City Media - Page 1293 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1293

बस्तर पुलिस ने सट्टा खाईवाल को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

0

जगदलपुर। बस्तर पुलिस लगातार पूरे जिले में जुआ, सट्टा, मादक पदार्थों और अन्य अपराधों पर नकेल कसने के लिए अभियान चला रही है। इसी क्रम में बस्तर पुलिस ने बुधवार को एक सट्टा खाईवाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे हजारों रुपये नगद भी बरामद किया है।

कोतवाली टीआई एमन साहू ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति कन्हैया किराना स्टोर के पास लोगों से रुपये लेकर सट्टा खिला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम ने मौके पर दबिश देते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने युवक की तलाशी लेते हुए उससे पूछताछ की। कड़ी पूछताछ में युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 3 हजार रुपये नगद समेत सट्टा पट्टी की पर्चियां भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी हेमलाल कश्यप (40) निवासी दंतेश्वरी वार्ड को गिरफ्तार करते और आवश्यक कार्रवाई करने के बाद मुचलके पर रिहा कर दिया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

ग्राम पंचायत परसदा के सचिव ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0

बालोद – बालोद जिले के ग्राम पंचायत परसदा के सचिव होमलाल देवदास निवासी ग्राम कोहंगाटोला ने ग्राम जुंगेरा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है । आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी जिसे लेकर परिजनों द्वारा धमतरी में इलाज भी करवा रहे थे। अक्सर वे शराब के नशे में रहते थे तो कई बार वे घर से भी बिना बताए पैदल ही निकल जाते थे। बुधवार को भी ऐसे ही बिना बताये सुबह निकल गए गांव से लगभग 2 किलोमीटर दूर जुंगेरा में मुक्तिधाम के पास पेड़ पर गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सचिव के आत्महत्या करने से परिजनों एवं ग्रामीणों में शोक का माहौल है | सचिव के परिजनों में पत्नी एवं बच्चे ही है पिता का भी कुछ समय पहले ही निधन हो चूका है |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

ग्राम पंचायत परसदा के सरपंच द्रोपति बाई के अनुसार सचिव कई दिनों से पंचायत भी नहीं आ रहे थे। जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा था। कार्य प्रभावित को देखते हुए उनकी जगह दूसरे सचिव को यहां पदस्थ करने की मांग भी की गई थी यहाँ तक कि जनपद द्वारा उन्हें नोटिस भी दिया गया था कार्य के प्रति गंभीरता के लिए |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्रयागराज के चक रघुनाथ एवं चकदोंदी में बूथ स्तर की बैठक ली

0

मजबूत बूथ ही मजबूत सरकार बनाने में सहायक होगा – रेखचंद जैन

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) एवं प्रयागराज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 07 चक रघुनाथ एवं वार्ड क्रमांक 30 चकदोंदी में बूथ लेवल के पदाधिकारियों की बैठक लेकर बूथ मैनेजमेंट के संबंध में जानकारी दी |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव एवं प्रयागराज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने कहा की मजबूत बूथ ही मजबूत सरकार बनाने में सहायक होगी अतः छोटे से लेकर बड़े तक सभी नेता और कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर हर बूथ को मजबूत करने में लग जाएं यदि हर नेता और कार्यकर्ता केवल अपने बूथ को ही मजबूत करने में लग जाए तो हमारी सरकार आने से कोई रोक नहीं सकता है हमने भी छत्तीसगढ़ में भाजपा के पंद्रह साल के शासन को केवल बूथ मैनेजमेंट के दम पर ही हराने में कामयाब हो पाए हैं इसी तरह आप भी उतर प्रदेश में इस अहंकारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बूथ स्तर तक पहुंच कर कार्य करें |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा बस्तर जिला इंटुक के अध्यक्ष विजय सिंह वरिष्ठ नेता विजय मिश्रा, जावेद ऊर्फी, अंजुम नाज,नयन कुशवाहा, राकेश श्रीवास्तव,अनूप त्रिपाठी, सुशील मिश्रा,दिव्य जायसवाल,अशोक सोनी, शत्रुघ्न भारती, शिवशंकर मिश्रा, नफीस अनबर, सुनील रावत, नूरमोहम्मद, छोटे मियां,फिरोज आलम सहित नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

दल्लीराजहरा में कोरोना का कहर लगातार जारी…..

0

दल्लीराजहरा – जिले में कोरोना का आंकड़ा दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। अभी दो दिन पहले ही दल्लीराजहरा के वार्ड क्र 26 एवं वार्ड क्र 07 से कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी कल फिर वार्ड क्र 01 से चार लोगों की कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई है |

देश एवं प्रदेश में कोरोना के आंकड़ों में तेजी से वृद्धि हो रही है | राजधानी समेत कुछ जिलों में नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया है | कोरोना के मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो लॉकडाउन जैसी स्थिति निर्मित होने में समय नहीं लगेगा | कोरोना के मिल रहे मामलों के बाद भी लोग नहीं चेत रहे हैं और बेफिक्र होकर घूम रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भाजपा को नई ऊँचाईयों तक पहुँचायें कार्यकर्ता – शिवरतन शर्मा

0

भाजपा के तीन दिवसीय जिलास्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का समापन

भाजपा की रीति-नीति व सिद्धांतों से परिचित हुए कार्यकर्ता

जगदलपुर।
भाजपा जनता पार्टी के तीन दिवसीय जिलास्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आज समापन हुआ। तीन दिन तक चले प्रशिक्षण शिविर में कुल 15 सत्र में कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति-नीति व सिद्धांतों से परिचित कराया गया। शिविर के अंतिम दिन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व बस्तर संभाग प्रभारी शिवरतन शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

शर्मा ने भाजपा के इतिहास व विकास की समग्र जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को भाजपा के उद्भव व संगठन के वरिष्ठ नेताओं के अथक लंबे संघर्ष से परिचित होना चाहिये। प्रशिक्षण शिविर के बाद प्रत्येक कार्यकर्ता इस संकल्प के साथ अपने क्षेत्र में जाये कि भाजपा को नई ऊँचाईयों तक पहुँचाने का कार्य करते हुए राष्ट्र की सेवा में लीन रहे।आगामी होने वाले चुनावों में भाजपा की जीत का परचम लहराये।

प्रशिक्षण शिविर में वक्ताओं में किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा व प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी ने भी संबोधित किया। भाजपा जिलाअध्यक्ष रुपसिंह मण्डावी ने शिविर के समापन पर सभी वक्ताओं व सहयोगी कार्यकर्ताओं का आभार माना।कार्यक्रम का संचालन रामाश्रय सिंह ने किया।

प्रशिक्षण शिविर में प्रमुख रुप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,केदार कश्यप,डाॅ सुभाऊ कश्यप,लच्छू कश्यप,संतोष बाफना,शिवनारायण पाण्डे,सुधीर पाण्डे,विद्याशरण तिवारी,जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप,मनीराम कश्यप,योगेन्द्र पाण्डे,श्रीधर ओझा,श्रीनिवास मिश्रा,गोदावरी साहू,वेदप्रकाश पाण्डे,रजनीश पाणिग्रही,संजय पाण्डे,बाबुल नाग,नरसिंह राव,बुधराम कर्टाम,ललिता बघेल,व्हीएस राजपूत,विजय पाण्डे,दीप्ति पाण्डे,स्नेहलता बैस,संतोष बघेल,प्रवीण सांखला,भास्कर जोशी,परीस बेसरा,फूल सिंह सेठिया,सुब्रतो विश्वास,उद्बोराम नाग,नरेन्द्र जोशी,धनुर्जय कश्यप,पुरूषोत्तम जोशी,सुरेश गुप्ता,आर्येन्द्र आर्य,संग्राम राणा,श्रवण ठाकुर,रैतुराम,सीता नाग,जीतेन्द्र पाणिग्रही,रोहित त्रिवेदी,अनिल लुंकड़,राजपाल कसेर,दिगंबर राव,ममता पोटाई,त्रिवेणी रंधारी,नीलम यादव,शंभू नाग,महेन्द्र

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

पटेल,राममूर्ति पाण्डे,अश्विनी सरडे,दंतेश्वर राव,मनोहरदत्त तिवारी,शैलेन्द्र भदौरिया,राकेश तिवारी,अविनाश श्रीवास्तव,मनोज पटेल,जयराम दास,अभिषेक तिवारी,आनंद झा,सूर्यभूषण सिंह,संतोष त्रिपाठी,रुपेश जैन,अभय दीक्षित,योगेश शुक्ला,विक्की साहू,पंकज आचार्य,गणेश काले,राजा यादव,अतुल सिम्हा,तेजपाल शर्मा,आशू आचार्य,संतोष बाजपेयी,अमर झा,सुरेश कश्यप,भुवनेश्वर ध्रुव,रोशन झा,सतीश बाजपेयी,विनोद पाण्डे,श्रीश मिश्रा,आलेख तिवारी,अनिमेष चौहान,पृथ्वी सिंह,मोनू सिंह तोमर,ओमप्रकाश सिंह,लाला किशोर महावर,रितेश सोनी,प्रेम यादव,श्रीमती रामकुमारी यादव,लक्ष्मी कश्यप,किरण सेन,सुधा मिश्रा,गीता नाग,मालती मण्डावी,महेश्वरी ठाकुर,अंजू राय,कुसुम परिहार,मीता नाग,मीना विश्वकर्मा,कृष्णा राय,ममता राणा,अलका सेंगर,माया रानी,बिजली बैद्य,प्रमिला कपूर,काजोल सिसोदिया,पद्मा कश्यप आदि सहित बडी़ संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

डौंडीलोहारा विधानसभा अंतर्गत चिखलाकसा में 50 लोगों ने थामा आप का हाथ

0

आम आदमी पार्टी का बढ़ता हुआ जनाधार – बिशेसर सिन्हा

बालोद (डौंडीलोहारा)- विधानसभा अंतर्गत चिखला कसा में आज सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमे बढ़ चढ़ कर लोगो ने दिल्ली के विकास कार्यों को देखते हुए हिस्सा लिया।

मुख्य रूप से आप जिला अध्यक्ष बालोद दीपक आरदे जी एवम डौंडीलोहारा विधानसभा अध्यक्ष बिशेसर सिन्हा जी की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे सबसे ज्यादा योगदान तेजराम साहु जी,लक्ष्मण सोनवानी जी,जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र देशमुख जी एवं ग्रामवासियों द्वारा मिला।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

चिखलाकसा से 50 लोगो ने दिल्ली मॉडल की प्रशंसा कर आम आदमी पार्टी के कार्यों को पसंद कर ईमानदार पार्टी के साथ जुड़ने आम आदमी पार्टी का हाथ थामा।कार्यक्रम में उपस्थित लोगो ने कहा हम आम आदमी पार्टी के कार्यों से बहुत खुश है और हमारी सौभाग्य है की हमे इतने अच्छे ईमानदार राजनैतिक पार्टी से जुड़ने का मौका मिला।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मजदूर विरोधी वेतन समझौते के खिलाफ खदानों में सीटू की हड़ताल सफल

0

सेल मे हुए मजदूर विरोधी वेतन व समझौते के खिलाफ स्टील वर्कर्स फेडरेशन आफ इंडिया (सीटू) के आह्वान पर5 जनवरी पूरे सेल में हड़ताल का आयोजन किया गया। इसी आह्वान पर लौह अयस्क खान समूह राजहरा मे की सभी खदानों में स्थानीय सीटू यूनियन के नेतृत्व में हड़ताल की गई।

इस हड़ताल में कर्मचारियों ने यूनियन द्वारा उठाए गए तमाम मुद्दों का भरपूर समर्थन दिया। यह हड़ताल अकेले सीटू ने की फिर भी कर्मचारियों ने इस हड़ताल को अभूतपूर्व रूप से सफल बनाया। आज सुबह 5:00 बजे से ही विभिन्न खदानों के मुख्य द्वारों पर सीटू कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाला तथा कर्मचारियों ने भी हड़ताल को भरपूर समर्थन दिया । अधिकांश कर्मचारी ड्यूटी नहीं गए और प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई ।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उल्लेखनीय है कि कुछ ही समय पहले एनजेसीएस की उच्च परिपाटी को तोड़ते हुए प्रबंधन व तीन यूनियनों ने बहुमत के आधार पर सेल कर्मियों के लिए एक ऐसा वेतन समझौता किया जिसमें कर्मियों को बड़े आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाले प्रावधान लागू किए गए, मसलन 1/1 /2017 से 31/3/ 2020 तक का एरियर्स को काल्पनिक घोषित कर दिया गया। इसी तरह अधिकारियों को पर्कस का लाभ अप्रैल 2020 से दिया गया वहीं कर्मचारियों को यह राशि 18 नवंबर 2021 से दी गई। कर्मचारियों के वेतन इंक्रीमेंट के लिए प्रबंधन ने एकतरफा ढंग से पे स्केल बना दिया जिसमें किसी भी कर्मचारी को 3% इंक्रीमेंट सुनिश्चित नहीं किया गया । इस बार ठेका मजदूरों के लिए भी वेतन समझौते की बात सभी यूनियनों ने रखी थी। लेकिन हस्ताक्षर करने वाली यूनियनों ने ठेका मजदूरों को हाशिए पर धकेलते हुए उनके लिए कुछ भी हासिल किए बगैर समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए। खदान कर्मियों को मिलने वाले दासा की राशि पर भी इन उन्होंने कोई स्पष्ट समझौता न करते हुए इसे कमेटी में ढकेल दिया जिसके कारण माइंस कर्मियों को वेतन समझौते के बाद भी पुराने बेसिक पर ही दासा का भुगतान किया जा रहा है। जबकि अधिकारियों को नए बेसिक पर दासा का भुगतान शुरू हो गया है। प्रबंधन ने

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

समझौते पर हस्ताक्षर करते वाली यूनियनों को भी दरकिनार करते हुए कर्मचारियों की ग्रेज्युटी सीलिंग करने का एकतरफा आदेश 26 नवंबर को जारी कर दिया। सीटू ने इन तमाम मुद्दों को लेकर सभी यूनियनों से संघर्ष में शामिल होने का आह्वान किया था, लेकिन कर्मियों के हित के इस संघर्ष में कोई भी यूनियन सीटू के साथ नहीं आई । अंततः सीटू ने अकेले ही हड़ताल पर जाने का फैसला किया और 5 जनवरी को पूरे सेल में सीटू के नेतृत्व में हड़ताल हो रही है । खदानों में नियमित कर्मचारियों के साथ ठेका मजदूरों ने भी अपने वेतन समझौते की मांग को लेकर इस हड़ताल का भरपूर समर्थन दिया । आज की हड़ताल से अधिकांश विभागों के कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुए और उत्पादन पर भी इसका सीधा असर दिखाई दिया । प्रबंधन के अधिकारी खदानों के मुख्य द्वारों पर तैनात होकर हड़ताल को विफल करने का प्रयास करते रहे फिर भी कर्मचारियों ने सीटू द्वारा उठाए गए तमाम मांगों को जायज ठहराते हुए हड़ताल का समर्थन किया और अधिकांश कर्मचारी ड्यूटी न जाकर मुख्य द्वार से ही घर वापस चले गए । प्रथम व दि्वतीय पाली मे हडताल की सफलता से

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

उत्साहित यूनियन कार्यकर्ता रात्रि पाली की हड़ताल को भी सफल बनाने की तैयारी मे जोरशोर से लगे हैं।हडताल के दौरान यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि आज की हड़ताल केवल कुछ पैसे हासिल करने की हड़ताल नहीं है, बल्कि प्रबंधनद्वारा कर्मचारियों के विरुद्ध लगातार लिए जा रहे एकतरफा फैसलों को पीछे धकेलने के लिए भी यह हड़ताल जरूरी है।आज की हड़ताल को सफल बनाने में यूनियन के सचिव पुरुषोत्तम सिमैया, कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा, संगठन सचिव सुजीत मुखर्जी ,चार्ली वर्गीय, विजय शर्मा,संतोष बंजारे, मान सिंह कनवर, सुजीत मंडल, आलोक श्रीवास्तव, नरेंद्र सिंह, सुनील, नकुल, बबलू शाह, इंद्र दमन ठाकुर, भोजराम, गिरीश, घनश्याम शर्मा, समेत सैकड़ों लोगों ने सक्रिय भागीदारी की।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कोरोना प्रकोप को देखते हुए पतंजलि योगपीठ ने विश्वशान्ति व मानव की स्वस्थता के लिये भव्य यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन।

0

जगदलपुर – योगुरु रामदेव के परम शिष्य विप्र देव महाराज के द्वारा जगदलपुर शांति नगर वार्ड दुर्गा मंदिर प्रांगण में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में संचालित पतंजलि योग और यज्ञ चिकित्सा महोत्सव के माध्यम से यज्ञ अनुष्ठान क्या जा रहा है। पूर्ण महामारी के इस विपरीत समय को देखते हुए । सरकार की कोरोना गाईड लाइन के अनुसार शोसल डिस्टेंस को पालन करते हुये इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उन्होंने कहा प्राचीन काल में ऋषि मुनियों ने यज्ञ अनुष्ठान के माध्यम से बड़े से बड़े बीमारियों का चिकित्सा करते थे । यज्ञ अनुष्ठान से प्राणघातक कीटाणुओं भी नष्ट हो जाते हैं। प्राचीन काल साधु संत कई साल जीते थे । और स्वस्थ रहते थे ।
इस लिये यज्ञ का बहुत महत्व है।

इस कार्यक्रम में सभी धर्म संगठन समिति से आये हुए लोगों ने जैसे आर्टऑफ लिविंग ,,गायत्री शक्तिपीठ पतंजलि योग , एकल विद्यालय समिति आचार्य मिलकर इस आयोजन को सफल बताने में सहयोग प्रदान किया |

इस कार्यक्रम में विभिन्न जगहों से आये हुये पति/पत्नी के जोड़े ने विश्व शांति मानव की स्वस्थ हेतु यज्ञ हवन में भाग लिया।

दल्ली राजहरा – जुआ सट्टा के विरूद्ध अभियान के तहत युवक गिरफ्तार

0

दल्ली राजहरा – पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार बालोद के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर. पोर्ते बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में जुआ सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में आज दिनांक 05.01.2022 को मुखबीर सूचना के आधार पर 01. आरोपी समशुददीन उर्फ गुड्डु पिता अबदुल करीम उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 10 पुराना बाजार राजहरा को सट्टा पट्टी लिखते पाये जाने से उसके कब्जे से 2250 रू0 एवं सट्टा पट्टी जप्त किये जाने पर अपराध कमांक 03/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा कक्षा 6वीं एवं 9वीं के लिए

0

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (कक्षा 6वीं एवं 9वीं) दिनांक 09.01.2022 रविवार को दोपहर 12:00 बजे से परीक्षा केन्द्र (CENTRE NO./ID-NTA-EC-P-14931) शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर (गोल बाजार) आयोजित होगी जिसमें कुल 172 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षार्थियों को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने साथ प्रवेश पत्र, पहचान पत्र, काला अथवा नीला वॉल पांईट पेन तथा पारदर्शी बोटल में पानी लावें। परीक्षार्थी कोवीड – 19 नियमांतर्गत अनिवार्य रूप से मास्क, हेड ग्लब्स लगाकर तथा सेनेटाइजर साथ लावें।

MOST POPULAR

HOT NEWS