आम आदमी पार्टी नारायणपुर जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कृषको के पंजीयन का मुद्दा उठाया है नरेंद्र नाग के कहा कृषको को पंजीयन कराने का समय निर्धारित कर भूपेश सरकार किसानो के साथ अन्याय कर रही है 10 नवम्बर तक नये किसानो को पंजीयन का समय दिया गया था और लगभग समय त्यौहारो व छुट्टीयो मे बित गया वही दूसरी ओर 8 नवम्बर से लेम्पस के कर्मचारियों द्वारा हडताल पर चले जाने से पंजीयन कार्य बाधित है इसप्रकार किसानो को पंजीयन कराने से वंचित रहने का खतरा बढ़ गया है ।
छत्तीसगढ़ सरकार के धान खरीदी से पहले किसानो का पंजीयन का समय निर्धारित कम समय के लिये करना बिचौलियो को फायदा पहुंचाने का काम करना जैसे है भूपेश सरकार किसानो के हित के लिये समय आगे बढाये व शतप्रतिशत पंजीयन होना सुनिश्चित करें व छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ न्याय करे ऐसा न होने पर किसानों के साथ आम आदमी पार्टी जिला नारायणपुर चक्का जाम करने बाध्य होगी |
किसान छत्तीसगढ़ के लिये दिनरात मेहनत कर धान उगाता है पर सरकार बिचौलियों के साथ खडी नजर आ रही है आम आदमी पार्टी इसका विरोध करती है व किसानों के साथ खड़ी है ।
बालोद – पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की हाल ही में प्रकाशित हुई किताब में हिंदुत्व को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर हंगामा बरपा हुआ है। इस विवाद पर भाजपा नेता अमित चोपड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस की पाठशाला में जिस तरह के संस्कार दिए जाते हैं वह सामने आ रहे हैं। खुर्शीद ने हिंदुत्व को लेकर जिस तरह की टिप्पणी की है वह निंदनीय है। हमारे देश में संस्कार के आधार हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठनों से करना सीधे तौर पर जिहादी मानसिकता को दर्शाता है।
भाजपा नेता अमित चोपड़ा ने कहा कि, कांग्रेसियों की मानसिकता स्पष्ट है। एक समुदाय विशेष का वोट बटोरने और उसकी सहानुभूति हासिल करने कांग्रेस सीधे जातिय राजनीति पर उतारु हो गई है। कवर्धा में एक पक्षिय कार्रवाई कर यहां भी हिंदु समुदाय को निशाना बनाया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री मोहम्मद अकबर के इशारे पर पीडि़त पक्ष की रिपोर्ट दर्ज न कर उसे ही आरोपी बना दिया गया। आज भी हिंदु साथी बेकसूर होने के बावजूद जेल में हैं। उनकी रिहाई को लेकर भाजपा और उसके अनुसांगिक संगठन लगातार आवाज उठा रहे हैं।
चोपड़ा ने कहा कि, कांग्रेस की राजनीतिक शैली फूट डालने, हिंदुओं को आतंकी साबित करने की ही रह गई है। हिंदु राष्ट्र में ही हिंदुत्व पर इस तरह का प्रहार हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम दूसरे धर्मों की भी इज्जत करते हैं लेकिन कांग्रेसी पाठशाला से निकले कुछ लोग हिंदुत्व को आतंकी संगठन की संज्ञा दे रहे हैं जबकि दुनिया जानती है कि विश्व में आतंक का पर्याय कौन और क्यूं है।
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा बालोद जिला अध्यक्ष विक्रम ध्रुवे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने भारतीय इतिहास और संस्कृति में जनजातियों के विशेष स्थान और योगदान को सम्मानित करने के लिए भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में की गई घोषणा को जनजाति समाज के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा है ।कि महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा ने समाज को संगठित करके उलगुलान क्रांति का जो बिगुल फूंका था, उसी के परिणामस्वरूप समाज में अंग्रेज शासन के खिलाफ एक बड़ी क्रांति का सूत्रपात हुआ था।
उन्होंनें अपने जीवन का बलिदान आजादी के लिए दिया। भगवान बिरसा मुंडा के अलावा हमारे छत्तीसगढ़ से भी शहीद वीरनारायण सिंह, शहीद गुण्डाधुर, शहीद गैंदसिंह सहित सैकड़ों जनजाति क्रांतिकारियों ने देश की आजादी में अपने जीवन का उत्सर्ग किया।हमारे जनजाति समाज के इस गौरवपूर्ण योगदान को स्वतंत्रता के 75 वर्ष पश्चात नरेंद्र मोदी की सरकार ने सम्मान दिया है। केन्द्र सरकार की यह घोषणा जनजाति समाज के गौरवशाली अतीत और सांस्कृतिक विरासत को स्वीकृति प्रदान करती है।इस वर्ष से यह जनजातीय गौरव दिवस प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा। यह दिवस जनजाति समाज के सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और शौर्य, राष्ट्रीय गौरव के भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए जनजातियों के प्रयासों को मान्यता देगा। भारत सरकार द्वारा वर्तमान में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर
देश भर में ‘अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि जनजातीय लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास का जश्न और इसका उत्सव ‘जनजातीय गौरव दिवस’ 15 नवंबर से 22 नवंबर 2021 तक सप्ताह भर मनाया जाएगा, जिसमें समारोह के आयोजन की योजना बनाई गयी है।भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के द्वारा भी आगामी 15 नवंबर को प्रदेश के समस्त मंडलों में जनजाति गौरव दिवस मनाया जायेगा तथा दोप. 1 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर उनके संबोधन को सुना जायेगा।भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा पूरे देश के जनजाति समाज की भावनाओं को समझने एवं उसको सम्मान देने के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करता है एवं पूरे छत्तीसगढ़ के जनजाति समाज की ओर से आभार व्यक्त करता है।
कलेक्टर रजत बंसल की विशेष पहल पर जिले के सातों ब्लाकों में आयोजित किए जा रहे भर्ती पूर्व प्रशिक्षण
जिला प्रशासन के विशेष प्रयास से बस्तर क्षेत्र में मार्च के प्रथम पखवाड़ा 2022 में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाना संभावित है। जिसके लिए बस्तर के युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए जिले के सभी सातों ब्लाकों में विशेष प्रशिक्षण शिविर की व्यवस्था की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस्तर कलेक्टर रजत बंसल की विशेष पहल पर जिला मुख्यालय जगदलपुर में मार्च 2022 में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाना संभावित है। जिसमे बस्तर के युवाओं को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के उद्देश्य से बस्तर जिले के सभी सातों ब्लाक मुख्यालयों में विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए बस्तर जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान के द्वारा जिले के सभी सातो ब्लाकों के बीईओ को प्रशिक्षण के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। जहां पर प्रतिभागी युवाओं को फिजिकल टेस्ट के लिए प्रशिक्षण पीटीआई शिक्षक और रिटर्न टेस्ट के लिए जिले के विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के द्वारा दिया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण का लाभ समस्त बस्तर क्षेत्र के नवयुवक ले रहे है। इस भर्ती रैली की तैयारी के लिए इच्छुक प्रतिभागियों से जिला प्रशासन द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के कार्यालय में आवेदन मंगाए गए हैं। इन आवेदित अभ्यर्थियों के लिए लिखित एवं शारीरिक प्रशिक्षण की विशेष व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है। विदित हो कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क है।
इसी सिलसिले में तोकापाल विकासखंड के अंतर्गत सेना भर्ती के लिए जिन्होंने आवेदन भरा है उन सभी विद्यार्थियों की विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर डीमरापाल में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमांडर संदीप मुरारका थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री धर्मपाल सैनी ने की। जबकि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बलिराम बघेल खंड शिक्षा अधिकारी तोकापाल थे।
कमांडर संदीप मुरारका ने सेना भर्ती के सभी प्रक्रियाओं और नियमों से सभी प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराया । उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को सचेत भी किया कि शासन द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण का भरपूर लाभ लें। इसके साथ ही सचेत भी रहे। किसी के बहकावे में दलाल या विभिन्न प्रकार के अनधिकृत कोचिंग संस्थाओं के बहकावे में ना आवे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री धर्मपाल सैनी ने सेना और सैनिक की महत्ता बताई। साधारण व्यक्ति खेल खेलता है लेकिन सैनिक अपने देश की रक्षा करने के लिए जान की बाजी से खेलते हैं। यह कितने गर्व की बात है।
खंड शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ने विश्वास जताया कि इस प्रशिक्षण को अच्छे से आयोजित किया जा रहा है हमें विश्वास है कि तोकापाल और बस्तर जिला के अधिक से अधिक विद्यार्थी भारतीय सेना की भर्ती में सफलता हासिल करेंगे।
इसके साथ ही विद्यार्थियों को डीएमसी अशोक पांडे बीआरसी अजय शर्मा प्राचार्य जया ईशाक प्रमुख प्रशिक्षक कोटेश्वर नायडू ने भी संबोधित किया।
मंच संचालन विधु शेखर झा ने किया ।इस अवसर पर सुरेश चौहान राजेश त्यागी निर्मल यादव गोपेंद्र शार्दुल अभिमन्यु सिंह सुनील एक्का शैलेंद्र बिसेन अनिल कश्यप विशेष रूप से मौजूद थे।
प्रशिक्षण के पश्चात उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों ने एक साइकिल रैली भी निकाली ।इस अवसर पर लगभग 160 से अधिक आवेदक उपस्थित थे।
भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता तिथि 01.01.2022 जारी किया गया है | पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान दिनांक 14.11.2021 एवं 21.11.2021 रविवार अवकाश के दिन विशेष शिविर का आयोजन किया गया है | इस दिन अभिहित अधिकारी एवं बी.एल.ओ. अपने मतदान केंद्र में कार्यालयीन समय तक उपस्थित रहेंगे | मतदाता अपने सम्बंधित मतदान केंद्र में उपस्थित होकर निर्वाचक नामावली का अवलोकन कर दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है | जो भी व्यक्ति 01.01.2022 की स्थिति में 18 वर्ष के हो गए है या मतदाता सूची में नाम छुट गए है वे सभी पात्र व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करा सकते है | फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अनुसार दावा आपत्ति प्राप्त करने का अंतिम तिथि 30.11.2021 तक निर्धारित है |
जगदलपुर। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आईटी सेल व सोशल मीडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता ने महंगाई के खिलाफ चलाए जाने वाले जनजागरण अभियान के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है जिसमें अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने की अपील किया गया है। गुप्ता ने कहा कि महंगाई से देश का हाल बुरा है। सभी वर्ग इससे प्रभावित है और इस आंदोलन से जुड़ने के लिए अपने मोबाइल नंबर से टोल फ्री नंबर 1800212000011 पर मिस्ड कॉल दे और इसके बाद एक लिंक आपको प्राप्त होगा जिसमें आप अपना बायोडाटा दर्ज कर इस अभियान का हिस्सा बनें। आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के सम्मानित सदस्यगण अपने साथ-साथ महंगाई से प्रभावित सभी वर्गों को प्राथमिकता से इस अभियान से जोड़े। पु:न आपको स्मरण कराते हुए टोल फ्री नंबर 1800212000011 में मिस्ड कॉल करने का अनुरोध करते हैं।
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम खोलने को लेकर मंत्री अनिला भेड़िया ने शिक्षा विभाग को लिखा पत्र व बताया कि उनके डौंडीलोहारा क्षेत्र के अंतर्गत व जिले का सबसे बड़ा शहर है | नगर में भिलाई स्टील प्लांट का आयरन ओर माइंस संचालित होने के कारण प्रदेश एवं देश के विभिन्न शहरों के लोग यहाँ निवास करते है | छत्तीसगढ़ शासन की उत्कृष्ट शिक्षा सरकारी स्कूलों के माध्यम से आम नागरिकों को उपलब्ध कराने की योजना के तहत स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल स्थापना के प्रावधान के अंतर्गत दल्लीराजहरा इसके लिए सर्वथा उपयुक्त है |
उपरोक्त विषयांतार्गत के आधार पर सचिव छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग को तत्काल समुचित कार्यवाही करने को कहा |
थाना सूरेगांव के ग्राम अहिवरन नवागांव के तालाब मे मिले शव के अंधे कत्ल का खुलासा।
बालोद पुलिस द्वारा हत्या का अपराध दर्ज होने के 24 घंटो के भीतर हत्या के 03 आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
मृतक का पत्नी ,बेटा और साला नें मिलकर सुनियोजित तरीके से घटना को दिया अंजाम।
दिनांक 07.11.2021 को थाना सूरेगांव के ग्राम अहिबरन नवांगांव चुहरी तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर थाना सूरेगांव में मर्ग क्रमांक 30/2021 धारा 174 जाफौ कायम कर जांच में लिया गया था। जांच उपरांत मृतक की पहचान तुलाराम साहू पिता बुधराम साहू उम्र 50 वर्ष पता ग्राम मुढ़िया थाना सूरेगांव के रूप में हुआ। वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। हत्या की पुष्टि होने पर थाना सूरेगांव में अपराध क्रमांक 80/2021 ,धारा-302,201,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास व ग्राम मुढिया में कैम्प कर तकनीकी साक्ष्य एवं फोरेंसिक साक्ष्य की मदद ली गई। घटना के संबध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त किया गया। जिसमें प्रकरण में 10 साल पूर्व पैतृक जमीन के बटवारे के संबध में मृतक का अपनी पत्नी से वाद- विवाद होता रहता था । मृतक तुलाराम अपने जमीन को अपने भाई बहन को दे दूंगा कहकर अपनी पत्नी से मारपीट, गाली गलौज करता रहता था। जिससे मृतक का छोटा बेटा युवराज साहू व साला गंगाधर साहू परेशान रहते थे। घटना दिनांक को मृतक का साला गंगाधर साहू और बेटा युवराज साहू ने बोलेरो गाडी में दिनांक 06.11.2021 के रात्रि 12ः30 बजे ग्राम मुढ़िया पहुॅंचकर घर के अंदर प्रवेष किया और मृतक तुलाराम साहू को उसकी पत्नी मानबाई साहू, उसका साला गंगाधर साहू और बेटा युवराज साहू ने एक राय होकर बबूल के डण्डे से प्राणघातक हमला किया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। सबूत मिटाने के लिए गंगाधर साहू और युवराज साहू ने तुलाराम साहू के शव को बोलेरो गाड़ी में डालकर ग्राम अहिबरन नवांगांव चुहरी तालाब में फेक दिया। इसके बाद गंगाधर साहू और युवराज साहू दोनो ने तुलाराम साहू का खून लगा हुआ कबंल व मोबाईल को ग्राम शिकारी टोला में लाकर जला दिया। प्रकरण के 03 आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता-
गंगाधर साहू पिता चिन्ताराम साहू उम्र 43 वर्ष पता- षिकारी टोला थाना सूरेगांव जिला बालोद (छ.ग.)
युवराज साहू पिता तुलाराम साहू उम्र 19 वर्ष पता- मुढ़िया थाना सूरेगांव जिला बालोद (छ.ग.)
मानबाई साहू पति तुलाराम साहू उम्र 46 वर्ष पता- मुढ़िया थाना सूरेगांव जिला बालोद (छ.ग.)
पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद डी.आर. पोर्ते के निर्देशन मे तथा अनुविभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण एवं साइबर सेल प्रभारी बालोद निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में हत्या के प्रकरण को सुलझाने व अज्ञात आरोपियों को पकड़ने हेतु थाना सूरेगांव व साइबर सेल की विशेष टीम तैयार किया गया था। प्रकरण में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त प्रकरण में आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में साइबर सेल प्रभारी बालोद निरीक्षक रोहित मालेकर ,निरीक्षक कुमार गौरव साहू ,निरीक्षक श्री मनीष शर्मा, निरीक्षक भानुप्रताप साव, थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमित तिवारी ,सउनि अजित महोबिया ,सउनि होल सिंह, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम ,प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक पूरन प्रसाद देंवागन, आरक्षक संदीप यादव , आरक्षक आकाष दुबे, आरक्षक राहुल मनहरे , आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक सुरेन्द्र कटरे, थलेष्वर सुधाकर , विकास साहू ,यषवंत देषमुख आरक्षक योगेष पटेल , विपिन गुप्ता , महिला आरक्षक रेमन महिलांग की सराहनीय भूमिका रही है।
नारायणपुर जिला यादव समाज गोवर्धन पूजा एवं गोपाष्टमी पर्व कार्यकर्म में बस्तर युवा सांसद दीपक बैज और छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप पहुँचे |
यादव समाज के लोगो के साथ सांसद दीपक बैज ने जमकर साथ दिया राऊत नाचा में | कार्यक्रम के दौरान यादव समाज को दी बड़ी सौगातें जिसमे 10 -10 लाख और 5 – 5 लाख के सामाजिक भवन निर्माण के लिए की गई घोषणा |
यादव समाज ने माना युवा सांसद व विधायक जी का आभार……..
➡️ होटल लाज सराय पर लोगों की आवाजाही पर सतत निगरानी
➡️ जगदलपुर के एंट्री एवं एग्जिट मार्गों पर वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग
➡️ मुसाफिरों, गुंडा एवम निगरानी बदमाशों पर विशेष निगाह
बस्तर पुलिस के द्वारा एहतियातन तौर पर शहर के संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, के मार्गदर्शन में , शहर के प्रमुख स्थल , बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, दलपत सागर एवम आसपास के क्षेत्र में पैदल मार्च कर जगदलपुर पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के साथ पैदल मार्च करते हुए चेकिंग किया गया है ! इसके अलावा शहर के प्रमुख होटल, लॉज , रुकने के सराय की भी चेकिंग किया एवं रुकने वाले लोगों एवं आवाजाही के कारणों की भी तस्दीक किया जा रहा है ! साथ ही शहर के प्रमुख बाजार स्थल संजय बाजार, गोल बाजार , एवं आसपास के क्षेत्रों की सघन चेकिंग किया जा रहा है एवं गुंडा और निगरानी बदमाशों के गतिविधियों पर निगाह रखा जा रहा है!