City Media - Page 1104 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1104

तालाब के किनारे महिला की सड़ी गली हालत में मिली लाश

0

बालोद जिले डौंडी ब्लाक के ग्राम काड़े में स्थित तालाब के पास एक महिला की सड़ी गली लाश मिलने से हड़कंप मच गया बताया जा रहा है कि काड़े गांव के पास बीती रात अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश देखी गई जिससे इलाके में सनसनी फैल गई जिसकी सूचना डौंडी थाने में दी गई मौके पर पुलिस के पहुंचने के पश्चात फारेंसिक टीम के नहीं आने की वजह से पुलिस की टीम रातभर घटनास्थल पर डटी रही

डौंडी थाना प्रभारी कैलाश मरई ने बताया कि देर शाम सूचना मिली कि कांडे गांव से पहले तालाब किनारे पेड़ के नीचे एक अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश मिली है. फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद पता चलेगा की लाश कितने दिन पुरानी है, और मौत की क्या वजह है. फारेंसिक टीम आज पहुंचेगी. इसके पहले रातभर घटनास्थल पर एएसआई डीएल रावटे, प्रधान आरक्षक विष्णु तारम और पुलिस के जवान मौजूद रहे.

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भैंसगांव के छात्र जीवन दास का हुआ आत्मानंद में प्रवेश

0

भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान छात्र के निवेदन पर मुख्यमंत्री ने लगाई थी मोहर

समूचे प्रदेश में आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ट शाला की सफलता की कहानी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आम लोगों के द्वारा इस सफल शासन की योजना को लेकर लोगों ने जमकर सराहना की कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत भैंस गांव के प्राथमिक शाला में पढ़ने वाले छात्र जीवन दास बघेल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि उसे भी स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ने की इच्छा है जिस की बात सुनते ही मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर रजत बंसल को निर्देश दिया कि उक्त छात्र का प्रवेश स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश करवाने की व्यवस्था की जाए । जिसे मंगलवार को जिला कलेक्टर रजत बंशल, जिला सीईओ रोहित व्यास, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान के निर्देश पर लोहंडीगुड़ा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व संजय विश्वकर्मा जी के उपस्थिति में छात्र जीवनदास बघेल को संस्था में विधिवत प्रवेश करवाया गया। ज्ञात हो कि स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी स्कूल में प्रवेश को लेकर समूचे प्रदेश में पालको में जिस तरह से माहौल बना हुआ है। उसी का नतीजा है कि मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में ग्रामीण इलाकों में भी इस स्कूल के प्रति लोगो मे उत्साह बना हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छात्र जीवन दास ने आग्रह किया था । जिस के कारण शासकीय हिंदी स्कूल के छात्र को अंग्रेजी स्कूल में पढ़ने का अवसर मिल सका । इस अवसर पर एस डी एम संजय विश्वकर्मा बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर प्राचार्य अशोक खापर्डे, मध्यान्ह भोजन नोडल अधिकारी शैलेन्द्र तिवारी, सीएसी मोती मौर्य, अजम्बर कोर्राम, विमला भंडारी, गीता यादव, अमित अवस्थी, गुण सागर जोशी, श्याम पांडेय, महेंद्र मंडावी धर्मेंद्र सेंगर उपस्थित थे।

दो दिन पूर्व डेली नीड्स शाॅप पर चोरी करने वाले चोर पर मिशन सिक्योर सिटी अंतर्गत बस्तर पुलिस को मिली सफलता

0

👉 शातिर चोर पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

👉 सिटी सर्विलेंस सिस्टम अंतर्गत लगे कैमरो की महत्पपूर्ण भुमिका

👉 आरोपी राजगढ़ मध्यप्रेदश के निवासी

👉 जप्त-सिगरेट,गुटखा, नगदी रकम 1829/- रूपये व एक मोबाईल फोन।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अज्ञात चोर द्वारा एसबीआई चैक जगदलपुर स्थित रौनक डेली नीड्स नामक दुकान में दो दिन पूर्व, दुकान में घुसकर दुकान के सिगरेट, गुटखा, रूपये पैसे एवं मोबाईल चोरी कर, चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना पर प्रार्थी पुरूषोत्तम नत्थानी के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में चोरी (457,380) भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया गया था।

प्रकरण में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर माल-मुलजिम की पता तलाश की जा रही थी। दौरान अनुसंधान के जगदलपुर में मिशन सिक्योंर सिटी एवं सिटी सर्विलेंस सिस्टम अतंर्गत लगाये गये सीसीटीव्ही कैमरे के आधार पर माल मुल्जिम की पता तलाश की जा रही थी। सीसीटीव्ही वीडियो और फुटेज के आधार पर संदेही के गतिविधि एवं प्राप्त फुटेज के आधार पर आरोपियों की पता तलाश किया गया जा रहा था। जिस आधार पर संदेही को भानपुरी क्षेत्र में देखे जाने की सूचना मिला थी जिस पर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीणा, के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू एवं थाना प्रभारी भानपुरी राजेश मरई के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा भानपुरी बस स्टैण्ड में संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे पुछताछ करने पर उसने अपना नाम-जितेन्द्र विश्वकर्मा निवासी राजगढ़ मध्यप्रदेश का होना बताया। जिससे पुछताछ पर दिनांक 29 मई के रात में रौनक डेली नीड्स में चोरी कर सिगरेट, गुटखा एवं नगदी राशि चोरी करना स्वीकार किया गया। जिसके कब्जे से चोरी हुआ मशरूका अलग अलग कंपनी के सिगरेट 565 पैकेट, गुटखा, एक मोबाईल, एव नगद 1829 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त हथौड़ा जुमला कीमती 1,02,000/- रूपये बरामद कर जप्त किया गया है। मामले में आरोपी जितेन्द्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

नाम आरोपी-

जितेन्द्र विश्वकर्मा पिता कैलाश विश्वकर्मा उम्र 30 साल निवासी कोरावर मंडी, थाना कोरावर मण्डी, जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश।

☀️ महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारीः-
निरीक्षक – एमन साहू, राजेश मरई
उप निरी. – होरीलाल नाविक, रनेश सेठिया
प्र.आर. – पुनीत शुक्ला
आरक्षक – भुपेन्द्र नेताम, संदीप सलाम,छबिलाल सोम,सैनिक दिगंबर एवं हिमांशु यादव।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने राज्यसभा उम्मीदवार राजीव शुक्ला एवं रंजीत रंजन से मुलाकात कर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

0

आशा एवं विश्वास है की आप दोनों छत्तीसगढ़ राज्य के हितों को उच्च सदन में पुरजोर तरीके से उठाएंगे – रेखचंद जैन

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने आज विधानसभा परिसर में राज्यसभा चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने पहुंचे वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला एवं रंजीत रंजन से मुलाकात की एवं उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की राष्ट्रीय राजनीति के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला एवं रंजीत रंजन छत्तीसगढ़ राज्य के हितों को उच्च सदन ( राज्यसभा ) में पुरजोर तरीके से उठाएंगे ऐसा आशा एवं विश्वास है |

उन्होंने दोनों वरिष्ठ नेताओं के निर्विरोध निर्वाचित होने की कामना करते हुए कहा की हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी वरिष्ठ नेता एवं सांसद राहुल गांधी जी एवं महासचिव प्रियंका गांधी जी ने जिस आशा और विश्वास के साथ दोनों वरिष्ठ नेताओं को छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी सौंपी है उसपर वे खरा उतरते हुए छत्तीसगढ़ के हितों की रक्षा करेंगे |

नारायणपुर के कन्हारगाँव, कोहकामेटा, सोनपुर, गढ़बेंगाल एवं कुकड़ाझोर मे खुलेंगे नवीन धान

0

खरीदी केंद्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान की घोषणा । इसका लाभ क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को मिलेगा। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने मीडिया को चर्चा मे बताया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नारायणपुर विधानसभा मे आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास हेतु विभिन्न घोषणाएं की। इस दौरान नारायणपुर के कन्हारगाँव, कोहकामेटा, सोनपुर, गढ़बेंगाल एवं कुकड़ाझोर मे नवीन धान खरीदी केंद्र खुलेंगे जिसका लाभ क्षेत्र के किसानो को मिलेगा किसानों को धान बेचने अब अधिक दूरी तय करनी नहीं पड़ेगी। क्षेत्र के बच्चो को निःशुल्क अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्राप्त हो इसके लिए छोटेडोंगर, मर्दापाल और करन्दोला (भानपुरी) में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोलने की स्वीकृति दी है। बस्तर ब्लॉक के ग्राम चपका मे खुलेगा शासकीय उद्यानिकी महाविद्यालय जिससे क्षेत्र के किसानों के साथ साथ उद्यानिकी के क्षेत्र मे अध्ययन का रुचि रखने वाले बस्तर संभाग के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। साथ ही छोटे डोंगर मे नवीन आई. टी आई की स्वीकृति से क्षेत्र के विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी की झलक दिख रही है। छोटेडोंगर मे 32 गढ़ हल्बा समाज, 84 परगना गोंडवाना समाज, अबूझमाड़िया समाज मरार समाज एवं यादव समाज के लिए बनेंगे सामाजिक भवन जिससे समाज को विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने मे आसानी होगी। क्षेत्र मे स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए छोटे डोंगर मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और नारायणपुर मे 50 बिस्तर मातृ शिशु अस्पताल की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने किया भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों के सड़कों का डामरीकरण और पुलिया निर्माण कार्यों की घोषणाएं भी मुख्यमंत्री ने किया है सड़कों के बनने से एक गांव दूसरे गांव से जुड़ेंगे जिससे क्षेत्र की जनता को आवागमन मे आसानी होगी। साथ ही तेंदूपत्ता खरीदी मे संग्राहको को नगद भुगतान की घोषणा भी किया है।विधायक चंदन कश्यप ने बताया कि क्षेत्र की विकास को विशेष ध्यान रख कर विभिन्न घोषणाएं की ताकि क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों को शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़कों बिजली पानी जैसे मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके। नारायणपुर एक आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है, आदिवासी समाज और विभिन्न समाजों के लिए सामाजिक भवनों की स्वीकृति हमारे क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।साथ ही मेरे विधानसभा क्षेत्र में 104 ग्राम पंचायतों मे देवगुड़ियों के लिए राशि स्वीकृत हुई है। देवगुड़ी आदिवासियों का आस्था का केंद्र है उनका संरक्षण एवं संवर्धन करने का जिम्मेदारी सरकार ने उठाई है जो कि सरकार की एक अच्छी पहल है। साथ ही इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न ग्राम पंचायतो मे स्ट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना, मिनी स्टेडियम,हाई स्कूल सहित विभिन्न निर्माण कार्यो के करोड़ों रुपये की लागत का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

एनएमडीसी किरंदुल परियोजना स्कूल में समर कैंप का समापन समारोह शानदार तरीके से मनाया गया”
“बी.आई.ओ.पी स्कूल में महीने भर चला ग्रीष्मकालीन शिविर

0

किरंदुल – एनएमडीसी प्रबंधन के मार्गदर्शन एवं प्रबंधन के सहयोग से बीआईओपी सीनि. सेके. स्कूल किरन्दुल मे दिनांक 02/05/2022 से निशुल्क ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया था। उक्त शिविर में चित्रकारी, गायन, योगा, नृत्य के साथ-साथ अन्य उपयोगी विषयों की भी कक्षाएं आयोजित की गई थी। शिविर में परियोजना विद्यालय तथा किरन्दुल/बाह्य विद्यालयों से भी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व अपनी कला और ज्ञान को निखारा। आज दिनांक 31/05/2022 को शिविर का समापन समारोह कार्यक्रम सफलतापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में एनएमडीसी परियोजना के तरफ से प्रबंधन का प्रतिनिधित्व करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अभिजीत घोष, सहायक महाप्रबंधक (कार्मिक) पधारे थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चरणकमल पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के उपप्राचार्य श्री अरूमोय बिस्वास के सहयोग से शिविर मे प्रदर्शित चित्रकारी का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में शिविर से लाभान्वित विद्यार्थियों ने अपनी कलाओं का प्रदर्शन भी किया। मुख्य अतिथि ने अपने आशिर्वाद भाषण मे बच्चो की लगन की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उपप्राचार्य श्री अरूमोय बिस्वास ने शिविर की सफलता का श्रेय विद्यालयीन सदस्यों के कुशल नेतृत्व को देते हुए कहा कि प्रबंधन के ऐसे सहयोगों से ही बच्चे नित नये ऊँचाईयों को छु रहे है तथा आगे भी बच्चे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अपनी अलग पहचान बनाने की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

केशव तिवारी को मॉस कम्युनिकेशन अंग्रेजी माध्यम में मिली उपाधि

0

जगदलपुर। बस्तर के वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र कुमार तिवारी के सुपुत्र केशव तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में अंग्रेजी विषय पर मॉस कम्यूनिकेशन में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए राजधानी रायपुर में आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में उपाधि दी गई। मुख्य अतिथि प्रदेश की राज्यपाल महामहिम अनुसुइया उइके के करकमलों से केशव तिवारी को यह उपाधि प्राप्त हुई। महामहिम राज्यपाल के पीछे डिग्री थामे केशव तिवारी परिलक्षित हो रहे हैं। श्री तिवारी नगर के निर्मल विधालय में अंग्रेजी विषय पर पढ़ाई किया है और वह पत्रकारिता के क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम से कार्य कर रहें हैं जोकि बस्तर क्षेत्र के लिए उपलब्धि है। तिवारी ने पिता राजेंद्र तिवारी भी बस्तर क्षेत्र में पत्रकारिता के सशक्त हस्ताक्षर हैं जिन्होंने की महत्त्वपूर्ण समाचार समूहों में कार्य किया है।

डौंडी आर.ई.एस विभाग में पदस्थ युवा सब इंजीनियर ने आत्महत्या की

0

बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक से एक दुखद घटना सामने आई आर.ई.एस विभाग के युवा सब इंजीनियर लोकेश वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इंजीनियर की उम्र 36 वर्ष कि जो कि भिलाई के रहने वाले थे हैं | उन्होंने रुद्री धमतरी पॉलिटेक्निक से इंजीनियरिंग की थी वर्तमान समय में कार्यरत थे बताया जा रहा हैं की डौंडी से लगे सल्हाईटोला हाउसिंग बोर्ड क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली |

घटना के सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंच गई है. कुछ महीने पहले ही लोकेश को जनपद पंचायत डौंडी से बालोद जिला मुख्यालय स्थित आर.ई.एस विभाग में अटैच किया गया था. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अटैच होने के बाद से वे मानसिक तनाव से गुजर रहे थे. फिलहाल आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

लौह अयस्क नगरी के गौरव मिथलेश कुमार को मिला स्वर्ण पदक

0

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का पंचम दीक्षांत समारोह दिनांक 30/05/2022 को संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्यअतिथि छत्तीसगढ़ की महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके द्वारा विश्वविद्यालय से पढ़ाई किए विभिन्न विभाग के छात्र छात्राओं को उपाधि प्रदान किया गया। साथ प्रवीण्य सूची के विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत, एवम कास्य पदक से नवाजा गया।इसी दौरान लौह अयस्क नगरी दल्ली राजहरा जिला बालोद के मिथलेश कुमार को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।

मिथलेश को पदक मिलते ही मित्र गणों एवं पारिवारिक लोगों के द्वारा प्रत्यक्ष एवम् विभिन्न माध्यमों से बधाई मिलता रहा । मिथलेश ने 2019 में एमबीए की पढ़ाई उक्त विश्वविद्यालय से किया। दल्ली राजहरा के रहने वाले मिथलेश कुमार ने बताया कि उनके माता पिता का सपोर्ट शुरू से उनकी पढ़ाई में रहा है। परिवार के सहयोग एवं कड़ी मेहनत से स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। वर्तमान में मिथलेश जल जीवन मिशन बालोद जिले के डिस्ट्रिक कॉर्डिनेटर है।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दल्लीराजहरा में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया

0

दल्लीराजहरा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक्शन प्लान के अनुसार जिला न्यायाधीश बालोद डॉ. प्रज्ञा पचौरी जी,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के मार्गदर्शन आज दिनांक 31 मई 2022 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिखलाकसा में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

इस कार्यक्रम में उपस्थित अस्पताल के स्टाफ एवं उपस्थित आमजनो को सतीश कुमार खाखा जी व्यवहार न्यायाधीश/ अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति दल्लीराजहरा के द्वारा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस क्यो मनाया जाता है एवं उनके उद्देश्य व तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे जानकारी देते हुए तम्बाकू का सेवन स्वयं एवं अपने परिवार व अपने मित्रों के लोगो को नही करने के संबंध में शपथ दिलाया। इस कार्यक्रम में अस्पताल के प्रभारी श्री डॉ. जे के चुनाकर, श्री डॉ. भुआर्य एवं श्री दीपक साहू, पी एल वी उपस्थित रहे।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS