City Media - Page 1089 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1089

संकुल केंद्र मुरकुची के शासकीय उ०मा० विद्यालय में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव।

0

भानपुरी…।विकासखंड बस्तर के संकुल केंद्र मुरकुची के शासकीय उ०मा० विद्यालय मुरकुची में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। शैक्षणिक शिक्षा सत्र 2022-23 कि शुरुआत हुई गर्मी की छुट्टी खुलने के बाद छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला चुंकी कोरोना काल में करीब 2 वर्ष तक पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित रहा इस नए सत्र में बच्चे स्कूल आकर उत्साहित हैं क्योंकि उन्हें शिक्षकों से पढ़ने का मौका मिल रहा है इस दौरान सहायक खंड शिक्षा अधिकारी ए बी ओ सुशील तिवारी ने स्कूल पहुंचे बच्चों को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया और पाठ्य पुस्तक पेन कॉपी वितरण कर स्कूली बच्चों नए सत्र की अच्छी पढ़ाई के लिए आश्वासन दिया इसके अलावा स्कूल शिक्षकों के द्वारा गांव में जन जागरूकता का संदेश देकर आसपास के मोहल्ला टोला में जाकर अभिभावकों और माता-पिता से बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की |

प्रवेश उत्सव में शामिल हुए ,जनपद सदस्य भूषण गुप्ता, सरपंच सुमती कश्यप, उपसरपंच मोतीराम कश्यप, प्राचार्य सालीमधर बघेल, संकुल समन्वयक कुपचंद नाग ,प्रधानाध्यापक करण सिंह ध्रुव, जितेंद्र कुमार पाणिग्रही, निर्मल भद्रे, भोलेंद्र प्रसाद पांडे, अब्दुल गफ्फार अंसारी, तरुण यादव, जितेंद्र जोशी, नीलिमा वर्मा, तरुण पंत, शिक्षिका कांति कुंवर ,कमला दीवान, अंकिता जायसवाल, कविता साहू, अमलसाय बंछोर, रचनासिंह , रेशमी ध्रुव एंव स्कूल स्टाफ सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल करपावंड में मनाया गया प्रवेश उत्सव

0

दिनांक 16/6/2022 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम / हिन्दी मिडियम स्कूल करपावंड में प्रवेश उत्सव मनाया गया ‌ । सभी छात्र छात्राएं को तिलक लगाकर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पुस्तक वितरण किया गया । इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री शामोराम कश्यप ने कहा कि पिछले ‌दो वर्ष कोरोना के बाद स्कूल संचालित हो रहा है । सभी बच्चों को ध्यान लगाकर अध्ययन करना चाहिए । कोरोना के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई है । जो नुक्सान कोरोना में हुआ है । उसे भरपाई भी करना है । संस्था के प्राचार्य श्री डी के कश्यप ने कहा कि हमारे शिक्षक बड़ी मुशदैत से तैयार ‌है । निश्चित रूप से कोरोना की भरपाई किया जाएगा । भवन के अभाव में स्कूल संचालन दो पालियों में किया जा रहा है । श्री शामोराम कश्यप ने बताया कि भवन निर्माण हेतु मांग किया गया है । जल्दी ही स्वीकृति मिल सकती है । इस अवसर पर ग्राम पंचायत करपावंड के सरपंच चम्पा बाई कश्यप उप सरपंच अनोज गुप्ता , विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता भैंसधर पुजारी , सदन दास , शोभाराम भारती दिनेश भारती जयमन देवांगन श्रीमती नवीना दास तथा गणमान्य नागरिक शिक्षक शिक्षिका छात्र छात्राएं उपस्थित थे |

नवप्रवेशी छात्र उचयछात्राओं का तिलक लगाकर, फूलमाला पहनाकर, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक व गणवेश प्रदान कर किया गया स्वागत

0

बालोद 16 जून 2022 जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन आज स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल आमापारा बालोद में हुआ। इस अवसर पर नवप्रवेशी छात्र-उचयछात्राओं का तिलक लगाकर, फूलमाला पहनाकर, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक व गणवेश प्रदान कर स्वागत किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा ने नवप्रवेशी छात्र-उचयछात्राओं को अपनी बधाई दी। उन्होंने छात्र-उचयछात्राओं से कहा कि लगन और मेहनत से प-सजय़ाई कर अपने माता- उचयपिता, जिला और प्रदेश का नाम रोशन करें।

जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी और नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर नवप्रवेशी छात्र – उचयछात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश के नवप्रवेशी छात्र उचयछात्राओं को अपनी बधाई एवं शुभकामनाए दी । स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आमापारा बालोद के ऑडिटोरियम में आयोजित

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य केदार देवांगन, गणमान्य नागरिक कृष्णा दुबे, पीयूष सोनी, नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के पूर्व अध्यक्ष काशीराम निषाद, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, एस.डी.एम.जी.डी.वाहिले, जिला मिशन समन्वयक अनुराग त्रिवेदी सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-उचयछात्राए उपस्थित थे।

कांग्रेस अपने नेता को बचाने हिंसा करने से भी परहेज नही करतेः विक्रम धुर्वे

0

दल्लीराजहरा/डौण्डी,15 जून ।सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने देश में 50 सालों से अधिक समय तक सत्ता पर राज करने वाली कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा की कांग्रेस को देश के कानून पर भरोषा नहीं है। देश की जांच एजेंसी के ऊपर विश्वास नहीं है सड़को में कांग्रेस के सभी नेता जिसमें ऐसे भी केन्द्रीय नेता शामिल है जो कभी सड़कों में नहीं उतरे हैं राहुल गांधी के ऊपर चल रही सरकारी जांच एजेंसी के कार्य पर हिंसा करने से भी परहेज नहीं करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ उतर कर जांच एजेंसी के कार्यप्रणाली पर दबाव बनाया जा रहा है अगर राहुल गांधी निर्दोष होंगे तो खुद ही कांग्रेस को जवाब मिल जाएगा देश का कानून व संविधान सब के लिए एक समान है।

सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे ने यह भी आरोप लगाते हुए आगे कहा की कांग्रेस का राहुल गांधी के ऊपर चल रहे जांच के खिलाफ प्रदर्शन को सत्याग्रह का नाम देकर हिंसा आगजनी करना यह दिखाता है की कांग्रेसियों को देश के कानून पर विश्वास नहीं है। कांग्रेसी नेता हिंसा आग से भ्रष्टाचार को छुपाने का कार्य कर रहे हैं जिसे पुरा देश देख रहा है। महाराष्ट्र के एक कांग्रेसी नेता प्रधानमंत्री की मौत की बात खुलेआम बोल रहा है जिससे पुरा देश आक्रोश में है उन्होने कहा की इस नेता पर देशद्रोह का मामला बनता है कांग्रेस की यह कैसी सोच व नीति है।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री 3 दिन से अपने राज्य की कामकाज छोड़ कर दिल्ली में धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे है। इससे साफ प्रतित होता की कांग्रेस जांच में दबाव बनाने पुरे देश में सत्ता में काबिज दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी उतार दिया है। यह सीधा सीधा भ्रष्टाचार को छुपाने की योजना प्रतित होती दिख रही है। हाई कोर्ट के निर्देश पर जांच एजेंसी राहुल गांधी पर ईडी जांच कर रही है यह बात पुरे देश के दो राज्यों में बची कांग्रेस यहां से भी सत्ता गवाने के बाद समझेगी कांग्रेस के क्रियाकलापों से पुरे देश में यही संदेश जा रहा है।

इंद्रधनुष स्वयं सेवा संस्था ने किया बच्चों के लिए समर कैम्प का आयेजन

0

समापन समारोह में किया गया बुजुर्गो का सम्मान

सभी प्रतिभागी को दिया गया प्रमाण पत्र

बैलाडीला – लौह नगरी बचेली में महिलाओं के लिए समर्पित सेवा संस्था जिसका उद्देश्य हर पीड़ित और शोषित महिलाओं के हक में आवाज उठना, इस संस्था का नाम इंद्रधनुष स्वयं सेवा संस्था है। इस संस्था द्वारा 2022 में ग्रीष्मकालीन समर कैंप का आयोजन किया गया और यह आयोजन नरेंद्र सोनी के निवासरत परिसर में बने लान में किया गया 01 जून से प्रारंभ इस समर कैंप में योगा, डांस एकल डांस सामुहिक, मॉडल केटवाक, पेंटिंग और क्राफ्टिंग का काम को बारीकी से बताया और सिखाया गया। इस कैंप में बच्चो की अनुमानित संख्या 85 रही। जिसमे पुराना मार्केट के बच्चो ने ही वालंटियार की भूमिका निभाई। उनमे श्रद्धा पटवा, अंकिता केशरवानी, दीक्षा राज, युक्ता सोनी, वैशाली मंडल, ग्रेसीका सिंह, प्रियंका बिहारी और योगा शिक्षक श्रीमती कलिहारी है।

सभी बच्चो ने इस कैंप का पूरा आनंद लिया। लगाभग 2 साल के करोना काल के बाद इस संस्था द्वारा किया गया यह आयोजन बेहद सुखद और सराहनीय प्रयास रहा । आज इस समर कैंप के समापन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि सुश्री तूलिका कर्मा विशिष्ठ अतिथि पालिका अध्यक्ष पूजा साव श्रीमती आशा , पुष्पा भट्ट,एलिजाबेथ लाल, इंदिरा शर्मा, मनीषा ठाकुर, यात्री भारद्वाज बिना साहू, रीना दुर्गा, सुशीला नियाल उपस्थित रही। आज का समापन समारोह रंगारंग कार्यक्रम के साथ समाप्त हुआ। जिसमे बच्चो द्वारा 3 आकर्षक सामुहिक नृत्य पेश किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम के साथ साथ अन्य गतिविधियां भी लगातार चलता रहा इस कड़ी में पुराना मार्केट के वरिष्ठ सज्जनों का स्वागत और शाल श्रीफल के साथ सम्मान किया गया इसमें जनपद पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा और अन्य सभी ने सभी वरिष्ठजन का सम्मान के साथ उनका चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया गया। और तूलिका ने उद्बोधन के माध्यम से इस सेवा संस्था को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। पालिका अध्यक्ष ने भी इस सेवा संस्था के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और इस संस्था के उद्देश्य की सराहना की अंत में समर कैम्प के सभी प्रतिभागी को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। इस अवसर पर संस्था की सभी सदस्य अपर्णा बिस्वास, फिरोज नवाब, रीमो सोनी, बिनाराज , पुष्पा चौधरी, वंदना, सरुपा, सुमनी सुनानी, आफताब आलम, राजेंद्र सिंह, पी एल कलिहरी, कौशल्या, मिनी, वर्षा पाल, पार्वती, दुर्गा, सपना पाल और ईश्वरी भी उपस्थित थे।

सिग्नल तोडऩे वाले भारी वाहनों पर यातायात विभाग मेहरबान, हादसों की आशंका

0

जगदलपुर । तेज तर्रार पुलिस कप्तान अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर समय-समय पर जिले भर चलाये गये अभियान में बड़ी सफलता मिली और अपराधों में गिरावट भी आई है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दुरूस्त करने अमूल चूल परिवर्तन करते हुए पुराने प्रभारी को एक बार फिर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की ज्मिेदारी तो सौंपी गई लेकिन कोई खास असर नहीं दिख रहा है, खास तौर से आये दिन टै्रफिक सिग्नल तोडऩे को लेकर घटती सड़क दुर्घटना बड़ी है। वहीं बड़ी वाहन भी टै्रफिक सिग्नल तोड़कर भाग निकल रहे हैं और यातायात विभाग ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करने के बजाय मुख दर्शक बनी हुई है ऐसे में ट्रैफिक सिग्नल पर किसी बड़ी हादसों की आशंका बनी हुई है। ट्रैफिक सिग्नल तोडऩे वालों के खिलाफ विभाग को बड़ी एक्शन लेनी होगी।

ज्ञातव्य हो कि शहर की बढ़ती ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त करने को लेकर शहर के आधा दर्जन चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाई गई हैं ताकि टै्रफिक व्यवस्था को नियंत्रित किया जा सकें। यातायात विभाग के उदासीन के कारण ट्रैफिक सिग्नल लोगों के लिये आफत बनी हुई हैं। कई बार देखा जाता है कि आये दिन लोग ट्रैफिक सिग्नल तोड़कर भाग निकला करते हैं और चौराहों में खड़े जवान मुखदर्शक बने होते हैं या चौराहे के किनारें मोबाईल में व्यस्त देखे जा सकते हैं। टै्रफिक सिग्नल तोड़कर भागने वालों के कारण आये दिन चौराहों पर घटना घटित हो रही है। यातायात विभाग के ज्मिेदार अधिकारी का ट्रैफिक सिग्नल तोडऩे वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की कदम उठाने की दरकार है। सिग्नल तोड़ भागा ट्रक:दो दिन पूर्व एक ट्रक चांदनी चौक में लाल सिग्नल होने के बाद भी यातायात नियमों को दरकिनार कर सिग्नल तोड़ भाग निकला जबकि विभाग के प्रभारी को इसकी जानकारी दिये जाने के बाद भी उक्त ट्रक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होना यातायात विभाग की उदासीनता दर्शाती है, ऐसे ही बड़े वाहनों पर विभाग मेहरबानी रही तो चौराहों पर बड़ी हादसा घटित हो सकता है।

दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई में उलझा विभाग:- आये दिन यातायात विभाग के द्वारा संजय बाजार, मेन रोड, गोल बाजार सहित अन्य मार्गो में खड़ी दोपहिया वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई मेंविभाग रूची दिखाते हुए बड़ी दिलचस्प दिखाती है लेकिन दुकान संचालक के खिलाफ जिनके दुकान के सामने अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़ी रहती है उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है, विभगा जितनी तत्परता ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने में दिखाती है काश सिग्नल तोडऩे वालों पर भी तत्परता दिखाई जाये तो दुर्घटना पर भी अंकुश लगाया जा सकता है।

शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

शासकीय बहुउद्देशीय शाला जगदलपुर में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू

बच्चों के नाम प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के संदेश का वाचन किया

मेघावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया

प्रावीणय सुची में स्थान प्राप्त करने वाले कृषि संकाय की छात्रा आसिफा 86%, गणित संकाय में 74% लाने वाली तुलिका, एवं जीव विज्ञान संकाय में 76% अंक प्राप्त करने वाली छात्रा तनुश्री को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने के लिए कृत संकल्पित हैं मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करते हुए उन्होंने कहा की पिछले दो शैक्षणिक सत्र से कोरोनावायरस संक्रमण के कारण शैक्षणिक सत्र नियमित रूप से नहीं चल पाया परंतु फिर भी हमने बच्चों की शिक्षा के लिए आन लाइन क्लास , मुहल्ला क्लास तथा तुहर पढ़ाई तुहर द्वार के माध्यम से बच्चों की शिक्षा में कोई कमी नहीं होने दी उन्होंने कहा की शिक्षा के क्षेत्र में माननीय मुख्यमंत्री जी की संवेदनशीलता के कारण ही आज नक्सली प्रभावित क्षेत्रों में बंद हो चुके 260 स्कूलों को पुनः आरंभ कर रहे हैं उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की शत् प्रतिशत शाला प्रवेश के लक्ष्य को लेकर कार्य करें तथा शाला त्यागी बच्चों को ढूंढकर उनकी कठीनाईयों को दूर कर शाला में प्रवेश दिलवाएं शिक्षा की गुणवत्ता को कायम रखने तथा कैरियर गाइडेंस पर भी जोर देने की बात उन्होंने कही इस अवसर पर उन्होंने प्रावीण्य सुचि में स्थान बनाने वाले मेघावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा अन्य बच्चों को भी प्रेरित किया की कड़ी मेहनत से आप भी प्रावीण्य सुचि में स्थान प्राप्त कर सकते हैं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय,शाला विकास समिति के सदस्य अफरोज बेगम,कौशल नागवंशी,खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज,जी सूर्या राव,निशा बाजपेई,एम एन तिवारी,पवन दिक्षित,अनिल जैन,शतीष मिश्रा,नवनीत कमल,शमसाद बेगम, नंदिनी तिवारी, धर्मेन्द्र पटनायक, सुजाता भद्रे, हेमंत पानीग्राही,निरंजन दास, हरेंद्र सिंह राजपूत, श्रीमती ज्योति ठाकुर, श्रीमती जयश्री शेण्डे, चंचला बाघमार,राम रजनीश बाजपेई समेत बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राओं समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे |

परसा के ग्रामवासियों ने राहुल गाँधी को खदान शुरू करवाने के लिए लिखा पत्र

0

अगर खदान विकसित नहीं हुई तो परसा के ग्रामीण करेंगे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भी कराया अवगत

पिछले कुछ सप्ताह से राजस्थान की परसा ईस्ट एवं केते बासेन खदान के समर्थन में चल रहे अभियान के अंतर्गत परसा गाँव क्षेत्र के लोगों ने एक बार फिर से कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को पत्र लिखकर जल्द ही योजना के दूसरे चरण को हरी झंडी दिलाने के लिए अनुरोध किया है। सुरगुजा जिले के परसा गाँव के करीब छः सौ से अधिक प्रतिनिधियों ने स्वहस्ताक्षरित कर लिखे गए पत्र में उन्होंने इशारा भी किया है की उनकी मांगो को अगर अनुकूल प्रतिफल नहीं मिला तो उन्हें अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करना पड़ेंगा ।

यह पत्र छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत के अलावा स्थानीय कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव को भी लिखा गया है। अपने संभावित प्रदर्शन को लेकर परसावासियों ने स्थानीय कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को भी अवगत कराया है।

“परसा ईस्ट एवं केते बासेन कोयला खनन परियोजना अब बंद होने की स्थिति में है, जिसके कारण प्रभावित क्षेत्र के लोगों को रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल आदि प्रकार के संकटो से जूझने की स्थिति बन जायेगी। मुख्यतः हमारे आर्थिक स्थिति पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। हम सभी को रोजगार प्राप्त है,वहीं इसके बंद होने से हम सभी लोग बेरोजगार हो जाएंगे। श्रीमान जी से निवेदन है की इन सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हमारी मांगो का उचित निराकरण करें। यदि तत्काल इसका निराकरण नहीं हो पाता तो हम सभी को विवश होकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे,” परसा के स्थानीय नेता और ग्रामवासियों ने लिखा है।

याद दिला दें की इससे पहले भी स्थानीय लोगो ने जून 2 को राहुल गाँधी को पत्र लिखकर ग्राम परसा, फतेहपुर, बासन, घटबर्रा, साल्हि, जनार्दनपुर तथा तारा के निवासियों ने राजस्थान की खदान परियोजनाओं में हो रही देरी के कारण हो रहे रोजाना नुकसान के बारे में विस्तार से बताया था। जल्द ही परियोजनाओं को शुरू करने की बात दोहराते हुए प्रभावित क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने ये भी बताया की कुछ बाहरी लोग और फर्जी NGO के साथ मिल कर गांव वालों को इस परियोजना के खिलाफ भड़काने का कार्य कर रहे हैं। गाँव वालो ने अनुरोध किया था की बाहरी लोगों एवं NGO द्वारा क्षेत्र में चलाये जाने वाली गैरकानूनी गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए। ग्रामवासियों का कहना है की महामारी के समय पर खदान परियोजना के तहत चलने वाले जनलक्षी कार्यक्रमों से वे कोविड से सफलता पूर्वक लड़ पाए थे तब ये बाहरी आंदोलनकारी गायब थे। ग्रामवासियों को फिक्र है कि जब बाहरी तत्व परसा के भविष्य को अंधकार में डालकर चले जाएंगे तब वे रोजगार और विकास के लिए कई साल पीछे चले जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि देश के सबसे बड़े कोयला उत्पन्न करने वाले छत्तीसगढ़ में भारत सरकार द्वारा अन्य राज्य जैसे गुजरात, महाराष्ट्र, आँध्रप्रदेश, राजस्थान इत्यादि को कोल् ब्लॉक आवंटित किये गए हैं। जिसमें राजस्थान सरकार के 4400 मेगावॉट के ताप विद्युत उत्पादन संयंत्रों के लिए सरगुजा जिले में तीन कोयला ब्लॉक परसा ईस्ट केते बासेन (पीईकेबी), परसा और केते एक्सटेंशन आवंटित किया गया है। आज राजस्थान की पहेली ब्लॉक परसा ईस्ट एवं केते बासेन खदान अकेले पर करीब 5000 से ज्यादा परिवार निर्भर है और यह संख्या बाकी दो खदानों के शुरू हो जाने से तीन गुनी हो जायेगी। इससे स्थानीय ग्रामवासियों को रोजगार के लिए पलायन करना नहीं पड़ेगा। साथ ही राजस्थान के विद्युत् निगम द्वारा CSR के अनेक कार्यक्रमों का विस्तार होगा, जिसमे 100 बिस्तर वाले अद्यतन अस्पताल का भी प्रावधान है। यह उल्लेखनीय है की विद्युत् निगम को खदान परियोजनाओं के लिए केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार की जरुरी सारी ही अनुमति मिल चुकी है।

विद्यार्थियों के घर -घर जाकर बच्चों को नियमित शाला भेजने हेतु आग्रह

0

शाला प्रवेश उत्सव उच्च प्राथमिक शाला बनियागांव संकुल केन्द्र टलनार विकास खंड बकावंड जिला बस्तर दिनांक 15/06/2022 समुदाय एवं विद्यार्थियों के घर -घर जाकर बच्चों को नियमित शाला भेजने हेतु आग्रह करते हुए समझाइश दी गई , जिससे कि बच्चे की ठहराव स्कूल में बनी रहे।

इसी आशा के आपका हातिम गुरुजी उच्च प्राथमिक शाला बनियागांव

बस्तर विश्वविद्यालय में एलएलएम प्रारंभ करने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम अभाविप ने सौंपा ज्ञापन

0

जिले में संचालित शैक्षणिक संस्थान,आईटीआई,कॉलेज,स्कूल व छात्रावासों की हालत खराब : अभाविप

नर्सिंग कॉलेजों में अनियमितता, कलेक्टर से जांच कर कार्यवाही की मांग

जगदलपुर – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा सोमवार को कलेक्टर रजत बंसल से मुलाकात कर जिले में संचालित शैक्षणिक संस्थाओं के मांगो व समस्याओं का ध्यानाकर्षण करवाया जिसमें प्रमुख रूप से बस्तर विश्वविद्यालय में एलएलएम प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

अभाविप जिला संयोजक कमलेश दीवान ने कहा कि जिले में संचालित कुछ नर्सिंग कॉलेजों में शासन द्वारा तय मापदंड का उल्लंघन किया जा रहा है,मनमानी फीस वसूली समेत कई शिकायतें हैं लगातार पालकों व विद्यार्थियों द्वारा किया जा रहा है जिस पर एक जांच कमेटी बनाकर जांच हो और प्रशासन द्वारा संचालको को मापदंडों का पालन करने दिशानिर्देश जारी किया करने की मांग की ।

जिले में शैक्षणिक संस्थाओं की स्थिति खराब – कमलेश दीवान

एबीवीपी के जिला संयोजक कमलेश दीवान ने सरकार पर आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि सरकार बस्तर में शिक्षा के स्तर को ठीक कराने गम्भीर नही है हाल में जारी हुये कई आँकड़े शिक्षा के स्तर पर सवाल उठ रहे हैं, बस्तर के सभी स्कूलों,आईटीआई, कालेज व छात्रवासों की हालत बहुत ही दयनीय है सभी संस्थाओं में शिक्षकों की कमी,मूलभूत सुविधाएं न होना पेयजल ,शौचालय जैसे समस्याओं का अंबार है औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भानपुरी, तोकापाल, बकावंड, लोहंडीगुड़ा,बस्तर में प्रशिक्षण सामग्री एवं प्रशिक्षकों की कमी,मूलभूत समस्याएं व्याप्त है। स्कूल,कॉलेजो के छात्रावास पिछले दो वर्षों से बन्द रहने के कारण शौचालय,पानी,रँगाई पुताई जैसे कई समस्याये है सम्बंधित विभाग की समीक्षा करके छात्रवासों की व्यवस्थाओं को नए सत्र से पूर्व दुरुस्त करने की मांग की वंही जिले के महाविद्यालयों का हाल भी खराब है कई कालेजों में जनभागीदारी समिति का भी गठन नही हुआ है,भानपुरी, बकावंड, तोकापाल कॉलेज में प्रयोगशाला, लाइब्रेरी,न होने से समस्याएं हो रही हैं ।

आत्मानन्द के लिये पुराने स्कूलों को बंद करना गलत

अभाविप ने ज्ञापन में कहा की जिले के विकासखण्डों में आत्मानन्द हिंदी,अंग्रेजी मिडियम स्कूल खोंलने के लिए वँहा के पूर्व में सन्चालित स्कूलों को बन्द न किया जाए,उन स्कूलों को यथावत संचालन की व्यवस्था करके नए स्कूल संचालन किया जाए जिससे पुराने स्कूलों की गरिमा बनी रहे और जनभावनाओं का भी सम्मान बना रहे।

ये रहे मौजूद – अभाविप विभाग संयोजक अर्पित मिश्रा,जिला संयोजक कमलेश दीवान,वरुण साहनी,सोनू कश्यप,लखेश्वर बैध, आसमान बघेल,संजय मुखर्जी उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS