City Media - Page 1088 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1088

बस्तर सांसद श्री दीपक बैज को नाईपर के लैब का निरीक्षण कराते वहां के अधिकारीगण

0

बस्तर सांसद दीपक बैज गुजरात के अहमदाबाद में National institute of pharmaceutical education and research (NIPER) राष्ट्रीय औषधि शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाईपर) के अधिकारियों के साथ मीटिंग में हुए शामिल इस दौरान स्टेंडिंग कमेटी के चेयरमैन व कमेटी के साथी सांसदगण मौजूद रहे।

ज्ञात हो की नाईपर एक ऐसी संस्थान है जो गुजरात अहमदाबाद में 2007 में भारतीय संसद के एक अधिनियम द्वारा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत में औषधि क्षेत्र में योग्यता प्रदर्शित करने वाले व्यक्तियों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य किया गया है। यहां मनुष्य के प्रत्येक रोग एवं बीमारी से संबंधित हर प्रकार के दवाओं को बनाने से पूर्व रिसर्च किया जाता है। जिसका परीक्षण सांसद सांसद दीपक बैज एवं स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों ने किया।

लौह नगरी किरंदुल में संभाग स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

0

किरंदुल लौह नगरी किरंदुल में लंबे अरसे के बाद बाल संस्था किरंदुल द्वारा संभाग स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जो की 15 जून से 18 जून तक चलेगा। 4 दिवसीय इस टूर्नामेंट में संभाग के 62 टीमों में हिस्सा लिया। लिग कम नॉकआउट पद्धति पर यह प्रतियोगिता खेली जाएगी। इसमें हिस्सा लेने वाले सभी टीमों को आयोजक समिति की ओर से जर्सी, वॉलीबॉल नेट, एक वॉलीबॉल और मोमेंटो प्रदान किया जा रहा है।

साथ ही प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 30 हजार नगद एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 20 हजार नगद पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन एनएमडीसी परियोजना किरंदुल के महाप्रबंधक (उत्पादन) विनय कुमार के कर कमलों से किया गया। अन्य अतिथियों में संयुक्त खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष के साजी सचिव राजेश संधू, जी वेल्वसंथन वरिष्ट प्रबंधक (कार्मिक) उपस्थित थे। वरिष्ठ वॉलीबॉल खिलाड़ी सुनील ठाकुर ने बताया कि बाल संस्था द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बस्तर संभाग के संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को खेल के प्रति आकर्षित करना एवं उनके बीच प्रतिभावान खिलाड़ियों को खोज कर उन्हें अवसर प्रदान करना है। जिसके लिए एनएमडीसी परियोजना किरंदुल, नगर पालिका परिषद किरंदुल व जिला प्रशासन दंतेवाड़ा द्वारा भरपूर सहयोग प्रदान किया गया है। उनके संयुक्त सहयोग से ही इतने बड़े पैमाने में प्रतियोगिता का आयोजन करना संभव हो पाया है। इस अवसर पर चिन्ना, अमन, प्रेम, सिम्हाचलम, व् बाल संस्था के सभी सदस्य उपस्थित थे।

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी के दिशा निर्देश के अनुसार ग्राम दुबे उमरगांव में आज आवर्ती चराई विकास केंद्र का जनप्रतिनिधियों ने निरिक्षण किया

0

दिनेश यदु ने स्व सहायता समूह के महिलाओ से कहा की जीका के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान गौठान का अवलोकन किया और जीका के प्रतिनिधिमंडल ने भी कहा इससे पहले उन्हें किसी देश में ऐसा इको सिस्टम देखने को नहीं मिला ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों को सराहा महिला सशक्तिकरण की दिशा में कारगार साबित हो रही छत्तीसगढ़ शासन की योजनाएं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं बन रही आर्थिक रूप से सबल छत्तीसगढ़ में इस साल भी धान की बुवाई शुरू होने से पहले रोका-छेका शुरू होगा छत्तीसगढ़ में यह गांवों की एक पारंपरिक व्यवस्था रही है, जिसमें ग्रामीण धान को चराई से बचाने के लिए मवेशियों को घरों में बांधने पर जोर देते थे लेकिन अभी वर्तमान की भूपेश सरकार ने गौठान संचालित कर लोगों को रोजगार देने के लिए महिलाओ को सशक्त बना रहे है

ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं के चेहरों पर उजागर भरी मुस्कान है यह मुस्कान है सामूहिक एकता और स्वालंबन कि शासन की सुराजी गांव योजना समूह की महिलाओं के लिए संभल बनी है ग्रामीण परिवेश में एक योजना के माध्यम से जागृति लाने और जीवन बदल देने की यह एक सादगी हैं गोधन न्याय योजना के अंतर्गत जिले में स्व: सहायता समूह द्वारा उत्पादित वर्मी खाद के विक्रय पर लाभांश राशि बैंक खाते से लोगों के पास सीधे प्राप्त हो रहे हैं जिसमें मौजूद रहे जेल संदर्शक सदस्य दिनेश यदु,योगेंद्र पांडे,कमलकांत दुबे, कमल तिवारी, गोपाल, सूरज, पटवारी आर.आई.फारेस्ट विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे |

घाटलोहंगा में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया

0

आज दिनांक 16 जून 2022 को शा उ मा वि घाटलोहंगा में नवप्रवेशित छात्र छात्राओं का स्वागत जनप्रतिनिधियों के द्वारा तिलक लगाकर एवं पुस्तक वितरण कर किया गया, कार्यक्रम का उदघाटन ग्राम सरपंच डमरूधर बघेल एवं एस एम डी सी अध्यक्ष मन्ना प्रसाद तिवारी ने माँ सरस्वती के छायाचित्र पर पूजन कर किया, फिर समस्त अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ द्वारा प्राचार्य दिलीप देवांगन एवं सहयोगी शिक्षकों द्वारा किया गया तत्पश्चात सभी अतिथियों द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों को तिलक लगाकर एवं पुस्तक वितरण कर आज का प्रवेश उत्सव मनाया गया, इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन पांडे जी ने किया।

मंच की शोभा बढ़ाने हेतु उपसरपंच मुन्नालाल यादव,जनपद सदस्य कमला ठाकुर, भूतपूर्व सरपंच चंपा बघेल, मानक पंच, बलमती पंच, पदमा (पालक), मिडिया प्रभारी तुलसी ठाकुर, गदाधर ठाकुर (पालक) एवं समस्त स्टॉफ शा उ मा वि घाटलोहंगा एवं पालक गण उपस्थित रहे। पुस्तके मिलने के पश्चात् छात्रों ने कहा हर दिन विद्यालय आएंगे और साथियों को भी विद्यालय आने को प्रेरित करेंगे

पंडरीपानी स्कूल में बच्चों को तिलक लगाकर किया गया शाला प्रवेश, बच्चों ने केक काटकर किया खुशी का इजहार

0

शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने किया मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन

जगदलपुर। शाला प्रबंधन व विकास समिति अध्यक्ष योगेश पानीग्राही ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की संवेदनशीलता देखिए महानगरों की तर्ज पर अंग्रेजी व हिंदी स्कूलों का निर्माण कराया जिसमें गरीबों के बच्चों को सर्वसुविधायुक्त शिक्षा मिल रही है। विषम परिस्थितियों में भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वह कर दिखाया जिसका पूरे देश में डंका बज रहा है। कोई बच्चा शिक्षा से वंचित ना हो इसके लिए भागीरथी प्रयास किया जा रहा है। नवप्रवेशित बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए पानीग्राही ने कहा कि शिक्षा सत्र 2022-23 का आगाज हो गया है और बच्चे मन लगाकर पढ़े। इसी तारतम्य में पंडरीपानी हायर सेकेण्डरी स्कूल में नवप्रवेशित बच्चों का शाला प्रवेश करवाया गया ‌।

शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष योगेश पानीग्राही ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का संदेश वाचन किया जिसमें स्वामी आत्मानंद स्कूलों के 193 स्कूलों का निर्माण और नक्सल प्रभावित इलाकों में बंद पड़े 260 स्कूलों को खोलने का जिक्र किया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर शाला प्रवेशोत्सव का शुभारंभ किया गया जिसके बाद बच्चों को तिलक व पठन सामग्री वितरित किया गया। इस दौरान प्राचार्य शीला सिंह,सुलभा मिश्रा, गोपाल समजदार, आशिष दास ने भी बच्चों को आर्शिवचन दिया। पूर्व उपसरपंच कमलु मौर्य, जशो बाई,योगिता सिंह, डां.दंतेश्वरी एस लक्ष्मी, पूजा कश्यप, हेमलता शार्दूल, सुलोचना भुआर्य, सुषमा खुराना, ममता खरे, लक्ष्मी ठाकुर,रेनी विनोद,माया यदु, ममता चौहान, पूजा कश्यप, कविता सिंह, पंकज गर्ग , नरेंद्र देवांगन व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

दल्ली राजहरा कांग्रेस कमेटी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर के नेतृत्व में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा मोदी सरकार की तानाशाही शासन, केंद्र सरकार के अधीनस्थ ED कार्यालय नई दिल्ली द्वारा अपने आकाओ के खुश करने व उनके इशारों पर, द्वेष पूर्ण व परेशान करने की नियत से राहूल गांधी जी को लगातार पूछताछ के लिए रोज रोज प्रर्वतन निदेशालय ED कार्यालय में बुलाना व दिल्ली पुलिस द्वारा 24 अकबर रोड मुख्य कांग्रेस कार्यालय में घुस कर नेताओं के ऊपर लाठीचार्ज किये जाने के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया और दिल्ली में केंद्र में भाजपा पार्टी की मोदी की तानाशाह सरकार को बर्खास्त करने के लिए महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार जी को ज्ञापन सौंपा गया

धरना प्रदर्शन को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शिरोमणि माथुर, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष विवेक मसीह व संतोष पाण्डेय,जिला महामंत्री काशी निषाद, जिला सयुक्त महामंत्री रामजतन भारद्वाज, जिला सचिव रवि जायसवाल, NSUI विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन, एल्डरमैन जगदीश श्रीवास, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष चम्पा साहू,पार्षद श्रुति यादव ने सभा को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विवेक मसीह ने किया व आभार प्रदर्शन महामंत्री सुरेश ठाकुर ने किया।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

धरना प्रदर्शन में जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड, जिला सचिव ईश्वर राव,सूरज विभार,अल्पसंख्यक जिला महामंत्री रूबी एंथोनी,ब्लॉक उपाध्यक्ष जोगेंद्र ठाकुर महामंत्री हरिश खस,रामू शर्मा कोषाध्यक्ष नवीन कथूरिया,एल्डरमेन राजू वर्गीस, पार्षद रोशन पटेल, जनक निषाद,विजय लक्ष्मी, अजय बघेल, मनोज पाटील आदित्य रामटेके,काकू रंधावा, विलियम भावरा, मुरली पटेल, विनय सिंह,नितेश कुमार, हेमंत पटेल,आदित्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कांग्रेस के भारत जोड़ो अभियान से डर कर मोदी सरकार द्वारा पुलिस के माध्यम से की गई असंवैधानिक कार्यवाही के खिलाफ युकां ने प्रधानमंत्री का फूका पुतला

0

दिल्ली अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के कार्यालय में जिस प्रकार मोदी सरकार द्वारा पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग करते हुए लाठीचार्ज करवाया, एवम श्री राहुल गांधी जी को ई.डी के माध्यम से जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है । ज्ञात हो कि कांग्रेस द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संकल्प शिविर में भारत जोड़ो के नारे के बाद से ही मोदी सरकार डरी हुई है और शासकीय बलों का असंवैधानिक उपयोग कर रही है । ईसके खिलाफ दल्ली राजहरा में युवा कांग्रेसियों द्वारा प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया ।

ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, सेवादल कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष संतोष पांडेय , महामंत्री विवेक मसीह जी के उपस्थिति में, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव कोको पढ़ी एवं पूर्व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकडे के निर्देश पर युवा कांग्रेस नेता भरत देवांगन के नेतृत्व में अपना विरोध दर्ज करवाया । उक्त कार्यक्रम में परितोष हंसपाल, अदित्य रामटेके, नीरज साहू, नोमेश रामटेके, डोमेन सावलकर, दिनेश यादव, अनिरुद्ध, अमन जायसवाल, निहाल ऊके, यश गंजीर, विनय, खिलेश पटेल, आर्यन, विवेक, लक्की, संजू साहू, जीवन राजपूत, उपस्थित थे ।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कांग्रेस नेता का भाई आदिवासी लडक़ी के घर मे घुसकर छेडख़ानी करने के आरोप में गिफ्तार

0

बालोद/ जिले के डौंडी थाना पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में जिले के कांग्रेसी नेता के भाई सफीक अहमद कुरैशी को घर मे घुसकर छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है, पीड़िता ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि दिनांक 14/6/ 2022 को रात्रि 9:00 बजे प्रार्थीया अपने घर में अकेली थी, उसी दौरान आरोपी सफीक अहमद कुरैशी घर अंदर घुस उनके साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ किया।

जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 450, 354 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच कार्यवाही में जुट विवेचना के दौरान पीड़िता के अनुसूचित जनजाति का सदस्य होने पर प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारी से दिशा-निर्देश प्राप्त कर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण में धारा 3(2)(v)क एससी/एसटी एक्ट की धारा जोड़ आरोपी सफीक अहमद कुरैशी उम्र 42 वर्ष पता वार्ड क्रमांक 3 महात्मा गांधी वार्ड डौंडी से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

धान का समर्थन मूल्य में 100 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि कर 1940 से 2040 रुपये प्रति क्विंटल किया जाना केंद्र सरकार की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता

0

बालोद – छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल जी आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा जिला कार्यलाये मे प्रेस कांफ्रेंस किया गया ,जिसमे जिलाध्यक्ष भाजपा कृष्णकांत पवार प्रदेश मंत्री पवन साहू और जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष तोमन साहू जिला महामंत्री हेमंत कोषाध्यक्ष रोमन सोंनकर प्रेस वार्ता में सामिल रहे ।

प्रेस वार्ता में पवन साहू किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 2022-23 के लिए धन समेत अनेक खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी की गयी है। केंद्र सरकार के आर्थिक मामलो की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा लिए गए इस फैसले से देश और खासकर छत्तीसगढ़ के किसानों में हर्ष का वातावरण निर्मित हुआ है। धान का समर्थन मूल्य में 100 रुपय प्रति क्विंटल की वृद्धि कर 1940 से 2040 रुपये प्रति क्विंटल किया जाना केंद्र सरकार की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है केंद्र सरकार द्वारा 14 खरीफ फसलों की जिसमे प्यार में 232 रूपये तुवर अरहर में 300 रूपये मुंग में 450 रूपये तिल में 523 रूपये उड़द में 300 रूपये सोयाबीन जिसका उत्पादन छत्तीसगढ़ में भी बहुतायत मात्रा में होता है उसका भी समर्थन मूल्य 350 रुपये बढ़ाया गया इन प्रमुख फसलों के समर्थन मूल्य के बढ़ोत्तरी से प्रदेश के किसान लाभान्वित होंगे जिसके चलते किसानो को लागत खर्च पर लगभग 50 से 85 फीसदी तक लाभ होना तय है केंद्र की किसान हितैषी मोदी सरकार द्वारा किसानो के विकास हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा पिछले 8 साल से किसानों के हित में अनेक फैसले लिए गए है जिसका लाभ देश तथा छत्तीसगढ़ के किसानों तक सीधा पहुंचा है।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद पिछले तीन सालो में धान का समर्थन मूल्य लगभग तीन सौ रूपये बढ़ा है लेकिन भूपेश बघेल सरकार द्वारा इस बढ़ोत्तरी से किसानो को वंचित करने का कार्य किया जा रहा ठीक उसी तरह जैसे मोदी जी द्वारा भेजे गए 5 किलो प्रति व्यक्ति के अतिरिक्त राशन से वंचित किया गया। इस मस्य के अलावा छोटे किसानो को भाजपा की मोदी सरकार 6 हजार रूपये प्रति वर्ष किसान सम्मान निधि के तौर पर अतिरिक्त देती है। छत्तीसगढ़ लघु तथा सीमांत किसानों का प्रदेश है प्रदेश के ज्यादातर किसान छोटे किसान है जिनके पास पौन से 2 एकड़ के रकबे वाले खेत है जिन्हें कांग्रेस की प्रदेश सरकार 6 हजार रूपये प्रति एकड़ की दर से 4-5 हजार रूपये (वो भी सवा साल में तरसा तरसाकर) देती है जबकि केंद्र की मोदी सरकार से उन किसानों को 6 हजार अतिरिक्ति दिया जा रहा है खेदजनक यह भी है कि अपनी झूठी चाह वही बटोरने वाले भूपेश बघेल जी गरीब किसानो पर 1 हजार का गोबर टेक्स 15 सौ रुपया का बारदाना टेक्स रासायनिक खाद का 4 हजार का कालाबाजारी टेक्स लगा रखा है और धान की खरीद दिसम्बर से करके किसानों के फसल को अतिरिक्त सूखाने का काम किया जा रहा है जिससे प्रति एकड़ के पीछे 100 किलो से अधिक धान देरी में खरीदी के चलते सुख जाता है जिससे किसानो को 2500 का सीधा सीधा नुकसान हो रहा है।

प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार द्वारा लगातार किसानों को छला जा रहा है केंद्र सरकार द्वारा विगत वर्षों में बधाई गयी समर्थन मूल्य के अनुपात में भूपेश सरकार को भी अंतर की राशि शीघ्र प्रदेश के किसानो को दिया जाना चाहिए केंद्र सरकार द्वारा समर्थन मूल्य में की गयी वृद्धि पर खुशी जाहिर करते हुए भाजपा किसान मोर्चा द्वारा लगातार किसाना के बीच में जाकर मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है भाजपा किसान मोर्चा द्वारा समर्थन मूल्य में वृद्धि के लिए देश के यशस्वी नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता है।

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तोमन साहू ने बताया कि बालोद सूरजपुर जिले समेत कई जिलो के शक्कर कारखानों के भुगतान की राशि किसानो को राज्य सरकार द्वारा अभी तक नहीं दिया गया है। पिछले साल के बोरा का पैसा भी किसानों को नहीं मिला है। रकबा काटने के चलते प्रदेश के कई किसानों ने आत्महत्या किया जिसे प्रशासनिक चुक बताया गया लेकिन मृतक किसान के परिवार को एक रूपये भी मुआवजा नहीं दिया गया प्रधानमंत्री फसल बीमा के भुगतान से प्रदेश के 99 जिले के किसान प्रभावित है आज भी कलेक्टर के चक्कर काट रहे है अकेले रायपुर संभाग के 5 लाख किसानों की बीमा की 165 करोड़ की राशि को हड़पने का काम इस सरकार द्वारा किया गया था जिसका भंडाफोड़ भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया और 37 लाख अतिरिक्त व्याज समेत पूरी राशि 5 लाख किसानों को दिलवाया गया ।टोकन तथा धान खरीदी पंजीयन के चलते प्रदेश के किसानों को साजिशन प्रताडित भूपेश सरकार द्वारा किया गया। खाद को लेकर सहकारी समिति का कोटा कम करके निजी व्यपारियो का कोटा सुनियोजित तरीके से बढ़ाया जा रहा है तथा मिलती मुसा मिला हुआ गुणवताहीम वर्मी कपोस्ट खाद किसानों को जबरन थमाया जा रहा है।किसान मोर्चा के प्रेस वार्ता में वरिष्ठ भाजपा नेता छगन देशमुख प्रदेश कार्य समिति सदस्य जगदिश देशमुख जिला महामंत्री मनोहर सिन्हा, जिला मंत्री शरद ठाकुर दिलीप कुल्हारे संजय साहू गजेंद्र यादव राकेश जोशी किसान मोर्चा के साथी उपस्थित रहे।

शाला प्रवेशोत्सव में संसदीय सचिव जैन ने फूलों की माला, मिठाई, पाठ्यपुस्तक और गणवेश के साथ बच्चों का किया जोशीला स्वागत

0

महतारी दुलार योजना के तहत पालकों को कोरोना से खोने वाले बच्चों को दी गई गई 5-5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता

नक्सल हिंसा के कारण बंद स्कूलों के फिर से खुलने पर बच्चों और पालकों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

जगदलपुर 16 जून 2022/कोरोना संक्रमण के कारण पिछले दो साल में पहली बार आयोजित शाला प्रवेशोत्सव में बच्चे, पालक और शिक्षक उत्साहित नजर आए। जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धरमपुरा में आयोजित किया गया। यहां मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने बच्चों का स्वागत फूलों की माला, मिठाई, पाठ्यपुस्तक और गणवेश देकर किया।

उन्होंने सबसे पहले प्राथमिक शाला कोसाबाड़ी के दिव्यांग छात्र केवल्य सोनवानी और प्राथमिक शाला कालीपुर की छात्रा कंचन यादव का स्वागत गुलाब फूल भेंट कर किया। इस दौरान उन्होंने इस दौरान कोरोना के कारण अपने पालकों को खोने वाले बच्चों को महतारी दुलार योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की। कार्यक्रम में नगर निगम सभापति श्रीमती कविता साहू, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास, शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक श्री रामसागर चैहान, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, आदिवासी विकास विभाग के उपायुक्त श्री विवेक दलेला, जिला मिशन अधिकारी श्री अखिलेश मिश्रा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व स्कूली विद्यार्थी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रायपुर स्थित अपने निवास से वचुअली जुड़े हुए थे। संभाग के नक्सल हिंसा के कारण बंद पड़े स्कूलों के पुनः खोलने से उत्साहित विद्यार्थियों और पालकों के साथ भी इस अवसर पर चर्चा की और उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग के बीजापुर में 156, सुकमा में 97, नारायणपुर में 4, दंतेवाड़ा व नारायणपुर में 1-1 नक्सल हिंसा के कारण बंद पड़े स्कूलों का संचालन शासन के प्रयासों से पुनः प्रारंभ कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि पिछले दो साल से कोरोना के कारण प्रभावित हुए पढ़ाई की कसर को दोगुने उत्साह के साथ पढ़ाई कर पूरा करना है। उन्होंने कहा कि नक्सल हिंसा के कारण बंद पड़े स्कूलों के मूल स्थान में पुनः संचालन की मांग को देखते हुए शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया। इससे बच्चों और पालकों में खुशी है। उन्होंने कहा कि जहां पहले गोलियों की आवाजें गुंजती थीं, वहां अब बच्चों का ककहरा सुनाई देना अच्छा लगता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी के कारण पढ़ाई का कार्य प्रभावित हुआ। किन्तु शिक्षकों द्वारा कोरोना नियंत्रण के साथ ही बच्चों की पढ़ाई के स्तर को बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रयास किए गए।

बीजापुर से वचुअली जुड़े प्रभारी मंत्री कवासी लखमा और बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी ने स्कूलों के पुनः संचालन के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि गांवों में अब फिर से शांति आ रही है और गांवों में स्कूल, अस्पताल, राशन दुकानों के संचालन से ग्रामीणों में खुशी देखी जा रही है।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि इस वर्ष दसवीं में 80 प्रतिशत और बारहवीं में 85 प्रतिशत से अधिक परीक्षा परिणाम बस्तर में शिक्षा के क्षेत्र में आए बदलाव का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल बेहतर परीक्षा परिणामों के लिए बच्चों को निरंतर प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को हेलीकाॅप्टर में घुमाने का वादा किया है। संसदीय सचिव ने कहा कि वे भी दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 51-51 हजार रुपए की पारितोषिक राशि प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए जिले में युवोदय एकेडमी स्थापित की गई है, जहां मार्गदर्शन प्राप्त कर अंदरुनी गांवों के बच्चे भी सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे हैं। उन्होंने पालकों से अपने बच्चों को नियमित तौर पर स्कूल भेजने की अपील करते हुए बस्तर जिले के अधिक से अधिक बच्चों के प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने की आशा व्यक्त की।

MOST POPULAR

HOT NEWS