City Media - Page 1242 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1242

नारायणपुर पुलिस ने ओरछा एलओएस कमांडर दीपक पल्लो के ख़ास और एक लाख रुपये का ईनामी नक्सली, मिलिशिया कमांडर सोमारू पोड़ियाम ऊर्फ़ बली पोड़ियाम को किया गिरफ़्तार

0

एक लाख रुपये का ईनामी नक्सली, मिलिशिया कमांडर सोमारू पोड़ियाम ऊर्फ़ बली पोड़ियाम गिरफ़्तार; 10 साल से है भठबेडा मिलिशिया कमांडर, कई नक्सल हिंसा में था शामिल

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दराज पी. के निर्देशन में संचालित किए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल की सूचना पर कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 12.02.2022 को डीआरजी नारायणपुर ने मिलिशिया कमांडर सोमारू पोड़ियाम ऊर्फ़ बली पोड़ियाम को गिरफ़्तार किया। एसपी नारायणपुर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भठबेडा मिलिशिया कमांडर सोमारू पोड़ियाम ऊर्फ़ बली पोड़ियाम अपने घर भठबेडा आया है। एसपी जायसवाल ने सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनाँक 11.02.2022 की देर शाम डीआरजी टीम को ओरछा से रवाना किया था। आज दिनाँक 12.02.2022 को डीआरजी टीम सोमारू पोड़ियाम के घर की घेराबंदी करने जा रही थी इसी दौरान एक आदमी घने जंगलों में छिपते हुए भागने का प्रयास कर रहा था। संदेह के आधार पर डीआरजी जवानों ने पकड़कर नाम पूछा तो ये ग्रामीण होने की बात कहकर टालमटोल कर रहा था। जिससे पूर्व में नक्सली संगठन में काम कर चुके जवानों द्वारा उसकी पहचान की गई तथा उसे उसके नाम से पुकारने पर उसने अपना नाम सोमारू पोड़ियाम होना स्वीकार किया। फिर विस्तृत पूछताछ करने पर सोमारू पोड़ियाम ने खुद को मिलिशिया कमांडर बताते हुए कई नक्सल अपराध में शामिल होना बताया, जिसमें (1) 2016 में इकुल, बीजापुर में डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा की संयुक्त पार्टी के साथ मुठभेड़ में शामिल होना। (2) 2019 में भठबेडा के जंगल मे डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में शामिल होना, जिसमें एसटीएफ के एक जवान घायल हुआ था। (3) 2020 में गोदाड़ी के पास पुलिस पार्टी से मुठभेड़ में शामिल होना, जिसमें जवान श्री संतु राम वड्डे शहीद हुआ। में शामिल होना काबुल किया। उसके बाद डीआरजी नारायणपुर द्वारा मिलिशिया कमांडर सोमारू पोड़ियाम ऊर्फ़ बली पोड़ियाम को गिरफ़्तार किया गया।

उल्लेखनीय है कि मिलिशिया कमांडर सोमारू पोड़ियाम ऊर्फ़ बली पोड़ियाम नक्सली कमांडर पाली के कहने पर वर्ष 2006 (13 साल की उम्र) में लखमु वेट्टी और कोपा कोयाम के साथ नक्सलियों की बाल संघ में शामिल हुआ तथा बाद में कृषि शाखा आलबेड़ा में काम किया। उसके बाद वर्ष 2009 में नक्सली कमांडर दीपक पल्लो ने इसे भठबेडा मिलिशिया में शामिल किया और इसके कार्य से प्रभावित होकर लगभग छः महीने के भीतर 2009 में ही मोटू कोर्राम को हटाकर इसे भठबेडा मिलिशिया कमांडर बना दिया। सोमारू पोयाम नक्सली संगठन में 12 बोर बंदूक रखता था।

अंतिम संस्कार के इंतजार में शव, दो दिन के बाद भी परिजनों का पता नहीं

0

दिनांक 10/02/2020 को ग्राम जमही रेल्वे खार मेन रोड से कुछ दुरी पर रामेश्वर ठाकुर के खेत पर एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में मिला | मृतक अज्ञात होने से उसके परिजनों का पता किया जा रहा है | इस सम्बन्ध में सिटी मीडिया द्वारा 10 फरवरी को न्यूज़ प्रकाशित किया गया था किन्तु अब तक शव को लेने कोई नहीं आया |

मृतक के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी –

मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष है रंग सांवला कद 5 फीट व सफेद शर्ट हल्का नीला पेंट, ब्राउन कलर का जैकेट पहना है | घटना स्थल के पास एक प्लास्टिक बोरी का थैला जिसमे दवाई का वैपर, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी का कैलेंडर, 200 पेज की कॉपी जिसमे आध्यात्मिक बातें लिखी हुई है | शव की पहचान हेतु बीएसपी अस्पताल दल्लीराजहरा की मरचुरी में रखा गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

किसी भी सज्जन को इस मृतक के बारे में जानकारी हो, कृपया वे दल्लीराजहरा थाने में सुचना देने का कष्ट करेंगे, ताकि आगे की कार्यवाही कर शव परिजनों को सौंपा जा सके |   

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

चोरी के अपराधियों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी, सोने चांदी व नगदी की चोरी करने वाले नाबालिक पुलिस के शिकंजे में

0

दिनांक 09.02.2022 को ग्राम चीरचार निवासी खोमिन बाई देषमुख पिता स्व.पोषण लाल देषमुख, उम्र 53 वर्ष, साकिन चीरचार, थाना अर्जुन्दा, का थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 08.02.2022 के सुबह 08/00 बजे अपने घर के अंदर कमरा में ताला लगाकर अपने गांव के तालाब पार में रोजगार गांरटी में काम करने गई थी। काम करके शाम 04/00 बजे घर आयी तो देखी कि बरामदे में लगा ताला टुटा हुआ था अंदर जाकर देखी तो पटाव के उपर का पल्ला निकला हुआ था कमरे में रखें लकड़ी के आलमारी का दरवाजा खुला था व समान बिखरे हुये थें तब आलमारी को देखी तो आलमारी के अंदर का लाक टुटा हुआ था व आलमारी अंदर रखें नगदी रकम 12,500 रू पुरानी इस्तेमाली 38 तोला चांदी का करधन कीमती 17,000 रू, पुरानी इस्तेमाली सोने का खुटी 02 नग, पुरानी इस्तेमाली नाक की फुल्ली 01 नग जुमला 04 ग्राम कीमती 13,000 रू कुल जुमला कीमती 42,500 रू को कोई अज्ञात चोर दिन में चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

विवेचना के दौरान संदेही बालक को पुछताछ किया गया जो अपराध घटित करना कबुल किया। विधिविरूद्ध संघर्षरत बालक का मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो दिनांक 08.02.2022 के 09/00 बजे करीबन खोमिन बाई के मकान के पठउंवा के पठाव को लोहे के कुदारी व पयसूल से उखाड़कर कमरा अंदर प्रवेश कर लकड़ी के आलमारी में रखे 12,500 रू नगदी व चांदी के करधन को चोरी कर अपने घर के कमरा के पेटी में रखना बताया। 3,000 रू नगद व चांदी के करधन तथा अपराध में प्रयुक्त लोहे के पयसूल व लोहे के कुदारी को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया तथा 9,500 रू को अपने दोस्तो के साथ खाने पीने में खर्च करना बतायें। विधिविरूद्ध संघर्षरत बालक के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबुत सिद्ध पाये जाने से बालक का सामाजिक पृष्ठ भूमि तैयार कर माननीय किशोर न्यायालय बालोद के समक्ष पेश किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is khiladi.jpg

उक्त चोरी को पकड़ने में थाना प्रभारी अर्जुन्दा के निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रआर.विकास सिंह, आर. बनवाली राम, आर. भूपेन्द्र ठाकुर, आर.कमलेश रावटे की भूमिका सराहनीय रही।

दल्लीराजहरा – नवयुवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा के एक नवयुवक मनीष राजपूत पिता अशोक राजपूत उम्र 24 वर्ष वार्ड क्र 27 इंदिरा नगर दल्ली राजहरा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है | घटना दोपहर 2 बजे के आस पास की है | आत्महत्या का कारण अज्ञात है | घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच चुकी थी | मृतक के एक भाई व बहन है | मृतक के पिता ड्राईवर का कार्य करते है | फिलहाल मृतक के पिता मौके पर मौजूद न होने के कारण शव को मरचुरी में रखा गया है, आगे की कार्यवाही कल की जाएगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is khiladi.jpg

5 घंटे के अंदर कोतवाली पुलिस ने किया आर टी अधिकारी के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार

0

जगदलपुर, आरटीओ अधिकारी से मारपीट करने वाले दोनों आरोपी को कोतवाली पुलिस ने 5 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया, वही दोनों को जेल भेज दिया |

आरटीओ अधिकारी ऋषभ नायडू ने पूर्व आरटीओ के ड्राइवर मनदीप को विगत 2 माह से वेतन नही देने की बात सामने आई, जिसे लेने के लिए वह अपने दोस्त जगबंधु के साथ लालबाग स्थित घर गए और मारपीट किये, वही अपना पैसा की मांग करने लगे, इस दौरान जब आरटीओ ने मनदीप को पहचान लिया तो वह फरार हो गया, पुलिस को आरटीओ ने आरोपी का बाइक नंबर बता दिया, जिसके बाद पुलिस ने आरटीओ की मदद से वाहन को खोज निकाला, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 456, 294, 323, 506,511 के तहत मामला दर्ज किया गया, जिन्हें गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय के द्वारा जेल भेजा गया |

यातायात व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान, शराब सेवन, बिना लाइसेंस व हेलमेट वालों पर चालानी कार्यवाही की गई

0

बालोद पुलिस द्वारा विगत दो दिनों मे विशेष अभियान चलाकर लगभग 1500 वाहन चालको को रोककर समझाईस दिया गया खामियां पाये जाने वाले वाहन चालको पर किया गया चालानी कार्यवाही।

दो दिन में एम व्ही एक्ट के कुल 158 प्रकरण में 39,400 समन शुल्क का किया गया चालानी कार्यवाही ।

16 शराब सेवन कर वाहन चलाना एवं 01 प्रकरण में वाहन के दस्तावेज पेश नहीं करना कुल 17 प्रकरण में माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाना है।

03 शराब सेवन के वाहन चालन के विरूद्व न्यायालय में हुआ 55,500 रूपये का जुर्माना। शेष 14 प्रकरण का जुर्माना किया जाना है।

पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद, जिला बालोद (छ0ग0) सदानंद कुमार के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन एवं समस्त राजपत्रित अधिकारी पुलिस जिला बालोद (छ0ग0) के पर्यवेक्षण में जिला बालोद के समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं यातायात बालोद द्वारा दिनांक 10.02.2022 से 18.00 बजे तक एवं 11.02.2022 को 13.00 बजे से 18.00 बजे तक विशेष अभियान चलाकर नाबालिक वाहन चालको, शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने एवं दुपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर वाहन नहीं चलाने, बिना हेलमेट वाहन नही चलाने हेतु आम जनता को समझाईस दिया गया। मौके पर वाहन के दस्तावेज चेक किया गया खामियां पाये जाने वाले चालको के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है। इस वाहन चेकिंग के दौरान लगभग 1500 वाहन चालको का रोककर समझाईस दिया गया वाहनो के दस्तावेज चेक किया गया वाहन के दस्तावेज में खामियां पाये जाने पर, शराब सेवन कर वाहन चलाते पाये जाने पर, बिना सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाते पाये जाने, एवं बिना हेलमेट लगाएं वाहन चालन करते पाये जाने मोटरयान अधिनियम के तहत् कार्यवाही किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों कुल 16 चालको के विरूद्ध कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जिसमें एक चालक को शराब सेवन कर वाहन चलाने एवं मौके पर वाहन के दस्तावेज पेश नही करने पर 10,500 रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। दूसरे वाहन चालक को शराब सेवन कर, बिना लायसेंस के वाहन चलाने पर 15,500 रू. एवं वाहन मालिक जिसने बिना लायसेंस के वाहन चालन करने दिया जिस कारण वाहन मालिक को 5000 रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। तिसरे वाहन चालक जो शराब सेवन कर मौके पर वाहन के दस्तावेज पेश नहीं करना, बिना लायसेंस, बिना बीमा के वाहन चला रहे थे उन्हे मान. न्यायालय द्वारा 17500 रू. रूपये से एवं वाहन मलिक जिसने बिना लायसेंस एवं बिना बीमा के वाहन चालन करने दिया गया जिस पर वाहन मालिक को 7000 रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। इस प्रकार कुल 03 शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले प्रकरणो में माननीय न्यायालय द्वारा कुल 55,500 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। इस प्रकार की वाहनों की चेकिंग का उद्देश्य चोरी किए गये वाहनों की रिकवरी तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाकर सड़क दुर्घटना की संख्या में कमी लाना एवं अवैध परिवहन को रोकना है। इस प्रकार की चेकिंग से आम जनता का पुलिस पर विश्वास बढ़ेगा। आम जनता एवं राहगीरों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग लगातार की जा रही है एवं बीच-बीच में इसी प्रकार की सघन वाहन चेकिंग भी की जाती रहेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is khiladi.jpg

सांसद दीपक बैज ने लोकसभा में उठाया कोरोना उपचार की मनमानी वसूली का मामला

0

जगदलपुर। जनहित के मुद्दों पर लगातार मुखरता दिखाने वाले बस्तर सांसद दीपक बैज ने लोकसभा में अतारांकित प्रश्न के जरिए कोरोना उपचार में मनमानी वसूली का मामला उठाया। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से प्रश्न किया कि क्या निजी अस्पताल कोविड-19 के उपचार की दरों के निर्धारण नहीं होने के कारण उपचार हेतु भर्ती हुए रोगियों से मनमानी राशि वसूल कर रहे हैं? यदि हां तो तत्सम्बन्धी ब्यौरा क्या है? क्या सरकार कोविड-19 के रोगियों के उपचार हेतु निजी अस्पतालों के लिए दर निर्धारित करने पर विचार कर रही है ताकि अस्पताल जनसाधारण से उपचार के लिए मनमानी राशि न वसूल सकें और यदि हां तो तत्सम्बन्धी ब्यौरा क्या है। जवाब में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण द्वारा कहा गया कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने राज्यों को कोविड-19 मामलों के प्रबंधन के लिए निजी क्षेत्र की सेवाएं लेने सहित कोविड-19 स्वास्थ्य सुविधाओं का एक नेटवर्क बनाने और संचालित करने की सलाह दी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने राज्यों/ संघ राज्य क्षेत्रों को संबंधित राज्यों/ संघ राज्य क्षेत्रों द्वारा विभिन्न कोविड-19 संबंधित सुविधाओं परीक्षणों आदि की उचित दरें निर्धारित करने की भी सलाह दी है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में पैनल बद्ध अस्पतालों में सभी पात्र लाभार्थियों हेतु कोविड-19 के लिए परीक्षण और उपचार पैकेज निर्धारित किया गया है। गरीबों से मनमाने ढंग से पैसे वसूलने वाले निजी अस्पतालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए राज्य नैदानिक स्थापना अधिनियम के तहत किए गए प्रावधानों का उपयोग कर सकते हैं।

सांसद दीपक बैज ने कोविड 19 के उपचार दरों का निर्धारण न किये जाने को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय से मांगी जानकारी

0

निजी अस्पताल कोरोना मरीजों से मनमानी फीस वसूली कर रहे हैं। संक्रमण का खतरा, ऑक्सीजन की कमी, ICU चार्ज, डॉक्टर की कमी…और न जाने किस किस बात पर वसूली कर रहे है जिस पर सांसद दीपक बैज संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय से जानकारी मांगी है कि क्या निजी अस्पताल कोविड-19 के उपचार की दरों के निर्धारित नहीं होने के कारण उपचार हेतु भर्ती हुए रोगियों से मनमानी राशि वसूल कर रहे हैं; यदि हां, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है; क्या सरकार कोविड-19 के रोगियों के उपचार हेतु निजी अस्पतालों के लिए दर निर्धारित करने पर विचार कर रही है ताकि अस्पताल जनसाधारण से उपचार के लिए मनमानी राशि न वसूल सकें; और यदि निजी अस्पतालों के लिए दर निर्धारित किये गए है तो उसका ब्यौरा क्या है?

जिसके प्रतिउत्तर में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री (डॉ. भारती प्रविण पवार) ने बताया कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने राज्यों को कोविड-19 मामलों के प्रबंधन के लिए निजी क्षेत्र की सेवाएं लेने सहित कोविड समर्पित स्वास्थ्य सुविधाओं का एक नेटवर्क बनाने और संचालित करने की सलाह दी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को संबंधित राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों हेतु विभिन्न कोविड-19 संबंधित सुविधाओं/परीक्षणों आदि की उचित दरें निर्धारित करने की भी सलाह दी है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में पैनलबद्ध अस्पतालों में सभी पात्र लाभार्थियों हेतु कोविड-19 के लिए परीक्षण और उपचार पैकेज निर्धारित किया गया है। मरीजों से मनमाने ढंग से पैसे वसूलने वाले निजी अस्पतालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए राज्य ‘नैदानिक स्थापना अधिनियम के तहत किए गए प्रावधानों का उपयोग कर सकते हैं।

चौकीदार की मिली संदिग्ध अवस्था में लाश, पुलिस जांच में जुटी…

0

डौंडी शहर में शुक्रवार की रात चौकीदार (गोरखा) की घर (किराये के मकान) में संदिग्ध हालत में लाश मिली है | चौकीदार (गोरखा) का नाम राम बहादुर पिता प्रेमा बोधर उम्र 57 वर्ष कर्णाटक का रहने वाला था | चौकीदार नगर में लगभग दो माह से रात में गश्त देने का काम करता था । चौकीदार 2 महीने से वार्ड-3 शेख इशाक के यहाँ किराये के मकान में निवास करता था | घटना रात्रि के 8 से 9 बजे के आसपास की है | चौकीदार के मौत के बारे में पुलिस को सुचना मकान मालिक द्वारा दी गई | मौके पर पुलिस पहुँच चुकी है | शरीर में कुछ जगह चोट के निशान मिले है और आसपास खून के छीटे फैले हुए मिले हैं। पुलिस आसपास के निवासियों से पूछताछ के साथ डाग स्क्वाड लेकर घटना स्थल का मुआवना में जुटी है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है | पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस इस मामले में कुछ कहने की बात कह रही हैं ।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is khiladi.jpg

राजपुर ब्लॉक में केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचन्द जैन कार्यकर्ताओं के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।

0

इलाहाबाद उत्तरी विधानसभा 262 के सिविल लाइन2 राजपुर ब्लॉक में केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचन्द जैन इलाहाबाद उतरी से विधायक प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह ,शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन ब्लॉक अध्यक्ष डेनिश जोसेफ, पार्षद अशोक सिंह राजापुर के ब्लॉक अध्यक्ष टिल्लू कन्नौजिया एवम कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह को हाथ के पंजे पर वोट देकर प्रचण्ड मतो से विजयी बनाने की अपील की।

MOST POPULAR

HOT NEWS