किरन्दुल – मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल के तत्वाधान में यूनियन के पदाधिकारियों, समस्त सदस्यों, नगरपरिवार के प्रत्येक आयुवर्ग के सदस्यगणों, मातृशक्तियों, पत्रकार बंधुओ, वरिष्ठ नागरिक गणों, व्यापारी बंधुओ, राजनीतिज्ञों, समाजसेवियों द्वारा 23 मार्च 1931 को अल्पायु में अपनी मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानियों भगतसिंह जी, राजगुरु जी, सुखदेव जी को बस स्टैंड चौंक पर एकत्रित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया तथा राष्ट्र के लिए उनके द्वारा दिये गए बलिदान का स्मरण किया गया। प्रबुद्ध वक्ताओं विनोद कश्यप, ए के सिंह, देवनारायण, रमेश देशमुख द्वारा अमर बलिदानियों की जीवनों पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र के प्रति उनके विचारों को व्यक्त करते हुए आम जनमानस तक लाने और जीवन में उतारने की बातें कही गई। वरिष्ठ नागरिकों द्वारा एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र सक्सेना द्वारा किरंदुल के इतिहास में पहली बार शहीद दिवस पर इस तरह का श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाना जाना बताया गया। समाजसेवियों, मातृशक्तियों द्वारा समस्त नगरपरिवार के लिए इस तरह के आयोजन के लिए मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
छत्तीसगढ़ में 1250 ईसाई धर्मावलंबियो का गंगाजल से पाव पखारकर अखिल भारतीय घरवापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पुनः सनातन धर्म में प्रवेश करवाया
छत्तीसगढ के महासमुंद के कटांगपाली गांव मे बाबा रवींद्र दास जी अलेख महिमा आश्रम सोनपूरी के पवित्र प्रांगण मे छत्तीसगढ़ आर्य प्रतिनिधि समाज के तत्वाधान एवं शहीद दिवस के उपलक्ष मे विश्व कल्याण महायज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें 1250 ईसाई धर्मावलंबियो का गंगाजल से पाव पाखारकर अखिल भारतीय घरवापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पुनः सनातन धर्म में घरवापसी करवायी। उन्होंने अपने उद्बोधन मे कहा कि ” भारत की अखंडता के लिए हिन्दुओं का धर्मांतरण करने मे लिप्त षड्यंत्रकारी शक्तियों को मुँहतोड़ जवाब देना होगा और निरन्तर घरवापसी कार्यक्रम चलते रहेंगे जब तक आखिरी धर्मांतरित व्यक्ति पुनः सनातन संस्कृति से नहीं जुड़ता “
बाइट….प्रबल प्रताप सिंह जूदेव.अखिल भारतीय घरवापसी प्रमुख
इस कार्यक्रम में ग्राम कटांगपाली (सोगपुरी आश्रम) बलोदा सरायपाली जिला महासमुन्द में मुख्य रूप से उपस्थित रहे स्वामी देव नंद, आचार्य अंशुदेव आर्य, राजेन्द्र भाई साहब, नंदकुमार साय, पंडित ऋषिराज आर्य, पंडित पंकज भारद्वाज, रामचन्द्र अग्रवाल एवं अन्य धर्म प्रेमी ।
प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि हम सभी छत्तीसगढ़ वासियों को चाहिए की सभी हिंदू समाज के लोग एक जूट होकर आगे आना चाहिए कमिश्नरी द्वारा जिस तरह धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है उसके खिलाफ आवाज उठाकर और छत्तीसगढ़ में जितने भी लोगों को धर्म परिवर्तन करवा है उन सभी प्रत्येक व्यक्ति को सनातन हिंदू धर्म में घर वापसी करवाना चाहिए।
लाखो की धोखा धड़ी कर फरार चल रहें आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
स्थाई वारंट/गिरफतारी वारंट विशेष रूप से तामिली करने हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ओ.पी.पाल के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार किया गया।

जिसके तारतम्य में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बालोद के द्वारा जारी परिवाद क्रमांक 291/19 धारा 420, 421 भादवि के आरोपी नागभुषण पिता ज्ञानेश्वर जाति बीसी उम्र 37 साल पता प्लॅट नम्बर 14 डब्लू. पी. रोड़ नम्बर 10 मारूती नगर बड़गपेट जिला रंगारेड्डी हैदराबाद के नाम पर जारी गिरफतारी वारंट को तामिली हेतु दिनांक 20/03/22 को थाना बालोद से प्र.आर. ब्रम्हानंद कामड़ी, आरक्षक टुम्मन रावटे, महेश घृतलहरे को जिला रंगारेड्डी हैदराबाद को रवाना किया गया जो दिनांक 21/03/22 को पहुंच कर कॉफी मेहनत कर था, आरोपी के सकुनत स्थान पर रेड कार्यवाही कर आरोपी को थाना बालोद लाकर न्यायालय पेश किया गया है।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
गिरफतारी वारंट के पतासाजी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा, प्र.आर. ब्रम्हानंद कामड़ी, आरक्षक टुम्मन रावटे, महेश घृतलहरे की सराहनीय भूमिका रही है।


जिले में अवैध रूप से मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी करने वालों पर पुलिस की गिरी गाज
अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ओ.पी.पाल के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार किया गया।

जिसके तारतम्य में दिनांक 22/03/2022 को पेट्रोलिंग करते समय सूचना प्राप्त हुआ एक व्यक्ति लोहारा की ओर से मोटर सायकल में मालीधोरी (दुधली) की ओर अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रखकर परिवहन करने की सूचना पर ग्राम कोरगुड़ा ईट भट्टा के पास घेराबंदी कर पकड़ने पर संदेही का नाम पता पुछने पर अपना नाम खेमराज जैन पिता शिवलाल जैन उम्र 53 साल ग्राम दुधली(मालीधोरी) वार्ड क्र 05 थाना व जिला बालोद व अपने मोटर सायकल क्रमांक सी.जी 07 एल. एच. 3264 के डिक्की में रखे कुल 33 नग देशी प्लेन शराब कुल 5.940 ब्लक लीटर बरामद किया गया। संदेहियों को बरामद शराब के साथ थाना लाकर अपराध क्रमांक 132/22 धारा 34(2)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष शर्मा, प्र.आर.भगवान सिंह धुव्र आरक्षक छन्नु बंजारे, पुनमचंद खरे, विवके आनंदधीर, मुकेश देवागंन, संदीप यादव, भागीरती उईके का सराहनीय भूमिका रही है।
आरोपियों पर अपराध क्र 132/2022 व 133/2022 धारा 34 (2) खेमराज जैन पिता शिवलाल जैन उम्र 53 साल ग्राम दुधली(मालीधोरी) वार्ड क्र 05 थाना व जिला बालोद 33 नग देशी प्लेन शराब कुल 5.940 ब्लक लीटर कीमती 2640 रू. प्लेटिना बजाज क्रमांक सी.जी. 07 एल.एच. 3264 कीमती 10,000 रू. एवं टीकम देशमुख पिता तेजराम देशमुख उम्र 40 साल ग्राम दुधली(मालीधोरी) वार्ड क्र 03 थाना व जिला बालोद | बरामद सामग्री 30 नग देशी प्लने शराब कुल 5.400 ब्लक लीटर कीमती 2400 रू. जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई |


दहेज व रंग रूप को लेकर प्रताड़ित एवं मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
महिला सबंधित अपराध की गंभीरता को देखते हुऐ पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ओ.पी.पाल के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम तैयार किया गया।

थाना बालोद क्षेत्र की एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 01/06/2015 से 22/02/22 तक आरोपी पति 01.आकाश धीवर पिता शिव कुमार धीवर, सास 02. संतोषी धीवर पति शिव कुमार साकिनान महादेव पारा देवकर साजा जिला बेमेतरा के द्वारा प्रार्थिया (पिड़िता) को दहेज की बात व रंग रूप को लेकर प्रताड़ित एवं मारपीट करने की रिपोर्ट थाना बालोद में अपराध क्रमांक 72/22 धारा 498 ए, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
आरोपी आकाश ढीमर पिता शिव कुमार ढीमर उम्र 30 साल सा. वार्ड क 06 महादेवपारा देवकर थाना साजा जिला बेमेतरा जो पुलिस की डर से ग्राम अंम्बागढ़ चौकी जिला राजनांदगांव में इसाफ फाईनेंस बैंक में काम करता था व छुप कर रहता था जिसे विशेष टीम थाना बालोद के द्वारा गिरफतार कर थाना लाया गया व अपराध धारा की घटना घटित करना पाये जाने से आरोपी को दिनांक 23.03.2022 को गिरफतार कर न्याययिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

प्रकरण में विवेचना एवं आरोपियों के पतासाजी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा, सउनि धरम भुआर्य, आरक्षक भोपसिंह साहू एवं उमाशंकर सिन्हा की सराहनीय भूमिका रही है। अपराध क्रमांक :- 72/22 धारा :- 498ए, 34 भादवि आरोपी :- 01.आकाश ढीमर पिता शिव कुमार ढीमर उम्र 30 साल सा. वार्ड क्र 06 महादेवपारा देवकर थाना साजा जिला बेमेतरा

निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राही छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बासीन स्कूल में निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत 15 पात्र हितग्राही छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया…

बालोद–शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बासीन में दिनांक 23.03.2022 को निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत 15 पात्र हितग्राही छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया जिसमें शाला विकास प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष तोषण लाल साहू जनपद उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गुरुर, राजश्री यादेश्वर महिला बाल विकास सभापति,गांव के गणमान्य सदस्य शिव लाल साहू, हुमन लाल साहू, के.आर देशलहरा जी प्राचार्य समस्त स्टाफ तथा छात्राएं उपस्थित रहे।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने ध्यानाकर्षण सूचना के जरिए उठाया मुद्दा
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज बस्तर क्षेत्र के चिकित्सा महाविद्यालय में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठा
बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने ध्यानाकर्षण सूचना के जरिए यह मामला उठाते हुए कहा कि बस्तर क्षेत्र के चिकित्सा महाविद्यालय में चिकित्सा विशेषज्ञ चिकित्सीय उपकरणों व टेक्निशियन आदि प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता है, लेकिन चिकित्सा महाविद्यालय की स्थिति देखे तो सीनियर रेसिडेसियल डॉक्टर नहीं है, शिशुरोग, स्त्री रोग, सर्जरी विभाग एवं अन्य विभागों में चिकित्सकों को कमी से हो रही कठिनाईयों को चिकित्सा महाविद्यालय ही नहीं वरन् आज जनता भी झेल रही है |
बस्तर विधायक लखेस्वर बघेल जी ने कहा कि मेकॉज में इस समय 115 आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थान पर मात्र 55-60 डॉक्टर्स ही है, जो डॉक्टर्स थे उन्हें पदोन्नति उपरात मेकॉज में आवश्यकता होने के बावजूद अन्यत्र संस्थाओं के लिए पदस्थापित कर दिया गया है जहां तक चिकित्सीय जांच उपकरणों की बात करें जांच की मशीनें तो हैं, लेकिन या तो वे खराब है अथवा उपलब्ध मशीनों के लिए पर्याप्त टेक्निशियन नहीं हैं गरीब आम जनता को मजदूरी वश निजी जांच प्रयोगशालाओं की शरण लेना पड़ रहा है इस बात को राज्य के प्रमुख समाचार पत्रों ने अपने स्थानीय संस्करण में प्रमुखता से उठाया है विभाग के द्वारा बस्तर को इस प्रकार से नजर अंदाज किये जाने से स्थानीय जनप्रतिनिधि व आम जनता में आकोश व्याप्त है |
इसका जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि बस्तर क्षेत्र के चिकित्सा महाविद्यालय में चिकित्सा विशेषज्ञा एवं चिकित्सकीय उपकरणी की आवश्यकता है, लेकिन यह कहना सही नहीं है कि चिकित्सा महाविद्यालय जगदलपुर मे सीनियर रेसीडेंट चिकित्सक नहीं है, अपितुस्थिति यह है कि वर्तमान में 10 सीनियर रेसीडेंट चिकित्सक कार्यरत है। साथ ही शिशु रोग विभाग में 00 चिकित्सक, स्त्री रोग विभाग में 04 एवं सर्जरी विभाग में भी 12 चिकित्सक कार्यरत है अन्य विभाग जैसे तीन विभाग में 14, अस्थि रोग विभाग में 05, नेत्र रोग विभाग में 02 एवं नाक कान गला विभाग में 05. निश्चेतना विभाग में 08 एवं पैथोलॉजी विभाग में 13 चिकित्सक उपलब्ध है |
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने स्वीकार किया कि वर्तमान में केवल बस्तर ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश एवं साथ ही पूरे देश में ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी व्याप्त है उन्होंने कहा कि प्रदेश में चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा समय-समय पर नियमित भर्ती की कार्यवाही की जा रही है एवं साथ ही महाविद्यालय सर पर भी प्रतिमाह वाक-इन-इन्टस्यू के माध्यम से संविदा आधार पर रिक्त पदों को भरने की कार्यवाही की जाती है राज्य में सहायक प्राध्यापक के 156 पद एवं सीनियर रेसीडेंट के 386 पदों पर नियमित भर्ती की कार्यवाही प्रकियाधीन है स्व. श्री बलीराम कश्यप स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, जगदलपुर में विषय विशेषज्ञ के 105 स्वीकृत पदों में 59 चिकित्सक कार्यरत् है। चिकित्सा महाविद्यालय जगदलपुर में चिकित्सकों को पदोन्नति उपरांत अन्यत्र सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत पदस्थापित किया गया है |
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि चिकित्सकीय जांच हेतु सी.टी. स्कंग मशीन एक्स-रे मशीन, सोनोग्राफी मशीन, सी.बी.सी. मशीन, ऑटो एनालाईजर, इलेक्ट्रो फ ोरेसिस जैसी अत्याधुनिक मशीने स्थापित एवं संचालित है उक्त मशीनों के संचालन हेतु महाविद्यालय में 41 पदों के विरूद्ध 32 टेक्निशियन कार्यरत है अत: स्पष्ट है कि महाविद्यालय एवं सम्बद्ध चिकित्सालय में चिकित्सक एवं टेक्निशियन उपलब्ध है, जिसमें गरीबी रेखा से आने वाले परिवार को नि:शुल्क चिकित्सा एवं जांब की सुविधा उपलब्ध है, साथ ही अन्य मरीजों को भी न्यूनतम दर पर ईलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है इस प्रकार बस्तर को नजर अंदाज करने का प्रश्न ही उद्बुद्ध नहीं होता है बस्तर के स्थानीय जनप्रतिनिधि व आम जनता में कोई आक्रोश व्याप्त नहीं है |
स्वास्थ्य संयोजकों के हड़ताल का असर कोविड टीकाकरण पूरी तरह ठप्प
बालोद–कांग्रेस पार्टी के जनघोषणापत्र में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों ( स्वास्थ्य संयोजको ) कि मांगो का निराकरण एवं चर्चा 3 दिवस बाद भी न होने एवं शासन – प्रशासन द्वारा सुध नही लिए जाने से नाराज स्वास्थ्य संयोजको ने अब 24 मार्च को मुख्यमंत्री निवास घेरने कि तैयारी कर ली है । ज्ञात हो कि प्रदेश के 15 हजार स्वास्थ्य कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठे है जिसके कारण पूरे प्रदेश भर के 5200 उप स्वास्थ्य केंद्र एवं हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर में ताले लटके हुए है ।

स्वास्थ्य संयोजको के हडताल से टीकाकरण के साथ – साथ शिशु संरक्षण माह जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम पूरी तरह प्रभावित होते दिखा । कोविड टीकाकरण जो की पूरी तरह से जिले में बंद है जहां सेंटर दिया गया है वहा स्वास्थ्य संयोजकों की हड़ताल से निरंक ही रहा।ज्ञात हो कि प्रदेश के 20199 गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का काम स्वास्थ्य संयोजको द्वारा किया जाता है, छ.ग. के गांवो मे प्रसव, टीकाकर, सामान्य बीमारीयों के ईलाज के लिए गरीजों को भटकना पड़ रहा है जिसके कारण लोग झोलाछाप डॉक्टर के पास जाने लगे है, साथ ही घर प्रसव भी होने कि जानकारी प्राप्त हो रही है और नवजात बच्चे को निर्धारित समय पर लगाया जाने वाला टीका भी प्रभावित हो रहा है।

बस्तर एवं सरगुजा जैसे सुदूर इलाके में स्वास्थ्य सेवाओं को पूरा दारोमदार स्वास्थ्य संयोजको के उपर ही होता है। इसी तरह स्वास्थ्य संयोजको का आंदोलन चलता रहा तो ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा अभाव में किसी अन्होनी घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता है । स्वास्थ्य संयोजको कि 6 सुत्रीय मांग निम्नानुसार है|

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
- समान शैक्षणिक योग्यता एवं प्रशिक्षण अवधि के आधार पर एवं विभागीय प्रस्ताव अनुरूप ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको का वेतनमान समतुल्य करते हुए वेतनमान 5200-20200 व ग्रेड पे 2800 किया जाए ।
- ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको का मनोबल बढाने हेतु पदनाम परिवर्तित कर ग्रामीण स्वास्थ्य सहायक अधिकारी किया जाए ।
- प्रदेश के समस्त उप स्वास्थ्य केंद्र / हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर में कलेक्टर दर पर एक वार्डआया / सफाई कर्मी कि नियुक्ति किया जाए ।
- ऑनलाईन डाटा एंट्री के कार्य हेतु अलग से प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि 5000 रू निर्धारित किया जाए । अतिरिक्त गानदेय निर्धारित नहीं करने कि स्थिति में प्रशिक्षित पीएडीए के माध्यम से ऑनलाईन डाटा एंट्री का कार्य लिया जाए ।
- हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर में पदस्थ सीएचओं के इंसेटीव के आधार पर स्वास्थ्य संयोजको के गासिक इंसेटीव में वृद्धि किया जाए ।
- विगत कोरोना काल मे सेवाएं देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष ( कोरोना भत्ता प्रदान किया जाए ।


कलेक्टर जल संरक्षण का संदेश देने दल्ली राजहरा के डैम साइड क्षेत्र पहुंचे
इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष व कलेक्टर जनमेजय महोबे सर के निर्देशानुसार व सीएम.ओ.राजहरा के सहयोग से आज दल्ली राजहरा में स्थित डैम साइड के एक छोर को साफ कर जल संरक्षण दिवस पर संदेश दिया गया। जल को बचाने के लिए बरसात के जल को वाटर हार्वेस्टिंग से सीधे भूमि पर भेज सकते है जिससे भूजल स्तर बना रहेगा और गर्मियो मे जल की कमी नही होगी।

आज हम देखते है कि मार्च अप्रैल मे ही जल की कमी होने लगती है, तालाब सुख जाते है,जिससे निस्तारी की समस्या उत्पन्न होती है,पशुओ व जंगली जानवरो को पीने के पानी की समस्या होती है,

पेड पौधो को भी को भी जल की आवश्यकता होती है अर्थात समस्त जीव मण्डल को जल की आवश्यता होती है इसलिए हमे जल का संरक्षण करना चाहिए, जितना जल की आवश्यता होती है उतना ही खर्च करना चाहिए। आज रेडक्रास के तत्वाधान मे दल्ली राजहरा की जीवन दायिनी डेम जहां पहले पूरा क्षेत्र पानी से लबालब रहता था पर आज फाइंस से पट चुका है जिसे बचाने की सक्त आवश्यकता है।क्योकि कहा गया है जल है तो कल है,जल ही जीवन का आधार है।जल संरक्षण दिवस पर कलेक्टर सर ने सभी रेडक्रास एन.एस.एस. के वालेन्टियरो को सेल्फ सुरक्षा के सभी मानको को अपनाते हुए समाजिक जुडाव के कार्यो को करने प्रेरित किये एवं जल संरक्षण दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इसके लिए बी.एस.पी के साथ बैठक कर कार्ययोजना बनाने व उसको क्रियान्वित करने की बात कही गयी।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
इस जल संरक्षण दिवस पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के.के.मेश्राम,ग्रीन कमाण्डो विरेन्द्र सिंह, रेडक्रास जिला संगठक चन्द्रशेखर पवार, वार्ड 12 के वर्तमान पार्षद यंगेश देवांगन, ब्लाक प्रभारी रेडक्रास श्रीमती शशीकला देशमुख,संजय बंजारे, नरेन्द्र ग्वाल, रौशनी साहु, बालोद रेडक्रास प्रभारी कमला वर्मा, युथ रेडक्रास से कैलाश रावटे, दिनेश उइके, मितेश, भोजेश्वर, एन.एस.एस. से कल्पना बंबोडे व पूर्व पार्षद हीरालाल पवार, सुनील गोटे, रमेश,व अन्य साथी के साथ नगर पालिका के स्वच्छता कर्मचारी उपस्थित थे।


कोंटा में कांग्रेस का विजय रथ रोकने अमेठी मॉडल पर चर्चा, क्या दिपिका सोरी बनेगी स्मृति ईरानी
सुकमा जिले में गोलबंदी अभियान में जुटी नेत्री
जगदलपुर। विगत कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी का विजय रथ कवासी लखमा थामें हुए हैं और इनको रोकने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पुरेंदश्वरी ने अमेठी मॉडल लागू करने पर विचार कर रही है क्योंकि कांग्रेस पार्टी के अभेद किले अमेठी में राहुल गांधी को हराकर स्मृति ईरानी ने हरा दिया था और महिला नेत्री दीपिका सोरी की पैठ लगातार बढ़ रही है क्योंकि वह पार्टी के लिए जमीन स्तर पर कार्य कर रही है।
सुकमा जिले के कोंटा विधानसभा में इन दिनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अंदरुनी तौर पर सक्रिय है और इनकी महिमा विंग की पदाधिकारी दिपीका सोरी हर उस जगह पहुंच रही हैं जहां उस क्षेत्र का भाजपाई पदाधिकारी नहीं पहुंच रहा है जिसके कारण दिपीका सोरी पर भाजपा भरोसा जताकर चुनाव लड़ा सकती है। भाजपा को खोने के लिए कुछ नहीं है जिसके कारण वह इस क्षेत्र में अपनी ताकत ज्यादा दिखाने के बजाए महिला को आगे कर सकता है।
कलेक्टर घेराव में आरएसएस का हाथ, कांग्रेसी मुगालते में
विधायक कवासी लखमा व उसके सहयोगी इन दिनों मुगालते में है कि लखमा अजेय योद्धा हैं और अपने क्षेत्र को भाजपाई विचारधारा के लोगों को आगे बढ़ाया जा रहा है। वहीं तेलगु भाषी महिला डी पुरंदेश्वरी के बैठक के बाद भाजपाईयों में एक आस जगी है तो कल जो कलेक्ट्रेट घेराव का मामला सामने आया है उसके पिछे अंदरुनी क्षेत्र के आरएसएस के लोगों की जुगलबंदी के कारण बड़ा प्रदर्शन इतिहास में पहली बार हो गया जिसको खुफिया एजेंसियों ने नोटिस भी नहीं किया और आंदोलन को विफल करने का प्रयास भी नहीं किया गया है।












