City Media - Page 1245 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1245

बहन की शादी का निमंत्रण पत्र बांट घर लौटे रहे बाइक सवार मामा भांजा ट्रेलर में घुसे….. मामा की मौके पर मौत, भांजा घायल

0

धमतरी – बहन की शादी का निमंत्रण पत्र बांट घर लौटे रहे बाइक सवार मामा भांजा खड़े ट्रेलर में जा घुसे जिससे मामा की मौके पर पर ही मौत हो गई वहीँ भांजा घायल हो गया है इस प्रकार की दुखद घटना से शादी वाले घर में मातम पसर गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

प्राप्त जानकारी के अनुसार करियापहाड़ नरहरपुर निवासी मामा रोहित चक्रधारी भांजा संदीप चक्रधारी बाईक CG 05 S-8824 पैशन प्रो से धमतरी के डोमा शादी कार्ड बाटने गए थे | वापसी में रात्रि के 8 बजे के आसपास थाना केरेगाँव मॉडमसिल्ली रोड पर मारदापोटी के पास ट्रेलर CG 04 JC 7577 खराब होने के कारण रोड पर खड़ी थी, अँधेरे होने के कारण व बाइक की तेज रफ्तार होने से मामा भांजे देख नहीं पाए और सीधे खड़ी ट्रेलर जा घुसे | हादसे में मामा रोहित चक्रधारी की मौके पर मौत हो गयी जबकि भांजे संदीप चक्रधारी का पैर फैक्चर हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है | घटना की सुचना मिलने के पश्चात् हाइवे पेट्रोलिंग टीम और केरेगॉव थाना प्रभारी मौके पर पहुँच शव का पंचनामा कर आगे की कार्यवाही में जुट गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

मोदी सरकार पर जमकर बरसे दीपक बैज, देर रात संसद में गूंजी बस्तर टाइगर की आवाज…

0

जगदलपुर। बस्तर, छत्तीसगढ़ और देश के किसानों, गरीबों के हक की आवाज बुलंद करने वाले युवा सांसद दीपक बैज ने बीती देर रात लोकसभा में मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए बस्तर की जनता की भावनाओं को भी स्वर दिया। सांसद दीपक बैज ने वर्तमान बजट को दिशाहीन एवं बर्बाद करने वाला बजट बताते हुए कहा कि देश का कुल बजट 39.45 लाख करोड़ रुपये का है। यह बजट 75 से 100 साल तक भारत की अर्थव्यवस्था को दिशा देने वाला बजट है। यह बजट मोदी सरकार का देश के लोगों को सपना दिखाने वाला बजट है। क्योंकि इस बजट में स्पष्ट लिखा हुआ है कि सार्वजानिक उपक्रम एयर इंडिया नीलांचल इस्पात संयंत्र एलआईसी को बेचने का काम कर रही है। देश की विरासत देश की संपत्ति जहाँ इस सरकार ने प्रधानमंत्री बनने से पहले कहा था कि हम देश की सुरक्षा करेंगे, देश की संपत्ति को हम बेचने नहीं देंगे किन्तु देश की धरोहर को अपने निजी चहेते उद्योगपतियों को बेचने का काम कर रहे हैं।

इस बजट में सरकार ने कहीं भी महंगाई कम करने का उल्लेख नहीं किया। लगातार गैस सिलेंडर आसमान छूने का काम कर रहा है, पेट्रोल डीजल में लगातार वृद्धि हो रही है इस प्रकार गरीबों के जेब में डाका डालने का काम हो रहा है। रोजगार देने में यह सरकार असफल, प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौकरिया देने का वादा करने वाली सरकार से मैं पूछना चाहता हूँ कि क्या पिछले 7 वर्षों में 14 करोड़ लोगों को नौकरी दी? फिर आप 60 लाख नौजवानों को नौकरी देने का सपना दिखा रहे है। पिछले 45 साल में वर्तमान सरकार के आने के बाद सबसे ज्यादा बेरोजगारी बढ़ी है। इसका सबसे बड़ा उदहारण बिहार जैसे प्रदेश में युवा ट्रेन जलाने के काम कर रहे हैं युवा नौकरी मांग रहे है किन्तु इस सरकार के पास नौकरी देने के लिए पैसा नहीं है। ये सरकार का नारा है सबका साथ – सबका विकास यह केवल जुमला निकला। इस सरकार के आने से गरीब और गरीब होते गए और अमीर, अमीर होते गए | इस सरकार ने देश के किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया उल्टा देश के अन्नदाता अपने हक़ के लिए साल भर तक आन्दोलन करते नजर आये। देश के अन्नदाता को आतंकवादी तक कह कर बदनाम करने का काम किया। जब तीन कृषि कानून आये तब राहुल गाँधी ने कहा था कि सरकार को ये कानून वापस लेना होगा और यह बात सच निकली। सरकार किसानों के आगे झुक गई और अपने कानून वापस लिए।

सांसद दीपक बैज ने सदन में कहा कि सरकार ने अपने बजट में 25000 हजार किमी सड़क बनाने का प्रस्ताव रखा है इसमें छत्तीसगढ़ के लिए कितने किमी सड़क बनाने का प्रस्ताव रखा है। बस्तर में लगातार मांग की जा रही है जगदलपुर से रायपुर के बीच 4 लेन सड़क के लिए किन्तु आज तक कुछ नहीं हुआ। गरीबों को घर दिलाने इससे पहले भी इंदिरा आवास योजना लागू हुई थी। यह पहली योजना नहीं है। टैक्स इस सरकार में कम नहीं हुआ। गरीबों को टैक्स, छोटे छोटे व्यापारियों को टैक्स देना पड़ रहा है। गैर बीजेपी प्रदेश को जीएसटी का पैसा नहीं दिया। इस प्रकार सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ जैसे प्रदेश के साथ भेदभाव जैसा सलूक किया जा रहा है। निश्चित रूप से बदले की भावना से कार्य किया जा रहा है। बस्तर में सड़क, रेल, हवाई कनेक्टिविटी के लिए बस्तर की जनता लगातार मांग कर रही है क्या ये सरकार मांग पूरा करेगी। निश्चित रूप से यह बजट दिशाहींन बजट है। यह बजट देश को बर्बाद करने वाला बजट है। यह मोदी सरकार का फेलियर बजट है। उन्होंने बजट का विरोध किया।

मोदी सरकार का बजट देश को बर्बाद करने वाला पूरी तरह फेलवर है – सांसद दीपक बैज

0

संसद में बजट सत्र चर्चा में भाग लेते हुए सांसद ने अपनी बातें रखीं

रायपुर, 10 फरवरी । छत्तीसगढ़ के बस्तर सांसद दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के बजट को देश को बर्बाद करने वाला फेलवर बजट करार दिया है।

सांसद दीपक बैज ने संसद में बजट चर्चा पर भाग लेते हुए कहा कि मोदी सरकार का कुल बजट 39.45 लाख करोड़ रूपये का है। यह बजट 75 से 100 साल तक यानी 25 वर्ष तक अर्थव्यवस्था को दिशा देने वाला बजट है। लेकिन ये बजट देश की आम जनता को सपना दिखाने वाला बजट है क्योंकि बजट में स्पष्ट रूप से लिखा हुआ सार्वजनिक उपक्रम एयरइंडिया को बेचने का काम सरकार कर रही है। देश की विरासत और देश की संपत्ति को जहां इस सरकार ने और प्रधानमंत्री बनने से पहले मोदी ने देश की सुरक्षा करेंगे संपत्ति को बेचने नहीं देंगे कहा था लेकिन अब वे ही अपने निजी चहेते उद्योगपतियों को देश की संपत्ति को बेचने का काम कर रहे है।

सांसद बैज ने कहा कि इस बजट में प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री समेत पूरी सरकार ने महंगाई कम करने का उल्लेख नहीं किया। पेट्रेाल-डीजल, गैस में लगातार वृद्धि कर गरीबों के जेब में डाका डालने का काम सरकार कर रही है। रोजगार देने में असफल, सात साल में 14 करोड़ लोगों को नौकरी देने का सपना नौजवानों को दिखाया। उन्होंने कहा कि 45 साल में आपकी सरकार में सबसे ज्यादा बेरोजगारी बढ़ी है। बिहार जैसे क्षेत्रों में सड़कों पर उतरकर बेरोजगार युवा टे्रनों को जलाने का काम कर नौकरी मांग कर रहे है। लेकिन सरकार के पास नौकरी देने के लिए पैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार का नारा है सबका साथ सबका विकास जो जुमला निकला। मैं राहुल गांधी को धन्यवाद देता हूं जिसने सरकार को आईना दिखाने का काम किया।

सांसद बैज ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इसी संसद में कहा था कि सरकार ने देश को दो भागों में बांटने का काम कर रही है, अमीर और अमीर होते जा रहे है और गरीब और गरीब। 40 प्रतिशत अमीरो के पास पैसा जमा होते गया। किसानों को भी बर्बाद और बदनाम करने का काम सरकार ने किया है। राहुल गांधी ने तीन कृषि कानून वापस लेने की बात संसद में कहीं थी जिसके बाद सरकार को अंतत: यह बिल वापस लेना पड़ा।

सांसद बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए कितनी सड़कों को बनाने का प्रस्ताव रखा गया? कितने गरीबों के लिए आवास बनाया? उन्होंने कहा कि क्या पहले इंदिरा आवास योजना नहीं बनी, क्या पहली बार आवास योजना बनी है। टैक्स आपकी सरकार पर कम नहीं हुआ, जीएसटी का कलेक्शन हुआ लेकिन छत्तीसगढ़ सहित अन्य गैर भाजपा शासित राज्यों को जीएसटी का पैसा देने का काम आपकी सरकार ने नहीं किया। आपकी सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।

बैज ने कहा कि बस्तर में हवाई कनेक्टिविटी को लेकर बस्तर की जनता और जनता की ओर से मैं लगातार मांग कर रहता रहा हूं। बैज ने मोदी सरकार के बजट को देश को बर्बाद करने वाला फेलवर बजट करार दिया है। उन्होंने कहा कि जनता के हित में नहीं होने के कारण मैं इस बजट का विरोध करता हंू।

प्रयागराज के केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने करैली बाग,साऊथ मलाका एवं तुलसीपुर में किया घर घर प्रचार

0

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निशान रस्तोगी के साथ जन संवाद कार्यक्रम में मीरपुर में शामिल हो लोगों को संबोधित किया

कांग्रेस की अधिकृत उम्मीदवार अल्पना निषाद को जिताने के लिए लगातार कर रहे हैं लोगों से अपील

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) एवं प्रयागराज दक्षिण विधानसभा चुनाव के केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने प्रयागराज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के करौली बाग, साऊथ मलाका एवं तुलसीपुर में घर-घर जनसंपर्क कर कांग्रेस की अधिकृत उम्मीदवार कल्पना निषाद को जिताने की अपील की |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी जी के निर्देश पर कांग्रेस का हर कार्यकर्ता चुनाव तक एक एक घर एक एक मतदाता तक कांग्रेस के संदेश को पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित हो जाए तो हमारी जीत निश्चित है प्रदेश के अहंकारी एवं असंवेदनशील योगी आदित्यनाथ की सरकार को बदलने का समय आ गया है और इस हेतु कांग्रेस के सभी नेता कार्यकर्ता प्रण प्राण से जुट जाएं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव एवं प्रयागराज दक्षिण विधानसभा चुनाव के केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचंद जैन के साथ पी सी सी महासचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ कॉंग्रेसी जावेद उर्फी जी, पूर्व शहर अध्यक्ष नफ़ीज़ अनवर जी, अनूप सिंह जी, इशरद अली चाँद, ब्लॉक अध्यक्ष आफ़ताब आलम, शीला रावत, विमल मल्होत्रा, शशांक शर्मा, आदित्य राय,हेमू उपाध्याय,विजय सिंह, दिव्य जैसवाल एवं अन्य कॉंग्रेसी कार्यकर्त्ता उपस्थित थे !

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन बनाए गए प्रयागराज उत्तर के केंद्रीय पर्यवेक्षक

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन की सक्रियता को देखते हुए तथा प्रयागराज के स्थानीय नेताओं की मांग पर प्रयागराज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के स्थान पर प्रयागराज उत्तर विधानसभा क्षेत्र का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है |

विदित हो की विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन विगत दो माह पूर्व जब प्रयागराज दक्षिण विधानसभा चुनाव का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है तब से वे लगातार कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रयागराज में ही रहकर बूथ स्तर तक पहुंच रहे हैं तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं उनकी सक्रियता तथा कार्यशैली को देखते हुए तथा प्रयागराज के स्थानीय नेताओं की मांग पर अब उन्हें रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण प्रयागराज उत्तर विधानसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन को प्रयागराज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के स्थान पर प्रयागराज उत्तर विधानसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने पर उतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राघवेन्द्र प्रताप सिंह प्रयागराज शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमान, गंगापार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेश यादव,जमुनापार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी समेत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जावेद उर्फी,नफीज अनवर,अनूप सिंह , सुशील तिवारी, दिव्य जायसवाल ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी |

बस्तर में आदिवासियों की धरती को बचाने अंग्रेजों के विरुद्ध ‘भूमकाल’ आंदोलन का नेतृत्व करने वाले शहीद वीर गुंडाधुर की शहादत दिवस पर कोटि कोटि नमन – लखेश्वर बघेल

0

शहीद गुण्डाधुर जी ने बस्तर में भूमकाल आंदोलन का नेतृत्व किया भूमकाल आंदोलन सन् 1909 में प्रारंभ हुआ था यह आंदोलन आदिवासियों के स्वाभिमान, आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन तथा आदिवासियों की स्वतंत्रता की लड़ाई थी उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अंग्रेजों से लोहा लिया वो अंग्रेजों के सामने झुके नहीं उन्होंने आदिवासी समाज को जोड़ा उनके जीवन से हम सब सदैव प्रेरणा लेते रहेंगे |

पीएम आवास घोटाले की उच्च स्तरीय जांच कराने राज्यपाल से मिले पीड़ित परिवार और भाजपाई, राज्यपाल को अपनी पीड़ा से अवगत कराने बस्तर से पहुचा पीड़ित परिवार

0

रायपुर।
राज्यपाल अनुसुइया उइके से राजभवन जाकर भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर बस्तर में हुए प्रधानमंत्री आवास घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। राज्यपाल से पीड़ित परिवार के सदस्यों ने मुलाकात कर अपनी पीड़ा से अवगत कराया व दोषी पार्षद सहित इस मामले के जिम्मेदार सभी पर कार्रवाई की मांग की। राज्यपाल से मिलने पीड़ित परिवार के करीब 40 लोग यहां पर पहुंचे थे।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा, अपने हितों के लिए अलोकतांत्रिक प्रक्रिया को अपनाना कांग्रेस का जन्मसिध्द अधिकार बन गया है और इसी रास्ते पर कांग्रेस कार्यकर्ता चलकर सत्ता के आनंद में मस्त है। बस्तर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इशारे पर कांग्रेस के दोषी पार्षद को बचाया जा रहा है जिस पर पैसा लेकर आवास देने का आरोप है। वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, प्रदेश की सरकार दमनकारी नीतियों का सहारा लेकर हमारे कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रही है। बस्तर में जिस तरह से कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया कार्रवाई बर्बरता से की गई यह बताता है कि प्रदेश में खौफ की सरकार चल रही है और सारा रिमोट कंट्रोल मुख्यमंत्री के हाथ में है।

कांग्रेसियों को भ्रष्टाचार का मिला लायसेंस – साय

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा, प्रदेश में जब से कांग्रेस सत्ता में आई है तब से कांग्रेसियों को भ्रष्टाचार करने, भय फैलाने का लाइसेंस मिल गया है। यह सब कुछ प्रदेश के मुख्यमंत्री के इशारे पर हो रहा है। बस्तर में जो आवास घोटाला हुआ है उसकी जांच नहीं हो रही है। पिछले 20 दिनों से धरने पर लोग बैठे हैं, उनको धमकाया जा रहा है। निगम आयुक्त से लेकर प्रशासन को शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। भाजपा कार्यकर्ता लोकतांत्रिक ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं तो उन पर पुलिसिया कहर बरपाया जा रहा हैै।

न्याय के लिए जारी रहेगी लड़ाई – केदार

पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा, कांग्रेस की प्राथमिकता भ्रष्टाचार, भ्रष्टचारियों को बचाओं व पुलिस के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रक्रिया से प्रदर्शन कर रहे विपक्ष को प्रताड़ित करो। विपक्ष सबके बाद भी हम भयभीत होने वाले नहीं है। न्याय के खातिर हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

ये थे मौजूद

इस दौरान भाजपा वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, जिला अध्यक्ष रायपुर शहर श्रीचंद सुंदरानी, सुधीर पांडेय, लोकेश कावड़िया, नरेश गुप्ता, रूप सिंह मंडावी, रामाश्रय सिंह,वेदप्रकाश पांडेय, सुरेश गुप्ता, संजय पांडेय, संग्राम सिंह राणा, झरना बघेल, शिखा शाह, राजकुमारी, संजुक्ता भारती, सविता पटनायक, संगीता बघेल, कलावती सेठिया, राजकुमारी बेसरा, भानमती बघेल, सिमरन नाग, तुलसी बघेल, राजकुमारी बाघ, स्वर्णमणि बघेल, रानी सिंह, ममता, भानु भारती, कस्तूरा भारती, अंजना भारती, दुर्गा रॉय मौजूद रहे।

आयुक्त बस्तर संभाग जी. आर.चुरेन्द्र के स्थानांतरण सह विदाई कार्यक्रम के उपलक्ष्य में बस्तर विधायक द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए ससम्मान धन्यवाद ज्ञापित किया

0

आयुक्त बस्तर संभाग जी. आर.चुरेन्द्र सर को बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेस्वर बघेल जी के द्वारा उनके सरगुजा संभाग आयुक्त के रूप में स्थानांतरण सह विदाई कार्यक्रम के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय गमछा, शॉल,शील्ड, भेंटकर उनके उज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ बस्तर संभाग में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए ससम्मान धन्यवाद ज्ञापित किया |

जिसमें मौजूद रहे राजीव नारंग जी,एवं समस्त स्टॉफगण उपस्थित रहे |

ग्राम सूरडोंगर के अनुसूचित पिछड़े वर्ग के लोगों को प्रताड़ित कर बेघर करने वाले सरपंच कोमेश कोर्राम को गिरफ्तार कर सरपंच पद से बर्खास्तगी को लेकर हेमंत कांडे अध्यक्ष संयुक्त मोर्चा ने कलेक्टर से की मांग

0

बालोद – ग्राम सूरडोंगर में गणेश राम बघेल पत्नी सहित बच्चे व अन्य जो अनुसूचित जाति पिछडे वर्ग के लोगो के घर जे.सी.बी. से तोडकर मारपीट करने की घटना रविवार 06.02.2022 को समाज के संज्ञान में आया तत्संबध में वास्तविक स्थिति की जानकारी लेने के लिए सभी जाति समाज के लोग समाजिक दायित्व का निर्वहन करने प्रभावित व प्रताडित व्यक्तियो से प्रत्यक्ष भेट करने के लिए सामजिक लोग समुह में गए थे। घटना स्थल पर पहले से ही नायब तहसीलदार विनय देवांगन जी और टी.आई. अनिल ठाकुर अपने अधीनस्थ अधिकारीयों के साथ उपस्थित थे। वे प्रताडित व प्रभावितों का बयान दर्ज कर रहे थे। उनका काम हो जाने के पश्चात उनके समक्ष ही वस्तु स्थिति की जानकारी ली गई।

प्रताडित व प्रभावित परिवार ने बताया कि हम लगभग 20 वर्षों से ग्राम सुरडोगर में निवास कर रहे है और वे मोची अनुसूचित जाति के है विगत 10 वर्षों से घास जमीन पर मकान बनाकर निवास कर रहे है जहा आसपास में कोई सार्वजनिक सामुदायिक व शासकीय भवन नही है और न ही हमारे कारण किसी को कोई परेशानी है यह स्थल ग्राम से लगभग आधा किलोमीटर दूर स्थित है जिसे ग्राम पंचायत के सरपंच कोमेश कोर्राम व उनके भडकावे में आकर ग्राम वासियों द्वारा जे.सी.बी. लगाकर उनके घर को तोड़ दिया गया है। दैनिक उपयोग की सामाग्री गंजी बर्तन को कुचल दिया गया है व बच्चो के पुस्तक कॉपी को फाडकर आग लगा दी गई है। ओढ़ने बिछाने व पहनने के कपडे भी नष्ट कर दिए गए है। चावल के गंजी में मिट्टी मिला दिया गया है। जातिगत गाली गलौच करते हुए मारपीट की गई है जिसका वीडियो वायरल है। डाक्टरी मूलाहीजा ठीक से नही किया गया शासन व प्रशासन से कोई मदद नही मिला है बयान में हमारी जाति मोची का उल्लेख नही किया गया है उक्त जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल में मौजुद तहसीलदार व टी.आई से जानकारी ली गई व बयान में मोची जाति का उल्लेख कराया गया | विनय देवांगन तहसीलदार व अनिल ठाकुर टी.आई. से प्रभावित व प्रताडित परिवार को तत्काल सहायता पहुंचाने का निवेदन किया गया और आगन्तुक सामजिक बंधुओ ने स्वस्फूर्त चंदा एकत्रित कर 2700 रूपये तत्काल सहायता राशि प्रदान किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उपरोक्त समस्त घटनाक्रम के समय प्रभावित व प्रताडित परिवार तथा सामजिक बंधुओं के साथ उल्लेखित अधिकारी उपस्थित रहें। इस दरमियान हम न सरपंच से मिले ना ही हमारी ग्राम वासियो से भेट हुई और ना ही किसी भी प्रकार का वार्तालाप किया गया।

दैनिक समाचार पत्रो में प्रकाशित समाचार व वायरल बाइट के द्वारा अत्याचारी सरपंच अपने राजनीतिक गुरूर मे दंबगई दिखाते हुए यह कह रहा है कि विघुत विभाग के अधिकारी आर. एस. करपाल व शिक्षक देवलास भुआर्य प्रताडित व प्रभावित लोगों को भडका रहा है कार्यवाही करने की बात फैलाई जा रही है जो अपने अनैतिक अवैधानिक और अधिकारों के दुरपयोग को साजिश के तहत अपराधी प्रवृति दंबगई और राजनीतिक रसुख को मंत्री के सानिध्य प्राप्त होने के कारण जायज ठहराने के लिए गांव के ग्रामीणों को बहलाकर गैर कानूनी कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है |

तत्संबध में प्रताडित परिवार ने बताया कि घास जमीन पर अतिक्रमण का मामला न्यायलय तहसीलदार में लंबित है उसे तोडा जाना उपयुक्त था तो न्यायलय तहसीलदार संबधित थाना के टी.आई. पुलिस प्रशासन व अनुविभागीय अधिकारी के आदेश व उपस्थिति में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जानी थी व सरपंच कोमेश कोर्राम अपने दंबगई राजनीतिक पहुँच का दंभ भरते हुए शासन व प्रशासन व कानुन व न्यायलय को धत्ता बताकर उक्त कार्य को ग्रामीणो की भीड इकट्ठा कर उक्त जघन्य घटना को अंजाम दिया है जो कि दण्डनीय अपराध है फिर अपने अवैधानिक कार्यों को उचित ठहराने हेतु ग्रामीणों को पुनः भडकाकर चक्काजाम व घेरावकर अधिकारी व कर्मचारी पर कार्यवाही करने के लिए माहौल उत्पन्न करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है।

प्रभावित व प्रताडित व्यक्तियों के जीवन जीने के न्यायिक व संवैधानिक अधिकारों की पूर्ति हेतु अपने सामाजिक व सामुदायिक दायित्व को पुरा करने व शोषितों को न्याय प्रदान की जाने की मंशा को दुर्भावना वश अधिकारी व कर्मचारी को चिन्हित कर कार्यवाही करने की मांग करना अनैतिक अवैधानिक व सामाजिक दायित्वों के पुरा करने में बाधा पहुंचाना है जो मानवीय सहृदयता का उल्लघन है जबकि ग्राम वासियो को स्थानीय सरपंच व सत्तारूढ राजनीति दल का पदाधिकारी कोमेश कोर्राम यह कहते पाया जा रहा है कि शासन प्रशासन मेरा कुछ नही बिगाड सकते जोर शोर से आवाज बुलंद कर अन्याय अत्याचार शोषण प्रताडना व छुआछुत तथा मार पीट गाली गलौच व धमकी दिया जा रहा है जो अनैतिक अवैधानिक एवं कानुन के विरूध्द है। चोरी व शीनाजोरी पर उतरकर शासन करने की मंशा को प्रदर्शित करता है।

उपरोक्त घटना की जानकारी छ.ग. अनुसचित जाति आयोग के अध्यक्ष, छ.ग. गृह मंत्री ताम्रध्वज साह, महिला व बाल विकास मंत्री व स्थानीय विधायक अनिला भेडिया, मोहन मंडावी सांसद कांकेर को वायरल वीडियो सहित जानकारी प्रेषित किया गया है। एस.डी.एम. राजहरा व सी.एस.पी. दल्लीराजहरा का प्रत्यक्ष भेट कर मामले की गंभीरता से अवगत कराया गया है।।

शासन प्रशासन न्यायलय को धत्ता बताकर कानून को अपने हाथ की कठपुतली बनाने वाले सरपंच कोमेश कोर्राम को अनुसूचित जाति अत्याचार की धाराओं के तहत अपराध पंजीबध्द कर कार्यवाही करे। ताकि भविष्य में उक्त घटना का पुनरावृत्ति किसी भी पंचायत प्रतिनिधि के द्वारा न किया जा सके और कोई भी अनुसुचित व पिछडे वर्गों पर अन्याय शोषण व जुल्म ना कर सकें।

उक्त घटना से जनाक्रोश उत्पन्न होने की आशंका है शांति प्रिय क्षेत्र को अशांत करने की घटना पनपने के पहले ही अपराधियों पर त्वरित कार्यवाही कर पीडित परिवार को न्याय प्रदान करने की मांग की |

दल्लीराजहरा – खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, बड़ी दुर्घटना होने से बची

0

दल्लीराजहरा – वार्ड क्र 27 गुरुघासीदास वार्ड में निवासरत लखन लाल बक्सी के घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण बड़ी दुर्घटना होने से बची | सूत्रों द्वारा पता चला कि 1-2 दिन पूर्व ही विवाह कार्यक्रम संपन्न होने के बाद घर में अधिक संख्या में मेहमान होने के कारण किराया भंडार के चूल्हे से आँगन में खाना बनाने के दौरान अधिक मात्रा में गैस के रिसाव होने के कारण सिलेंडर एवं चूल्हे में आग लग गई तत्काल स्थानीय लोगों के द्वारा सिलेंडर को गीले कम्बल एवं रजाई से ढका गया इसके साथ ही फायर ब्रिगेड को सुचना दी गई | मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुँच आग पर काबू पाया गया एवं भारत गैस के कर्मचारी भी मौके पर पहुँच गैस के रिसाव को रोका गया | इस प्रकार सभी की सूझबुझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS