City Media - Page 107 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 107

दल्ली राजहरा लगातार 12 घंटे की बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त मवेशी पानी में बहे,लोगों के घरों में पानी भरा, कार पानी में डूबी

0

दल्लीराजहरा पिछले लगातार 12 घंटे से भारी वर्षा के कारण दल्ली राजहरा में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है सबसे ज्यादा प्रभावित वार्ड नंबर 23,24 एवं 13 के साथ चिखलाकसा क्षेत्र हुआ है।

दल्ली राजहरा खदान के पहाड़ों से आने वाला लाल पानी से दल्ली राजहरा के मुख्य मार्ग पर स्थित नाले व रेल पटरियो में जल स्तर काफी बढ़ गया और बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो गयी हैं।

वार्ड नंबर 24 बस स्टैंड पुल के पास पालतू मवेशी बहे, घर के सामने खड़ी कार भी पानी में डूबी

दल्ली राजहरा बस स्टैंड रोड के पास स्थित पुलिया के आसपास नाले में पालतू गाय एवं भैंस पानी में बह रहे थें पुल की एक ओर मंदिर के सामने वाली गली में लोगों के घरों तक पानी भरा था व गली पर खड़ी कार पानी में डूबी हुई दिखाई दी वहीं दूसरी और साहू सदन के आसपास घरों में पानी भरा। नाले में पानी अधिक होने से मुख्य मार्ग राजहरा पैथोलॉजी लैब की सामने सड़क पर तालाब जैसी स्थिति।

 

नपा अध्यक्ष ने बीएसपी प्रबंधन से मशीन मांग की थी

यह बताना लाजिमी है कि दल्ली राजहरा के मुख्य मार्ग में स्थित नाले की सफाई के लिए नपा दल्ली राजहरा द्वारा काफी प्रयास किया गया था एवं बीएसपी प्रबंधन से चैन माउंटिंग मशीन की मांग भी की गई थी किंतु बीएसपी प्रबंधन की नागरिक को प्रति संवेदनहीनता एवं उदासीनता का प्रमाण फिर एक बार देखने को मिला। बीएसपी माइंस की पहाड़ों से आने वाला लाल पानी दल्ली राजहरा के नागरिकों एवं आसपास के किसानों के लिए मुसीबत का सबब बना रहता है। आज सुबह से नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू विभिन्न वार्डों में पहुंच वार्डवाशियो से समस्या पर चर्चा की एवं समाधान का आश्वासन दिया।

वार्ड नंबर 23 में झाड़ियां एवं मलबा

वार्ड नंबर 23 में मलबा पाटकर कब्जा का किया जा रहा है उसके पास नाले की सफाई की मांग भी की गई थी जिसकी झाड़ियां एवं नगर वासियों के द्वारा मलबा फेक के कारण नाले की स्थिति अत्यधिक सकरी हो गई है कई बार मरे हुए जानवर भी यहां पर फेंक दिए जाते हैं जिससे बंदबू फैलती है, नालियों से बहकर आने वाली गंदगी झाड़ियां में फंस कर पानी के बहाव को रोकती हैं। इस स्थान पर सफाई का अभाव नपा दल्ली राजहरा एवं नगर पंचायत चिखलाकसा सीमा की जानकारी का अभाव भी है नपा दल्ली राजहरा के कर्मचारी अपनी सीमा सुलभ शौचालय तक ही बताते हैं इस वजह से उसे स्थान का सड़क निर्माण भी आज तक अधूरा है। जबकि नगर पंचायत चिखलाकसा का कहना है सीमा तक हमारे द्वारा रोड निर्माण कराया जा चुका है।

विवादित पुल भी जल भराव का कारण

चिखलाकसा में विवादित पुल के पहले बनाया गया अस्थाई पुल भी दल्ली राजहरा से बहकर आने वाली गंदगी के कारण जाम हो जाता है और जिसके कारण आसपास के क्षेत्र में पानी में पानी का भरा हो जाता है जिसके कारण आम नागरिकों को

का सामना करना पड़ता है लोगों के घर के सामने दो दो तीन फीट तक पानी भर जाता है एवं बाढ़ की स्थिति निर्मित हो जाती है।

रेलवे ट्रैक पर नाले जैसी स्थिति

वार्ड नंबर 13 घोड़ा मंदिर के सामने स्थित रेलवे ट्रैक जिस पर की दल्ली राजहरा से अंतागढ की जाने वाली चलती है उसे ट्रैक की स्थिति बरसाती नाली जैसी हो गई ट्रैक पर तीन से चार फीट तक पानी बहने

लगा।

आम जनता के साथ छल कर रही भाजपा सरकार: राजमन बेंजाम

0
  • बढ़ती बिजली दरों के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
  •  पूर्व विधायक राजमन बेंजाम भी हुए शामिल 

जगदलपुर राज्य में लगातार बढ़ रही बिजली दरों और अनियमित बिलिंग के विरोध में तोकापाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शुक्रवार को तोकापाल स्थित बिजली कार्यालय का घेराव किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, किसान, महिलाएं और आमजन शामिल हुए।

कांग्रेसियों ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक राजमन बेंजाम ने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता के साथ छलावा कर रही है। एक ओर तो महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ रखी है, वहीं दूसरी ओर बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि कर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिना मीटर रीडिंग के मनमाने बिल भेजे जा रहे हैं जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहदेव नाग ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के बजाय पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की नीति पर काम कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर खराब होने, लो वोल्टेज और बार-बार बिजली गुल होने जैसी समस्याएं आम हो गई हैं, लेकिन समाधान के बजाय विभागीय अधिकारी सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली दरों में कटौती नहीं की गई और बिल सुधार की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो कांग्रेस आगे और बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम जनता की आवाज को सड़क से सदन तक बुलंद करती रहेगी। इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहदेव नाग, कार्यकारी अध्यक्ष मोती कश्यप, पूर्व जनपद अध्यक्ष मालती मौर्य, जिला सचिव गणेश कावड़े, संतोष कश्यप, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सरपंच संघ, जनपद सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि व अन्य सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

सड़कें बनीं गोशाला, आदेश बने मज़ाक और प्रशासन की चुप्पी से बढ़ा खतरा

0
  • भोपालपटनम में प्रशासन ने दी चेतावनी, पर ज़मीन पर नहीं दिखी कार्रवाई

भोपालपटनम नगर की सड़कों पर आवारा मवेशियों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। हाल ही में भोपालपटनम नगर पंचायत ने माइक से सार्वजनिक मुनादी कराई थी कि सड़क पर मवेशी दिखे तो होगी कड़ी कार्रवाई! परंतु यह आदेश भी अन्य औपचारिकताओं की तरह केवल घोषणा बनकर रह गया है।

हकीकत यह है कि नेशनल हाईवे सहित पूरे नगर की सड़कें आज गोशाला में तब्दील हो चुकी हैं। मवेशी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे रोजाना हादसे हो रहे हैं। आम नागरिक घायल हो रहे हैं, वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं, और दुर्भाग्यवश मवेशियों की जानें भी जा रही हैं। सड़कों पर मवेशियों की भरमार रहती है। हर मोड़ पर गाय, नंदी और बछड़े सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। यहां हर दिन हादसे हो रहे हैं, स्कूली बच्चे, बुज़ुर्ग और बाइक सवार सबसे अधिक प्रभावित हैंñ शासन की लापरवाही जानवरों के लिए भी जानलेवा साबित हो रही।सिर्फ आम नागरिकों पर सख्ती हो रही है प्रशासनिक चूक पर कोई जवाबदेही नहीं है। अब जनता पूछ रही है कि क्या नगर पंचायत की जिम्मेदारी सिर्फ माइक से चेतावनी देना है? अगर आम नागरिक की गलती पर चालान हो सकता है, तो प्रशासन की लापरवाही पर कौन जवाबदेह? क्या मुनादी सिर्फ दिखावा थी? जरूरत है ज़मीनी कार्रवाई की, नहीं तो जनता का विश्वास टूटेगा।

अब समय आ गया है कि सिर्फ घोषणाओं से नहीं, बल्कि ठोस कदमों से हालात बदले जाएं। जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो, और नगर को सुरक्षित बनाने की दिशा में गंभीर प्रयास हों।सिर्फ माइक से कानून नहीं चलता।

अबूझमाड़ को जोड़ेगी बहुप्रतीक्षित सड़क, मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में सड़क निर्माण के लिए मिली 54.74 करोड़ की स्वीकृति

0
  • यह सड़क:कंक्रीट डामर का स्ट्रक्चर ही नहीं है, क्षेत्र की उम्मीदों, संघर्ष और विकास की बुनियाद होगी: केदार कश्यप
  • वनमंत्री केदार कश्यप के प्रयासों से जन आकांक्षाओं को मिला सम्मान
  • पल्ली- छोटेडोंगर-ओरछा मार्ग का होगा पुनर्निर्माण

नारायणपुर जिले के पल्ली–छोटेडोंगर–ओरछा मार्ग पर किमी 13 से 31 तक के मजबूतीकरण और पुनर्निर्माण कार्य हेतु लगभग 54.74 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह सड़क आदिवासी अंचल अबूझमाड़ से लेकर नारायणपुर और ओरछा तक के हजारों लोगों विकास मार्ग से जोड़ेगा।

वर्षों से यह मार्ग जर्जर स्थिति में था, जिससे ग्रामीणों को आवागमन, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और व्यापार में भारी कठिनाई होती थी। लेकिन अब सड़क की प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है। इस निर्णय से नारायणपुर क्षेत्रवासी खुश हैँ। स्थानीय नारायणपुर निवासी जगदीश ने बताया कि इस स्वीकृति के पीछे एक लंबा संघर्ष जुड़ा है। जब भाजपा विपक्ष में थी, तब इसी सड़क को लेकर भाजपा नेता एवं वर्तमान वनमंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में कई बार धरना, प्रदर्शन, जन आंदोलन किए गए और सरकार को ज्ञापन सौंपे गए। उस समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगातार आवाज उठाई। आज वही संघर्ष रंग लाया है। केबिनेट मंत्री एवं नारायणपुर विधायक केदार कश्यप के नेतृत्व में यह बहुप्रतीक्षित स्वीकृति मिली है। वनमंत्री केदार कश्यप ने सड़क की प्रशासकीय स्वीकृति को लेकर कहा कि ये सड़क केवल पत्थर और डामर नहीं है, ये क्षेत्र की उम्मीदों, संघर्ष और विकास की बुनियाद है। हमने विपक्ष में रहकर इसके लिए आवाज उठाई थी, आज उसे धरातल पर उतारने का अवसर मिला है। ये शुरुआत है अबूझमाड़ को जोड़ने और संवारने की।

यह स्वीकृति छत्तीसगढ़ सरकार की आदिवासी अंचलों के प्रति प्रतिबद्धता, संवेदनशीलता और समर्पण का सशक्त प्रमाण है। उन्होंने कहा इस सड़क के निर्माण से अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्र की जनता को सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। इसके साथ ही खनिज परिवहन के लिए मजबूत और स्थायी रास्ता मिलेगा। स्थानीय लोगों को निर्माण और परिवहन के क्षेत्र में रोजगार प्राप्त होंगे। सड़क निर्माण के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक सेवाओं तक पहुंच सहज हो जाएगी।

आवारा पशुओं की धर पकड़ शुरू, भेजे जा रहे कांजी हाउस

0
  • नगर निगम जगदलपुर ने शुरू किया अभियान
  • पशुपालकों पर होगी सख्त कार्रवाई: राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा

जगदलपुर नगर पालिका निगम जगदलपुर द्वारा शहर की सड़कों पर आवारा घूमने वाले मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस में भेजने की कार्रवाई शनिवार से प्रारंभ कर दी गई है। इस अभियान के तहत पहले दिन अब तक 12 गौधन को सुरक्षित रूप से कांजी हाउस ले जाया गया है।

नगर पालिक निगम जगदलपुर के महापौर संजय पांडे के दिशा निर्देश पर आवारा मवेशियों को पड़कर कांजी हाउस भेजने की कार्रवाई की जा रही है।राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा नगर निगम महापौर संजय पांडे के दिशा निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है महापौर ने गौधन की सेवा और सुरक्षा के लिए कदम बढ़ाया है। कांजी हाउस शुरू करने में महापौर का विशेष योगदान रहा है। महापौर के निर्देश पर कांजी हाउस मे व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं। पेयजल, भूसा व पैरे के व्यवस्था की गई है।श्री राणा ने कहा कि कांजी हाउस का मुख्य उद्देश्य पशु और मानव दोनों की सुरक्षा है। सड़कों पर पशुओं को छोड़ा जाना न केवल यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करता है, बल्कि यह पशु क्रूरता की श्रेणी में आता है। यह देखा गया है कि कुछ पशुपालकों द्वारा जानबूझकर अपने पशुओं को खुले में छोड़ दिया जाता है, जिससे आम नागरिकों को परेशानी होती है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। नगर निगम ने चेतावनी दी है कि ऐसे लापरवाह पशुपालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माना, पशु जब्ती तथा कानूनी कार्यवाही शामिल हो सकती है। संग्राम सिंह राणा ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने पशुओं को खुला न छोड़ें तथा पशु कल्याण की भावना से प्रेरित होकर नगर की स्वच्छता एवं सुरक्षा में सहयोग करें। गौधन को पकड़ने में प्रभारी राकेश झलके, सुशील कर्मा, गोलू एवं नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे।

भोपालपटनम: छात्रों को साइबर अपराध और मानव तस्करी से किया गया जागरूक, थाना प्रभारी ने दी अहम जानकारी

0

भोपालपटनम, 19 जुलाई: थाना प्रभारी जीवन कुमार जांगड़े एवं उनकी टीम ने 17 जुलाई 2025 को स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल, भोपालपटनम में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, मानव तस्करी, महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के साथ-साथ पोक्सो एक्ट के महत्वपूर्ण प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल युग में बढ़ते अपराधों से सतर्क करना और उन्हें कानूनी अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति सजग बनाना था। थाना प्रभारी श्री जांगड़े ने सरल भाषा में उदाहरणों सहित साइबर धोखाधड़ी, सोशल मीडिया की सावधानियाँ, ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा बनाए गए पोक्सो एक्ट जैसे कानून कितने महत्वपूर्ण हैं और इनका सही तरीके से उपयोग कैसे किया जा सकता है।

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और संबंधित विषयों पर प्रश्न भी पूछे, जिनका अधिकारियों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया।

विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने थाना प्रभारी एवं उनकी टीम का आभार जताया और ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करने की आवश्यकता बताई।

फरदफोड़ से बुढ़ानपुर बहुप्रतीक्षित मार्ग निर्माण को मिली प्रशासकीय स्वीकृति, दुर्ग की दूरी होगी कम – उपमुख्यमंत्री अरुण साव का क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

0

बालोद फरदफोड़ से बुढ़ानपुर तक के वर्षों से लंबित बहुप्रतीक्षित सड़क मार्ग के निर्माण को लेकर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात मिली है। शासन द्वारा इस मार्ग के लिए 5 करोड़ 55 लाख 81 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह सड़क 5.10 किलोमीटर लंबी होगी। इसके निर्माण से दुर्ग की दूरी में कमी आएगी तथा आवागमन में सुविधा, व्यापारिक संचार एवं क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

यह मार्ग वित्तीय वर्ष 2024–25 के बजट में शामिल किया गया था, जिसकी स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों ने उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

यह उपलब्धि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख के सतत प्रयासों का परिणाम है, जिन्होंने इस मांग को शासन के समक्ष प्राथमिकता से प्रस्तुत किया।

आभार प्रकट करने वालों में हरीश कटझरे, विवेक वैष्णव, राधेश्याम देवांगन, कांति सोनबरसा, ओमप्रकाश, डॉ. दौलत देशमुख, पंकज देशमुख, निरभे साहू, गुड्डू सोनबरसा, ओमन देवांगन, कल्याण साहू, श्रीराम श्रीवास, गेमन देवांगन, प्रमोद देवांगन, अश्विनी ठाकुर, उमाशंकर मानिकपुरी, कुंदन सार्वा, सुनील बेलचंदन एवं योगेन्द्र देशमुख प्रमुख रूप से शामिल रहे।

 

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कल बालोद जिले में आयोजित वृक्षारोपण महाभियान कार्यक्रम में होंगे शामिल

0

बालोद, 19 जुलाई 2025  प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा कल 20 जुलाई को बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे। दौरे के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री शर्मा कल 20 जुलाई को प्रातः 8 बजे कवर्धा से प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे बालोद पहुंचेंगे। यहां वे संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। शर्मा दोपहर 12 बजे बालोद में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12.30 बजे सर्किट हाउस में आगमन एवं आमजनों से मुलाकात। जिसके पश्चात दोपहर 02 बजे से सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री शर्मा शाम 05 बजे कार्यक्रम पश्चात कबीरधाम जिले के के लिए रवाना होंगे।

 

निकली बिजली न्याय यात्रा

0

तोकापाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी के आह्वान पर आज चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के तोकापाल ब्लाक में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं भाजपा सरकार में लगातार बढ़ती बिजली दरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस के लोगों ने के बिजली न्याय यात्रा निकाली और कर ब्लाक स्तरीय विद्युत कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।

पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार

0

बालोद। ग्राम साल्हेटोला में घरेलू विवाद के बाद पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को बालोद पुलिस ने महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। घटना 16 जुलाई की है, जब त्रिवेणी साहू नामक महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि त्रिवेणी साहू को उसके पति लीलाधर साहू ने घरेलू झगड़े के दौरान चाकू से नाभि के नीचे हमला किया, जिससे उसकी आंत बाहर आ गई। घटना के बाद आरोपी फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे हीरापुर से घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पूछताछ में लीलाधर साहू ने अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना बालोद में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (1) के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कमला यादव के साथ साइबर सेल एवं अन्य पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान रहा।

MOST POPULAR

HOT NEWS