दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में बहुत तेजी से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है | कोरोना के मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो लॉकडाउन जैसी स्थिति निर्मित होने में समय नहीं लगेगा | नगर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेज रफ़्तार से कोरोना अपने लपेटे में ले रहा है |
दल्लीराजहरा वार्ड एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मिले कोरोना पॉजिटिव की संख्या इस प्रकार रही –
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अमिता ने हौसलों से की बर्फीली यूटी कांगरी चोटी पर चढ़ाई
रायपुर, 20 जनवरी – दृढ़ संकल्प, मजबूत इरादों और हौसलों से विपरीत परिस्थितियों में भी सपने साकार होते हैं। इन्हीं जज्बे के साथ छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा की पर्वतारोही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अमिता श्रीवास ने अपने सपनों को उड़ान दी और लगातार उंचे पर्वत शिखरों को फतह कर रही हैं। अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह करने के बाद उन्होंने प्राचीन हिमालय के लद्दाख क्षेणी की 6 हजार 70 मीटर ऊंची बर्फीली यूटी कांगरी चोटी को चढ़ाई की । माइनस 31 डिग्री तापमान में रोमांच और जोखिम से भरी कठिन चढ़ाई को पूरा के बाद छत्तीसगढ़ की बेटी का सपना एवरेस्ट फतह करने का है। अमिता की उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
अमिता की पर्वत चोटी पर यह चौथी बड़ी चढ़ाई थी। विवेकानंद माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट माउंट आबू से वर्ष 2018 में रॉक क्लाइंबिंग का प्रशिक्षण लेने के बाद सबसे पहले उन्होंने 2019 में उत्तरी सिक्किम में व पश्चिमी सिक्किम के बड़े शिखरों पर विजय हासिल की थी। इसके बाद पिछले साल 2021 में 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने महिला सशक्तिकरण का मिशन लेकर अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर चढ़ने का रिकार्ड बनाया। तंजानिया स्थित किलिमंजारो की 5895 मीटर ऊंची चोटी पर पहुंचने के बाद उन्होंने ’गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ का भी संदेश भी दिया था।
अमिता ने बताया कि यूटी कांगरी पर सफलता उनके एवरेस्ट मिशन की प्रारंभिक तैयारी का एक पायदान है। उनके इस मिशन में दिल्ली सहित तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, गुजरात, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक राज्यों के 11 सदस्य थे। इसमें से 2 लोग पहले से ही एवरेस्ट की चढ़ाई कर चुके हैं। जिसमें उन्हें पहली बार लीड करने का मौका मिला। उन्होंने 14 जनवरी को रात 11 बजे चढ़ाई शुरू की और 19 जनवरी को यूटी कांगऱी के शिखर पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि 4 हजार 700 मीटर ऊंचाई पर स्थित उनके बेस कैंप में माइनस 20 डिग्री सेल्शियस तापमान था। अंतिम चढ़ाई के समय यह माइनस 31.4 डिग्री तक कम हो गया था। अमिता ने रोमांचित होते हुए बताया कि शिखर पर चढ़ाई के दौरान 50 कदम पहले ही अचानक एवलांच (बर्फ के बड़े टुकड़े का गिर जाना ) आ गया। जीवन में पहली बार उन्होंने बर्फ के टुकड़े को टूट कर गिरने का दृश्य देखा था। उन्होंने इससे पहले एवलांच के बारे मे पढ़ा और सुना ही था, लेकिन पहली बार देखने के अनुभव को बता पाना मुश्किल है। एवलांच के बाद आगे की चढ़ाई का फैसला लेना मुश्किल था, लेकिन मजबूत इरादों से उनकी जिंदगी जीत गई।
अमिता ने बताया कि निम्न मध्यम परिवार में जन्मी अमिता का पर्वतारोहण का सपना आसान नहीं था। जीवन के साथ चढ़ाई में आने वाली हर बाधा को उन्होंने पार किया। अमिता की हिम्मत को परिवार के साथ छत्तीसगढ़ शासन का पूरा सहयोग मिला। अमिता राष्ट्रीय स्तर पर अन्य खेलों में भी अपना लोहा मनवा चुकी हैं। श्रीवास को उनकी उपलब्धियों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा यूटी कांगरी में पर्वतारोहण के लिए 80 हजार रूपए प्रदान किया। इससे पहले उनके पर्वतारोहरण को प्रोत्साहित करने के लिए सीएसआर मद से पहले 2 लाख 70 हजार रूपए पर्वतारोहण के लिए प्रदान किया गया था। सुश्री अमिता ने इस अभियान में सहयोग व प्रोत्साहन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त किया है।
रायपुर20 जनवरी । पंचायत चुनावों के 90 प्रतिशत से अधिक सीटों पर कांग्रेस समर्थित पंच, सरपंच, जनपद सदस्यों ने चुनाव जीता है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नगरीय निकायों के समान भारतीय जनता पार्टी पंचायत चुनाव में भी बुरी तरह पराजित हुई है। प्रदेश कांग्रेस के कंट्रोल रूम में आई जानकारी के अनुसार घोषित चुनाव परिणामों में प्रदेशभर के 330 पंचों के चुनाव में से 296 स्थानों पर कांग्रेस के समर्थित पंच प्रत्याशी चुनाव जीत कर आये है। 27 में से 22 जनपद सदस्य कांग्रेस समर्थित चुनाव जीते है। सरपंचों के 152 में से 134 प्रत्याशी कांग्रेस समर्थित चुनाव जीते है। 3 जिला पंचायतों में भी कांग्रेस के प्रत्याशी ही आगे चल रहे है। नगरीय निकायों की जनता के समान पंचायतों के मतदाताओं ने कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताया है। कांग्रेस पार्टी इस आर्शिवाद और भरोसे के लिये जनता के प्रति आभार व्यक्त करती है।
आनंद शुक्ला ने कहा कि यह जीत कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार के तीन साल के जनहितकारी और उनकी सरकार के तीन साल का मुहर है। कांग्रेस की सरकार ने तीन सालों में हर वर्ग के लिये न सिर्फ योजना बनाया उन योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन किया। इन योजनाओं के कारण राज्य की जनता के जीवन स्तर में व्यापक परिवर्तन हुआ है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष ने कहा कियह जीत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की ग्रामीण केंद्रीय योजनाओं का प्रतिसाद है। कांग्रेस सरकार ने राज्य के 20 हजार गांवों को समृद्ध बनाने गांव में रोजगार देने कई रोजगारमूलक योजना बनाई जिसमें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली। किसान कर्जमाफी योजना का लाभ 20 लाख किसान परिवार को मिला धान की कीमत 2500 रू., बिजली बिल हाफ योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, नरूवा, गरूवा, घुरुवा, बाड़ी योजना, 5 लाख से अधिक किसानों को सिचाई बिजली कनेक्शन, वनांचल क्षेत्रों में 52 वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी, तेंदुपत्ता का मानक दर 2500 से बढ़ाकर 4000 रू. प्रति बोरा, मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना, मुख्यमंत्री धरसा योजना, गोठान निर्माण, रोका-छेका योजना सहित अनेक योजनाएं जो ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के जीवन स्तर में सुधार किया। इसका लाभ पंचायत चुनाव में मिला। पंचायत चुनाव में 90 प्रतिशत जीत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के गढ़बों नवा छत्तीसगढ़ पर मुहर लगाई है।
रायपुर, 20 जनवरी । राजधानी रायपुर के आउटर में शासकीय कार में एक महिला कर्मी के साथ रंगरलिया मनाते हुए महासमुंद जिला प्रभारी शिक्षा अधिकारी परसराम चंद्राकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
इस संबंध में आज स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव अन्वेष घृतलहरे द्वारा आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि परसराम चंद्राकर के द्वारा वाहन मारूति सुजुकी बलेनो क्रमांक-04एमक्यू0669 में एक विभागीय महिला कर्मचारी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दिए, जिसका विडियो फूडेज के माध्यम से सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। उक्त वाहन परसराम चंद्राकर के नाम से ही पंजीकृत है। चूंकि प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी का यह कृत्य छग सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 के विपरीत कदाचार एवं गंभीर नैतिक पतन की श्रेणी में आता है, इसलिए परसराम चंद्राकर को तत्काल प्रभाव से उक्त पद से निलंबित किया जाता है तथा इनका मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा रायपुर नियत किया जाता है। निलंबन की अवधि में परसराम को भत्ता देय होगा। आदेश में परसराम को निर्देशित किया गया है कि पूर्व अनुमति प्राप्त बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
मनरेगा लोकपालों के प्रति सीटिंग मानदेय में 1250 रूपए की वृद्धि, अब मिलेंगे 2250 रूपए
मनरेगा आयुक्त ने सभी कलेक्टरों को जारी किया परिपत्र, नया मानदेय 23 दिसम्बर 2021 से प्रभावशील
रायपुर. 20 जनवरी 2022. मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के अंतर्गत शिकायतों की स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच एवं सुनवाई के लिए नियुक्त लोकपालों के मानदेय में प्रति सीटिंग 1250 रूपए की बढ़ोतरी की गई है। अब उन्हें हर सीटिंग के लिए 2250 रूपए का मानदेय मिलेगा। मनरेगा लोकपालों को अब तक प्रति सीटिंग एक हजार रूपए की दर से मानदेय प्राप्त हो रहा था। लोकपालों के लिए मानदेय की अधिकतम सीमा 45 हजार रूपए प्रति माह निर्धारित की गई है। मनरेगा लोकपालों का बढ़ा हुआ मानदेय 23 दिसम्बर 2021 से प्रभावशील है। राज्य मनरेगा आयुक्त मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने सभी जिलों के कलेक्टर-सह-जिला कार्यक्रम समन्वयक (मनरेगा) को परिपत्र जारी कर इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
जगदलपुर। कोंडागांव जिले के शिक्षा अधिकारी राजेश मिश्रा को भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित कर जेडी कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। राज्य सरकार को शिक्षकों द्वारा किए गए शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।इस मामले में कई गंभीर आरोप भी लगाया गया है।
गौरतलब है कि संजय गांधी वार्ड की पार्षद कोमल सेना के पक्ष में अब वार्ड वासी भी सामने आए है आज वार्डवासी प्रेस वार्ता कर मीडिया के समक्ष दिया बयान “पार्षद है निर्दोष” बीजेपी कर रही है राजनीति वार्ड वासियों का कहना है पैसे का कोई लेने देन नही हुआ। पार्षद कोमल सेना आवास दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा इस लिए मौका देख कर पार्षद की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रही है।
दल्लीराजहरा वार्ड न 25 निवासी युवक पर प्रार्थीया (गोपनीय) द्वारा निवासी दल्लीराजहरा द्वारा दिनांक 19.01.2022 को थाना उपस्थित आकर एक लिखित में शिकायत दर्ज करायी कि आरोपी गणेश साहू पिता शिवराज साहू उम्र 24 वर्ष साकिन जगजीवन वार्ड क्र. 25 राजहरा द्वारा पीड़िता को उसके नाबालिकपन से शादी करने का प्रलोभन देकर दिनांक 13.09.2017 से 07.03.2021 के बीच जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है तथा पीडिता गर्भवती हो जाने से शादी करने से मना कर रहा है। इस बीच उसके अपराधिक कृत्य से दिनांक 03.01.2022 को एक बच्ची को जन्म देने पर आरोपी गणेश साहू द्वारा पीड़िता और उसकी बच्ची को अपनाने से मना करने लगा कि प्रार्थिया के आवेदन पर थाना राजहरा में धारा 366, 376(2) (ढ), 376 (3) भादवि 4, 5ठ, 6 पास्को एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में कायमी के तत्काल बाद पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार बालोद के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्ग दर्शन में आरोपी गणेश साहू को उसके घर से आज दिनांक 20.01.2021 को हिरासत में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ किया जिन्होने अपराध घटित करना स्वीकार किया है, बाद आरोपी गणेश साहू को विधिवत् गिरफ्तार रिमाण्ड भेजा गया है।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन एवं नगर निगम की सभापति कविता साहू ने शहर के गुरु गोविंद सिंह वार्ड एवं लोकमान्य तिलक वार्ड की सीमा पर स्थित ग्राम कंगोली के कोटगुडिन जलनी मातागुडी के निर्माण कार्य पांच लाख एवं माता संतोषी वार्ड गुड़ी के माता संतोषी गुड़ी के जीर्णोद्धार कार्य लागत पांच लाख रुपए एवं विवेकानन्द वार्ड में 5.71 लाख रुपए सड़क डामरीकरण कार्य का भूमि-पूजन किया |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं नगर निगम की सभापति कविता साहू ने शहर के गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 36 एवं लोकमान्य तिलक वार्ड क्रमांक 37 की सीमा पर स्थित ग्राम कंगोली के कोटगुडिन जलनी मातागुडी के जीर्णोद्धार कार्य लागत 5 लाख रुपए एवं माता संतोषी वार्ड में माता संतोषी गुड़ी के जीर्णोद्धार कार्य लागत 5 लाख रुपए एवं विवेकानन्द वार्ड में सुखदेव घर से भूपेंद्र देहारी घर तक 200 मीटर बी टी रोड डामरीकरण कार्य लागत 5 लाख 71 हजार रुपए तक के कार्यों का भूमिपूजन किया |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के गढबो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गढबो नवा जगदलपुर की अवधारणा को साकार करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण काल में जहां पूरे देश में विकास कार्य बंद पड़े हैं वहीं हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है हमारे बस्तर में माता गुड़ियों का विशेष महत्व है इसके संवर्धन एवं संरक्षण के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है |
नगर निगम की सभापति कविता साहू ने कहा की हमारे विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन जी के रहते शहर विकास की राशि के लिए हमें आसाना भी पार नहीं करना पड़ता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी हमारे वार्डों के लिए तत्काल राशि स्वीकृत कर रहे हैं |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति कविता साहू पार्षद सुशीला बघेल,पंचराज सिंह, बलराम यादव, कमलेश पाठक, दयाराम कश्यप,लता निषाद, सुखराम नाग, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा,ब्लाक अध्यक्ष राजेश चौधरी, एल्डर मैन कौशल नागवंशी, अमरनाथ सिंह, पूर्व पार्षद राकेश मौर्य,जलंधर , वरिष्ठ नागरिक मगराज खत्री , बलीराम कश्यप, रामदास बघेल,विक्की निषाद,प्रेमवती,कमलवती कश्यप,लखमी,सुंदरमणी निषाद, समेत वार्ड वासियों सहित नगर निगम के अभियंता एवं सहायक अभियंता उपस्थित रहे |
अवैध शुल्क की हो रही मनमानी वसूली,छात्रों को बनाया जाता है अनैतिक दबाव
कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग, आंदोलन की चेतावनी
जगदलपुर – शहर के बाहर डोंगाघाट इलाके में संचालित गायत्री नर्सिंग इंस्टीट्यूट की शिकायत बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कलेक्टर से की अभाविप ने कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाया कि शासन के मापदंडों का खुला उल्लंघन करते हुए यह कॉलेज संचालित हो रहा है ।
अभाविप नगर मंत्री यश ध्रुव ने बताया कि गायत्री नर्सिंग इंस्टिट्यूट में विभिन्न प्रकार की अनियमितता व्याप्त है जिसे एबीवीपी ने पूर्व में भी कॉलेज प्रशासन को अवगत कराया छात्रों की कई प्रकार की शिकायत यँहा पर है जिसमे शासन के द्वारा तय मापदंड का उल्लंघन कर कॉलेज संचालित किया जा रहा है जिसमें मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। शासन के द्वारा तय मापदंड के से अधिक शुल्क लिया जा रहा है. छात्राओ के ऊपर अनैतिक दबाव बनाया जा रहा है एवं व्हाट्सएप पर चैट कर के स्टाफ के द्वारा अवैध रूप से शुल्क का मांग किया जाता है,बिना किसी मान्यता प्राप्त संस्थाओं में छात्राओं को (मेंटल हॉस्पिटल) में ट्रेनिंग करवाया जा रहा है ,निर्माणाधीन भवन में कालेज संचालित है जिसमें कभी भी हादसा होने की संभावना बनी है ।
जिला संयोजक कमलेश दीवान ने बताया महाविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता का अभाव है पिछले कई वर्षों से रिजल्ट प्रतिशत बहुत खराब है।
उक्त महाविद्यालय की जांच कर छात्र हित में उचित कार्रवाई करने प्रशासन को अवगत करवाया गया है अन्यथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिये बाध्य होगा जिस पर सम्पूर्ण जवाबदेही प्रशासन की होगी।
इस दौरान जिला संयोजक कमलेश दीवान, मनीष वर्मा, वरुण साहनी, यश धुव, आसमन बघेल उपस्थित रहे।