City Media - Page 1070 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1070

विकास या विनाश का यह कैसा खेल जिसमें आवागमन पर लोगों को हो रही भारी तकलीफ , मामला डौंडी ब्लाक के करोड़ो रुपयों की लागत से बन बन रही घोठिया मार्ग रोड़ का

0

डौंडी- किसी भी ग्राम के सरपंच द्वारा अपने ग्राम के मुख्य पहुँच मार्ग को क्षेत्र के जनपद पंचायत में प्रस्ताव रखकर यह प्रस्तुत किया जाता है कि मुख्य मार्ग आवागमन की ओर बेहद खराब हो गया है। जिसकी प्रक्रिया की ओर यह जनप्रतिनिधियों द्वारा विशेष कार्य करते हुए अपना कार्य किया जाता है।

जहां क्षेत्र के महिला बाल विकास मंत्री अपनी हामी भरते हुए क्षेत्र के सर्वागीण विकास की दिशा में आम जनता की समस्याओं को दूर करने सकारात्म पहल भी की जाती है। परंतु विकास कार्य ठेका लेने वाने ठेकेदार अपनी मनमर्जी चलाते हुए विकास की जगह विनास की तरह कार्य करते हुए आम राहगीर जनता को तकलीफ में डाला जा रहा है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

Home

गौरतलब है कि डौंडी मुख्य मार्ग से घोठिया बालोद पहुँच मार्ग का कार्य करोड़ो रुपयों की लागत से बनाया जा रहा है। जिसके लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र की विधायक व महिला बाल विकास मंत्री से आग्रह कर समस्याओं के संदर्भ में बात रखते हुए इस घोठिया रोड की आवागमन सुविधा पर ध्यानाकर्षण कराकर उक्त रोड निर्माण की मांग कि गई थी जहां मंत्री अनिला भेड़िया द्वारा राज्य शासन से इस मार्ग की कायाकल्प करने करोड़ो रुपयों की स्वीकृति प्रदाय कराई गई है । लेकिन इस मार्ग के ठेकेदार जनता को सुविधाएं देने के बजाय उन्हें आफत में डालकर रोड निर्माण में लापरवाही बरत रहे है। जिसका नजीता ही कहा जाए कि इस मार्ग में चलने वाली दो पहिया वाहनों में सवार राहगीर नवनिर्मित कीचड़ युक्त सड़क मार्ग में ठेकेदार की लापरवाही के चलते अनावश्यक सिलिप खाकर गिर रहे है।

जिससे बड़ी दुर्घटना होने की प्रबल आसंका बनी नजर आ रही है। बड़ी बात यह कि यह ठेकेदार किसी भी पुल पुलिया में ड्रायवर्षन का ख्याल नहीं जा रहा है। जिससे कभी भी गंभीर दुर्घटना की आसंका भी बनी हुई है। सवाल यह उठ रहा कि भरी बरसात में यह ठेकेदार अपना कार्य जनहित में कर रहा या अपने मनमर्जी से । सवाल इसलिए कि क्षेत्र की जनता को इस रोड कार्य से आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार की इस कार्य पर क्षेत्र के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की चुप्पी भी समझ से परे नजर आ रहा है।

शासकीय प्राथमिक शाला ककरेल में किया गया मॉक ड्रिल

0

मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा कार्यक्रम के तहत, शासकीय प्राथमिक शाला ककरेल, संकुल पथराटोला, विकासखंड डौंडी, में आपदा प्रबंधन विषय पर बच्चों द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। शाला सुरक्षा कार्यक्रम के तहत, संस्था प्रधान ने शाला के शिक्षकों व बच्चों को प्राकृतिक आपदा से बचने के उपाय की जानकारी देते हुए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया तथा शाला सुरक्षा के अति आवश्यक प्रमुख घटकों की जानकारी दी गई जैसे – 1. आपदा प्रबंधन 2. प्रशिक्षित संवेदनशील स्टाफ 3. नियमित अभ्यास एवं मॉक ड्रिल 4. शाला में सकारात्मक वातावरण 5. अग्निशामक यंत्र 6. सजग युवा क्लब।

शाला सुरक्षा कार्यक्रम के तहत संस्था प्रधान ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि – मॉक ड्रिल क्यों ? किसी आपातकालीन दुर्घटना की स्थिति में उससे निपटने की तत्परता को मापते हुए आपातकालीन प्रतिक्रिया योजना की प्रभावशीलता के परीक्षण हेतु । तथा कितने अंतराल में मॉक ड्रिल का आयोजन करना चाहिए ? स्कूल में इसे कम से कम हर 3 माह में एक बार अवश्य करवाएं । भूकंप आने पर हमें, कैसे बच्चों को सुरक्षित, शाला से बाहर खुले मैदान में निकालना है या तुरंत टेबल के नीचे छिप जाना है।
मॉक ड्रिल के इस आयोजन में शासकीय प्राथमिक शाला ककरेल के संस्था प्रधान श्री टुमनलाल सिन्हा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ककरेल के संस्था प्रधान श्री सोहन लाल जैन, शिक्षक ओमप्रकाश सोयाम, श्रीमती सुमरित ठाकुर, भृत्य श्री सोहनलाल ठाकुर उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सर्व ब्राह्मण समाज ने लीना मनिमेकलाई के खिलाफ एसएसपी को की शिकायत, एफआईआर के लिए कोतवाली टीआई को सौपा शिकायत

0

जगदलपुर। हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ आये दिन अधर्मी तत्वों के द्वारा अपमानजनक कृत्य किये जाने को लेकर ब्राम्हण समाज मे भारी आक्रोश है। इस कड़ी में एक और अधर्मी ने हिदुओ की आराध्य देवी माँ काली के रूप में दर्शाए गए एक दुष्कृत चरित्र पर ओछी कृत्य कर हिंदुओ के आस्था पर हमला करने का अपराध किया गया। बुधवार को सर्व ब्राम्हण समाज ने फ़िल्म निर्मात्री लीना मनिमेकलाई के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौपा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुपस्थिति में डीएसपी अपूर्वा सिंह छत्रिय को शिकायत पत्र सौपा गया।शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है की हिन्दू देवी-देवताओं के अपमान व हिन्दु आस्था को छति पहुचाने पर फिल्म निर्मात्री लीना मनिमेकलाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो। भारतीय फिल्म निर्मात्री लीना मनिमेकलाई की वृत चित्र काली का पोस्टर विगत दिनों 2 जून 2022 जारी किया गया। जारी पोस्टर में माँ काली का अपमान किया गया। इस पोस्टर में माँ काली के चार भूजा के प्रति रूप में एक महिला को दिखाया माथे पर धर्म प्रति तिलक है, हाथों में त्रिशुल व अन्य शस्त्र है। वही एक हाथ में सिगरेट जो मुह से लगी हुई है वहीं दूसरे हाथ (एलजीबीटीक्यु) का झण्डा है। इस पोस्टर के माध्यम से हिन्दुजन मानस की धार्मिक ठेस पहुचाने का कार्य किया गया है। काली का जारी पोस्टर हिन्दु धर्म पर आघात है, काली के जारी पोस्टर से हम सब सर्व ब्राह्मण समाज के धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंची है। जिसका हम सभी विरोध करते है बार-बार देवी देवताओं का अपमान अब असहनीय है। हिन्दू देवी-देवताओं के इस अपमानजनक कृत्य के लिए भारतीय फिल्म निर्मात्री मनिमेकलाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उचित कार्यवाही की जाय। सर्व ब्राम्हण समाज का प्रतिनिधिमंडल सिटी कोतवाली पहुंच टीआई एमन साहू को शिकायत पत्र सौप एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। शिकायत पत्र सौपने के दौरान सर्व ब्राम्हण समाज के संभागीय अध्यक्ष संजीव शर्मा,अनिल सामन्त, शिवनारायन पांडे,संजय पांडे,दृशान चक्रवती, अनिंदय बागची,कौशिक शुक्ला,अनिल शुक्ला,सुनील तिवारी,संतोष त्रीपाठी,गिरिजानंदन मिश्र,सतीश बाजपेई, बंटू पांडे,योगेश मिश्रा,तेजपाल शर्मा,राकेश तिवारी,राकेश रथ,योगेश शुक्ला,आंनद झा व अन्य विप्रवर मौजूद थे।

अब सहन से बाहर

हिन्दू देवी-देवताओं के विरुद्ध असमाजिक तत्व और अधर्मियों के द्वारा लगातार अपमानजनक कृत्य किया जा रहा है। सर्व ब्राम्हण समाज के सम्भागीय अध्य्क्ष संजीव शर्मा ने इसका कड़ा प्रतिकार करते कहा कि बस अब बहुत हो गया,अब सहन शक्ति खत्म हो गया है । अब ऐसे अधर्मियों के खिलाफ कड़ा प्रतिकार का समय आ गया है। शर्मा ने सर्व हिन्दुओ को इस अक्षम्य कृत्य के विरोध एकजुट होने का आव्हान किया है। ताकि आने वाले दिन में एक महत्वपूर्ण बैठक कर ऐसे अधर्मियों के खिलाफ अभियान चलाने निर्णय लिया जाएगा।

महिलाओं के साथ छेडखनी, गाली गलौच करने वाले व शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले दो अलग-अलग मामलों में फरार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया

0

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में महिला संबंधी अपराधों में बस्तर पुलिस के द्वारा गंभीरता पूर्वक विशेष रूची लेकर कार्य कर रही है। जिस तारतम्य में सिटी कोतवाली में महिलाओं के साथ हुये छेड़छाड, अश्लील गाली गलौच, एवं शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वालों के संबंध में 2 अलग अलग अपराधों में लम्बे समय से फरार आरोपियों को पकड़ने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

विवरणः-

ज्ञात हो कि घटना दिनांक फरवरी से अक्टुबर 2021 मध्य पीड़िता को नेहरूलाल सिन्हा ने उसे शादी का झांसा देकर, पीड़िता का शारीरिक शोषण किया और प्रार्थिया के गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराया और अब आरोपी शादी करने से मना कर, दुसरी लड़की से सगाई कर लिया गया है कि रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 376,313 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध किया गया था एवं इसी प्रकार से दिनांक 22.06.2022 के 09ः00 बजे आरोपी राजा टांगरी निवासी कालीपुर अटल आवास धरमपुरा ने आकर प्रार्थीया को बुरी नियत से सीना व पेट को छुते हाथ कलाई को पकड़ा लिया और गंदी-गंदी गाली गलौच कर छेड़छाड किया है कि रिपोर्ट पर अपराध धारा 354,294 भादवि0 पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया गया था।

विवेचनाः-

दौरान अनुसंधान के दोनो मामले में आरोपियो का साइबर सेल की मदद से जानकारी प्राप्त किया गया। दैहिक शोषण वाले मामले में आरोपी का चारामा के पास जिला कांकेर में होने की जानकारी मिली एवं छेड़छाड़ वाले मामले में आरोपी धरमपुरा क्षेत्र में होना पता चलने पर,मामले में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में पतासाजी हेतु अगल-अगल टीम गठित कर, टीम रवाना किया गया। दौरान पतासाजी के टीम द्वारा दोनो आरोपियों को अलग-अलग जगह से पकड़ा गया। जिसे गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारीः-
निरीक्षक – एमन साहू
सहा.उपनिरीक – दिनेश उसेण्डी, इंदु शर्मा, मीना यादव
प्रआर. – मयाराम नेताम, राकेश ठाकुर, क्षमा साहू
आरक्षक – हरीश कोर्राम, डोमेन्द्र कुमार ठाकुर ,रवि कुमार।

जोन स्तरीय बैठक कांग्रेस कार्यकर्तागण हुए शामिल

0

तोकापाल। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साहदेव नाग के आदेशानुसार आज पोटानार गुच्चागुड़ा में जोन व सेक्टर की एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया।

जोन अध्यक्ष फोटका राम की अध्यक्षता बैठक में अपने-अपने क्षेत्रों की समस्यायों की ओर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी वहीं जोन स्तर पर संगठनात्मक विस्तार के संबंध में भी पदाधिकारीयों ने अपनी अपनी बातों को रखा।

बैठक में उपस्थित रहे जोन अध्यक्ष फोटका कश्यप, गणेश कश्यप पोटानार सेक्टर अध्यक्ष, सुभाष बघेल सिंगनपुर सेक्टर अध्यक्ष, बुधराम मंडावी सिरिसगुड़ा सेक्टर अध्यक्ष, सुनिल कश्यप, लकी कश्यप, गोविन्द कश्यप व समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

साइबर सेल और राजहरा पुलिस की कार्यवाही

0

आज दिनांक 06.07.2022 को हमराह प्र0आर0 713 , आर0 202 सायबर सेल जुर्म जरायम पतासाजी अपराध क्र0 188/22 धारा 457,380 भादवि के माल मुल्जिम की पतासाजी पर ग्राम कुसुमकसा की ओर रवाना हुआ था, ग्राम कुसुमकसा चौक में जरिये मुखबीर सूचना मिला कि बोलोरो मेक्स क्र0 सीजी 08 एल 3157 में अधिक मात्रा में शराब भरकर कुसुमकसा शराब भट्ठी से राजहरा की ओर आ रही कि सूचना गवाह । भास्कर राव रेड्डी, रविनेताम व हमराह स्टाफ के कुसुमकसा इडीयन पेट्रोल पंप के पास जाकर घेरा बंदी कर बोलेरा मैक्स सीजी 08 एल 3157 को आते देख कर इंडीयन पेट्रोल पंप के सामने ईतवारी चाय ठेला के पास आते रोककर विधिसम्मत मौके पर कार्यवाही कर देहाती नालसी लिया देहाती नालसी नकल जैल है

देहाती नालसी थाना राजहरा जिला बालोद अपराध क्र0 0/22 धारा 34(2),59 क आबकारी एक्ट नाम सूचनाकर्ता अभियोगी शासन की ओर से सउनि लक्ष्मण प्रसाद नौरंगे थाना राजहरा जिला बालोद घटना दिनांक समय 06.07.2022 के 12.00 बजे से 14.40 बजे के बीच, घटना स्थल का पता ग्राम कुसुमकसा इंडीयन आयल पेट्रोल पंप के सामने देहाती नालसी लेने का दिनांक का समय 06.07.2022 के 16.00 बजे नाम आरोपियान 1. दयालू राम साह पिता सोनसाय साह उम्र 38 वर्ष सा0 चिपरा, 2. वासुदेव राणा पिता नरोतम राणा उम्र 32 वर्ष सा0 चिपरा, 3. रोशन कुमार साहू पिता गौतम सिंह साहू उम्र 30 वर्ष सा० चिपरा PS लोहारा, जप्ती मशरूका 1. बोलेरो मैक्स क्र0 CG08 L3157 कीमती 350000 रूपये, 2. एक जूट के बोरी में रखा 44 पौवा प्लेन शराब 7920 बल्क लीटर कीमती 3520 रूपये, 3. एक पीला प्लास्टीक बोरी के थैला में 42 पौवा देशी प्लेन शराब 7560 बल्कलीटर कीमती 3360 रूपये जुमला कीमती 365480 रूपये , कायमीकर्ता अधिकारी सउनि लक्ष्मण प्रसाद नौरंगे थाना राजहरा विवरण मै थाना राजहरा में सउनि के पद पर पदस्थ हूं कि

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आज दिनांक 06.07.2022 को हमराह प्र0आर0 713 , आर0 202 सायबर सेल के जुर्म जरायम पतासाजी अपराध क्र0 188/22 धारा 457,380 भादवि के माल मुल्जिम पतासाजी पर ग्राम कुसुमकसा की ओर रवाना हुआ था, कि ग्राम कुसुमकसा चौक में जरिये मुखबीर सूचना मिला कि बोलेरो मैक्स ट्रक क्रमांक CG 08 L3157 में अधिक मात्रा में शराब भरकर कुसुमकसा शराब भट्ठी से राजहरा की ओर आ रही है, कि सूचना पर गवाह भास्कर राव रेड्डी, रवि नेताम साकिनान राजहरा को धारा 160 जाफौ का नोटिस देकर मुखबीर सूचना से अवगत कराकर पंचनामा तैयार किया, आरोपीगणों के द्वारा सामान को हटादेने नष्ट कर देने की अंदेशा पर धारा 165 जाफौ का पंचनामा तैयार किया बाद हमराह स्टाफ एवं गवाहो को साथ लेकर मुखबीर सूचना तस्दीक हेतू इंडीयन आयल पेट्रोलपंप के पास छप कर बोलेरा मैक्स क्र0C का इंतजार किया जिसे आते देखकर इंडीयन पेट्रोल पंप के सामने ईतवारी चाय ठेला के सामने रोककर वाहन चालक तथा वाहन में बैठे दो अन्य व्यक्ति मिला वाहन चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम दयालू राम साहू पिता सोनसाय साह उम्र 38 वर्ष सा0 चिपरा तथा बगल में बैठे व्यक्ति से पूछने पर अपना नाम वासूदेव राणा, पिता नरोत्तम राण उम्र 32 वर्ष सा0 चिपरा , रोशन कुमार साहू पिता गौतम सिंह साहू उम्र 30 वर्ष सा0 चिपरा थाना डौण्डी लोहारा का रहने वाला बताया, जिसे मुखबीर सूचना से अवगत कराकर बोलेरो मैक्स क्रमांक CG 08 L3157 में एक पीला रंग के थैला तथा जूट के बोरी में रखे सामान के बारे में पूछताछ किया, पीला रंग के थैला एवं जूट के बोरा मे रखे सामान की तलाशी हेतू तलाशी संबंधी नोटिस दिया, तलाशी सहमति प्राप्त कर दयालू राम साहू, वासुदेव राणा, रोशन कुमार साह से पुलिस पार्टी एवं गवाहों तथा वाहन का तलाशी कराया गया, बाद वासुदेव राणा के एक जुट के बोरी में रखे सामान का तलाशी लिया, तलाशी में 44 पौव देशी प्लेन शराब 7920 बल्क लीटर कीमती 3520 रूपये तथा रोशन कुमार साहू के एक पीला रंग के प्लास्टीक बोरी के थैला में रखे 42 पौवा देशी प्लेन शराब 7560 बल्कलीटर कीमती 3360 रूपये मिला जिसका बरामदगी पंचनामा तेयार किया गया, सामान पहचान पंचनामा तैयार किया, बाद दयालू राम साहू, वासुदेव राणा, रोशन कुमार साहू साकिनान चिपरा को धारा 91 जाफौ का नोटिस देकर शराब परीवहन करने के संबंध में दस्तावेज पेश करने कहा गया जो लिखित में कोई दस्तावेज नही होना लिखकर दिये, आरोपी दयालू राम साहू द्वारा दस्तावेज पेश नही करने पर 1. दयालू राम साहू के

N.C.R.B (एन.सी.आर.बी)

I.I.F.-I (एकीकृत जाँच फार्म -I) कब्जे से एक बोलेरो मैक्स क्र0 CG 08 L3157 कीमती 350000 रूपये, 2. वासुदेव राणा सा0 चिपरा के पेश करने पर एक जूट के बोरी में रखा 44 पौवा देशी प्लेन शराब 7920 बल्क लीटर कीमती 3520 रूपये, 3. रोशन कुमार साहू सा0 चिपरा के पेश करने पर पीला प्लास्टीक बोरी के थैला में 42 पौवा देशी प्लेन शराब 7560 बल्क लीटर कीमती 3360 रूपये, जुमला कीमती 365480 रूपये की संपत्ति को जप्त किया, जप्तशुदा शराब को मौके पर सीलबंद किया गया, गवाहों के समक्ष सील पंचनामा तैयार किया गया, आरोपियान 1. दयालू राम साह पिता सोनसाय साहू उम्र 38 वर्ष सा0 चिपरा, 2. वासुदेव राणा पिता नरोत्तम राणा उम्र 32 वर्ष सा0 चिपरा, 3. रोशन कुमार साह पिता 30 वर्ष सा0 चिपरा थाना लोहारा, जिला बालोद द्वारा अपराध धारा सदर 34(2), 59 क आबकारी एक्ट घटित करना पाये जाने पर दिनांक 06.07.22 के क्रमश: 14.55, 15.00,15.20 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया, आरोपीगणों का जुर्म अजमानतीय अपराध होने से गिरफ्तारी की सूचना आरोपीगणों के परीजन को देकर पावती लिया गया, मौके पर गवाहो के समक्ष घटना स्थल का मौका नक्शा तैयार किया गया. गवाहों का कथन लिया गया. मौके पर देहाती नालसी लिया गया. आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध क्र0 0/22 धारा 34(2), 59 क आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया |

बस्तर विधानसभा के आखिरी छोर में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी ने विभिन्न ग्राम पंचायतो को देवगुड़ियों के जीर्णोद्धार एवं अन्य कार्यों हेतु 34 लाख रूपये की बड़ी सौगात दी

0

♦️बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी मंदिरो के जीर्णोद्धार हेतु बहुत ही सक्रिय

♦️बस्तर विधायक जी ने लगातार क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों के गांव के प्रमुख लोगों के द्वारा माता मंदिरो एवं देवगुड़ी की संरक्षण के लिए मांगे की थी जिसका आज विधायक ने भूमिपूजन करते हुए कहा की सरकार की प्राथमिकता है देवगुड़ियों की संरक्षण अच्छी रही तो गांव की विकास भी बहुत ही अग्रसील रहेगी |

♦️बस्तर विधायक जी ने कहा की जब से सरकार बनी है हमनें ग्रामीण क्षेत्र पर विकास की ओर बहुत अग्रसील होकर काम किया है ग्राम प्रमुखो से जानकारी लेकर आगे काम की ओर बड़ रहे है शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनको अवगत कराते है और उनकी मुलभुत सुविधाओ से लाभान्वित करते है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी का भी कहना है की गांव में लोगों को देवगुड़ीयों से काफ़ी लगाव रहता है इसलिए उनके अनुरूप ही काम पर रूचि होनी चाहिए इसलिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में देवगुड़ी संरक्षण एवं जीर्णोद्धार हेतु उनकी मांगो के अनुरूप ही कार्य चल रहा है आज यही योजनाओं के माध्यम से विभिन्न ग्राम पंचायत में देवगुड़ीयों का भूमिपूजन किया गया |

♦️ग्राम पंचायत सानदेवड़ा में परदेसीन माता देवगुड़ी निर्माण कार्य हेतु तीन लाख रूपये दिया

♦️ग्राम पंचायत सानदेवड़ा में मावली माता देवगुड़ी निर्माण कार्य हेतु पांच लाख रूपये दिया

♦️ग्राम पंचायत संधकरमरी में मावलीमाता देवगुड़ी निर्माण कार्य हेतु तीन लाख रूपये दिया

♦️ग्राम पंचायत संधकरमरी में आलेख महिमा देवगुड़ी निर्माण कार्य हेतु दो लाख रूपये दिया

♦️ग्राम पंचायत बड़े देवड़ा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु आठ लाख रूपये दिया

♦️ग्राम पंचायत बड़े देवड़ा सीसी सड़क निर्माण कार्य मेघनाथ घर से मयाराम घर तक 100 मीटर 2.60 लाख रूपये दिया

♦️ग्राम पंचायत शान देवड़ा में सामुदायिक कुकड़ूक पालन सामुदायिक बकरी पालन रोड निर्माण कार्य हेतु 2.45 लाख रुपया दिया

♦️ग्राम पंचायत संधकरमरी धनसरा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु आठ लाख रूपये दिया

♦️विधायक जी ने कहा की हमारी सरकार सभी वर्गों को लेकर चल रही है इसमें कई समुदाय के लोगों को लाभान्वित कर उनके मुलसवरूप सुविधा दिलाई है बस्तर में आदिवासी समाज भवन का निर्माण कार्य करवा रही है सर्वआदिवासी समाज हेतु परपा में बड़ी भवन बनाये जा रहे है इस तरह के सभी समाज को अलग अलग जगह पर उनको भी लाभान्वित किया है उनके दिशा निर्देश पर ही अमल किया गया है इस तरह ग्रामीण क्षेत्र में भी सामुदायिक भवन के रूप में सभी समाज के लिए कार्य कर उनको विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है |

♦️जिसमें मौजूद रहे छत्तीसगढ़ कृषक परिषद सदस्य जानकी राम सेठिया,जेल संदर्शक सदस्य दिनेश यदु, जगमोहन बघेल,जिला पंचायत सदस्य धनुरजय कश्यप, जनपद अध्यक्ष सुखदई बघेल, प्रतिमा भारती, तारावती, तुला राम कश्यप,गोपाल राम, विघनेस्वर,भगवान राम,मिठू राम,राजेश कुमार, जीतेन्द्र तिवारी, तुलसी राम, टी आई करपावंड, रेंजर ध्रुव, एवं ग्रामवासी, पंचगण, समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

कलेक्टर ने किया महारानी वार्ड का औचक निरीक्षण, नाली और कचरा सफ़ाई कार्य में लापरवाही के लिए नाराज़गी ज़ाहिर कर व्यवस्था में सुधार के दिए निर्देश

0

जगदलपुर 7 जुलाई 2022 – कलेक्टर चंदन कुमार गुरुवार की सुबह शहर के डेंगू प्रभावित क्षेत्र महारानी वार्ड का औचक निरीक्षण कर नाली और कचरा सफ़ाई व्यवस्था का जायज़ा लिया। सफ़ाई व्यवस्था में लापरवाही के लिए निगम के सफ़ाई टीम के अधिकारी-कर्मचारी को व्यवस्था में आवश्यक सुधार कर नियमित नालीयों की सफ़ाई करवाने के निर्देश दिए साथ ही कचरा का उठाव समय पर करने कहा। आयुक्त नगर निगम को सफ़ाई कार्यों के लिए मानव संसाधन बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होने शहर में बढ़ते डेंगू के मामलों के देखते हुए सभी वार्डों में घर-घर सर्वे और जागरूकता अभियान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निगम आयुक्त को फ़ॉगिंग मशीन के माध्यम से दवाई का छिड़काव करने तथा कीचड़ नुमा स्थानों में चुना का छिड़काव करवाने कहा। निरीक्षण के दौरान रहवासियों से जल भराव, सफ़ाई व्यवस्था व कचरा उठाव के सम्बंध में चर्चा भी किए। कचरा उठाने वाले गाड़ी के चालक से नियमित रूप से वार्ड में कचरा उठाने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होने चंद्रशेखरवार्ड का भी निरीक्षण किया और डेंगू से प्रभावित मरीज़ के परिजनों से मुलाक़ात कर मरीज़ की तबियत की जानकारी ली ।

परिजन ने बताया कि उनकी दुकान गोल बाज़ार में है जहां पर सम्भावित मच्छर हो सकता है वहाँ पर दवाई का छिड़काव और सफ़ाई की आवश्यकता है।इस पर कलेक्टर ने तुरंत निगम आयुक्त को गोलबाज़ार में दवाई छिड़काव करवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में आयुक्त नगर निगम दिनेश नाग, सीएमएचओ डॉक्टर आरके चतुर्वेदी, डॉक्टर बस्तिया, मलेरिया नियंत्रण अधिकारी सहित निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

युवक व युवती ने बबुल के पेड़ में फांसी लगाकर की खुद खुदखुशी

0

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में 18 साल के लड़के ने 13 साल की लड़की के साथ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव बुधवार को गांव में एक ही पेड़ से लटके हुए मिले हैँ। दोनों ही देर रात अपने घर से निकले थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल दोनों ने खुदकुशी क्यों की, यह पता नहीं चल सका है। मामला पिपरिया थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मरका गांव में बुधवार सुबह खेत जब लोग खेत में काम करने पहुंचे तो बबूल के पेड़ पर लड़का और लड़की की लाशें लटकी हुई थी। दोनों ने नाइलोन की रस्सी से फांसी लगाई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। दोनों लड़के-लड़की उसी गांव के रहने वाले हैं। लड़की नाबालिग है, जबकि लड़का 18 साल का है और उसका नाम मंगल यादव है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सुबह उठे, तो बच्चे घर पर नहीं थे
पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि जब वे सुबह उठे, तो बच्चे घर में नहीं थे। कुछ देर तक उन्हें आसपास इधर- उधर ढूंढा। तभी गांव के बाहर लड़का- लड़की के फांसी लगाए जाने की खबर मिली। मौके पर पहुंचे, तो देखा कि उन्हीं के बच्चे हैं। दोनों के बीच प्रेम संबंध था, इस बात की भी जानकारी परिजनों को नहीं है। पुलिस जरूर इसे लेकर आशंका जता रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।

जगदलपुर में सटोरिया पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

0

महादेव घाट क्षेत्र में की गई कार्यवाही-

सटोरिया के कब्जे से 2900/- रूपये नगद व सट्टा पट्टी पर्ची जप्त

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज जगदलपुर शहर में सटोरिया पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना कोतवाली को सूचना प्राप्त हुआ था कि एक सटोरिया के द्वारा शहर में सट्टा का खेल खेलाया जा रहा है। सूचना पर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा महादेवघाट शिव मंदिर वार्ड में संदिग्ध की पहचान कर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान से गोपाल यादव पिता विनायक राम यादव निवासी महादेव घाट पारा शिवमंदिर वार्ड जगदलपुर, जिसके कब्जे से 2900/-रूपये, सट्टा पट्टी पर्ची को बरामद कर, जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 4 (क) जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी –

निरीक्षक – एमन साहू
प्र.आर. – नकुल कश्यप
आरक्षक – रवीन्द्र कुमार ठाकुर, रामसिंग कश्यप।

MOST POPULAR

HOT NEWS