City Media - Page 1294 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1294

राजहरा में हुआ अन्तर्जिला नक्सल उन्मूलन अभियान सम्मेलन, तीन जिलो की पुलिस ने बनाई नक्सलियों के विरुद्ध रणनीति

0

राजनांदगांव- बालोद -कांकेर के पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न

नक्सलियों के विरुद्ध एकजुट होकर कार्यवाही करने हेतु एवं आपसी समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में आज दिनांक 05/01/2022 को दल्ली राजहरा में अन्तर्जिला नक्सल उन्मूलन अभियान सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद डी आर पोर्ते के द्वारा किया गया । बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा मनोज तिर्की, उप पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) कांकेर अमृत कुजूर, उप पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) बालोद बोनिफास एक्का, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर प्रशांत पैकरा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़ अमर सिदार, ITBP के सहायक सेनानी जोगेंद्र सिंह, मृगेंन तालुकदार, प्रमुख रूप से उपस्थित थे । बैठक में आसूचना संकलन करने एवं सुरक्षा बलों के बीच साझा करने पर जोर दिया गया । समय समय पर संयुक्त ऑपरेशन करने की आवश्यकता है । नक्सल मुद्दो पर विस्तार से चर्चा किया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

विदित हो कि जिला बालोद के सरहदी जिले राजनांदगांव एवं कांकेर नक्सल दृष्टिकोण से अत्यधिक संवेदनशील हैं । बालोद जिला के थानां डौंडी एवम महामाया जिला कांकेर से तथा थानां महामाया, मंगचुआ, डौंडीलोहारा जिला राजनांदगांव से जुड़े हुए हैं । सरहदी थाना होने से नक्सलियों की आमद रफ्त की संभावना बनी रहती है । मीटिंग में तीनों जिला के अधिकारियों के द्वारा पूर्ण सहयोग करने की सहमति दी गई। मीटिंग में जिला कांकेर, बालोद, राजनांदगांव के सरहदी थानों के थाना प्रभारी भी उपस्थित थे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

वादियां मेरा दामन…कांकेर की वादियों में रस घोल गई एसपी शलभ की सुरीली आवाज

0

दीपक पुड़ो कांकेर – कांकेर जिले के SP शलभ सिन्हा सुर्खियों में छाए हुए है। कांकेर पुलिस के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने मशहूर सिंगर मोहम्मद रफी का वादियां मेरा दामन गाकर अपनी सुरीली आवाज का सबको दीवाना बना दिया। SP के अंदर छिपी सिंगिंग की इस प्रतिभा को देख सब हैरान रह गए। वहीं SP की मधुर आवाज सुनकर कार्यक्रम में मौजूद अफसर भी तालियां बजाने से खुद को नहीं रोक पाए।

आपको बता दे कि कांकेर पुलिस मंगलवार को नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन की थी। इस कार्यक्रम में DIG, SP से लेकर पुलिस के तमाम बड़े अफसर शामिल हुए थे। इस समारोह में तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इस बीच पुलिस जवानों ने कई फिल्मी गाने में अपनी प्रस्तुति दी थी। लेकिन, कार्यक्रम में मौजूद लोगों को हैरानी तब हुई जब SP मंच में चढ़ गए। और माइक पकड़ कर मोहम्मद रफी का ‘वादियां मेरा दामन’ गाने लगे। इस समारोह में मौजूद सभी ने SP की सुरीली आवाज की जमकर तारीफ की। आपको बता दे कि वादियां मेरा दामन अभिलाषा मूवी का है। साल 1968 में यह ओवी रिलीज हुई थी। महशूर सिंगर मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर ने यह गाना गया था। बताया जाता है कि उस जमाने की मशहूर फिल्मों में से अभिलाषा भी एक है। इस मूवी का ‘वादियां मेरा दामन उस जमाने में रोमांटिक गानों में एक हुआ करता था,जो बहुत हिट भी हुआ था।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

अधिकारी की उदासिनता एवं ठेकेदार की मनमानी से सड़क निर्माण में चल रहा लिपापोती का कार्य

0

गुणवत्ता के मापदण्ड का पालन नहीं, संकेत चिन्ह नहीं होने से हादसे की आशंका

एक माह से कार्य बंद

जगदलपुर – जिले के बकावण्ड विकासखंड क्षेत्र में आरआरपी2 योजना के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा करोड़ों की लागत से बकावण्ड से कोलावल मार्ग पर चल रहा सड़क निर्माण की गुणवत्ता भगवान भरोसे है। अधिकारी की उदासिनता एवं ठेकेदार की मनमानी से सड़क निर्माण में चल रहा लिपापोती का कार्य। गणवत्ता के मापदंड का ठिकाना नहीं निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण कब होगा पता नहीं। सड़क के किनारे खादे गयें गड़े में संकेत चिन्न नहीं होने से बड़े हादसों की आशंका बनी हुई है। ठेकेदार की मनमानी इस कदर है कि अधिकारी के दबाव पर कार्य शरूतो किया जाता है लेकिन सप्ताह दिन कार्य करने के बाद बंद कर दिया जाता है। उक्त मार्ग का कार्य एक माह से बंद कर दिया गया है। प्रशासन की फटकार के बाद उक्त ठेकेदार मुख्यालय में चल रहे कार्यों को पूर्ण करने में जुटा है।

ज्ञातव्य हो कि जिले में चल रहे सड़क निर्माण कार्यो की गुणवत्ता भगवान भरोसे है। बस्तर कलेक्टर के सतत निगरानी के कारण जिला मुख्यालय में चल रहे कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान तो दिया जा रहा है लेकिन ग्रामीण अंचलों में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता भगवान भरोसे है। विभागीय अधिकारी भी गुणवत्ता से समझौता कर ठेकेदार का ही समर्थन किया करते |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

ऐसा ही एक मार्ग जो आरआरपी2 के तहत लोक निर्माण विभाग के द्वारा बकावण्ड से कोलावल तक 26 किमी सड़क करोड़ों की लागत से तैयार की जा रही है। सड़क चौड़ीकरण का कार्य लगभग आधा पूर्ण हो चुका है। करपावण्ड से कोलावल तक चल रहे चौड़ीकरण कार्य भगवान भरोसे ही है।

सड़क चौड़ीकरण का क्या है मापदंड:

कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करोड़ों की लागत से बनने वाले सड़क को 5.50 मीटर चौड़ीकरण किया जाना है जिसमें सड़क के दोनो ओर 1.25 सेमी चौड़ाई का डब्ल्यूबीएम तैयार कर सड़क का चौड़ीकरण किया जाना हे जिसमें 42 सेमी गड्डा खोदकर पर्याप्त मात्रा में पानी से किवारिंग कर गड़े को लेबलिंग कर 20 सेमी मुरूम डालकर रोलर से बराबर करने के बाद 22 सेमी जेएसबी गिट्टी डालकर रोलर से लेबलिंग कर डामरीकरण का प्रावधान है लेकिन इन सारे मापदंडों को दरकिनार कर ठेकेदार के कर्मचारी अपने मापदंड अपनाकर घटिया निर्माण कार्य को अंजाम दे रहे है। अधिकांश जगहों पर मुरूम की जगह मिट्टी का उपयोग किया गया है जो मापदंडो के विपरित है।

ज्ञातव्य हो कि बस्तर कलेक्टर के द्वारा आयोजित बैठकों में ठेकेदारों को भी कई बार हिदायत दी जा चुकी है कि गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जायेगा। विभागीय अधिकारियों को गुणवत्ता पर सतत निगरानी करने के निर्देश के बाद भी गुणवत्ता में सुधार नहीं हो पा रहा है।

तेलंगाना के किसानों का धान प्रबंधक के संरक्षण में बिकने उसूर लेम्पस पहुंचा

0

प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी तेलंगाना से पुजारी कांकेर के रास्ते

ट्रेक्टर से धान पहुंचा खरीदी केन्द्र

जगदलपुर/बीजापुर –  शासन प्रशासन जहां दिगर प्रांतों से अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने सीमावर्ती राज्य के सीमा पर नाकेबंदी करा रखी है वहीं प्रशासन के नुमाइंदे इस नाकेबंदी में सेंधमारी कर दिगर प्रांतों से धान मंगाकर छग के धान खरीदी केन्द्रों में खपाने में माहिर है जिसका जीता जागता उदाहरण बीजापुर जिले के उसूर के धान खरीदी केन्द्र है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रशासनिक अधिकारी ही शासन को चपत लगाने में जुटे है।

इस तरह का मामला उसुर धान खरीदी केंद्र में देखने को मिला जंग तेलंगाना से ट्रैक्टरों में भरकर धान उसुर धान खरीदी केंद्र पंहुचा था जब पत्रकारों ने तेलंगाना से धान बेचने आये लोगो से पुछ तो उन्होंने बताया कि हम धान तेलंगाना के चेरला एंव वेंकटापुरम से लेकर आ रहे है तेलंगाना में धान का मूल्य कम है या प्रबंधक द्वारा 15 रुपये में खरीदा जा रहा है इसलिए यंहा बेचेंगे इस तरह तेलंगाना के धान को धान खरीदी प्रभारी द्वारा उसुर क्षेत्र के नहीं बेचने वाले किसानों के खाते में खरीदी कर मोटी कमाई में लगे है जबकि पुजारी कांकर – कोतापल्ली क्षेत्र के किसान अब भी अपने धान बेचने को लेकर परेशान है एंव मजबूरन चेरला एंव वेंकटापुरम के कोचियों (व्यापारियों) को कम दर पर बेच रहे है और ये कोचिये लेम्स प्रबंधक से सांठगांठ कर सारे धान को पुजारी कांकेर के रास्ते उसुर पहचा रहे है।

तेलंगाना के धान खरीदी के लिए बनाया अलग से रजिस्टर जिस पर अचानक पड़ी मीडिया की नजर

धान खरीदी केंद्र में तेलंगाना से आ रहे धान को किस किसान के खाते में खरीदी करना है इसके लेकर एक रजिस्टर भी बनाया गया है जो कि सरकारी रजिस्टर से हटकर है जिसमे देखने पर सारा कच्चा चिट्ठा मिडिया के सामने आया |

मामले को लेकर क्या कहते है लेम्प्स प्रबंधक

तेलंगाना से आ रहे धान की खरीदी को लेकर जब लेम्स प्रबंधक विष्णु साहू से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारा काम सिर्फ धान खरीदी के लक्ष्य को पूरा करना है इसके लिए जंहा से भी धान आएगा हम खरीदेंगे इससे साफ जाहिर होता है कि इसमें धान खरीदी को लेकर विभाग के उच्च अधिकारियों की भी मिलीभगत है जिसके चलते इन्हें किसी भी कार्यवाही का डर नहीं और तेलंगाना के धान को खरीद कर मोटी कमाई में लगे है |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

सीआरपीएफ ने भी माना कि तेलंगाना के ट्रेक्टर पंहुच रहे है लेकिन हम कुछ नहीं कर सकते

इस दौरान जब मिडिया की टीम उसुर से आगे गलगम तक गई तो सीआरपीएफ के नाको पर कुछ ट्रैक्टरों को रोक कर नाम पता पूछ रहे थे जब मीडियाकर्मियों ने नाके में बैठे सीआरपीएफ जवानों से पूछा तो बताया कि अब तक कई ट्रेक्टर से ज्यादा धान तेलंगाना से आ चुका है लेकिन उनका काम सिर्फ नाम -पता लिखना है अवैध धान को रोकने के लेकर कोई आदेश नहीं है इसलिए हम जाने देते है |

नैमेड में भी अवैध धान खरीदी को लेकर चर्चा जोरों पर

बीजापुर मुख्यालय से मात्र 15 किलोमीटर दूर नैमेड धान खरीदी केंद्र में भी अवैध धान की खरीदी को लेकर चर्चा जोरों पर है वा के ग्रामीणों ने बताया कि अब तक दो हजार बोरी धान की अवैध खरीदी प्रबंधक द्वारा या के व्यापारियों से कर ली गई है जिसमे नैमेड का व्यापारी ने ही 700 बोरी अवैध धान रात के अंधेरे में 7 दिनों तक छोड़ा।

कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश बीजापुर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने बताया कि उसूर धान खरीदी मामले की एसडीएम को जांच के अदेश दे दिये गये है। उन्होंने बताया कि ट्रेक्टर तेलंगाना का होना बताया और धान उसूर के होने की बत कही जा रही है। कटारा ने बताया कि मामले की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।

दावत ए इस्लामी की गतिविधियों की एनआईए जांच कराने चंद्राकर ने लिखा अमित शाह को पत्र

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री तथा विधायक अजय चंद्राकर ने दावत ए इस्लामी नामक संस्था की गतिविधियों की जांच कराने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। चंद्राकर द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री शाह को पाकिस्तानी संस्था दावत ए इस्लामी की गतिविधियों की जांच विषयान्तर्गत लिखे गए पत्र में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य में पाकिस्तानी संस्था दावत ए इस्लामी को लगभग 25 एकड़ शासकीय भूमि आबंटन हेतु प्रकाशित इश्तहार दिनांक 22.12.2021 के माध्यम से जानकारी मिली। उक्त संस्था से संबंधित विभिन्न विषयों की टीप संक्षेपिका सहपत्रों सहित संलग्न है। अनुरोध है इसकी जांच किसी राष्ट्रीय एजेंसी (एनआईए या अन्य समकक्ष) से कराये जाने पर निर्णय लेना चाहेंगे।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जमीन आबंटन के आवेदन के इश्तहार के इस मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने संवाददाता सम्मेलन में दावत ए इस्लामी के शासकीय भूमि आबंटन के आवेदन के इश्तहार का मामला उठाते हुए इस संस्था को पाकिस्तानी बताया था। जबकि कांग्रेस का कहना है कि बृजमोहन अग्रवाल झूठ बोल रहे हैं। जिस संस्था ने आवेदन किया था, वह छत्तीसगढ़ में पंजीकृत है और पंद्रह साल से ज्यादा समय से समाजसेवा के कार्य कर रही है। कांग्रेस द्वारा इस मामले में पक्ष रखने के बाद अब बृजमोहन के साथी विधायक तथा पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने दावत ए इस्लामी की गतिविधियों की एनआईए जांच कराने की मांग केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की है। इसके पहले कांग्रेस की ओर से कहा गया था कि यदि दावत ए इस्लामी आतंकी संगठन है तो केंद्र सरकार उस पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगा रही।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

एकलव्य बेसोली के 2 बच्चे हुए लापता, एबीवीपी ने किया आंदोलन, छात्रावास से लापता रहे छात्र,प्राचार्य व अधिकारियों को अधीक्षक ने रखा अनभिज्ञ

0

एकलव्य अधीक्षक व प्राचार्य को निलंबित करने की मांग, मनमानी का आरोप

जगदलपुर – आवासीय एकलव्य स्कूल बेसोली से मंगलवार शाम 6 बजे से 2 छात्र अचानक लापता हो गए जिसकी सूचना परिजनों को प्राचार्य को व अधिकारियों को सम्बंधित अधीक्षक ने जानकारी तक नही दिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने तत्काल आंदोलन किया तब प्राचार्य व अधिकारियों को जानकारी लगी आनन फानन में उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई।

अभाविप भानपुरी के नगर मंत्री टिकेश नाग ने बताया कि एकलव्य विद्यालय बेसोली में लगातार लापरवाही का शिकायत मिल रहा था बुधवार को 2 बच्चे छात्रवास से गायब हुए तो अभाविप द्वारा आंदोलन किया गया प्राचार्य व अधीक्षक को हटाने का मांग किया गया । नाग ने प्राचार्य व अधीक्षक पर मनमानी करने का आरोप लगाया ।

सुरक्षा गार्ड नही है न सीसीटीवी कैमरा भगवान भरोसे सैकड़ो छात्रों की सुरक्षा – कमलेश दीवान

एकलव्य आवासीय विद्यालय बेसोली विशिष्ट संस्था है लेकिन इतने बड़े विद्यालय में सैकड़ों छात्र,छात्राए रहते हैं प्रवेश गेट में न कोई सुरक्षा गार्ड है न सीसीटीवी कैमरा है ऐसे में की सुरक्षा पर सवाल उठता है, छात्रों को छात्रवृत्ति ,लाइब्रेरी ,खेल मैदान,पानी संबंधित कई समस्याएं व्याप्त है बार-बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। छात्रों को शिकायत न करने का दबाव बनाया जाता है । छात्रों को मिलने वाला भोजन में केवल दाल व गुणवत्ता पर भी नाराजगी व्यक्त किया आंदोलन के दौरान बीईओ को शिकायत कर कार्यवाही करने कहा गया जिस पर विख शिक्षा अधिकारी ने तत्काल कार्यवाही का आश्वासन दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

आंदोलन के दौरान कमलेश दीवान जिला संयोजक,टिकेश नाग नगरमंत्री, पितेश्वर बघेल, आसमन बघेल ,लखेश्वर वैध ,हेमराज बंछोर, जगदीश सेठिया ,नभेन्द्र दीवान , सरोज देवांगन ,गोमेश सेठिया, तुलमन ,अंतु कश्यप समेत अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ” डायरेक्ट भवन अनुज्ञा पोर्टल ” के लिए माना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार

0

5000 वर्गफीट तक के मकानों की अनुज्ञा अब बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के एक सेकेंड में मिलना हुआ आसान

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर 15 दिनों में एक्सपर्टों की टीम ने तैयार की है पोर्टल

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ” डायरेक्ट भवन अनुज्ञा पोर्टल ” के शुभारंभ के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त किया है उन्होंने कहा की हमारी संवेदनशील सरकार में अब किसी भी व्यक्ति को जिसके सभी कागजात पूर्ण होंगे उन्हें किसी तरह की प्रक्रिया में जाए बिना 5000 वर्गफीट तक के भवन निर्माण अनुज्ञा एक सेकेंड में और एक क्लिक पर मिलेगी और लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

उन्होंने कहा की हमारी सरकार लगातार लोगों को घर पहुंच सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी का सहारा लेकर शासन और प्रशासन को और ज्यादा पारदर्शी और जवाबदेह बनाने का पर जोर दे रही है हमारे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार की वे आम लोगों की परेशानियों को समझते हुए उसके निदान के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं |

“नए साल की नई सौगात”….भूपेश सरकार की एक और नई योजना, घर का नक्शा एक रुपए एक सेकंड में पास, शहरों के विकास में आयेगी तेजी और नागरिकों को एक बड़ी समस्या से मिलेगा प्रभावी समाधान

0

🟩 भूपेश सरकार की एक और नई योजना, घर का नक्शा एक रुपए एक सेकंड में पास, गांव और शहरों के विकास के सूची में एक सुविधा और जुड़ गया जिससे राज्य के शहरों के विकास में तेजी आयेगी और नागरिकों को एक बड़ी समस्या से मिलेगा प्रभावी समाधान.

🟩 प्लाट के लिए सभी दस्तावेज सही होने पर केवल एक सेकंड में नक्शा होगा पास प्रदेश की भूपेश सरकार के द्वारा राज्य के सभी निकायों में इसे अतिशीघ्र लागू किए जाने का निर्देश.

🟩 आवासीय प्लाट पर बिल्डिंग परमिट के लिए कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं नगरी प्रशासन द्वारा पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है अब पात्र लोगों को घर बनाने के लिए यह परमिट एक क्लिक पर मिलेगा.

🟩 कांग्रेस की भूपेश सरकार का अहम फैसला प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में लोगों को अब मकान का नक्शा पास कराने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं – राजीव शर्मा

🔜 15 साल के जटिल प्रक्रियाओं के सरलीकरण से प्रदेश की अधिकतम जनता सरकार की योजनाओं से होगी लाभान्वित….

छत्तीसगढ़ के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने प्रदेशवासियों को नए वर्ष पर बड़ी सौगात दी है इस अवसर पर उन्होंने नए भवन अनुज्ञा पोर्टल लांच किया, प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में लोगों को अब मकान का नक्शा पास कराने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे जिसके लिए काग्रेस की भूपेश सरकार ने ऑनलाइन डायरेक्ट भवन अनुज्ञा सिस्टम की शुरुआत की है इसमें 500 वर्ग मीटर से 5382 वर्ग फीट तक के प्लाट के लिए सभी दस्तावेज सही होने पर केवल एक सेकंड में नक्शा पास हो जाएगा, राज्य शासन की इस महत्वपूर्ण कार्यप्रणाली पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ट डायरेक्ट भवन अनुज्ञा प्रणाली से शहरों के विकास में तेजी आयेगी और नागरिकों को एक बड़ी समस्या का प्रभावी समाधान मिलेगा लोगों की ज्वलंत समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उनके समाधान के लिए सरकार द्वारा जनहित में उठाया गया सराहनीय और स्वागत योग्य है, शर्मा ने कहा कि मौजूदा प्रकरण में नक्शा पास कराने के लिए लोगों को लगभग साल भर तक का इंतजार करना पड़ता था तथा कार्यालयों के चक्कर भी काटने पड़ते थे अब उन्हें राहत पहुंचाने के लिए राज्य शासन ने मापदंड दस्तावेजों के आधार पर ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की है जो एक रुपए की शुल्क पर एक सेकंड में नक्शा लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी, श्री शर्मा ने कहा कि यह राज्य शासन की प्रक्रिया काफी हद तक लोगों को राहत पहुंचाएगी किसी भी 15 साल के जटिल प्रक्रिया को सरलीकरण करने से निश्चित ही लोगों को राहत मिलेगी तथा यह योजना भी राज्य सरकार के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

जनता से अपील – थोड़ी भी लापरवाही पड़ सकती है भारी….विक्रम ध्रुवे

0

दल्ली राजहरा – भाजपा अनु. जनजाति मोर्चा बालोद,जिलाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने कहा आने वाले कुछ दिन हम सभी के लिए चिंताजनक हो सकते हैं। ऐसे में हमारी कोई भी लापरवाही हमारे, हमारे परिवार वालों पर और हमारे परिचितों पर भारी पड़ सकती है। ध्रुवे ने कहा ऐसी स्थिति में हमे बहुत अधिक सावधानी बरतने और सावधान रहने की ज़रूरत है। हमारी थोड़ी भी चूक हमारे परिवार की खुशियाँ छीन सकती है। ध्रुवे ने कहा बीता हुआ वर्ष कोरोना संक्रमण के साये में और भीषण त्रासदी से तो बीता ही। हम सभी यह प्रयास करें कि, कम से कम यह वर्ष तो पहले की तरह न बीते। बीते वर्ष कितने ही लोगों की जिंदगी थम गई। कईयों के बुढ़ापे के सहारे छीन गए। बड़ो का साया सर के ऊपर उठ जाने से कितने ही बच्चे अनाथ हो गए। कितनो के घर बिक गए। कितने कर्ज़ के तले दब गए।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

ऐसी विषम परिस्थितियाँ फिर पैदा न हो इसके लिए अभी से सतर्क रहना होगा। ध्रुवे ने कहा हमे उस भीषण आपदा और त्रासदी को नही भूलना चाहिए। हमने पहले जो गलतियाँ और लापरवाहियाँ की है अब उसकी पुनरावृत्ति न हो हमे इसका भी बराबर ध्यान रखना होगा। कोरोना की पहली और दूसरी लहर में आप सभी ने इस विषम परिस्थिति का डंटकर सामना किया है। तीसरी लहर में भी हमे उसी प्रकार धैर्य और साहस का परिचय देना होगा। आप सभी से मेरा निवेदन है कि, सभी सतर्क और सावधान रहें, मास्क, शोशल डिस्टेंडिंग और कोविड अनुरूप नियमों का पालन करते रहें। खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित वातावरण प्रदान करे।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

हम देश के उस पार्टी के सदस्य हैं जहां कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण किया जाता है – बृजमोहन अग्रवाल

0

प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन, भाजपा के दिग्गजों ने बताई रीति नीति

बालोद

बालोद शहर के समता पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया है जहां पर वर्ग के दूसरे दिन विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे सप्तम सत्र से दिन की शुरुआत हुई व्यक्तित्व विकास पर अपना विचार उन्होंने कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा उन्होंने कहा की भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करती है भाजपा ऐसी पार्टी है जिस पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं आजादी के बाद आज 72 – 73 सालों में ऐसी विचार आया की धारा 370 हटना चाहिए, तीन तलाक खत्म होना चाहिए हम ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता हैं जो विश्व का सबसे बड़ा दल है।

व्यक्तित्व को सुदृढ़ बनाने विश्वास जरूरी

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की व्यक्तित्व को सुदृढ़ बनाने विश्वास जरूरी है खुद की काबिलियत पर विश्वास करें की हम ये कर सकते हैं के नहीं जिस दिन अपने आप के ऊपर विश्वास हो जायेगा कोई हमे आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता और हमे हमेशा सीखने के लिए तैयार रहना चाहिए आज कल शॉर्टकट का जमाना है पर हमे संघर्ष याद रखना चाहिए।

इन्होंने सत्र को किया संबोधित

प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन सप्तम सत्र में प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य शिरिष अग्रवाल ने मीडिया के व्यवहार और उपयोग विषय पर कार्यकर्ताओं के समक्ष अपनी बातों को रखा इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हेमंत नाग दुर्ग संभाग ने हमारा विचार परिवार विषय पर अपनी बातों को रखा।

सांसद विजय बघेल ने अपने सत्र में कहा की 130 साल पहले बनी कांग्रेस कई बार खंडित हो गई है पर भाजपा इतने वर्षों में कभी नहीं टूटी कांग्रेस कई पार्टियों में विभक्त हो चुकी है सांसद विजय बघेल ने कहा की भाजपा जो कहती है वो करती है अटल जी 1999 के चुनाव में वो छत्तीसगढ़ आए थे और प्रदेश के लोगों से वादा किए थे की 11 सीट दे दो हम आपको छत्तीसगढ़ राज्य बनाकर देंगे हम 11 सीट तो नहीं दे पाए लेकिन अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य की सौगात दी संगठन महामंत्री पवन साय ने अपने सत्र में कहा की यहां पर संगठन के साथ जरूरी है कार्यकर्ताओं का सुदृढ़ होना और अपनी जिम्मेदारी को समझना है हम एक अच्छे कार्यकर्ता एक अच्छे इंसान होकर एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

वक्ता जगन्नाथ पाणिग्रही ने अपने सत्र में कहा की अक्सर कार्यकर्ता सोचते हैं की भाजपा में इस तरह के प्रशिक्षण क्यों आयोजित होते हैं पर केंद्र चाहती है की यहां पर मोदी जी शाह जी सोचते हैं की देश को चलाने का जिम्मा जिनके हाथों में हैं उनको प्रशिक्षित होना आवश्यक है इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार, प्रदेश मंत्री राकेश यादव, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री पवन साहू, विभिन्न सत्रों मे अध्यक्षता प्रीतम साहू, विरेन्द्र साहू, यज्ञदत शर्मा,छगन देशमुख,राकेश यादव, संध्या भारद्वाज, देवेंद्र माहला, महामंत्री एवं प्रशिक्षण प्रभारी देवेंद्र जायसवाल, सह प्रभारी नरेश यदु, संचालन समिति सह प्रभारी त्रिलोकी साहू ,राकेश यादव, उपस्थित रहे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो, शोसल मिडिया प्रभारी दानवीर साहू ने यह जानकारी दी।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS