City Media - Page 1166 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1166

रंग लायी दीपक की रोशनी…रोजाना चलेगी नाइट एक्सप्रेस

0

सड़क से सदन तक सांसद बैज के संघर्ष का बस्तर को मिलने लगा लाभ

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। बस्तर सांसद दीपक बैज द्वारा सड़क से संसद के सदन तक बस्तर के हक में किये जा रहे संघर्ष का लाभ बस्तर को मिलने लगा है। यह सांसद दीपक बैज की ही मेहनत का सुफल है कि किरंदूल विशाखापत्तनम नाइट एक्सप्रेस अब रोजाना चलेगी। इस बारे में वाल्टेयर डी.आर.एम.अनूप अवस्थी ने सांसद दीपक बैज को लिखित जानकारी दी है।

विदित है कि सांसद दीपक बैज के लगातार प्रयासों का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। सांसद बैज लगातार लोकसभा में रेल, सड़क, हवाई सेवा, एन एम डी सी जैसे मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष सक्रियता के साथ रखते आए हैं। चाहे वो रेलवे के बजट की बात हो, शून्यकाल की बात हो, नियम 377 की बात हो या प्रश्नकाल के माध्यम से जनहित के मामले उठाने की, बस्तर सांसद दीपक बैज लगातार बस्तर में रेल सुविधाओं के लिए लड़ते आ रहे हैं। विगत दिनों रेलवे स्टेशन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर बस्तर की प्रमुख मांग समलेश्वरी एक्सप्रेस, किरंदुल से विशाखापत्तनम नाइट एक्सप्रेस व इसी तरह से अन्य ट्रेन जो कि कोरोना काल में बंद हो चुकी थीं, जिसकी वजह से जनता को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। काफी मशक्कत के बाद जब यह ट्रेन प्रारंभ हुई तो मात्र 2 दिन के परिचालन की अनुमति दी गई थी। इस ट्रेन को नियमित करवाने हेतु सांसद दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने स्थानीय रेलवे स्टेशन में बस्तर की विभिन्न रेल सुविधाओं की मांगों को लेकर धरना दिया। सांकेतिक सत्याग्रह के दौरान ही सांसद दीपक बैज ने स्पष्ट कर दिया था कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो वृहद आंदोलन किया जायेगा। आज उसका असर सामने है कि बुधवार शाम से किरंदुल विशाखापत्तनम नाइट एक्सप्रेस का नियमित परिचालन सुनिश्चित हो गया। साथ ही अप्रैल माह के अंत तक बस्तर को विस्टाडोम कोच की भी सौगात मिलेगी। ट्रेन के साथ यह कोच अटैच हो कर आएगा। इससे बस्तर के पर्यटन को नई रफ्तार मिलेगी। साथ ही मेडिकल सुविधाओं के लिए मरीजों को विशाखापट्टनम जाने आने में राहत होगी।

बस्तर में आम तौर पर चर्चा होती है कि जब से दीपक बैज सांसद बने हैं तब से पहली बार बस्तर की आवाज दिल्ली में उठ रही है। उसी का परिणाम है कि इसका फायदा बस्तर को मिलने लगा है। इससे पहले के सांसदों की उदासीनता की वजह से बस्तर को उसका हक नहीं मिल रहा था। सांसद दीपक बैज रेल, सड़क, हवाई सेवा, एन.एम.डी.सी.और बस्तर की छोटी से बड़ी मांगों को लेकर संसद में आवाज बुलंद कर रहे हैं। वे आने वाले समय में भी बस्तर के मुद्दों को जोर शोर के साथ उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

नगर पंचायत डौंडीलोहारा अध्यक्ष ने कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया के सामने वार्ड की समस्या के समाधान के लिए मुलाकात की

0

डौंडीलोहारा -श्रीमती अनिला भेड़िया कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन से मिलने के लिए लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के नेतृत्व में माननीय मंत्री जी के निवास में मुलाकात करने गए थे जहां सभी पार्षदों ने अपने अपने वार्ड की समस्या को माननीय मंत्री जी के सामने रखे थे जिसमें वार्ड क्रमांक नाव के पार्षद झुमुक लाल कोसमा के विशेष मांग पर वार्ड क्रमांक 9, 10 ,11 मैं पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बोर खनन की मांग माननीय कैबिनेट मंत्री से की गई जिसे माननीय कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया जी द्वारा स्वीकार करते हुए वार्ड क्रमांक 9 में बोर खनन की स्वीकृति प्रदान करते हुए तत्काल  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बालोद को निर्देशित किया फिर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी द्वारा वार्ड क्रमांक 9 में बोर खनन की गई

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

जिसमें लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद एवं सभापति झुमुक लाल कोसमा और वार्ड वासी उपस्थित रहे और वार्ड पार्षद झुमुक लाल कुशमा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू और माननीय कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया को बोर खनन कर वार्ड वासियों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वार्ड वासियों ने बधाई देते हुए माननीय कैबिनेट मंत्री और अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा एवं वार्ड पार्षद का आभार व्यक्त किए श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू ने वार्ड 9 10 11 के आम नागरिकों को स्पष्ट करते हुए कहा की आम नागरिकों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हम कार्य कर रहे हैं और आने वाला समय में आप सभी वार्ड वासियों को सरलता से पेयजल उपलब्ध हो पाएगी यह मैं आप सभी लोगों को भरोसा दिलाती हूं और बारी बारी से सभी पार्षदों के समस्याओं को माननीय मंत्री जी के सामने रखा गया है इनका भी समस्याओं का समाधान समय रहते करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि नगर वासियों को सभी प्रकार के पानी बिजली जैसे मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जा सके वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद एवं सभापति झुमुक लाल  कोसमा ने वार्ड वासियों को अस्वस्त करते हुए कहां जल्द से जल्द यहां पर मोटर पंप स्थापित कर पेयजल की सुविधा आप लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी ताकि आम नागरिकों को पेयजल की समस्या से निजात दिलाई जा सके इस दिशा में आगे भी पहल की जाएगी

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

 

स्थानीय और बाहरी मजदूरों में भेदभाव का आरोप लगाते हुए जनमुक्ति मोर्चा ने पैलेट प्लांट के निर्माण कार्य को रोकने की मांग किया है

0

 

स्थानीय और बाहरी मजदूरों में भेदभाव का आरोप लगाते हुए जनमुक्ति मोर्चा ने पैलेट प्लांट के निर्माण कार्यों को रोकने की मांग किया है जनमुक्ति मोर्चा ने अनुविभागीय अधिकारी को लिखे पत्र में कहा है की पैलेट प्लांट निर्माण कार्य में स्थानीय मजदूरों को काम से बाहर किया जा रहा है और भिलाई तथा बाहरी लोगों को काम में दिया जा रहा है उन्हें सेफ्टी ट्रेनिंग तथा आवासीय सुविधा भी प्रदान किया जा रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

जनमुक्ति मोर्चा के सचिव बसंत रावटे ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा मुख्य नियोक्ता के नेतृत्व में दल्ली मॉइस क्षेत्र में स्थानीय बेरोजगारों को कार्य में रखने के झूठे वादो के साथ जन सुनवाई कर पैलेट प्लांट स्थापित किया जा रहा है, परन्तु पैलेट प्लांट के निर्माण के दौरान ही पांचवी अनुसुचित क्षेत्र के बेरोजगारों को स्थानीय होने के आरोप के साथ काम से बाहर कर दिया जा रहा है

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

वही पैलेटप्लांट के प्रभारी व सम्बंधित ठेकेदार द्वारा अभी तक 50 स्थानिय मजदूरों को काम से बाहर का रास्ता दिखा चुका है । जिससे क्षेत्र मे गम्भीर रूप से आदिवासी युवाओ को भिलाई इस्पात संयंत्र के इस नीति के खिलाफ आकोश पनप रहा है | जनमुक्ति मोर्चा ने अपने 5 सूत्रीय मांग में कहा है की पैलेट प्लांट के संबंधित ठेकेदार व अधिकारी के द्वारा स्थानीय का हवाला देकर काम से बाहर करने वालो के उपर अनुसुचित जन जाति एक्ट के तहत् गिरिफ्तार किया जाए । स्थानीय को काम से बाहर कर बाहर के मजदूरों का सेफ्टी ट्रेनिंग पर अविलम्ब रोक लगाया जाये ।

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

बालोद शहर में रामजन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे संत परमात्मानंद जी व संत रामबालकदास जी विहिप के छत्तीसगढ़ प्रांत अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा भी आएंगे

0

बालोद :- बालोद जिला विश्व हिंदु परिषद के अगुवाई में बालोद शहर में इस बार बड़े व भव्य रामजन्मोत्सव आयोजन को लेकर व्यापक तैयारी संगठन के दायित्त्ववान कार्यकर्ता कर रहे है। 10 अप्रैल को रामनवमी के पावन अवसर पर विहिप व बजरंग दल सहित मातृशक्ति व अन्य हिंदूवादी संगठनों के द्वारा शहर में जिला स्तरीय रामजन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में प्रदेश के संतों का आगमन भी होगा इस कार्यक्रम में रामदरबार की भव्य झांकी,ढोल ताशा,व डीजे की संगीत के साथ छत्तीसगढ़ के पारंपरिक राउत नृत्य,आदिवासी नित्य,प्रसिद्ध गेड़ी नित्य, सहित अन्य संगीतमय आयोजन बालोद शहर में देखने को मिलेगा,संगठन के कार्यकर्ता इस आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए लगातार कार्ययोजना बना रहे है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

इस आयोजन में ग्रामीण क्षेत्रो से रामसत्ता पार्टी,सेवा पार्टी,महिला मंडल समूहों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। जो शोभायात्रा में विशेष आकर्षण रहेगा बालोद जिले के दल्ली राजहरा,गुंडरदेही, अर्जुन्दा,डौण्डी हारा,डौण्डी,गुरुर,पिनकापार, रेवती नवागांव,कचांदुर,कोडेवा,बालोद ग्रामीण सहित अन्य क्षेत्रो से रामभक्त बजरंगियो का दल बाइक रैली के रूप में बालोद आएंगे।बालोद शहर को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के द्वारा भगवामय करने की जोरशोर से तैयारी किया जा रहा है। भगवा झंडों व बैनरों से शहर के चौक को सजाने की तैयारी शुरू कर दिया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

विहिप के बालोद जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने इस आयोजन को भव्य स्वरूप देने सभी हिंदू संगठनों से आग्रह किया है कि इस रामजन्मोत्सव आयोजन में अधिक सर अधिक हिंदू धर्म समाज एकत्रित हो व कार्यक्रम में शामिल हो।10 अप्रैल को 12 बजे से मनोकामना हनुमान मंदिर के पास पूजन व चालीसा पाठ के साथ मंत्रोच्चार के साथ आयोजन की शुरुआत होगी वही 2 बजे भोजन प्रसादी होगा 3 बजे अतिथि आगमन,04 बजे संतो का मार्गदर्शन होगा शाम 5 बजे शोभायात्रा शहर भ्रमन के लिए निकलेगी

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

थाना अर्जुंदा पुलिस की सटोरियों और जुआडियों पर लगातार कार्यवाही जारी

0

अधीक्षक महोदय बालोद गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद सोनसाय मौर्य के पर्यवेक्षण मे निरीक्षक कुमार गौरव साहु थाना प्रभारी अर्जुन्दा के हमराह में एक विशेष टीम गठित कर 01 सटोरिये एवं 04 जुआडियों को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है। मामला थाना अर्जुंदा क्षेत्र का है जहां थाना अर्जुन्दा क्षेत्र में अंको के सामने रूपये पैसे का दांव लगाकर हारजीत नामक सटटा खिला रहे थे, जो आज दिनांक 06.04.2022 को थाना अर्जुन्दा पुलिस टीम को मुखबीर की सूचना मिलने पर दबिश देकर 01 सटोरिये को पकडा गया तथा ग्राम डुडिया बांध किनारे 04 जुआडियान जो 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे थे जिन्हे घेराबंदी कर पकडा गया है। जिनके विरूद्ध अपराध धारा सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

अपराध क्रमांक 54/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट
आरोपी – टिकेश्वर सिन्हा पिता चुनू राम सिन्हा उम्र 28 साल साकिन मोहंदीपाठ थाना अर्जुन्दा जिला बालोद जिसे गवाहो के समक्ष तलासी लिया,तो रवि प्रकाश निर्मलकर के कब्जे से एक नग डाट पेन, विभिन्न अंको में लिखा हुआ सट्टा पट्टी कागज व सट्टा नामक जुआ का नकदी रकम 340/- रूपये मिला जिसे मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त् कर पुलिस कब्जा में लिया गया। जिसके विरूद्ध धारा 4(क) जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अपराध क्रमांक 55/2022 धारा 13 जुआ एक्ट
आरोपी – 01. अविनाश देवांगन पिता सुग्रीव देवांगन उम्र 26 साल 02. पोषण लाल देवांगन पिता सरजू राम देवांगन उम्र 51 साल 03. जागेश्वर देवांगन पिता कौशल देवांगन उम्र 25 साल 04. युवराम ठाकुर पिता नारायण ठाकुर उम्र 45 साल, सभी साकिनान ग्राम डुडिया से कुल जुमला रकम 1910/- रूपये एवं 52 पत्ती ताश मिला जिसे मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त् कर पुलिस कब्जा में लिया गया। आरोपीगणों के द्वारा धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध धारा सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस प्रकार कुल 05 आरोपियों के विरूद्ध बडी कार्यवाही की गई । उक्त प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक कुमार गौरव साहु, प्र0आर0 विकास सिंह, आर0 बलदेव महावीर, आर0 धमेन्द्र चन्द्रवंशी, आर0 पिताम्बर साहु, आर0 नेमसिंह निषाद, आर0 भूपत मानिकपुरी , आर0 कमलेश रावटे की विशेष भूमिका रही।

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

अवैध जुआ सट्टा के विरूद्ध अभियान के तहत 02 सटोरिये गिरफ्तार

0

पुलिस अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा मनोज तिर्की के मार्ग दर्शन में जुआ सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा मे आज दिनांक 06.04.2022 को अवैध सट्टा की कार्य वाही किया गया है।  01. आरोपी जीवन निर्मलकर पिर्ता इ तवारी राम निर्म लकर उम्र 33 वर्ष साकिन वार्ड  क्र. 14 सुदामानगर राजहरा द्वारा अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते पाये जाने से उसके कब्जे से 1329 रू0 एवं सट्टा पट्टी एवं एक डांट पेन जप्त किये जाने पर अपराध क्रमांक 126/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 02. आरोपी योगेश कुमार ठाकुर पिता कृष्णा राम उम्र 39 वर्ष साकिन वार्ड क्र.14 सुदामा नगर राजहरा द्वारा अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते पाये जाने से उसके कब्जे से 1260 रू0 एवं सट्टा पट्टी एवं एक डांट पेन जप्त किये जाने पर अपराध क्रमांक 127/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट केतहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

भाजपाइयों ने मनाया 42 वाँ स्थापना दिवस

0

आज दिनांक 06 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के 42 वाँ स्थापना दिवस दल्ली राजहरा भाजपा मंडल द्वारा मनाया गया। सर्वप्रथम भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी के द्वारा पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्री शयमाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यापर्ण किया गया उसके पश्चात भाजपा के ध्वज का आरोहण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष कासिम कुरैशी, दल्ली मंडल महामंत्री राकेश द्विवेदी, महेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सुजीत झा, जनार्दन सिंगरौल,रमेश गुर्जर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष कासिम कुरेशी भाजयुमो अध्यक्ष संजीव सिंह, निलेश श्रीवास्तव महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मरकाम, किसान मोर्चा जिला मीडिया सह प्रभारी शंकर साहू किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश विश्वकर्मा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा ताम्रध्वज सुधकार, पार्षद हेमंत गौतम, मनन गुप्ता, नीलेश श्रीवास्तव, विम्मी शर्मा, ऊषा अश्टिकर, सुचित्रा दास, , सोमेश जयसवाल, रानू ठाकुर उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

शास.आयुर्वेद चिकित्सालय दल्लीराजहरा मेंं सभी वर्ग के 60 वर्ष से अधिक वृद्धजनों के लिए 07 अप्रैल गुरुवार से सियान जतन क्लीनिक शुरू होगा.

0

दल्ली राजहरा शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा सियान जतन क्लीनिक उपक्रम कल 07 अप्रैल 2022 दिन गुरुवार को सुबह 09.00 बजे से शुरू किया जा रहा है। हर माह के प्रथम सप्ताह के गुरुवार को 60 वर्ष से ऊपर आयु वाले लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा उन्हें नि:शुल्क दवा वितरित की जाएगी तथा आवश्यकता अनुसार उनका पंचकर्म भी होगा। जिसमें सभी वृद्धजनों को होने वाली बीमारी जैसे वात ब्याधि, सर्वसंधिशूल, ग्रृघुसी, मनोभ्रम,शिरोरोग, पाइल्स,प्रोस्टेट, अनिद्रा,हाई ब्लडप्रेशर, मधुमेह,सर्दी खांसी,जुकाम, चर्मरोग आदि की दवाईयां नि:शुल्क दी जाएगी।एक सप्ताह तक उन लोगों को परामर्श भी दिया जाएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

पंचकर्म भी नि:शुल्क कराया जाएगा।उनके इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ाने हेतु तथा दर्द नाशक व जुकाम का काढ़ा भी दिया जाएगा।वृद्धजनों को योग के बारे में भी बताया जाएगा। उपरोक्त जानकारी डॉ.श्रीमती कामना पाठक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय दल्लीराजहरा ने देते हुए नगर व अंचल के सभी वर्ग के समस्त वृद्धजनों को शासन की इस स्वास्थ्य योजना सियान जतन क्लीनिक का अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ उठाने की अपील की है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

पिछड़ा वर्ग समाज को 27% आरक्षण देने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

0

जगदलपुर..।छत्तीसगढ़ में ओबीसी वर्ग के लिए 27% आरक्षण लागू करने की मांग लेकर पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर अरविंद एक्का को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री निर्देश दीवान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिगंबर राव, जिला महामंत्री विक्रम सिंह यादव, गजानन दास मानिकपुरी, व संजय चंद्राकर मौजूद रहे।

विदित हो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश पिछड़ा वर्ग बाहुल्य राज्य है पिछड़ा वर्ग समाज की अधिकांश आबादी किसान है और उनकी अर्थव्यवस्था खेती किसानी और मजदूरी पर आधारित है लेकिन दुर्भाग्य है कि छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग समाज 27% आरक्षण से वंचित है, विधानसभा चुनाव के पूर्व तथा बाद में आपने इस प्रदेश की जनता से वादा किया था कि छत्तीसगढ़ में 27% आरक्षण ओबीसी वर्ग के लिए लागू किया जाएगा।


लेकिन आज तक सवा 3 साल बीत जाने के पश्चात भी यह राज्य की सबसे बड़ी आबादी वाला ओबीसी वर्ग इस आरक्षण से वंचित है इस समय की मांग है कि पिछड़ा वर्ग समाज को उनका वाजिब हक प्रदान करते हुए ओबीसी वर्ग के लिए 27 प्रतिशत का आरक्षण तत्काल लागू किया जावे।


यदि प्रदेश सरकार के द्वारा ओबीसी वर्ग के लिए 27% का आरक्षण तत्काल लागू करने नहीं की जाती है तो ओबीसी समाज के हितों कि रक्षा के लिए भाजपा ओबीसी मोर्चा छत्तीसगढ़ आंदोलन करने हेतु बाध्य होगी।

पेंशन दारान भवन गुरुर में आयोजित की गई ,विधिक जागरूकता शिविर

0

घरेलू हिंसा, आपसी मतभेद और संपत्ति विवाद में बुजुर्गों से मारपीट जैसे मामलों से बुजुर्गों को उनका हक दिलाने के लिए, मातापिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण व कल्याण अधिनियम 2007 में प्रावधान किए गए हैं। जिनकी जानकारी थाना प्रभारी रोहित मालेकर द्वारा पेशन दारान भवन गुरुर में शिविर का आयोजन कर वरिष्ठ नागरिकों को दी गई।।
60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति सीनियर सिटीजन की श्रेणी में आते है। वर्तमान परिवेश में सीनियर सिटीजन के विरुद्ध आपराधिक घटनाये बढ़ी है ,इसलिए इस अधिनियम की आवश्यकता हुई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

यह एक्ट सीनियर सिटीजन को मेंटेनेंस,मेडिकल फसीलिटीस ,लाइफ और प्रॉपर्टी को प्रोटेक्ट करने का अधिकार देता है। जो सीनियर सिटीजन अपने आपको मेंटेन नही कर सकते, पेरेंट्स को बेटर मेडिकल फेसिलिटी देने, फिसिकल असॉल्ट ,मेंटल हरासमेंट व संपत्ति की सुरक्षा ,प्रत्येक जिले में एक ओल्ड एज होम बनाये जाने का प्रावधान यह एक्ट करता है। सीनियर सिटीजन की सुनवाई हेतु यह एक्ट ट्रिब्यूनल की व्यवस्था करता है। जो कि सब डिविजनल मजिस्ट्रेट के अधीन काम करता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

वरिष्ठ नागरिको के शिकायतों के निराकरण के लिए इस अधिनियम में ट्रिब्यूनल की व्यवस्था की गई।है ,जहां पर वरिष्ट नागरिको के सिविल मामलों की सुनवाई की जाती है ।सब डिवीसीनल मजिस्ट्रेट इसके प्रमुख होते है।जो कि 10 हजार तक का खर्च पीड़ित को दिलाने का अधिकार रखते है। आपराधिक प्रकरणों की रिपोर्ट संबंधित थाने मे की जा सकती है। पेंशन दारान चूंकि शासकीय सेवा से सेवा निवृत्त हुए है ,अतः ग्राम स्तर पर वरिष्ठ नागरिकों तक इस अधिनियम के प्रावधानों को प्रसारित करने हेतु सभी से आग्रह किया ।कार्यक्रम में पेंशन दारान समाज के अध्यक्ष नेम सिंह साहू, कार्यकारी अध्यक्ष-नारायण सिंह गंधर्व, सचिव रामदयाल साहू,संगठक -बी आर दीवान एवम लगभग 50 -60, वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लिया ,और वरिष्ट नागरिकों के कल्याण के लिए बनाए गए कानून को जाना और समझा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

MOST POPULAR

HOT NEWS