City Media - Page 1073 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1073

संसदीय सचिव रेखचंद जैन जेड आरयूसीसी की बैठक में भाग लेने भुवनेश्वर रवाना

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग तथा इस्ट कोस्ट रेलवे भुवनेश्वर रेलवे जोनल उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य रेखचंद जैन समिति की पहली बैठक में भाग लेने भुवनेश्वर रवाना हुए |

विदित हो की इस्ट कोस्ट रेलवे जोन भुवनेश्वर के रेलवे उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक दिनांक 06/07/2020 को भुवनेश्वर के जोनल मुख्यालय रेलवे सदन में आयोजित किया गया है जिसमें भाग लेने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन अपने परिजनों एवं साथियों के साथ भुवनेश्वर रवाना हुए |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव तथा जेडआरयूसीसी के सदस्य रेखचंद जैन ने कहा की समिति की बैठक में रेलवे से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगों को बैठक में उठाएंगे |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ भुवनेश्वर जाने वालों में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, पार्षद सूर्या पाणी वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा,इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, संगीता जैन, रौशनी जैन ,निज सहायक गजराज सिंह, सुरक्षा अधिकारी विनोद पटेल एवं गजानंद निषाद शामिल हैं |

बस्तर पुलिस द्वारा चलाया गया ‘‘टेक बैक योर प्रॉपर्टी’’ अभियान

0

 लोगों से गुम हुए मोबाईल ढूंढकर मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द किया गया।
 अभियान अंतर्गत 150 से अधिक मोबाईल बरामद।
 कार्यक्रम में उपस्थित मोबाईल स्वामियों को 125 मोबाईल सुपुर्दनामे पर दिये गये।
 बरामद सम्पत्ति की कीमत लगभग 15 लाख रूपये।
 सायबर सेल जगदलपुर द्वारा संचालित अभियान ।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा एक ओर आपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही किया जा रहा है एवं दूसरी ओर सामुदायिक पुलिसिंग अंतर्गत आम जनता से समन्वय स्थापित कर बेहतर पुलिसिंग की ओर कार्य कर रही है। ज्ञात हो कि पूर्व में बस्तर जिले के सायबर सेल एवं थानों में लोगों के मोबाईल गुमने के संबंध में सूचना एवं आवेदन पत्र प्राप्त हुआ था। जिस पर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के द्वारा विशेष रूचि लेकर गुम मोबाईल के पतासाजी हेतु अति. पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक गीतिका साहू, नोडल अधिकारी-सायबर सेल के पर्यवेक्षण में उप निरीक्षक अमित सिदार प्रभारी सायबर सेल, के नेतृत्व में टीम गठित कर गुम मोबाईल की पता तलाश हेतु ‘‘टेक बैक योर प्रॉपर्टी’’ नामक विशेष अभियान चलाया गया है। उक्त अभियान अंतर्गत सायबर सेल द्वारा 150 से अधिक गुम मोबाईल सेलफोन अलग-अलग जगहों से बरामद किया गया है एवं बरामदशुदा मोबाईल को आज दिनांक 04.07.2022 को शौर्य भवन स्थित पुलिस ऑडिटोरियम लालबाग में, संबंधित मोबाईल धारकों को बुलाकर 125 नग मोबाईल को उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के द्वारा संबंधित मोबाईल स्वामियों को विधिवत् सुपुर्दनामे पर दिये गये हैं। सुपुर्दनामा पर दिये गये मोबाईल की अनुमानित कीमत 15 लाख रूपये से अधिक है। पूर्व में भी बस्तर पुलिस के द्वारा 700 नग से अधिक गुम मोबाईल को ढूंढकर संबंधित मोबाईल धारकों को सुपुर्दनामें पर दिया गया था। साथ ही उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने उक्त कार्यक्रम में मिशन सिक्योर सिटी, सायबर सुरक्षा एवं यातायात सुरक्षा के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी/कर्मचारी (सायबर सेल):-
उप निरीक्षक – अमित सिदार, कृष्ण कुमार साहू
प्रधान आरक्षक- मौसम गुप्ता, लोमश दीवान,
आरक्षक- धर्मेन्द्र ठाकुर, गौतम सिन्हा, कृष्ण कुमार साबड़े, मुकून्द कुमार, राधिका नेताम, दीपक कुमार

खुद की लकीरें बढ़ाने में विश्वास करते हैं चंदन कुमार

0

बस्तर मेरे लिए नया नहीं, चुनौती महत्वपूर्ण है

मीडिया से मुखातिब हुए नए कलेक्टर

जगदलपुर । किसी के कार्यों को रोकना मेरा मकसद नहीं है अपितु बल्कि कार्यों को करते जाना मेरी प्राथमिकता है। पुराने अच्छे कार्यों को करते जाएंगे। बस्तर मेरे लिए नया नहीं है बस्तर मेरी प्राथमिक शाला है। बस्तर के नव पदस्थ कलेक्टर चंदन कुमार ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान तदाशय के विचार व्यक्त किए।

विदित है कि 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी चंदन कुमार दक्षिण बस्तर के सुकमा व उत्तर बस्तर के कांकेर जिले में कलेक्टर रह चुके हैं और मध्य बस्तर जगदलपुर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के पद पर रहे रहे हैं

नवागत कलेक्टर चंदन कुमार ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि 2013 में जब बतौर एसडीएम पदस्थ था तो जो प्राथमिकता थी, वह अलग थी और 2022 में जनता की प्राथमिकता अलग-अलग है। जनता की भावनाओं के अनुसार कार्य करते जाना चाहिए। बस्तर जिला मेरे लिए नया नहीं है किंतु चुनौतियां कम नहीं हैं। कलेक्टर चंदन कुमार ने कहा कि मीडिया कर्मी शासन-प्रशासन की कमी-खामी को उजागर करते रहते हैं और उनके द्वारा जो तथ्य सामने लाये जाते हैं, उसको सकारात्मक रूप से लेना चाहिए।

पूर्व बस्तर कलेक्टर रजत बंसल द्वारा कराए जाने वाले कार्यों को बंद करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं किसी की लकीरें मिटाने में नहीं, खुद के कार्यों की लकीरें बढ़ाने में विश्वास करता हूं।पत्रकार वार्ता के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास तथा नगर पालिक निगम के आयुक्त दिनेश नाग भी मौजूद थे।

राशन दुकान में मृतकों के नाम से राशन गायब

0

भानपुरी। शासकीय राशन दुकान मुंडागांव में मृतकों के नाम से राशन डकार लिये जाने की शिकायत करते हुए ग्रामीणों ने इस संबंध में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मिली शिकायत के अनुसार बस्तर जिले के बस्तर ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुंडागांव की राशन दुकान स्व सहायता समूह के द्वारा चलाई जा रही है जिसमें सरपंच के पति समिति के अध्यक्ष व सेल्समैन द्वारा राशन की कालाबाजारी की जा रही है। इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा कई बार की गई लेकिन लीपापोती करके मामला ठंडा किया जाता है।

ग्राम मुंडागांव राशन दुकान में जगदलपुर की टीम सहायक अधिकारी दिव्या रानी, फूड इंस्पेक्टर पायल वर्मा व जांच दल को शिकायत मिलने पर पहुंची तो राशन दुकान में राशन स्टॉक में नहीं पाया गया । ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि मृतक हितग्राहियों के नाम से चावल नवंबर व दिसंबर 2021 का कालाबाजारी किया गया। इसी तरह पोष्टिक आहार चना हितग्राहियों को नहीं मिलता है। 28 जून को लगभग 40 हितग्राहियों को चना एवं केरोसिन नहीं दिया गया। और जून माह में भी आंगनबाड़ी व स्कूल का कूपन का चावल भी नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि विक्रेता द्वारा कई बार ऐसा किया जाता है हितग्राहियों को अंगूठा लगाकर राशन नहीं है आने पर दे दूंगा कह कर उन्हें गुमराह किया जाता है। कुछ दिन के बाद हितग्राहियों को कहता है कि आगे से चावल कम भेज रहे हैं।

इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की कि हितग्राहियों का चावल, चना, केरोसिन कहां जा रहा है। राशन दुकान मुंडागांव से ग्रामीण त्रस्त हैं।

9 सूत्रीय मांगों को लेकर राशन विक्रेता संघ ने मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

0

शासकीय उचित मूल्य दूकानदार/विक्रेता विभिन्न समस्याओं से जुझते हुए भी सरकार के निर्देश का पालन कर बेहतर कार्य कर छत्तीसगढ़ सरकार के देश में मान बढ़ाया है!और छत्तीसगढ़ पीडीएस भारत के अलावा दूनिया के अनेक देश के लिए माडल बना है ! किंतू छत्तीसगढ़ सरकार 2004 से आज तक एक पैसा का मार्जिन राशि में वृद्धि नहीं किया है और न विक्रेता को कोई सुविधा प्रदान किया है जो राशन दुकानदारों के प्रति न्याय नहीं है!आशा के साथ प्रार्थना है आप के माध्यम से राज्य के छब्बीस हजार राशन विक्रेता /तौलवाहक एक लाख तीस हजार राशनदूकान संचालक परिवारों का हित हो जाये इस उम्मीद से हम सभी दूकानदारो का निम्नांकित मांग आप के माध्यम से सरकार से दिलाने की कृपा करें दूकानदार आप के अभारी रहेंगे !

1. चावल, में 30रु मार्जिन राशि है शक्कर,चना में 5 रुपए नमक गेहूं बेगारी प्रथा से वितरण कार्य छत्तीसगढ़ सरकार करा रही है जो उचित नहीं है इसलिए सभी राशन सामग्री वितरण कमीशन (मार्जिन) राशि 250 रुपया प्रति क्विंटल प्रदान किया जाये !
2. कार्य एजेंसी लायसेंस अन्य राज्यों के समान स्थाई हो और विक्रेता को 30000 तौलवाहक को कलेक्टर दर मान्यदेय प्रदान किया जाये !
3. छत्तीसगढ़ राज्य के पी डी एस देश व विदेश के लिए मांडल है सरकार ने राष्ट्रपति से एवार्ड प्राप्त किया है और माना गया है 100% करप्शन मुक्त है पीडीएस बाऊजुद ECAct की धारा 3/7 गैरजमानती है कठोर है!जो दूकानदारो के लिए शोषण का कारण है! इसे जमानती करते हुए शिथिल जमानती किया जाये जिससे दुकानदारों का शोषण में सुधार हो !
4. राशन दुकान के भंडारण एवं वितरण में हेंडलिंग लास होती है जिसे भरपाई दुकानदार कर नहीं सकता नतीजा आनलाइन स्टाक भौतिक में दे पाना संभव नहीं होता है जिससे दूकानदार पर विभिन्न समस्या होती है इसलिए 5% छतीपुर्ती दिलाई जाए !
5. बारदाना पी डी एस से छत्तीसगढ़ सरकार लेती है कठोर आदेशानुसार पर बारदाना का भुगतान नही किया गया है सिघ्र छत्तीसगढ़ सरकार से भुगतान दिलाई जाए ! एवं सलंग्न 9 बिंदू के मुख्य मांग भारत सरकार से आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन ने किया है जिसका पुर्ण समर्थन छत्तीसगढ़ राज्य के 13 हजार राशन दुकानदार करते हैं फेडरेशन के सदस्य छत्तीसगढ़ राज्य है इसलिए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार एवं भारत सरकार से प्रार्थना है हमारी मांग पुरी करें अन्यथा हम बहोत निराशा जनक मन से छत्तीसगढ़ राज्य में 4 जुलाई को सभी ब्लॉक स्तरीय 11 जुलाई जिला स्तरीय 18 जुलाई 2022 को प्रदेश स्तरीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री जी के नाम सौपा जायेगा और 2 अगस्त 2022 को दिल्ली के रामलीला मैदान में देश भर के 5 लाख 80 हजार राशन दुकानदार के साथ धरना प्रदर्शन कर संसद घेराओ करेगी

अभाविप ने बस्तर विश्वविद्यालय के कुलपति को सौपा ज्ञापन

0

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बस्तर ने बस्तर विश्वविद्यालय के कुलपति से मिलकर स्नातक /स्नातकोत्तर की परीक्षा परिणाम में हो रही देरी को लेकर ज्ञापन सौंपा एवं शीघ्र परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग की |

अभाविप बस्तर जिला संयोजक वरूण साहनी ने बताया कि बस्तर विश्वविद्यालय से सम्बंधित महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी हैं किन्तु स्नातक के परीक्षा परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुये हैं| ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के अंतर्गत आने वाले सभी महाविद्यालय एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय में भी प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी हैं बस्तर के प्रतिभावान छात्र जो अपने आगे की पढाई ऐसे संस्थानों में करना चाहते हैं परिणाम में देरी की वजह से उनकी शिक्षा प्रभावित ना हो | ज्ञापन देने के दौरान नगर मंत्री यश ध्रुव, तीरथ कश्यप, संजय मुखर्जी, शिवयानी जैन, शिवानी एवं अन्य उपस्थित थे |

किसी की लकीरें मिटाने में नहीं खुद की लकीरें बढ़ाने में विश्वास: चंदन कुमार

0

बस्तर मेरे लिए नया नहीं किंतु चुनौती महत्वपूर्ण

मीडिया भी अनौपचारिक रूप से शासन -प्रशासन का अंग

जगदलपुर । किसी के कार्यों को रोकना मेरा मकसद नहीं बल्कि अपने कार्यों को करते जाना मेरी प्राथमिकता रहता है, पूराने अच्छे कार्यों को करते जाएंगे। वहीं बस्तर मेरे लिए अछूता नहीं है क्योंकि यहीं मेरी प्राथमिक शाला हैं। बस्तर जिले के नवपदस्थ कलेक्टर चंदन कुमार पत्रकारों से मुखातिब हो रहे थे।

ज्ञात हो कि 2011 के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रजत कुमार बंसल दक्षिण बस्तर के सुकमा व उत्तर बस्तर के कांकेर जिले में कलेक्टर रह चुके हैं और मध्य बस्तर के जगदलपुर जिले के बस्तर जिले में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के पद पर शोभायमान रहे।

कलेक्टर चंदन कुमार ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि 2013 में जब बतौर एसडीएम पदस्थ था तो जो प्राथमिकता थी वह अलग थी और 2022 में जनता की प्राथमिकता अलग-अलग है । जनता की भावनाओं के अनुसार कार्य करते जाना चाहिए। बस्तर जिला मेरे लिए नया नहीं है किंतु चुनौतियां कम नहीं है कलेक्टर चंदन कुमार ने आगे कहा कि मीडिया कर्मी शासन-प्रशासन की कमी-खामी को उजागर करते रहते हैं और उनके द्वारा जो तथ्य सामने लाते हैं उसको सकारात्मक रूप से लेना चाहिए। तत्कालीन कलेक्टर रजत बंसल द्वारा कराए जाने वाले कार्यों को बंद करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी की लकीरें मिटाने में नहीं खुद के कार्यों की लकीरें बढ़ाने में मैं विश्वास करता हूं। इस पत्रकार वार्ता के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास व नगर पालिक निगम के आयुक्त दिनेश नाग भी मौजूद थे।

गुटबाजी के तूफान में हिचकोले खा रही भाजपा की नाव, कैसे बसे दल्ली नपा में गांव…

0

(अर्जुन झा)

दल्ली राजहरा। बालोद जिले में सियासी उठापटक के लिए सबसे अधिक चर्चित दल्ली राजहरा की जनता को राजनीतिक नजरिये से काफी जागरूक माना जाता है। यहां की जनता हर स्तर के चुनाव में अपनी राय परिस्थितियों और गुणदोष के आधार पर व्यक्त करती है। दल्ली राजहरा कांकेर लोकसभा और डोंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। दल्ली राजहरा नगरपालिका क्षेत्र है और सबसे ज्यादा चर्चा नगरपालिका की राजनीति की ही होती है। दल्ली राजहरा नगरपालिका की राजनीति इन दिनों फिर उबाल पर है। विवादों के दायरे में आये नगरपालिका उपाध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है।भाजपा पार्षद दल गुटबाजी के झूले में वैसे ही झूल रहा है, जैसे भाजपा की नाव गुटबाजी के तूफान में हिचकोले खा रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि दल्ली नगरपालिका में भाजपा का गांव कैसे बसेगा? भाजपा अपना उपाध्यक्ष कैसे बनवा पायेगी? आखिर दल्ली राजहरा नगर पालिका का उपाध्यक्ष कौन बनेगा? कहा जा रहा है कि नगर पालिका में कांग्रेस और भाजपा नेताओं की साठगाँठ, शहर के विकास को रोकने एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगा और इस सिलसिले में उपाध्यक्ष द्वारा इस्तीफा देने से सियासी सरगर्मी बढ़ गई। नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव के समय से ही भाजपा पार्षदों की भूमिका संदिग्ध हो गई थी। भाजपा के 13 पार्षद और एक निर्दलीय पार्षद के समर्थन के बावजूद भाजपा अपने पार्षदों को संगठित करने में विफल रही | जिसके परिणाम स्वरूप भाजपा को अध्यक्ष चुनाव में 12 वोट मिले थे। भाजपा नेताओं ने 3 पार्षदों पर भीतरघात का आरोप लगा कर उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया था | जिसमें भाजपा के खेमे में से उपाध्यक्ष बने संतोष देवांगन भी शामिल थे। ढाई साल में नगर पालिका में भाजपा विपक्ष की भूमिका में सक्रिय नजर नहीं आयी।

कहा जाता है कि कुछ अवसरवादी सेटिंगबाज नेता और कुछ पार्षद नगर पालिका में ठेकेदारी के लिए अपने सम्मान व पार्टी के सम्मान को गिरवी रखने से भी बाज नहीं आये। नगर पालिका में अढ़ाई साल तक विपक्ष की भूमिका दिखाई नहीं दी लेकिन अब पालिकाउपाध्यक्ष संतोष देवांगन द्वारा अपने पद से इस्तीफा देने के बाद सियासी तापमान बढ़ गया है। उपाध्यक्ष के इस्तीफे के घटनाक्रम के मद्देनजर सियासी गलियारों में चर्चा है कि भाजपा और कांग्रेस द्वारा सेटिंग कर कार्य करने का खुला आरोप लगाया गया। इसके बाद एक कांग्रेस पार्षद ने उपाध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने हेतु हस्ताक्षर अभियान चला कर अपनी दावेदारी ठोक दी। इस कांग्रेस पार्षद के समर्थन में भाजपा के भी कुछ पार्षद विशेष और नेता भी सक्रिय हो गये। नगर पालिका के ठेके में हिस्सेदारी के लिए सियासी सेटिंग की चर्चा कई जुबानों पर है। भाजपा अपनी गुटबाजी में उलझी हुई हैं भाजपा का एक गुट सेटिंग स्पेशलिस्ट नेताओं के प्रभाव में आकर कांग्रेस के साथ मिल कर विद्रोह कर उपाध्यक्ष के खिलाफ लामबंध हो गया है तो दूसरा गुट इसका विरोध कर रहा हैं। उसका कहना हैं कि भाजपा का उपाध्यक्ष तय होने पर ही वर्तमान उपाध्यक्ष को हटाया जाये। मगर आपसी गुटबाजी से यह मुमकिन नहीं लग रहा हैं। इधर कांग्रेस में भी गुटबाजी की कोई कमी नहीं है। नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर कांग्रेस काबिज है। अध्यक्ष अपनी पसंद का उपाध्यक्ष चुनवाने की कोशिश करते हैं तो कांग्रेस की गुटबाजी सामने आ सकती है। सत्ताधारी पार्टी में उपाध्यक्ष को लेकर दूसरा गुट सक्रिय है जोकि अध्यक्ष से नाराज दिखता है ऐसे में क्या होगा, क्या अध्यक्ष नाराज गुट को साधने में सफल होते हैं इस पर जिज्ञासा का माहौल बना हुआ है।

छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के नेतृत्व में ग्राम पंचायत पिपलावंड में कार्यक्रम हुआ आयोजन

0

बस्तर …. छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के नेतृत्व में बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पिपलावंड में ग्रामीणों ने स्थानीय मुद्दा कई वर्षों से लंबित गांव के लोगों ने गिट्टी क्रेशर खदान को लेकर विरोध कर रहे हैं। इस समस्या समस्या को लेकर छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों को बुलाकर उनके सामने अपनी समस्या बताएं गांव वालों ने गांव वालों ने कहा की कुछ हमारे आदिवासी भाइयों पर फर्जी तरीके से एफ आई आर करवाया गया है इस पर भी निष्पक्ष जांच करने की गांव के लोगों ने छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज से मांग रखी इस अवसर पर प्रदेश के उपाध्यक्ष राजाराम तोड़ेम जिला, अध्यक्ष दशरथ कश्यप, जिला उपाध्यक्ष महेश कश्यप , जिला युवा प्रभाग उपाध्यक्ष बबलू बघेल, जिला सचिव नील कुमार बघेल ,बस्तर ब्लॉक अध्यक्ष नकक्षडी कश्यप ,सुखदेव मंडावी , जनपद सदस्य अंतू कश्यप ,हरबंधु बघेल ,ललित बघेल एवं गांव के पुजारी सिरहा पटेल और बड़ी संख्या में रहे ग्रामवासी मौजूद रहे।

संसदीय सचिव जैन की पहल पर बीमार एवं जरूरतमंदों को मिली मदद

0

जगदलपुर। विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से 8 बीमार एवं जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 6 लाख 75 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वेच्छानुदान मद से जिन लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई उनमें पैर की गंभीर बीमारी से पीड़ित बलराम पवार को 50 हजार रुपए, सुभाष वार्ड निवासी पैंक्रियाज की गंभीर बीमारी से पीड़ित नीलमणि साहू को 1 लाख रुपए, स्व रोजगार हेतु पूनमचंद बनपेला को 25 हजार रुपए, किडनी की गंभीर बिमारी से पीड़ित रमीज खान को 3 लाख रुपए एवं सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल हो कर लकवाग्रस्त हुए मनीष सिंह ठाकुर को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

इस अवसर पर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता के कारण आज प्रदेश में गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को लगातार आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। खूबचंद बघेल स्वास्थ योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का इलाज नि: शुल्क किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विशेष आर्थिक सहायता योजना के तहत गंभीर बीमारी में 20 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता के कारण ही आज गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

इस अवसर पर आर्थिक सहायता प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने कहा कि प्रदेश की संवेदनशील कांग्रेस सरकार के कारण ही आज वे आर्थिक सहायता प्राप्त कर पा रहे हैं। इस हेतु वे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा विधायक रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हैं।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ सदर वार्ड के पार्षद इमरान खान, मनोनीत पार्षद अमरनाथ सिंह, कांग्रेस विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, वरिष्ठ पत्रकार विकास तिवारी उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS