City Media - Page 1349 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1349

सांसद दीपक बैज एक दिवसीय नारायणपुर प्रवास पर….

0

बस्तर सांसद दीपक बैज व नारायणपुर विधायक चन्दन कश्यप आज सुबह नारायणपुर स्टेडियम ग्राउंड में बस्तर फाइटर्स भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवाओँ से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया साथ ही उनका हाल चाल जाना ज्ञात हो कि सांसद दीपक बैज एक दिवसीय नारायणपुर प्रवास पर है…

चाय पर चर्चा….

बस्तर सांसद दीपक बैज अपने सरल और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते है आज सुबह नारायणपुर के एक चाय की टपरी पर कार्यकर्ताओं एवँ स्थानीयजनों से चाय पर चर्चा करते नजर आए सांसद को अपने बीच पाकर स्थानीयजन भी खुश हुए।

राज्य स्तरीय अंडर-19 हाकी में 20 खिलाड़ी बस्तर ब्लॉक से, हॉकी खिलाड़ी अंबिकापुर में दिखाएंगे अपना जौहर

0

अंबिकापुर में 14 से 17 नवंबर तक 21 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई है।, इस प्रतियोगिता के लिए बस्तर ब्लॉक के 20 हॉकी खिलाड़ीयो का चयन हुआ है, अंडर 19 सीनियर वर्ग में बस्तर ब्लॉक के हायर सेकेण्डरी बडेचकवा से सबीर, ओमप्रकाश, केशबोराम, सुनील, सुरेश, गौरी ,अमीषा, जमादई, सानिया, चमेली, पूनम, अंजली , हा. से. रोतमा से उमेश, संजय. नवती ,हा. से. लामकेर राजेश मौर्य , हा. से. बस्तर से खगेश्वर बघेल ,हाई स्कूल कुडकानार से इस्माईल , अभिषेक, उमेश पटेल चुने गए है ,

बच्चों को हॉकी किट क्षेत्रीय विधायक लखेश्वर बघेल व ज.प.सदस्य वैधनाथ मौर्य के द्वारा प्रदान किया गया। शिक्षक व कोच नीरज कुंजाम ने प्रशिक्षण दिया । ब्लॉक के बच्चों के चयन होने पर बीईओ मोती राम कश्यप, एबीईओ सुशील तिवारी, बीआरसी राजेंद्र ठाकुर , मध्यान भोजन नोडल शैलेंद्र तिवारी , भोला मरकाम, प्राचार्य लोक नाथ नाग, कुलभूषण ठाकुर , पी. आर. लाऊतरे , चरण सिंह कश्यप ,धीरेंद्र यादव ,श्रीमती सईदा खान , हेमंत ध्रुव,, प्रशांत बघेल, दसरथ बरीहा, नुरुल हक , ललित, जयमन, अश्वनी, देवेंद्र, खेल सिंह, मनी राम, कमल किशोर, गजेंद्र, ने चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की है |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी हटाए गए

0

छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी को पद से हटा दिया गया है. अब अवस्थी से तीन साल जूनियर अशोक जुनेजा छत्तीसगढ़ पुलिस के नए मुखिया होंगे. गृह विभाग ने गुरुवार को यह आदेश जारी कर दिया है.   मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के दो दिन बाद अवस्थी को पद से हटा दिया गया है। अब अवस्थी से तीन साल जूनियर अशोक जुनेजा छत्तीसगढ़ पुलिस के नए मुखिया होंगे। गृह विभाग ने गुरुवार को यह आदेश जारी कर दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

1989 बैच के IPS अशोक जुनेजा अभी एंटी नक्सल ऑपरेशन के महानिदेशक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और एसटीएफ के प्रमुख हैं। गृह विभाग से जारी आदेश के मुताबिक जुनेजा को अभी पुलिस महानिदेशक का चालू प्रभार दिया गया है। बताया जा रहा है, इसके लिए केंद्र सरकार से औपचारिक अनुमति की जरूरत होती है। जल्दी ही प्रक्रिया पूरी कर उन्हें पूर्णकालिक नियुक्ति दी जाएगी। अभी तक DGP की जिम्मेदारी संभाल रहे 1986 बैच के डीएम अवस्थी अब राज्य पुलिस अकादमी के महानिदेशक की जिम्मेदारी संभालेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भूपेश सरकार की महती योजना मनरेगा को कृषि से जोड़ने से खेती किसानी की लागत में भी राहत मिलेगी तथा राज्य सरकार का यह महत्वपूर्ण प्रस्ताव इस क्षेत्र जगत में संजीवनी का काम करेगी – राजीव शर्मा

0

🟥 भूपेश सरकार की महती योजना मनरेगा को कृषि से जोड़ने से खेती किसानी की लागत में भी राहत मिलेगी तथा राज्य सरकार का यह महत्वपूर्ण प्रस्ताव इस क्षेत्र जगत में संजीवनी का काम करेगी – राजीव शर्मा

🟥 महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को कृषि से जोड़ने की राज्य सरकार की मंशा की होने लगी राज्य सहित देश मे प्रशंसा.

🟥 राज्य सरकार ने रसायनिक खाद की कमी को देखते हुए जैविक खेती के उत्पादन को बढ़ावा देने और जैविक खेती की दिशा में आगे बढ़ने पर जोर दिया है इससे किसानों को मिलेगी शत-प्रतिशत राहत

🟥 रसायनिक खाद की कमी की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार के द्वारा उठाए गए कदम की होने लगी सराहना, जैविक खेती के उत्पादन से स्वाइल हेल्थ अच्छी होगी और अच्छी गुणवत्ता की कृषि उपज मिलेगी.

🟥 राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों से बीते कम समयों में छत्तीसगढ़ राज्य में खेती किसानी खूब फली फूली और समृद्ध हुई, किसान भाईयों ने धान का भरपूर उत्पादन किया.

🟥 खेती-किसानी से लेकर उद्योग, व्यापार तक छत्तीसगढ़ राज्य ने सीमित समयों में बहुत से कीर्तिमान स्थापित किए इन 3 सालों में समाज के सभी वर्गों तक भूपेश सरकार ने न्याय पहुंचाने का काम किया.

राज्य सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को कृषि से जोड़ने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजकर सराहनीय व ठोस कदम उठाया है उक्त कथन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहीं आगे उन्होंने बताया कि समय और हालात के मांग के अनुरूप कांग्रेस की भूपेश सरकार ने जो निर्णय लिया वह निश्चित ही आने वाले समय में कारगर साबित होगा श्री शर्मा ने कहा कि वर्तमान में इस योजना के तहत भूमि समतलीकरण और तालाब निर्माण के कार्य प्रमुखता के साथ कराए जा रहे हैं नींद आई फसल कटाई के कार्य भी यदि कराए जाएं तो उसे किसानों को सहायता मिलेगी और उत्पादन लागत में भी काफी कमी आएगी तथा किसानों को संबल मिलेगा, शर्मा ने कहा कि पिछले कोरोना की वजह से रासायनिक खादों के लिए कच्चे माल की आपूर्ति में कठिनाई हो रही है और इसलिए रासायनिक खाद की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति नहीं हो पा रही है इससे काफी किसान प्रभावित हो रहे हैं राज्य की भूपेश सरकार के द्वारा जैविक खाद के उत्पादन को बढ़ावा देने और जैविक खेती की दिशा में आगे बढ़ने पर जोर दिया गया है इससे रासायनिक खाद की कमी की समस्या से निपटने में काफी मदद मिलेगी साथ ही स्वाइल हेल्थ अच्छी होगी और किसानों को अच्छी गुणवत्ता की कृषि उपज

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

मिलेगी, छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र राज्य है जिसने कोदो, कुटकी और रागी के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए इनका समर्थन मूल्य घोषित किया है श्री शर्मा ने कहा कि मिलेट मिशन के तहत मिलेट उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है इस मिशन में बस्तर अंचल के साथ सरगुजा के पांच जिलों सहित कवर्धा और राजनांदगांव को शामिल किया गया है इनका उत्पादन बढ़ने से इन क्षेत्र के निवासियों को आए का अच्छा जरिया मिलेगा, राज्य सरकार की लोगों को राहत पहुंचाने की यह महती योजना करेगी संजीवनी का काम, मजबूत होगी आर्थिक स्थिति, सुदृढ़ होगा हमारा प्रदेश, और अधिक बहने लगेगी विकास की गंगा, बदलने लगी राज्य की तस्वीर, सेवा जतन सरकार कांग्रेस की भूपेश सरकार।श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों में बीते 3 सालों में छत्तीसगढ़ राज्य में खेती-किसानी खूब फली फूली और समृद्ध हुई है, किसान भाइयों ने धान का भरपूर उत्पादन किया और सरकार ने भी भरपूर धान की खरीदी की है 3 सालों में हर साल धान खरीदी का रिकॉर्ड टूटा है इस साल एक करोड़ पांच लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी की उम्मीद है 1 दिसंबर से राज्य में धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू हो जाएगी खेती किसानी से लेकर उद्योग, व्यापार तक छत्तीसगढ़ राज्य में 3 साल में बहुत से कीर्तिमान स्थापित किए हैं इन 3 सालों में समाज के सभी वर्गों तक कांग्रेस की भूपेश सरकार ने न्याय पहुंचाने का काम किया गड़बो नवा छत्तीसगढ़ का सपना साकार हो रहा है।

अंधेरे में दीपक से मिल रही रोशनी है…. सांसद की पहल पर कलेक्टर का वादा, खनिज मद से काम करते रहे स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगी प्राथमिकता

0

अर्जुन झा – जगदलपुर। नगरनार बचाने दिल्ली में दहाड़ लगाने वाले, किसानों का दर्द दूर करने केंद्र सरकार से टकराने वाले बस्तर सांसद दीपक बैज अब खनिज मद से मिलने वाली तनख्वाह पर सरकारी अस्पताल में सेवा देते रहे उन स्वास्थ्य कर्मियों के लिए उजियारा बनकर उभरे हैं, जो कर्मी खनिज मद से होने वाले काम से हाथ धो बैठे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संवेदनशील नेतृत्व में सांसद दीपक बैज का हाथ, हर तबके के साथ..! जब इन जरूरतमंदों की व्यथा सामने आई तो सांसद बैज ने कलेक्टर बंसल को समुचित व्यवस्था के लिए कहा और

कलेक्टर ने बिना देर किए इस दिशा में पहल कर दी। अब स्वास्थ्य विभाग की आगामी भर्तियों में इन कर्मचारियों को प्राथमिकता मिलेगी। डीएमएफटी मद से वेतन पाने वाले स्वास्थ्य विभाग के अधीन महारानी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अधीन ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों की सेवा को निरंतर रखने के लिए आगामी भर्तियों में नियमानुसार प्राथमिकता दी जाएगी। सांसद दीपक बैज की पहल और कलेक्टर रजत बंसल की तत्परता से यह फैसला डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक में लिया गया। सांसद की पहल में जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन, नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक

राजमन बेंजाम, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा सहित डीएमएफटी शासी परिषद के सदस्यों की भागीदारी रही। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर बेहतर हल निकाला। गौरतलब है कि भूपेश बघेल सरकार बस्तर में स्वास्थ्य एवं शिक्षा की स्थिति को बेहतर करने पर जोर दे रही है। इसी तारतम्य में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अंतर्गत आगामी भर्तियों में प्राथमिकता प्रदान करने के निर्देश दिए गए। महारानी अस्पताल में बिस्तरों की संख्या बढ़ाए जाने के कारण सेवा प्रदान करने हेतु कर्मचारियों की भर्ती में शीघ्रता लाने के साथ ही मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवश्यक कार्यवाही शीघ्र करने के निर्देश दिए गए। डीएमएफटी से भुगतान प्राप्त करने वाले स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की कोरोना काल के दौरान समर्पण एवं निष्ठा के साथ ही इनके अनुभव को देखते हुए आगामी भर्तियों में प्राथमिकता देते हुए सेवा निरंतर जारी रखने के लिए शासन स्तर पर पहल करने की बात जनप्रतिनिधियों द्वारा कही गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी भर्तियों में तेजी लाने के साथ ही आगामी जनवरी माह तक डीएमएफटी से भुगतान निरंतर जारी रखने का निर्णय भी बैठक में लिया गया। बस्तर फाईटर्स में भर्ती के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को पर्याप्त पोषण आहार हेतु डीएमएफटी से राशि का प्रावधान करने का निर्णय लिया गया। ऐसे फैसलों से सरकार और प्रशासन के साथ ही जनप्रतिनिधयों की ओर से जनता के बीच अच्छा संदेश जाता है। बस्तर की सभी सीटों पर कांग्रेस के विधायक अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं तो बस्तर सांसद दीपक बैज और विधायकों के बीच का जबर्दस्त तालमेल बस्तर की उम्मीदों को पंख लगा रहा है। है। जब सरकार संवेदनशील हो, जनप्रतिनिधि सक्रिय हों तो जागरूक प्रशासन जनता की और बेहतर सेवा कर पाता है। इस लिहाज से बस्तर की जनता ने जो आमूलचूल परिवर्तन किया है, वह सार्थक सिद्ध हो रहा है। यह कह सकते हैं कि बस्तर में नया उजाला दिखने लगा है और भरपूर उम्मीद है कि बस्तर के सभी जनप्रतिनिधयों के प्रयासों से बस्तर विकास के सारे सपने सच होंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

प्रदेश सरकार का मूल काम ही कानून-व्यवस्था को बहाल रखना होता है: केदार कश्यप

0

डीजीपी के तबादले पर प्रदेश भाजपा की प्रतिक्रिया

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चूका है यहाँ पर गृहमंत्री कौन है किसके आधार पर यहाँ कानून व्यवस्था संचालित हो रही है इस बात का किसी को कोई संज्ञान नहीं है | भारतीय जनता पार्टी ने  कई बार राज्य सरकार को समय रहते चेताया कि शराब माफिया, कोल माफिया, भू माफिया, सेंड माफिया, लैंड माफिया जिस तरह से लगातार सक्रीय है और जिस प्रकार से सरकार का संरक्षण उनको प्राप्त है लेकिन प्रदेश सरकार भारतीय जनता पार्टी की एक बात नहीं सुनी | आज डीजीपी को बदला गया है यह इस बात को साबित करता है कि भारतीय जनता पार्टी ने जो बाते कही थी वह सच निकली | प्रदेश सरकार ने तो केवल डीजीपी को बदला है किन्तु कानून की व्यवस्था सरकार के हाथ में है सरकार ऐसे लोगों को संरक्षण देना बंद करें अन्यथा जिस तरह से एनसीवी की रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ का स्थान ऊपर की ओर जा रहा है और लगातार जो अपराध की घटनाएँ बढ़ रही है ये हमारे प्रदेश के लिए शर्मनाक स्थिति है इस बात को कांग्रेस की सरकार को देखना चाहिए और इसे व्यवस्थित करना चाहिए |    

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कश्यप ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में जिस तरह तस्करों और मजहबी आतंकियों आदि का आतंक प्रदेश में बढ़ा है, वह गंभीर चिंता का विषय है। छत्तीसगढ़ में ऐसी-ऐसी घटनाएं हो रही हैं जैसा इससे पहले कभी देखा नहीं गया। प्रदेश में हम ऐसी घटनाओं की कल्पना भी नहीं कर सकते थे। उन्होंने कहा कि नेशनल क्राइम ब्यूरो के 2020 के आंकड़े की बात करें तो छत्तीसगढ़ आज किशोरों द्वारा किये अपराध, पुलिसकर्मियों की ह्त्या में पहले स्थान पर, तो आदिवासियों के नाबालिग बच्चों के बलात्कार के मामले में, बुजुर्गों के खिलाफ अपराध आदि में दूसरे स्थान पर आ गया है। ह्त्या में तीसरे स्थान पर, प्रदेश में दो वर्ष में 26 सौ अपहरण और 6 हजार से अधिक नाबालिगों के लापता होने के प्रकरण दर्ज हैं। सदन के पिछले सत्र में मिली जानकारी के अनुसार ही मात्र डेढ़ वर्ष में महिलाओं के खिलाफ दुराचार और गैंगरेप 6 हजार 5 सौ से अधिक मामले दर्ज हुए हैं। यानी केवल दर्ज मामले के अनुसार ही रोज बलात्कार के 12 से अधिक मामले दर्ज हुए हैं। यह केवल दर्ज आंकड़ें हैं, जिन्हें दर्ज नहीं किये गए वे कितने होंगे, इसकी कल्पना की जा सकती है.

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कश्यप ने कहा कि इन तमाम विफलताओं की जिम्मेदारी सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की है। घोड़ा बदल देने से कुछ नहीं होगा, या तो बघेल घोड़े की सवारी सीख लें या घुड़सवार को बदल देना ही विकल्प है। बिगड़ते कानून-व्यवस्था और दंगों जैसे हालात उत्त्पन्न कर देने के लिए मुख्यमंत्री आत्मचिंतन करें और देश भर में राजनीतिक शिगूफेबाजी करना छोड़ कर प्रदेश के काम-काज पर ध्यान दें।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

शराब के नशे में धुत पति को शारीरिक सम्बन्ध बनाने से मना करने पर पति ने पत्नी की हत्या की

0

शराब के नशे में धुत पति को मूंह से शराब की बदबू का हवाला देकर सम्बन्ध बनाने से मना किया तो पति ने पत्नी की नाक मूंह दबाकर हत्या कर दी | घटना 03.11.2021 नयापारा दर्रा थाना गुरूर जिला बालोद की है पति गिरवर मरकाम पिता शिवकुमार मरकाम उम्र 27 वर्ष ने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी मोनिका मरकाम 22 वर्ष दिनांक 02-03.11.2021 के दरम्यानी रात्रि फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है |

पति की रिपोर्ट पर मृतिका नव विवाहिता होने से नायब तहसीलदार शिवेंद्र कुमार सिन्हा को लेकर घटना स्थल ग्राम दर्रा रवाना हुए मर्ग पंचनामा कार्यवाही नायब तहसीलदार महोदय द्वारा की गई बाद मर्ग जाच लोकेश्वर गंजीर द्वारा की गई मर्ग जांच दौरान मृतिका के शव का पीएम डॉ0 करूण बाम्बेष्वर द्वारा किया गया | डॉ0 साहब द्वारा मृतिका मोनिका की मृत्यु नाक मुह दबाने से दम घुटने से होना बताया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

जांच के दौरान मृतिका के ससुराल, मायके वालों एवं गवाहों से पुछताछ करने पर मृतिका के पति गिरवर मरकाम पर हत्या करने का संदेह किया गया | गिरवर मरकाम को थाने लाकर जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया 02.11.21 के रात शराब के नशे में अपनी पत्नि के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने पर पत्नि द्वारा मुंह से बदबू आ रहा है कहकर संबंध बनाने से इंकार करती रही उसके बाद भी वह जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया जिससे उसकी पत्नि नाराज होने पर वह उसे भाग जा साले कहकर दो-तीन थप्पड़ मारा जिससे रोने लगी तो  वह मत रो कहकर चुप कराने का प्रयास किया । फिर भी वह सिसक सिसक कर रो रही थी उसी समय उसके मुंह और नाक को दोनों हाथों के हथेली से दबा दिया जिससे सांस रुक गई और उसकी मौत हो गई | जब उसके पति ने देखा कि उसकी पत्नी मर गई तो डर के मारे पास मे रखे सफेद रंग के गमछा को कमरे के छज्जा के नीचे लगे हुक मे बाँध कर व दुसरे छोर को उसके गले मे बाँध कर लटका दिया और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या की है | आरोपी गिरवर मरकाम द्वारा अपनी पत्नि का मुंह दबाकर हत्या कबूल करने एवं साक्ष्य छुपाने के उदे्ष्य से फांसी पर लटकाना बताने प्रकरण मे धारा 201 जोड़ी गई आरोपी द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को  गिरफ्तार गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

पुलिस अधीक्षक महोदय सदानंद कुमार के मार्गदर्षन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर पोर्ते के निर्देषन मे उक्त प्रकरण को सुलझाने एवं गिरफ्तारी में निरीक्षक डी0 चंद्रवंषी,उप निरी0 खगेन्द्र पठारे, स.उ.नि लोकेश्वर गंजीर, भुजबल साहू, आरक्षक शेरअली खान, चन्द्रषेखर यादव, विवेक सिन्हा, पिताम्बर निषाद, लेखराम मारकण्डे की

सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी:- 01. गिरवर मरकाम पिता शिवकुमार मरकाम उम्र 27 वर्ष साकिन वार्ड  क्रं 13 नयापारा दर्रा थाना गुरूर जिला बालोद (छ.ग.)

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

छत्तीसगढ़ ड्राइवर संघ द्वारा वाहन पार्किग व संस्था के कार्यालय हेतु स्थल आबंटित कराये जाने के संबंध में सांसद मोहन मंडावी को ज्ञापन सौंपा

0

छत्तीसगढ़ ड्राइवर संघ द्वारा मोहन मंडावी सांसद कांकेर लोकसभा को वाहन पार्किंग व संस्था के कार्यालय हेतु स्थल के सम्बन्ध में आ रही समस्याओं से अवगत कराया कि दल्लीराजहरा के क्षेत्रांतर्गत भारी वाहनों के लिए पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण आमजन व वाहन चालकों को अपनी वाहन खड़ी करने में भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। छत्तीसगढ़ ड्राईवर संघ भानुप्रतापुर अपनी वाहनों को खड़ी करने के लिए दल्ली राजहरा के समीप ग्राम गोटूलमुण्डा में खाली स्थल जो कि शासकीय भूमि है, उस पर अपनी वाहनों की पार्किग व हमारी संस्था के कार्यालय हेतु अस्थायी तौर पर आवंटित कराने की मांग की है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा ओबीसी महासभा का ब्लाक स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, देखें विडियो

0

दल्लीराजहरा – ओबीसी महासभा का आयोजन प्रदेश ईकाई ब्लाक डौण्डी के तत्वाधान में दल्लीराजहरा के जैन भवन चौक में किया गया। जहां पर ब्लाक के लगभग 3000 ओबीसी समुदाय के लोग अपने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर एकत्रित हुए। इसके पश्चात् भव्य रैली निकाली गई जो कि लगभग एक किलोमीटर से भी अधिक लंबी लाईन माईन्स आफिस चौक, पेट्रोल पंप चौक, गुप्ता चौक, फव्वौरा चौक, श्रमवीर चौक होते हुए एसडीएम कार्यालय पहूंचे जहां पर अपने 11 सूत्रीय मांगों को राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नाम का ज्ञापन सौपा गया। इसके बाद रैली वापस जैन भवन में आम सभा के रूप में तब्दील हो गई। इनकी प्रमुख मांगे

आजादी के पूर्व ब्रिटिश शासन काल 1931 में ओबीसी का जनगणना किया गया था परंतु आजादी के 1950 के बाद भारत की जनगणना कालम में अंकित नहीं होने के कारण उनको शासन द्वारा मिलने वाली लाभ से वंचित होना पड़ रहा है इसके अलावा अन्य मांगों को लेकर ओबीसी समुदाय एक जुट होकर धरना प्रदर्शन  कर केन्द्र व राज्य सरकार को अवगत कराया गया। शीघ्र ही आरक्षण को लेकर अधिसूचना जारी नहीं की जाती तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन करते हुए जिला व राज्य तथा प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

ओबीसी महासभा द्वारा ब्लाक स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में दल्लीराजहरा से घनश्याम पारकर अध्यक्ष निषाद समाज,  तोरण साहू अध्यक्ष तहसील साहू समाज, ज्ञानू साहू ग्रामीण अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग, कोमल पटेल सचिव पटेल समाज, काशीराम निषाद पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, रामलाल गुप्ता पूर्व अध्यक्ष व्यापारी संघ शामिल थे एवं डौंडी से रविकांत देशमुख, पुनीत राम सेन महासचिव छग प्रान्त सेन समाज उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, सोमेश साहू अध्यक्ष तहसील साहू समाज, छगन यदु अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग समाज डौंडी ब्लाक व जिला अध्यक्ष यादव समाज, यज्ञदत्त पटेल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग समाज जिला बालोद, राधेश्याम साहू प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग समाज छत्तीसगढ़ |

आभार प्रदर्शन – जीवन धनकर पिछड़ा वर्ग महासभा डौंडी इकाई, जगन्नाथ साहू अध्यक्ष सर्व पिछड़ावर्ग समाज भानुप्रतापपुर, हरीश चक्रधारी, युवराज पटेल एवं मंच संचालनकर्ता में सरोज पटेल महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डौंडीलोहारा, भोज साहू एवं गोपी निषाद द्वारा किया गया |     

गुजरात में छत्तीसगढ़ की व्हीलचेयर दिव्यांग क्रिकेट टीम की शानदार जीत पर गूंज उठा “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया”

0

दल्लीराजहरा – आज दिनांक 10-11-2021 को, वड़ोदरा गुजरात में खेली जा रही सरदार पटेल व्हीलचेयर क्रिकेट नेशनल चेम्पियनशिप-2021 के अंतर्गत् 8 राज्यों के मध्य खेले जा रहे 15 ओव्हर के तीसरे और अपने पहले मैच में छत्तीसगढ़ की टीम ने मध्यप्रदेश की टीम को 10 विकेट से हराया। मध्यप्रदेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओव्हरों में 10 विकेट खोकर 38 रन बनाए। जवाब में छत्तीसगढ़ की टीम ने मात्र 3 ओव्हरों में बिना कोई विकेट खोए 40 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीतकर सेमीफाईनल में प्रवेश किया।

दोनों टीमों के बीच मैच प्रारंभ होने से पहले छत्तीसगढ़ राज्य का राजकीय गीत अरपा पैरी के धार बजाया गया। इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ की टीम के मैच जीतते ही पूरा स्टेडियम छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया से गूंजायमान हो गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

सेमीफाईनल में छत्तीसगढ़ का मुकाबला कल 11.11.2021 को सुबह 10.00 बजे से उत्तरप्रदेश की टीम से होगा।

छत्तीसगढ़ टीम की इस शानदार जीत पर बहुउद्देश्यीय दिव्यांग कल्याण समिति दल्लीराजहरा (छत्तीसगढ़) व छत्तीसगढ़ दिव्यांग मंच जिला शाखा बालोद, दल्लीराजहरा के गणमान्य नागरिकों, व्यापारीवर्ग, खेल प्रेमियों व पूरे देश की दिव्यांग समितियों ने हर्ष व्यक्त कर फाईनल जीतकर चैम्पियन बनने की शुभकामनाएं दी हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

छत्तीसगढ़ की टीम के कोच डा. ओम नेताम सर जी, मयंक उइके, व खिलाड़ी सर्व श्री कप्तान किशोर नवरंगे, मेघनाथ साहू, हरिचंद पटेल, युधिष्ठिर भोई, धनंजय यादव, तमीन, धनेश्वर, संतू कोसले, बजरंग पटेल, इंद्र कुमार, हरी सोनवानी , तुलाराम खरे, रंजु बरेठ, देवनाथ धीवर हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS