City Media - Page 1173 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1173

मुख्यमंत्री ने की गंगादई माता की पूजा अर्चना…मांगा प्रदेश की खुशहाली और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद…

0

जगदलपुर, 02 अप्रैल 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नवरात्रि के पहले दिन बस्तर विकासखण्ड मुख्यालय के पुजारीपारा में स्थित गंगादई माता के मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां माता गंगादई की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप,विधायक चित्रकोट राजमन बेंज़ाम, विधायक दंतेवाडा देवती कर्मा, ऊर्जा विकास बोर्ड के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार,मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, जगदलपुर महापौर सफीरा साहू, कमिश्नर श्याम धावड़े,पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा,सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

गंगादई माता के प्रति है बस्तरवासियों की अगाध श्रद्धा बस्तर रियासत की पूर्व राजधानी बस्तर में माता की प्रतिमा की उत्पत्ति बांस के जड़ को एक ग्रामीण द्वारा उसके कंद को निकालते समय अपने आप जमीन से हुई है। जिसे गंगादई माता का नाम दिया गया। यह दन्तेश्वरी माता की ही बहन है। बाद में भव्य मंदिर का रूप दिया गया। राजा प्रवीरचंद भंजदेव भी यहाँ पूजा करने आया करते थे। यह राजा महाराजा के जमाने का मंदिर है, यह मंदिर बस्तर के 112 गांवों के लोगों के देवी आस्था का केन्द्र है। प्रतिवर्ष माघ पूर्णिमा को मेला भरता है जिसमें सभी 112 गांवों के देवी देवता माता से भेंट करने आते है। इसी मंदिर परिसर में एक प्राकृतिक जल कुंड भी स्थित है। इस कुंड का जल कभी सूखता नहीं है। इसके जल से कई प्रकार की चर्म रोग, बीमारी ठीक हो जाती है। प्राचीन समय से कुंड के जल से ही माता का स्नान किया जाता है।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने की विकास कार्यों की समीक्षा

0

जगदलपुर, 01 अप्रैल 2022 – मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में चिटफंड कम्पनियों पर कार्रवाई, जल जीवन मिशन, आश्रम-छात्रावासों में स्वसहायता समूह के माध्यम से दैनिक उपयोग के सामग्री की खरीदी, सी-मार्ट निर्माण, शैक्षणिक संस्थानों में पेयजल एवं शौचालय की उपलब्धता, ग्रामीण एवं शहरी निकायों में स्वच्छता संबंधी कार्य, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी कार्यक्रम, वर्षा जल संचय, कुपोषण एवं एनीमियामुक्त कार्यक्रम, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना सहित अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान बस्तर जिले में रैली कोसा के प्रसंस्करण के लिए की गई त्वरित पहल की प्रशंसा की गई।

बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला, मनिंदर कौर द्विवेदी, सचिव डीडी सिंह, सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर जगदलपुर स्थित कलेक्टोरेट के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष से कमिश्नर श्याम धावड़े, कलेक्टर रजत बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

आज लोकसभा में एस.टी. बिल पर बस्तर सांसद दीपक बैज का जबरदस्त भाषण..

0

🔺सदन में केंद्रीय मंत्री के समक्ष लगभग 15 मिनट सांसद बैज ने बस्तर,छत्तीसगढ़ व देश के ट्राईबल मुद्दों पर रखी अपनी बात….

🔺बाबा साहब अम्बेडकर का किया धन्यवाद…सांसद बैज बोले आज आरक्षण नहीं होता तो मै सदन में आपके समक्ष खड़ा ना होता…

🔺आदिवासीयों को सुरक्षित व संरक्षित करना बेहद जरूरी..आदिवासी देश की धरोहर – सांसद बैज…

🔺सांसद बैज बोले “आदिवासियो का नारा जल जंगल जमीन हमारा”..

🔺गोली चाहे नक्सली का हो या पोलिस का ” मगर मारा तो आदीवासी जाता है।”

🔺छत्तीसगढ़ के वो पंद्रह साल भाजपा सरकार में आदिवासियो पर हुए अनेकों अत्याचार…

🔺झीरम कांड में 32 जवान और हमारे कई नेता शहीद हुए, ताड़मेटला कांड में 200 आदिवासीयों के घरों को जला दिया गया,सार्केगुड़ा कांड में निर्दोष आदिवासीयों की हुई हत्या…

🔺15 साल में आदिवासियों के ऊपर हुए कई फर्जी एनकाउंटर,फर्जी नक्सली केस में हजारों आदिवासी जेल में हुए बंद। लेकिन पिछली सरकार मूकदर्शक बने देखती रही।

⭕आज छत्तीसगढ में भूपेश बघेल जी की सरकार में फर्जी एनकाउंटर बंद हुए,फर्जी नक्सली केस में बंद आदिवासीयों को रिहा किया जा रहा है..

⭕बस्तर के अंदरूनी गांव में कैंप लगाकर लगातार आदिवासीयों के बन रहे आधार कार्ड व राशन कार्ड..

⭕लोहंडीगुड़ा में आदिवासीयों के टाटा की जमीन हुई वापसी । हमारी सरकार ने पिछली सरकार में हुए फर्जी ग्राम सभा को शून्य घोषित कर नंदराज पहाड़ आदिवासीयों को लौटाया।

⭕बस्तर में खनिज संपदा की कमी नहीं.. 60 साल से कर रहे दोहन.. फिर हमारे लोगो को प्रथम प्रथमिकता क्यों नही..?

⭕एन.एम.डी.सी. में स्थानीय लोगों को आरक्षण व प्राथमिकता और भर्ती मिले…

⭕सांसद बैज बोले निजीकरण में आदिवासीयों का भविष्य क्या सुरक्षित रहेगा..? हमारा आरक्षण आज भी खतरे में…

⭕सांसद बैज ने कहा महार,मेहरा,मेहर के साथ साथ महरा,माहरा को भी अनुसूचित जाति की सूची क्रमांक 33 में प्रतिस्थापित किया जाए…

⭕ छत्तीसगढ़ के इस जातियों को जैसे साैंरा-संवरा,भूईया-भूईयां-भूयां,धनुहार-धनुवार, किसान, धागड़, बिंझीया, कोडाकू, कोंद,भारिया- भरिया, पंडो/पण्डो, गोंड/गोंड,गदबा,नगवंशी/नागबंसी को भी अनुसूचित जनजाति में शामिल कर विधेयक पास किया जाए।

⭕बस्तर के जाति अमनीत-अमनित को भी अनुसूचित जनजाति में शामिल किया जाए। इसके साथ ही सांसद दीपक बैज ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा केंद्र सरकार को भेजा गया प्रस्ताव में जिन जिन जातियों को अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति में शामिल किया जाना है उन्हे शामिल कर तत्काल विधेयक पास किया जाए।

गुंडरदेही क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग जोरों पर

0

गुंडरदेही नगर पंचायत सहित आस-पास के गांव में अवैध प्लाटिंग का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है ।जहां एक और राज्य सरकार इस कारोबार पर सख्त कार्रवाई की बात कहती है वहीं दूसरी ओर अनुभागीय अधिकारी ,तहसीलदार,मुख्य नगरपालिका अधिकारी के नजरों के सामने ही अवैध प्लाटिंग का कारोबार फल फूल रहा है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

नगर निवेश के अप्रूवल के बिना ही इस तरह से जो अवैध प्लाटिंग चल रहा है आगे चलकर डायवर्सन की समस्या आ रही अनुभागीय अधिकारी के कार्यालय के चक्कर लगाते लोग देखे जा सकते हैं। गुंडरदेही नगर के पेट्रोल पंप के आगे पीछे की जमीनों पर ही ज्यादा यह कारोबार फलफूल रहा है।जहाँ एक ओर आम आदमी के साधारण रजिस्ट्री में दो,तीन बटांकन आने पे समस्या आ जाती हैं, वही इन कारोबारियो के पांच से भी अधिक बटांकन में आसानी से रजिस्ट्री हो जाती हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर थाना गुरूर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन पर बड़ी कार्यवाही

0

आज दिनांक 31.03.2022 को पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं अवैध शराब परिवहन के रोकथाम हेतु संदिग्ध वाहनों की चेकिंग एवं चालानी कार्यवाही हेतु ग्राम जगतरा एन.एच. 30 रोड़ पहुचकर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग एवं चालानी कार्यवाही की जा रही थी, कि कार्यवाही के दौरान, रात्रि लगभग 03.00 बजे चारामा की ओर से आ रही एक सफेद रंग की टाटा इंडिगो कार वाहन क्रमांक CG -13-U-1776 आया रोककर वाहन में सवार दो व्यक्ति से नाम पता पूछने पर वाहन चालक अपना नाम रमन कुमार पटेल व दूसरा व्यक्ति गोल मोल जवाब देने लगा डिक्की चेक कराने की बात बोलने पर कार में सवार दूसरा व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर हम. स्टाफ से पकड़ा गया पुलिस स्टाफ द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर कार के पीछे नीचे बने गुप्त चेम्बर में कुल 10 पैकेट मादक पदार्थ गांजा रखा


मिला जिसे मिलाकर पैकेटों को फाड़कर एक साथ मिलाकर 01 बोरी में भरकर तौल करने पर कुल 20 कि.ग्राम गांजा किमती 04 लाख रूपये को जब्त कर आरोपी 1.चंद्रशेखर गोड़ पिता भागवत सिंह गोड़ उम्र 33 साल साकिन रेल्वे बंगला पारा चमड़ा गोदाम आदर्शनगर थाना जुटमील जिला रायगढ़ छ.ग. 2. रमन कुमार पटेल पिता रधुवीर प्रसाद पटेल उम्र 20 साल साकिन जिंदलरोंड़ सीतापुर थाना कोतरा जिला रायगढ़ छ.ग. को गिरफ्तार किया गया है एवं अपराध क्रमांक 183/2022 धारा 20(ख) एन.डी.पी.एस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कार्यवाही में प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर उप.निरीक्षक शिशिर पाण्डेय आर. लिखन साहू, विवेक सिन्हा, छोटू सोनकर, लोकेश करियाम, संदीप यादव, डोमेन्द्र रावटे, का सराहनीय योगदान रहा ।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

मानपुर चौक गौ तस्कारियों का बना मुख्य मार्ग

0

बालोद जिलों में लगातार हो रही है गौवंश की तस्करी 1 सप्ताह पूर्व दल्ली राजहरा के मानपुर चौक मैं ट्रक से हैदराबाद ले जा रहे 32 गौवंश को पकड़ा गया था इसी प्रकार कल रात्रि के समय बालोद जिले के झलमला चौक में आंध्र प्रदेश नंबर ट्रक ap-31tu6399  जिसमें करीब 40 गौवंश के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार किया गया,आरोपी के नाम मोहम्मद अकबर पिता का नाम मोहम्मद खान निवासी  महाराष्ट्र, मोहम्मद नदीम पिता मोहम्मद बयुब संजय नगर सांगली व उनके साथी कमलेश को पकड़ा, जानकारी के आनुसार उतई व् करही बदर बाजार से मानपुर चौक के रास्ते से निकलने के प्रयास में थे किंतु बालोद जिला की साइबर सेल की टीम द्वारा झलमला चौक में ही पेट्रोलिंग के दौरान पकड लिया गया

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2.png
चेकिंग के दौरान गाड़ी में इंश्योरेंस फिटनेस एवं गाड़ी कि कोई भी कागजात उपलब्ध नहीं थे, डीएसपी राजेश बागड़े के निर्देशन में साइबर सेल प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी हेड कांस्टेबल भुनेश्वर मरकाम रूपलाल चुरेन्द्र संदीप यादव विवेक शाही विपिन गुप्ता आकाश दुबे पूरन देवांगन का कार्य सराहनीय रहा
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%AA%E0%A5%80-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

दल्लीराजहरा रेलवे स्टेशन सफाई कर्मचारियों के शोषण विरुद्ध रेल श्रमिक यूनियन का आमरण अनशन

0

दल्लीराजहरा रेलवे स्टेशन में कार्यरत सफाई कर्मचारी के शोषण विरुद्ध रेल श्रमिक यूनियन व सफाई कर्मचारियों द्वारा आमरण अनशन दिनांक 31-03-2022 को सूबह 11 बजे से रेलवे स्टेशन दल्लीराजहरा के सामने किया गया जिसमे उप मुख्य श्रम आयुक्त के नाम से 6 सूत्रीय मांग रखा गया जिसमे सफाई कर्मचारियों ने Sr. DCM प्रथम नियोक्ता वरि.मण्डल वाणिज्य प्रबंधक द.पूर्व मध्य रेलवे रायपुर का संरक्षण प्राप्त डायनामिक सर्विस कोलकता कर्मचारियों को न तो शासकीय दर पर पाराश्रमिक दिया जा रहा हैं और न ही साप्ताहिक विश्राम दिया जा रहा हैं, दिनांक 27-03-2022 को क्षेत्रीय श्रम आयुक्त के समक्ष पुराने 6 सफाई कर्मचारियों को काम पर रखने हेतु बनी सहमती के बाद भी ठेका प्राप्त डायनामिक सर्विसेस कोलकता पुराने 6 कर्मचारियों को आज तक काम पर नहीं लिया, जिसे फलस्वरूप शोषण के विरुद्ध रेल श्रमिक यूनियन को आमरण अनशन अप्रत्याशित कदम उठाना पड़ रहा हैं

रेल श्रमिक यूनियन की मांग

रायपुर मण्डल के D&E स्टेशनों पर कार्यरत सभी सफाई कर्मचारियों को शासकीय दर 437/-रुपये की दर से भुगतान हो और बकाया राशि का त्वरित भुगतान हो वर्तमान समय में डायनामिक सर्विसेस 210/- दर पर भुगतान कर रहा हैं सभी सफाई कर्मचारियों को माह में 26 दिन कार्य करवाया जाय और आज तिथि तक विश्राम दिवस पर किए गए कार्य का OT भुगतान हो,पुराने 6 कर्मचारियों को तत्काल काम पर वापस लिया जाय,गुदुम स्टेशन पर सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जाय और रेलवे द्वारा सफाई कर्मचारी राजेंद्र को 437/-की दर से बकाया राशि का भुगतान किया जाय,दल्लीराजहरा रेलवे स्टेशन पर और मरोदा तथा बालोद रेलवे कालोनी में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढाई जाय, प्रदुषण कंट्रोल बोर्ड के आदेशानुसार माल गाड़ी के डिब्बों को पालीथिन से कवर भेजने की व्यवस्था की जाय

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

आमरण अनशन स्थगित

उप मुख्य श्रम आयुक्त (के0) द्वारा रेलवे श्रमिक यूनियन को 18.04.2022 को 11 बजे रायपुर में विस्तृत चर्चा हेतु लिखित में आश्वसन दिये जाने के पश्चात् स्थगित किया गया

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

 

ग्राम खड़का क्षेत्र में पदस्थ पटवारी इंद्रजीत बघेल से खड़का के ग्रामीण त्रस्त पटवारी पर लगाया अनियमितता का आरोप

0

भानपुरी । शासन द्वारा दिया गया वन अधिकार पट्टा के लिए हितग्राहियों को पटवारी द्वारा घुमाया जा रहा है । इस संबंध में संबंधित विभाग में चक्कर लगाना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा पदस्थ पटवारी के खिलाफ राजस्व विभाग एवं बस्तर कलेक्टर के पास शिकायत की गई।

बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत खड़का के निवासियों के द्वारा वर्ष 2012-13 में वन अधिकार पट्टा हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था वन अधिकार पट्टा स्वीकृत भी हुआ है। खड़का ग्राम के 11 हितग्राहियों ने आवेदन प्रस्तुत किया था जिसमें 10 हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टा वितरण भी किया गया । सूची में नाम होने के बावजूद जिसमें एक हितग्राही खड़का निवासी बोटी राम मंडावी को अभी तक वनभूमि पट्टा नहीं मिल पाया है। खड़का क्षेत्र में पदस्थ पटवारी इंद्र कुमार बघेल के द्वारा वन भूमि पट्टा छुपाने को लेकर ओर वन भूमि पट्टा मांगने पर पटवारी के द्वारा मेरे पास नहीं है कह कर ग्रामीणों को गाली गलौज करने तथा बदसलूकी और अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। खड़का के ग्रामीणों ने । हितग्राही बोटि राम मंडावी के द्वारा पिछले महा 16 फरवरी 2022 को तहसील कार्यालय बस्तर में जाकर आवेदन प्रस्तुत कीया गया था तहसीलदार के द्वारा संज्ञान में लेकर इस विषय पर जांच करने के आदेश दिए गए बावजूद एक महीने हो गए। अभी तक किसी भी प्रकार का हल नहीं हुआ। वन भूमि पट्टा मिलने के आशा में तहसील कार्यालय का चक्कर काट रहे ग्रामीण। इस दौरान लक्ष्मण कश्यप ,बोटीराम मंडावी, लखमु कश्यप, देवाराम नेताम, सोनू राम नेताम , मौजूद रहे ।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम ने महंगाई के विरुद्ध तोकापाल में जनजागरण अभियान चलाया

0

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देश में बढ़ रही महंगाई एवं पेट्रोल डीजल सहित रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते बेतहाशा दामों के विरुद्ध संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम ने ब्लाक मुख्यालय तोकापाल में जनजागरण अभियान चलाया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार ने जिस तरह से पेट्रोलियम पदार्थों का मुल्य वृद्धि कर रही है इससे आम आदमी का बजट बिगड़ गया है और मध्यम वर्गीय परिवार के समक्ष आज जीवन यापन का संकट उत्पन्न हो गया है |

इस अवसर पर विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम ने कहा की 2014 के पहले नरेन्द्र मोदी जी कहते थे की हम सत्ता में आते ही पेट्रोल डीजल के दाम को नियंत्रित कर लेंगे पर आज उनके सत्ता में आने के बाद पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बेहताशा वृद्धि हुई है और आज पेट्रोल और डीजल 100 रुपए प्रति लीटर से उपर पहुंच गया है |

इस अवसरसंसदीय सचिव व विधायक जगदलपुर माननीय रेखचंद जैन, विधायक चित्रकोट माननीय राजमन बेंजाम, प्रदेश कांग्रेस महासचिव माननीया रुक्मणी कर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहदेव नाग, जनपद पंचायत तोकापाल अध्यक्ष माननीय मालती मौर्य, जनपद पंचायत तोकापाल उपाध्यक्ष माननीया कामिनी ठाकुर जी, जनपद सदस्य तुलसी मौर्य, जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, विधायक प्रतिनिधि गणेश कावड़े,अभिषेक डेविड, संयुक्त महामंत्री कांग्रेस कमेटी ग्रामीण बस्तर, सरपंच ग्राम पंचायत मारेंगा जयमन मौर्य, सरपंच ग्राम पंचायत एराकोट कनेर, पंचायत संघ बास्तानार के अध्यक्ष सोमडू मंडावी, ग्राम पंचायत इरपा सरपंच सुदरू मंडावी, फोटका राम, मीडिया प्रतिनिधि मनकू मुचाकी, भारत चालकी, रघुराम बघेल जिला कांग्रेस महामंत्री, सरपंच केशलूर नकुल, युवाकांग्रेस अध्यक्ष तोकापाल संतोष कश्यप , जनपद सदस्य शंकर बघेल , जनपद सदस्य गुलुड़ पोयाम, सरपंच सालेपाल फगनू मंडावी, सरपंच रानसरगीपाल पीताम्बर, देउरगांव सरपंचमंधर कश्यप , भूतपूर्व सरपंच टेकामेटा गोंचु मौर्य, बेलसर बेसरा दरभा, मासो वेन्जाम बारूपाटा, चंद्रु बुरूंगपाल ,बनमाली पोयाम सिंघनपुर, मुन्ना बघेल सहित बहुत से कांग्रेसी कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल रहे।

कृषि और वन विभाग द्वारा संचालित योजना अंतर्गत हितग्राहियों को किया गया राशि का भुगतान

0

जगदलपुर, 31 मार्च 2022 – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज वन एवं कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत राशि का भुगतान सीधे बैंक खाते में अंतरण के माध्यम से किया गया। मुख्यमंत्री बघेल के रायपुर में उनके निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण तोकापाल अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एसआर निषाद, स्थानीय विधायक राजमन बेंजाम, कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, वन मंडलाधिकारी डीपी साहू, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, अनुविभागीय दण्डाधिकारी आस्था राजपूत सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

इसके तहत बस्तर जिले में वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य में समितियों के माध्यम से धान बेचने वाले 29031 किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चैथी किस्त के रुप में 19 करोड़ 92 लाख 22 हजार रुपए का भुगतान किया गया। इसके साथ ही गोधन न्याय योजना के तहत गोबर संग्राहक और खाद निर्माण करने वाले स्वसहायता समूह की सदस्यों को भी राशि का भुगतान किया गया। बताया गया कि बस्तर जिले में 19802 गोबर संग्राहकों से लगभग 1 लाख 13 हजार क्विंटल गोबर की खरीदी करते हुए 2 करोड़ 26 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है। इस गोबर से वर्मी कंपोस्ट और सुपर कम्पोस्ट तैयार करने वाली स्व सहायता समूह के सदस्यों को 92 लाख रुपए से अधिक भुगतान किया गया है। इसके साथ ही इस अवसर पर जिले के 5806 भूमिहीन मजदूरों को राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत 1 करोड़ 16 लाख 12 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर वन विभाग द्वारा संचालित शहीद महेन्द्र कर्मा बीमा योजना के तहत 18 हितग्राहियों को 26 लाख 45 हजार रुपए, लघु वनोपज संघ संचालित बीमा योजना के तहत 25 हितग्राहियों को तीन लाख रुपए, व्यवसायिक एवं गैर व्यवसायिक योजना के तहत 16 विद्यार्थियों को 89 हजार रुपए, मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत 18 विद्यार्थियों को 54 हजार रुपए, प्रतिभाशाली छात्रवृत्ति योजना के तहत 59 विद्यार्थियों को 14 लाख 75 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई।

अनुविभागीय दण्डाधिकारी न्यायालय का किया गया शुभारंभ

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय का शुभारंभ फीता काटकर किया गया।

MOST POPULAR

HOT NEWS