बालोद जिला में लगातार हाथियों का कहर जारी चंदा दल के हाथियों ने वनंमडल परीक्षेत्र बालोद के तांदुला दुबान एरिया के धरमपुर, नर्रा , बरही जंग में विचरण करते देखा गया | जिसके कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल हैं | आसपास हाथियों का लोकेशन नर्रा, बरही धर्मपुर रहा हैं | वन विभाग ने ग्राम नर्रा धरमपुर तालगांव, नहर, डेरा सेमरकोना अधियाटोला साल्हेटोला, मटिया देवार्भाट गस्तीटोला के गाँव को अलर्ट जारी करते हुये झलमला से रानी माई मंदिर मुख्य मार्ग को बंद कर दिया गया हैं |
सरपंच करा रहे हैं गाँव में मुनियादी घर में रहे सुरक्षित जैसे जैसे हाथियों का लोकेशन मिल रहा हैं उस हिसाब से वन विभाग की ओर से आसपास गाँव में मुनियादी करवाकर लोगों को अलर्ट कर रहे इसके अलावा वन विभाग की टीम गाँव स्तर पर लोगों को समझाइश दे रहे हैं और अपील कर रहे हैं की जंगल खेत की ओर न जाये स्थिति ऐसी हैं की कई गाँव के किसान धान की बोआई भी नहीं कर पा रहे हैं | गाँव हो जंगल जहाँ भी दल की एंट्री होने के सूचना मिल रही हैं गाँव में मुनियादी करवाकर लोगों को अलर्ट किया जा रहा हैं हाथियों का लोकेशन रोजाना बदल रहा हैं | इसी हिसाब से क्षेत्र के गाँव के लोगो को अलर्ट किया जा रहा हैं | सूत्रों के अनुसार हाथियों का दल 23 – 24 हाथी हैं |
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
वन विभाग ने इन गाँव के लिए अलर्ट जारी – वन विभाग की ओर से 10 गाँव के लिए अलर्ट जारी किया हैं नर्रा ,नहरडेरा , धरमपुर, तालगांव सेमरकोना, अधियाटोला साल्हेटोला , मटिया, देवार्भाट गस्तीटोला में से किसी भी गाँव के लिए अलर्ट जारी कर लोगों को समझाइश दी गई हैं की बेवजह बाहर न निकले |बताया जा रहा हैं की वहीँ निगरानी के लिए वन विभाग की ओर से बालोद गुरुर दल्लीराजहरा में पदस्थ वनरक्षकों की डियूटी लगाईं गई हैं टीम के सदस्य लोकेशन ट्रेस कर उच्च अफसरों क सूचना से रहे हैं
छात्राओं ने कहा कि महाविद्यालय के अंतर्गत बहुत से विधार्थी स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आगे स्नातकोत्तर परीक्षा या अध्यापन के लिए विगत कई वर्षों से अन्यत्र महाविद्यालय में या अन्यत्र जिला में एम. ए.की पढ़ाई करने के लिए जाने वाले छात्र छात्राओं को बहुत समस्याएं होती है जिसके कारण छात्रों को अत्यधिक आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ता क्योंकि बस्तर में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की संख्या बहुतायत है जो उच्च शिक्षा और भारी-भरकम फीस को जमा ना कर पाने में असमर्थ रहते हैं जिसके कारण बहुत सारे विद्यार्थी को अपनी पढ़ाई से वंचित रहना पड़ता है |
बस्तर विधायक ने कहा बकावंड एक ऐसे क्षेत्र है जँहा पर कई ग्राम पंचायत और जनसंख्या अधिक है और लोगों के लिए यही एक आस है अथक प्रयास से इस क्षेत्र में कॉलेज तो खुल गया लेकिन मेरे संज्ञान मे है इस कॉलेज की जीर्णोद्धार करना ही एक बहुत अच्छी पहल होगी और मै समय समय पर उच्च स्तर तक कॉलेज की समस्या से अवगत कराता हुँ जिस तरह से हमनें अपने कॉलेज के दिनों मे जो परेशानी झेलनी पड़ी है उस समस्या को अभी के वर्तमान मे हमारे विद्यार्थी को इस तरह की समस्या ना हो इसलिए मैंने हॉस्टल बनाने हेतु उच्च विभाग को अवगत कराया है और आने वाले समय समय मे छात्र-छात्राओं के लिए 50-50 सीटर हॉस्टल खोलने हेतु दिया हूं और कॉलेज की हर परिस्थिति मे कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को हम निश्चित रूप से पूरा कर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को राहत देंगे |
किरंदुल (प्रातः इंडिया) लौहगरी किरंदुल में दो वर्षों के पश्चात बड़े ही भव्य तरीके से हर्षोल्लास के साथ भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई थी। भगवान जगन्नाथ बलभद्र और बहन सुभद्रा मौसी के घर आराम करने के पश्चात आज उनकी वापसी मंदिर की ओर हुई। विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद भगवान जगन्नाथ बलभद्र एवं सुभद्रा जी का रथ पर विराजमान किया गया। तत्पश्चात एनएमडीसी परियोजना के अधिशासी निदेशक आर गोविंदराजन द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद रथ यात्रा प्रारंभ की गई।
इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने एवं रथ खींचने के लिए नगर वासियों का ताता लगा रहा। भगवान जगन्नाथ बलभद्र एवं सुभद्रा जी लौहनगरी किरंदुल फुटबॉल ग्राउंड स्थित उत्कल समाज में अपनी मौसी के घर आठ दिनों से विराजमान थे। आज वापस अपने घर राम मंदिर स्थित मंदिर में इनको रथ द्वारा पहुंचाया जा रहा है। भगवान का रथ पूरे गाजे बाजे के साथ नगर के फुटबॉल ग्राउंड से शुरू होते हुए डबल स्टोरी, आईबीपी पैट्रोल पंप, स्टेट बैंक चौक, अंबेडकर पार्क होती हुई राम मंदिर उनके निवास स्थान पर पहुंची। पूरे रास्ते भर में उनके स्वागत के लिए, उनके दर्शन के लिए लोग इंतजार में खड़े रहे। रथयात्रा के समापन पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जहां सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
जगदलपुर /धरमपुरा मे निवासरत जयंत विश्वास की मृत्यु किडनी की बीमारी के चलते हो गई थी। मृतक की माँ ,पत्नी और दो बच्चों ने बचाने के लिए भरसक प्रयास किया ,कई हॉस्पिटल के चक्कर काटे लेकिन काल के हाथो जयंत पराजय हो गया। जान बचाने के लिए पूरे परिवार ने कई लोगो से कर्ज ले लिया। इस बात की सम्पूर्ण जानकारी उन्होने विधायक रेखचंद जैन को दी एवं इस विषम परिस्थिति मे मदद की गुहार लगाई |
संसदीय सचिव जैन ने जानकारी मिलते ही संपूर्ण कागजात मंगवाए एवं विश्वास परिवार को आर्थिक मदद दिलाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अनुशंसा पत्र लिखा। संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परिवार की पीड़ा को समझते हुए तत्काल तीन लाख रुपए स्वीकृत किया। जिसका धनादेश संसदीय सचिव जैन ने आज उड़ीसा मे भगवान जगन्नाथ के दर्शन से लौटते ही विश्वास परिवार के निवास स्थान जाकर प्रदान किया l
संसदीय सचिव जैन ने स्व.जयंत विश्वास की पत्नी अलका विश्वास क़ा ढाढ़स बढ़ाते हुए कहा की इस दुःखद घड़ी मे पूरी कांग्रेस परिवार आपके साथ है। विधि के विधान को टाला नही जा सकता लेकिन आज जो मुसीबत आप लोगो के बीच आई है उसमे यह राशि आपको कुछ हद तक राहत प्रदान करेगी।इस दौरान श्री मति अलका विश्वास एवं उनकी सासु माँ के आंसू भी झलक पड़े। उन्होने संसदीय सचिव जैन एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कांग्रेस परिवार सहित एल्डरमेन अमर सिंह के प्रति कृतज्ञता जताया
नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन के सी एस आर , स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के तहत मेला एवं मंडई एवं खेल मेला के आयोजन हेतु एक लाख रुपए का चेक सरपंच माड़पाल मंदना नाग को सौंपा |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत माड़पाल को मेला मंडई के आयोजन के लिए नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन के सी एस आर मद के तहत क्षेत्रीय विकास मद से मंडई एवं मेला के आयोजन के लिए 1 लाख रुपए एवं खेलों के आयोजन के लिए 1 लाख रुपए का चेक प्रदान किया |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासी संस्कृति और मान्यताओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं उनके निर्देश पर ही नगरनार स्टील प्लांट का निर्माण करने वाली कंपनी नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन ने अपने सी एस आर मद सभी प्रभावित ग्राम पंचायतों को मेला एवं मंडई तथा खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के लिए राशि उपलब्ध करवा रही है उन्होंने कहा की बस्तर में ग्राम देवी देवताओं एवं मेला मंडई का अपना विशेष महत्व है हमारी सरकार आदिवासी संस्कृति एवं सभ्यता तथा मान्यताओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा इस हेतु राशि उपलब्ध करवा रही हैं युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल मेले का आयोजन भी सभी प्रभावित पंचायतों में किया जाना है जिसके लिए एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया है |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ सरपंच संघ के संभागीय अध्यक्ष लैखन बघेल, सरपंच माड़पाल श्रीमती मंदना नाग वरिष्ठ नेता विनोद कुमार नाग विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा उपस्थित रहे |
जगदलपुर। विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव तथा जोनल रेलवे उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य रेखचंद जैन ने बस्तर संभाग में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए भुवनेश्वर के रेल सदन में आयोजित जोनल रेलवे उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उनकी कोशिश है कि संभाग में यात्रियों की सुविधाओं का विस्तार हो, रेलवे सेवा का जरूरत के मुताबिक विस्तार हो, जिससे बस्तर के विकास में नई कड़ी जुड़ सके। उन्होंने बस्तर एवं छत्तीसगढ़ राज्य में रेल सुविधाओं के विस्तार, स्टेशनों पर सुविधाएं उपलब्ध कराने नई रेल लाइन के निर्माण के संबंध में अपनी मांग रखी।
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव एवं जोनल रेलवे उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य रेखचंद जैन ने बैठक में शामिल होकर जगदलपुर आने पर आज आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि बैठक में बस्तर एवं छत्तीसगढ़ में रेलवे सुविधाओं के विस्तार के लिए निम्न महत्वपूर्ण मांग रखी।
विस्टाडोम कोच को बस्तर दशहरा पर्व के पहले आरंभ किया जाए।
लामनी एवं सरगीपाल , केशलूर, दंतेवाडा रेलवे क्रासिंग में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाय, जिस मार्ग पर प्रतिदिन दर्जनों मालवाहक गाडियां तथा पैसेंजर ट्रेन का संचालन होता है तथा इन रेलवे क्रासिंग से प्रतिदिन पचासों गांवों के लोग आवागमन करते हैं।
जगदलपुर के समीप नगरनार में एनएमडीसी के द्वारा नगरनार स्टील प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। जहां वर्तमान में 3-4 हजार लोग कार्य कर रहे हैं एवं भविष्य में इस क्षेत्र में जनसंख्या के विस्तार एवं भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए आमागुडा स्टेशन का विस्तार किया जाकर इस स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनों का स्टापेज किया जाय।
रावघाट से जगदलपुर रेल लाइन के निर्माण में हो रही देरी के चलते जनाक्रोश को देखते हुए इस मार्ग के शीघ्र निर्माण के लिए रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर जल्द से जल्द निर्माण के लिए आवश्यक पहल की जाय।
दुर्ग – जगदलपुर इंटर सिटी ट्रेन को जल्द से जल्द आरंभ किया जाय जो की 2019 से बंद है तथा इसकी समय सारणी में बदलाव किया जाय।
हावड़ा जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस की समय सारणी में बदलाव करें, जिससे की इस रूट पर यात्रा करने वालों को सुविधा हो। 7.जगदलपुर भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस का परिचालन बालेश्वर तक किया जाए। 8.जगदलपुर राउरकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार कर हटिया ( झारखंड ) तक किया जाए, जिससे इस रूट के यात्रियों को और सुविधा मिले।
किरंदुल विशाखापट्टनम नाइट एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन किया जाए जिससे कि वर्तमान में जो यात्री मध्य रात्रि को पहुंचते हैं वे सुबह पहुंच कर रात तक अपना काम कर सकें।
जगदलपुर स्टेशन जो कि इस मार्ग ( किरंदुल से कोतवालसा ) के मध्य सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है, में पूछताछ काउंटर की स्थापना की जाय।
जगदलपुर स्टेशन से कोच इंडीकेटर की व्यवस्था हो। 12.जगदलपुर रेलवे स्टेशन में साफ सफाई हेतु आबंटन बढ़ाया जाए।
जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर पिटयार्ड ( वाशिंग लाइन) का निर्माण जो कि अपूर्ण है, उसे जल्द से जल्द पूर्ण किया जाय।
लगभग चार दशक पुरानी रेलवे कालोनी जगदलपुर में मकानों का पुननिर्माण हो।
जगदलपुर से चलने वाली ट्रेनों का नामकरण- जगदलपुर विशाखापट्टनम पैसेंजर ट्रेन का नामकरण दंडकारण्य एक्सप्रेस, जगदलपुर विशाखापट्टनम नाइट एक्सप्रेस का नामकरण बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के नाम पर हो, दुर्ग जगदलपुर एक्सप्रेस का नामकरण छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा की महत्त्वपूर्ण नदी महानदी के नाम पर किया जाय। 16.जगदलपुर रेलवे स्टेशन परिसर में खेल मैदान का निर्माण एवं पार्किंग व्यवस्था की जाय।
नई रेलवे लाइन के निर्माण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाय जिसमें मलकानगिरी- सुकमा-दंतेवाडा लाइन, धमतरी- कोण्डागांव- जगदलपुर कोंटा लाइन का निर्माण एवं किरंदुल से मुनुगेर तक बीजापुर भोपालपटनम होते हुए नये लाइन का निर्माण हो।
अत्यंत सकारात्मक माहौल में हुई बैठक में रेलवे जोन के अधिकारियों सहित समिति के अन्य सदस्यों ने भी विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव तथा जोनल रेलवे उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य रेखचंद जैन की मांगों पर सहमति व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द मांगों पर विचार करते हुए पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
रेल सदन भुवनेश्वर में आयोजित बैठक में समिति के सदस्य सांसद मुजीबुल्ला खान, सांसद एस के सिंहदेव, अपराजिता सारंगी सांसद, सांसद सदस्य भर्तहरी महताब , सांसद एम व्ही व्ही सत्यनारायण, सांसद पिनाकी मिश्रा, सांसद राममोहन नायडू , ईश्वर जैन, रवि महापात्र,वीर मोहन,मिनेश पानीग्राही, विष्णु प्रदाद केडिया, सीताराम राजू,विरंची नारायण आचर्य समेत जोनल मैनेजर शरद कुमार श्रीवास्तव एवं डिप्टी जनरल मैनेजर अशोक कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।
दल्लीराजहरा/डौण्डी,8 सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की खरीफ फसल में छत्तीसगढ़ के अधिकांश किसानों की बोआई का कार्य पुरा हो चुका है किसान अपने खेतों में अच्छी पैदावार के लिए रासायनिक खाद्य यूरिया पोटाश लेने सरकारी समितियों के चक्कर लगाते हुए कई दिन बीत गये हैं पर उन्हे समितियों से खाद्य के लिए निराश होना पड़ रहा है किसानों की बोआई का कार्य समाप्ति पर है किसान निजी दुकानों से महंगे दामों में खाद्य लेने मजबूर है।
जिले व ब्लॉक के निजी दुकानों में खाद्य का भर-मार स्टॉक उपलब्ध हैं जिससे दुकानदार अपने शर्त पर खाद्य के दामों में बढ़ोतरी कर किसानों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं और यह सब शासन में बैठे प्रशासन के अधिकारियों के नाक के नीचे हो रहा है। सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे ने शासन प्रशासन से खाद्य की कालाबाजारी रोकने के लिए निजी विक्रेताओं पर कार्यवाही की मांग किये हैं।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
साथ ही उन्होने आगे कहा की प्रदेश की कांग्रेस शासन एक काम पुरी ईमानदारी से कर रही है हमारी आने वाली पीढ़ियों को कर्ज में डूबाने का कार्य बेखुबी अंजाम दे रही है उन्होने यह भी कहा पूर्व की 15 साल के भाजपा की सरकार में न तो किसानों को खाद्य बीज के लिए भटकना पड़ा और न अपने पैदावार को बेचने के लिए बारदाने के लिए कोई कठिनाई हुई है आज प्रशासन में बैठे उच्चाधिकारी एम एस पी मूल्य में पोटाश एवं यूरिया का उठावा की बात आये दिन समाचार पत्र में कहते है उसके बाद भी खाद्य की कालाबाजारी डढ़ल्ले से हो रही है, साथ ही यह भी कहा की लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरी होती है
और जब सरकार ही जनता के हितों की जगह स्वार्थसिद्धी में लग जाए तब जनता ही उसे गलती का अहसास कराती है। ध्रुवे ने यह भी कहा की पुरी दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है जो वसुधैव कुटुंबकम् की बात करता है। चीन ने पूरी दुनिया को करोना वायरस दिया तो भारत ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे विश्व को दवाईयां दी भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर काम करती है व अंतिम व्यक्ति तक अंत्योदय का सिद्धांत पहुंचाने का कार्य करती है।
दल्लीराजहरा -आज दिनांक 08/07/2022 को पुराना बाजार शहीद वीरनारायण सिंह.चौक के पास करीब 5 बजे के आसपास ट्रक ने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी | मोटरसाइकिल सवार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया जिसे स्थानीय युवकों द्वारा तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया गया l अस्पताल पहुंचने के पश्चात ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी है। मृतक का नाम खोरबाहरा राम पिता परस राम साहू उम्र 42 वर्ष ग्राम नर्राटोला का निवासी था जो की कृषक का कार्यकर्ता था ये बताया जा रहा है कि वह अपनी मोटरसाईकिल से शहीद अस्पताल की ओर से घर जा रहा था वीर नारायण चौक के पास डौंडी की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक क्रमाक सीजी 19 डीएम-5545 के चालक ने वाहन को ठोकर मार दी |
बताया जा रहा हैं की मृतक के दो बच्चे हैं जिसमे एक लडका 12वी व लडकी 9वी मे अध्ययनरत है। उसके घर मे कमाने वाला अब कोई नही है। टक्कर मारने के पश्चात ट्रक के चालक द्वारा मौके से फरार हो गया पुलिस द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आरोपी वाहन चालक को पकड़कर धारा 279 337 304 ए के अंतर्गत कार्रवाई कर अपराध पंजीबद्ध किया गया |
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
आज दिनांक 08.07.2022 को पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिश अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम जिला बालोद व नगर पुलिश अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ सट्टा के विरुद्ध चलाने जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 08/07/2022 को मुखबिर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा अलग अलग टीम बनाकर जगहों पर रेड कार्यवाही कर आरोपी चंदन कुमार पिता मनोज कुमार जाति राजपूत उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 20 गांधी चौक दल्ली राजहंरा जिला बालोद (छ.ग.) का रहने वाला हैं, जिसके कब्जे में 1460 रुपये व एक डॉट पेन जब्त किया गया और आरोपी पर रेड कार्यवाही किया गया हैं राजहरा थाना क्षेत्र में अवैध जुआ सट्टा खेलने वालो तथा अवैध गांजा शराब बेचने व पिलाने वालो पर लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं |
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
दल्ली राजहरा – चिखलाकसा नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैय्यद ने कुछ दिन पूर्व में अल्पसंख्यक के सदस्य हाफिज खान से मुलाकात कर मांग की गई थी उनके सार्थक प्रयास से आज मुस्लिम कब्रिस्तान के अहता निर्माण की राशि स्वीकृत हो गई। अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय दल्ली राजहरा द्वारा बीते काफी समय से मुस्लिम कब्रिस्तान निर्माण के लिए शासन द्वारा आर्थिक मदद की मांग की जा रही थी मुस्लिम समाज की जरूरतों को देखते हुए प्रदेश शासन द्वारा समीपस्थ नगर पंचायत चिखला कसा में मुस्लिम कब्रिस्तान अहाता निर्माण के लिए 17 -82 राशि की स्वीकृत की गई है जिसमें से प्रथम किश्त के रूप में 7 लाख पहले प्राप्त होंगे |
मिली जानकारी के अनुसार इस विषय को लेकर नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैयद और स्थानीय मुसलमान समाज के सदस्य काफी समय से शासन से कब्रिस्तान के अहाता निर्माण के लिए प्रयासरत थे स्थानीय मुस्लिम समाज की जरूरत को देखते हुए शासन ने उक्त मांग मंजूर कर लिया है और मदद राशि के रूप में पहली किस्त के रूप में 7लाख मंजूर किए हैं मुस्लिम समाज की बहुप्रतीक्षित मांग के पूरे होने पर स्थानीय मुस्लिम समाज ने काफी हर्ष व्यक्त किया है
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें