City Media - Page 1171 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1171

बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी ने निसहाय आकाश मंडावी की आर्थिक सहायता के रूप में मदद की

0

बस्तर विधायक जी ने उच्च स्वास्थ्य हेतु निसहाय आकाश मंडावी को आज अपने निवास स्थान में एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता के रूप में आज चेक प्रदाय किया

बस्तर विधायक जी ने कहा कि यह स्वेछाअनुदान राशि इसलिए दिया जा रहा है हमारी छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से बस्तर जैसे अंदरूनी क्षेत्र के लोगों को सुविधाओं से वंचित ना रहे इसलिए हमारी सरकार जब से बनी है हमनें यही प्रयास किया कि निचले स्तर से ही लोगों को लाभान्वित करेंगे और स्वास्थ्य, शिक्षा,कृषि, रोजगार, हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे |

जिसमें मौजूद रहे जेल संदर्श्क सदस्य दिनेश यदु, जनपद सदस्य लखेश्वर कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम नाइक,सोशल मिडिया प्रतिनिधि राजेश कुमार,महामंत्री अर्जुन पांडे, जम्मू राम मंडावी, उपस्थित रहे |

यह गर्मी की कड़कड़ाती धुप में खेल के प्रति खिलाड़ियों में काफ़ी उत्साह

0

बस्तर विधानसभा के बयागुडा में आज क्रिकेट फ़ाइनल मैच का समापन जिसमें मुख्यअथिति बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी रहे उनके द्वारा समापन किया गया

इस टूर्नामेंट में 16 टीमों ने हिसा लिया था कई टीमों को पछाड़कर दो टीमों ने अपनी जगह निश्चित कर ली वही आज फाइनल मैच घाटलोहंगा और बयागुडा के मध्य खेला गया जिसमें घाटलोहंगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और बयागुडा की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में मात्र 60 रन का लछ्य दिया जिसमें घाटलोहंगा के खिलाड़ियों ने पीछा करते हुए जल्द ही अपनी जीत की अग्रसर पर पहुंचे जिसमें घाटलोहंगा के थबीर ने 30 रन और मन्नू ने 12 रन की अच्छी पारी खेली सहयोगी ने भी अच्छी पारी खेलकर इस मैच को जीत के रूप में बदल दिया |

बस्तर विधायक जी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए शुभकामनायें दी इस टूर्नामेंट में सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा लेकिन कोई निराशा नहीं होना है इस खेल में किसी एक का विजेता होना निश्चित रहता है लेकिन उप विजेता टीम की भी प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है की आप लोगों में खेल की जूनून को देखते हुए इस तरह की मैदान में अपनी प्रतिभा को अपनी खेल भावनाओं के रूप में अच्छा रखा है |

बस्तर विधायक ने कहा की आप सभी लोगों ने बहुत ही उत्साह वर्धन के साथ नाच गान के साथ स्वागत किया आप सभी का तहेदिल से स्वागत करता हूं मोचो बस्तर कितरो सुंदर के हलबी गीत गाने वाले कलाकारों का भी स्वागत करता हूं आप लोगों से मिलकर बहुत अच्छा लगा की हमारे बस्तर के सुंदर इतनी बारीकी से इस वीडियो के माध्यम से लोगों के बीच साझा किया है |

जिसमें मौजूद रहे जेल संदर्श्क सदस्य दिनेश यदु, सरपंच लछमान मौर्य, सरपंच डमरू बघेल, सोशल मिडिया प्रतिनिधि राजेश कुमार नरसिंह, मोहन, रिंका, वनकुमार, अविधेश, लोकपाल, माहेश्वर, जगरनाथ, मंचित, राजेश, सेमलाल, मुन्ना, गांव के पुजारी, माता बहनें उपस्थित रहे |

निर्देश जिसके पीठ्ठू उसकी भाषा बोल रहे पिछड़ा वर्ग के पूर्व मंत्री की वह पर रचा गया आडंबर

0

जगदलपुर। लालबाग परेड़ ग्राउंड में पिछड़ा वर्ग कल्याण समाज के बैनर तले जिस प्रकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बदनाम करने की नाकाम कोशिश किया गया उस कार्यक्रम में शुरू से ही आडंबर था। इस कार्यक्रम में पूरी रणनीति पूर्व मंत्री जोकि पिछड़ा वर्ग कल्याण के मंत्री रहे उनके षड्यंत्र में हुआ। भाजपा जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान जिस भाषा का उपयोग कर रहें वह केदार कश्यप की भाषा है। उक्त बातें आईटी सेल प्रदेश महासचिव व मीडिया प्रभारी योगेश पानीग्राही ने कहा। ‌

पानीग्राही ने सवालिया लहजे में कहा कि पिछड़ा वर्ग से जुड़े निर्देश दीवान बतायें वह स्वयं कार्यक्रम संयोजक थे और उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बतौर अतिथि बुलाया था तथा उनका अपमान किया गया क्या वह पिछड़ा वर्ग की संस्कृति है। इस कार्यक्रम में भाजपा व आरएसएस की संस्कृति दिखी जोकि गोड़से विचारधारा से फलीभूत थी और गांधीवादी विचारधारा के परिपालन करने वाले के साथ इनका कृत्य निंदनीय है। पानीग्राही ने कार्यक्रम संयोजक दीवान से पूछा कि वह जिनके पीठ्ठु है वह पंद्रह वर्षों तक विभागीय मंत्री रहें, उन्होंने क्यों पेशा कानून व 27प्रतिशत आरक्षण नहीं दिला पाए उसका स्पष्टीकरण पर प्रस्तुत करना चाहिए।

दीपक नहीं, ये आंधी है, आदिवासियों का गांधी है…

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। भारत की जनजातीय चेतना के अग्रदूत बस्तर की धरती अतीत से आज तक आदिवासी समाज के हितों की रक्षा करने वाले ओजस्वी नेतृत्व देती रही है। मौजूदा वक्त में बस्तर सांसद दीपक बैज आदिवासी समाज के हित के लिए दीपक नाम को सार्थक कर रहे हैं। बस्तर के इस लोकनेता ने आदिवासी हितों की रक्षा की दिशा में प्रयास करते हुए लोकसभा में एस.टी. बिल पर जबरदस्त तरीके से पक्ष रखा। जनहित, क्षेत्रहित और आदिवासी समाज के हित में सदा प्रखर ओज प्रदर्शित करने वाले सांसद दीपक बैज ने इस मामले में भी छत्तीसगढ़ सरकार की भावना को संसद में स्वर

दिया। उन्होंने सदन में छत्तीसगढ़ व देश के आदिवासी मुद्दों पर सारगर्भित तरीके से अपनी बात रखते हुए बाबा साहब अम्बेडकर के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आरक्षण नहीं होता तो मैं सदन में आपके समक्ष खड़ा न होता। सांसद दीपक बैज ने जोर देते हुए कहा कि आदिवासियों को सुरक्षित व संरक्षित करना बेहद जरूरी है।आदिवासी देश की धरोहर है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों का नारा जल जंगल जमीन हमारा है। गोली चाहे नक्सली की हो या पुलिस की मगर मारा तो आदिवासी जाता है। उन्होंने तीन साल पहले के हालात की तरफ इशारा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के वो पंद्रह साल भाजपा सरकार में आदिवासियों पर अनेकों अत्याचार हुए। झीरम कांड में 32 जवान और हमारे कई नेता शहीद हुए, ताड़मेटला कांड में 200 आदिवासीयों के घरों को जला दिया गया, सार्केगुड़ा कांड में निर्दोष आदिवासियों की हत्या हुई। 15 साल में आदिवासियों के ऊपर हुए कई फर्जी एनकाउंटर, फर्जी नक्सली केस में हजारों आदिवासी जेल में बंद हुए लेकिन पिछली सरकार मूकदर्शक बनी देखती रही।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सराहना करते हुए सांसद दीपक बैज ने कहा कि आज छत्तीसगढ में भूपेश बघेल की सरकार में फर्जी एनकाउंटर बंद हुए, फर्जी नक्सली केस में बंद आदिवासियों को रिहा किया जा रहा है। बस्तर के अंदरूनी गांव में कैंप लगाकर लगातार आदिवासियों के आधार कार्ड व राशन कार्ड बन रहे हैं।लोहंडीगुड़ा में आदिवासियों की टाटा को दी गई जमीन वापस हुई। हमारी राज्य सरकार ने पिछली सरकार में हुई फर्जी ग्राम सभा को शून्य घोषित कर नंदराज पहाड़ आदिवासियों को लौटाया।बस्तर सांसद ने कहा कि बस्तर में खनिज संपदा की कमी नहीं है। 60 साल से दोहन हो रहा है। फिर हमारे लोगों को प्रथम प्रथमिकता क्यों नही..? एनएमडीसी में स्थानीय लोगों को आरक्षण व प्राथमिकता और भर्ती मिले।सांसद बैज ने निजीकरण का1 विरोध करते हुए कहा कि निजीकरण में आदिवासियों का भविष्य क्या सुरक्षित रहेगा..? हमारा आरक्षण आज भी खतरे में है। महार, मेहरा, मेहर के साथ साथ महरा, माहरा को भी अनुसूचित जाति की सूची क्रमांक 33 में प्रतिस्थापित किया जाए।

छत्तीसगढ़ की इन जातियों को जैसे साैंरा-संवरा, भूईया-भूईयां -भूयां, धनुहार-धनुवार, किसान, धागड़, बिंझीया, कोडाकू, कोंद,भारिया- भरिया, पंडो/पण्डो, गोंड/गोंड, गदबा,नगवंशी/नागबंसी को भी अनुसूचित जनजाति में शामिल कर विधेयक पास किया जाए। बस्तर की जाति अमनीत-अमनित को भी अनुसूचित जनजाति में शामिल किया जाए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा केंद्र सरकार को भेजे गये प्रस्ताव में जिन जिन जातियों को अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति में शामिल किया जाना है, उन्हें शामिल कर तत्काल विधेयक पास किया जाए।

सांसद दीपक बैज ने अनुसूचित जाति से जुड़े मुद्दों पर सवाल भी किये थे जिन पर विभागीय केंद्रीय राज्यमंत्री ने जवाब दिया था। बस्तर सांसद दीपक बैज बस्तर, छत्तीसगढ़ और आदिवासी हितों के लिए लगातार आवाज बुलंद करते रहे हैं।

पिछड़ा वर्ग के हितों की नहीं होगी अनदेखी: मुख्यमंत्री बघेल

0

अन्य पिछड़ा वर्ग के संभागस्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने जगदलपुर और कांकेर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने की 50-50 लाख रुपए देने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने अन्य पिछड़ा वर्ग के नियमावली का किया विमोचन

जगदलपुर, 03 अप्रैल 2022 – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जगदलपुर के लालबाग में आयोजित अन्य पिछड़ा वर्ग के संभागस्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे स्वयं अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित होने के कारण इस वर्ग की समस्याओं को भली भांति समझते हैं तथा इन समस्याओं के निराकरण की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ठोस पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के हितों की अनदेखी नहीं की जाएगी। उन्होंने इस अवसर पर जगदलपुर और कांकेर में अन्य पिछड़ा वर्ग के सामुदायिक भवन के लिए 50-50 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की। उन्होंने इस अवसर पर अन्य पिछड़ा वर्ग के नियमावली का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि वे अन्य पिछड़ा वर्ग की समस्याओं के साथ ही इसकी क्षमताओं से भी परिचित हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री होने के नाते सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाना उनकी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की कर्जमाफी, धान का बेहतर मूल्य, तेंदूपत्ता की मूल्य वृद्धि, समर्थन मूल्य पर वनोपजों की खरीदी के साथ ही प्रसंस्करण के माध्यम से इनकी मूल्य वृद्धि आदि कार्यों से अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों की आय में वृद्धि हुई है। बेहतर शिक्षा के माध्यम से इन्हें सशक्त करने के साथ ही आर्थिक उन्नति के लिए भी निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के माध्यम से भी उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरवा, गरुआ, घुरवा और बाड़ी कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण, पशु संवर्धन, रोजगार, पोषण और आय में वृद्धि के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के जनप्रतिनिधि, समाज के सदस्यों तथा सुरक्षा जवानों के अथक प्रयासों से बस्तर में बरसों बाद शांति आ रही है। उन्होंने शांति की ओर लौट रहे बस्तर में रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता बताई।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि बस्तर में पेसा कानून लागू है तथा इसके नियम बनाने की कार्यवाही चल रही है। उन्होंने कहा कि गांव के सदस्य ही इस समिति के सदस्य बनेंगे। उन्होंने ग्राम सभाओं को सशक्त करने के लिए अनिवार्य तौर पर ग्राम सभाओं में शामिल होने की अपील भी की। उन्होंने अन्य पिछड़ा वर्ग की भागीदारी के लिए उनकी संख्या के गणना के लिए क्वांटिफायबल डाटा आयोग के माध्यम से जानकारी एकत्रित की जा रही है तथा इस कार्य में सभी की भागीदारी आवश्यक है।

इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, क्रेडा के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम सभापति कविता साहू, कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा, जनप्रतिनिधिगण सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

पिट्ठु बैग में रखकर गांजा तस्करी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

0

10 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद अनुमानित कीमत-40,000/- रूपये

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में अपरध नियंत्रण के उद्देश्य से बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूð लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अवैध गांजा तस्करी दौरान कार्यवाही करने मे बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि थाना कोतवाली क्षेत्र में दिनांक 02.04.2022 को सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति काला रंग का पिट्ठू बैग रखकर, काले रंग का फुलपेंट आसमानी रंग का फुलशर्ट पहना हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर, परिवहन करने हेतु ग्राम आसना मेनरोड तिरहा में बस का इंतजार कर रहा है। कि सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा व अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना स्टाफ का टीम तुरंत तैयार किया गया। सूचना तस्दीक हेतु आसना पार्क तिरहा में टीम द्वारा घेराबंदी कर, संदेही को पकड़कर, पुछताछ करने पर अपना नाम शिव कुमार पिता वंशराज उम्र 21 वर्ष जाति कोरी निवासी ग्राम दतौली, पो0 मडना, थाना महराजगंज, तह0 सदर, जिला-अयोध्या (फैजाबाद) उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताता। जिनके पास अवैध मादक पदार्थ गांजा होने की पूर्ण संभावना होने से तलाषी पर संदेही के कब्जे से एक काला रंग के पिट्ठु बैग में कुल 10 किलोग्राम कीमती-40,000/-रूपये अवैध गांजा एवं एक वीवो कंपनी का मोबाईल कीमती 6,000/-रूपया को आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया है। आरोपी का कृत्य 20(ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अप0क्र0-129/2022 धारा 20 (ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट कायम कर, विधिवत् गिरफ्तार के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

नाम आरोपी-

शिव कुमार पिता वंशराज उम्र 21 वर्ष जाति कोरी निवासी ग्राम दतौली पो0 मडना थाना महराजगंज तह0 सदर जिला अयोध्या(फैजाबाद) उत्तर प्रदेश

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:-

निरीक्षक एमन साहू, सउनि0 सुधराम नेताम, दिनेश उसेण्डी, हमराह स्टाफ प्रआर0 बबलु ठाकुर,नकुल कश्यप, आरक्षक-तामेश्वर मंडावी एवं रवि सरदार।

मुख्यमंत्री ने युवोदय रथ को रायपुर भ्रमण के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

0

जगदलपुर 03 अप्रैल 2022 – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार 02 अप्रैल को अपने जगदलपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस जगदलपुर में युवोदय के वालंटियर्स को रायपुर भ्रमण हेतु ले जाने वाली युवोदय रथ को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद बस्तर दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप सहित संभागायुक्त श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंन्द्र मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

भाजपाई पहले महंगाई को डायन कहते थे आज रशियन बता जिम्मेदारी से भाग रहे-कांग्रेस

0

रायपुर 3 अप्रैल / रोज बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम और बढ़ती महंगाई के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई का मूल कारण मोदी सरकार की मुनाफाखोरी की नीति है। देश की जनता को महंगाई से राहत दिलाने के बजाय मोदी सरकार बढ़ती महंगाई के लिए यूक्रेन और रूस के युद्ध को जिम्मेदार ठहराकर अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है।और हमेशा की तरह ही बढ़ती महंगाई का ठीकरा दूसरों के सिर फोड़ रही है। मोदी सरकार के मुनाफाखोरी की  नीतियों के चलते सरसों तेल शक्कर चाय पत्ती मिर्ची हल्दी जूता-चप्पल कापी पुस्तक टायर ट्यूब ऑयल ग्रीस दवाइयां,पोषक आहार, कृषि यंत्र,रसायनिक खाद,दूध पशु आहार पशुओं की दवाइयां इलेक्ट्रॉनिक सामान मोटर गाड़ी एवं यात्री भाड़े टोल टैक्स में वृद्धि हुई है। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने बढ़ती महंगाई पर मौन पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवं राज्यसभा सांसद सरोज पांडे पर तंज कसते हुए कहा कि रमन सिंह आप से जनता पूछ रही है की मुख्यमंत्री रहते सायकल चलाकर 68 रु लीटर के पेट्रोल को महंगा बताकर विरोध करने वाले रमन सिंह सत्ता जाने के बाद पेट्रोल खरीदना बंद कर दिये क्या? या बढ़ती महंगाई से सुधबुध खो दिये है?या कहीं डर है पेट्रोल डीजल के महंगे दामों के विरोध में अब सायकल चलाएंगे तो मोदी शाह आपकी राजनीतिक सायकल को ही पंचर कर देंगे?सरोज दीदी यूपीए सरकार के दौरन 410 रु में मिलने वाला रसोई गैस 1050 रु में मिल रहा है आप कहाँ है हमारी गृहणी बहने आपको याद कर रही है? आलू प्याज की माला और रसोई गैस की खाली टँकी लेकर आपका इंतजार कर रही है कि अब आप उनके साथ महंगाई का विरोध करने सड़को पर उतरेंगी।जब यूपीए की सरकार थी तब 410रु में रसोई गैस के सिलेंडर और 68रु लीटर में पेट्रोल और 48रु लीटर में डीजल मिलता था तब भाजपा के नेता इसे महंगा बताकर महंगाई डायन बताते थे आज पेट्रोल-डीजल 100 रु से अधिक कीमत में और रसोई गैस 1050रु में जनता खरीद रही है तब भाजपा के नेता महंगाई को रशियन बता कर पलड़ा झाड़ रहे है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यूपीए सरकार के समय अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत 144 डॉलर था उस समय पेट्रोल में 9 रु प्रति लीटर डीजल में 3रु के लगभग एक्साइज ड्यूटी लिया जाता था तब भी आमजनता को पेट्रोल 68 रु डीजल 48 रु और रसोई गैस 410 रु में मिलते थे जो 2014 के बाद 38 डॉलर हो गया था तब भी देश की जनता को मोदी सरकार की मुनाफाखोरी के चलते सबसे महंगे कीमत में पेट्रोल डीजल रसोई गैस खरीदना पड़ा था आज 8 साल बाद क्रूड ऑयल की कीमत 110 डॉलर के करीब है तब भी देश की जनता को 2014 के पहले के मुकाबले महंगे दरों में डीजल पेट्रोल मिल रहा है मोदी सरकार के द्वारा पेट्रोल डीजल से वसूली जा रही मनमाना एक्साइज ड्यूटी के चलते ही देश में महंगाई विकराल रूप ले रही है 

थम नहीं रहा क्रिकेट प्रेमियों का जोश गर्मी के मौसम में भी मैच खेला जा रहा है

0

भानपुरी..।जनपद सदस्य निलय (नानू) कश्यप ने क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ राम नवमी के उपलक्ष्य में हो रहे ग्राम गोंडियापाल क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर सभा को संबोधित करते हुए जनपद सदस्य निलय कश्यप ने कहा कि दो साल कोरोना होने के कारण इस तरह के प्रतियोगिता बंद हो गए थे मायूस चेहरे में खुशी खिल उठी है और सरकार भी सभी प्रकार के खेल को प्राथमिकता देते हुए हर संभव मदद कर रही है और नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप के प्रयास से गोंडियापाल के पड़ोसी गाव कावड़गांव और नारायणपाल में 45-45 लाख की लागत से बनेगा मिनी क्रिकेट स्टेडियम

इस दौरान कार्यक्रम में अभिषेक बाजपेयी उपाध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस नारायणपुर, अनिल बघेल अध्यक्ष ब्लॉक युवा कांग्रेस भानपुरी, लखेश्वर ठाकुर उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी, पुरन कश्यप , सोनधर दीवान, दीनबंधु पोयम, सत्यकांत कश्यप ब्लॉक मीडिया प्रभारी, सुदराम मौर्य, कृष्णा कश्यप, ज्ञान प्रकाश महादेव कश्यप एवं आयोजन समिति के सदस्य, ग्रामवासी उपस्थित थे।

पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन के बाद समझ जाये प्रदेश कांग्रेस सरकार, झूठ की राजनीति बर्दाश्त नहीं करेगी जनता-निर्देश दिवान

0

जगदलपुर…जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान ने आज जगदलपुर में आयोजित पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन के कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग समाज द्वारा मुख्यमंत्री के प्रति नाराजगी और कार्यक्रम छोड़कर बाहर निकलने पर चुटकी ली है। दिवान ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम में जनता द्वारा मुख्यमंत्री के ही मुर्दाबाद के नारे लगाना वर्तमान सरकार के लिए बड़े शर्म की बात है।

दिवान ने कहा कि जानकारी के अनुसार पिछड़ा वर्ग समाज ने आज स्वयं से अपने खर्च पर पूरे संभाग से लालबाग मैदान में जमा हुए थे और अपनी दो मांगो पांचवी अनूसूची में शामिल करने एवं 27% आरक्षण तल्काल लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री को बात रखे थे परंतु उनके द्वारा समाज को गुमराह करके केन्द्र सरकार पर लाछन लगाने का प्रयास किया गया जिसे समाज ने सिरे से नकार दिया और मंच पर ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विरोध करना प्रारंभ कर दिया।स्थिति को देखते हुए भूपेश बघेल ने 50 लाख भवन के लिए देने की घोषणा किया परंतु नाराज जनता ने उसे इंकार कर दिया।

MOST POPULAR

HOT NEWS