HDFC BANK PARIVARTAN व वृत्ति संस्था द्वारा 22 दिसम्बर को डौंडी ब्लॉक के 15 गाँव से 30 किसानों को एक्सपोजर विजिट गतिविधि के तहत कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) कांकेर में विजिट कराया गया जिसमें किसानों को दिखाया गया कैसे अलग अलग तरीके से फसल लेकर हम अपने उत्पादन को बढ़ा सकते है कम पानी मे कैसे अच्छी से अच्छी फसल ले सकते और कैसे मिश्रित खेती करनी चाइए इसकी सम्पूर्ण जानकारी दिया गया। कृषि विज्ञान के सी.एल.ठाकुर सर व सुरेश मरकाम सर के माध्यम से अभी धान फसल के साथ साथ कैसे साइड इनकम कैसे कर सकते है उसके लिए सब्जी की फसल कैसे ले सकते है धान के साथ उसके बारे में जानकारी दिया गया।
साथ मे मछली पालन , बटेर पालन , बकरी पालन , कड़क नाथ पालन व मशरूम की फसल दलहन तिलहन हल्दी आदि फसलों को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रेरित किया गया। उसके बाद दिनेश सिन्हा सर के माध्यम से पूरी फील्ड विजिट कराया गया फील्ड में उनके माध्यम से वर्मी कंपोस्ट खाद कैसे तैयार करते है व विभिन्न जैविक खाद बनाने की विधियों को किसानों को बताया।जिसमें मुख्य रूप से वृत्ति संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री ज्ञान दास जी , एग्रीकल्चर विशेषज्ञ राहुल राजपूत जी, एग्रीबिजनेस मैनेजर स्वाधीन स्वाई जी,MIS प्रवीण साहू जी, व विलेज कॉर्डिनेटर गोमती नागवंशी,नीता रावटे, डॉली कचलामे, दीपिका मसीह, खिलेंद्र, देवेंद्र पटेल,उषा बघेल जी व किसान भाई उपस्थित थे।
रेल राज्यमंत्री ने बस्तर सांसद दीपक बैज को लिखा पत्र…
(अर्जुन झा)
जगदलपुर। संसद में बस्तर की रेलसेवा से जुड़े सवाल के संदर्भ में रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे ने बस्तर सांसद दीपक बैज को लिखे पत्र में कहा है कि दल्ली, रावघाट, जगदलपुर रेल लाइन का कार्य प्रगति पर है। इस संबंध में सांसद बैज का कहना है कि यह कार्य कब पूरा होगा। रायपुर -जगदलपुर के बीच रेल यात्री सेवा कब शुरू होगी। कार्य प्रगति पर है, यह कब तक सुनते रहेंगे। समयसीमा तय कर जल्द से जल्द कार्य पूरा होना चाहिए।
गौरतलब है कि रायपुर से दल्ली तक तो रेल सेवा पहले से ही है। दल्ली, रावघाट, जगदलपुर के बीच तत्परता से रेल लाइन का काम किया गया होता तो बस्तर रायपुर के बीच रेल यात्रिसेवा काफी पहले शुरू हो गई होती।
संसद और सरकार के स्तर पर बस्तर तथा छत्तीसगढ़ के हक की आवाज बुलंद करने वाले सांसद दीपक बैज को रेल, कोयला एवं खान राज्यमंत्री दानवे ने पत्र लिखकर सूचित किया है कि आपने 20.11.2019 को लोकसभा में शून्य काल के दौरान छत्तीसगढ़ में बस्तर (जगदलपुर) और रायपुर के बीच रेल लाइन के निर्माण का मामला उठाया था। मामले की जांच करवाई गई है और यह उल्लेखनीय है कि रायपुर को बस्तर (जगदलपुर) से जोड़ने के लिए दल्लीराजहरा- रावघाट- जगदलपुर रेल लाइन निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह लाइन बस्तर जिले से होकर गुजरेगी। आशा है आप स्थिति से सहमत होंगे।
विदित हो कि रेल राज्यमंत्री दानवे को यह बताने में दो साल लग गए कि दल्ली- रावघाट- जगदलपुर रेल लाइन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इतने वक्त में तो रायपुर- जगदलपुर के बीच यात्री रेलें दौड़ाई जा सकती थीं। सांसद दीपक बैज ने यह मामला 20.11.2019 को लोकसभा में शून्य काल के दौरान उठाया था और कार्य प्रगति पर है, यह बताने के लिए रेल राज्यमंत्री श्री दानवे ने सांसद बैज को पूरे दो साल बाद 29.11.2021 को पत्र लिखा है। इससे समझा जा सकता है कि निर्माण कार्य प्रगति पर है, इसकी जांच कराने में दो साल लग गए तो काम पूरा होने में कितने साल लगेंगे।
उल्लेखनीय है कि बस्तर सांसद दीपक बैज बस्तर की रेल और हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयासरत हैं। हाल ही उन्होंने बस्तर की बंद पड़ी रेल सेवाओं की बहाली के लिए पहल की। उन्हीं के प्रयासों से बस्तर को वायुसेवा का लाभ मिल रहा है, जिसका दायरा बढ़ाने की कोशिश में वे लगातार सक्रिय हैं।
कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ठंड में सोये लोगों को कंबल वितरण किया
(अर्जुन झा)
जगदलपुर। बस्तर अंचल की जनता जिस प्रशासनिक अपनत्व को तरसती रही, वह अपनत्व भूपेश बघेल की सरकार में मिल रहा है और जनता इस अपनत्व को पाकर अभिभूत है। सम्भागीय मुख्यालय जगदलपुर में जिला प्रशासन औऱ पुलिस के मुखिया राज्य के मुखिया भूपेश बघेल के सपने साकार करने में जुटे हुए हैं। कलेक्टर रजत बंसल और एसपी जितेंद्र मीणा की जोड़ी गांव गांव में अपनत्व की अलख जगा रही है। कलेक्टर एवं जिला रेडक्राॅस सोसायटी के अध्यक्ष रजत बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा द्वारा रेडक्राॅस सोसायटी की ओर से कड़कड़ाती ठंड में सोये हुए लोगों को कंबल वितरण किया गया। इस दौरान आयुक्त नगर निगम प्रेम पटेल, जिला रेडक्राॅस सोसायटी के उपाध्यक्ष अलेक्जेंडर एम चेरियन सहित अनिता राज, बृजेश शर्मा, शेखर मालू, हिरेन्द्र पाणिग्राही, निखिल, रिंकू शर्मा एवं जितेन्द्र राठी सहित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे। इसी तरह कांगेर घाटी की गोद में बसे कोलेंग जो कुछ साल पहले नक्सली घटनाओं के कारण पीड़ित था, आज वहां के हालात काफी बदल गए हैं। प्रशासन को ग्रामीणों के निकट पहुंचाने के प्रयासों के कारण अब ग्रामीणों के चेहरे पर आत्मविश्वास झलक रहा है। प्रशासन के इन्हीं प्रयासों के तहत कोलेंग में युवा मंडई का आयोजन किया गया, जिसमें कोलेंग के साथ ही छिंदगुर, कांदानार, चांदामेटा के ग्रामीण भी शामिल हुए। युवा मंडई में शामिल ग्रामीणों ने यहां कबड्डी, वाॅलीबाल, रस्साखींच, कुर्सी दौड़ आदि प्रतियोगिताओं का जमकर आनंद लिया। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। प्रतियोगिता में शामिल विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ ही क्षेत्र में चल रही शीतलहर को देखते हुए जरुरतमंदों को कंबल भी वितरित किए गए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कलेक्टर रजत बंसल को अपने बीच पाकर क्षेत्र के ग्रामीण अभिभूत दिखे। कलेक्टर रजत बंसल इस अति संवेदनशील गांव में लगभग एक साल पहले रात में ठहरकर ग्रामीणों की समस्याओं से रुबरु हुए थे और उन समस्याओं के समाधान के प्रयास की पहल शुरु की थी, जिसके सकारात्मक परिणाम भी क्षेत्र में दिख रहे हैं।
इस अवसर पर कलेक्टर रजत बंसल ने कहा कि आज से लगभग एक साल पहले जब वे यहां आए थे, तब कोलेंग मार्ग निर्माणाधीन था और वह यात्रा लगभग दो से ढाई घंटे में पूरी हुई थी, मगर इस बार सड़क का निर्माण पूर्ण होने से अब यह यात्रा एक घंटे से भी कम समय ले रही है। कोलेंग के पक्के सड़क से जुड़ने से निश्चित तौर पर क्षेत्रवासियों को लाभ होगा। इससे वे अपनी समस्याओं को रखने के लिए आसानी से जगदलपुर पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि पिछली यात्रा के दौरान क्षेत्रवासियों की मांग पर अनेक कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जिनका निर्माण कार्य तेजी से जारी है। ग्रामीणों की मांग पर कोलेंग में एजुकेशन हब का निर्माण, बाजार शेड आदि निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि कोलेंग क्षेत्र के विकास के लिए शासन बड़ी तेजी से कार्य कर रहा है। छिंदगुर तक साढ़े चार करोड़ रुपए की लागत से सड़क निर्माण की स्वीकृति भी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के चार ग्रामों में विकास के लिए लगभग साढ़े छः करोड़ रुपए के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन विकास कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश भी अधिकारी- कर्मचारियों को दिए। कलेक्टर ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों के आय के संवर्द्धन के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं। इस क्षेत्र में काॅफी की अच्छी पैदावार की संभावनाओं को देखते हुए किसानों को काॅफी की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके साथ ही नारियल की खेती को भी बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा को बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर नलकूप खनन की स्वीकृति भी प्रदान की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा, सीआरपीएफ की 80वीं बटालियन के कमांडेंट नरेन्द्र सिंह, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋचा प्रकाश चैधरी, एसडीएम सुश्री आस्था राजपूत ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला, अनुविभाग और विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
युवा मंडई में पहुंचे कलेक्टर बंसल ने यहां वाॅलीबाल में हाथ आजमाया। यहां कलेक्टर दो मैचों में शामिल हुए, जिनमें एक मैच अधिकारी विरुद्ध पत्रकार तथा एक मैच अधिकारी विरुद्ध अधिकारी खेला गया। बस्तर में कलेक्टर औऱ एसपी की जोड़ी जनता का विश्वास जीत रही है और इससे लोगों को लग रहा है कि यह सरकार और इसका प्रशासन जनता के द्वार पहुंच रहा है।
मामला थाना अर्जुंदा क्षेत्र की है। प्रार्थी कमलेश्वर साहू पिता ओम प्रकाश साहू उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम टिकरी थाना अर्जुन्दा जिला बालोद ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28.06.2021 के लगभग सुबह 11.30 बजे अपने वीवो कंपनी का मोबाइल सेट, कीमती 9000 रूपये जिसे गैरेज के अंदर लगे स्वीच मे चार्जिंग के लिये लगाया था जिसे निकालने के लिये देखा तो उक्त वीवो कंपनी के मोबाईल सेट नही था, कोई अज्ञात चोर द्वारा चार्जिंग में लगे स्विच से निकाल कर मोबाईल को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर धारा 454,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना दौरान प्रकरण में चोरी गये मोबाईल के आईएमईआई नंबर का सायबर सेल बालोद से लोकेशन लिया गया जिसके आधार पर आज दिनांक 22.12.21 को आरोपी के घर पर घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी नोमेश ठाकुर पिता स्व0 ऐनु राम ठाकुर उम्र 30 साल साकिन वार्ड क्रमांक 07 अर्जुन्दा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद से चोरी गये वीवो मोबाईल के संबंध में पुछताछ किया गया जो दिनांक घटना 28.06.21 को घटना स्थल से चोरी करना स्वीकार किये। आरोपी नोमेश द्वारा अपने पास रखे चोरी के मोबाईल सेट को निकालकर पेश करने पर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी0आर0पोर्ते व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सोनसाय मौर्य के मार्गदर्शन में आरोपी पतासाजी वाजाप्ता सुमार में थाना प्रभारी अर्जुदा निरीक्षक कुमार गौरव, सउनि डोमन सिंह साहू, आरक्षक भालेश्वर देवांगन ,बनवाली साहू, नेम सिंह का विशेष योगदान रहा |
आरोपी-
नोमेश ठाकुर पिता स्व0 ऐनु राम ठाकुर उम्र 30 साल साकिन वार्ड क्रमांक 07 अर्जुन्दा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद छ0ग0 जप्ती- वीवो मोबाईल कंपनी का मोबाइल सेट कीमती 9000/- रूपये
मुख्य नगरपालिका अधिकारी शीतलहर व ठंड और सर्द हवाओं से बचने नगर में लकड़ी से अलाव जलाने तत्काल व्यवस्था करें अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा |
रैन बसेरा मे और नागरिकों के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे मुख्य नगरपालिका अधिकारी को दिये निर्देश शीत लहर व ठंड से बचने सी एम ओ को अलाव जलाने के निर्देश
लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने नगर वासियों के हित में वर्तमान समय में शीतलहर की आशंका को देखते हुए डौंडीलोहारा नगर के विभिन्न चौक चौराहों पब्लिक प्लेस स्थानों में ठंड से बचने के लिए अलाव जलाने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत डौंडीलोहारा को देते हुए कहा वर्तमान स्थिति में पूरे प्रदेश में शीतलहर की आशंका जताई जा रही है इस को मध्य नजर रखते हुए नागरिकों को सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए नगर के बस स्टैंड और पब्लिक प्लेस चौक चौराहा पर नागरिकों को ठंड से बचाने के लिए तत्काल लकड़ी का व्यवस्था करते हुए अलाव जलाने का निर्देश दिए गए हैं ताकि हमारे नगर वासी को किसी भी प्रकार से परेशानी ना हो उसका विशेष ध्यान रखा जाए नागरिकों के स्वास्थ्य हित हमारे लिए और नगर के लिए अति आवश्यक है |
नगर पंचायत स्टाफ राम गूलाल सिन्हा महेंद्र बघेल, सुकालू, घनश्याम, राजेश यादव और राजस्व निरीक्षक राम यश पटेल उपस्थित रहकर नगर के विभिन्न चौक चौराहों में अलाव की तत्काल वस्था की गई |
आज शीतकालीन सत्र के समाप्ति के पश्चात पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सभी सांसदों को अपने कार्यकाल में बुलाकर नव वर्ष की दी बधाई। जिसमें बस्तर सांसद दीपक बैज ने भी पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को नव वर्ष की बधाई देते हुए बस्तर आने का निमंत्रण दिया। इस दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज,सांसद ज्योत्सना महंत, सांसद सप्तगिरी उल्का, सांसद गीता कोड़ा,सांसद मोहम्मद जावेद एवँ अन्य मौजूद रहे ।
प्रमोद तिवारी जी से मिलना राजनीति के एक पूरे अध्याय को पढ़ने के समान – रेखचंद जैन
आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर की गहन मंत्रणा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी जी के निर्देश पर प्रयागराज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का बनाया गया है पर्यवेक्षक
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) तथा प्रयागराज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने अपने उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी जी एवं कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ( मोना जी ) से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनावों के संबंध में विस्तृत चर्चा की विदित हो की प्रतापगढ़ जिले के रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र से लगातार 9 बार विधायक बन रिकॉर्ड बनाने वाले वरिष्ठ नेता एवं गांधी परिवार के बेहद करीबी वर्तमान में राज्यसभा सदस्य प्रमोद मिश्रा एवं उनकी सुपुत्री वरिष्ठ विधायक तथा कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ( मोना जी ) का उत्तर प्रदेश की राजनीति में खासा दबदबा है तथा उन्हें उन्हें उत्तर प्रदेश की राजनीति का माहिर खिलाड़ी माना जाता है विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन जिन्हें प्रयागराज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक बनाया गया है उन्होंने तिवारी तथा आराधना मिश्रा जी से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनावों तथा उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर सार्थक चर्चा की |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की इतने वरिष्ठ और अनुभवी नेता से मुलाकात अपने आप में एक सुखद अनुभूति देता है आदरणीय प्रमोद तिवारी जी से मिलना राजनीति के एक अध्याय को पढ़ने के बराबर है आज उनसे मिलकर तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त कर बहुत कुछ सीखने को मिला |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के महामंत्री हेमु उपाध्याय उपस्थित रहे |
बस्तर न्यूज़ –बस्तर विकासखंड के केशरपाल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से पाण्ड मढ़ई मनाया गया।
मेला सचिव मुदीया राम ने बताया कि बस्तर जिले के ग्रामीण क्षेत्र की सबसे सर्वप्रथम मडई मेला के रूप में यहां पर आयोजित होता है । और मेला के पहले केशरपाल से ही माई दंतेश्वरी की छत्र कलस में विधिवत पूजा अर्चना के बाद मढ़ई का सुभारम्भ होता। और बस्तर क्षेत्र की अंतिम मढ़ई भी चैत्र मेला के रूप में यहीं से होता है। इस मेला में विभिन्न 47 गांव परगना से देवी देवता भी इस पाण्ड मेला में शामिल होते हैं। मेले में चक्कर लगते हुए । मेले को देखने आये हुए माता बहनों बाल बच्चों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं। तथा क्षेत्र के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की जाती है। आशीर्वाद लिया जाता है। मुख्य रूप से इस मेले में विभिन्न प्रकार के बस्तरिया व्यंजन गुड़िया खाजा , चापा लाड़ू , दारबोबो , जैसी बस्तर की मशहूर मिठाई मिलता है। और इस मेले में दूर-दूर से बड़े बुजुर्गों व बच्चे भी आकाश झूला ड्रेगन ट्रेन , विभिन्न प्रकार मनोरंजक चीजों से इस मेले की लुप्त उठाते हैं । साथ ही रात्रिकाल में उड़िया नाट का भी प्रोग्राम आयोजित होता है।
मुख्य रुप नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप व गांव प्रमुख धनुरजय पुजारी , भगचंद पुजारी , मंलदास पुजारी सिंधु पुजारी सरपंच रामदेव उप लष्मीनाथ यादव राम मेला सचिव मुदिया राम आशाराम कश्यप , वासु यादव , संकनाथ ,भोला नाथ , उपस्थित थे ।
बकावंड ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत गिरोला में स्थापित परषिद हिंगलाजिन माता मंदिर में मंगलवार रात्रि को अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी की।प्राप्त जानकारी के अनुसार।दान पेटी की कुछ राशि और माता जी की श्रृंगार को चोरों ने चुरा ली।बताया जा रहा है मंदिर की दान पेटी को तीन से चार वर्षों में नवरात्रि के बाद खोला जाता है पिछले नवरात्रि के बाद खोलना था नही खोला गया था। चोरी की गई विवरण इस प्रकार से है ।माता जी की श्रृंगार 04 नग सोने की हार,01 नग नथनी,01 नग सोने की बिंदिया, दान पेटी से कारीबन 2 लाख पच्चास हजार रुपये टोटल 4 लाख 95 हजार रुपये की चोरी किया गया। उक्त चोरी की रिपोर्ट दर्ज मंदिर पुजारी लोकनाथ बघेल ने मौके पर बकावंड चौकी में जाकर रिपोर्ट दर्ज की।रिपोर्ट दर्ज उपरांत बकावंड चौकी व बस्तर पुलिस टीम पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।
बस्तर जिले में प्रतिभा की कोई कमी नही है चाहे खेल हो या नृत्य हो या फीर गायन..सुर रत्न म्यूजिकल ग्रुप ऐसे ही एक सामाजिक संस्था हैं जो बस्तर के कलाकारो को मंच देने का काम कर रहा है, आज 20 दिसम्बर शहर के आकांक्षा होटल में आयोजित कार्यक्रम में एक से एक बढ़कर कलाकारो ने सुर संगीत का समा बांधा ..बस्तर सहित कोंडागांव,दंतेवाड़ा और तोकापाल से आये कलाकारो ने एक से एक गीत गाया..और सभी का मन मोह लिया…इस ग्रुप का मुख्य उद्देश्य हैं कि गायन में रुचि रखने वाले कलाकारों को आगे लाने और इसी उद्देश्य को पूरा करना संस्था के पदाधिकारी और सदस्य जुटे हुए हैं… आज शहर के आकांक्षा होटल में हुए कार्यक्रम में किशोर,रफी, लता,कुमार शानू जैसे कई मशहूर गायक कारो द्वारा गाया हुआ गीत गाया.वंही सुर रत्न संध्या कार्यक्रम में बस्तर के कलाकारो जिसमे आभा सेंदकर, नीता ,राकेश, प्रकाश,विनिता,यशपाल,दिनेश शराफ, राम कृष्ण नायडू,सहित कई कलाकरो ने गीत गाया..आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति चेंबर अध्यक्ष मनीष शर्मा, सुषमा झा,शंकर राव मौजूद रहे..पूरे आयोजन को सफल बनाने में सुर रत्न म्यूजियकल ग्रुप के अध्यक्ष दिनेश शराफ,सचिव राम कृष्ण नायडू,सांस्कृतिक सचिव अतुल शुक्ला, वंही ग्रुप के सरंक्षक के जगदलपुर विधायक रेखचन्द जैन, श्रीनिवास मद्दी,विकास श्रीवास्तव जी की महत्वपूर्ण भूमिका हैं।