City Media - Page 1072 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1072

किरंदुल प्रकाश विद्यालय स्कूल में नए सत्र का प्रारम्भ विभिन्न गतिविधियों से किया गया

0

किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल स्थित अंग्रेजी माध्यम के सबसे बेहतरीन स्कूल प्रकाश विद्यालय किरंदुल में नए सत्र का आगाज बड़े ही जोर शोर से किया गया । विदित हो कि 2 वर्षों से बच्चों की पढ़ाई कोविड-19 के कारण बहुत ही ज्यादा बाधित हुई थी। जिसके कारण सही समय पर ना तो स्कूल प्रारंभ किया जा सका ना ही बच्चों की पढ़ाई निरंतर की जा सकी। परंतु इन सभी आपदाओं से उभरते हुए इस वर्ष स्कूल में नये सत्र की पढ़ाई बड़े ही बेहतरीन ढंग से प्रारंभ की गई। वही प्रथम बार स्कूल आने वाले के.जी. के बच्चों में भी एक अलग ही उमंग व जज्बा पढ़ाई को लेकर देखा गया। के.जी. के बच्चों को वहां के शिक्षकों द्वारा खेल-खेल में जिस तरह पढ़ाई कराई जा रही है। उससे बच्चों में पढ़ाई के साथ विद्यालय आने में रुचि बनी रहती है।

इस तरीके के गतिविधियों का शुभारंभ प्रकाश विद्यालय के प्राचार्य फादर फिलिप द्वारा किया गया। इससे बच्चे बहुत ही खुश दिखे वही विद्यालय में के.जी. में प्रवेश करने वाले प्रत्येक बच्चों द्वारा स्कूल में पर्यावरण को बढ़ावा देने हेतु पौधा प्रदान कर विद्यालय में प्रवेश किया गया। जिसे विद्यालय परिसर में शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा रोपण किया गया। इन समस्त गतिविधियों में विद्यालय के प्राचार्य फादर फिलिप के साथ के.जी. के शिक्षिकाएं सिस्टर रोशनी, प्रेम राज, चंदा, सुशीला, सोनाली कोचे, रंजीता लकरा, और अतिका जिलान विशेष रुप से सहयोगी बनकर उपस्थित थे।

विधायक चंदन कश्यप ने एकलव्य विद्यालय बेसोली का किया औचक निरीक्षण

0

मंगलवार को बस्तर ब्लॉक के बेसोली मे स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक चंदन कश्यप ने समस्याओं का निराकरण एवं अध्ययन कार्य सुचारू रूप से चलाने हेतु प्राचार्य एवं अधीक्षकों को निर्देशित किया। विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि आदिवासी बच्चों के बेहतर शिक्षा हेतु एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित है। दूर-दूर से आकर बच्चे यहां पढ़ाई करते हैं उनको अच्छी व्यवस्था एवं शिक्षा उपलब्ध कराना हम सब की जिम्मेदारी हैं। बच्चों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। इसके लिए आप लोग विशेष रूप से ध्यान दे।इस निरीक्षण के दौरान एकलव्य प्रांगण मे बन रहे नए भवन का भी निरीक्षण किया एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।निरीक्षण के दौरान बच्चों ने विधायक चंदन कश्यप को समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि दूसरे मंजिल मे सीपेज की समस्या है, पानी की उचित व्यवस्था नही है। बालिकाओं ने बालिका छात्रावास में सुरक्षा गार्ड एवं स्वास्थ्य कर्मी ना होने की बात कही। जिस पर विधायक ने तत्काल सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा।

अवैध शराब से अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री करते एवं परिवहन करते 02 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार  

0

पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिश अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम जिला बालोद व नगर पुलिश अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ सट्टा के विरुद्ध चलाने जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 05/07/2022 को मुखबिर सुव्हाना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा अलग अलग टीम बनाकर दो जगहों पर रेड कार्यवाही कर 1 आरोपिओ नेमिंन बाई साहू पति स्व.संराम साहू निवासी वार्ड क्रं 18 पुराना बाजार राजहरा के होटल में आरोपियों के कब्जे से 40 पौवा देशी प्लेन शराब कुल 7200 ऍम0 एल0 कीमती 3200 रुपये एवं शराब बिक्री का 500 रुपये

एवं 2-गैद्लाल मानिकपुरी पिता पुनितदास मानिकपुरी उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम कुसुमकसा थाना राजहरा जिला बालोद को कुसुमकसा से बालोद मार्ग पर पकड़कर उसके कब्जे से 40 पौवा देशी प्लेन शराब को कुसुमकसा से बालोद मार्ग पर पकड़कर उसके कब्जे से 65 पौवा देशी प्लेन शराब कुल 11700 ऍम0एल0 कीमती 5200 रुपये एवं एक हिरो मोटर सिकल क्रमाक सीजी-08एस-6320 कीमती 40,000 रुपये को जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया हिं तथा तों राजहरा व थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग kar अवैध जुआ सट्टा खेलने वालो तथा अवैध गांजा शराब बेचने व पिलाने वालो पर लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अवैध शराब कारोबारियों पर बालोद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

0

पुलिस अधीक्षक बालोद  जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश न में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्षन, एवं जिले के समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी नवनीत कौर राजेष बागडे, श्री प्रतीक चतुर्वेदी, बोनीफास एक्का, मनोज तिर्की, सोनसाय मौर्य के पर्यवेक्षण में माह जून 2022 को अवैध शराब ब्रिकी, सार्वजनिक जगह पर शराब पिलाने वालो के विरूद्ध तथा नारकोटिक्स एक्ट के दौरान परिवाहन एंव भंडारण के तहत कार्यवाही किया गया है।

उक्त कार्यवाही में जिले के समस्त थाना प्रभारी तथा साइबर सेल प्रभारी एवं स्टाफ का सराहनीय भूमिका रहा। अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही 1. आबकारी एक्ट प्रकरण- 85 ,गिरफ्तार आरोपी -88 ,जप्ती मात्रा- 391.380 लीटर, कीमती- 176220 (एक लाख छिहत्तर हजार दो सौ बीस रूपये)। अवैध गांजा परिवहन एवं ब्रिकी करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही 1. नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरण- 04 ,गिरफ्तार आरोपी -07 ,जप्ती मात्रा- 61 किलो 680 ग्राम, कीमती- 1151800 (ग्यारह लाख इकावन हजार आठ सौ रूपये)

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

वार्ड नंबर 14 के मुख्य मार्ग पर बना जानलेवा गड्ढा

0

दल्ली राजहरा के वार्ड नंबर 14 स्थित पुराना बाजार चौक से दल्ली माईनस जाने वाली रोड पर चौराहा है । जहां पर एक तरफ रोड शहीद गैरेजऔर मनोहर गैरेज तथा दूसरी तरफ कैम्प नम्बर वन होता हुआ झरण दल्ली माईनस में मिलता है। रोड में मालवाहक गाड़ी का दबाव के कारण चौराहा में एक जानलेवा गड्ढा हो गया है । जिसमें हमेशा बारिश के कारण पानी भरा रहता है। पानी भरे रहने से आने जाने वाले दोपहिया वाहन चालक कई बार गिर जाते हैं।

जिससे कपड़े कीचड़ होने के कारण गंदा हो जाता है । यह रास्ता अत्यधिक संवेदनशील है क्योंकि यह रास्ता शहीद हॉस्पिटल जाने का एकमात्र रास्ता है जिसमें कई मरीजों का यहां आना जाना रहता है । नए व्यक्ति इस गड्ढे को देख नहीं पाते और पानी होने का भ्रम के कारण इसमें फंस कर गिर जाते हैं । जिसमें मरीज भी रहते हैं जो अपने इलाज कराने के लिए शहीद अस्पताल आ रहे होते हैं या इलाज करा कर जा रहे होते हैं ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कच्चा लोहा लेकर गिधाली में जाने वाले भारी भरकम ओवर लोड ट्रक भी गुजरते हैं। जिसके दबाव के कारण रोड में गड्ढा होना आम बात है । इसकी मरम्मत की जिम्मेदारी बीएसपी प्रशासन और नगरपालिका की भी बनती है लेकिन जिम्मेदार व्यक्ति अभी तक इसमें कुछ भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस रोड से दल्ली माइंस में काम करने वाले कर्मचारीयो और अधिकारियों का भी आना जाना रहता है। अच्छा हो यदि इस रोड का जल्द से जल्द मरम्मत हो जाए जिससे आम जनता को परेशानी उठाना पड़ रहा है उससे अतिशीघ्र मुक्ति मिल सके ।

बस्तर में कार्य करने की काबिलियत साबित कर चुके हैं चंदन, एक अपवाद छोड़ कभी विवादों में नहीं घिरे

0

जगदलपुर। 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा संवर्ग अधिकारी चंदन कुमार कड़क शैली के अधिकारी माने जाते हैं किंतु एक अपवाद को छोड़कर कभी भी विवादों में नहीं घिरे ‌।बस्तर में वह लगातार कई वर्षों से सेवा दे रहें हैं। एसडीएम जैसे पद से अपनी सेवा की शुरुआत किया, जब उन्होंने सेवा की शुरुआत किया तो भारतीय जनता पार्टी का शासनकाल था और कश्यप परिवार की जब तूती बोलती थी तो इस दौरान कश्यप परिवार के राजनीतिक विरोधी माने जाने वाले लखेश्वर बघेल विधायक थे तो उनसे कभी अनबन की खबरें नहीं आई।

बस्तर जिले के कलेक्टर चंदन कुमार ने पदभार ग्रहण किया और जो बातें कही कि यह वर्ष 2013 वाली बस्तर नहीं रही जबकि वर्ष 2022 है और जागरूकता लगातार बढ़ रही है। कलेक्टर चंदन कुमार का कहना है कि बस्तर जिले में बतौर कलेक्टर पदभार ग्रहण करने के पूर्व कांकेर तथा सुकमा जिले में कलेक्टरी कर चुके हैं। राजनांदगांव तथा कांकेर जिले में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी का काम भी संभाला है । संभाग मुख्यालय बस्तर के बस्तर अनुविभागीय अधिकारी तथा कांकेर जिले में अनुविभागीय दण्डाधिकारी के उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है जिससे यह पता चलता है कि वह बस्तर के रग-रग से वाकिफ हैं जिसके कारण सरकार को भी इनसे बड़ी उम्मीदें हैं।

कलेक्टर चंदन कुमार ने बताया अधिकारी-कर्मचारियों को रोड मैप

बस्तर जिले के नवपदस्थ कलेक्टर चंदन कुमार ने जिले के अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक में अपना रोड मैप बताया कि जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है। इससे पूर्व पत्रकारों से फीड बैक लिया गया जिसके आधार पर जो प्रमुख बातें सामने आई उसको पूरा करने का जोर दिया।

कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र की जनता को लाभान्वित करें। ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं को पहुंचाने के लिए ग्रामीण सचिवालयों में नियमित तौर पर मैदानी कर्मचारी उपस्थित रहें तथा ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करें। ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना निर्माण संबंधी कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी उन्होंने दिए। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीणों को आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए मिशन मोड में कार्य किया जाएगा।

कहने को अंतर्राज्यीय बस स्टैंड लेकिन सुविधा दो कौड़ी की नहीं,…कुशाभाऊ ठाकरे बस स्टैंड पर अवैध रूप से बस संचालकों का कब्जा ना निगम को चिंता ना जिला प्रशासन को

0

जगदलपुर। नगर निगम की लापरवाही व जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण बस्तर संभाग मुख्यालय के सबसे बड़े बस स्टैंड कुशाभाऊ ठाकरे बस स्टैंड में बस संचालकों द्वारा अवैध रूप से कब्जा हो गया है जिसके चलते लोगों को कई प्रकार की समस्यायों से यात्रियों को दो-चार होना पड़ता है।

बस्तर जिले के शांतिनगर में स्थित कुशाभाऊ ठाकरे बस स्टैंड अंतर्राज्यीय बस स्टैंड है जिसमें छत्तीसगढ़ के भीतरी इलाकों तथा राजधानी व न्यायधानी तक एवं इसके अलावा सीमांध्र, तेलंगाना, महाराष्ट्र व ओड़िशा की ओर सैकड़ों बसें चलती हैं किंतु मुसाफिरों के किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं है। कहलाने को मात्र अंतर्राज्यीय बस स्टैंड है फिर भी इस बस स्टैंड में बैठक व्यवस्था या पेयजल की व्यवस्था नहीं है। नगर निगम प्रशासन द्वारा वॉटर एटीएम लगाए गए हैं किंतु इस वॉटर एटीएम के कई बस कंपनी के बसों की साफ सफाई करते हुए देखा जा सकता है। जब पूर्व बस स्टैंड बना था तो सर्विस स्टेशन व डीपो था जोकि बसों को खड़ा किया जाता था किंतु उस स्टेशन पर सीआरपीएफ का कब्जा हो गया है जिसके कारण बसों को व्यवस्थित रूप से खड़ा नहीं किया जा रहा है जिसके यह बस स्टैंड बदनुमा दाग बन कर रहा है और इससे बस्तर की छवि धुमिल हो रही है।

जितेंद्र क्या साध पायेंगे बस्तर विधानसभा के लोगों को
आदिवासी सीट पर क्या जलवा अफरोज करेंगे गैर आदिवासी

0

जगदलपुर।दो चुनावों से बस्तर विधानसभा भाजपा के हाथों से फिसलती जा रही है और इस सीट में कांग्रेस का विजय रथ रोकने आदिवासी वर्ग की सीट पर गैर आदिवासी नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है और बस्तर विधानसभा के लिए वरिष्ठ भाजपाई व बकावंड के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जितेंद्र पानीग्राही कमान संभालेंगे। पानीग्राही कभी लखेश्वर बघेल के खासमखास हुआ करते थे किन्तु अब दो चुनावों से भाजपा के शरण में हैं खासकर पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप के विश्वस्त सहयोगी माने जाते हैं तथा बकावंड क्षेत्र में अच्छी धमक है।

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु आदिवासी अंचलों में प्रवास योजना लागू किया है जिसके तहत् संगठन को मजबूत करने के लिए गांव-गांव में दौरा होगा। उस क्षेत्र के लोगों के साथ रात बितायेगें और आगामी चुनाव को जीतने का फार्मूला तैयार किया जायेगा।जिसमें भाजपा के कद्दावर नेता शिव नारायण पांडे को बस्तर लोकसभा संयोजक बनाया गया है और बस्तर विधानसभा में भाजपा के सक्रिय और गतिमान नेता बकावंड जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष, पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक को भाजपा प्रवास योजना बस्तर विधानसभा संयोजक जितेंद्र पानीग्राही को बस्तर विधानसभा संयोजक नियुक्त कर बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा ने अपनी पकड़ को मजबूत करने का प्रयास किया है तथा सहसंयोजक के रूप में बस्तर मंडल के पूर्व अध्यक्ष अरुण परिहार को सहासंयोजक नियुक्त किया गया है ।बस्तर विधानसभा के प्रभारी के रूप में जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विद्या शरण तिवारी को दायित्व दिया गया है जिससे बस्तर विधानसभा की जनता व कार्यकर्ताओं में एक उम्मीद का जागरण हुआ है।

बस स्टैंड चौकी प्रभारी की संवेदनशीलता से बच्चा पहुंचा सकुशल

0

जगदलपुर। बस्तर के जगदलपुर जिले के कुलगांव पंचायत के पोड़ागुड़ा के बच्चे को पढ़ाने के लिए सुकमा जिले में तोंगपाल के आदिवासी विभाग की संचालित छात्रावास बालक छात्रावास में भर्ती किया था किंतु दो दिन बाद ही 03 जुलाई को ही भागकर एआरएमटी बस से जगदलपुर आ गया और वह पुलिस चौकी लाया गया था जिसके बाद चौकी प्रभारी कांतो पानी व हमराह टीम ने पूछताछ कर इस बालक के परिजन को भाटीगुड़ा न अपने पुत्र को सुपुर्द किया गया।

कराते संघ की हुई बैठक, अगस्त माह में होगा टेक्निकल सेमिनार

0

संस्था के अध्यक्ष सरजीत सिंह बख्शी और सचिव विजेंद्र नाथ ठाकुर सर्वसम्मति से बने

जगदलपुर । छत्तीसगढ़ शोतोकॉन कराटे-डो एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा की बैठक आज नगर के इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम बैठक हॉल में आयोजन किया गया ।बैठक की अध्यक्षता सरजीत सिंह बख्शी ने की और मुख्य अतिथि राजेंद्र डेकाडे जिला खेल अधिकारी थे ।बैठक में सभी सदस्यों की उपस्थिति में वर्ष 2022-25 हेतु संस्था के पदाधिकारियों का चुनाव सदस्यों के द्वारा सर्वसम्मति से किया गया । जिसमें संरक्षक राणा घोष, अध्यक्ष सरजीत सिंह बख्शी, उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण कश्यप, भाग्य कुमार दगड़ामाझी, सचिव विजेंद्र नाथ ठाकुर, सहसचिव गजेंद्र कुमार साहू, राकेश कुमार, खेल सचिव ज्वाला सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष संतोष कश्यप, कार्यकारी सदस्य श्रीमती संजू ध्रुव देवेश मौर्य, अनीश वेको, निकेत भगत, निशा सोरी, रूद्र प्रताप बने ।

बैठक में सचिव विजेंद्र नाथ ठाकुर सभी सदस्यों को वित्तीय वर्ष 2021-22 में किए गए संस्था के कार्यों का विवरण दिया । अध्यक्ष सरजीत सिंह बख्शी ने सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहां की विगत 2 वर्षों से कोरोना महामारी के चलते संस्था की गतिविधियां थम सी गई थी । 2 वर्षों बाद यह संस्था की बैठक हो रही है । हमें भी अब पूरे जोश के साथ संस्था की गतिविधि संचालित करना है । वही खेल अधिकारी राजेंद्र डेकाडे ने उपस्थित सभी संस्था के सदस्य तथा प्रशिक्षकों को शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि खिलाड़ियों को हमेशा पंजीकृत व मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से ही खेलना चाहिए । भ्रमित करने वाले खेल आयोजनों से दूर रहना चाहिए । संस्था की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करके अधिकृत खेल आयोजनों में ही खेलाना चाहिए । जिससे उन्हें शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ मिल सके ।

वार्षिक आमसभा की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए संस्था द्वारा तय किया गया है कि आगामी माह में कराते खिलाड़ी व प्रशिक्षकों हेतु टेक्निकल सेमिनार का आयोजन होगा । जिसमें ट्रेडिशनल शोतोकॉन इंटरनेशनल कराते-डो फेडरेशन इंडिया के राष्ट्रीय प्रशिक्षक आदित्य मिश्रा (कटक) को प्रशिक्षण हेतु आमंत्रित किया जाएगा । साथ ही सितंबर माह में अंतरराज्य कराते प्रतियोगिता कराने हेतु सभी सदस्यों ने अपनी सहमति दी ।
बैठक उपरांत आभार प्रकट उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कश्यप ने किया ।

MOST POPULAR

HOT NEWS