किरंदुल – पूरे देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में इस्पात मंत्रालय के निर्देशानुसार एनएमडीसी लिमिटेड, बीआईओएम किरंदुल कांप्लेक्स में भी आजादी के अमृत महोत्सव के तहत टॉक शो एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। नगर के केंद्रीय विद्यालय में सुबह से टॉक शो का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए विभिन्न सामाजिक एवं ज्वलंत मुद्दों जैसे सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करना, स्वच्छ भारत अभियान तथा कचरा प्रबंधन आदि मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। तत्पश्चात दोपहर में किरंदुल परियोजना के समीप ग्राम कोड़ेनार में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत ग्राम की स्वच्छता एनएमडीसी के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा की गई। इस अवसर पर अधिकारीगण कोड़ेनार ग्राम में सफाई करते दिखे। इन दोनों कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के साथ एनएमडीसी के अधिकारी कर्मचारियों की भारी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धर्मेंद्र सिन्हा, जी वेलवसंथन, एम सिद्धि बाबू, श्रीमती अलका सिंह, शिव प्रसाद गुप्ता, डॉक्टर बी सी द्विवेदी एवं केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं सहित एनएमडीसी के कर्मचारी उपस्थित थे।
आज दिनांक 6/7/2022 को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा दीनदयाल उपाध्याय शक्ति केंद्र अंतर्गत पंजाब भवन रोड किनारे पौधे लगाकर पौधे को ट्री गार्ड से संरक्षित किया, इसके पश्चात भाजपा कार्यालय में छायाचित्र पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया !
इस संगोष्ठी में मुख्य वक्ता किरण देव प्रदेश महामंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जनसंघ के संस्थापक थे इन्होंने नेहरू के तुष्टीकरण नीति से नाराज होकर नेहरू मंत्रिमंडल में उद्योग मंत्री से इस्तीफा देकर तत्कालीन द्वितीय सरसंघचालक से मिलकर राष्ट्र की सेवा हेतु जनसंघ की स्थापना की और तत्कालीन परमिट कानून को तोड़ते हुए कश्मीर में प्रवेश किया जहाँ डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को विस्तार कर नजरबंद किया गया यहां उन्होंने अपनी शहादत दी, जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी में प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधन किया और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संघर्ष से जीवन में सीख लेते हुए पार्टी के लिए मजबूती से काम करने का आह्वान किया नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहां कि कांग्रेस की तूष्टिकरण आजादी के पूर्व और आजादी के बाद भी रही, वही नीति कांग्रेस की आज भी है जिसका विरोध डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने किया आज भी कॉन्ग्रेस तुष्टीकरण की नीति अपनाकर देश को कमजोर कर रही है इस अवसर पर सांसद दिनेश कश्यप केदार कश्यप रूप सिंह मंडावी योगेंद्र पांडे रजनीश पानीग्राही जी नरसिंह राव आलोक अवस्थी सुरेश गुप्ता आर्यन सिंह आर्य कमल पटवा अतुल सिम्हा जी रोशन झा रामकुमार यादव अविनाश श्रीवास्तव अभिषेक तिवारी जी सूर्य भूषण सिंह बंटू पांडे योगेश मिश्रा सुरेश कश्यप साकेत झा नारायण चांडक शेखर साहू शेखर शर्मा आनंद झा कृष्णा राय प्रतिक नायडू गणेश काले आशुतोष पाल राजपाल काशेर अभय दीक्षित योगेश ठाकुर गीता नाग विकास पत्रों के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे |
जगदलपुर, 06 जुलाई 2022 – कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देशानुसार बुधवार को नगर निगम कार्यालय के सभाकक्ष में आयुक्त दिनेश कुमार नाग ने डेंगू के रोकथाम व बचाव के उद्देश्य से संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का आवश्यक बैठक लेकर डेंगू के रोकथाम और बचाव के लिए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र के अधिकारियों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, युवोदय के स्वयंसेवक व युवा मितान सदस्य उपस्थित थे। आयुक्त दिनेश कुमार नाग ने शहर के 48 वार्डों के लिए डेंगू के रोकथाम व बचाव के लिए संयुक्त टीम का गठन कर वार्डो का घर घर जाकर सर्वे कर डेंगू के रोकथाम व बचाव के उपाय लोगों को बताने को कहा। आयुक्त ने स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर की टीम को शहर के शासकीय व निजी विद्यालयों में जाकर छात्र छात्राओं और युवा मितान सदस्य, युवोदय के स्वयंसेवकों को शहर के वार्डो में घर घर जाकर डेंगू के रोकथाम व बचाव के तरीके से अवगत को डेंगू रोग के रोकथाम व बचाव के उपाय के संबंध में जानकारी देने की अपील की। उन्होंने इसके साथ ही लोगों को सतर्क रहने पर विशेष जोर दिया । आयुक्त दिनेश कुमार नाग ने बताया कि डेंगू रोग के रोकथाम और बचाव के लिए निगम अमला, स्वास्थ्य विभाग व अन्य समस्त विभाग शहर के वार्डो में लगातार दवा का छिड़काव के अलावा मुस्तैदी के साथ इसके बचाव के उपाय के संबंध में लोगों को जानकारी दे रहे हैं।
पूर्व बस्तर सांसद दिनेश कश्यप , पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजली अर्पित की कर सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में किया पौधा रोपण
भानपुरी:- प्रखर राष्ट्रवादी नेता जिन्होंने एक देश, एक निशान, एक विधान के प्रणेता डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती पर भारतीय जनता पार्टी मंडल भानपुरी कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पूर्व बस्तर सांसद दिनेश कश्यप एवम पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप , मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल व पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें। श्रद्धांजलि पश्चात् सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण भानपुरी में पौधा रोपण किया गया।
आज बस्तर सांसद दीपक बैज बस्तर के ऐतिहासिक गोँचा महापर्व में शामिल हो कर भगवान श्री श्री 1008 जगन्नाथ महाप्रभु का सपरिवार दर्शन लाभ लिया..
इस दौरान 360 आरण्यक ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष ईश्वर नाथ खंबारी, ईश्वर पाणिग्राही,देवशंकर पंडा,ललित पांडे,विवेक पांडे, चिंतामणि पांडे सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
बकावण्ड विकासखण्ड के गांवों में पहुंचकर किया गया टीकाकरण
जगदलपुर, 05 जुलाई 2022 – यू.एस.ए.आई.डी., आई.पी.ई.ग्लोबल द्वारा समर्थित ‘‘समृद्ध’’ परियोजना के सहयोग से चाईल्डफन्ड इंडिया ने ‘‘कोविड मुक्त गॉंव’’ परियोजना के तहत विकासखण्ड बकावण्ड में वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स के साथ कोविड-19 टीकाकरण में सहयोग किया। समृद्ध हेल्थ केयर ब्लेंडेड फाइनेंस फेसिलिटी, यूनाईटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल (यू.एस.ए.आई.डी..) द्वारा समर्थित और आई.पी.ई. ग्लोबल द्वारा कार्यान्वित चाईल्डफन्ड इंडिया ने आज विकासखण्ड बकावण्ड के स्वास्थ्य केन्द्रों में वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स, के तहत गांव में जाकर जागरूक किया एवं वेक्सीनेशन टीम का सहयोग किया। जिनके माध्यम से लोगों को कोविड-19 टीकाकरण दिया गया। इसमें चाईल्डफन्ड समृद्ध परियोजना के सामुदायिक कार्यकर्ता मदन एवं विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी के द्वारा वेक्सीनेशन ऑन व्हील्स के तहत कोविड-19 टीकाकरण में सहयोग दिया गया।
जगदलपुर, 06 जुलाई 2022 – बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक 30 जुलाई को कोंडागांव जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। संभाग आयुक्त एवं प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्याम धावड़े ने बताया कि पूर्व में यह बैठक 7 जुलाई को प्रस्तावित थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से संशोधित करते हुए 30 जुलाई को रखी गई है।
डौंडी- प्रदेश की महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री आज अपने विधानसभा क्षेत्र डौंडीलोहारा अंतर्गत डौंडी आदिवासी ब्लाक के तीन ग्रामो का दौरा कर इस क्षेत्र की वर्षो पुरानी ज्वलंत समस्याओं को दूर कर दी। सर्वप्रथम मंत्री अनिला भेड़िया आदिवासी ब्लाक डौंडी के ग्राम चिखली पहुँची जहां उन्होंने शासकीय स्कूल में 17 लाख 25 हजार से बनने वाली भवन निर्माण का भूमिपूजन किया ।
वही अंचल के ठेमा बुजुर्ग में 5 करोड़ 80 लाख 45 हजार लागत से बनने वाली ठेमा बुजुर्ग – भर्रीटोला मार्ग के तांदुला नदी पर उच्चस्तरीय पुल पहुँच मार्ग की भूमिपूजन कर ग्राम ठेमाबुज़ुर्ग के मा दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए इस ब्लाक व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण के बाहर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री अनिला भेड़िया ने राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों व हर वर्गों की जनकल्याणकारी योजनाओं को पटल पर रखते हुए मुख्यमंमत्री के प्रत्येक कार्यों से अवगत कराया गया। उन्होंने ठेमाबुज़ुर्ग के मंदिर में विराजित मा दंतेश्वरी के संदर्भ पर कहा कि देश की आजादी के बाद से उनका पूरा कुल इसी मंदिर से आशीर्वाद लेकर चुनाव लड़ते आ रहे है जहां क्षेत्र की जनता का भरपूर आशीर्वाद मिलता आ रहा है
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जिसका वह हमेशा से ऋणी रही है। उन्होंने यह भी कहा कि डौंडीलोहारा विस् क्षेत्र आप सभी जनता के कांग्रेस पार्टी के प्रति जो विस्वास बना हुआ है उसके लिए प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल इस क्षेत्र के विकास की दिशा में कोई कसर नही छोड़ रहे है। ग्राम ठेमाबुज़ुर्ग क्षेत्र के ग्रामीणों की मांगों पर मंत्री भेड़िया ने कलस्टर भवन बनाने की घोषणा करते हुये कहा कि यह भवन महिला समूहों की आर्थिक स्थिति मजबूती प्रदान करेगी जिसकी संरक्षण करने की जिम्मेदारी आप समूहों की रहेगी। मंत्री भेड़िया द्वारा क्षेत्र की महिला समूह, विभिन्न कृषकों व होनहार छात्र को चेक राशि भी वितरित की गई ।
साथ ही उन्होंने निषाद केवट समाज को भी मछली पालन की जाल व अन्य सामाग्री प्रदाय की गई। जिसके बाद मंत्री भेड़िया का काफिला आमाडुला पहुँची जहाँ उन्होंने 8 लाख 92 हजार लागत से बनने वाली व्यवसायिक परिसर व 17 लाख 20 हजार से बनाये जाने वाली स्कूल मरम्मत कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री प्रतिनधि पीयूष सोनी के साथ ही ब्लाक के तमाम जनपद सदस्य , सरपंच गण, कट्टर कांग्रेसी व युवा कांग्रेस के समस्त ब्लाक जिला पदाधिकारी के साथ ही क्षेत्र के आम जनता भारी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान मंत्री अनिला भेड़िया के सभी कार्यक्रम में डौंडी टीआई कैलाश मरई पुलिस प्रशासन की पूरी टीम मुस्तैदी के साथ तैनात रही।
दल्लीराजहरा । थाना डौंडी में प्रार्थी के रिपोर्ट पर कि उसकी नाबालिग भांजी को कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी विधि पूर्ण वैध संरक्षण से 2 जुलाई 2022 को उनके बिना जानकारी के भगा कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना डौंडी में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था |
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम एवं नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में थाना डौंडी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिक लड़की को आरोपी रविशंकर नुरुटी पिता कमल नुरुटी उम्र 25 वर्ष साकिन बम्हनी थाना डौंडी जिला बालोद के कब्जे से बरामद कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 363, 366, 376(2)(ढ़)भादवी 4 5(ठ)6 के तहत गिरफ्तार कर जेल निरुद्ध किया गया । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कैलाश चंद्र मरई ,सउनि दुर्जन लाल रावटे, प्रधान रक्षा ज्ञानेश चंदेल क्रमांक 1480 एवं महिला आरक्षक क्रमांक 626 माधुरी लाठिया, ज्ञानेश्वर करचाल क्रमांक 149 की सराहनीय भूमिका रही ।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उद्योग – वाणिज्य व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की जुबान से निकले फिर बिंदास, बेलगाम बोल।कवासी अपने बेधड़क बयानों के लिए पहचाने जाते हैं। वे बेहिचक वह कह देते हैं, जो वे महसूस करते हैं। बिना कोई लाग लपेट के अपनी बात कह देना कवासी लखमा की फितरत है। उनकी बात का कोई बुरा नहीं मानता।
मनोविनोद से उनके भाव पढ़े जाते हैं, शब्द नहीं। उनकी खरी खोटी बात में भी बस्तरिया मासूमियत और मिठास का पुट होता है। अब कवासी लखमा ने एक खबरिया चैनल से बातचीत के दौरान भाजपा के आरोपों पर कह दिया कि छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता अंधे और बहरे हैं उन्हें न तो कुछ दिखाई देता है न कुछ सुनाई देता है। लगातार ढाई सालों से एक के बाद एक छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय पुरस्कार केंद्र में बैठी भाजपा सरकार ही दे रही है और वह ऐसे ही नहीं दे रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में अच्छा काम हो रहा है। उसके लिए छत्तीसगढ़ को पुरस्कारों से नवाजा जा रहा है। क्या छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं को यह सब नहीं दिखता है या सुनाई नहीं देता है? लखमा जी फरमा रहे हैं कि लोकसभा में भाजपा के 9 सांसद छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हैं। क्या कभी इन सांसदों ने कोई पत्र केंद्र को लिखा है। कोयले की कमी है, गाड़ियां बंद हैं, खाद की किल्लत हो रही है, महंगाई बढ़ चुकी है डीजल ठीक से नहीं मिल रहा है। यह सब इनको नहीं दिखता है। छत्तीसगढ़ को पुरस्कार मिलता है तो भाजपा के पूरे नेताओं के पेट में दर्द चालू हो जाता है। कोई मुद्दे भाजपा के पास नहीं हैं।