अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने एवं थाना क्षेत्र में शांती व्यवस्था बनाये रखने हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री बी.एन.मीणा के निर्देशन पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद बोनीफास एक्का में थाना प्रभारी बालोद का एक विशेष टीम तैयार किया गया।
जिसके तारतम्य में थाना बालोद क्षेत्र अंतर्गत शांती व्यवस्था बनाये रखने हेतु ग्राम घुमका से 02 व्यक्ति एवं बालोद शहर के 02 व्यक्ति के विरूद्ध इस्तगासा क्रमांक 87, 88 धारा 151 जा.फौ./107,116(3) जा.फौ. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया जो निम्नानुसार है 01.देवानंद देशलहरे पिता आनंद राम देशलहरे उम्र 24 साल ग्राम घुमका थाना व जिला बालोद 02.राजेश बक्शी पिता सुकाल बक्शी उम्र 30 साल ग्राम घुमका थाना व जिला बालोद 03.पुलकित यादव पिता रूपेन्द्र यादव उम्र 22 साल सा. कुर्मीपारा बालोद 04.तरूण निर्मलकर पिता पुरनलाल निर्मलकर उम्र 21 साल सा. मरारपारा बालोद
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
आज दिनांक 03.08.2022 को थाना कोतवाली बालोद में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र कुमार यादव, अति. पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर, उप पुलिस अधीक्षक श्री बोनीफास एक्का, थाना कोतवाली प्रभारी श्री नवीन बोरकर व समस्त थाना स्टाफ के द्वारा पर्यावरण को हरा भरा बनाएं रखने थाना कोतवाली परिसर बालोद में 180 पौधे लगाए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में लगातार जिला बालोद के समस्त थाना/चौकी में वृक्षारोपण किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में बालोद नगर पालिका अध्यक्ष श्री विकास चोपड़ा, स्वयं सेवी संस्था के अध्यक्ष विकास श्रीश्री माल, संरक्षक श्रीमति लता श्रीश्रीमाल, सदस्य श्रीमति आशा श्रीश्रीमाल, सोहन श्रीश्रीमाल, मानव श्रीश्रीमाल, समाज सेवक राजेश सोनी, व युवा मित्र क्लब से सुरेश निर्मलकर, संतोष कौशिक, विनोद जैन के द्वारा भी थाना कोतवाली बालोद में वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के जरिए लोगों को यह संदेश दिया गया की आप भी इस बारिश के सीजन में प्रकृति पर्यावरण संतुलन को बेहतर बनाने हेतु एक पौधा जरूर लगाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल में बदलाव की बयार बह रही है। मंडल नव प्रयोग कर पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। राज्य सरकार ने पर्यटन मंडल और पर्यटकों के बीच नजदीकी बढ़ाने बहुत से अहम फैसले लिए हैं, जिनका सकारात्मक परिणाम सामने आना शुरू हो गया है। पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। पर्यटन मंडल की कोशिश है कि अधिक से अधिक संख्या में पर्यटकों को आकर्षित किया जाय ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिले। पर्यटन से स्थानीय व्यवसाय को भी प्रोत्साहन मिलता है। इसी कड़ी में पर्यटन मंडल द्वारा छत्तीसगढ़िया व्यंजन को बढ़ावा देने 23 जुलाई से मानसून फूड फेस्टिवल जश्न ए जायका की शुरुआत चार पर्यटन स्थलों में की गई है। इसी तारतम्य में दंडामी रिसोर्ट चित्रकूट में 6-7 अगस्त को जश्न ए जायका का आयोजन किया गया है।
छत्तीसगढ़ के बस्तर के पर्यटन अधिकारी राम नारायण तिवारी का कहना है कि छत्तीसगढ़िया व्यंजन को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ सरकार के पर्यटन विभाग की पहल पर मानसून फूड फेस्टिवल का आयोजन भारतीय वन सेवा के अधिकारी व पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक अनिल साहू की विशेष निगरानी में छत्तीसगढ़ में चार स्थानों पर किया जा रहा है, जिसके तहत् बस्तर की नियाग्रा कहे जाने वाले चित्रकोटट के दंडामी माड़िया रिसोर्ट में छत्तीसगढ़िया व्यंजन पर आधारित व्यंजनों का स्टाल लगाया जा रहा है। पर्यटन मंडल द्वारा आयोजित इस मानसून फूड फेस्टिवल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई है। पर्यटन अधिकारी तिवारी ने बताया कि फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ के व्यंजनों का स्टाल लगाया जायेगा जिसमें स्थानीय स्तर पर बनाए जाने वाले व्यंजनों के प्रति भी लोगों का दिलचस्पी बढ़े, बाहरी पर्यटक छत्तीसगढ़िया व्यंजन के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हासिल कर सकें और इसका लुत्फ उठा सके।
मिशन-23 के तहत प्रदेश भाजपा ने 90 विस क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की सूची तैयार कर ली है। इसकी घोषणा एक-दो दिन में कर दी जाएगी। प्राप्त जानकारी के के अनुसार अंबिकापुर में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और पाटन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पटखनी देने क्रमश: ज्योतिनंद दुबे, सच्चिदानंद उपासने रणनीति बनाएंगे। शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने प्रदेशाध्यक्ष, महामंत्री के साथ बैठक कर सूची को हरी झंडी दी। पुरंदेश्वरी ने प्रशिक्षण शिविर में इसकी जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि जो जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि जो लोग, यह जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते वे बता दें, जबरदस्ती नहीं है, नया नाम तय कर लिया जाएगा। जो सदस्य तैयार हैं उन्हें हर माह अपने प्रभार वाले विधानसभा क्षेत्र में जाकर 10-10 दिन गुजारना होगा। यह चुनाव की घोषणा तक जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं के घर रहना,
सभी कार्यकर्ताओं नेताओं से चर्चा, इलाके के प्रबुद्धजन, किसानों युवाओं से चर्चा कर भाजपा की रीति नीति, 15 साल में हुए विकास, मोदी सरकार की खूबियां बतानी होगी। इस दौरे की रिपोर्ट हर माह संगठन महामंत्री को देना अनिवार्य है। ये दौरे, सूची घोषित होने के तत्काल बाद शुरू कर दिए जाए। इससे पहले ही संगठन के लिए बुरी खबर है। तयशुदा नामों से कई नेताओं ने अपना काटने के संकेत, प्रदेश नेतृत्व को दिया है। ऐसे में सूची जारी करने में कुछ विलंब हो सकता है। अब तक यह नामों के अनुसार कोरवा के प्रभारी ओपी चौधी, खरसिया निर्मल सिन्हा, रायपुर ग्रामीण अभिषेक सिंह, डौंडी लोहारा प्रदीप गांधी, पाटन सच्चिनदानंद उपासने, दुर्ग ग्रामीण पुरंदर मिश्रा, दुर्ग शहर राजीव अग्रवाल, राजिम दीपक महस्क, कवर्धा लखनलाल बेमेतरा जयंती पटेल प्रमुख हैं।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जगदलपुर। विगत तीन वर्षों से जारी कोरोनावायरस का कहर इस वर्ष75वां स्वतंत्रता दिवस आजादी के अमृत महोत्सव के रुप में भी छाया रहेगा। विभागीय प्रदर्शनी सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा किंतु बस्तर जिले में गरिमापूर्वक से स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा।
कलेक्टर चंदन कुमार ने आज जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में आयोजित बैठक में इसकी तैयारियों के लिए विभागों को दायित्व सौंपा। कलेक्टर ने इस समारोह के पूर्व ही हर घर झंडा अभियान के लिए लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा लालबाग मैदान में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी। अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को सुबह 9 बजे लालबाग मैदान में की जाएगी।
किरन्दुल – नैगमिक सामाजिक दायित्व के अंतर्गत एनएमडीसी किरन्दुल परियोजना की ओर से कुआकोण्डा तहसील के पेंटा, लेन्ड्रा एंव डोरीरास, (माहराहाउरनार ग्राम पंचायत) ग्रामों को सार्वजनिक कार्यों के लिए टेंट सामग्री बांटी गई। एनएमडीसी किरन्दुल परियोजना के उप महाप्रबंधक (कार्मिक) बी. के. माधव, उप महाप्रबंधक (सिविल) लखबीर सिंह एवं मो. असदुल्लाह ने उक्त ग्रामों के ग्रामीणों को कुर्सीयां, बाल्टियां, छोटे-बडे गंज, ड्रम, दरी, परात एवं साउंड सिस्टम आदि वितरित किया गया। बी. के. माधव ने कहा, कि गांव के सामाजिक कार्यों में उक्त टेंट सामग्री उनके लिए महत्वपूर्ण होगी। किरन्दुल परियोजना सदैव क्षेत्रिय विकास हेतू प्रतिबद्ध है।
आज दिनांक 2/08/2022 को साल्हि मोड़ NH 43 पर अदानी के कर्मचारियों के द्वारा अनिचित कालीन हड़ताल पर बैठे हुए है इस महीने से पता चला है की इसी महीने के 10/08/2022 से अडानी माइंस बंद होने वाली है जिससे सभी कर्मचारी अपने जीवन यापन और रोजी रोटी व भरण पोषण को ध्यान देते हुए कर्मचारियों मे फैला आक्रोश , भूपेश सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए व अडानी माइंस को चालू रखने के लिए अपनी मांगो को पूरा व सरकार पर नराजगी जताते हुए बैठे धरना प्रदर्शन पर |
किरन्दुल – भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी के किरन्दुल परियोजना द्वारा भारत सरकार की आजदी का अमृत महोत्सव पहल के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया। इस अवसर पर परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक विनय कुमार द्वारा परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा एवं सभी को 13 से 15 अगस्त, 2022 के दौरान अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया। अपने संबोधन में विनय कुमार ने आजादी का अमृत महोत्सव पहल के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान का महत्व परियोजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ साझा किया। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (कार्मिक) बी.के. माधव ने राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को निम्नलिखित कविताश के माध्यम से व्यक्त किया।
“केसरिया बल भरने वाला सदा है सच्चाई हरा रंग है हरी हमारी धरती है अंगड़ाई, कहता है ये चक्र हमारा कदम नहीं रुकेगा हिन्द देश का प्यारा झंडा ऊँचा सदा रहेगा, शान नहीं ये झंडा है ये अरमान हमारा ये बल पौरुष है सदियों का ये बलिदान हमारा, हिन्द देश का ये झंडा घर-घर में लहराएगा हिन्द देश का प्यारा झंडा ऊँचा सदा रहेगा”
अंत में मुख्य महाप्रबंधक विनय कुमार ने एनएमडीसी परिवार से पुनः आग्रह किया कि वह आगे बढ़कर अपने घरों पर तिरंगा फहराने में पूरे दिल से भाग लें।
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अधिवेशन दिल्ली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं कानून मंत्री, रामदास आठवले, विशिष्ठ अतिथियों में सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता, एम. एम.कुमार, एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया, विक्रमजीत बैनर्जी, डॉ मनोज गोरकेला, एडवोकेट जनरल उत्तराखंड, मानवाधिकार कार्यकर्ता, उच्च न्यायालय के अधिवक्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल सिंह एवं विभिन्न सम्मानित जनों द्वारा मानवाधिकार के विशेष बातों पर सभी को चर्चा एवं प्रशिक्षण दिया गया।
इस अधिवेशन में संपूर्ण भारत से अलग-अलग स्थानों से सभी पदाधिकारियों ने अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में बस्तर संभाग से संभाग अध्यक्ष जगमोहन सोनी को बस्तर में बाल अधिकार व स्वास्थ विभाग पीड़ित को न्याय दिलाने में सफल होने पर राष्ट्रीय मानवाधिकार उत्कृष्ट कार्यकर्ता के पुरस्कार से सम्मानित किए गए अथवा बस्तर संभाग से युवा प्रदेश अध्यक्ष बलराज साहू, दंतेवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ साहा, एक्टिव मेंबर श्रीनिवास सोनी, एक्टिव मेंबर महेश कोराम को सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में सम्मानित किया गया।
जानकारी देते हुए संभागीय मीडिया प्रभारी रवि राज पटनायक ने बताया कि बस्तर संभाग के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मानवाधिकार की रक्षा के लिए कृतसंकल्पित हैं, दिल्ली में हुए अधिवेशन के बाद सबका मनोबल और बढ़ा है।
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा छत्तीसगढ़िया व्यंजन को बढ़ावा देने 23 जुलाई से मानसून फुड फेस्टिवल जश्न ए जायका इसकी शुरुआत चार पर्यटन स्थलों में हुई है और इसी तारतम्य में दंडामी रिसोर्ट चित्रकूट में 7-8 अगस्त को होगा। छत्तीसगढ़ के बस्तर के पर्यटन अधिकारी राम नारायण तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़िया व्यंजन को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ सरकार के पर्यटन विभाग की पहल पर मानसून फूड फेस्टिवल का आयोजन भारतीय वन सेवा के अधिकारी व पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक अनिल साहू की विशेष निगरानी में छत्तीसगढ़ में चार स्थानों पर किया जा रहा है जिसके तहत् बस्तर की नियाग्रा कहे जाने वाले चित्रकोटट के दंडामी माड़िया रिसोर्ट में छत्तीसगढ़िया व्यंजन पर आधारित व्यंजनों का स्टाल लगाया जा रहा है। पर्यटन मंडल द्वारा आयोजित इस मानसून फुड फेस्टिवल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील किया गया है। पर्यटन अधिकारी तिवारी ने बताया कि फुड फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ के व्यंजनों का स्टाल लगाया जायेगा जिसमें स्थानीय स्तर पर बनाए जाने वाले व्यंजनों के प्रति भी लोगों का दिलचस्पी बढ़े, बाहरी पर्यटक छत्तीसगढ़िया व्यंजन के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हासिल कर सके और इसका लुत्फ उठा सके।