बस्तर सांसद दीपक बैज अपने पांच दिवसीय लोकसभा स्टेंडिंग कमेटी के टूर खत्म करने के तुरंत पश्चात ही आज दिल्ली के जंतर मंतर में केंद्र सरकार के विरुद्ध “अग्निपथ योजना” के खिलाफ़ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का भारत के युवाओं के समर्थन में “सत्याग्रह आंदोलन” में शामिल होने पहुंचे इस सत्याग्रह आंदोलन में प्रियंका गांधी,कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यगण एवं साथी सांसदगण भी उपस्थित है।
भाजपा विकास की राजनीति करती है और कांग्रेस झूठ बोलने का कीर्तिमान बना रही-दिनेश कश्यप
तोकापाल में भाजपा की संभागस्तरीय गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन
भाजपा नेताओं ने मोदी सरकार का माना आभार और भूपेश सरकार पर जमकर बरसे
कांग्रेस सरकार बताये कि खाद बीज कौन ले गया,परेशान हैं छत्तीसगढ़ के किसान – केदार कश्यप
जगदलपुर।
भारतीय जनता पार्टी ने आज संभागस्तरीय गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन तोकापाल में किया। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने केन्द्र की मोदी सरकार की जनहितार्थ व जनकल्याणकारी योजनाओं के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार माना और प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कुशासन जमकर बरसे,भूपेश सरकार को आडे़ हाथ लिया। मुख्य वक्ता पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि भाजपा देश व देशवासियों के विकास की राजनीति करती है और कांग्रेस द्वेषपूर्ण राजनीति कर झूठ बोलने का कीर्तिमान बना रही है। जनसभा के दौरान दरभा ब्लाॅक की ग्राम पंचायत करका,चितापुर के 31 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया।

तोकापाल के मण्डी प्रांगण में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की संभागस्तरीय गरीब कल्याण जनसभा में पूर्व सांसद कश्यप ने कहा कि पिछले आठ वर्ष में मोदी सरकार ने देश को विकास के पथ पर आगे बढा़या है। भारत मजबूत बने व प्रत्येक गरीब का कल्याण हो,यह संकल्प लेकर मोदी सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री किरणदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की सेना को मजबूत बनाने अग्निपथ योजना में अग्निवीरों की भर्ती के लिये कार्य कर रहे हैं और इसके उलट प्रदेश की भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ की जनता से गोबर बिकवा रही है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मोदी सरकार ने कोरोना काल के कठिनतम समय में देश को जीवनरक्षक वैक्सीन दी,80 करोड़ गरीब परिवारों को निशुल्क राशन देने की महती योजना पर कार्य किया,आयुष्मान योजना का लाभ 50 करोड़ से अधिक लोगों को मिल रहा है। वही प्रदेश की भूपेश सरकार राज्य की भोली जनता को लगातार झूठ बोलकर छल रह है। कांग्रेस सरकार बताये कि खाद बीज कौन ले गया? किसान परेशान है। कांग्रेस के विधायक सत्ता के पिट्ठू बने बैठे है,जनता की समस्याओं पर मौन है।
भाजपा जिलाअध्यक्ष रुपसिंह मण्डावी ने कहा कि प्रदेश में विकास ठप्प पडा़ है,राज्य में केन्द्र की योजनाओं से ही कार्य हो रहे है,जिसका भी झूठा श्रेय लेने की कोशिश भूपेश सरकार कर रही है।
जनसभा को डा. सुभाऊ कश्यप,बैदूराम कश्यप,लच्छूराम कश्यप,कमलचंद भंजदेव,समुंदसाय कच्छ,मनीराम कश्यप,चैतराम अट्टामी,नंदलाल मुडा़मी,विनायक गोयल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह व आभार प्रदर्शन जिला मंत्री नरसिंह राव ने किया।
संभागस्तरीय जनसभा मे प्रमुख रुप से श्रीनिवासराव मद्दी,शिवनारायण पाण्डे,सुधीर पाण्डे,योगेन्द्र पाण्डे,श्रीनिवास मिश्रा,श्रीधर ओझा,वेदप्रकाश पाण्डे,रजनीश पाणिग्रही,बुधराम करटम,बाबुल नाग,संजय विश्वकर्मा,आलोक अवस्थी,चंद्रशेखर जोशी,रैतुराम बघेल,निर्देश दीवान,महेश कश्यप,परीस बेसरा,सोमारू कश्यप,रितेश जोशी,पुरूषोत्तम जोशी,अविनाश श्रीवास्तव,सुरेश गुप्ता,आर्येन्द्र आर्य,मनोहर तिवारी,राजेन्द्र बाजपेयी,संग्राम सिंह राणा,मनीष पारेख,राकेश तिवारी,मनोज पटेल,राजपाल कसेर,जयराम दास,दिगंबर राव,बबलू दुबे,राजेश श्रीवास्तव,सुब्रतो विश्वास,संतोष बघेल,उदबोराम नाग,फूरसिंह सेठिया,नरसिंह ठाकुर,रोहित त्रिवेदी,चंद्रभान कश्यप,दीपक बाजपेयी,कृष्णा राय,गीता मिश्रा,प्रकाश झा,रोशन झा,योगेश शुक्ला,सतीश बाजपेयी,अभय दीक्षित,किशोर महावर,रितेश सोनी,राजा यादव,अभिषेक तिवारी,विनय राजू,श्रीश मिश्रा,अनिमेष चौहान,सूरज मिश्रा,सुरेश कश्यप,सुभाष कश्यप,तुलुराम कश्यप आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता बडी़ संख्या में मौजूद थे।
वाहन मलिकों के सबसे बड़े संघ बी.टी.ओ.ए. का चुनाव 27 जून को होगा संपन्न
दो पैनल के अलावा एक निर्दलीय भी चुनावी मैदान में
बैलाडीला – दंतेवाड़ा जिले में वाहन मालिकों के सबसे बड़े संघ, किरन्दुल मे स्थित बैलाडीला ट्रक ऑनर्स एशोसिएशन का चुनावी बिगुल बज चुका है। विदित हो कि 1993 मे बीटीओए की स्थापना हुयी थी। परंतु 2011 में इस संघ ने अपना पहला चुनाव सम्पन्न कराया था। संघ के स्थापना के 29 साल बीत चुके हैं।पिछला कार्यकाल समाप्ति के बाद 27 जून 2022 को बीटीओए का चुनाव होने तय किया गया है।

जिसमे अध्यक्ष, सचिव समेत 07 पदो पर चुनाव होना है। इस बार के बीटीओए मे दो पैनल के उम्मीदवार के साथ एक निर्दलीय प्रत्याशी ने अपना दाव पेश किया है। उगता सुरज पेनल में ए. अनिल ने अपने सातो उम्मीदवार के साथ दावेदारी किये है। तो वही ट्रैक्टर छाप पेनल से मनोज सिंह ने अपने सातों उम्मीदवार के साथ बीटीओए की दावेदारी पेश किया है। तो वही निर्दलीय प्रत्याशी तपन कुमार दास ने भी सचिव पद के लिए दो पत्ती छाप पर अपना दावेदारी का पर्चा भरा है। इस पुरे चुनाव का संचालन निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता दिनेश सिंह राठौर एवं चुनाव संचालन अधिकारी कमेटी के सात सदस्यों मे राकेश सिंह गौतम, आर.सी. नाहक, रवीन्द्र सोनी, मृणाल राय, ए.जे. कुरियन, बिपुल राय, भान प्रकाश सिंह के उपस्थिति मे चुनाव सम्पन्न कराया जायेगा। चुनाव कमेटी के संचालन कमेटी ने बताया की 27 जून को सुबह 7:00 बजे से 3:00 बजे तक मतदान कराया जायेगा इसमे जिसमे 625 सदस्य मतदान करेंगे तो उसी शाम को मतगणना कर परिणाम घोषित किया जायेगा।
बाल संस्था किरंदुल द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय वॉलीबॉल ट्रॉफी पर बीजापुर का कब्जा
उपविजेता बाल संस्था किरंदुल
किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल में बाल संस्था किरंदुल के तत्वाधान में आयोजित संभाग स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बीजापुर की टीम ने बाल संस्था किरंदुल को हराकर ट्रॉफी व 30 हजार नगद की राशि प्राप्त की। वहीं उपविजेता बाल संस्था किरंदुल को ट्राफी व 20 हजार दिया गया। नगर में हुए चार दिवसीय प्रतियोगिता जो कि एनएमडीसी परियोजना किरंदुल के सहयोग से आयोजित की गई थी। इसका मुख्य उद्देश ग्रामीण अंचलों में वॉलीबॉल खेल के प्रति रुचि पैदा करना वह बेहतरीन खिलाड़ियों को तराश कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए अवसर प्रदान करना। जिसके तहत प्रतियोगिता में शामिल 62 टीमों को आयोजक समिति द्वारा जर्सी, वॉलीबॉल नेट, बॉल एवं मोमेंटो प्रदान की गई है। लीग मैच खेलते हुए 62 टीमों में मात्र 13 टीम ही दूसरे दौर में प्रवेश किया और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए बाल संस्था किरंदुल व बीजापुर की टीम फाइनल में पहुंची। फाइनल मुकाबला बड़ा ही संघर्षपूर्ण व रोमांचकारी रहा। जिसमें 5 सीटों की मैच में बीजापुर में 3-2 से यह मैच जीतकर इस प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया ।

आज के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रुप में एनएमडीसी परियोजना किरंदुल के मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन) विनय कुमार एवं विशिष्ट अतिथि में उप महाप्रबंधक (कार्मिक) बी.के. माधव, मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन के सचिव एके सिंह अध्यक्ष विनोद कश्यप कार्यकारी अध्यक्ष चिन्नास्वामी, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सक्सेना मौजूद थे। इस अवसर पर श्रमिक संघ इंटक के सचिव ए.के सिंह ने कहा ग्रामीण अंचलों के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है परंतु उन्हें सही मार्गदर्शन एवं अवसर प्राप्त नहीं होता इसके लिए चाहिए कि एनएमडीसी प्रबंधन एवं प्रशासन मिलकर जिले में एक स्पोर्ट्स एकेडमी का स्थापना करें जिससे ग्रामीण युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान किया जा सके। परियोजना उप महाप्रबंधक कार्मिक बीके माधव ने अपने उद्बोधन में कहा की एनएमडीसी परियोजना ग्रामीण क्षेत्रों में केवल खेल ही नहीं शिक्षा एवं अन्य सुविधाओं के लिए सदैव तत्पर रही है और आगे भी रहेगी। मुख्य अतिथि विनय कुमार ने भी विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने के साथ कहा कि एनएनडीसी परियोजना युवाओं के विकास के लिए सदैव आगे आती रही है और भविष्य में भी शिक्षा खेल विकास के में एनएमडीसी सहयोगी बनकर सामने आते रहेगी। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए बाल संस्था के सुनील ठाकुर, चिन्ना, अमन, प्रेम, वेंकटेश्वर राव आदि सदस्यों का विशेष योगदान रहा। वहीं प्रतियोगिता के निर्णायक ओमन्त झाड़ी एवं फ्रैंकलीन थे। मंच संचालन बी एल तारम ने किया ।
स्वामी प्रेमानंद स्मृति रामायण यात्रा में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन
धरमपुरा स्थित स्वामी शिवानंद आश्रम में दिव्य जीवन संघ हरितपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित स्वामी प्रेमानंद स्मृति रामायण यात्रा एवं दण्डकारणय तीर्थ दर्शन एवं सुंदर काण्ड एवं हवन पूजन में शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर के सुख शांति समृद्धि एवं कुशल मंगल की कामना की |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आश्रम के संचालन एवं देखरेख हेतु माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के स्वेच्छानुदान मद से 40 हजार रुपए की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान की इससे पहले विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से भूपेश सरकार ने आश्रम का वन भूमि का पट्टा प्रदान किया जा चुका है |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने स्वामी शिवानंद आश्रम में आयोजित सुंदर काण्ड एवं हवन पूजन में शामिल हुए एवं विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना करते हुए कहा की शिवानंद आश्रम शिवानंद आश्रम आज आज सेवा भाव का मिसाल बन चुका है गरीब, निराश्रित एवं शालात्यागी बच्चों के पुनर्वास एवं शिक्षा हेतु जो का कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है शिवानंद आश्रम ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में भी लगातार कार्य कर रही है जिसकी वे सराहना करते हैं इस अवसर पर उन्होंने आश्वासन दिया की इस पुनीत कार्य में जो भी सहयोग उनसे निजी तौर पर या सरकार के स्तर पर होगा वे करने को तत्पर रहेंगे |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ आश्रम संचालक स्वामी जी डॉ जोगेश गुजराल, श्रीमती संगीता गुजराल, विवेकानंद पाण्डे, अतुल यादव,ग्यानेश्वर राव,संजय लाहोटी,बृजेश भदौरिया, भोलेबाबा चित्रकोट,अमर सिंह,उजंति,पारस यदु,जगत सिंह पोसार,उमेश सेठिया, संतोष जैन, विपिन तिवारी, शांति तिवारी, दामोदर सिंह यादव,डा निलेश तिवारी सहित यात्रा पर निकले भक्तगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे |
अग्निपथ को लेकर बस्तर में अलर्ट: लवे स्टेशनों और बस स्टैंड में बढ़ाई गई सुरक्षा, आने-जाने वाले लोगों पर रखी जा रही नजर
जगदलपुर । देश के अलग-अलग राज्यों में अग्निपथ को लेकर हो रही हिंसा को देखते हुए छत्ताीसगढ़ के बस्तर में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। जगहजगह जवानों को मुस्तैद किया गया है। साथ ही सार्वजनिक जगहों पर लगाए गए ष्टष्टञ्जङ्कके माध्यम से शहर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जगदलपुर रेलवे स्टेशन में आने वाली पैसेंजर ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों पर रेलवे पुलिस नजर बनाए हुए है। एएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि, सेना में भर्ती को लेकर जिस तरह से कई प्रदेशों में हालात बिगड़े हैं, कहीं बस्तर में भी इस तरह की स्थित निर्मित न हो इसलिए अलर्ट किया गया है। सार्वजनिक जगहों पर जवानों की टीम को तैनात किया गया है। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों में क्रक्कस्न के साथ जिला पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर रखी हुई है। संभागीय मुख्यालय होने की वजह से शहर में सुरक्षा बढ़ाकर संदिग्धों पर नजर बना कर रखे हुए हैं। पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। रेलवे ने भी अलर्ट रहने जारी किया निर्देश विरोध प्रदर्शन करने छात्र संगठनों के आह्वान पर 20 जून को भारत बंद बुलाया गया है। जिसे ध्यान में रखते हुए ईको रेलवे ने भी 20 जून तक जगदलपुर रेलवे स्टेशन में क्रक्कस्नऔर कोरस (सशस्त्र बल) के जवानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति को समय रहते टाला जा सके। इसके अलावा जगदलपुर के रेलवे कॉलोनी में भी जवानों को तैनात किया गया है। ताकि माहौल शांतिपूर्ण बना रहे। हालांकि, बस्तर के किसी भी जिले में अग्निपथ को लेकर अब तक कोई विरोध नहीं हुआ है।
कमिश्नर धावड़े की अध्यक्षता में संभाग के जनजातीय समुदाय के प्रमुखों के साथ बादल एकेडमी में सोमवार को होगी बैठक
जगदलपुर, 19 जून 2022 – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत बस्तर प्रवास के दौरान 26 मई को आदिवासी सम्मेलन में बस्तर संभाग के सभी जिलों में आदिवासी जनजाति समाज को बादल एकेडमी से जोड़ने की घोषणा के क्रियान्वयन के संदर्भ में कमिश्नर श्याम धावड़े की अध्यक्षता में संभाग के सभी सात जिलों से नियुक्त नोडल अधिकारी तथा समाज प्रमुखों की बैठक 20 जून को सुबह 11 बजे से आसना स्थित बादल एकेडमी में आयोजित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि आसना स्थित बादल एकेडमी में आदिवासी समाज के रीति-नीति, ताना-बाना, संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य बस्तर जिले के 06 प्रमुख आदिवासी समाज के सहयोग एवं मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
ट्रेन के सामने आकर युवक ने की आत्महत्या
दुर्ग से दल्ली राजहरा आ रही ट्रेन से गुंडरदेही के चैनगंज रेलवे फाटक के पास ट्रेन के सामने आकर युवक ने आत्महत्या कि। दुर्ग से दल्ली राजहरा आ रही मालगाड़ी के सामने लगभग 2:15 बजे एक युवक आकर रेलवे पटरी पर बैठ गया बताया जा रहा है। युवक अचानक चलती ट्रेन के सामने आने से युवक का शरीर कई टुकड़ों में बट गया।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार मालगाड़ी मृत युवक का शरीर घटना स्थल से लगभग 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।युवक का सर और उनकी शरीर का अन्य हिस्सा दूसरे जगह पड़ा हुआ है। साथ ही अभी तक युवक का एक पैर आस पास दिखाई नहीं दे रहा है। समाचार लिखे जाने तक कोई प्रशासनिक अधिकारी वहां नहीं पहुंचा था। बताया जा रहा हैं कि रेलवे फाटक बंद होने के बाद युवक शराब के नशे की हालत होने की आशंका बताई जा रही है। मालगाड़ी के इंजन देखते ही युवक पटरी पर सो गया।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


अज्ञात महिला का मिली शव, इलाके में फैली सनसनी
बालोद – अर्जुंदा थाना क्षेत्र नवागांव-डुंडेरा मार्ग पर सुबह संदिग्ध अवस्था में अज्ञात महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. महिला की स्थिति को देखते हुए अनैतिक कार्य के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है.जिस स्थान पर और जिस हालत में महिला का शव मिला है, उससे हत्या कर दूसरे स्थान से लाकर मौके पर फेंकने की आशंका जताई जा रही है. विदेशी मूल की नजर आ रही महिला की उम्र 26 से 27 साल के आसपास होने का अनुमान है. उसके पैर बंधे हुए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही अर्जुंदा पुलिस व आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. जांच के लिए डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक की टीम को बुलाया गया है.


सुबह आठ बजे से पहले नहीं थी लाशअर्जुंदा थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह नुरेसिया ने बताया कि सड़क पर मिली लाश की जांच के लिए रायपुर से फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है. उसके आंकलन के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा. कहीं बाहर से लाकर लाश फेंकी गई है. सुबह 8 बजे से पहले इस मार्ग पर लाश नहीं थी.

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर भाजपा ने बोधघाट थाने दर्ज करायी लिखित शिकायत
ऐसे विवादित बयान पूर्णतः गलत,कडी़ कानूनी कार्यवाही हो-रामाश्रय सिंह
जगदलपुर – भारतीय जनता पार्टी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अभद्र व आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले नागपुर के कांग्रेसी नेता शेख हुसैन के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करने बोधघाट थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।आज शाम भाजपा जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह,भाजपा मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी,जिला कार्यकारिणी सदस्य दीपक त्रिवेदी,सतीश बाजपेयी,पृथ्वी सिंह ने बोधघाट थाने में पहुँच मामला दर्ज करने लिखित शिकायत की है।
भाजपा जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने बताया कि नागपुर के कांग्रेसी नेता शेख हुसैन ने विगत 13 जून को ईडी द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ किए जाने के विरोध में आयोजित विरोध प्रदर्शन में तमाम संवैधानिक मर्यादाओं को लांघते हुए सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अत्यंत गंभीर आपत्तिजनक अभद्र टिप्पणी की थी, साथ ही भड़काऊ भाषण भी दिया था। जोकि गंभीर आपराधिक कृत्य है और उक्त कृत्य से भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं सहित देश की जनता आक्रोशित है।ऐसे व्यक्ति के विरूद्ध आपराधिक मामला दर्ज करके सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने बोधघाट थाना में लिखित शिकायत करायी गयी है। साथ ही आपत्तिजनक टिप्पणी की आडियो व विडियो रिकार्डिग भी सौंपी गयी है।












