City Media - Page 1103 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1103

14 जून से बालोद जिला में स्तरीय शालेय शतरंज स्पर्धा

0

ओलम्पियाड विजिट स्टेट ट्रायल हेतु खिलाड़ियों का किया जाएगा चयन

बालोद छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ व व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 14 से 15 जून तक स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय बालोद में जिला स्तरीय शालेय शतरंज चयन स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है । ज्ञात हो कि बालोद कलेक्टर जन्मेजय महोबे के मार्गदर्शन व उनकी प्रेरणा से पायलट प्रोजेक्ट चेस इन स्कूल्स कार्यक्रम की शुरुआत बालोद जिले से की गई थी जो पूरे भारत मे इसे लागू करने वाला छतीसगढ देश का पहला राज्य बना था । बालोद जिला में शतरंज का शानदार माहौल से खिलाड़ियों को अब लगातार सफलता भी मिलती जा रही है। हाल ही में जिले से दो खिलाड़ी कु धारणी साहू व आशुतोष यादव ने राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है।इन दोनों ही खिलाड़ियों का इस स्पर्धा में अभिनंदन किया जाएगा।

जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष सुरेश जाजू ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय के साथ-साथ बालोद जिला के अन्य और 5 स्कूलों में चेस इन स्कूल्स कार्यक्रम के तहत ऑल इंडिया चेस फेडरेशन से पंजीयन हुआ है जहाँ स्कूली बच्चे नए शिक्षण सत्र से अपने-अपने विद्यालय के प्रशिक्षित शिक्षकों से शतरंज सीख सकेंगे । यह कंपीटिशन अंडर 15 आयु समूह के शालेय छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की जा रही है । इस स्पर्धा के चयनित बच्चे राजनांदगांव में 17 जून से 19 जून तक होने जा रही 44 वां चेस ओलम्पियाड विजिट हेतु स्टेट चेस सिलेक्शन टूर्नामेंट में शिरकत करेंगे। स्पर्धा में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी,कुणाल आर्या सर ( मोबाइल नंबर 7000672809), आशुतोष यादव,रॉकी देवांगन( मोबाइल नंबर 7415160356 ) एवं आशुतोष साहू ( मोबाइल नंबर 8269091115 ) से संपर्क कर सकते हैं।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

वृक्षों की अवैध कटाई रोकने तय हो जिम्मेदारी

0

आज भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलकर अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व डौंडीलोहारा को ज्ञापन सौंपकर राजहरा टाउनशिप में वृक्षों की हो रही अंधा धुंध कटाई पर रोक लगाने व मशीन के माध्यम से बिना अनुमति के वृक्ष काटने वालों पर अपराधिक प्रकरण दर्ज कराने का निवेदन किया जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि विगत कुछ वर्षों से राजहरा टाउनशिप में खासकर बी.एस.पी. आवास में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा ही है और इन पेड़ों के काटनेवालों पर किसी तरह की कोई कार्यवाही नही होने के कारण इनका मनोबल दिनोदिन बढ़ता ही जा रहा है।

और कुछ लोग इसी को अपना व्यवसाय बनाकर शहर में खुलेआम वृक्षों की कटाई कर रहे हैं तथा वन विभाग मूकदर्शक बना खड़ा है। वन विभाग से शिकायत करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही करने में अपने आपको अक्षम बताया जाता है जो कि काफी खेदजनक है। ईस पुरे प्रकरण में वन विभाग की भूमिका समझ से परे है। शिकायत करने पर किसी तरह की कार्यवाही नहीं करने की बात करते हैं। मगर वनविभाग के सिपाही शिकायत मिलने पर पंचनामा तैयार कर कौन सी कार्यवाही करते हैं, इसका पता आज तक नहीं चल सका है। क्योंकि इनकी इस प्रकार की कार्यवाही से पेड़ों की कटाई में तेजी आ ही है। और पेड़ काटने वालों का मनोबल बढ़ रहा है जो कि जाँच का विषय है। दुसरी तरह बी.एस.पी. प्रबंधन सिर्फ खदान के उत्पादन में ही अपना ध्यान केन्द्रीत करने में लगा है उसे इस बात की बिलकुल भी चिन्ता नहीं कि बी.एस.पी. टाउनशिप में धडल्ले से पेड़ों की कटाई जारी है। वो बस पर्यावरण दिवस के दिन

पौधों का रोपण कर अपनी जिम्मेदारी से मुक्ति पाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। जबकि बी.एस.पी. आवासों में लगे पेड़ों की रक्षा करने की पूरी जिम्मेदारी बी.एस.पी. प्रबंधन की है कि वृक्षों का बचाव कैसे किया जाय। पेड़ों की कटाई करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाये।जरूरत पड़ने पर अपराधिक मामला पंजीबद्ध किया जाये लेकिन बी.एस.पी. प्रबंधन को वन विभाग की तरह राजहरा टाउनशिप के लिए सफेद हाथी साबित हो रहा है। और वृक्षों की कटाई करने वालों का मनोबल दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा हैं जिसका जीता जागता उदाहरण विगत दिनों पंडरदल्ली के घरों में खुलेआम आम जैसे फलदार वृक्षों की कटाई की गई और चालू बिजली लाईन में पेड़ काटकर गिरा दिया गया जिससे पंडरदल्ली के निवासियों के घर में शार्टसर्किट होने से टी.वी. फ्रिज कंप्यूटर जैसे बहुत से इलेक्ट्रीकल सामान खराब हो गए। जिसकी शिकायत बी.एस.पी. प्रबंधन, वन विभाग, राजहरा थाना में की गई मगर वन विभाग द्वारा यह कहा गया कि ये हमारा कार्यक्षेत्र नहीं है यह कहकर किसी भी तरह की कार्यवाही करने से मना कर दिया गया। राजहरा थाने ने इसे वन विभाग का कार्य

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बताया और बी.एस.पी. प्रबंधन ने अपने पर्सनल विभाग को भेजकर खाना पूर्ति कर दिया। मगर कार्यवाही कुछ नहीं हुई। नुकसान हुआ तो आम जनता के सामानों और नगर में जो पर्यावरण का संतुलन बना हुआ है उसे बिगाड़ने का काम हुआ है। इसलिए जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने अनुविभागीय दंडाधिकारी से निवेदन किया है कि इसके लिए जिम्मेदारी तय करें कि अगर नगर में पेड़ों की अवैध कटाई हो रही है तो उसकी शिकायत आम जनता किस विभाग से करे,की इस पर रोक लगे और उन पर कड़ी कार्यवाही हो। आपसे आग्रह है कि एक टोल फ्री नम्बर जारी किया जाये जिससे कोई भी सामान्य नागरिक भी पेड़ों की अवैध कटाई होने पर अपनी शिकायत दर्ज करा सके।

आज पर्यावरण पर बाते बहुत होती है पर उसको बचाने में वन विभाग खुद असफल है तो बाकी विभाग से किसी भी प्रकार की उम्मीद करना ही बेकार है।इसलिए आपसे आशा करते हैं कि इस विषय पर गम्भीरता से विचार करते हुए तत्काल कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें, जिससे टाउनशिप में हो रहे पड़ों की अवैध कटाई में लगाम लगाई जा सके।और पर्यावरण संतुलन को नगर में बिगड़ने से बचाया जा सके। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से निलेश श्रीवास्तव,विवेक पांडेय उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में नशा मुक्ति केंद्र का लोकार्पण, 24 घंटे के भीतर ही तालाबंदी, जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन कर रही गुमराह

0

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महारानी अस्पताल के डीएडिक्शन यूनिट का लोकार्पण 26 मई को किया जिससे जनता को लाभ मिले किंतु जिला प्रशासन व अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से 24घंटे के भीतर ही तालाबंदी की स्थिति निर्मित हो गई जिसके कारण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि भी धुमिल हो रही है। ज्ञात हो कि नशामुक्ति का इलाज करा रहे अजहर से स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चर्चा किया।

अज़हर मुलत: मध्यप्रदेश का रहने वाला है और विगत 20 दिनों से यहां इलाज कराने का दावा प्रबंधन ने किया था किंतु डीएडिक्शन यूनिट में भर्ती अजहर को अब मेडिकल वार्ड में सामान्य मरीजों के साथ रखा गया है जिसके कारण यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि केंद्र क्यों बनाया गया। दूसरी तरफ नशा मुक्ति केंद्र के प्रभारी चिकित्सक साव से जब मिलने पहुंचा तो वह कार्यालय में नहीं थे।

क्या कहा था मुख्यमंत्री ने

मुख्यमंत्री ने नशा मुक्ति केंद्र का तारीफ किया था और यह सब चौबीस घंटे के भीतर ही काफूर हो गया है तथा मरीज भी प्रबंधन की लापरवाही के कारण भटकने को मजबूर हैं।

कोतवाली पुलिस द्वारा गुम हुये गैस सिलेण्डर को तत्काल ढुंढकर, प्रार्थी को सुपुर्द किया गया

0

पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थी सदन मांझी पिता स्व0 मधु मांझी उम्र 60 साल निवासी पथरागुडा जगदलपुर ने उपस्थित आकर लिखित सूचना दर्ज कराया कि दिनांक 29.05.2022 के रात्रि में पुलिस पेट्रोल पंप पास स्थित प्रार्थी के पान ठेला दुकान से गैस सिलेण्डर गुम हुआ था। जिस पर थाना कोतवाली टीम के उपनिरीक्षक होरीलाल नाविक के हमराह आरक्षक भुपेन्द्र नेताम व प्रकाश नायक टीम के द्वारा तुरंत ब्ब्ज्ट फुटेज की मदद से पता तलाश कर, खोजबीन किया जा रहा था। जो दिनांक 01.06.2022 को गंगामुण्डा क्षेत्र में मिला। जिसे थाना लाकर प्रार्थी को तलब कर, तस्दीकी पष्चात् उक्त गैस सिलेण्डर को सुपुर्दनामा पर दिया गया। गैस सिलेण्डर मिलने पर प्रार्थी ने बस्तर पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया।

जगदलपुर में सटोरियो के विरुद्ध बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

0

🔅 थाना कोतवाली एवं बोधघाट अंतर्गत की गई कार्यवाही

🔅 शहर के 08 सटोरियों पर कार्यवाही

🔅 जुआ एक्ट के तहत् की गई कार्यवाही

🔅 कुल 33020/-रूपये सटोरियो से बरामद

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। जिस तारतम्य में आज जुआ, सट्टा पर अभियान चलाकर 08 सटोरियों पर कार्यवाही करने में सफलता मिली है। ज्ञात हो कि जगदलपुर शहर अंतर्गत सूचना मिली थी कि शहर में कुछ सटोरियों के द्वारा लोगो से रूपये पैसे लेकर सट्टा खेलाया जा रहा है। सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू, थाना प्रभारी लालजी सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना कर अभियान चलाया गया है। उक्त टीम के द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में संदिग्धों की पहचान कर, रेड कार्यवाही कर कुल 08 सटोरियो को, लोगो से रूपये पैसे लेकर सट्टा का खेल खेलाते रंगेहाथ पकड़ा गया है। जिन 08 सटोरियों पर कार्यवाही की गई उनमें थाना कोवताली अंतर्गत आरोपी (1).रविन्द्र सेठिया निवासी गीदम रोड से 3290/-रूपये (2). कमलजीत कश्यप निवासी नयामुण्डा से 3500/-रूपये (3). विक्की ठाकुर निवासी गांधीनगर वार्ड से 3410/-रूपये एवं थाना बोधघाट अंतर्गत आरोपी-(4). गौरव तिवारी निवासी राजीव गांधी वार्ड जिससे 5150/-रूपये , (5). प्रकाश पानी निवासी नयामुण्डा से 5150/-रूपये, (6) . महेन्द्र दास निवासी नयामुण्डा से 3300/-रूपये, (7). दिनेश राव निवासी रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड से 5450/-रूपये एवं (8). युवराज दास निवासी संजय गांधी वार्ड से 5500/-रूपये, कुल 08 सटोरियों से 33020/-रूपये बरामद कर,जप्त किया गया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली एवं बोधघाट में धारा 4-क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

🔅 नाम आरोपी-(कोतवाली)

(1). रविन्द्र सेठिया पिता नीलाम्बर सेठिया उम्र 43 वर्ष नि0 छत्रपति शिवाजी वार्ड जगदलपुर (छ0ग0)।
(2). कमलजीत कश्यप पिता घासीराम कश्यप उम्र 30 वर्ष निवासी नयामुण्डा तिरंगा चैक जगदलपुर(छ0ग0)।
(3). विक्की ठाकुर पिता सत्येंद्र ठाकुर उम्र 27 वर्ष निवासी गांधीनगर वार्ड, जगदलपुर (छ0ग0)।

नाम आरोपी-(बोधघाट)

(4). गौरव तिवारी पिता बसंत तिवारी उम्र 38 साल निवासी राजीव गांधी वार्ड जगदलपुर (छ0ग0)।
(5). प्रकाश पानी पिता महादेव पानी उम्र 32 साल निवासी नयामुण्डा जगदलपुर (छ0ग0)।
(6). महेन्द्र दास पिता इंद्रदास उम्र 38 साल निवासी नयामुण्डा जगदलपुर (छ0ग0)।
(7). दिनेश राव पिता बसंत राव उम्र 41 साल निवासी रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड जगदलपुर (छ0ग0)।
(8). युवराज दास पिता भगवान दास उम्र 40 साल निवासी संजय गांधी वार्ड जगदलपुर (छ0ग0)।

🔅 महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारीः-

निरीक्षक – एमन साहू, लालजी सिन्हा
उप निरी. – रनेश सेठिया,प्रमोद ठाकुर
सहा.उपनिरी. – रामविलास नेगी
प्र.आर – लवण पानीग्राही, उमेश चंदेल, संतोष नाग,
आरक्षक – युवराज सिंह ठाकुर, भुपेन्द्र नेताम, सोमेश्वर।

कांग्रेसी नेता सहित आठ सटोरिए चढ़े पुलिस के हत्थे

0

जगदलपुर।उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। जिस तारतम्य में आज जुआ, सट्टा पर अभियान चलाकर 08 सटोरियों पर कार्यवाही करने में सफलता मिली है। इन सटोरिए में बोधघाट थाना क्षेत्र के राजीव गांधी वार्ड निवासी गौरव तिवारी है जोकि कांग्रेस पार्टी का नेता है।

ज्ञात हो कि जगदलपुर शहर अंतर्गत सूचना मिली थी कि शहर में कुछ सटोरियों के द्वारा लोगो से रूपये पैसे लेकर सट्टा खेलाया जा रहा है। सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू, थाना प्रभारी लालजी सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना कर अभियान चलाया गया है। उक्त टीम के द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में संदिग्धों की पहचान कर, रेड कार्यवाही कर कुल 08 सटोरियो को, लोगो से रूपये पैसे लेकर सट्टा का खेल खेलाते रंगेहाथ पकड़ा गया है। जिन 08 सटोरियों पर कार्यवाही की गई उनमें थाना कोवताली अंतर्गत आरोपी (1).रविन्द्र सेठिया निवासी गीदम रोड से 3290/-रूपये (2). कमलजीत कश्यप निवासी नयामुण्डा से 3500/-रूपये (3). विक्की ठाकुर निवासी गांधीनगर वार्ड से 3410/-रूपये एवं थाना बोधघाट अंतर्गत आरोपी-(4). गौरव तिवारी निवासी राजीव गांधी वार्ड जिससे 5150/-रूपये , (5). प्रकाश पानी निवासी नयामुण्डा से 5150/-रूपये, (6) . महेन्द्र दास निवासी नयामुण्डा से 3300/-रूपये, (7). दिनेश राव निवासी रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड से 5450/-रूपये एवं (8). युवराज दास निवासी संजय गांधी वार्ड से 5500/-रूपये, कुल 08 सटोरियों से 33020/-रूपये बरामद कर,जप्त किया गया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली एवं बोधघाट में धारा 4-क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नव – संकल्प शिविर – युवाओं को जोड़ना हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती-सांसद बैज

0

रायपुर –

आज बस्तर सांसद दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव – संकल्प शिविर में अपना उद्बोधन देते हुए कहा उदयपुर में जो नव संकल्प शिविर आयोजित हुआ उस शिविर से कांग्रेस पार्टी को देश में मजबूती मिलेगी। उस दौरान उपस्थित सांसद बैज ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा की वे उदयपुर में युवा शिक्षा एवं रोजगार जैसे महत्वपूर्ण कमेटी मे शामिल रहे साथ ही उस कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के शासन में लगातार बढ़ती बेरोजगारी के चलते युवा परेशान है उन युवाओं को कैसे जोड़ा जाए और साथ ही 50 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को संगठन और सरकार में 50% टिकिट देने का निर्णय हमारी कमेटी ने तय किया। उसे पास कर पूरे देश में लागू करने का निर्णय लिया और साथ ही बेरोजगार युवाओं को जोड़ने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ “रोजगार दो अभियान” आगामी समय में चलाएगी। जिससे प्रदेश के युवाओं को जोड़ा जा सके इन मुद्दो को लेकर बस्तर सांसद दीपक बैज ने वक्तव्य देते हुए अपना विचार रखा। इस नव संकल्प शिविर के दौरान छत्तीसगढ़ के प्रभारी पी.एल.पुनिया,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम,स्वास्थ मंत्री टी एस सिंह देव,सह प्रभारी चंदन यादव,बस्तर सांसद दीपक बैज,विधायक विकास उपाध्याय ने कार्यक्रम के दौरान अपना उद्बोधन दिया।

साथ ही कल संगठन को लेकर ग्रुप डिसकर्सन में मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम,बस्तर सांसद दीपक बैज,प्रतिमा चंद्राकार,विनय जायसवाल एवम हितेंद्र ठाकुर संगठात्मक कमेटी में शामिल होंगे।

नगरनार स्टील प्लांट के लिए एनएमडीसी को 99 वर्ष की पट्टे पर दी गई है शासकीय भूमि…

0

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा एनएमडीसी को नहीं बेची गई है भूमि

बस्तर अंचल के विकास के लिए निवेश को दिया जा रहा प्रोत्साहन

एनएमडीसी ने स्टील प्लांट में किया है 20 हजार करोड़ रूपए का निवेश

रायपुर। बस्तर अंचल के सर्वांगीण विकास के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नगरनार में स्टील प्लांट की स्थापना के लिए 99 वर्ष के पट्टे पर भूमि एनएमडीसी को दी गई है। सरकार द्वारा एनएमडीसी को किसी प्रकार की भूमि नहीं बेची गई है और न ही निजी भूमि का अधिग्रहण किया गया है।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बस्तर अंचल में उद्योगों की स्थापना और स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार निवेश को प्रोत्साहित किया जा रहा है। नगरनार स्टील प्लांट की स्थापना के लिए एनएमडीसी को जगदलपुर में 146.05 हेक्टेयर शासकीय भूमि आवंटित की गई है। जगदलपुर में नगरनार स्टील प्लांट की स्थापना के लिए किसी प्रकार का निजी भूमि का अधिग्रहण नहीं किया गया है। स्टील प्लांट की स्थापना के लिए राज्य सरकार द्वारा एनएमडीसी को जमीन नहीं बेची गई है।

उद्योग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एन.एम.डी.सी. आयरन एंड स्टील प्लांट को एकीकृत इस्पात प्लांट की स्थापना के लिए ग्राम नगरनार, कस्तूरी, आमागुडा, मंगनपुर आदि ग्रामों की कुल 146.05 हेक्टेयर शासकीय भूमि 99 वर्ष की अवधि के लिए पट्टे पर आवंटित की गई है। इस भूमि के पट्टाभिलेख का निष्पादन 14 मार्च 2022 को किया गया है। इस भूमि के आवंटन से विभाग को भू-प्रब्याजी एवं सुरक्षा निधि के रूप में कुल रु 31.14 करोड़ रूपए की राशि प्राप्त हुई है। एन.एम.डी.सी. के द्वारा जगदलपुर में नगरनार स्टील प्लांट की स्थापना में लगभग 20 हजार करोड़ रूपये का निवेश किया जा चुका है। इस प्लांट की स्थापना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप में राज्य के लगभग 10 हजार स्थानीय व्यक्तियों के लाभान्वित होने की संभावना है।

बालोद जिला के नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक IPS  जितेंद्र कुमार यादव पदभार ग्रहण किया

0

दल्लीराजहरा – जिला बालोद में बुधवार को नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक IPS  जितेंद्र कुमार यादव द्वारा पुलिस कार्यालय बालोद में सलामी दिया गया। पदभार ग्रहण के बाद परिचय मीटिंग में जिला पुलिस बालोद के समस्त राजपत्रित अधिकारी अति. पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति प्रज्ञा मेश्राम, डीएसपी सुश्री नवनीत कौर, एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी, सीएसपी

राजहरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश बागड़े, डीएसपी एसएस मौर्य, रक्षित निरीक्षक मधुसूदन सिंह नाग व समस्त थाना प्रभारी एवं ऑफिस स्टॉफ उपस्थित हुए। इंट्रोडक्शन मीटिंग में एडिशनल एसपी प्रज्ञा मेश्राम द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला बालोद के संबंध में सभी फील्ड की जानकारियां, थानावार क्राइम रिपोर्ट, राजनीतिक, सामाजिक, भगौलिक, व वर्तमान परिस्थितियों की जानकारी दी गई एवं नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून व्यवस्था के संबंध में सभी थाना प्रभारियों को अपनी सूचना तंत्र कड़ी करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए गए।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मंत्री भेड़िया की सख्ती से मची महिला बाल विकास विभाग में खलबली, चल रहा था पदोन्नति उद्योग…

0

(अर्जुन झा)

रायपुर। छत्तीसगढ़ के समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग में इन दिनों विभागीय मंत्री अनिला भेड़िया की सख्ती की वजह से हड़कंप मचा हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के मुताबिक मंत्री भेड़िया विभाग की हर गतिविधि पर सतर्क नजर रखे हुए हैं। जिसकी वजह से उनके विभाग में तबादला और तरक्की उद्योग चलाने की कोशिशें कामयाब नहीं हो पातीं। मंत्री अनिला भेड़िया की नीति है कि उनका विभाग जनहित के अपने काम में तरक्की करे। समाज के कल्याण में कोई कसर बाकी न रहे। महिलाओं और बच्चों का विकास हो। इसके बावजूद हुनरमंद नौकरशाही का एक हिस्सा भी अपनी कारस्तानी से बाज नहीं आ रहा है। लेकिन मंत्री अनिला भेड़िया की सख्ती इसके मंसूबों पर पानी फेर देती है। अब खबर गर्म है कि सहायक संचालक से उपसंचालक की पदोन्नति में गड़बड़ी सार्वजनिक होने के बाद विभागीय मंत्री ने नकेल कस दी है। मामले की शिकायत विभागीय मंत्री तक पहुंच गई तो भ्रष्ट तंत्र का सारा खेल बिगड़ गया। बताया जा रहा है कि 26 मई को सहायक संचालक से उपसंचालक के लिए हुई डीपीसी के बाद जमकर बवाल मचा हुआ है। कहा जा रहा है कि पदोन्नति में वरिष्ठों को अयोग्य ठहरा दिया गया। खबर है कि मंत्री के पास मामला पहुंचने के बाद उन्होंने तत्सम्बन्धी फाइल ही लौटा दी। मिली जानकारी के अनुसार विभागीय संचालनालय में लंबे समय से जमे अधिकारियों ने पदोन्नति के लिए नियम कायदों को ताक पर रख दिया है। इस साल की पदोन्नति के लिए 1 अप्रैल 2021 को बनी वरिष्ठता सूची का उपयोग किया गया। इस सूची में तीन उपसंचालको के नाम हटा दिये गये। यह पूरा करिश्मा एक सहायक संचालक को पदोन्नत करने के लिए किए जाने की चर्चा जोरों पर है। बताया जा रहा है कि इस मामले में स्थापना प्रभारी ने संचालक को भ्रामक जानकारी देकर धोखे में रखा। अब मातहतअधिकारियो की लापरवाही का ठीकरा संचालक के सिर पर फूटने की नौबत आ गई है। जानकारी यह भी मिली है कि उपसंचालक, संयुक्त संचालक और सहायक संचालक की टीम मंत्री के पास डीपीसी पर अनुमोदन लेने पहुंची तो सतर्क मंत्री ने फाइल रोक दी। खबर है कि मंत्री भेड़िया के इस कदम के बाद स्थापना प्रभारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। जबकि इस खेल में प्रभावित होने वाले अधिकारियों ने इस मामले में स्थिति स्पष्ट होने तक पदोन्नति पर रोक लगाने की मांग की है।

MOST POPULAR

HOT NEWS