बच्चों को फूल माला पहनाकर एवं तिलक लगाकर शाला प्रवेश उत्सव का आरंभ किया
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने हायर सेकंडरी स्कूल बिलोरी में 22 छात्राओं को सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिल वितरण किया
छात्र छात्राओं को गणवेश एवं पाठ्य पुस्तकें वितरित किया एवं प्राविण्य सुची में आने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया
प्राविण्य सुची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं में कक्षा 12 वीं में रितेश गुमास्ता कृषि संकाय 79%,मनमती सिन्हा विज्ञान संकाय 77%,काजल मंडावी कृषि संकाय 77% एवं कक्षा 10 वीं में लखमी सिन्हा 73.6% अंजलि कश्यप 73% एवं मोगला सोढ़ी जो की अति संवेदनशील कोलेंग चांदामेटा का छात्र है और 10वीं कक्षा में 80.3% लाने वाले मेघावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम एवं उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल के माध्यम से आज शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आ रहा है हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने घोषणा की है की जो भी बच्चे प्रावीण्य सुचि में स्थान बनाने में सफल होंगे उन्हें हेलीकॉप्टर से घुमाएंगे मैंने भी घोषणा की है की मेरे विधानसभा क्षेत्र का कोई भी बच्चा छत्तीसगढ़ की प्राविण्य सुची में स्थान प्राप्त करता है तो 51 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी उन्होंने कहा की पिछले दो साल कोरोनावायरस संक्रमण के कारण नियमित पढ़ाई नहीं हो पाई थी पर अब नियमित पढ़ाई आरंभ हो गई है तो शिक्षा की गुणवत्ता को कायम रखने का प्रयास करें उन्होंने शाला के प्राचार्य एवं शिक्षकों को कैरियर गाइडेंस शिविर लगाकर बच्चों के रुचि अनुसार कैरियर गाइडेंस करने के निर्देश दिए |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ सरपंच ग्राम पंचायत बिलोरी श्रीमती उमन बघेल उप सरपंच सरिता सिन्हा, वरिष्ठ नेता बिरेल बघेल जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा वरिष्ठ नेता विकास राव शाला के प्राचार्य रामदरश तिवारी,महेश चंद्र मरकाम,सुरेश कुमार सिंह चौहान,अजय श्रीवास्तव,राजेश जान, श्रीमती भारती ठाकुर,राजेश कुमार जेना,ख्याती देवांगन, विनिता नाग,एन पद्मजा, माधुरी अटभैया,गीता आचार्य,संदीप कुमार देवांगन,रवि प्रकाश,मनीष नाग,आनंद सतपथि,अनिल सोनी,श्याभ सुंदर चंदेल एवं सनुज सोनी समेत शाला के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे |
परदेशिन माता एवं भैरम बाबा की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद
विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने ग्राम छोटे मुरमा माता मेला एवं मंडई में शामिल हुए एवं परदेशिन माता एवं भैरम बाबा की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी बस्तर की आस्था के केंद्र माता गुड़ियों के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं इस हेतु मांग अनूरूप बस्तर आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के मद एवं जिला खनिज न्यास निधि से राशि स्वीकृत की जा रही है आज माता के आशिर्वाद से बस्तर में वामपंथ हिंसा पर काबू पाकर पुनः विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है हमारी सरकार बनने के बाद से आदिम संस्कृति एवं मान्यताओं को संरक्षित करने का कार्य लगातार किया जा रहा है माता के आशिर्वाद से आज बस्तर कोरोनावायरस संक्रमण जैसी महामारी से निजात पाने में सफल हो गया है पिछले दो वर्षों से कोरोनावायरस संक्रमण के कारण मेला मंडई का आयोजन वृहद स्तर पर नहीं हो पाया था पर इस वर्ष यह आयोजन वृहद स्तर पर हो रहा है परदेशिन माता, एवं भैरम बाबा से कामना है की कोरोना यदि अगले वर्ष तक खत्म हो जाएगा तो इस मेले मंडई को और वृहद स्तर पर आयोजित किया जाएगा |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद सदस्य एवं ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, वरिष्ठ नेता विकास राव, सरपंच मनधर कश्यप, राधामोहन दास, हरिहर सेठिया,शंकर नाग, सत्यनारायण, बलराम पुजारी,पदम नाग सिरहा, मोतीलाल पटेल, कमलेश्वर सिरहा, बालेश्वर,फूल कुमार पंच,डेनीश्वर पंच,राम खिलावन,खुरसो,गुलशन,डेमरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे |
बालोद – गुण्डरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत का रहने वाली एक प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसकी नाबालिग 13 साल की लडकी को आरोपी अजय यादव पिता स्व प्रकाश यादव उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड न0 4 नदिया पारा गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही जिला बालोद ( छ.ग.) द्वारा नाबालिग है यह जानते हुए भी शादी कर पत्नि बनाकर रखने की प्रलोभन देकर दिनांक 06.06.2022 से 12.06.2022 तक लगातार जबरदस्ती शारीरिक सम्बंध बनाया है।
रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही मे अपराध क्रमांक 130/22 धारा 363,366,376(2)(ठ),376(3) भादवि 4,5(ठ),6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर टीम बनाकर फरार आरोपी की पता तलाश किया जा रहा था। 19.06.2022 को आरोपी अजय यादव के छुपे होने की सूचना मिलने पर दबिश देकर गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम व उपपुलिस अधीक्षक गुण्डरदेही एस.एस.मौर्य के मार्गदर्शन पर आरोपी गिरफ्तारी में निरीक्षक राकेश ठाकुर, सउनि डोमन लाल साहू, सउनि लता तिवारी, आर. वरूण कुर्रे, आर.सुमित पटेल का विशेष योगदान रहा।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
बालोद – गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर काचांदुर नाला के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को ठोकर मारा जिसमें दो लोगों का घटनास्थल पर मौत एक घायल घटनास्थल पर गुंडरदेही थाना प्रभारी राजेश ठाकुर की टीम पहुंच कर विवेचना कर रही है फिलहाल मोटरसाइकिल को ठोकर मारने वाला भी अज्ञात वाहन है घटना की जानकारी मिलते ही गुंडरदेही थाना प्रभारी राजेश ठाकुर ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंच चुके हैं
आपको बता दें कि गुंडरदेही से दुर्ग मार्ग में अंग्रेजी शराब दुकान होने के कारण भारी वाहन के ड्राइवर लगातार शराब के सेवन कर गाड़ी चलाते हैं जिससे अधिकांश दुर्घटना शराब से हो रही है पुलिस थाना से लेकर राजू अग्रवाल के घर तक सड़क किनारे भारी वाहन खड़े कर ड्राइवर आसानी से शराब पीकर कच्चे से भानूप्रतापपुर से राजधानी तक गाड़ी का ड्राइविंग करते हैं जिससे कई छोटी बड़ी दुर्घटनाएं आए दिन होते रहते हैं वही इन शराब के कारण कई गरीबों का घर से बेघर होना पड़ गया है भारी वाहन चलाने वाले ड्राइवर का लाइसेंस की जांच एवं शराब सेवन कर गाड़ी चलाने वाले ड्राइवरों पर कड़ी कार्यवाही करने की आवश्यकता है
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
कई बार अर्जुंदा चौक से पुलिस थाना तक घनी आबादी के बीच यातायात सुगम बनाने स्टाइपर लगाने की मांग नगर के व्यापारी कर रहे हैं परंतु किसी प्रकार का हाई स्पीड गाड़ी की रफ्तार कम करने पुलिस विभाग नहीं दे रहे ध्यान कभी भी शहर अंदर कभी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बना रहता है फिलहाल मृतक की बॉडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही में रखा गया है।
डौंडी- गत शनिवार से नगरपंचायत काम्प्लेक्स के सामने लावारिस अवस्था मे एक बाईक खड़ी हुई है जिसका आगे पीछे कोई नंबर नही लिखा हुआ है। जिसकी जानकारी एक व्यपारी द्वारा दी गई गई जिसके तहत हमारे संवाददाता ने डौंडी टीआई व एक आरक्षक को लावारिश पड़े वाहन बाईक की सूचना आज सुबह दी गई। लेकिन पुलिस प्रशासन की टीम अभी तक उक्त लावारिश वाहन की जब्ती बनाने पहुँची ही नही है जिससे समझा जा सकता है कि पुलिस कार्यिम के प्रति कितनी गंभीर रहती है।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
पनारापारा स्थित किराना दुकान में चोरी की वारदात पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही
15 एवं 16 जुन की रात हुई थी 95,000 रूपये की चोरी
मिशन सिक्योर सिटी अंतर्गत लगे कैमरों से मिले फुटेज एवं वीडियों की अहम भूमिका
दो आरोपी कोतवाली पुलिस के गिरफ्त में
जप्त- 50,000 रूपये नगद, एक सुजुकी मोटर सायकल एवं डाई राॅड बरामद
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पनारापारा स्थिति एक किराना दुकान में हुई चोरी की वारदात को सुलझाने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 15 एवं 16 जुन के दरम्यानी रात पनारापारा के एक किराना दुकान में अज्ञात चोर द्वारा दुकान में घुसकर 95,000 रूपये की चोरी कर, घटना को अंजाम दिया गया था। घटना पर प्रार्थी गोपाल सिंह नागे के रिपोर्ट पर, थाना कोतवाली में अप0क्र0 218/2022(चोरी) धारा 457,380 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया गया था।
प्रकरण में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर माल-मुलजिम की पता तलाश की जा रही थी। दौरान अनुसंधान के जगदलपुर में मिशन सिक्योंर सिटी एवं सिटी सर्विलेंस सिस्टम अतंर्गत लगाये गये सीसीटीव्ही कैमरे के फुटेज के आधार पर संदेहियों की पतासाजी किया जा रहा था। सीसीटीव्ही0 फुटेज के आधार पर दो संदेहियो की पहचान की गई। जिनकी पता तलाश की जा रही थी दौरान विवेचना के अज्ञात हुआ कि दो संदेही बचेली क्षेत्र में देखे गये है सूचना पर उपनिरीक्षक होरीलाल नाविक के नेतृत्व में एक टीम गठित कर, दंतेवाड़ा बचेली रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा दो संदेहियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे पुछताछ करने पर अपना नाम-कृष्णा शेट्टी एवं अभिषेक शेट्टी दोनो निवासी धरमपुरा महावीर नगर जगदलपुर का होना बताये और जिनसे पुछताछ करने पर 15 एवं 16 जुन के रात पनारापारा के किराना दुकान में रूपये पैसे की चोरी करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में एक अन्य आरोपी को भी शामिल होना बताया गया है। जिसकी पता तलाश की जा रही है। आरोपियों की तलाशी लेने पर दोनो के पास से चोरी की राशि में से 50,000 रूपये नगद, घटना कारित बिना नंबर मोटर सायकल और चोरी में प्रयुक्त डाई राॅड बरामद कर,जप्त किया गया है। मामले में दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
🔅 नाम आरोपी- 1.कृष्णा शेट्टी पिता कोडंची शेट्टी उम्र 25 साल निवासी महावीर नगर धरमपुरा 2.अभिषेक शेट्टी पिता रामचंद्र शेट्टी उम्र 20 साल निवासी महावीर नगर धरमपुरा दोना थाना कोतवाली जगदलपुर।
🔅 महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारीः- निरीक्षक: – एमन साहू उप निरी:- होरीलाल नाविक सहा.उपनिरी:- दिनेश उसेण्डी प्रधान आरक्षक:- मौसम गुप्ता आरक्षक:- युवराज सिंह ठाकुर,प्रकाश नायक, भुपेन्द्र नेताम , ओम प्रकाश सिंह ,धर्मेंद्र ठाकुर,दीपक कुमार, हिमांशु यादव।
महाराष्ट्र महिला मंडल जगदलपुर का द्वि वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार से हैं –
अध्यक्ष – श्रीमती अलका उपाध्यक्ष – देविका मोघे सचिव – स्वरा चिंचोलकर सहसचिव – सारिका चिंचोलकर कोषाध्यक्ष – दीपाली कारेकर सांस्कृतिक सचिव – डॉ. ज्योति लागू मीडिया प्रभारी – आभा सामदेकर
जगदलपुर। सुनते थे दिल में बहुत शोर दिल का, जो काटा तो कतरा ए खूं भी न निकला! भाजपा ने प्रचारित किया था कि केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह की सरपरस्ती में रविवार को तोकापाल में संभागीय सम्मेलन होगा। लेकिन यह सम्मेलन बस्तर जिले में ही सिमट गया। रेणुका ने तो दूरी बनाई ही, बस्तर संभाग के इकलौते भाजपा सांसद मोहन मंडावी भी इसमें शामिल नहीं हुए। भाजपा में सामने आए इस नजारे को लेकर चर्चाओं का बाजार गरमा गया है। कहा जा रहा है कि बस्तर संभाग में आदिवासी नेताओं में वर्चस्व की जंग छिड़ी हुई है। फिलवक्त भाजपा के चार बड़े नेता सांसद मोहन मंडावी, पूर्व मंत्री केदार कश्यप, महेश गागड़ा और लता उसेंडी पराजय के तूफान में फंसी पार्टी की नैया के माझी होने का दम भर रहे हैं। यह घरेलू संग्राम भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी की मेहनत पर पानी फेर रहा है।गौरतलब है कि केदार कश्यप जब बस्तर लोकसभा क्षेत्र से राज्य के वरिष्ठ मंत्री हुआ करते थे, तब लता उसेंडी और महेश गागड़ा को उनकी सुनने की जरूरत थी लेकिन बस्तर संभाग स्तरीय क्षेत्र में सांसद मोहन मंडावी अब बड़े नेता हो गएं हैं, ऐसे में संभागीय सम्मेलन से उनकी दूरी आपसी कलह की खबरों को हवा दे रही है।
सब कुछ लुटा के भी होश में नहीं आये
बस्तर संभाग में कांकेर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कोंडागांव और बस्तर के नेता विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद से एक-दूसरे की बातों को अहमियत नहीं दे रहे हैं। कांकेर क्षेत्र के नेता महावीर सिंह राठौर , सांसद मोहन मंडावी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत सहित कई नेता सम्मेलन में नहीं पहुंचे तो कोंडागांव की भाजपा नेता और पूर्व मंत्री लता उसेंडी भी मंच पर नजर नहीं आईं। बीजापुर के भाजपा नेता और पूर्व मंत्री महेश गागड़ा सहित पार्टी का कोई बड़ा नेता सम्मेलन में नहीं पहुंचा। सुकमा से भी बड़े नेता नहीं आएं। इसी तरह दंतेवाड़ा से ओजस्वी मंडावी सहित कई नेताओं ने भी भाजपा के संभागीय सम्मेलन में हिस्सा नहीं लिया। ऐसे हालात में कहा जा रहा है कि भाजपा के क्षेत्रीय नेता सब कुछ लुटा के भी होश में आने तैयार नहीं हैं।
जुबान पर मोदी कम भूपेश ज्यादा
भाजपा का यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री की योजनाओं पर फोकस करने के लिए आयोजित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं की स्तुति होनी थी लेकिन भाजपा के नेताओं की जुबान पर पीएम मोदी कम, सीएम भूपेश बघेल ज्यादा रहे। वे भूपेश बघेल और कांग्रेस को कोसते रहे। सियासी गलियारों में चर्चा है कि यह समझ नहीं आ रहा कि भाजपा ने मोदी का गुणगान करने के लिए महफिल सजाई थी या भूपेश बघेल को कोसने के लिए?
▶️बस्तर किसान कल्याण फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड एवं ब्रदर्स सोसायटी कार्यालय का बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य के द्वारा लोकार्पण किया गया अपने बीच क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक को देखकर ग्रामीणों में काफ़ी उत्साह देखने प्राप्त हुआ है |
▶️बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए कहा कि ग्राम पंचायत आड़ावाल में कभी विकास की कमी होने का अहसास नहीं होने दिया ग्रामीणजन के निर्णय अनुसार सभी विकास कार्यों के मांग के अनुरूप ही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने की कार्य किया है |
▶️छत्तीसगढ़ की सरकार युवाओं के लिए भी विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित कर उनको रोजगार देने की कार्य कर रही है और सोलर लाइट बनाने वाले युवाओ से मिलकर उनकी कार्य को देते हुए सरहानीय किया और सोलर लाइट के माध्यम से ग्राम पंचायतो के युवाओ को और अच्छे से कार्य कर अनेक युवाओ को इससे जोड़कर और भी लाभान्वित करने की सलाह दी और कहा हमारी सरकार भी रोजगार के माध्यम से लोगों को जोड़कर और अच्छे रूपरेखा तैयार कर उनकी मंशा अनुरूप राशि उपलब्ध कराने की बात कहीं और ब्रदर्श सोसायटी के युवाओ को सोलर लाइट को अच्छी तरह से संचालित करने के लिए विधायक निधि एवं प्राधिकरण के माध्यम से राशि उपलब्ध कराने की बात कहीं महिलाओ को दोना पत्तल मशीन बनाने का कार्य करने हेतु मशीन देने की बात कहीं है और पानी की समस्याओ को देखते हुए शासन की योजना अनुसार प्रत्येक गांव में पाइप लाइन विस्तार पेयजल की माध्यम से हमें लोगों को निजात दिलाने की कार्य कर रहे है अपने विधानसभा के कई ग्राम पंचायतो को हमनें पाइप लाइन विस्तार से जोड़कर लोगों को राहत दी है |
▶️बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी ने लोगों से भेंट मुलाक़ात करते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उनकी समस्याओ से अवगत होते हुए सभी कामों को तुरंत निराकरण किया ग्राम प्रमुख, युवक, युवती,समूह महिलाये ने एक एक करके सभी लोगों ने समस्या बताये सबके मांग अनुसार काम को पूरा करने का घोषणा कर और तुरंत निराकरण किया |
♦️जोंदरागुड़ा पारा में माता गुड़ी मरम्मत कार्य हेतु तीन लाख रूपये देने की घोषणा की है |
♦️पारावासी महिलाओ की परेशानी से को देखते हुए उनके कहे अनुसार तत्काल एक हेडपंप खनन कार्य करने हेतु झपटगुडा एवं भरनी पटेल पारा के लिए आदेश दिया है |
♦️सीसी सड़क देवांगन घर से प्राथमिक शाला चौक तक 200 मीटर देने की घोषणा की
♦️धाकड़ पारा में 5.लाख का माता गुड़ी निर्माण कार्य हेतु घोषणा की
♦️घाटकवाली की महिलाओ के मांग अनुसार दस नग सिलाई मशीन देने की घोषणा की
♦️स्ट्रीट लाइट निर्माण कार्य करने के लिए युवाओं को तीन लाख रूपये देने के लिए घोषणा किया
♦️बस्तर विधायक जी के द्वारा युवतियों की मांगो के अनुसार पांच नग कंप्यूटर सेट नग देने घोषणा किया गया
▶️ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य कहा की हमारी कांग्रेस की सरकार ने जनता के बीच जाकर अपनी कल्याणकारी योजनाओं को अवगत करा रहे हैं चाहे वह पुजारी सिरहा गुनिया बाजामोहरीया अपने दर्द को समझने वाली सरकार हैं छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री का सपना है हर गुड़ी की विकास कार्य करेंगे हमारे सरकार किसानों के प्रति किसान कर्जा माफ की हैं भूमि हीन किसानों को सालाना सात हजार रूपये देने का कार्य कर रही है हमारी बस्तर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक बघेल जी ने कोविड-19 काल में भी विकास कार्य थमने नहीं दिया निरंतर लोगों के बीच दूरभाष के माध्यम से हो या पत्र के जरिये लोगों को राहत देकर सरहानीय कार्य किया इनकी कामों को देखते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी भी प्रशंसा कर रहे थे |
▶️जिला पंचायत सदस्य गणेश बघेल ने कहा की हमारे सरकार बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण से आदिवासी बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित जिला बस्तर को दोना पत्तल निर्माण एवं शेड निर्माण कार्य (लागत 6.00लाख) एवं गोदाम निर्माण कार्य( लागत 10.00लाख ) जिला खनिज न्याय मद अंतर्गत गंगादई माता गुड़ी मरमत कार्य ग्राम नारायणपाल (3 .00 लाख) कार्यों का भूमि पूजन आज बस्तर विधायक के करकमलो से आज हुआ है मै उनको धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ आज हमारे विधायक हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की बड़ी बड़ी सौगात ग्राम पंचायत को दे रहे है उनके मांग करने की पहले ही यह सभी कामों लोगों को राहत देने हेतु कार्य कर रहे है ग्रामीण क्षेत्रों में माता गुड़ी मरमत कार्य हो सीसी सड़क निर्माण कार्य हो या स्वास्थ्य के प्रति कार्य कर रहे हैं सभी कामों को बहुत ही शालीनता पूर्वक कर रहे है मुझे बहुत ही ख़ुशी महसूस होता है की इनके जैसे जननायक के रूप में हमें क्षेत्र की विकास कार्यों की रूपरेखा बदलने की कार्य पर प्रशंसा हो रही है |
▶️इस दौरान ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य, जिला पंचायत सदस्य गणेश बघेल, शोभाराम मारकंडे, राकेश मिश्रा, नरसिंह नाग,जनपद पंचायत सदस्य शक्ति बघेल, लखेश्वर कश्यप,सरपंच सोमारू मौर्य , उप सरपंच लक्ष्मण कश्यप, हेमराज बघेल , पूरन सिंह कश्यप सोशल मिडिया प्रतिनिधि राजेश कुमार, तुलसीराम ठाकुर,लक्ष्मीनाथ कश्यप ,सरपंच संघ के अध्यक्ष रामया मौर्,कृपालु कश्यप, रूद्रप्रताप, भागरथी,कुड़कानार सरपँच सदन कश्यप ,सोनार मोर्य तयेंद्र ठाकुर ,जयंती नेताम,समदु कश्यप,अनिल ठाकुर,तिलमन ठाकुर, समदु मौर्य सुरेश कश्यप, घाट कवाली सरपँच सुबली कश्यप,सोनू कश्यप ,कुशल बघेल,हेमधर कश्यप,सुकारू राम,एवं समस्त ग्रामवासी व समस्त कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे |
समिति करेगा तालाब का संरक्षण और जीर्णोद्धार कार्यों का मॉनिटारिंग
कलेक्टर ने किया भुतह तालाब का निरीक्षण
जगदलपुर 19 जून 2022 – भुतह तालाब का विकास कार्य का जाँच संरक्षण समिति के द्वारा किया जाएगा जिसके अध्यक्ष नगर निगम आयुक्त होगें। समिति तालाब का संरक्षण के कार्य सहित जीर्णोद्धार कार्यों का मॉनिटारिंग करेगी। उक्त निर्देश कलेक्टर रजत बंसल ने रविवार को भुतह तालाब के निरीक्षण के दौरान दिए।इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री दिनेश नाग सहित पार्षद व निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर बंसल ने समिति के माध्यम से तालाब की गहरीकरण कार्य, तालाब का सीमांकन कर वास्तविक आकार का जाँचकर 15 दिन में प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए है। साथ ही तालाब की ज़मीन पर अतिक्रमण की शिकायत की भी जाँच करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। तालाब गहरीकरण मछुवा समिति द्वारा करने तथा तालाब की मिट्टी का उपयोग किस जगह किया जा रहा उसका निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।