निगम के तहत महापौर, आयुक्त शहर के वार्डो मे डेंगू व मलेरिया के रोकथाम व बचाव के लिए वार्डो का लगातार कर रहे दौरा

0

नगर पालिक निगम के तहत महापौर सफीरा साहू ,आयुक्त दिनेश कुमार नाग शहर के वार्डो मे डेंगू व मलेरिया के रोकथाम व बचाव के लिए लगातार वार्डो का दौरा कर रहे हैं अपने दौरा के साथ साथ वार्डो में साफ सफाई व्यवस्थाओं व अन्य समस्याओं के निराकरण के संबंध में भी लगातार कार्य कर रहे हैं ,आज इसी तारतम्य में महापौर व आयुक्त ने शहर के दलपत सागर वार्ड,पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड व अन्य वार्डो का पैदल दौरा कर डेंगू व मलेरिया के रोकथाम व बचाव के उपाय के लिए लोगों में जागरूकता लाने के लिए लोगों को जानकारी देकर वार्ड के साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर लगातार वार्ड का दौरा कर रहे हैं । वार्ड दौरे के दौरान पीडब्ल्यूडी सभापति श्री यशवर्धन राव ,वार्ड पार्षद श्री नरसिंह राव ,सविता गुप्ता साथ उपस्थित थे । महापौर व आयुक्त ने दोनों वार्डो का दौरा किया ,आज सुबह दलपत सागर वार्ड ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड का दौरा करने के दौरान वार्ड में घर-घर जाकर लोगों से पानी जमा ना करने की अपील की । इस तरह की लापरवाही ना बरतने की बात कही, वही वार्डवासियों से चर्चा कर उनकी समस्या से अवगत होकर समस्या का निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा किया । महापौर सफीरा साहू वार्ड का पैदल दौरा कर घर घर जाकर वार्ड के लोगों से डेंगू व मलेरिया की रोकथाम व बचाव की जानकारी देकर लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास किया । साथ ही लोगों से चर्चा कर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उसका समाधान करने की बात कही । अधिकारियों को पानी जमाव वाले क्षेत्र में नियमित दवा छिड़काव करने का निर्देश दिया , महापौर व आयुक्त का डेंगू रोग के रोकथाम के लिए लगातार दौरा चल रहा है जिसमें वार्ड के साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को भी देख उसका निराकरण करने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान कार्यपालन अभियंता एके दत्ता ,सहायक अभियंता महेंद्र जगत ,स्वच्छता विभाग के हेमंत श्रीवास ,निगम पीएचई ,राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।

MOST POPULAR

HOT NEWS