City Media - Page 1224 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1224

लूट की घटना कर पिछले कई सालो से फरार आरोपी को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता

0

आरोपी वर्ष 2015 से लूट की घटना कर फरार था।

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस आीक्षक संजय महोदवा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दिनेश सिन्हा के निर्देशन में क्षेत्र मे स्थायी वारंटियो एवं जुआरिया के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही के क्रम मे आज दिनांक 30-01-2022 को थाना प्रधारी थाना निरीक्षक नीलेश पाण्डेय के हमराह पुलिस टीम द्धारा थाना खैरागढ़ के अपराध क्रमांक 438@15 धार 394 भादवि का आरोपी कृष्णा बारले पिता दयालु बारले उम्र 30 साल साकिन भोलेश्वर नगर थाना कलमना नागपुर जो घटना दिनांक से ही फरार था ।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जिसके विरुद्ध माननीय कोर्ट के दाण्डिक प्रकरण क्रमांक 239@15 के तहत स्थाई वारंट निकाला गया था को आज दिनांक 25-02-2022 को पुलिस टीम द्धारा उसके जिला बालोद से गिरप्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आदेशानुसार जेल भेजा गया। इस सरहानीय काम मे थाना मे पदस्थ प्र0आ0 90 गन्नू लाल साहू आर0 660 डुलेश्वर साहू आर0 1269 विजेन्द्र कुमार की अहम भूमिका रही।

This image has an empty alt attribute; its file name is gangu.jpg

पुलिस थाना ठेलकाडीह अंतर्गत थाना क्षेत्र में सतत् जारी जागरूकता अभियान निजात

0

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के कुशल मार्गदर्शन पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ दिनेश सिन्हा सर के मार्ग दर्शन पर लगातार निजात अभियान और जनदर्शन कार्यक्रम/सामुदायिक पुलिसिंग का आयोजन प्रभावी रूप से पुलिस थाना ठेलकाडीह द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 26/02/22 को प्रातः थाना प्रभारी ठेलकाडीह सतीश पुरिया और थाना स्टॉफ की टीम द्वारा शासकीय नवीन महाविद्यालय ठेलकाडीह एंव स्कूल के प्रचार्य एवं शिक्षको व युवाओं और बच्चों की उपस्थिति में सभी को संबोधन करते हुए निजात

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए नशा मुक्ति अभियान के बारे में अवगत करते हुए इसके फायदे और समाज में इसका सकारात्मक योगदान के रूप में इसकी जानकारी दी गई और अभिव्यक्ति एप्स साथ ही साइबर क्राईम, एटीएम फ्रॉड, पास्को एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट, डायल-112 का उपयोग और यातायात नियमों का पालन करने आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए समझाया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is gangu.jpg

अवैध शराब बिक्री करते युवक गिरफतार

0

30 पौवा अंगेजी शराब जप्त, आरोपी को न्यायिक हिरासत मे भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा ,एवं पुलिस अनु0 अधि0 दिनेश सिन्हा के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सतीश कुमार पुरिया के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्व लगातार कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में दिनंाक 25/02/2022 को मुखबिर द्वारा पता चला कि लेखराम सोनी पिता स्व0 बिसाहूराम उम्र 40 साल साकिन मुढ़ीपार थाना सोमनी हाल गुलशन ढ़ाबा ठेलकाडीह थाना ठेलकाडीह जिला राजनांदगांव ठेलकाडीह में गुलशन ढ़ाबा के सामने रोड किनारे आम जगह में अवैध शराब बिक्री करने की नीयत से खड़ा है कि सूचना पर शराब रेड कार्यवाही किया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आरोपी के पास 01 एक भूरा रंग के थैला में कुल 30 पौवा अंग्रेजी शराब गोवा स्पेशल व्हीसकी कुल 5.400 बल्क लीटर किमती 3600 रूपये को बरामद किया गया। उक्त शराब को मौके पर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आब.एक्ट का पाये जाने से आरोपी लेखराम सोनी पिता स्व0 बिसाहूराम उम्र 40 साल साकिन मुढ़ीपार थाना सोमनी हाल गुलशन ढ़ाबा ठेलकाडीह थाना ठेलकाडीह जिला राजनांदगांव को दिनांक 25/02/22 को गिरफतार कर माननीय न्यायालय राजनादगांव ज्यूडीसियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is gangu.jpg

उक्त कार्यवाही में प्र0आर0 क्रं0526 संतोष मिश्रा, आर0 बृजेश साहू क्र0 1097 आर0 सुरेन्द्र सिन्हा क्र0 1191 आर0 बिसाहू यादव क्र0 1231 ,एवं थाना ठेलकाडीह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही ।

इतनी किरकिरी के बाद क्यों प्रशासन ने की पार्षद पर एफआईआर, राजनीतिक पंडितों ने बताया कांग्रेस पार्टी को भारी नुकसान, भाजपाई बजट सत्र में कर सकते थे बखेड़ा

0

जगदलपुर। बस्तर जिले में देर शाम हुई नाटकीय घटनाक्रम में संजय गांधी वार्ड की कांग्रेसी पार्षद कोमल सेना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर प्रशासन (जिला व पुलिस) ने तो अपनी किरकिरी कराई ही वहीं राजनीतिक रूप से कांग्रेस पार्टी को भारी नुक़सान हुआ है दरअसल यह घटनाक्रम इसीलिए घटा कि कहीं इस मामले में निगम के बजट सत्र के साथ विधानसभा सत्र में रायपुर में बखेड़ा न खड़ा हो जाए।

ज्ञात हो कि कोमल सेना पर वार्ड के लोगों को आवास दिलाने के नाम पर मोटी रकम वसूली करने का आरोप लगाया है जिसके कारण एक माह तक जमकर राजनीति भाजपा द्वारा वार्ड से लेकर राज्यपाल तक किया गया तो कांग्रेसी डैमेज कंट्रोल करने में लगी रही जिसके कारण इस पूरे मामले में वह बैकफुट पर आ गई है।

राजनीति के जानकारों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी बस्तर में मुद्दा विहिन हो गई थी और बैठे बैठे पार्षद कोमल सेना ने उन्हें मुद्दा दे दिया।इन सबके बीच बस्तर के दो राजनीतिक धुरियों के बीच ठन गई और इस मामले को डैमेज कंट्रोल करने कई दौर की बैठक जिला व पुलिस प्रशासन के साथ राजनीतिक लोगों की हुई और मामला पहले ही सुलझ जाती यदि हैकड़ीबाजी नेताओं द्वारा नहीं किया जाता। कांग्रेस पार्टी को सैफ कराने के लिए एक नेता ने इस मामले को बहुत ही लंबा खिंचा जिसके कारण कांग्रेस पार्टी की जमकर किरकिरी हुई। इस पूरे प्रकरण से स्वयं निगम के कई जनप्रतिनिधि अनभिज्ञ नहीं थे यदि शुरुआत में पार्षद कोमल सेना की कारगुजारियां विधायक रेखचंद जैन व संगठन अध्यक्ष राजीव शर्मा तक पहुंचाते तो गरीब नहीं ठगे जाते।

पुलिस ने फलने-फूलने दिया आंदोलन को

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के शह पर आंदोलन को जबरन फलने फूलने दिया गया। दरियादिली करने के कारण उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए।थाने के सामने एक पखवाड़े तक आंदोलन अपने आप में बस्तर का एक इतिहास बन गया जबकि थाने के सामने भाजपा के दो दर्जन से ज्यादा वारंटी भाजपाई भी थे जिनके खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत् अपराध कायम है तो कोविड़ काल में धरना प्रदर्शन करने की छुट देना भी अपने आप में सोचनीय विषय है।

जिला प्रशासन की सुस्ती भी पड़ी भारी

जिला प्रशासन इस मामले में बिल्ली की तरह आंखें बंद कर बैठा रहा यदि वह हितग्राहियों को पहले अपने पास बुलाती और पार्षद पर दवाब डालती तो इतनी फजीहत नहीं होती तथा पीड़ितों को घर भी मिल जाता था।

राजनीति में नुकसान सिर्फ और सिर्फ गरीब का

भले हीं पार्षद कोमल सेना की गिरफ्तारी हो जाए किंतु राजनीति में नुकसान और नुकसान सिर्फ गरीबों का हुआ। दोनों दल अपनी अपनी गोटियां फिट करने में लगे रहेंगे और यह बात आई गई हो जायेगी किंतु पैसे के साथ साथ आवास का सपना इनका अधुरा ही रहेगा। क्योंकि कोर्ट में मामला लंबा खिंचा जायेगा जब तक शायद पार्षदी भी चले जाएं और रेलवे उन्हें घर से बेदखली कर दे।

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में भाजपा नेताओं की गिरफ़्तारी

0

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने के नाम पर अपने वार्ड के कुछ लोगो से रकम लेने के मामले में पार्षद कोमल की गिफ्तारी के बाद से ही BJP नेता जो इस मामले में खुलकर सामने आए थे। उन पर उनके पुराने मामले RTO दफ्तर में तोड़फोड़ और अधिकारी के दफ्तर के सामने बवाल मचाने की फाइल खुलनी तय मानी जा रही थी। चूंकि ये नेता खुल के आंदोलन में सामने थे। इसलिए प्रशासन ने पहले पार्षद प्रकरण को निपटाया।

इसके बाद उन्होंने इस मामले को लेकर BJP नेताओ की गिरफ्तारी की है। कल रात से आज सुबह तक कई घटनाएं इन मामलों में सामने आई जिसमे सत्ता के साथ साथ विपक्ष के कुछ असंतुष्ट नेताओं की जुगलबंदी भी शहर में चर्चा का विषय बनी है। कुछ लोगो के अनुसार राजनीति के इस गंदी बिसात पर कौन किसका साथ है ये कहना अब बहुत मुश्किल है।

पत्नी को प्रेमी की बांहों में झूमता देख पति को आया गुस्सा, उसी के प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या

0

दुर्ग – दुर्ग पुलिस को शुक्रवार को ग्राम जोरातराई पुरानी शराब भट्‌टी के पास खंडहर में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। जिसमे पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया है। महिला की हत्या उसके पति एवं प्रेमी ने किया था | पुलिस को गुमराह करने के लिए महिला के शव को उतई थाना क्षेत्र के जोरातराई स्थित पुरानी शराब भट्‌टी के पास फेंक दिए थे ताकि पुलिस को शक न हो | शव की पहचान मृतिका के परिजनों द्वारा पूजा निर्मलकर के रूप में की |

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला पूजा निर्मलकर अपने पति अविनाश झा के साथ उमदा भिलाई 3 में रहती थी. पूजा के परिजनों के अनुसार पूजा का पति अविनाश झा शादी के बाद से ही आए दिन मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता था | अविनाश अपनी पत्नी पूजा को शराब पिला-पिलाकर शराबी बना दिया था | इन्ही सब कारणों से पुलिस को सबसे पहले शक मृतिका के पति अविनाश पर हुआ और उसके निवास उमदा भिलाई 3 पर गए जैसे ही अविनाश ने पुलिस को देखा तो भागने लगा किन्तु पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया | पुलिस ने जब पूछताछ की तो अविनाश ने सारा राज उगल दिया और बताया कि उसने पूजा के प्रेमी राजू के साथ मिलकर हत्या कर शव को शराब भट्‌टी के पास फेक दिए थे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मृतिका के पति के अनुसार घटना 23 फरवरी की है पूजा का प्रेमी भी उसी दिन उनके घर आया था फिर तीनों मिलकर खूब शराब पी और नशे में डांस करने लगे और डांस करते करते राजू और पूजा एक दुसरे के साथ अश्लील हरकत करने लगे इससे अविनाश को गुस्सा आया और राजू के साथ मारपीट की इससे राजू वहां से भाग गया इसके बाद अविनाश ने पत्नी के साथ भी जमकर मारपीट की जिससे रात में अचानक पूजा की तबियत बिगड़ गई | इसके बाद अविनाश राजू को बुलाने उसके घर गया कि पूजा की तबियत बिगड़ गई है उसे अस्पताल ले जाना पड़ेगा जब राजू अविनाश के घर आया तो देखा कि पूजा की हालत नाजुक थी फिर उसने कहा यदि अस्पताल ले गए तो पुलिस केस हो जायेगा और हम दोनों फंस जायेंगे | दोनों ने मिलकर आपस में निर्णय लिया कि पूजा को यहीं मार देते है और शव को बाहर ले जाकर फेक देंगे और उन्होंने ऐसा ही किया शराब की बोतल से गोदकर पूजा की हत्या कर दी और अगले दिन रात्रि को शव को चादर से लपेटकर ग्राम जोरातराई पुरानी शराब भट्‌टी के पास खंडहर में फेक दिया |

विवेचना के दौरान आरोपी अविनाश झा और राजू ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया. घटना में प्रयुक्त वाहन और अन्य सामाग्री को जब्त किया गया है. आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया.

ग्राम सुरडोंगर – न्याय की आस में पीड़ित परिवार दर-दर भटकने को मजबूर, परिवार समेत पहुंचे डौंडी थाने, देखें विडियो

0

बालोद – बालोद जिले में मानव समाज को शर्मसार करने वाली घटना जिसमें ग्राम के प्रमुख सरपंच एवं दबंगई ग्रामीणों के चलते लाठी डंडे एवं लात घुसे से मार-मार कर परिवार को बेघर कर घर को तोड़ दिया गया यह मामला 30 जनवरी को डौंडी ब्लाक के ग्राम सूरडोंगर का है |

प्रशासन द्वारा दिनांक 22.02.2022 को ग्राम सुरडोंगर में दोनों पक्षों के बीच आपसी समन्वय बनाया एवं पीड़ित गणेशराम के परिवार को जमीन दिलाने के लिए ग्रामवासियों को सहयोग देने में आपसी सहमति बनाई गई। किन्तु प्रशासन द्वारा किये गए सहमति को लेकर पीड़ित ने कहा कि उसके द्वारा किसी भी प्रकार की कोई सहमति नहीं दी गई है और कहा कि किस बात की सहमति उसके एवं परिवार के साथ जिस प्रकार का अत्याचार किया गया उसके लिए तो प्रशासन को सरपंच पंच एवं घटना में शामिल लोगों पर कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए किन्तु अब तक उनके साथ न्याय नहीं हुआ है और न्याय की आस लिए पीड़ित गणेशराम अपनी पत्नी एवं बच्चों समेत भूखे प्यासे डौंडी थाना जाने के लिए पैदल ही निकल पड़े | डौंडी थाना पहुँच पीड़ित गणेशराम द्वारा थाना प्रभारी से मांग की गई है कि जब तक सरपंच, पंच एवं अन्य ग्रामीणों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जाती तब तक पीड़ित अपने परिवार के साथ थाने में डटे रहेंगे |

पीड़ित परिवार द्वारा इस प्रकार किये जा रहे मांग पर प्रशासन द्वारा क्या निर्णय लिया जाता है | लगभग महीने भर से पीड़ित अपने परिवार के साथ दर दर भटकने को मजबूर है किन्तु प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की पीड़ित के लिए संवेदनशीलता दिखाई नहीं पड़ती |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

पीड़ित आर्थिक तंगी की वजह से पिछले कई सालों से आवासहींन होने की वजह से गांव से लगभग 1 किलोमीटर दूर श्मशान घाट के पास  दो कमरों का झुग्गी झोपड़ी बना कर अपने परिवार के साथ रह रहा था जिससे कभी किसी को कोई परेशानी नहीं थी उस जगह पर पीड़ित के परिवार द्वारा लगभग पिछले 9 सालों से अपना गुजर-बसर कर रहे थे |

विश्वविद्यालय ने साहसिक कार्य के लिए एनएसएस के अधिकारी व स्वयं सेवकों को किया सम्मानित

0

माता कर्मा महाविद्यालय गुंडरदेही के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवकों को हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग के द्वारा साहसिक कार्य एवं एकता शिविर में भाग लेने के लिए सम्मानित एवं पुरस्कृत किए। महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी के के सिन्हा को साहसिक शिविर हाटकोटी खरपतवार हिमाचल प्रदेश में हिस्सा लेने के लिए एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक बालोद जिले के जिला संगठक डॉ लीना साहू को राष्ट्रीय एकता शिविर 23 वां राष्ट्रीय युवा उत्सव लखनऊ उत्तर प्रदेश में हिस्सा लेने के लिए ,स्वयंसेवक जितेश वरी यादव को राष्ट्रीय एकता शिविर भावनाथ जूनागढ़

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

गुजरात में हिस्सा लेने के लिए, गीतांजलि सिन्हा को साहसिक शिविर स्पोर्ट्स धर्मशाला हिमाचल प्रदेश में हिस्सा लेने के लिए, रेणुका नेताम को पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर रांची झारखंड में हिस्सा लेने के लिए ,उद्धव साहू को पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर आगरा उत्तर प्रदेश में हिस्सा लेने के लिए, सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवकों ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलपति डॉ अरुणा पलटा एवं समन्वयक डॉक्टर आरपी अग्रवाल के हाथों सम्मानित एवं पुरस्कृत हुए। महाविद्यालय के प्राचार्य एम एल देशमुख एवं समस्त प्राध्यापक गण व स्टाफ हर्ष व्यक्त करते हुए एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी के के सिन्हा एवं स्वयंसेवकों को ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दिए।

महिला बाल विभाग द्वारा ग्राम धोबनपुरी महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया

0

आज महिला बाल विभाग द्वारा ग्राम धोबनपुरी महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया जिसमे गोद भराई व अन्न प्रासन का कार्यक्रम रखा गया जिसमे जनपद उपाध्यक्ष तोषण लाल साहू,महिला बाल विकास सभापति राज यादेश्वर जी, ममता साहु जनपद सदस्य,ग्राम पंचायत धोबनपुरी सरपंच कुंती बाई, महिला बाल विकास के पर्वेच्छक कार्यकृत सहायिक व समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कनिष्ठ अधिकारियों की वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर BSP Officers Association द्वारा आज माइंस आफिस के सामने मौन प्रदर्शन किया गया

0

BSP की नई प्रमोशन पालिसी के तहत वर्ष 2008 तथा 2010 में लगभग 800 कर्मचारियों को ई जीरो बनाया गया। कर्मचारियों का वेतन समझौता वर्ष 2012 में हुआ। अधिकारियों का वेतन समझौता नहीं हुआ।इस वजह से ये ई जीरो अधिकारी अपने ही जूनियर कर्मचारियों से वेतन के मामले में पिछड़ गए। Officers Association द्वारा लगातार इस मामले को उठाऐ जाने के बावजूद नऐ वेतन समझौता में भी यह विसंगति बरकरार ही रही, इसीलिए चरणबद्ध आंदोलन के अंतर्गत यह मौन प्रदर्शन किया गया। अगले चरण में काली पट्टी बांध कर काम किया जाएगा।

आज के प्रदर्शन में नितीश छत्री, वेणुगोपाल देवांगन, प्रवीण रामटेके, दिलीप राऊतकर आनंद तिवारी,राम कापरे,ऐस के व्यास, सुरेश पेरे, शिवेश,ऐस रघुवंशी, गजभिए, अमित सिन्हा, रमेश हेडाऊ,सिरवैया, अरूण कुमार,बीजू जॉर्ज आदि सम्मिलित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is gangu.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS