City Media - Page 1082 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1082

शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चपका में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन

0

बस्तर …। छ.ग शासन संचालनालय एंव जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर जे.आर नेताम के निर्देशानुसार 8वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष विभाग की योगाभ्यास कार्यक्रम में शिक्षक गण तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने भी किया योग।

विकासखंड बस्तर के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चपका में मनाया गया इस अवसर पर शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप द्वारा के किया गया भगवान धन्वंतरी की छाया चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर योग की शुरुआत किया गया इस दौरान डॉ .एस आर पटनायक के द्वारा स्कूली बच्चों,पालको, शिक्षकों अन्य नागरिकों को योग की विभिन्न आसन सूर्य नमस्कार अनुलोम- विलोम कपालभाति आदि प्राणायाम के बारे में बताया गया इस दौरान डॉ जितेंद्र त्रिपाठी द्वारा स्कूली बच्चों को प्रतिदिन योग करने की सलाह दी गई कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से संस्था प्रमुख हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रचार्य लोकेश पांडे, डॉक्टर टी.एस बढ़ई, , डॉक्टर नित्यानंद भोई ने योग के बारे में अपना अपना विचार व्यक्त किए कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं एवं जनप्रतिनिधि शिक्षक शिक्षिका तथा ग्रामीण जन भारी संख्या में योग दिवस पर योग किया सभी के द्वारा स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया योगाभ्यास के पश्चात आयुष विभाग के द्वारा काढा़ का वितरण तथा अंकुरित चना एवं मूंग तथा गुड़ का वितरण किया गया इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि गण जनपद उपाध्यक्ष मोहन मौर्य, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र जैन, सरपंच जोगीराम एवं पंच गण, प्रेमनाथ कश्यप, आर .एस तिवारी, जि .सी .प्रधान, पदमा सिंह , गीता नेताम, शिक्षक गण व समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एवं आयुष विभाग के फार्मासिस्ट एवं अन्य स्टाफ उपस्थित थे।

तंदुरुस्त रहने के लिए नियमित योग जरूरी- चंदन कश्यप

0

नारायणपुर । छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने अपने संदेश में कहा है कि जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है स्वस्थ्य रहना. योग मनुष्य की शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है। हम भी अपने जीवन में योग को जोड़े और रोग दूर भगाएं. योग सिर्फ कसरत नहीं है, बल्कि ये एक ऊर्जा के रूप में काम करता है। आप योग को अपनाकर पूरी उम्र सेहतमंद और बीमारियों से बचे रह सकते हैं। योग से हमें बहुत से लाभ होते हैं।इसलिए तंदुरुस्त रहने के लिए नियमित योग बहुत जरूरी है। योग हमारी प्राचीन परंपरा है। यदि हम सब नियमित रूप से योग करें तो तन भी स्वस्थ्य रहेगा और मन भी स्वस्थ्य रहेगा।

मृतक महिला का बेटा ही निकला हत्यारा

0

बालोद – पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, दुर्ग बी.एन मीणा के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेश बागडे के पर्यवेक्षण में थाना गुरूर के अपराध क्र. 312/2022 धारा 450,302 भादवि में अंधे कत्ल को सुलझाने व आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना गुरूर व साइबर की विषेष टीम बनाया गया था। जिस पर टीम के द्वारा मृतिका कुमारी बाई ढीमर उम्र 46 वर्ष का पुत्र आरोपी आकाष कुमार ढीमर पिता स्व. सुरेष कुमार ढीमर उम्र 25 वर्ष पता ग्राम बोहारडीह थाना गुरूर वर्तमान निवासी रत्नाबांधा धमतरी को गिरफ्तार किया गया है।

मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14 जून.2022 को थाना गुरूर में ग्राम कोटवार के द्वारा सूचना दिया गया कि मृतिका कुमारी बाई का सडा गला शव उसके घर में मृत अवस्था में पड़ा है। कि सूचना पर थाना गुरूर पुलिस द्वारा मौके पर पहुचकर मर्ग क्र- 67/2022 धारा 174 जा.फौ कायम कर जांच में लिया गया। पंचनामा कार्यवाही के दौरान शव निरीक्षण पर मृतिका के शरीरो पे धारदार हथियारो से विभिन्न जगह चोट होना पाये जाने से मामला संदिग्ध पाया गया। और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। मामला हत्या का प्रतीत होने पर ग्राम बोहारडीह क्षेत्र में टीम द्वारा कैम्प किया गया गाव में मुखबीर लगाया गया। आने जाने वालो रास्तो का सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया और ग्रामीणो से बारीकी से पूछताछ करने पर मृतिका गांव में अकेली रहती थी।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उसका पुत्र आकाष ढीमर धमतरी में रहता है। जो आये दिन अपने मां से विवाद करते रहता था। इसी दौरान डॉक्टर साहब द्वारा पीएम रिपोर्ट में मृतिका के मृत्यु का कारण गंभीर चोट आने से होमीसाइडल होना लेख कर देने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना गुरूर मे अपराध क्र. 312/2022 धारा 450,302 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया। पूर्व से संदेह किये गये मृतिका के पुत्र आरोपी आकाष ढीमर से पूछताछ करने पर अपनी मां से राशन नही देने की बात को लेकर विवाद होना तथा पति के मृत्यु के बाद अन्य पुरूषो के साथ मां का घुमना फिरना आरोपी का अच्छा नही लगा और दिनांक 11 जून.2022 की रात्रि अपनी मो के घर गाम बोहारडीह में दरवाजा तोडकर प्रवेष कर हाथ मुक्का से मारपीट कर बाजू मे रखे एक धारदार चाकू से अपनी मां के गले को काट कर हत्या कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। आरोपी आकाश कुमार ढीमर द्वारा घटना कारित करना कबूल किया गया है।

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू तथा घटना समय में पहने खून से सने कपडो को जप्त किया गया है। उक्त अंधे कत्ल के प्रकरण के सुलझाने एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी गुरूर भानुप्रताप साव, सउनि धरम भूआर्य, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक राजेन्द्र साहू, आरक्षक सुनील बघेल, आरक्षक योगेन्द्र सिन्हा, आरक्षक पूरन देवांगन, मिथलेश यादव का सराहनीय भूमिका रहा।

भाजपा नेत्री का पति संतोष चौधरी गिरफ्तार

0

बालोद – फर्जी एवं कुटचरित मार्कसीट के सहारे इंजीनियर बने संतोष चौधरी को आखिरकार बालोद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपी बीते 5सालों से पुलिस को चकमा दे रहा था पुलिस से लुक छिप कर रह रहा था आरोपी संतोष चौधरी के द्वारा मई जून 1991में मध्यप्रदेश बोर्ड आफ टेक्निकल एजुकेशन भोपाल तृतीय वर्ष सिविल डिप्लोमा का फर्जी एवं कुटचरित मार्कसीट को बालोद नगर पालिका में संरचना इंजीनियर को प्रस्तुत कर अनुबंध प्राप्त कर नक्शा लोगों को बनाकर देता रहा और अवैध लाभ कमाता रहा जिसकी शिकायत राजेश कुमार चोपड़ा भी 2017 को तत्कालीन एस पी से की थी बालोद पुलिस ने प्राप्त शिकायतों की जांच की तो पाया गया की आरोपी राजीव गांधी प्रौद्योगिकी

विश्वविद्यालय भोपाल से के संबंध में डिप्लोमा बावत टेक्निशियन सत्प प्रति प्राप्त किया गया जिसमें फेल अनुत्तीर्ण होना लेख है जिसके बाद भी आरोपी संतोष चौधरी के द्वारा तकनीकी शिक्षा बोर्ड भोपाल द्वारा मई जून 1991RNSके अंतर्गत अंकसूची नंबर 00237सिविल इंजिनियर पालीटेक्निक धमतरी का डिप्लोमा में फेल होना पाया गया मामले में आरोपी पर धोखाधड़ी एवं कुटरचना का मामला दर्ज किया गया आपको बता दें की आरोपी संतोष चौधरी वरिष भाजपा नेत्री एवं प्रदेश भाजपा के महिला मोर्चा में आमंत्रित सदस्य प्रतिभा चौधरी के पति हैं |

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप नारायणपुर इंडोर स्टेडियम में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

0

नारायणपुर …छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने अपने संदेश में कहा है कि जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है स्वस्थ्य रहना. योग मनुष्य की शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है। हम भी अपने जीवन में योग को जोड़े और रोग दूर भगाएं. योग सिर्फ कसरत नहीं है, बल्कि ये एक ऊर्जा के रूप में काम करता है. आप योग को अपनाकर पूरी उम्र सेहतमंद और बीमारियों से बचे रह सकते हैं. योग से हमें बहुत से लाभ होते हैं।इसलिए तंदुरूस्त रहने के लिए नियमित योग बहुत जरूरी है. योग हमारी प्राचीन परंपरा है. यदि हम सब नियमित रूप से योग करें तो तन भी स्वस्थ्य रहेगा और मन भी स्वस्थ्य रहेगा.

लिपिक को सीधे कार्यपालिक पद की तैयारी, कर्मचारियों में आक्रोश

0

सहायक सांख्यिकी अधिकारी, अन्वेषक और संगणक के पदों के लिए विभागीय परीक्षा

आर्थिक सांख्यिकी विभाग का मामला

रायपुर आर्थिक सांख्यिकी विभाग में लिपिकीय पदों से कार्यपालिक पद पर पदोन्नति की तैयारी की जा रही है। इसके लिए विभाग में पांच साल से काम कर रहे इन संवर्ग के कर्मचारियों से आवेदन मंगाए गए हैं। इसके जरिए विभाग में रिक्त सहायक सांख्यिकी अधिकारी, अन्वेषक और संगणक के पदों की पूर्ति करने की योजना है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य के सांख्यिकी विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी, अन्वेषक एवं संगणक की भर्ती व्यापम परीक्षा द्वारा की जाती है, जो कि कार्यपालिक पद है।

बताया जा रहा है कि आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय द्वारा विभागीय पत्र के माध्यम से अनुसचिवीय संवर्ग से कार्यपालिक पदों पर परीक्षा में समिल्लित होने हेतु विभाग में पांच साल से कार्यरत कर्मचारियों से आवेदन मंगाए गए हैं। विभाग में कार्यरत अन्वेषकों एवम संगणकों द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई है कि विभागीय परीक्षा द्वारा कई सालों से लिपिकीय संवर्ग में कार्यरत लोगों को, जिसमें सहायक ग्रेड-3 भी शामिल है, को सीधे सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पद पर नियुक्ति दी जा रही है। लिपिक संवर्ग को बराबरी का मौका या प्रोत्साहन देने के लिए यदि उनको कार्यपालिक पद पर रखा ही जाना है तो विभागीय परीक्षा संपन्न कराकर उन्हें संगणक के पद पर नियुक्ति दी जानी चाहिए। सीधे सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पद पर नियुक्ति दिए जाने के कारण विभाग में वर्षों से कार्यरत अन्वेषकों एवं संगणकों की पदोन्नति के अवसर कम हो रहे हैं। जिसका अन्वेषकों एवं संगणकों द्वारा विरोध भी किया गया है और मौखिक रूप से उच्च अधिकारियों को अवगत भी कराया गया है। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि संगणक और अन्वेषक यह परीक्षा नहीं दे सकते, न ही उनके पास उच्च पद पर जाने के लिए किसी भी प्रकार की विभागीय परीक्षा देने का विकल्प है।

दो घंटे में दो प्रश्नपत्र

विभाग के संयुक्त संचालक द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि इन पदों की पूर्ति के लिए विभाग ने 10 जून तक आवेदन मंगाए थे। जारी पत्र में विभागीय परीक्षा का आयोजन किए जाने का उल्लेख है। दो घंटे की अवधि में दो प्रश्नपत्र कराए जाने का प्रावधान किया गया है। परीक्षा में पास होने वालों को इन पदों पर पदोन्नति की जाएगी। विभाग संगणक के पद के लिए स्नातक उपाधि के साथ ही डाटा इंट्री प्रोग्रामिंग में डिप्लोमा और हिंदी और अंग्रेजी टायपिंग की स्पीड की योग्यता अनिवार्य की गई है।

केदार मानसिक दिवालियापन के हुए शिकार:रेखचंद जैन

0

भूपेश बघेल पर गांधी परिवार की गुलामी करने का लगाया था आरोप

जगदलपुर‌। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ के प्रवक्ता केदार कश्यप द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर गांधी परिवार की गुलामी करने वाले बयान पर संसदीय सचिव व कांग्रेसी विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि कश्यप मानसिक दिवालियापन के शिकार हो गए हैं और वह उलुल जुलूल बयां जारी कर भाषायी मर्यादा को तार-तार कर रहें हैं।

कल पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि गांधी परिवार का देशहित में क्या योगदान है ,वह किसी से छुपा नहीं है। इंदिरा गांधी व राजीव गांधी ने देश के लिए प्राण न्यौछावर किया वहीं गांधी परिवार के आजादी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा नेता केदार कश्यप की पार्टी का राष्ट्रीय आंदोलन में कोई नहीं है इसलिए गरिमा को तार-तार कर अपने मानसिक दिवालियापन का सबूत पेश कर रहें हैं। *पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने तोकापाल में संभागीय सम्मेलन में कई मुद्दों पर कांग्रेसनीत भूपेश बघेल सरकार को घेरने की कोशिश किया वहीं भूपेश बघेल पर आपत्तिजनक शब्द का उपयोग करते हुए उन्हें गुलाम तक बताया था।

साम दाम दण्ड भेद अपनाकर देश में भाजपा बना रही अराजकता का माहौल

0

केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग, निर्वाचित सरकारों को गिराना व वर्गभेद फैलाना प्राथमिकता

जगदलपुर। केंद्र की सत्तारुढ़ पार्टी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा जनता का ध्यान भटकाकर राहुल गांधी को ईडी के द्वारा डराना, महाराष्ट्र की सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है,देश के प्रमुख मुद्दों से ध्यान हटाएं जाने के लिए हथकंडे अपनाए जा रहें हैं, उक्त बातें राजनीतिक घटनाक्रम पर अपनी बात कहते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव आईटी सेल व सोशल मीडिया के मीडिया प्रभारी योगेश पानीग्राही ने कही। श्री पानीग्राही ने कहा कि देश की समस्यायों को प्रमुखता से केवल और केवल एक ही व्यक्ति द्वारा उठाया जा रहा है और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी है और राहुल गांधी के साथ कांग्रेस पार्टी को पूरे देश में बदनाम करने की नाकाम कोशिश मोदी-शाह की रंगा-बिल्ला की जोड़ी कर रही है। वर्तमान अग्निपथ योजना को लेकर देश भर में आन्दोलन हो रहा है। लाखों युवक सड़क में आकर आन्दोलन कर रहे हैं,इस मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार इस प्रकार के कदम उठा रही है। श्री पानीग्राही ने कहा कि वर्तमान समय में सबसे बड़े विपक्षी पार्टी कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी हैं, जिनसे केंद्र सरकार डरी हुई हैं,इनको टारगेट करने के बाद अब शिवसेना इनके निशाने पर है और इसके साथ एक-एक करके जो-जो राजनीतिक दल इनके खिलाफ हैं उनके नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। केन्द्र की मोदी सरकार शुरूआती दौर से ही ऐसा चक्रव्यूह तैयार करने में लगी हुई है,इससे पहले मध्यप्रदेश में भी जनता द्वारा कांग्रेस की चुनी हुई सरकार को बहुमत के बाद भी सत्ता से बाहर होना पड़ा और अब महाराष्ट्र में भी यही स्थिति बनाने का प्रयास किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा खरीफ-फरोख्त की राजनीति का जो नया खेल शुरू किया गया है, ये सब उसी का परिणाम है कि जनता के द्वारा चुनी हुई सरकारों को भी सत्ता से बहार होना पड़ रहा है। यह सब कृत्य भविष्य के लिए सही नहीं है और राजनैतिक एवं राजनेताओं की छवि जनता के प्रति धूमिल होगी।

दिल्ली में बस्तर की बहार, जिया बेकरार, लड़ेंगे जंग आर-पार…

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के समर्थन में वैसे तो देश भर के कांग्रेस सांसदों, विधायकों और नेताओं का दिल्ली में जमावड़ा लगा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में मंत्री, विधायक, सत्ता से जुड़े पदाधिकारी तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की अगुवाई में संगठन के तमाम नेता दिल्ली में डटे हुए हैं और अपने राष्ट्रीय नेता के समर्थन में सत्याग्रह कर रहे हैं। इस सत्याग्रह में खास बात यह है कि बस्तर की पूरी कांग्रेस बिरादरी दिल्ली मोर्चे पर तैनात है। बस्तर सांसद दीपक बैज यूं भी संसद से लेकर सड़क तक दिल्ली में अपने आक्रामक तेवर दिखाते रहते हैं, वे इस मौके पर पहले दिन से ही अपने राष्ट्रीय नेता के समर्थन में अपने नेता भूपेश बघेल के साथ सक्रिय हैं। बस्तर के बारह विधायक दिल्ली में बस्तर का जोश दिखा रहे हैं। राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम भी बस्तर के ही हैं। दिल्ली पहुँचे बस्तर के नेताओं ने कल बसन्त कुंज में गिरफ्तारी थी।

आज एआईसीसी जाने के लिए योजना बनी।बस्तर संभाग के सभी विधायक व संगठन के नेता भी मौजूद हैं और अपने राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के पक्ष में लगातार केंद्र सरकार का विरोध कर रहे हैं।जब तक मामला खत्म नही किया जाता, तब तक दिल्ली में डेरा डालकर बस्तर के कांग्रेसी नेता आर पार की जंग लड़ेंगे। इधर बस्तर में सियासी गलियारों में चर्चा गर्म है कि जिन्हें बुलाया गया है वे तो दिल्ली में दिल से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन अपने अपने नेताओं के साथ उनके समर्थक नेता और कार्यकर्ता भी दिल्ली पहुंच गए हैं। कई सैरसपाटा कर रहे हैं तो कई चेहरा दिखाने, फोटो खिंचवाने की होड़ में शामिल हैं। यह तो पता नहीं चल रहा कि जो लोग दिल्ली में धूम मचा रहे हैं, उनमें से कितनों को बुलावा भेजा गया था? लेकिन कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि बड़े नेताओं के समर्थन में छोटे छोटे नेता और इन नेताओं के कार्यकर्ता भी दिल्ली के सियासी मौसम का मजा ले रहे हैं।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बेसोली में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

0

भानपुरी…। बस्तर विकास खंड के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बेसोली में योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगशन प्राणायाम किया गया।

योग टीचर टीकेन्द्र पाण्डे के द्वारा योग प्राणायाम,आसन, ध्यान बताया गया। और कहा योग हमारे जीवन का मूलाधार है। जब तक हम योग नही करेंगे हम स्वस्थ मन एवं स्वस्थ तन संभव नही है।
स्वस्थ मन में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।

साथ ही इस अवसर पर योग पोस्टर प्रतियोगिता व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें छात्र छात्राओं को योग से, मन ,ध्यान एकग्रता के बारे में बताया गया। पोस्टर डिजाइन के माध्यम से बच्चों द्वारा योग को बढ़ावा दिया गया ।
इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के जिला सचिव निल कुमार बघेल, बोड़न पाल सरपंच उमाकांत कश्यप, उर्मिला कश्यप, धनो राम, प्राचार्य गजेंद्र पानी ग्राही, अरविंद भोयर, सुनीता मंडावी, निर्मला झा, व समस्त स्टाफ एकलव्य परिवार की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

MOST POPULAR

HOT NEWS