जगदलपुर। बस्तर जिले में त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के तहत पंचायतों में उपचुनाव कराए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में जगदलपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के बालीकोंटा में भी चुनाव हो रहा है। बालीकोंटा में त्रिकोणीय मुकाबले से रोमांचक मुकाबले में फुलमती कश्यप ने बाजी मारी है।
जगदलपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के बाली कोंटा में तायमनी कश्यप के स्वास्थ्यगत कारणों से उनकी मौत हो गई जिसकी वजह से उपचुनाव हुआ। 20 जनवरी को इस हेतु चुनाव हुआ। पिछले दो चुनाव से तायमनी कश्यप से दो बार चुनाव में पराजित हुई थी किंतु इस बार फुलमती कश्यप ने चुनाव में जीत हासिल किया।
लक्ष्मनी ,लच्छनी और फूलमती थे चुनाव मैदान में
बालीकोंटा पंचायत उपचुनाव में लक्ष्मनी, लच्छनी और फूलमती चुनाव मैदान में थे। लक्ष्मनी कश्यप वर्तमान में पंच हैं और कार्यवाहक सरपंच की जवाबदारी संभाल रही थी। वहीं लच्छनी पूर्व सरपंच तायमनी की देवरानी सरपंच कुर्सी घर में रहे उसके लिए प्रयासरत थी। इसी प्रकार फूलमती जोकि पूर्व सरपंच रह चुकी है और पिछले चुनाव में तायमनी कश्यप से हार चुकी है जिससे वह सरपंच बनने एड़ी चोटी का जोर लगा रही है,इस बार विजयश्री हासिल किया।
बस्तर विधानसभा क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों में बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी ने 329.96 करोड़ की सौगात देकर भूमि पूजन किया
♦️ छ.ग.ग्रा.स.वि.अ.परियोजना क्रियान्वयन इकाई 2 जगदलपुर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत खामेस्वरी पारा सड़क का नवीनीकरण डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया जिसकी लागत राशि 22.09 लाख रुपये है
♦️ गुडापारा छिनारी से खासपारा करंजी सड़क का नवीनीकरण डामरीकरण कार्य जिसकी लागत राशि 47.12 लाख रुपये है
♦️ खासपारा जैतगिरी कोस्टागुडा पारा बनियागांव सड़क का नवीनीकरण डामरीकरण कार्य जिसकी लागत राशि 64.83 लाख रुपये हैं
♦️ करपावंड जैबेल पुजारीपारा तोंगकोंगेरा सड़क का नवीनीकरण डामरीकरण कार्य जिसकी लागत राशि 50.63 लाख रुपये की है
♦️ बस्तर विधानसभा के सुदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र में ग्रामीण विकास संभाग SCA विशेष केंद्रीय सहायता योजना अंतर्गत स्लैब पुलिया निर्माण कार्य जेबेल से तेंदूबाहर तक जिसकी लागत राशि 12.3 लाख रुपये की है
♦️ आर.आर.सी.सी.स्पान स्लैब पुलिया निर्माण कार्य जिसकी लागत राशि 103.46 लाख रुपये है
♦️ बस्तर विधायक ने कहा कि यह सुदूर अंचल क्षेत्रों के लिए हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के मंशा अनुरूप जबसे छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनी है प्रत्येक गांव को मेन रोड से जोड़ने की प्रयास लगातार चल रही है अब संवेदनशील क्षेत्रों के लोगों को नहीं होगी कोई परेशानी अब मुख्य मार्ग से जोड़ा जाएगा प्रत्येक ग्राम पंचायतों को अब शिक्षा,स्वास्थ्य,के लिए भी कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा |
♦️ जिसमें मौजूद रहे जेल सदर्शक सदस्य दिनेश यदु, जिला पंचायत सदस्य धनुरजय कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुखदई बघेल,रमेश माधवानी, शोभामणि दास, बुधसिंह, दिनेश सिंह,राजेश कुमार, गणेश, जदू, भकचंद, सरपंच हरनबति, जमीर कश्यप,मोहनलाल भारती, लछमण नेताम,मंगरी कश्यप, नंदकिशोर नाग, एवं समस्त कार्यकर्तागण व ग्रामवासी उपस्थित रहे |
दल्लीराजहरा – वार्ड क्र 24 में बीएसपी पूल के पास बस्ती जाने वाले गली में जल आवर्धन योजना के तहत खोदे गए गड्ढे एवं पूल में बनायीं गई आधी अधूरी दीवार की वजह से बड़ी दुर्घटना घटी महिला एवं बाल विकास की महिला कर्मचारी जल आवर्धन योजना के लिए सड़क में खोदे गए गड्ढे से हडबडाकर सीधे पूल के 6 फीट नीचे जा गिरी | महिला को आसपास के वार्डवासियों द्वारा तत्काल नजदीक के आरोग्य अस्पताल में ले जाया गया जहाँ इलाज किया जा रहा है | कुछ दिनों पूर्व ही उक्त जर्जर बीएसपी पूल के मरम्मत कार्य किया गया था एवं वार्डवासियों के मांग के बावजूद पूल के किनारे दीवार को एक फीट बनाकर छोड़ दिया गया जो कि बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता था आज उसी का परिणाम रहा कि महिला पूल से सीधे नीचे जा गिरी | किस्मत अच्छी रही कि नीचे कोई बड़ा पत्थर नहीं था अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी |
नगरपालिका क्षेत्र दल्लीराजहरा में जल आवर्धन योजना के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया गया था किन्तु ठेकेदार एवं विभाग के कर्मचारियों की आपसी सेटिंग के चलते गड्ढा खोदकर पाइपलाइन बिछाने के पश्चात् गड्ढे को ठीक से भरा भी नहीं गया एवं जिन स्थानों में सीसी रोड को तोडा गया था उनका भी मरम्मत नहीं किया गया लगातार शिकायत के बाद भी अधिकारीयों के कान में जूं नहीं रेंग रहा और वहीँ यह गड्ढे आम नागरिकों के लिए जान की आफत बन गए है |
इस सम्बन्ध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी दल्लीराजहरा से चर्चा करने पर बताया कि इस सम्बन्ध में सम्बंधित विभाग को चार महीने पूर्व लैटर दे दिया जा चूका है एवं टीएल बैठक में भी इस सन्दर्भ में चर्चा की गई है |
एसडीओ पीएचई को इस सम्बन्ध में जानकारी दी गई तो उन्होंने कहा कि कार्य को रीवाइस के लिए भेजा गया है इसके बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी |
अधिकारीयों के बयान से यह स्पष्ट लग रहा है कि आम जनता के जीवन से महत्वपूर्ण ठेकेदार को हानि न होने देना का प्रयास ज्यादा जरुरी लग रहा है | ठेकेदार पर इस प्रकार के कार्य के लिए नोटिस न देकर ठेकेदार का पक्ष लेना आपसी मिलीभगत की ओर इशारा करता है |
वार्डवासियों द्वारा आक्रोश व्यक्त करने हुए कहा गया कि इस सम्बन्ध में अगर जल्द ही कोई कार्यवाही नहीं की गई तो भविष्य में ठेकेदार को काम करने नहीं दिया जायेगा एवं ठेकेदार के ऊपर थाने में अपराध दर्ज करवाया जायेगा और महिला के इलाज का खर्च भी देने की मांग की |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में बहुत तेजी से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है | कोरोना के मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो लॉकडाउन जैसी स्थिति निर्मित होने में समय नहीं लगेगा | नगर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेज रफ़्तार से कोरोना अपने लपेटे में ले रहा है |
आज 19/01/2022 को आये कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के अनुसार डौंडी ब्लॉक में सबसे अधिक दल्लीराजहरा से 32 कोरोना पॉजिटिव मिले एवं डौंडी, चिखलाकसा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से 20 लोग मिले |
दल्लीराजहरा वार्ड एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मिले कोरोना पॉजिटिव की संख्या इस प्रकार रही –
कोरोना के मिल रहे मामलों के बाद भी लोग नहीं चेत रहे हैं और बेफिक्र होकर घूम रहे हैं |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
कांकेर- भानुप्रतापपुर अंचल में इन दिनों लगभग सप्ताह भर चलने वाले लोकपर्व छेर-छेरा धूमधाम से मनाया जा रहा है, यह पर्व पौष पूर्णिमा के दिन महत्वपूर्ण तौर पर मनाया जाता है। यह पर्व अन्न दान को लेकर यह पर्व महत्वपूर्ण स्थान रखता है। छत्तीसगढ़ में यह पर्व नई फसल के खलिहान से घर आ जाने के बाद मनाया जाता है। इस दौरान लोग घर-घर जाकर युवक- युवतियां डंडा नृत्य करते हैं। अंतागढ़ क्षेत्र के सुदूर अंचल अमाबेड़ा के गांव बड़े पिनजोड़ी सहित आसपास के लगभग सभी गांवों मे सप्ताह भर से क्षेत्र में इस पर्व को मनाया जाता है जिसमें अपने बस्तर के पारंपरिक वेशभूषा धारण कर ग्रामीण घर घर जाकर नृत्य करते दिखाई देते है।
नारायणपुर, 19 जनवरी 2022- आकांक्षी जिला नारायणपुर में नीति आयोग के निर्देशानुसार आजादी की 75वीं वर्षगाठ समारोह के उपलक्ष्य में ’’आजादी का अमृत महोत्सव’’ मनाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्मिलित है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न शिक्षा संस्थान में कक्षा 8वीं से 12वीं में अध्ययनरत् स्कूली बच्चों के मध्य निबंध, कला, तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के अंतिम चरण के लिए चयनित विद्यार्थियों की प्रतियोगिता 18 जनवरी 2022 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बखरूपारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कार्यालय में कराया गया। पिरामल फाउंडेशन, नीति आयोग के सदस्य यास्मिन मेमन, सेजल शुक्ला उपस्थित थे। साथ ही निर्णायक के रूप में सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी मंजु चेरपा, मनोज रंगाटी, नारायण प्रसाद साहू, निलेश द्विवेदी उपस्थित थे।
शहर के बहुचर्चित एटीएम फ्रॉड मामले में धीरे-धीरे प्याज के परतों की तरह पुलिस मामले से जुड़े राज खोलने का मन बना रही है. ऐसा माना जा रहा है कि जब से मामला पुलिस के संज्ञान में आया है तब से लेकर विभाग के आला-अधिकारी, आरोपियों की गिरफ़्तारी को लेकर एडी-चोटी एक कर रहे हैं और मामला चुनौतीपूर्ण है. इधर, शहर में चर्चाओं का बाज़ार तो गर्म है ही साथ ही मामले को लेकर कई अटकलें भी लगायी जा रही हैं. जितने मूंह उतनी बातें की कहावत को चरितार्थ करना यह मामला निश्चित ही कई बड़े खुलासे करेगा, जिसमें तगड़ी कार्यवाई को बस्तर पुलिस की भूमिका अहम् मानी जा रही है.
क्या है मामला?
गौरतलब हो कि विगत कुछ दिनों पूर्व सीएमएस कंपनी के स्थानीय कर्मचारियों द्वारा एटीएम में निश्चित राशि नहीं डालकर कम राशि डालते हुए शेष राशि का गबन विगत दो वर्षों में किया. इस बात की शिकायत कंपनी द्वारा कोतवाली थाने में करने के बाद पुलिस ने कार्यवाई शुरू की और सबूतों के आधार पर पहले चरण में तीन आरोपियों योगेश यादव, कौशल यादव व ललित नारायण साहू की गिरफ़्तारी की गयी. बाद में एक आरोपी मंजूर अली की गिरफ़्तारी हुई. गिरफ़्तारी के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपियों को न्यायालय से पुलिस रिमांड पर भी लिया और कई जानकारियां सामने आई. हालाँकि, इन सब का खुलासा धीरे-धीरे पुलिस कर रही है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मामले में एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है.
42 लोगों का लिस्ट पुलिस के पास, कितना सच, कितना झूठ
सूत्र बताते हैं कि महंगी गाड़ियों और ऊँचे रहन-सहन के साथ अपनी जीवन शैली को गबन के पैसों से जीने वाले ये आरोपी शहर के कई लोगों को बड़े ही शातिराना तरीके से इस मामले से जोड़ लिए, अब यह जानबूझ कर किया गया या अनजाने में यह तो जांच का विषय है. अब तक पुलिस द्वारा 42 लोगों का लिस्ट बनाये जाने की बात भी सामने आ रही है, अब इस लिस्ट में शहर के कौन-कौन लोग हैं यह वाकई सोचनीय विषय है. बहरहाल, पुलिस इस मामले में बहुत लोगों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है.
पुलिस विभाग से भी जुड़े हैं तार
मामले में पुलिस का फूंकफुंकर कदम रखने का कारण यह भी माना जा रहा है कि आरोपियों द्वारा विभाग के ही कुछ लोगों को अच्छी-खासी कीमत के मोबाइल भी बतौर गिफ्ट दिए गए हैं, जिसमें तीन स्टार से लेकर एक महिला पुलिस ट्रेनर को भी मोबाइल दिए जाने की बात हवा की तरह शहर में फैली हुई है. हालाँकि, इस मामले में विभागीय जांच में ही खुलासा हो सकेगा. अब सवाल यह उठता है की ऐसे कर्मियों को भी क्या विभाग के आला-अधिकारी शक के दायरे में लायेंगे या नहीं?
हार भी जप्त किये जाने की खबर
जैसे-जैसे परतें खुलती जा रही हैं वैसे-वैसे पुलिस के पास साक्ष्य इकट्ठे हो रहे हैं. सूत्र बताते हैं कि आरोपियों में से किसी एक ने अपनी माशूका को एक महंगा और भव्य हार भी बतौर गिफ्ट दिया था, जिसे पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर जप्त किया है या नहीं इसका खुलासा अब तक नहीं किया गया है. यही नहीं, शहर के संभ्रांत कुछ लड़कियों के भी तार इससे जुड़े होने की बात सामने आ रही है, इसका खुलासा भी अब तक नहीं हो पाया है.
जांच के साथ गबन की राशि को सकेलने में जुटी पुलिस
आरोपियों द्वारा शहर के कई लोगों को गबन की राशि दी गयी थी, जिसमें से कुछ को पुलिस ने जप्त कर लिया और बाकी की राशि के लिए बस्तर पुलिस ने सार्वजानिक सूचना दे कर शहर के प्रबुद्धजनों से अपील किया है कि आरोपियों द्वारा यदि किसी व्यक्ति को उधारी या किसी अन्य परिस्थितिवश, राशि दिया गया हो तो बस्तर पुलिस के माध्यम से उक्त राशि जमा करा दें, ताकि गबन की गई अधिकाधिक राशि बरामद की जा सके.
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कांग्रेसी गमछा एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया |
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की नीतियों एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के सूदूर वनांचल क्षेत्र चितालगुर के सरपंच ,उप सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने कांग्रेस प्रवेश किया |
सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र चितालगुर में कांग्रेस प्रवेश करने वालों में सरपंच श्रीमती मोगाय नाग,उप सरपंच महादेव , सरपंच के पति एवं वरिष्ठ नेता गांगू नाग,पंच धनसाय नाग ,गुमलवाडा के उप सरपंच सोनाधर नाग, एवं वरिष्ठ नेता विजय बारसे मांहगू राम बघेल शामिल थे |
इस अवसर पर कांग्रेस प्रवेश करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा की जिस तरह से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन जनता के हितों में जनहितकारी योजनाओं को मूर्त रूप दे रहे हैं सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास होता हुआ दिखाई दे रहा है उसे देखते हुए वे आज कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की इस सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र के सरपंच सहित सभी पंचायत प्रतिनिधियों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हैं और आशा करते हैं की सभी कांग्रेस प्रवेश करने वाले जनप्रतिनिधि कांग्रेस की रीति नीति के अनुसार जनहित में कार्य करेंगे |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद सदस्य एवं ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह इंटक जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया शंकर नाग समेत कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे |
सांसद बस्तर दीपक बैज जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र चितालगुर ,नेतानार,कैकागढ, बड़े मुरमा , जमावाड़ा में 2 करोड़ 89 लाख 36 हजार रुपए के पुल , पुलिया, सड़क एवं सी सी रोड के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया |
ग्राम पंचायत बड़े मुरमा में मेन रोड से वेटनरी हास्पीटल 70 मीटर सीसी रोड निर्माण लागत 2.30 लाख रुपए, बड़े मुरमा राशन दुकान से टिकरापारा में 6 मीटर आरसीसी पुलिया एवं ह्यूम पाइप पुलिया निर्माण कार्य ग्राम पंचायत बड़े मुरमा लागत 21.20 लाख रुपए,ग्राम पंचायत जमावाड़ा 2 में सी सी सड़क निर्माण कार्य विरेंद्र घर से गुरड घर तक 145 मीटर लागत 5 लाख रुपए, ग्राम पंचायत नेतानार में आश्रम शाला नेतानार से चेचालगुर में 1.5 मीटर ,6 मीटर,8 मीटर आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य लागत 53.28 लाख रुपए,ग्राम पंचायत चितालगुर में चितालगुर से गुरियापदर व्हाया पेंगारास मार्ग पर 1.5 मीटर,3 मीटर एवं 6 मीटर 2 नग आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य लागत 49.06 लाख रुपए,बामनरास से रंधारीरास मार्ग पर 1.5 मीटर ,5 मीटर,8 मीटर आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य लागत 40.78 लाख रुपए,चायकुर सीआरपीएफ कैंप से नेतानार रंधारी पारा 6 मीटर आरसीसी पुलिया निर्माण एवं चायकुर से गैनियापाल 6 मीटर आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य लागत 34.19 लाख रुपए ,ग्राम पंचायत कैकागढ में बेडागुडा धनियालूर से कोटवारपारा कैकागढ लंबाई 7.2 किलोमीटर डामरीकरण कार्य लागत 60.65 ,साडगुड रंधारीपारा 2.88 किलोमीटर डामरीकरण कार्य लागत 22.90 के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया |
सांसद बस्तर दीपक बैज ने कहा की पहले भाजपा के शासन काल में केवल शहरी क्षेत्रों में ही विकास सिमट कर रह गया था पर आज कांग्रेस सरकार में सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र में भी विकास होता हुआ दिखाई दे रहा है हमारी सरकार बस्तर से लेकर दिल्ली तक बस्तर विकास की लड़ाई लड़ेगी |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र चितालगुर नेतानार तक अब विकास कार्य पहुंच रहा है आज आपके पंचायतों में नल जल, सड़क, बिजली पुल पुलिया जैसे बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है जो भाजपा के पंद्रह सालों में नहीं पहुंच पाया था |
इस अवसर पर सांसद बस्तर दीपक बैज, विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन,ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा,इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, इंटक कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, सांसद प्रतिनिधि अनुराग महतो,जार्ज, सरपंच बड़े मुरमा शिवम कश्यप, धर्मेन्द्र सेठिया, सुनील दास, राधामोहन दास, ग्राम पंचायत नेतानार के सरपंच सुकरा नाग, पूर्व सरपंच रामा नाग, पूर्व सरपंच शंकर,जयदेव धूर,ग्राम पंचायत चितालगुर की सरपंच मोगाय नाग,उप सरपंच बादे नाग,गांगू नाग,मंहगूराम बघेल,उप सरपंच गुमलवाडा सोनाधर नाग, सरपंच कैकागढ सोनमती बघेल,उप सरपंच परबु बघेल समेत पंचायत के प्रतिनिधि एवं आर ई एस के अधिक्षण अभियंता मोहन राव समेत ग्रामीणजन उपस्थित रहे |
जगदलपुर:- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकुमारी यादव ने जिले के सभी 11 मंडलों में मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की है। जगदलपुर मंडल में महेष्वरी ठाकुर, नगरनार चमेली जीराम, नानगुर रीता राठौर, दरभा भारती श्रीवास्तव, तोकापाल बिजुली बैध, बास्तानार महावती मंडावी, लोहंडीगुड़ा रंजिता जोशी, बस्तर किरण सेन, बकावंड रेवती पटेल, करपावंड कविता पाढी और भानपुरी में कुसुम परिहार को मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।