City Media - Page 1227 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1227

जौनपुर पोटरिया में गरजे सांसद दीपक बैज ने की छत्तीसगढ़ माडल की जमकर सराहना…

0

बस्तर सांसद दीपक बैज ने आज सुबह से ही अपने कार्यकर्ताओं के साथ जौनपुर सदर विधानसभा के पोटरिया में प्रत्याशी नदीम जावेद के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ माडल की जमकर सराहना की सांसद बैज ने कहा आज हमारी छत्तीसगढ़ की सरकार गौधन योजना के अंतर्गत गाय के गोबर बेचकर भी लोगो को आय मिल रही है पशुपालन के क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य एवं आवारा पशुओ की बढ़ रही संख्या में रोकथाम करने हेतु योजना को राज्य में लागू किया

गया है,जबकि केंद्र सरकार ने केवल युवाओं के साथ छलावा ही किया है वही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार में रोजगार की कमी नही पोलिस भर्ती,शिक्षक भर्ती,पियुन भर्ती के माध्यम से लोगो को रोजगार के अवसर प्रदान किया जा रहा है।केंद सरकार ने कोरोना काल में सैकड़ों मजदूरों को पैदल सड़को पर छोड़ दिया।हमारी सरकार ने उन मजदूरों को सही सलामत उनके घर पंहुचाने का किया,केंद्र सरकार ने किसानों के सात छलावा किया देश के लाखो किसान साल भर से तीन काले कृषि कानून के खिलाफ सड़को पर उतरे कई किसान भाई शहीद हुए लेकिन अब इसका जवाब आपको अपने मतों से देना है |

आये भी वो, गए भी वो, खत्म फसाना हो गया…

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी का बस्तर दौरा इस बार पहले जैसा सनसनीखेज नहीं रहा। दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा में माई के दर्शन के बाद उन्होंने उत्तर बस्तर के कांकेर और कोंडागांव का दौरा कर कार्यकर्ताओं को चार्ज किया। जगदलपुर के संजय गांधी वार्ड पार्षद के मामले का हवाला देकर प्रधानमंत्री आवास योजना में वसूलीबाजी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस को घेरने की कोशिश की लेकिन मध्य बस्तर जगदलपुर के भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन नहीं मिल सका। वे बस्तर दौरे के बीच में ही यूपी चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गईं।

इधर मध्य बस्तर में भाजपा उनका इंतजार करती रह गई। पुरंदेश्वरी के अचानक चले जाने की वजह से रायपुर में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक भी रद्द कर दी गई। चुनावी दौर में राजनीतिक दलों के तमाम बड़े नेताओं को चुनावी राज्य में प्रचार के लिए भेजा जाता है। पुरंदेश्वरी भाजपा की राष्ट्रीय ओहदेदार और तेजतर्रार नेता हैं लेकिन वे जब छत्तीसगढ़ प्रभारी की हैसियत से राज्य के पूर्व निर्धारित संगठन दौरे पर थीं तो उनका दौरा पूरा होने के लिए एक रोज का इंतजार भी किया जा सकता था। उनके दौरा अधूरा छोड़कर जाने पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया चाहे जो भी है, वह अपनी जगह है किंतु भाजपा को इससे निराशा ही हुई है। जगदलपुर में प्रधानमंत्री आवास मामले में भाजपा ने भारी हंगामा मचाया था। पूर्व मंत्री केदार कश्यप सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई थी। राजधानी तक भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला चल पड़ा था। जगदलपुर भाजपा को उम्मीद थी कि पुरंदेश्वरी आयेंगी और पिछ्ली बार की तरह कांग्रेस की सरकार को थूक में बहाने वाला जोश कार्यकर्ताओं में भरेंगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। मध्य बस्तर के भाजपा कार्यकर्ता महसूस कर रहे हैं कि तेरा जाना, दिल के अरमानों का लुट जाना। वैसे भाजपा के भरोसेमंद सूत्र बता रहे हैं कि पुरंदेश्वरी अगले महीने की शुरुआत में फिर आयेंगी और मध्य बस्तर में मोर्चा सम्हालेंगी। वैसे तब तक के लिए यह कहा जा सकता है कि आये भी वो, गये भी वो, खत्म फ़साना हो गया।

हिंदू वीर हर्षा की शहादत पर विहिप व बजरंग दल व अन्य संगठन के लोग जिले में देंगे अपनी विनम्र श्रद्धांजलि

0

दल्ली राजहरा, बालोद, गुंडरदेही, अर्जुन्दा सहित अन्य स्थानों पर करेंगे नमन

बलोद :- बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल सहित अन्य संगठन के लोग कल दिनांक 24.02.2022 को समय शाम 5 बजे बालोद जिला के दल्ली राजहरा शहर, बालोद शहर, गुंडरदेही,अर्जुन्दा सहित अन्य प्रमुख ग्रामो में कर्नाटक के शिमोगा में बजरंग दल के युवा निष्ठावान कार्यकर्ता हर्षा की इस्लामिक जेहादियों के द्वारा चाकू मारकर जघन्य हत्या करने की कड़ी निंदा करते हुए हिंदू धर्म की मजबूती व धर्महीत में काम करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले हिंदू वीर को नमन करेंगे व अपनी ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बालोद जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कल बालोद जिला के दल्ली राजहरा में जिला कोषाध्यक्ष स्वाधीन जैन, जिला कार्यकारी अध्यक्ष विजय भान, जिला मातृ शक्ति संयोजिका सत्या साहू, शहर संयोजिका जानकी यादव व नन्दा पसीने, शहर अध्यक्ष मेवा पटेल, कार्य.अध्यक्ष कृष्णा जायसवाल, नीलेश श्रीवास्तव, जस्सू नायक सहित सभी संगठन के लोगो को जिम्मेदारी दी गई है। वही बालोद शहर में जिला उपाध्यक्ष राज सोनी,जिला मंत्री महेंद्र सोनवानी, बजरंग दल जिला संयोजक सतीश विश्वकर्मा,सह संयोजक जिला उमेश सेन,अमित केवलानी, रोशन ढीमर को जिम्मेदारी दी गई है। गुंडरदेही में प्रखण्ड अध्यक्ष भारत साहू व सदस्यों को तो अर्जुन्दा नगर में प्रशांत भारद्वाज व लीलेश्वर ठाकुर, कीर्ति उइके व सदस्यों को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is khiladi.jpg

विहिप नेताओ ने हिंदू वीर हर्षा की हत्या में शामिल लोगों को फांसी देने की मांग की व आमजन से अपील किया है कि सनातन धर्म की मजबूती व रक्षा के लिए प्राण की आहुति देने वाले वीर को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि देने कार्यक्रम में अवश्य आये।

सलवा जुडूृम के समय दक्षिण बस्तर से पलायन कर तेलंगाना में बसे हजारों आदिवासियों को बेदखल करने और मारपीट करने की घटना पर शासन ने बड़ा फैसला किया

0

जगदलपुर। सलवा जुडूृम के समय दक्षिण बस्तर से पलायन कर तेलंगाना में बसे हजारों आदिवासियों को बेदखल करने और मारपीट करने की घटना पर शासन ने बड़ा फैसला किया है। दंतेवाड़ा, बीजापुर के प्रभारी मंत्री तथा सुकमा जिले के कोंटा से विधायक कवासी लखमा, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी तथा बस्तर सांसद दीपक बैज ने मुख्यमंत्री से गुजारिश की थी कि वहां आदिवासियों पर अत्याचार हो रहा है और उन्हें बेदखल करने तेलंगाना शासन रोजाना टीम भेजकर भयादोहन की स्थिति निर्मित कर रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर कमिश्नर और दक्षिण बस्तर के तीनों जिले दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि कमेटी बनाकर तत्काल तेलंगाना भेंजे और वहां बस्तर के आदिवासियों की सुरक्षा और उन्हें हर तरह की मदद करें। यदि वे बस्तर आना चाहते हैं तो उनके सुरक्षा के साथ हर संभव मदद देने की व्यवस्था भी की जाए। प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि तत्काल जांच कमेटी तेलंगाना जाएगी जिसमें डिप्टी कलेक्टर रेंक के अधिकारी शामिल होंगे जो पूरी रिपोर्ट देंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार माना है जिन्होंने हमेशा की तरह बस्तर के आदिवासियों की उन्नति और सुरक्षा के लिए तत्काल पहल की।
सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार

बस्तर सांसद दीपक बैज के समक्ष भाजपा के बूथ अध्यक्ष ने किया कांग्रेस प्रवेश…

0

साँसद बैज की प्रचार शैली से प्रभावित भाजपा बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने किया कॉंग्रेस प्रवेश

उत्तर प्रदेश/आज बस्तर सांसद दीपक बैज के प्रचार का असर जौनपुर सदर विधानसभा में दिखने लगा है।साँसद बैज की धुंआधार प्रचार शैली से प्रभावित होकर वार्ड नo10 भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष रणवीर सिंह एवम उनके साथी कार्यकर्त्ता शोरबा सिंह प्रियांशु सिंह,अनुराग सिंह, हिमांशु मिश्रा,हर्ष सिंह ने सांसद दीपक बैज के समक्ष कांग्रेस का दामन थामा। श्री बैज ने उन्हें गमछा पहनाकर विधिवत रूप से कांग्रेस प्रवेश कराया साथ ही साँसद बैज ने कहा आप सभी का कॉंग्रेस पार्टी में हार्दिक स्वागत करता हूं। मुझे बेहद खुशी है कि बीजेपी के जमीनी कार्यकर्ता आज हमारी पार्टी का हिस्सा बन गए हैं निश्चित ही इससे कॉंग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी साथ ही सांसद बैज ने कॉंग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद को वार्ड से भारी मतों से जीत दिलाने की बात कही…इस दौरान शकील रिजवी,दुर्गेश राय,महेश कश्यप,केदार ढेक,प्रवीण राणा, आशीष मिश्रा,जितेंद सिन्हा, निलय कश्यप (नानू), सौरभ तिवारी, मोना पाढ़ी, संस्कार श्रीवास्तव, भँवर मौर्य, मुकुंद ठाकुर, शेख वसीम, रामनाथ जोगी एवम अन्य मौजूद रहे।

तीन गांजा तश्करों को सश्रम कारावास और एक फरार

0

जगदलपुर। बस्तर जिले की जिला व सत्र न्यायालय की एनडीपीएस एक्ट में ओडिशा राज्य के कोरापुट जिले के तीन तश्करों को उम्रकैद की सजा सुनाई वहीं एक आरोपी फरार है।

न्यायालयीन सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार बस्तर जिले की नगरनार पुलिस ने 13 सितम्बर 2019 को गांजा तश्करों को पकड़ा था जिसमें ओड़िशा राज्य के कोरापुट जिले के उपेन्द्र दलई, जगन्नाथ दलई,कामराजू मांड़ी व राजेंद्र पुसरू के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत् अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया था और 13 सितम्बर 2019 से 22 फरवरी 2022 उपेन्द्र दलई, जगन्नाथ दलई व कामराजू मांड़ी जेल में थे जबकि प्रकरण दर्ज होने के बाद से फरार है। जिले के नारकोटिक्स न्यायालय में विगत ढ़ाई वर्षों से प्रकरण चल रहा था। 22फरवरी 22को विशेष न्यायाधीश निधी शर्मा तिवारी ने सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद अपने महत्वपूर्ण फैसले में उपेंद्र दलई , जगन्नाथ दलई व कामराजू को सश्रम कारावास व अर्थदंड लगाया है। और राजेंद्र पुसरु फरार घोषित किया गया।

आदिवासी वर्ग की उपेक्षा, वनाेपज समितियों के जिला यूनियन में अन्य वर्ग के प्रतिनिधि नियुक्त

0

अर्जुन झा

आरक्षित पदों पर सामान्य और पिछड़ा वर्ग के लोगों का चुनाव

राज्यपाल ने कहा- राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग करें कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्राथमिक जिला वनाेपज समितियों के जिला यूनियन के प्रतिनिधियों के चुनाव में अनुसूचित जनजाति के पदों पर अनारक्षित और पिछड़ा वर्ग के लोगों की नियुक्ति कर दी गई है। ऐसा 128 समितियों में किया गया है। विशेष कर बस्तर के दंतेवाड़ा और सरगुजा के सूरजपुर, कवर्धा और राजनांदागांव जिले में ऐसी गड़बड़ी की गई है। मामले में शिकायत के आधार पर राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग से आरक्षित पदों पर नियुक्ति को संज्ञान में लिया और इस पर आवश्यक कार्रवाई करने कहा है।

छत्तीसगढ़ में प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों से जिला प्रतिनिधि के सदस्य के रूप में हुआ चुनाव राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग की देखरेख में कराया गया। चुनाव में यह नियम है कि जिन जगहों में पचास प्रतिशत से अधिक मतदाता आदिवासी वर्ग के होंगे वहां से आदिवासी वर्ग का प्रतिनिधि ही जिला प्रतिनिधि चुना जाएगा। आदिवासी क्षेत्रों में अनारक्षित और पिछड़ा वर्ग के 128 प्रतिनिधि बनाए गए है। इसमें 128 आदिवासी वर्ग के लोगों को चुना जाना था। मामले में बताया गया है कि आरक्षित वर्ग के पद के निए चुनाव अधिकारी ने नामांकन कैसे भरवाया, यह जांच का विषय है।

बालोद में सेवानिवृत्त अधिकारी बना प्रतिनिधि

एक अधिकारी बालोद वनोपज से 2019 में सेवानिवृत हुए बीआर नेताम को प्रतिनिधि बना दिया गया है। प्राथमिक वनोपज समिति के प्रतिनिधि बनने के लिए तेंदूपत्ता तोड़ाई करना अनिवार्य बताया गया है। नेताम अभी कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी भी हैं। बनाए गए प्रतिनिधि को शेयर होल्डर होना अनिवार्य किया गया है, लेकिन कई प्रतिनिधि शेयर होल्डर भी नहीं है।

प्रशिक्षण करा रहे हैं- कुजूर

राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग के आयुक्त सुनील कुजूर ने इस संबंध में बताया कि प्रतिनिधियों के चुनाव का परीक्षण कराया जा रहा है। परीक्षण के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

डी.ए.वी. स्कूल प्रबंधन एवं संयुक्त खदान मजदूर संघ के पदाधिकारियों की स्कूल फीस एवं शिक्षा व्यवस्था में बेहतरी को लेकर हुई बैठक

0

आज दिनांक 23 फरवरी को डी.ए.वी. स्कूल प्रबंधन एवं संयुक्त खदान मजदूर संघ के पदाधिकारियों की मीटिंग हुई। मीटिंग की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (खदान एवं रावघाट) तपन सूत्रधार ने की।

बैठक में यूनियन प्रतिनिधियों ने यह मांग रखी कि स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूल फीस समय पर जमा नहीं कर पाने वाले बी.एस.पी. व गैर बीएसपी पालकों से प्रति माह 100 रुपये लेट फीस ली जा रही है, उसे बंद किया जाए। इस संबंध में निर्णय लिया गया कि जिन बच्चों की फीस अब तक जमा नहीं हुई है, वे 15 मार्च 2022 तक अनिवार्य रूप से जमा कर दें, उन्हें लेट फीस नहीं देना होगा। लेकिन जो पालक अभी लेट फीस जमा कर चुके हैं, उस लेट फीस को उनके अगले सत्र की फीस में एडजस्ट किया जावेगा। यूनियन प्रतिनिधियों ने आगे कहा कि स्कूल की शिक्षा व्यवस्था में बेहतरी के लिए कार्य किया जाना चाहिए। स्कूल के क्लासरूम तथा बाथरूम साफ-सुथरे होने चाहिए तथा दीवारों पर रंग-रोगन होना चाहिए एवं बेहतर शैक्षिक गुणवत्ता के लिए स्मार्ट क्लास को समय समय पर अपग्रेड किया जाए। इस पर स्कूल प्रबंधन ने कहा कि स्कूल में साफ सफाई का बेहतर से बेहतर प्रयास किया जावेगा तथा शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए हरसंभव कार्य किया जाएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इस बैठक के आयोजन के लिए उपस्थित पालकों ने तपन सूत्रधार सर एवं कमलजीत सिंह मान का धन्यवाद किया।

इस बैठक में डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल अलका शर्मा बीएसपी प्रबंधन की ओर से मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी तपन सूत्रधार, उपमहाप्रबंधक चंद्र भूषण, उपमहाप्रबंधक कार्मिक श्री विकास चंद्रा, सहायक महाप्रबंधक सिविल रामदेव राम, जयसिंह बघेल, लेबर ऑफिसर संत राम साहू यूनियन के सचिव कमलजीत सिंह मान, संगठन सचिव तोरण लाल साहू कार्यालय सचिव राजेश कुमार साहू, मोतीलाल जार्ज, मिथिलेश कुमार वर्मा, उमेश पटेल ओम प्रकाश शर्मा, बृजमोहन पांडे, राजकमल डहरिया आदि शामिल थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is khiladi.jpg

नवा रायपुर के किसानों की टिकैत से मुलाकात के बाद तेजी से बदले हालात…भूमि खरीदी बिक्री पर रोक हटाने एनआरडीए ने भेजा प्रस्ताव

0

(अर्जुन झा)

रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसान आंदोलन की आंच बढ़े, इसके पहले ही सरकार ने सतर्कता बरत ली है। नवा रायपुर प्रभावित किसानों के प्रतिनिधियों की किसान नेता राकेश टिकैत से मुलाकात के बाद हालात तेजी से बदल रहे हैं। सरकार द्वारा किसानों की मांगों की सहमति के बाद नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण द्वारा कार्यवाही शुरू कर दी गई है। किसानों ने इस क्षेत्र में भूमि के क्रय-विक्रय पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग प्रमुखता से रखी है। उनकी मांग के संदर्भ में नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण द्वारा सभी 27 ग्रामों को अनुमति की परिधि से बाहर करने का राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। किसानों ने यहां पर नगरीय निकाय के लिए जारी अधिसूचना को निरस्त करने की मांग की है, इसके संबंध में अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।

किसानों की माँग के संबंध में राज्य सरकार की सहमति के बाद आवासीय पट्टा जारी करने के लिए नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण द्वारा सर्वे शुरू किया गया है। 4 ग्रामों में सर्वे पूरा हो गया है तथा 7 ग्रामों में सर्वे जारी है। प्राधिकरण द्वारा नई राजधानी परियोजना प्रभावित किसानों के पक्ष में ऑडिट आपत्तियों का निराकरण संबंधी पत्र भी स्थानीय निधि संपरीक्षा को भेजा गया है। इनमें सिंचित एवं असिंचित भूमि के संबंध में पटवारी दस्तावेज तथा वृक्षों के संबंध में वनपाल की रिपोर्ट को प्रमाण मानकर आपत्तियों का निराकरण किया जाना है। भूमि के संबंध में राजस्व अभिलेख में दर्ज विवरणों को ही प्रमाणिक दस्तावेज माना जाता है। अतः ऑडिट के निराकरण हेतु सिंचित भूमियों के संबंध में पटवारी अभिलेख, खसरा पांच साला नकल, बिक्री हेतु पटवारी का 13 बिन्दु प्रतिवेदन तथा राजस्व निरीक्षक के प्रतिवेदन को मुआवजा भुगतान हेतु प्रमाण मानकर आपत्तियों का निराकरण किया जाना प्रस्तावित है। चूंकि वृक्षों के संबंध में नाप-जोख तथा मूल्यांकन किए जाने हेतु वन विभाग के कर्मचारी-अधिकारी तकनीकी रूप से सक्षम एवं अधिकृत होते हैं। अतः ऑडिट के निराकरण हेतु वृक्षों के मुआवजा भुगतान हेतु वन विभाग के वनपाल द्वारा किए गए मूल्यांकन को प्रमाण माना जाकर आपत्तियों का निराकण किया जाना है। ऋण पुस्तिका से संबंधित प्रकरणों के निराकरण के लिए ऋण-पुस्तिका की सत्यापित प्रति प्रस्तुत करने पर आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा।

किसान नेता आज आएंगे

छत्तीसगढ़ में किसानों के आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति बनाने राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत से मुलाकात के बाद किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष रूपन चंद्राकर, कामता रात्रे और भारतीय किसान यूनियन के छत्तीसगढ़ प्रभारी प्रवीण श्योकंद गुरूवार को लौटेंगे।

टिकैत हमारे मित्र, उन्हें अवगत कराएंगे-चौबे

किसानों की मांग पर किसान नेता राकेश टिकैत के छत्तीसगढ़ आने की स्वीकृति के बाद मामले का हल निकालने के प्रयास तेज हो गये हैं। इस संबंध में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि किसान नेता टिकैत हमारे मित्र हैं। किसानों के 6 बिंदुओं को हमने मान लिया है। यदि वे छत्तीसगढ़ के दौरे पर आते हैं तो हम उन्हें भी इससे अवगत कराएंगे। किसानों की कुछ मांग ऐसी हैं, जिसमें कानूनी सलाह ली जा रही है।

इंटरनेट से गाडी टोचन करने की विधि सीख दुपहिया वाहन चोरी करने वालों पर बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

0

आरोपियो से 03 मोपेड, 01 बुलेट, 04 मोटरसायकल कुल 08 नग बरामद।

जिला बालोद से थाना बालोद , गुण्डरदेही के अलावा अन्य जिला राजनांदगांव के खैरागढ मे दर्ज है चोरी के अपराध ।

इंटरनेट के माध्यम से गाडी टोचन करने की विधि सिखकर सुनसान खडे वाहनो को टोचनकर करते थे चोरी की वारदात।

बालोद जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्र में हुए दोपहिया वाहन चोरी के मामले को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के द्वारा आरोपियो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया था। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्षन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी व उप पुलिस अधीक्षक साइबर सेल राजेष बागडे़ के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी साईबर सेल बालोद निरीक्षक रोहित मालेकर नेतृत्व में एक विषेष टीम तैयार किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बालोद जिले में चोरी के प्रकरण के आधार पर यहाँ से चोरों ने वारदात को दिया था अंजाम

प्रकरण क्र.01-बुलेट चोरी

दिनांक 13.02.2021 की सुबह करीबन 04ः00 बजे वार्ड क्र 09 बालोद में प्रार्थी दीपक चोपड़ा पिता दिवानचंद चोपड़ा उम्र 42 साल के घर के सामने से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके बुलेट रायल इनफिल्ड क्सासिक 350 क्र सीजी 024 एम.5553 किमती 65000/ को चोरी कर ले गये थे। जिसकी सूचना पर थाना बालोद में अपराध क्र -49/2022 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण क्र.02-एसपी साईन चोरी

दिनांक 18.02.2022 की रात्रि 00ः30 बजे गुण्डरदेही में प्रार्थी दर्षन जैन पिता विनोद जैन उम्र 35 साल के इलेक्ट्रकल दुकान के सामने से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके एसपी साईन मोटर सायकल क्र सीजी 24पी.6180 किमती 49000/ को चोरी कर ले गये थे। जिसकी सूचना पर थाना गुण्डरदेही में अपराध क्र- 41/2022 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध किया गया। जिसे बरामद किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is khiladi.jpg

प्रकरण क्र.03 हीरो मेस्ट्रो ग्रीन चोरी

विगत 10 दिवस के अंदर ही बालोद बस स्टैण्ड के आगे चौक से आरोपियान द्वारा हीरो मेस्ट्रो ग्रीन मोपेड की चोरी कर ले गये थे। जिसे भी बरामद किया गया है।

प्रकरण क्र.04 स्प्लेण्डर प्रो चोरी

थाना बालोद क्षेत्र के ग्राम लाटाबोर से आरोपियान द्वारा स्प्लेण्डर प्रो क्र सीजी 04 सीटी 2674 की चोरी कर ले गये थे। जिसे भी बरामद किया गया है।

प्रकरण क्र.05-एसपी साईन चोरी

दिनांक 19.02.2022 की रात्रि को प्रार्थी मोहन लाल ख़त्री पिता सेवा लाल खत्री के खत्री ट्रेडर्स खैरागढ दुकान के सामने से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके एसपी साईन मोटर सायकल क्र सीजी 08 एसी-7309 कीमती 35000/ को चोरी कर ले गये थे। जिसकी सूचना पर थाना खैरागढ जिला राजनांदगांव में अपराध क्र -118/2022 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध किया गया। जिसे भी बरामद किया गया है।

प्रकरण क्र.06-एक्टीवा 4जी चोरी

दिनांक 10.02.2022 की दोपहर 03ः00 को प्रार्थिया रूपाली सिंह पिता स्व. रविदित्य सिंह पता-वार्ड क्र 04 राजफैमिली खैरागढ घर के सामने से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके एक्टीवा 4 जी क्र सीजी 08 एसी-4632 कीमती 10000/ को चोरी कर ले गये थे। जिसकी सूचना पर थाना खैरागढ जिला राजनांदगांव में अपराध क्र -100/2022 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध किया गया। जिसे भी बरामद किया गया है।

प्रकरण क्र.07-चोरी मे प्रयुक्त वाहन एक्टीवा

थाना बालोद में अपराध क्र -49/2022 धारा 379 भादवि के प्रकरण में आरोपियो द्वारा बुलेट को चोरी कर अपने वाहन एक्टीवा 4 जी से टोचन कर ले गये थे जिसे बरामद किया गया।

प्रकरण क्र.08-चोरी मे प्रयुक्त वाहन एक्टीवा

थाना गुण्डरदेही में अपराध क्र- 41/2022 धारा 379 भादवि के प्रकरण में आरोपियो द्वारा एसपी साईन को चोरी कर अपने वाहन एक्टीवा 4 जी से टोचन कर ले गये थे जिसे बरामद किया गया।

उक्त अपराध में अज्ञात आरोपियो की पतासाजी हेतु विषेष टीम गठित कर भेजा गया था। टीम के द्वारा सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों की मदद से प्रकरण के अज्ञात आरोपियो के संबध में जानकारी प्राप्त कर प्रकरण के आरोपी 01. गौरव साहू पिता नूतन साहू उर्फ मोनू पता-षंकर नगर सदभावना चौक दुर्ग जिला दुर्ग उम्र 19 साल 02. अपचारी बालक जिला दुर्ग, 03. अपचारी बालक जिला दुर्ग को चोरी के 03 मोपेड, 05 मोटर सायकल कुल 08 नग सहित गिरफ्तार किया गया।

उक्त लूट व चोरी के प्रकरण को सुलझाने व 01 आरोपी व 02 अपचारी बालक की विधिवत गिरफ्तारी में प्रभारी साईबर सेल निरीक्षक रोहित मालेकर, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक पूरन प्रसाद देवांगन, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक आकाष दुबे, आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक मिथलेष यादव की सराहनीय भूमिका रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता-

गौरव साहू पिता नूतन साहू उर्फ मोनू उम्र 19 साल पता-षंकर नगर सदभावना चौक दुर्ग जिला दुर्ग (छ.ग.)

02 अपचारी बालक (छ.ग.)

जप्ती – 01 नग मेस्ट्रो मोपेड, 02 नग एक्टीवा मोपेड, 01 बुलेट, 04 नग मोटरसायकल ।

MOST POPULAR

HOT NEWS