City Media - Page 1087 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1087

मुख्यमंत्री के निर्देश का त्वरित अमल, स्वामी आत्मानंद स्कूल दरभा के 39 बच्चे शैक्षणिक भ्रमण पर नारायणपुर रवाना

0

छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

विदित हो की प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने स्वामी आत्मानंद जी के विषय में पूछा था जिसपर संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने बच्चों को नारायणपुर स्थित विवेकानंद आश्रम के भ्रमण के निर्देश दिए थे |

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल दरभा के बच्चे नारायणपुर विवेकानंद आश्रम में स्वामी विवेकानंद जी एवं स्वामी आत्मानंद जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे |

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रदेशव्यापी भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम के दौरान दिए निर्देशों का जिला प्रशासन के द्वारा त्वरित अमल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के जगदलपुर प्रवास में स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल का निरीक्षण के दौरान बच्चों ने स्वामी आत्मानंद के बारे में जानकारी ली, मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद जी के बारे मे विस्तार से बताया और छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे।

मुख्यमंत्री जी के निर्देश का पालन करते हुए स्वामी आत्मानंद स्कूल दरभा के 39 विद्यार्थियों को आज शैक्षणिक भ्रमण हेतु नारायणपुर जिला स्थित स्वामी विवेकानंद आश्रम और अन्य स्थल के लिए रवाना किया गया। भ्रमण के लिए जा रहे छात्रों को संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए |

संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने कहा हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री की सोच हई हमारे बच्चों क़ो अंग्रेजी शिक्षा मिले हमारे बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं मे सफल हो इसलिए छतीसगढ़ सहित पुरे बस्तर संभाग मे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कुल खोला गया है जिससे भी बच्चों पलकों मे उत्साह हई और जनता क़ो ये विश्वास है भूपेश है तो भरोसा है स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्रति बच्चों एवं पालकों में उत्साह को देखते हुए और अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जा रहे हैं इसके अलावा हिंदी के उत्कृष्ट विद्यालय के लिए स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल भी खोले जा रहे हैं हमारी सरकार शिक्षा की गुणवत्ता एवं उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए लगातार कार्य कर रही है नक्सली हिंसा के कारण नक्सली प्रभावित क्षेत्रों में बंद हो चुके 260 स्कूलों को इस शैक्षणिक सत्र से पुनः आरंभ किया गया है यह हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के शिक्षा के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है |

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, खंड शिक्षा अधिकारी दरभा राजेश उपाध्याय,बी आर सी समलूराम कश्यप स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल के शिक्षक पूजा पटेल, श्रीमती सीमा पॉल, अजय नागवंशी,उमेश पटेल शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कुल दरभा के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को बस्तर में कब मिलेगा न्याय?

0

जनपद से लेकर जिला स्तर पर हुए हजारों आवेदन जमा

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा किया है कि चिटफंड कंपनियों के मकड़जाल में फंसे निवेशकों को न्याय मिलेगा और कल रायपुर में 9हजार लोगों को न्याय मिला किन्तु बस्तर में प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता से यहां के निवेशकों को न्याय नहीं मिल रहा है।

बतौर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तरवासियों को गांधी मैदान में वादा किया था कि सेल कंपनी अर्थात चिटफंड कंपनियों के मकड़जाल में फंसे निवेशकों को न्याय दिलाया जाएगा। निवेशकों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बातों को सहीं माना । प्रदेश में कई जिलों में जिला प्रशासन यह कार्य बखुबी कर रही है जिसका बड़ा उदाहरण है कि 9 हजार से ज्यादा लोगों को राजधानी रायपुर में कल राशि दी गई किंतु बस्तर के आदिवासियों को चिटफंड कंपनियों से राशि वसूल कर कब दिया जाएगा उसको लेकर तरह- तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। निवेशकों का कहना है कि अलग -अलग माध्यमों से दो से तीन बार आवेदन व दस्तावेज म़ंगाये गए लेकिन जिला प्रशासन इस मामले पर संवेदनशीलता से कार्य नहीं कर रही है।

वनाधिकार पर हुई कार्यशाला

0

जगदलपुर।

सामाजिक संगठन शिखर समिति की ओर से शनिवार को ग्राम पंचायत भाटागुडा में जंगल के जतन पर समुदाय की भूमिका विषय तथा सामुदायिक वनाधिकार व पेसा कानून पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के ग्राम पंचायत से प्रतिनिधियों व महिला समूहों की सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान वक्ताओं ने वनों की सुरक्षा व वनाधिकार समेत अन्य विषयों पर विस्तार से जानकारी दिया।

कार्यशाला के दौरान समिति से जुड़ी वक्ताओं ने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों व महिला समूहों को बताया कि गांवों और वनों के विकास के लिए सरकारी तंत्र समेत पंचायत और ग्रामीणों को मिलकर विकास की योजना बनाने की जरूरत है। वनाचंल में आदिवासी समुदाय का जीवनोपार्जन वनोपज संग्रह के माध्यम से वनों पर ही निर्भर है। इसलिए वनों के सुरक्षा हेतु सामूहिक जागरूकता लाए जाने की आवश्यकता है। साथ ही वन सुरक्षा समितियों को सशक्त बनाया जाना चाहिए।

वक्ताओं ने  वनाधिकार अधिनियम के विषय में जानकारी देते बताया कि ऐसे अजजा वर्ग के लोग जो 2005 के पहले से प्राथमिक रूप से वन भूमि पर निवास कर रहे हों और अपनी आजीविका के लिए वन भूमि पर निर्भर हों। वे इस कानून का लाभ उठा सकते हैं। कार्यशाला के दौरान पेसा एक्ट की बारीकियों को सरल भाषा में समझाया गया। वहीं महिलाओं को समूहों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की सलाह दी गई। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक संगठन से जुड़ी जया धु्रव, रेखा सिंह, अंजुम हुसैन, रिंकी साहू समेत पंचायतों के सरपंच-सचिव व ग्रामीण मौजूद थे।

अर्जुंदा में बस हादसा मची चीख-पुकार कंडक्टर की मौके पर मौत

0

बालोद

बालोद जिले के अर्जुंदा से बड़ी दुर्घटना सामने आ रही है यहां पर नगर के समीप 2 दर्जन से अधिक यात्रियों से भरी हुई बस पलट गई यहां पर घटनास्थल पर ही बस के कंडक्टर की मौत हो गई और लगभग 20 लोग बुरी तरह घायल हो गए।

राजनांदगांव से चलती है बस

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह बस राजनांदगांव से गुंडरदेही की ओर वाया जिंदा होते हुए चलती है जहां पर अर्जुंदा नगर से लगे हुए धर्म कांटा के पास यह दुर्घटना घटित हुई है।

बस कंडक्टर की मौत

बस दुर्घटना में बस कंडक्टर की मौके पर ही मृत्यु हो गई जिसका नाम पन्नालाल साहू बताया जा रहा है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है घटना लगभग 5 बजे की बताई जा रही है।

घायलों का इलाज जारी

मामले में लगभग दर्जन भर यात्री पूरी तरह घायल हुए हैं जिनका इलाज अर्जुंदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है और लगभग 4 एंबुलेंस बचाव कार्य में जुटी हुई है घटनास्थल से अस्पताल की दूरी लगभग डेढ़ किलोमीटर बताई जा रही है।

4 की हालत गंभीर

बस हादसे में अब तक एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है 12 लोग घायल हुए हैं और चार की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है जिन्हें अर्जुंदा से हायर सेंटर राजनांदगांव बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है।

घटनास्थल पर मची चीख पुकार

बस हादसे के बाद दुर्घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई और उक्त हादसे के बाद से हर तरफ बेशुद्ध लोग नजर आ रहे थे आपको बता दें कि बस में हर वर्ग के लोग शामिल थे जिसमें बच्चे महिलाएं भी शामिल हैं।

बीएसपी अनुकंपा नियुक्ति में मैट्रिक की बाध्यता खत्म

0

सेल प्रबंधन ने अनुकंपा नियुक्ति के प्रावधानों में व्यापक बदलाव करते हुए सभी इकाइयों के लिए एकरूपता ला दी है। अनुकंपा नियुक्ति के लिए मैट्रिक पास की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। वहीं माता-पिता के आवेदन पर मृत कर्मी के भाई या बहन को भी नौकरी दी जा सकती है। नियुक्ति की कार्रवाई वित्त वर्ष या हादसे के 12 महीने की अवधि में पूरी होगी।अब तक अनुकंपा नियुक्ति को लेकर कंपनी स्तर पर एकरूपता नहीं थी। प्रत्येक प्लांट में इसे लेकर अलग-अलग प्रावधान किए गए थे। जिसे लेकर आए दिन विवाद की भी स्थिति निर्मित हो रही थी। मसलन बोकारो में ठेका श्रमिक के कार्य के दौरान सामान्य मौत पर भी आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति दी जा रही थी। वहीं बीएसपी में हादसे में मौत पर ही अनुकंपा का प्रावधान था। इधर अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले को एफिडेविट देना होगा कि परिवार का एक भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं है।

मैट्रिक पास होने तक ट्रेनिंग पीरियड रहेगा
नए प्रावधान के मुताबिक मैट्रिक पास की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। अब इससे कम शैक्षणिक योग्यता वालों को भी एस-1 ग्रेड में नियुक्ति दी जाएगी। हालांकि ज्वाइनिंग के बाद मैट्रिक पास करना होगा। अन्यथा ज्वाइनिंग से लेकर मैट्रिक पास होने तक की अवधि ट्रेनिंग पीरियड रहेगी। प्रावधान से उन लोगों को राहत मिलेगी जिनके मुखिया की मौत होने पर मैट्रिक पास नहीं होने से आश्रित को नौकरी नहीं मिल पा रही थी।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

वे 13 बीमारियां जिन पर अब मिल सकेगी नौकरी
परमानेंट मेडिकल अनफिट होने पर अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने को लेकर प्रबंधन ने जिन 13 बीमारियों को चिन्हित कर रखा है, उसे सात वर्गों में बांटा गया है। इनमें एडवांस कैंसर, क्रॉनिक रिनल फेल्युअर, 3 प्रकार के कार्डियक डिसीज, न्यूरो से संबंधित पांच बीमारी, गंभीर मनोरोग, श्वांस संबंधी कुछ विशिष्ट बीमारी, शत-प्रतिशत स्थाई विकलांगता शामिल हैं।

युवा कर्मी की मौत पर भाई या बहन को नौकरी
पुराने प्रावधान में बैचलर युवा कर्मी की मौत होने पर आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति देने का प्रावधान नहीं था, लेकिन नए प्रावधान में प्रबंधन ने ऐसे मृत कर्मी के भाई-बहन को भी नौकरी देने का निर्णय लिया है। हालांकि इसके लिए माता-पिता की सहमति अनिवार्य होगी। उनके द्वारा प्रबंधन को लिखित में आवेदन करने पर अनुकंपा नियुक्ति पर कार्रवाई की जाएगी

बीमारी की हिस्ट्री नहीं होने पर नौकरी नहीं
बीमारी की हिस्ट्री प्रबंधन के रिकॉर्ड में नहीं होने पर मृत कर्मी के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जाएगी। यानि ऐसी कोई बीमारी जिसका इलाज कर्मी बाहर के अस्पताल में करवा रहा था, तो उसकी मौत होने पर आश्रित अनुकंपा नियुक्ति से वंचित रह जाएंगे। वहीं मेडिकल बोर्ड द्वारा परमानेंट अनफिट सर्टिफिकेट जारी किए जाने पर परिवार के आश्रित को नौकरी देने निर्णय लेने के लिए कमेटी बनेगी।

सरकार की अग्निपथ योजना युवाओं के लिए अवसर मुश्ताक अहमद

0

केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना के ऐलान के बाद से ही देशभर में युवा इसके विरोध में सड़क पर उतर आए हैं। योजना के विरोध में उग्र प्रदर्शन हो रहा है। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने अग्निपथ योजना का समर्थन किया है। और कहा कि मनरेगा में 100 दिन गड्ढे खुदवाना बड़ा रोजगार कार्यक्रम है पर 4 वर्षां में लगभग 16 लाख की तन्खा, 8 लाख का बीमा, मिशन में मृत्यु होने पर 1 करोड़ परिवार को और 4 वर्ष पश्चात 11.5 लाख नगद वो भी सेना के कड़े अनुशासन की ट्रेनिंग के साथ, सोने में सुहागा ये सब अधिकतम 23 वर्ष की उम्र में और ईसके अलावा भी युवाओं को इस योजना से बहुत लाभ होगा।

यहां युवाओं को समझना होगा कि सशस्त्र बल रोजगार गारंटी योजना नहीं है। सेना में कार्य करना ही अपने आप में गौरव की बात है। मुश्ताक अहमद ने आगे बताया कि सबसे पहले युवाओं को समझना होगा कि अग्निपथ योजना क्या है कुछ लोगों के भड़काने में आकर देश के युवा अपना नुकसान करने में लगे हैं।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अग्निपथ योजना क्या है

1:- उम्र 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष जिसे बढ़ाकर अभी 23 वर्ष किया गया है। 2:- योग्यता सीनियर सेकेंडरी 3:- पहले की तरह फिजिकल टेस्ट 4:- सेवा अवधि 4 वर्ष 5:- प्रशिक्षण अवधि 6 माह 6:-  थम वर्ष वेतन 30 हजार रुपये महीना जिसमें 9 हजार की कटौती होगी, मतलब 21 हजार प्रति माह मिलेंगे, द्वितीय वर्ष 33000 रुपये मिलेगे जिसमे 10000 रुपये प्रति माह कटौती होगी, 23 हजार प्रति माह मिलेंगे, तृतीय वर्ष 36000 हजार रुपये मिलेंगे, जिसमे 11000 कटौती होकर 25000 हजार रुपये प्रति माह मिलेंगे, चौथे वर्ष 40000 हजार रुपये प्रति माह मिलेंगे, जिसमे 12000 रुपये महीना कटेंगे, 28000 हजार रुपये प्रति माह मिलेंगे, 7:- 4 साल सेवा अवधि बार रिटायरमेंट पर सेवा निधि पैकेज बतोर 11 लाख 71 हजार रुपये मिलेंगे

8:- 4 साल की सेवा अवधि उपरांत योग्यता मापदंडों के हिसाब से 25 % जवानों को स्थायी रूप से सेना में नियुक्ति दे दी जाएगी, बाकी 75 % जवानों को अग्निवीर कौशल प्रमाण पत्र दिया जाएगा, जिसके बेस पर प्राइवेट कम्पनियों में जॉब में प्राथमिकता मिलेगी, साथ ही खुद का व्यवसाय करने के लिए मिनिमम ब्याज दरों पर नॉन सिक्योर लोन दिलाया जाएगा,, 9:-तीनों सेनाओं में प्रतिवर्ष 50000 हजार जवानो की भर्ती की जाएगी,!! 10:- किसी आपिये, वामिये, कांगिये, लिबरल वामपंथी मौकापरस्तों के बहकावे में मत आना ….बहुत ही अच्छी योजना है, कुछ सेफ्टी डिपार्टमेंट को छोड़ दे तो, 22 , 23 वर्ष से तो बेरोजगार युवक रोजगार के लिए अप्लाई करना शुरू करते है, जबकि अग्निपथ योजना में तो 18, 19 में लगा बच्चा 22,23 में तो रिटायर ही हो जाएगा, मतलब बाद में वो अपने खर्चे पर अच्छी जॉब की तैयारी कर सकता है, बच्चे अक्सर 18, 20 ,22 की उम्र में ही गलत संगत में पड़कर भटक जाते है, जबकि इस उम्र में तो वो देश सेवा कर रहा होगा, फिजिकल फिट रहेगा, आर्थिक परेशानी नही होगी, इसलिए मित्रों भारत सरकार बहुत ही कारगर  योजना लेकर आई है, ज्यादा से ज्यादा युवा ईसका फायदा उठाए,और देश की रक्षा करने में अपना योगदान दे।

संभागायुक्त दुर्ग संभाग कावरे ने ग्राम सुरेगांव में उल्टी दस्त से प्रभावित मरीजों से की मुलाकात

0

बालोद 17 जून 2022 संभागायुक्त दुर्ग संभाग महादेव कावरे ने कल जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम सुरेगांव में उल्टी-दस्त से प्रभावित मरीजो से मुलाकात की एवं मौके का निरीक्षण किया। ग्राम सुरेगांव में कुल 09 व्यक्ति उल्टी-दस्त से प्रभावित हुए हैं। जिनका उपचार जिला चिकित्सालय राजनांदगांव, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अर्जुन्दा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरेगांव में चल रहा है। संभागायुक्त कावरे ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरेगांव पहुँचकर मरीजो से मिले और उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। वहॉं उपस्थित मरीज  बिहउराम एवं श्रीमती बासन से इस घटना के संबंध में पूछे जाने पर उनके द्वारा कुएँ का पानी सेवन किया जाना बताया गया,

जिस पर संभागायुक्त कावरे द्वारा सभी मरीजो को स्वच्छ जल एवं टेपनल का पानी पीने की सलाह दी गई।पीड़ित परिवार के घर जाकर किया कुएँ का निरीक्षण संभागायुक्त कावरे ने पीड़ित परिवार के घर जाकर संबंधित कुएँ का निरीक्षण किया एवं वहाँ उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) मनोज कुमार मरकाम एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पाण्डेय व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को पानी का सैंपल लेकर लैब टेस्टिंग किए जाने और कुएँ में ब्लिचिंग पावडर का छिड़काव करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त कावरे ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री एस.के.मंडल एवं विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी श्री वी.के.चोरका को इस संबंध में सावधानी रखने हेतु ग्राम सुरेगांव एवं आस-पास के अन्य ग्रामों में पर्याप्त प्रचार-प्रसार किए जाने एवं ग्राम में क्लोरिन टेबलेट, जींक टेबलेट एवं ओ.आर.एस. वितरण किए जाने के निर्देश दिए।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अग्निपथ के बीच सेना का बड़ा बयान, 48 घंटे में शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

0

देश भर में युवाओं द्वारा अग्निपथ योजना को लेकर लगातार हो रहे विरोध के बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि सेना भर्ती के लिए 48 घंटे यानी 24 जून (recruited from June 24) को अधिसूचना जारी की जाएगी। इसकी सारी जानकारी सेना के आधिकारिक भर्ती पोर्टल (joinindianarmy.nic.in) पर उपलब्ध होगी। विरोध के बीच सेना प्रमुख ने युवाओं से इस सुनहरे मौके का फायदा उठाने की अपील की है।

अग्निवीरों का प्रशिक्षण दिसंबर 2022 से शुरू होगा भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शुक्रवार को कहा कि पहले अग्निवीरों का प्रशिक्षण दिसंबर 2022 में शुरू होगा और सक्रिय सेवा 2023 के मध्य में शुरू होगी। सेना प्रमुख ने कहा कि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है. अगले दो दिनों के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी की जाएगी। उसके बाद हमारा सेना भर्ती संगठन पंजीकरण और रैली के विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा करेगा।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इस बीच एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने भी दो बड़े ऐलान किए हैं. उन्होंने कहा, “यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि इस वर्ष वायु सेना भर्ती के लिए आयु सीमा को बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया गया है।” इससे युवाओं को फायदा होगा। इसके साथ ही एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि भारतीय वायुसेना के लिए भर्ती प्रक्रिया 24 जून 2022 से शुरू होगी.

देशव्यापी विरोध सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ हिंसक विरोध गुरुवार को पूरे बिहार में जारी रहा, जिसमें सैकड़ों उम्मीदवारों ने रेल और सड़क यातायात को बाधित किया, जबकि पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। बुधवार को भी उम्मीदवारों ने योजना को लेकर मुजफ्फरपुर, बेगूसराय और बक्सर जिलों में विरोध प्रदर्शन किया.

बिरिंगपाल संग्रहण केन्द्र में 50 करोड़ के धान का नहीं हुआ उठाव, 20 जून तक अल्टीमेटम

0

जगदलपुर- बस्तर जिले के बिरिंगपाल संग्रहण केन्द्र में 50 करोड़ के लागत का धान का उठाव निर्धारित समय पर नहीं हो सका है। अब प्रशासन ने 20 जून तक उठाव को लेकर उल्टीमेटम जारी कर चुका है। 20 जून तक उठाव नहीं होने पर मिलर्स को प्रति क्विंटल 6 रूपया जुर्माना देने का फरमान भी प्रशासन द्वारा जारी कर दिया गया है। बस्तर जिले सहित 6 जिलों के मिलर्स उठाव में जुटे हुए हैं। खबर है कि बिरिंगपाल में अमानक स्तर का धान होने को लेकर मिलर्स उठाव में भी आनाकानी कर रहे हैं। खबर है कि प्रशासन के दबाव में अमानक स्तर का भी धान की उठाव किया जा चुका है जिससे पी.डी.एस. के चांवल की गुणवत्ता पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। बिरिंगपाल संग्रहण केन्द्र अमानक स्तर का धान संग्रहण को लेकर सुर्खियों में रहा था जहां बीजापुर एवं दंतेवाड़ा का धान जमा कराया गया था।

अमानक धान जमा कराने के एवज में ले्पस प्रबंधक द्वारा संग्रहण केन्द्र प्रभारी को प्रसाद चढ़ाने की भी खबर है। ज्ञातव्य हो कि समर्थन मूल्य पर समितियों के द्वारा किसानों की धान की खरीदी कर संग्रहण केन्द्रों में रखा गया था। बस्तर जिले में तीन संग्रहण केन्द्र बनाये गये थे। 15 लाख 35 हजार 140 क्विंटल धान संग्रहण किया गया था। उक्त संग्रहित धान को मिलर्स के द्वारा अनुबंध के अनुसार 15 जून तक उठाव किया जाना था जो उठाव पूर्ण नहीं किया जा सका। बिरिंगपाल संग्रहण केन्द्र में जहां 50 करोड़ का लगभग 2 लाख क्विंटल धान की उठाव नहीं किया जा सका है। उठाव को लेकर शासन ने सभी मिलर्स को 20 जून तक अल्टीमेटम जारी किया है और यह निर्देशित किया गया है कि निर्धारित तिथि तक उठाव नहीं होने पर मिलर्स से प्रति क्विंटल 6 रूपया जुर्माना का भी फरमान जारी किया गया है। 7 जिले के मिलर्स उठाव में जुटे:बस्तर जिला सहित रायगढ़, रायपुर, कांकेर, महासंमुद, कोण्डागांव, दुर्ग जिले के मिलर्स धान उठाव में जुटे हैं। जिन्हें 20 जून तक अनुबंध के अनुसार अपने कांटे का धान उठाना होगा। प्रशासन धान उठाव को लेकर कड़ा रूख अपना चुका है। क्यों कि पिछले वर्ष उठाव नहीं होने के कारण लाखों-करोड़ों का धान बर्बाद हुआ था। कहां कितना संग्रहित हुआ धान:समर्थन मूल्य पर खरीदा गया था धान को संग्रहण के लिये बस्तर जिले में तीन केन्द्र बनाया गया था जहां बस्तर के अलावा बीजापुर एवं दंतेवाड़ा जिले के धान को संग्रहित किया गया था।

जिसमें नियानार, और छोटेदेवड़ा संग्रहण केन्द्र में 10 लाख 50 हजार क्विंटल धान रखा गया था जिसका उठाव लगभग पूर्ण किया जा चुका है। बिरिंगपाल संग्रहण केन्द्र में 5 लाख क्विंटल धान संग्रहित किया गया था जिसमें से 3 लाख क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है। शेष 2 लाख क्विंटल धान का उठाव नहीं हो सका है जिसका लागत लगभग 50 करोड़ की है। गुणवत्ता को लेकर मिलर्स नाराज:विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिरिंगपाल संग्रहण केन्द्र में बीजापुर एवं दंतेवाड़ा जिले में खरीदी गई धान ले्पस के द्वारा जमा कराया गया। इन दोनों जिलों से पहुंचा धान की गुणवत्ता को लेकर सुर्खियों में रहा। जब गुणवत्ता को लेकर सांठ-गांठ हुई तो अमानक स्तर का धान कोचियों से खरीदी कर बिरिंगपाल संग्रहण पहुंचा और संग्रहण प्रभारी से सांठ-गांठ कर अमानक स्तर का धान जमा कराया गया था। यही कारण था कि मिलर्स उक्त केन्द्र का धान उठाव को लेकर रूची नहीं दिखा रहें थे जब प्रशासन का अल्टीमेटम मिलने के बाद मिलर्स उठाव करना शुरू किया।

केंद्र सरकार के द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग एवं कांग्रेस मुख्यालय में पुलिस बर्बरता के विरुद्ध धरना प्रदर्शन में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

केंद्र सरकार के द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी के विरुद्ध प्रवर्तन निदेशालय के दुरुपयोग एवं कांग्रेस मुख्यालय में पुलिस बर्बरता के विरुद्ध आयोजित ब्लाक स्तरीय धरना प्रदर्शन का आयोजन नानगूर, नगरनार एवं तिरंगा चौक में आयोजित धरना प्रदर्शन में विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन शामिल हुए एवं केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्रीय एजेंसियों एवं दिल्ली पुलिस का पुतला दहन किया गया

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की केंद्र सरकार आज राहुल गांधी जी के द्वारा जिस तरह से सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मुखरता से आवाज उठा रहे हैं उससे डर कर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है देश में अघोषित आपातकाल लागू कर दिया गया है कानून व्यवस्था चरमरा गई है कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अपने कांग्रेस मुख्यालय में ही प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है हमारे नेता राहुल गांधी जी ने जिस तरह से कोरोनावायरस संक्रमण की भयावहता पर पहले ही केंद्र सरकार को आगाह किया था एवं लाखों लोगों की मौत पर केंद्र सरकार को घेरा था,जीएसटी,नोटबंदी,सीएए एन आर सी एवं तीन काले कृषि कानूनों पर अपनी बात मुखरता से रखी उससे डरकर आज केंद्र की मोदी सरकार डरकर राहुल जी के विरुद्ध झूठे मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई कर रही है नेशनल हेराल्ड वह समाचार पत्र है जिससे अंग्रेजी हुकूमत डरती थी आज उसी समाचार पत्र से मोदी सरकार भी डर रही है

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर सफीरा साहू, नगर निगम की सभापति कविता साहू, पार्षद सुनीता सिंह,कोमल सेना,स्वेता बघेल, कौशल नागवंशी,हेमु उपाध्याय,, सूर्या पाणी,पापिया गाईन, सतपाल शर्मा, अंजना नाग,नंदू,शहनाज़ बेगम,विजय सिंह, नरसिंह रथ,नन्हा दुबे नगरनार ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी,लैखन बघेल, जालंधर नाग, घनश्याम महापात्र,कमल जी,विजय बिसाई,बुधसन कश्यप,बलदेव साहू,विजय दास,इन्दू बघेल,सुकुलधर नाग, राजेन्द्र कश्यप, इमानुएल कश्यप,प्रेम सोहन,मंगरू राम,खीरमनी कश्यप, देवीसिंह बघेल,बलीराम चालकी,डमरु कश्यप, संतोष सेठिया,धनुर्जय दास, तरणजीत सिंह,विक्की नायडू,आदर्श नायक, फूलमती कश्यप, जगरनाथ कश्यप,संजय सोनी,डमरु, फूलमती कश्यप,भानूमति,तारा ठाकुर,तुलावती,प्रमिला,जानकी,चमरुराम,नानगूर ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल, सुनील दास,कमल सेठिया,विनोद सेठिया, हरिहर सेठिया, राधामोहन दास, शंकर नाग, तुलाराम सेठिया,हरिबंधु नाग,सामनाथ, राजेन्द्र,लोकेस सेठिया,हेमधरनाग, फूलसिंह,रामा नाग,धनसिंह जनपद सदस्य,हेमधर नाग, चंद्र कांत सेठिया,रूपूराम,राजू राजीव दास,बोटी राम,जय कुमार धोबी, जगदीश चालकी,कमलूराम चालकी,रामलाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

MOST POPULAR

HOT NEWS