City Media - Page 1101 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1101

छग स्थानीय अतिथि शिक्षक कल्याण संघ बस्तर संभाग अपनी मांगों को लेकर 1 जून से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी

0

जगदलपुर…। छग स्थानीय अतिथि शिक्षक कल्याण संघ बस्तर संभाग अपनी मांगों को लेकर 1 जून से मुख्यालय जगदलपुर के कृषि उपज मण्डी में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है बस्तर संभाग के स्थानीय अतिथि शिक्षक आज हड़ताल के चौथे दिन भी अपनी मांग को लेकर डटे हुए हैं संभागीय अध्यक्ष हर्षजीत ठाकुर ने कहा कि हम स्थानीय अतिथि शिक्षक नियमितीकरण की मांग व समान काम समान वेतन प्रमुख हैं साथ ही 12 माह काम में रखा जाए हमें 62 वर्ष तक जाब सुरक्षा प्रदान किया जाए। किसी भी स्थानीय शिक्षक साथी का छंटनी ना किया जाए बस्तर संभाग के सभी जिलों में स्थानीय अतिथि शिक्षकों का अलग अलग नामों से जाना जाता है जैसे बस्तर में शिक्षण सेवक कोंडागांव में ट्यूटर शिक्षक सुकमा में शिक्षा दूत हम सभी स्थानीय अतिथि शिक्षकों का एक ही नाम स्थानीय अतिथि शिक्षक हो।राज्य सरकार हमें स्कूल शिक्षा विभाग में मर्ज करते हुए वेतनमान हम स्थानीय अतिथि शिक्षकों का स्कूल शिक्षा विभाग से दें।जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी धरना प्रदर्शन में बस्तर संभाग के स्थानीय अतिथि शिक्षक संभाग अध्यक्ष हर्षजीत ठाकुर उपाध्यक्ष रामप्रसाद मंडावी सचिव कोमल सिन्हा बस्तर जिला अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर श्यामल राव कुलदीप कश्यप घस्सू बघेल अन्य स्थानीय अतिथि शिक्षक उपस्थित हैं।

पोषण अभियान के लिए छत्तीसगढ़ को फिर मिली सराहना

0

मंत्री अनिला भेंड़िया ने आंगनबाड़ी भवन, आंगनबाड़ी

कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि, मॉडल आंगनबाड़ी के लिए केंद्रीय सहयोग की मांग की

भेंड़िया ने महिलाओं में एनीमिया तथा शिशु मृृत्यु दर में कमी लाने के लिए साझा प्रयास पर जोर दिया

राजधानी रायपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग की सब-जोनल मीटिंग हुई आयोजित

केन्द्रीय मंत्री सहित छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और ओडिशा राज्य के प्रतिनिधि और उच्च अधिकारी हुए शामिल

रायपुर, 04 जून 2022 – आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी की अध्यक्षता में राजधानी रायपुर के सेरीखेड़ी स्थित एक होटल में आयोजित सब जोनल मीटिंग में महिलाओं और बच्चों के लिए छत्तीसगढ़ में संचालित हो रहे कामों को सराहना मिली। केन्द्रीय सचिव श्री इंदिवर पाण्डे ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पोषण अभियान में अच्छा काम हुआ है। रायपुर के सखी संेटर को भी नारी शक्ति सम्मान मिल चुका है। देश में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आगामी 25 वर्षों के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए बैठक का आयोजन किया गया था।

बैठक में महिलाओं और बच्चों के लिए किए गए कामों, उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ की महिला और बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने बैठक में आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि और मॉडल आँगनबाड़ी भवनों के लिए केंद्रीय सहयोग की मांग की। उन्होंने योजनाओं और कार्यक्रमों के विस्तार और सुचारू संचालन के लिए केन्द्रीय सहायता की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के बाद राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार….’ से किया गया। बैठक में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मुंजपरा महेन्द्रभाई, सांसद छाया वर्मा और छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम भी उपस्थित थीं। छत्तीसगढ़ के साथ पश्चिम बंगाल और ओडिशा राज्य के जन प्रतिनिधिगण, उच्च अधिकारीगण और यूनिसेफ सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, हितग्राही भी सब जोनल मीटिंग में शामिल हुए।

मंत्री भेंड़िया ने कहा कि यह खुशी का विषय है कि छत्तीसगढ़ में हम महिलाओं और बच्चों के मुद्दे पर अब तक किए गए काम और आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए एकत्र हुए हैं। हमारी बड़ी चिंता कुपोषण है। महिलाओं में एनीमिया तथा शिशु मृृत्यु दर में कमी लाने के लिए एक साझा प्रयास की जरूरत है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार कुपोषण और एनीमिया में कमी लाने के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण योजना का संचालन कर रही है। सरकार और समाज की सहभागिता का यह अनूठा प्रयास है, जिससे 2020 की तुलना में कुपोषण में 4 प्रतिशत की कमी आयी है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ सर्वेक्षण-4 की तुलना में सर्वेक्षण-5 के आंकड़े देखें तो कुपोषण की दर में लगभग 5 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने निर्धन कन्या के विवाह के लिए खर्च की जाने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर प्रति कन्या 25 हजार रूपए कर दिया गया है। योजना के तहत लगभग 1 लाख से अधिक कन्याओं का विवाह कराया गया है।

मंत्री भेंड़िया ने बताया कि प्रदेश में 80 प्रतिशत आंगनबाड़ी केन्द्र स्वयं के भवन में संचालित है। स्थल व केन्द्रीय सहायता के अभाव के कारण शहरी क्षेत्रों में भवन निर्माण में कठिनाई हो रही है। प्रदेश में 10 हजार आंगनबाड़ी केन्द्रों को मॉडल और नर्सरी स्कूल केन्द्र के रूप में उन्नयन किया जा रहा है। आंगनबाड़ियों के उन्नयन के लिए विशेष केन्द्रीय सहायता उपलब्ध कराने से अधिक से अधिक आंगनबाड़ी केन्द्रों को मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र के रूप में विकसित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 2 हजार रूपए और सहायिकाओं को 1 हजार रूपए अतिरिक्त मानदेय दे रही है। बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुए उनके मानदेय में 50 प्रतिशत बढ़ोत्तरी किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में गरम भोजन की व्यवस्था के लिए गैस कनेक्शन और सब्सिडी देने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी भवन निर्माण की लागत में संशोधन की आवश्यकता है। मनरेगा और अन्य वित्तीय साधनों से निर्मित होने वाली आंगनबाड़ी भवनों की लागत में 2013 के बाद कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। जबकि केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग और राज्य स्तर पर एसओआर की दरों में परिवर्तन हो चुका है।

ज्ञानू पेट्रोलपंप संचालक एवं उनके सहयोगी द्वारा वार्ड नं. 19 और 20 के सीमा पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण को तत्काल हटाये जाने की मांग – पार्षद मोइनुद्दीन खान

0

दल्लीराजहरा। नगरपालिका वार्ड क्रमांक 19 एवं 20 के सीमा पर ज्ञानू पेट्रोलपंप संचालक द्वारा अपने एक सहयोगी लक्ष्मण सोनी के साथ मिलकर पालिका की बहुत बड़ी जमींन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। ज्ञानू पेट्रोल पंप के पीछे से सरदार द फाई व घोड़ा मंदिर की ओर एक बहुत बड़ा नाला है। इस क्षेत्र के आसपास घनी जूग्गी-झोपड़ी बस्ती होने के कारण नाले की साफ-सफाई कराने के लिए किसी भी मशीन का ले जाना संभव नहीं है। अत: मौका देखकर ज्ञानू पेट्रोलपंप संचालक एवं उसके सहयोगी लक्ष्मण सोनी ने इस पूरे जमींन पर अवैध कब्जा जमाकर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है। निर्माण कार्य की जानकारी मिलते ही वार्ड पार्षद मोइनुद्दीन खान (राजा) ने इसकी जानकारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दी है लेकिन करीब एक माह बीत जाने के बावजूद भी अब तक इस अवैधअतिक्रमण के मामले पर किसी प्रकार की कार्यवाही नगरपालिका अधिकारी द्वारा नहीं की गई है। इस मामले में वार्ड पार्षद ने कलेक्टर एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी को भी पत्र लिखकर तत्काल उक्त अतिक्रमण को हटाने एवं अवैध निर्माण कार्य रोकने की मांग की है।

विदित हो कि बरसात के मौसम में उक्त नाले में जल भराव की स्थिति में आस पास के जूग्गी-झोपडिय़ों में पानी भर जाता है। नाले की सफाई होते रहने से पानी नाले के माध्यम से बहकर बाहर निकल जाता है लेकिन पेट्रोलपंप संचालक द्वारानाले के बाजू में अतिक्रमण कर कब्जा किये जाने से अब नाले का पानी रूककर जूग्गी-झोपड़ी के इलाकों में घूसेगा जिससे लोगों के जूग्गी-झोपड़ी डूब जाने की संभावना बढ़ जायेगी।

पत्रकारों ने मुख्यमंत्री का गजमाला व मोमेंटो देकर किया स्वागत

0

प्रेस क्लब के भवन निर्माण हेतु लिए 15 लाख देने की घोषणा

भानुप्रतापपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भानुप्रतापपुर के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान भानुप्रतापपुर पत्रकार संघ द्वारा मुख्यमंत्री का माला पहना कर व मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। भानुप्रतापपुर पत्रकार संघ की मांग पर मुख्यमंत्री ने पत्रकार भवन के अतिरिक्त कक्ष निर्माण एवं मरम्मत के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 4 मई से भेंट मुलाकात अभियान शुरू किया था आज पुरे एक माह हो गए। इस बीच कुल 17 विधानसभा का दौरा हमने किया। शासकीय योजनाओं का सभी को लाभ मिल रहा हैं या नहीं और जमीनी स्तर पर अधिकारी कार्य कर रहे हैं या नहीं इसकी जानकारी ली गयी। भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम में पता चला की सभी विभाग तत्परता से कार्य कर रहे हैं। यहां 31 हजार जाति प्रमाण पत्र बांटे गए हैं, जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। बस्तर में बेहद परिवर्तन दिख रहा है। आम जनता द्वारा सबसे ज्यादा मांग धान खरीदी केंद्रों और बैंक खोलने की है। बैंक की डिमांड बढ़ी है। जल, जंगल , जमीन, आदिवासियों को वापस दिलाने का ‌कार्य हुआ है। हमारे पूर्वजों ने एक समृद्ध छत्तीसगढ़ की कल्पना की थी, हम उसे साकार करने का प्रयास कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी ‌माध्यम स्कूल मील का पत्थर साबित होगा। भेंट-मुलाक़ात में डीएपी या रासायनिक खाद नहीं मिल पाने की शिकायत आ रही है। डीएपी या रासायनिक खाद नहीं मिल पाने की शिकायत आ रही है। यह केंद्र सरकार उपलब्ध कराता है, राज्य केवल वितरण करता है, लगातार डिमांड की जा रही है, वर्तमान में रसायनिक खाद की उपलब्धता की भी जानकारी दी और कहा कि यह प्रयास कर रहे है कि रसायनिक खाद का उपयोग कम हो। पेशा कानून को लेकर आदिवासी कानून को कड़ाई से पालन करने तो गैर आदिवासी भयभीत है इस पर सरकार क्या सोचती है सवाल पर बघेल ने कहा कानून लागू है इससे डरने को किसी को जरूरत नहीं है। सरकार पेशा क़ानून के नए नियमों पर काम कर रही है, कितना व कौन कौन सा अधिकार ग्राम सभा को देना है तह अगली कैबिनेट में तय करेंगे। वनोपज को की सूची 60 से बढ़ाकर 65 कर दिया गया इससे वन वासियों के जिंदगी में कितना परिवर्तन आया इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वनवासियों का जीवन स्तर ऊंचा हुआ है। कोरोना काल मे कोई व्यापारी वनोपज नहीं खरीद रहा था उस समय हमने खरीदा, उनको सही दाम मिल रहा है। जिला बनाने की मांग पर कहा कि जिला का हर जगह लगातार मांग आ रही। हसदेव का विरोध करने वाले अपने घर का बिजली बंद कर दे तब समझ आएगा। कोयला के बिना किसी बिजली आएगी, 8 हजार पेड़ काटना है विरोध करने वाले 8 लाख पेड़ कब गिन लिए, यह खदान 30 साल तक चलेगा।1995 से ग्राम डोंगरकट्टा का राजस्व रिकार्ड जांच के नाम से सीबीआई ले गई तब से गांव वालों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, इसका हल करने का प्रयास किया जाएगा। बस्तर में नक्सलवाद में कमी आई है और शांति बहाल हो रहा है। इस दौरान प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय साहू, संरक्षक राजकुमार दूबे, सुमंत सिन्हा, दीपक शर्मा, सचिव संजय सोनी, कोषाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, मीडिया प्रभारी मयंक सोनी, राजेश रंगारी, यशवंत चक्रधारी, अनुज तिवारी, देवव्रत टांडिया, हरीश साहू, आकाश साहू, अजित मण्डावी आदि उपस्थित रहे।

बनियागांव सर्किल में वनभूमि पर कब्जा जमाने साल के सैकड़ों पेड़ों की चढ़ी बलि

0

जगदलपुर। बस्तर वन मंडल के भानपुरी रेंज के बनियागांव सर्किल के जामकोनाड़ी में वन भूमि पर कब्जा जमाने साल के सैकड़ों पेड़ों की बलि चढ़ा दी गई है। लगभग 50 एकड़ में फैले इस जंगल को भी सफाया करने की तैयारी हो चुकी है जहां रोजाना हरे पेड़ों की कटाई जारी है। वहीं वन विभाग के मैदानी अमले से लेकर ज्मिेदार अधिकारी भी बेखबर है। अवैध कटाई की सूचना क्षेत्र के एसडीओ से लेकर ज्मिेदार अधिकारियों को जानकारी देने दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। ऐसे मे जंगलों की रखवाली करने का दावा करना बेइमानी है। ज्ञातव्य हो कि प्रतिवर्ष पौधा रोपण के नाम पर लाखों रूपए खर्च किया जाता है लेकिन देखरेख के अभाव में आधे से अधिक पौधा भी नहीं बचा पाते और जो बच भी जाता है तो उन पौधों पर वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों की नजर होती है। आलम यह है कि अतिक्रमण के नाम पर पेड़ों की कटाई जारी है। हरे भरे पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी: भानपुरी रेंज के जामकोनाडी एवं सरगीगुड़ा मरेठा डोगरी जिसे आरएफ क्रमांक 1068 और 1096 बताया जा रहा है उक्त स्थल पर साल के लगभग 2 सौ से अधिक हरे पेड़ो को काट दिया गया है। उक्त हरे पड़ों को काटकर उक्त स्थल को बंजर बनाकर अतिक्रमण की तैयारी की जा रही है और वन विभाग को खबर तक नहीं। राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त: विशेष सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि बनियागांव के ही आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण उक्त जंगल को सफाया कर अतिक्रमण की तैयारी में जुटे है। ऐसी खबर है कि उन ग्रामीणों को राजनीति संरक्षण के साथ वन विभाग के कर्मचारी का भी संरक्षण प्राप्त है। मैदानी अमला नदारत: उक्त इलाके में हरे भरे पेड़ों पर रोजाना कुल्हाड़ी चल रही है जिसकी खबर वन विभाग को होने के बाद भी मैदानी अमला अनजान बना हुआ है। जिसका आलम यह है कि ग्रामीण बेखौफ होकर जंगलों को उजाडऩे में लगे है जबकि उक्त जंगलों से ग्रामीणों को ही फायदा मिलता है। पेड़ों की कटाई का ज्मिेदार कौन: जिस सर्किल में पेड़ों की कटाई की गई है उसका ज्मिेदार कौन? नियमत: सर्किल के ड्यूटी रेंजर से लेकर नाकेदार एवं रेंजर अफसर की ज्मिेदारी होती है कि अपने रेंज एवं सर्किल में नियमानुसार दौरा कर जंगल को बचाने का प्रयास करें लेकिन जिम्मेदार कर्मचारियों द्वारा ऐसा मैदानी इलाकों में नजर नहीं आता। नियमों के अनुसार तो उक्त सर्किल के ज्मिेदार कर्मचारी पर कार्य में लापरवाही के कारण कार्रवाई भी होना चाहिए। मामले को लेकर डिप्टी रेंजर से लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराना चाहा तो साहब के मोबाईल की घंटी बजती रही लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। सर्किल के ज्मिेदार कर्मचारी पर होगी कार्रवाई: जगदलपुर वनवृड्डा के सीसीएफ मो.शाहीद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि आपके माध्यम से पेड़ कटाई की जानकारी मिली है इसकी जांच कराई जायेगी और उक्त रेंज के ज्मिेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की बात भी कही।

विकासखंड स्तरीय मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा प्रशिक्षण बस्तर में 3 जून से 5 जून तक

0

मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा कार्यक्रम

विकासखंड स्तरीय मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा प्रशिक्षण बस्तर में 3 जून से 5 जून तक बीआरसी बस्तर में आयोजित की जा रही है |

जिसमें 90 प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया जिसमें आज एस सी ई आर टी रायपुर से निरिक्षण दल में विद्यावती चंद्राकर ने आज प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया उन्होंने अपने उद्बोधन में शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा पर अपना विचार व्यक्त किया |

प्रशिक्षण में आपदा प्रबंधन, शाला आपदा प्रबंधन समिति निर्माण एवं आपदा से निपटने की विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई |

विद्यालय में व्यक्तिगत सुरक्षा के अंतर्गत प्रशिक्षण को पास्को एक्ट, यातायात सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, बैड टच ,गुड टच एवं लैंगिक समानता, बाल लैंगिक शोषण एवं सुरक्षा के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी गई |

फायर सेफ्टी गैस सिलेंडर आग लगने से बचाव के विभिन्न तरीकों को मॉक ड्रिल प्रदर्शन करके दिया गया इस अवसर पर बस्तर बीआरसी श्री राजेंद्र सिंह ठाकुर मास्टर ट्रेनर्स आर एन भारद्वाज, पुणेन्द्र साहू उपस्थित थे तीन दिनो की प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया प्रशिक्षण में के समस्त सीएसी और शिक्षक गण उपस्थित थे

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने 80% दिव्यांग मोनू को प्रदान की बैटरी चालित ट्राय साइकिल

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग)रेखचंद जैन ने नियानार ग्राम पंचायत के लामनी जामगुडा पारा निवासी 80% दिव्यांग व्यक्ति मोनू पिता सोभा उम्र 50 वर्ष को ट्राय साइकिल प्रदान की |

इस अवसर पर ग्राम पंचायत नियानार के लामनी जामगुडा पारा के 80% दिव्यांग व्यक्ति मोनू पिता सोभा उम्र 50 वर्ष ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की सहृदयता एवं संवेदनशीलता के कारण आज उन्हें यह ट्राय साइकिल मिली है जिसके लिए उन्होंने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन से बैटरी चालित ट्राय साइकिल प्रदान करने का निवेदन किया था जिसपर संवेदनशील विधायक महोदय ने उन्हें तत्काल बैटरी चलित ट्राय साइकिल प्रदान की है जिससे अब उनके देनिक जीवन जीने में आसानी होगी तथा कहीं भी सुलभता से आना जाना आसान हो जाएगा |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी दिव्यांगों के प्रति संवेदनशील हैं एवं उनके दिशा निर्देश पर लगातार दिव्यांगों को बैटरी चालित ट्राय साइकिल प्रदान की जा रही है जिससे की उनका जीवन सुखमय एवं सुगम हो गया है |

इस अवसर पर दिव्यांग मोनू ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, एवं समाज कल्याण विभाग की मंत्री अनिला भेड़िया का आभार व्यक्त किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ पार्षद राजेश राय, सूर्या पाणी, दयाराम कश्यप ,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग,हेमु उपाध्याय,इंटक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुलदीप भदौरिया राजेश कुमार केवट उपस्थित रहे |

आमंत्रण : भारत एवं विश्व के विकास में मैथिलों का योगदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय समारोह

0

भारत एवं विश्व के विकास में मैथिलों का योगदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय समारोह एवं छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश,विदर्भ,(गोंडवाना गढ़तंत्र,दक्षिण कौशल,महाकौशल,मंडला) में सन 1185 से मिथिला से आये मैथिल समाज के मूर्धन्य जनों पर केंद्रित तथा प्रसिद्ध साहित्यकार एवं इतिहासविद आचार्य रर्मेंद्रनाथ मिश्रा जी द्वारा लिखित ऐतिहासिक किताब “सगर्भय-संस्तव” का विमोचन रविवार,दिनांक 26 जून 2022 को होटल सेलिब्रेशन,फाफाडीह चौक,जेल रोड,रायपुर (छत्तीसगढ़) में किया जा रहा है।गरिमामय समारोह के अवसर पर कुछ विशिष्ट जनों को ‘श्री विद्यापति वाचस्पति’ ‘मैथिल शिरोमणि’,’मैथिल रत्न’,’मैथिल गौरव’सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम,बहुभाषी कवि सम्मेलन भी किया जाएगा।

पांच देशो से प्रतिष्ठित मैथिल लोग आ रहे है बोस्टन,अमेरिका से सतीश झा जी,काठमांडू, नेपाल से अनिल कुमार झा जी,ओमान से राकेश झा जी,यूएई से मौसम झा,जर्मनी से शुभम झा, बीजिंग से नवीन कुमार झा

कार्यक्रम

दिन-रविवार 26 जून 2022
समय -शाम 5.30 बजे से
स्थान -होटल सेलिब्रेशन फाफाडीह चौक,जेल रोड, रायपुर (छत्तीसगढ़)

विनित संरक्षकगण:-

डॉ. बसंतलाल झा,सुरेश कुमार ठाकुर,चंद्रनाथ झा,अशोक चौधरी,के.के.झा,कार्यक्रम संयोजकगण:-पंडित विजय कुमार झा,पंडित डॉ.आशुतोष झाडॉ.पूर्णप्रकाश झा, प्रांताध्यक्ष-छत्तीसगढ़ मैथिल ब्राह्मण सभा,आनंद मोहन ठाकुर,अध्यक्ष-मैथिल ब्राह्मण सभा,रायपुर,श्रीमती शोभिता पाठक-अध्यक्ष-मैथिल ब्राह्मण महिला मंडल,रायपुर
मनीष कुमार झा, संपादक एवं प्रकाशक 0942551709209479007004maithilpravahika2012@gmail.com

सेवानिवृत्ति पर लक्ष्मी- माधव कुटुम्ब मटनार ने किया सम्मानित

0

जगदलपुर।बकावण्ड ब्लाक के ग्राम पंचायत मटनार निवासी जोगेन्द्र (जोगेश्वर ) प्रसाद जोशी छत्तीसगढ़ शासन राजस्व विभाग में पटवारी पद पर अपने दायित्वों का निर्वहन कर दिनांक 031 मई 2022 को सेवानिवृत्त होने पर उनके परिवार लक्ष्मी माधव कुटुम्ब मटनार द्वारा 02जून को सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त पटवारी जोगेन्द्र (जोगेश्वर) प्रसाद जोशी को कुटुम्ब के सदस्य गोपीनाथ जोशी ने तिलक लगा के फुलमाला पहनाकर तथा अन्य सदस्यों तिलक लगाकर पुष्प भेंट कर स्वागत किया साथ ही उनकी धर्मपत्नि श्रीमति हेमलता जोशी को भी फुलमाला पहनाकर कु. बढ़ा जोशी व कुतु के अन्य सदस्यों ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया। लक्ष्मी- माधव कुटुम्ब के सभी सदस्यों ने मिलकर उनको सम्मान में श्रीफल के साथ स्मृति चिन्ह “रामचरित्र मानस”, “छनपटा” और “आसन” भी उन्हें भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन बसन्त कुमार जोशी ने किया है। कार्यक्रम में जोगेन्द्र (जोगेश्वर) प्रसाद जोशी ने अपनी सेवा अनुभव साझा किये उन्होने बताया उनकी नियुक्ति फ्रेजरपुर, आमाबाल, घोटिया, मटनार, मंगनार क्षेत्र में रही है। कुटुम्ब के शासकीय सेवा में सेवारत सदस्यों को संदेश दिये कि वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का पालन ईमानदारी पूर्वक करने पर बिना तनाव के कुशलता पूर्वक कर्तव्यों का पालन होता है तथा अपने कर्तव्य के प्रति जवाबदेही होना चाहिए। कार्यक्रम में उनकी धर्मपत्नी श्रीमति हेमलता जोशी ने भी पति के शासकीय सेवा और परिवार के बीच के सामन्जस्य का जिक्र किया। कार्यक्रम में श्री जोशी के सुपुत्र देवानंद, पुत्रवधु प्रिया जोशी व उनकी नन्हीं पोती भी सामिल रहे। कार्यक्रम सफल बनाने में सदस्य मेघनाथ जोशी, नरेन्द्र जोशी, रिखेश्वर जोशी, शदेवेश जोशी, युगल जोशी, गौरव जोशी, टिनु जोशी, कु. करीना काव्याजंली गीत, श्रेयाश की सहभागिता रही।

नगर में आर्केस्ट्रा कराकर स्थानीय कलाकारों ने बैलाडीला की वादियों में बिखेरा संगीत का जादू

0

आयोजक: बैलाडीला संगीत समिति किरंदुल

किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल में लंबे समय के बाद स्थानीय कलाकारों ने बैलाडीला की वादियों में बिखेरा संगीत का जादू। बैलाडीला संगीत समिति किरंदुल के कलाकारों ने नगर के बीआईओपी स्कूल में आर्केस्ट्रा आयोजित की। जिसमें नगर के स्थानीय कलाकारों ने नए पुराने सदाबहार नगमे गाकर नगर वासियों का दिल जीत लिया। सर्वप्रथम इस कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित मुख्य अतिथि ए बंदोपाध्याय (महाप्रबंधक विद्युत) बी.के. माधव (उप महाप्रबंधक कार्मिक) लखबीर सिंह (उप महाप्रबंधक सिविल) एसकेएमएस के अध्यक्ष के. साजी, एच के गुनावत (उपमहाप्रबंधक विधुत) बीआईओपी स्कूल के प्राचार्य अरुमोय विश्वास द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीया जलाकर किया गया। आर्केस्ट्रा की शुरुआत कलाकारों ने शिरडी वाले साईं बाबा भजन से किया। तत्पश्चात वंदना में बीआईओपी स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। उसके बाद कलाकारों ने सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुति देते हुए समा बांध दिया। जिसमें

सदाबहार गायक मुकेश, रफी, लता मंगेशकर, किशोर कुमार के साथ-साथ नए गीतों इन कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज में गया। स्थानीय कलाकारों में प्रशांत वर्मा जो कि एनएनडीसी परियोजना मैं वरिष्ठ प्रबंधक (फाइनेंस) के रूप में कार्यरत है, पी किरण, सतीश नाखाते परियोजना के कर्मचारी हैं। तथा अर्चना बघेल बीआईपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की संगीत की शिक्षिका है, वही बचेली से श्रीमती गौरी अपोलो हॉस्पिटल स्टॉफ ने प्रस्तुति दी।इन कलाकारों ने पूरे कार्यक्रम में अपनी मधुर आवाज से लोगों को बांधे रखा। वही मंच संचालन नगर के वरिष्ठ कलाकार उपेंद्र नाथ त्रिपाठी जो कि एक अच्छे एनाउंसर के साथ साथ कवि एवं लेखक भी हैं उनके द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। इस पूरे कार्यक्रम को लोगों के सामने शानदार तरीके से प्रस्तुत करने के लिए बैलाडीला संगीत समिति के आयोजक नोमेश्वर राव एवं पी किरण की भूमिका महत्वपूर्ण रही। जिन्होंने नगर के अलग-अलग मोतियों के बिन कर एक हार पिरो कर लोगो के सामने प्रस्तुत किया। वही यह कार्यक्रम बीआईओपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परिसर में किया गया। जिसमें विद्यालय के प्राचार्य अरुमोय विश्वास एवं उनकी टीम के साथ साथ छात्र छात्राओं का भी विशेष योगदान रहा। आयोजक नोमेश्वर राव एवं पी. किरण के इस प्रयास से निश्चित रूप से जहाँ नगर के इन कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बड़ा मंच मिला। वही इस तरीके से आयोजन से स्थानीय प्रतिभाएं निखर कर लोगों के सामने आती रहेंगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS